Category: Haryana

  • तेज रफ्तार कार ने साइकिल व स्कूटी सवारों को मारी टक्कर, 4 की मौत, घटना CCTV में कैद

    सोनीपतः  हरियाणा के सोनीपत में एक तेज रफ्तार कार ने तीन साइकिल सवार और एक स्कूटी को टक्कर मार दी। इस घटना में चार लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया। मृतक नेपाल के रहने वाले थे. हादसे में कार सवार तीन युवकों को भी चोटें आईं हैं। इस घटना का सीसीटीवी फुटेज भी सामने आया है।

    जानकारी के अनुसार, ये घटना सोनीपत के मामा भांजा चौक पर हुई है। यहां तेज रफ्तार कार ने साइकिल सवार वेटरों को कुचल दिया। इस हादसे में चार लोगों की मौत हो गई। मृतकों की पहचान नेपाल के रहने वाले अमर, दल बहादुर, अर्जुन और कमल के रूप में हुई है। वहीं इनका एक साथी दिल बहादुर गंभीर रूप से घायल है। कार में सवार युवक ऋतिक, मोहित और अरुण गंभीर रूप से घायल हुए हैं।

    हादसे की सूचना मिलते ही सोनीपत सिविल लाइन थाना पुलिस और सिविल अस्पताल से डॉक्टरों की टीम मौके पर पहुंची। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए नागरिक अस्पताल भेज दिए हैं। वहीं घायल को इलाज के लिए रोहतक पीजीआई रेफर कर किया गया है। मृतक सोनीपत में वेटर का काम करते थे। देर रात एक कार्यक्रम से अपने घर लौट रहे थे, तभी यह हादसा हुआ। सीसीटीवी फुटेज देखकर अंदाजा लगाया जा सकता है कि हादसा कितना भीषण था।

  • पलटी बाजी.. दुनिया का सबसे अमीर शख्स बनकर, एलन मस्क का ताज छिना

    नई दिल्लीः दिग्गज अरबपतियों की दौलत में बड़ा उलटफेर देखने को मिला है। इस बीच फ्रांसीसी अमीर बर्नार्ड अर्नाल्ट ने एक बार फिर दुनिया के सबसे अमीर इंसान का ताज अपने नाम कर लिया है। फोर्ब्स के मुताबिक, उन्होंने नेटवर्थ में आए तगड़े उछाल के चलते एलन मस्क को पीछे छोड़ दिया है। संपत्ति की बात करें तो बर्नार्ड अर्नाल्ट की नेटवर्थ एक झटके में बढ़कर 207.6 अरब डॉलर पर पहुंच चुकी है।

    फोर्ब्स बिलेनियर्स इंडेक्स के मुताबिक, बर्नार्ड अर्नाल्ट की नेटवर्थ 207.6 अरब डॉलर पर पहुंच चुकी है। ब्लूमबर्ग के मुताबिक, इनकी संपत्ति में एक झटके में 18.6 अरब डॉलर का इजाफा देखने को मिला है। इस उछाल के साथ वे एलन मस्क से आगे निकल गए हैं। मस्क की कंपनी टेस्ला के शेयरों में जारी भारी गिरावट के चलते उनकी नेटवर्थ कम होकर 204.7 अरब डॉलर है। यानी दोनों अरबपतियों के बीच 2.9 अरब डॉलर का फासला हो गया है।

    इस साल 2024 की शुरुआत से अब तक अगर कमाई की बात करें, तो फ्रांस के 74 वर्षीय अरबपति बर्नार्ड अर्नाल्ट ने 7.25 अरब डॉलर की कमाई की है, जबकि दूसरी ओर 52 वर्षीय एलन मस्क को घाटा हुआ है। उनकी संपत्ति में इस साल अब तक 30.5 अरब डॉलर की कमी आ चुकी है। इससे पहले भी बर्नार्ड अर्नाल्ट दुनिया के सबसे अमीर इंसान रह चुके हैं।

    दुनिया के टॉप अरबपतियों की लिस्ट में शामिल भारतीय अरबपति और देश की सबसे मूल्यवान कंपनी रिलायंस इंडस्ट्रीज लिमिटेड के चेयरमैन मुकेश अंबानी अपना दबदबा कायम रखे हुए हैं। फोर्ब्स बिलेनियर्स इंडेक्स के मुताबिक, अंबानी की नेटवर्थ 104.4 अरब डॉलर है और इस आंकड़े के साथ वे दुनिया के 11वें सबसे अमीर इंसान हैं, जबकि एशिया के सबसे रईस व्यक्ति हैं। वहीं दूसरे भारतीय अरबपति गौतम अडानी 91.6 अरब डॉलर के साथ 14वें नंबर पर हैं।

