Category: Haryana

  • 3.75 लाख रुपए रिश्वत लेते CIA इंस्पेक्टर गिरफ्तार

    रेवाड़ीः हरियाणा के रेवाड़ी जिले से बड़ी खबर सामने आई है। जहांं क्राइम इन्वेस्टिगेशन एजेंसी के इंस्पेक्टर अनिल कुमार को एंटी करप्शन ब्यूरो गुरुग्राम की टीम ने रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार किया है। मिली जानकारी के मुताबिक CIA इंस्पेक्टर से 3 लाख 75 हजार रुपए की रिश्वत बरामद की गई है। वहीं एसीबी की टीम आरोपी से पूछताछ कर रही है। मामले की जानकारी देते हुए गुरुग्राम ACB के इंस्पेक्टर जयपाल सिंह ने बताया कि मॉडल टाउन थाना रेवाड़ी में एक मुकदमा नंबर-40 दर्ज किया था। इसमें 3 लोगों को गिरफ्तार किया गया था।

    जिसकी जांच सीआईए-3 इंस्पेक्टर अनिल कुमार की तरफ से की जा रही थी। अनिल कुमार ने रेवाड़ी के ही गांव कालाका निवासी सचिन कुमार को इस केस में फंसाने का डर दिखाते हुए 4 लाख रुपए की डिमांड की थी। सचिन ने इसकी शिकायत गुरुग्राम एसीबी की टीम को दे दी। बाद में सचिन इंस्पेक्टर अनिल कुमार को 3 लाख 75 हजार रुपए देने को तैयार हो गया। एसीबी द्वारा इंस्पेक्टर की गिरफ्तारी को लेकर पहले से ही टीम तैयार कर दी गई। इंस्पेक्टर जयपाल के नेतृत्व में शुक्रवार को टीम रेवाड़ी पहुंची।

    आरोपी इंस्पेक्टर अनिल कुमार ने सचिन को रिश्वत की रकम देने के लिए एक सोसाइटी में ही बुला लिया। एसीबी के कहे अनुसार, सचिन 3 लाख 75 हजार रुपए लेकर इंस्पेक्टर अनिल कुमार के पास पहुंच गया। इंस्पेक्टर ने जैसे ही रिश्वत की रकम हाथ में ली एसीबी की टीम ने रेड कर दी और रंगे हाथों अनिल कुमार को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी इंस्पेक्टर के खिलाफ एसीबी ने भ्रष्टाचार अधिनियम के तहत FIR दर्ज कर ली है।

  • Emirates Airline ने भारतीयों को दिया ये शानदार ऑफर

    नई दिल्ली : दुबई जाने वाले भारतीयों के लिए अच्छी खबर है। भारतीय पैसेंजरों के लिए ने बड़ी घोषणा की है। इस घोषणा से दुबई जाने वाले भारतीयों को लंबी लंबी लाइनों से छुटकारा मिल सकेगा। जानकारी के अनुसार दुबई Emirates Airline ने भारतीय पासपोर्ट धारकों के लिए अप्रूव्ड वीजा ऑन अराइवल का ऐलान किया है। हालांकि यह सुविधा उन्हीं भारतीय पैसेंजर्स को मिल सकेगी जो अमीरेट्स एयरलाइन में बुकिंग कराएंगे। इसके तहत 14 दिनों की अवधि के लिए सिंगल एंट्री के लिए वीजा प्राप्त होगा। इस नई पहल के बाद दुबई जाने वाले भारतीय पैसेंजर्स को लंबी लाइनों की फजीहत से छुटकारा मिल सकेगा। आवेदन दुबई वीजा प्रोसेसिंग सेंटर की ओर से पूरा किया जाता है। दरअसल यूएई वीजा के लिए एमिरेट्स एयरलाइन की ओर से वीएफएस ग्लोबल के साथ पार्टनरशिप की गई है।

    नई पहल यात्रियों को सीमा शुल्क के माध्यम से आसानी से नेविगेट करने की अनुमति देकर इस आगमन प्रक्रिया को सरल बनाएगी। इसके लिए कम से कम छह महीने के लिए पासपोर्ट का वैध होना जरूरी है। भारतीय पासपोर्ट धारकों के पास अमेरिकी वीजा या ग्रीन कार्ड होना चाहिए या यूरोपीय यूनियन या यूके की रेजीडेंसी जो कम से कम छह महीने के लिए वैध हो। पात्र यात्रियों को 2017 से यूएई के हवाई अड्डों पर वीजा ऑन अराइवल की सुविधा मिल रही है। उड़ान से उतरने के बाद आमतौर पर इमीग्रेशन काउंटर पर पासपोर्ट पर वीजा की मुहर लगाई जाती है। नई सुविधा में अमीरात के ग्राहक वीजा की पहले से व्यवस्था कर सकते हैं। इससे उनके आगमन की सुविधा आसान हो जाएगी। एमिरेट्स की ओर से शुरू की गई इस पहल की लागत 47 डॉलर (3894 रुपए) और सेवा शुल्क 18.50 डॉलर (1533 रुपए) है।

  • बड़ा फेरबदलः IAS, DSP सहित 116 अधिकारियों के हुए तबादलें, देखें लिस्ट 

    चंडीगढ़: हरियाणा में प्रशासनिक फेरबदल का सिलसिला लगातार जारी है। वहीं लोकसभा चुनाव से पहले हरियाणा सरकार ने 116 अफसरों का ट्रांसफर कर दिया है। जारी किए गए नए आदेशों में IAS, DSP ADC भी शामिल है। वहीं सुजान सिंह को हरियाणा का ट्रांसपोर्ट डायरेक्टर बनाया गया है। उनके पास स्पेशल ट्रांसपोर्ट सेक्रेटरी का भी चार्ज रहेगा। इसके अलावा कई जिलों में ADC भी बदले गए हैं। देखें लिस्ट

  • कांग्रेस ने 46 प्रदेश सचिव का किया ऐलान, देखें लिस्ट

    कांग्रेस ने 46 प्रदेश सचिव का किया ऐलान, देखें लिस्ट

    रोहतकः लोकसभा चुनावों को लेकर सियासी पार्टियां लगातार अपने-अपने संगठन मंजबूत करने में लगी हुई है। वहीं कांग्रेस पार्टी भी संगठानात्म मजबूती के लिए लगातार पदाधिकारियों की नियुक्ती कर रही है। इसी के चलते आज यूथ कांग्रेस के अध्यक्ष श्रीनिवास बीवी ने हरियाणा में बड़े स्तर पर नियुक्तियां की हैं। यूथ कांग्रेस ने हरियाणा में 46 प्रदेश सचिवों की नियुक्ति की है। देखें लिस्ट

  • ट्रक चालक ने पैदल जा रहे व्यक्ति को मारी टक्कर, हुई मौत, देखें CCTV  

    पंचकूलाः रेलवे रोड कालका में मंगलवार देर रात एक ट्रक चालक ने पैदल राहगीर को मार दी। हादसे के दौरान राहगीरों की मदद से घायल को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती करवाया गया। जहां चालक की मौत हो गई। वहीं ट्रक चालक मौके से फरार हो गया। वहीं रेलवे रोड कालका में व्यापार मंडल के महासचिव मुकेश कुमार सोढी ने बताया कि एक ट्रक चालक ने पैदल राहगीर को टक्कर मार दी। जिसकी अस्पताल में उपचार दौरान मौत हो गई है। वहीं ट्रक चालक गांधी चौक पर ट्रक खडा कर घटना स्थल से फरार हो गया।