  • बदमाशों ने की फायरिंग, व्यक्ति की मौ’त 

    हरियाणा:  सोनीपत के गोहाना में चली गोलिया. गोलियों की गूंज से ग्रामीणों में सनसनी फैल गई. गांव बरोदा के रहने वाले 44 साल के रमेश गांव के मेन चौक पर बैठकर ग्रामीणों के साथ ताश खेल रहे थे. इस दौरान बुलाने के लिए दो शख्स उनके पास गए और रमेश को दो अज्ञात बदमाशों ने गोलियों से भूनकर हत्या कर दी. 

    सूचना पर गोहाना थाना पुलिस मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया. वहीं, बदमाशों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस की चार टीमों का गठन किया गया है.

  • युवक ने फंदा लगाकर की आत्महत्या, जाने मामला

    युवक ने फंदा लगाकर की आत्महत्या, जाने मामला

    बावल: गांव रायपुर में एक युवक चुन्नी से फंदा लगाकर अपनी जान दे दी। मृतक की पहचान 35 वर्षीय धर्म सिंह के रूप में हुई है। मृतक शादीशुदा था, उसके दो बच्चे भी हैं। जानकारी के मुताबिक 35 वर्षीय धर्म सिंह ने घर के ऊपर बने एक कमरे में चुन्नी का फंदा बनाकर जान दे दी। मां के छत पर जाने से घटना का पता चला।  

    मां के शोर मचाने के बाद आसपास के लोग घर पहुंचे और पुलिस को घटना की जानकारी दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को फंदे से उतरवाकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया। युवक ने फांसी क्यों लगाई फिलहाल इसे लेकर अभी तक कारण स्पष्ट नहीं हो पाया है

  • रामलला की झांकी देखकर भावुक हुए CM मनोहर लाल खट्टर, प्रोटोकॉल तोड़कर हुए नतमस्तक

    करनाल : पूरा देश आज 75वें गणतंत्र दिवस का जश्न मना रहा है। करनाल में गणतंत्र दिवस के मौके पर विशेष समारोह का आयोजन किया गया। जिसमें मुख्यमंत्री मनोहर लाल मुख्य अतिथि के तौर पर आमंत्रित किए गए थे। उन्होंने कार्यक्रम मे शिरकत की और शान से तिरंगा लहराया। इसके बाद समारोह में विशेष प्रस्तुतियां भी दी गई।

    वही समारोह की दौरान सीएम मनोहर लाल ने प्रोटोकॉल तोड़ दिया। गणतंत्र दिवस के मौके पर बाल कलाकारों ने भगवान रामलला से जुड़ी प्रस्तुति पेश की। जिसे देख सीएम मोनहर भी खुद को नहीं रोक पाए और वह मैदान में आ गए।

  • स्कूलों में फिर बढ़ी छुट्टियां, आदेश जारी 

    पंचकूलाः हरियाणा में पड़ रही भीषण ठंड के कारण सरकार ने एक बार फिर से छुट्टियां बढ़ाने का ऐलान कर दिया है। जारी आदेशों के मुताबिक पहली से 5वीं कक्षा की छुट्टियां बढ़ाई गई हैं। आदेशों के अनुसार अब 27 जनवरी तक बच्चों की छुट्टियां रहेंगी। शिक्षामंत्री कंवरपाल गुर्जर ने यह जानकारी दी। हरियाणा में मंगलवार को 22 दिन के अवकाश के बाद स्कूल खुले थे। लेकिन ठंड के प्रकोप के चलते सरकार ने छुट्टियां बढ़ाने का एलान कर दिया। मंगलवार से सरकारी स्कूलों के खुलने का समय सुबह 9:30 बजे था। प्रदेश के कई प्राइवेट स्कूल सुबह 10 बजे खुले। शीतकालीन अवकाश से पहले स्कूलों के खुलने का समय सुबह 9:00 बजे था।