    घटना की सूचना पुलिस को दे दी गई है। वहीं मौके पर पहुंची पुलिस ने ट्रक को कब्जे में ले लिया है और फरार ट्रक चालक की तलाश शुरु कर दी है। वहीं शव को कब्जे में लेकर अस्पताल की मार्चुरी में रखवा दिया। इस वारदात की घटना साथ में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। वहीं व्यापारी एंव समाज सेवी सुनील शाम और मुकेश सोढी ने रेलवे रोड़ पर मंडल के महासचिव मुकेश सोढी ने बताया कि डिवाइडर की वजह से हादसा हुआ है। उन्होंने कहा कि डिवाइडर की वजह से सड़क तंग हो चुकी हैं और प्रशासन द्वारा तंग सड़क पर लगाए गए के डिवाइडर को हटवाने की मांग की है।

  • मॉडल टाउन में इनकम टैक्स की रेड: बाल विकास स्कूल और राज ओवरसीज में दस्तावेज खंगालने में जुटी टीम

    पानीपतः हरियाणा के पानीपत से बड़ी खबर सामने आई है। जहां आज सुबह इनकम टैक्स विभाग की टीम ने रेड़ की है। इस दौरान टीम ने पाश एरिया मॉडल टाउन स्थित बाल विकास स्कूल और पुराना औद्योगिक क्षेत्र में स्थित राज ओवरसिज में दबिश दी। जहां टीम द्वारा दस्तावेज खंगाले जा रहे है। इकनम टैक्स की दबिश से प्रशासन में हड़कंप की स्थिति बन गई। टीम ने यहां पहुंचते ही स्कूल और फैक्ट्री के सभी दस्तावेजों को अपने कब्जे में ले लिया है। जिनकी छानबीन और पड़ताल शुरू कर दी है।

    मिली जानकारी के अनुसार पंजाब और चंडीगढ़ नंबर की कई गाड़ियों में सवार होकर टीम पानीपत सुबह करीब 7:30 बजे पहुंची। यहां टीम ने मॉडल टाउन स्थित बाल विकास स्कूल में और इंदिरा विहार कॉलोनी स्थित राज ओवरसिज में एक साथ दबिश दी। भीतर घुसते ही दोनों जगहों के क्लेरिकल विभाग को टीम ने अपने अंडर ले लिया। बाल विकास स्कूल की दो ब्रांच है। जिसमें एक ब्रांच मॉडल टाउन में है। जबकि दूसरी ब्रांच गांव जाटल में है। बाल विकास स्कूल की मालकिन वसुंधरा नाथ है। जोकि मॉडल टाउन में ही रहती है। दोनों स्कूलों में 12वीं कक्षा तक के छात्र पढ़ते हैं।

    बताया जा रहा है कि पानीपत ही नहीं, पूरे प्रदेश और देश में राज वूलन के नाम से फेमस है। इसकी भी पानीपत में कई इंडस्ट्री है। जिसमें एक पुराना औद्योगिक थाना क्षेत्र की इंदिरा विहार कॉलोनी में है। जबकि दूसरी सेक्टर 25 में है। टीम ने इंदिरा विहार कॉलोनी स्थित इंडस्ट्री में पहुंचते ही सभी कर्मचारियों को बाहर निकाल दिया और गेट बंद कर दिए। इसके बाद यहां सभी दस्तावेजों को खंगाला जा रहा है।

  • हथोड़े से हत्या करने वाला आरोपी गिरफ्तार, जांच में हुआ चौकाने वाला खुलासा, देखें वीडियो    

    पंचकूलाः सेक्टर 20 में पति-पत्नी के झगड़ा को छुड़वाने के लिए आए व्यक्ति जगतार की अरविंद (पति) ने हथौड़ा मारकर मौत हत्या कर दी थी। इस मामले में सेक्टर 20 थाना पुलिस ने हत्या करने वाले आरोपी अरविंद को सेक्टर 19 से गिरफ्तार किया है। वहीं पुलिस ने हत्या में इस्तेमाल किया गया हथोड़ा भी बरामद कर लिया है। इस मामले में आरोपी से पूछताछ के दौरान पुलिस ने चौकाने वाला खुलासा किया है। पुलिस ने बताया कि आरोपी ने अवैध संबंध के चलते हत्या की थी।