    शिक्षा विभाग ने 1 से 15 जनवरी तक शीतलकालीन अवकाश घोषित किया था। घने कोहरे व शीतलहर के बीच गिरते न्यूनतम तापमान को देखते हुए पहली से तीसरी कक्षा तक के विद्यार्थियों के लिए शीतकालीन अवकाश की अवधि बढ़ाकर 20 जनवरी तक कर दी थी। 21 जनवरी को रविवार व 22 जनवरी को अयोध्या के श्रीराम मंदिर में मूर्ति प्राण प्रतिष्ठा को लेकर अवकाश घोषित किया गया था। मंगलवार को स्कूल खुले लेकिन सर्दी के कारण अब स्कूल 29 जनवरी को खुलेंगे।

  • रामलीला के दौरान हनुमान का किरदार निभा रहे व्यक्ति के साथ हुआ हादसा, देखें वीडियो 

    भिवानी: अयोध्या में श्रीराम मंदिर में प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव के तहत भिवानी के जैन चौक क्षेत्र में चल रही रामलीला में हनुमान का रोल निभाते हुए सेवानिवृत्त जेई हरीश कुमार की हार्टअटैक के चलते मौत हो गई। रामलीला मंच से ही उन्हें अस्पताल ले जाया गया। दरअसल, जैन चौक क्षेत्र में श्रीराम मंदिर में प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव के तहत रामायण का मंचन किया जा रहा था, जिसमें एमसी कालोनी वासी सेवानिवृत्त जेई हरीश कुमार हनुमान का किरदार निभा रहे थे। जब वे भगवान श्रीराम के भजन पर झूम रहे थे तो अचानक ही भगवान श्रीराम बने कलाकार के कदमों में गिर गए।

    एकबार तो सबको लगा कि वे मंचन करते हुए भगवान श्रीराम के पांव में पडे़ है लेकिन वे काफी देर तक नहीं उठे तो सबको लगा कि दौरा आ गया। काफी प्रयास के बाद भी उन्हें होश नहीं आया तो उन्हें उपचार के लिए एक निजी अस्पताल ले जाया गया। जहां चिकित्सक ने उन्हें मृत घोषित कर दिया, जिससे खुशियों का माहौल मातम में बदल गया। उनकी डांस व मौत की वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रही है।

  • शादी में गोली चलने से मचा हड़कंप, युवक घायल

    सोनीपतः हरियाणा के सोनीपत से बड़ी खबर सामने आई है। जहां शादी में डोगा बंदूक से अचानक गोली चलने से लोगों में हड़कंप मच गया। इस हादसे में एक युवक घायल हुआ है। बताया जा रहा है कि बाराती युवक के मुंह पर गोली के छर्रे लगने से वह बुरी तरह से जख्मी हो गया। उसे आनन फानन में रोहतक पीजीआई ले जाया गया। थाना बरौदा में पुलिस ने दुल्हे के पिता के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। यह हादसा तब हुआ, जबकि लड़का-लड़की फेरे से पहले लोग खुशी में नाच रहे थे।

    जानकारी अनुसार रोहतक जिले के बहलंभा गांव के युवक अजय की शादी सोनीपत के गांव मदीना की युवती के साथ तय हुई थी। 18 जनवरी को बहलंभा से बरात मदीना पहुंची थी। बहलंभा का संदीप भी बारात में आया हुआ था। इस दौरान मदीना में दुल्हे को फेरे के लिए ले जाया जा रहा था। चारों तरफ खुशी का माहौल था और बराती नाच रहे थे। इसी बीच अचानक से गोली चल गई और उसके छर्रे नाच देख रहे संदीप के मुंह पर लगे। इससे वहां हड़कंप मच गया।

    संदीप को लहूलुहान हालत में रोहतक पीजीआई ले जाया गया। संदीप ने पुलिस को दिए बयान में बताया कि वह ITI महम में पढ़ता है। 18 जनवरी को अजय की बारात में गोहाना क्षेत्र के गांव मदीना आया था। फेरे पर जाने से पहले साइड में खड़ा होकर नाचने वालों को देख रहा था। इसी बीच दुल्हा अजय का पिता दलबीर डोगा बंदूक लिए खड़ा था। अचानक से बंदूक से गोली चल गई और उसके छर्रे मुंह पर लगे। उसे नहीं पता कि इसके बाद क्या हुआ। होश आया तो पीजीआई में था।