    मामले की जांच कर रहे जांच अधिकारी मलकीत सिंह ने बताया कि हत्या के दो दिन बाद आरोपी अरविंद को सेक्टर 19 से गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने बताया कि मृतक जगतार आरोपी अरविंद को पहले से जानता था और जब अरविंद अपनी पत्नी से झगड़ रहा था तो जगतार झगड़ा देख दोनों को छुड़वाने के लिए उनके घर पहुंच गया। इस दौरान गुस्से में अरविंद ने पास पड़े हथौड़े को उठाकर जगतार के सिर पर 4 वार किए। जिसके चलते जगतार की मौके पर ही मौत हो गई । पुलिस ने आरोपी अरविंद को गिरफ्तार करने के बाद पंचकूला की जिला अदालत में पेश किया और आरोपी को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।  इस मामले को लेकर पुलिस द्वारा आगामी कार्रवाई की जा रही है। 

  • मां के अंतिम संस्कार से पहले बेटे की हुई मौ+त, एक साथ जलीं दोनों चिताएं

    सोनीपतः हरियाणा के सोनीपत में बुजुर्ग मां की मौत का सदमा बेटा सहन नहीं कर पाया। परिवार बुजुर्ग महिला के अंतिम संस्कार की तैयारियों में लगा था, उसी दौरान हरियाणा रोडवेज में कार्यरत बेटे की भी हार्ट अटैक से मौत हो गई। इसके बाद परिवार को एक साथ, एक की समय पर मां-बेटे की चिता जलानी पड़ी। एक साथ दो मौतों से जहां परिवार सदमे में हैं। वहीं शहर में इस घटना को मां के प्रति बेटे के गहरे प्रेम के तौर पर देखा जा रहा है।

    सोनीपत शहर के जटवाड़ा में रहने वाली 84 वर्षीय महिला सावित्री देवी की रविवार को साढ़े 3 बजे के करीब मृत्यु हो गई। इसकी सूचना दूसरे स्थानों पर रहने वाले परिजनों और रिश्तेदारों को दी गई। शाम तक सभी रिश्तेदार पहुंच नहीं सके तो परिवार ने तय किया कि सावित्री देवी का अंतिम संस्कार सोमवार सुबह किया जाएगा, लेकिन नियति को तो कुछ और ही मंजूर था। सुबह सावित्री के अंतिम संस्कार की तैयारी चल रही थी। सभी रिश्तेदार आ चुके थे। इसी दौरान सुबह 10 बजे के करीब सावित्री के बेटे प्रमोद कुमार (51) के सीने में दर्द उठा। कुछ परिजन जहां मां के अंतिम संस्कार की तैयारियों को अंतिम रूप दे रहे थे तो वहीं कुछ परिजन सीने में दर्द की शिकायत के चलते प्रमोद को लेकर अस्पताल पहुंचे। वहां डॉक्टरों ने प्रमोद को भी मृत घोषित कर दिया।

    बताया गया कि मां सावित्री और बेटा प्रमोद दोनों ही एक दूसरे के सहारे जी रहे थे। प्रमोद कुमार हरियाणा रोडवेज सोनीपत में मैकेनिक था। हालांकि प्रमोद कुमार का बेटा राहुल, पुत्रवधु व बेटी है, लेकिन उसे अपनी मां से इतना ज्यादा लगाव था कि उसकी मौत को सहन नहीं कर सका। इसके बाद सोमवार शाम को सोनीपत के ऋषि कॉलोनी स्थित श्मशानघाट में मां-बेटे का अंतिम संस्कार किया गया। इस दौरान बड़ी संख्या में लोग पहुंचे। प्रमोद कुमार अपने पीछे एक भरा पूरा परिवार छोड़ कर गए हैं, लेकिन उसने जीवन में कई बड़े दुख भी झेले। प्रमोद की पत्नी मोनिका का वर्ष 2015 में निधन हो गया था। इसके बाद वह बुरी तरह से टूट गया। मां सावित्री बुजुर्ग हो गई थी। ऐसे में मां की देखभाल और बच्चों की परवरिश के लिए परिवार ने 2016 में प्रमोद की दूसरी शादी कर दी। उसकी दूसरी पत्नी पारुल बाद में उसे छोड़कर चली गई। परिवार को इससे भी बड़ा सदमा लगा।