    थाना बरौदा के एएसआई प्रदीप कुमार ने बताया कि सूचना मिली थी कि शादी में गोली चलने से युवक घायल हुआ है। वह सूचना के बाद रोहतक पीजीआई पहुंचा। वहां घायल युवक संदीप की MLR डॉक्टर से ली। संदीप के बयान के बाद पुलिस ने दलबीर के खिलाफ धारा 285,337 IPCव 25-54-59 आर्म्स एक्ट के तहत केस दर्ज किया है। पुलिस जांच कर रही है। अभी गिरफ्तारी नहीं हुई है।

  • बड़ी खबरः अर्धनग्न हालत में मेरा गांव मेरा देश रिसॉर्ट से युवक-युवती का श+व बरामद 

    सोनीपतः हरियाणा के सोनीपत स्थित एक रिसॉर्ट को लेकर बड़ी खबर सामने आई है। जहां आज सुबह युवक-युवती के शव बरामद हुआ है। मृतक युवक की पहचान हिमांशु (26) निवासी अशोक विहार (दिल्ली) और युवती की पहचान अब्दुलेवा (32) निवासी उज्बेकिस्तान के रूप में हुई है।बताया जा रहा है कि युवती कि विदेशी है, उसकी डेड बॉडी अर्ध नग्न हालत में मिली है, जबकि युवक पूरी तरह से नग्न हालत में कमरे में पड़ा मिला। पुलिस ने उनके शवों को कब्जे में ले लिया है। अभी दोनों की मौत के कारणों का खुलासा नहीं हुआ है।

    हिमांशु माता-पिता का इकलौता बेटा था। दो दिन पहले ही बहन की सगाई हुई थी। बुधवार को बहन की शादी होनी है। पुलिस ने शवों को पोस्टमॉर्टम के लिए नागरिक अस्पताल पहुंचा दिया है। जानकारी के अनुसार सोनीपत में कामी रोड पर बने रिसॉर्ट मेरा गांव मेरा देश में बीती रात को साढ़े 9 बजे के करीब युवक-युवती ने रूम बुक किया था। इसके बाद सुबह 4 बजे दोनों रूम नंबर-14 में मृत हालत में पाए गए। रिसॉर्ट में इससे हड़कंप मच गया। मामले की सूचना पुलिस को दी गई।

    पुलिस मामले की जांच कर रही है। युवक पूरी तरह से नग्न हालत में कमरे में जमीन पर पड़ा मिला, जबकि युवती का अर्ध नग्न शव बैड पर पड़ा था। दोनों के शवों पर चोट के कोई निशान नहीं मिले हैं। फिलहाल कयास यही है कि दोनों की माैत रूम हीटर की वजह से दम घुटने से हुई है। पुलिस की जांच व पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट के बाद ही दोनों की मौत के कारणों का खुलासा होगा। थाना सदर प्रभारी कर्मजीत सिंह ने कहा कि हमें सुबह 4:35 बजे इसकी सूचना मिली थी। रूम में शराब की बोतलें समेत अन्य संदिग्ध चीजें मिली हैं। FSL टीम बुलाई गई हैं। उन्होंने कहा कि मृतकों के परिजनों को सूचित कर दिया है।

  • कल स्कूलो में छुट्टी का ऐलान, स्कूल का स्टाफ रहेगा उपस्थित

    चंडीगढ़ : अयोध्या में भगवान राम की प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम के उपलक्ष्य में हरियाणा सरकार ने स्कूलों की छुट्टी को लेकर नया आदेश जारी किया है। हरियाणा में कल सभी स्कूल बंद रहेंगे। इसको लेकर शिक्षा विभाग ने नया आदेश जारी कर दिया है। आदेश में स्पष्ट लिखा है कि सरकार के द्वारा श्री राम लला की प्राण प्रतिष्ठा को लेकर 22 जनवरी को हाफ डे यानी दोपहर 2:30 बजे तक की छुट्टी घोषित की गई है। इसको देखते हुए सभी स्कूल 22 जनवरी को छात्रों के लिए बंद रहेंगे।

    जबकि टीचर्स और गैर-शिक्षण कर्मचारी सरकारी आदेशों के अनुसार स्कूल और ऑफिस में उपस्थित रहेंगे। पहले 22 जनवरी को स्कूलों का समय 9:30 से 3:30 निर्धारित किया गया था, पर अब सरकार के आदेश अनुसार 2:30 तक अवकाश रहेगा।