     

  • लॉरेंस गैंग के शूटर के हाथ-पांव बांधकर जिंदा जलाया

    इस गैंग ने ली हत्या की जिम्मेदारी

    यमुनानगरः हरियाणा के यमुनानगर में लॉरेंस गैंग के शूटर राजन की हत्या कर दी गई है। राजन के हाथ-पांव बांधकर जिंदा ही उसे आग के हवाले किया गया। राजन का शव पश्चिमी यमुना किनारे जली हुई हालत में मिला। राजन की हत्या की जिम्मेदारी देवेंद्र बंबीहा ग्रुप ने ली है। बंबीहा के फेसबुक पेज पर एक पोस्ट डालकर उसे वायरल किया गया है।

    फेसबुक पोस्ट में लिखा है कि रात जो राजन लाडवा कुरुक्षेत्र का कत्ल हुआ है। वह कत्ल लक्की पटियाल और अर्श डल्ला ने कराया है। राजन ने लॉरेंस और विष्णु के कहने पर लक्ष्मण देवासी सांचोर का मर्डर कराया था। ये भगौड़ा चल रहा था। इसको तिहाड़ से उठाकर इसका चंगा मान तान करके यमुनानगर के पास गोलियां मारी है।

    राजन कुरुक्षेत्र के लाडवा का रहने वाला था। हत्या की सूचना के बाद पुलिस के अधिकारी मौके पर पहुंच गए। राजन का शव बुरी तरह जला हुआ था। मौके पर फॉरेंसिक टीम बुलाई गई। बाद में उसके शव को कब्जे में लेकर अस्पताल में भिजवा दिया। पुलिस की शुरुआती जांच में सामने आया है कि राजन पर राजन पर पहले भी हरियाणा के कई जिलों में मामले दर्ज हैं। वह पंचकूला के साथ-साथ बहादुरगढ़ और यमुनानगर और राजस्थान में भी वांटेड था।

  • युवक के सिर पर हथौड़ी मारकर की ह’त्या, देखें वीडियो

    पंचकूला :   एक दिल दहलाने वाला मामला सामने आया है। सेक्टर 20 में एक व्यक्ति के सिर में हथौड़ी मार कर हत्या करने का मामला सामने आया है। मृतक युवक पति-पत्नी के झगड़े को छुड़ाने के लिए गया था। तभी गुस्से में आकर पति ने व्यक्ति के सिर में हथौड़ी मारी और उसकी हत्या कर दी। मृतक की पहचान जगतार गांव फतेहपुर सेक्टर 20 निवासी के रूप में हुई है। मिली जानकारी के अनुसार सेक्टर 20 पार्ट 2 निवासी सावित्री ने बताया कि उसका पति अरविंद शराब पीने का आदी है।

    रविवार रात करीब 10:30 बजे उसके पति की किसी बात को लेकर उसके साथ बहस हो गई थी, उसके बाद उसके पति उसे मरने लगा। इसी दौरान महिला का जानकार जगतार बीच बचाव करने लगा तो अरविंद ने उसके सिर में हथोड़ी मार दी। हथौड़ी लगते ही अरविंद लहूलुहान होकर नीचे गिर गया। उसके बाद आरोपी अरविंद मौके से फरार हो गया। महिला जगतार को लहूलुहान अवस्था में अस्पताल दाखिल करवाया। डाक्टरों ने जांच के बाद जगतार को मृत घोषित कर दिया। उसके बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल की मोर्चरी में रखवा दिया है। इस घटना की सूचना पुलिस को सूचना दे दी है।