Category: Haryana

  • 2 हजार के नोट को लेकर RBI का आया बड़ा फैसला

    नई दिल्ली : अगर आपने अभी तक 2 हजार रुपए के नोट को नहीं बदला है और इसे बदलने जा रहे हैं तो ये खबर आपके काम की है। रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया ने 2 हजार रुपए के नोट पर एक बड़ा ऐलान किया है। भारतीय रिजर्व बैंक के कार्यालयों में 2000 का नोट बदलने या जमा करने की सुविधा 22 जनवरी को नहीं मिलेगी। 22 तारीख को अयोध्या में राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा समारोह के दिन बंद रहेगी। केंद्रीय बैंक ने बयान में कहा भारत सरकार द्वारा घोषित आधे दिन के अवकाश के कारण 2000 रुपए के बैंक नोटों के विनिमय/जमा की सुविधा सोमवार 22 जनवरी को भारतीय रिजर्व बैंक के 19 निर्गम कार्यालयों में से किसी में भी उपलब्ध नहीं होगी।

    कार्मिक एवं प्रशिक्षण विभाग ने केंद्रीय संस्थानों और केंद्रीय औद्योगिक प्रतिष्ठानों के संबंध में आदेश जारी किया था कि सार्वजनिक क्षेत्र के बैंक, बीमा कंपनियां और क्षेत्रीय ग्रामीण बैंकों में 22 जनवरी को आधे दिन का अवकाश रहेगा। इसमें कहा गया कि यह सुविधा 23 जनवरी दिन मंगलवार को फिर से शुरू होगी। पिछले साल 19 मई को आरबीआई ने 2 हजार रुपए नोटों को चलन से वापस लेने की घोषणा की थी। 

  • सोने-चांदी की कीमतों में आई गिरावट

    नई दिल्ली : सोने-चांदी की कीमतों में बुधवार को गिरावट देखने को मिली है। एमसीएक्स एक्सचेंज पर सोने का वायदा भाव गिरावट के साथ ट्रेड करता दिखाई दिया। वैश्विक स्तर पर भी शुरुआती कारोबार में सोने के वायदा और हाजिर दोनों भाव गिरावट के साथ ट्रेड करते दिखे। सोने के साथ ही चांदी की कीमतों में भी बुधवार को गिरावट देखने को मिली है। एमसीएक्स एक्सचेंज पर बुधवार सुबह चांदी की घरेलू वायदा कीमतों में भी गिरावट देखने को मिली है। शुरुआती कारोबार में 5 मार्च 2024 का डिलीवरी वाली चांदी 0.38 फीसदी या 277 रुपये की गिरावट के साथ 71,816 रुपये प्रति किलोग्राम पर ट्रेड करती दिखाई दी।

    वैश्विक बाजार की बात करें तो बुधवार सुबह सोने की हाजिर और वायदा दोनों कीमतें गिरावट के साथ ट्रेड करती दिखाई दीं। कॉमेक्स पर सोने का वायदा भाव 0.29 फीसदी या 5.80 डॉलर की गिरावट के साथ 2024.40 डॉलर प्रति औंस पर ट्रेड करता दिखा। वहीं, सोने का वैश्विक हाजिर भाव 0.43 फीसदी या 8.70 डॉलर की गिरावट के साथ 2019.74 डॉलर प्रति औंस पर ट्रेड करता दिखा।

  • कोहरे के कारण नहर में गिरी कार, जाने मामला

    पानीपत‍: गांव सिवाह के पास नहर में कार गिर गई। कार में सवार 2 निजी कंपनियों के प्रबंधक भाइयों ने कार का पीछे का शीशा तोड़कर बाहर निकलकर जान बचाई। छोटे भाई को तैरना नहीं आता था। बड़े ने उसको कड़ी मशक्कत से बाहर निकाला। ये हादसा नहर किनारे रिफलेक्टर, रेलिंग और कोई सूचकांक न होने के कारण हुआ है। मॉडल टाउन निवासी अभिषेक शर्मा ने बताया कि वो मूल रूप से उत्तर प्रदेश का रहने वाला है। वो पुलिस लाइन के पास देवगिरी कंपनी में बतौर क्वालिटी मैनेजर कार्यरत है। उसका छोटा भाई हैंड फेब कंपनी में प्रबंधक है। वो दोनों भाई साथ ही रहते हैं और एक साथ कार में ड्यूटी पर जाते हैं। वो मंगलवार सुबह रिफाइनरी बाइपास से होते हुए रोहतक बाईपास से अपनी अपनी कंपनी में जा रहे थे।

    सिवाह गांव के पास जब उन्होंने रोहतक बाईपास पर चढ़ने के लिए कार मोड़ी तो उन्हें धुंध में कुछ दिखाई नहीं दिया। यहां पर न तो किसी प्रकार के रिफलेक्टर थे और न रेलिंग व सूचकांक। कार नहर की पटरी पर चढ़ गई। जब ही उसने ब्रेक लगाए कार फिसलकर नहर में गिर गई। उसने सीट बेल्ट खोलकर अपनी बेल्ट के हुक से कार का पीछे वाला शीशा तोड़ा और दोनों भाई कार से बाहर आए।  पुलिस व परिजनों को इसकी सूचना दी। 15 मिनट बाद पुलिस मौके पर पहुंची। परिजनों ने यहां पहुंचकर उनके गीले कपड़े बदलवाए।

  • इस दिन बंद रहेंगी शराब की दुकानें, सीएम ने किया ऐलान

    पंचकूला:  22 जनवरी को राम मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा के चलते हरियाणा में भी शराब की दुकानें बंद रहेंगी। हरियाणा के सीएम मनोहर लाल खट्टर ने यह ऐलान किया है। सीएम खट्टर सोमवार को पंचकूला के सेक्टर-32 में बनने वाले मेडिकल कॉलेज के शिलान्यास कार्यक्रम में बोल रहे थे। इस दौरान उन्होंने कहा कि 500 साल बाद यह संयोग बना है और लोग अपने-अपने तरीके से इस अवसर को सेलिब्रेट कर रहे हैं।

    गौरतलब है कि अयोध्या में राम मंदिर के प्राण-प्रतिष्ठा समारोह के लिए हरियाणा के 165 से ज़्यादा लोगों को आमंत्रण भेजा गया है। इनमें 100 साधु-संत, 65 उद्योगपति, समाजसेवी, और अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी शामिल हैं। गुरुग्राम से भी विभिन्न मंदिर-मठ और आश्रमों के 15 संतों को न्योता दिया गया है।

  • इस शेयर ने दिया एक मिनट में 139 करोड़, प्रति घंटा 8300 करोड़ का मुनाफा

    नई दिल्ली: बीता शुक्रवार शेयर बाजार और आईटी कंपनियों के निवेशकों के लिए बेहद खास रहा है। क्योंकि टेक्नोलॉजी शेयरों में आई जबरदस्त तेजी के चलते निफ्टी और सेंसेक्स ने रिकॉर्ड स्तरों को छू लिया। दिसंबर तिमाही नतीजों के बाद इंफोसिस का शेयर 8 फीसदी तक चढ़ गया। आपको जानकर हैरानी होगी कि पूरे कारोबारी सत्र के दौरान इंफोसिस के निवेशकों को हर मिनट में 1 अरब 39 करोड़ से ज्यादा का मुनाफा हुआ।

    किसी भी आम निवेशक को यह आंकड़ा हैरान कर सकता है लेकिन यह सच है। इंफोसिस के शेयर में तेजी की वजह से एक ही दिन में कंपनी का मार्केट कैप 50,000 करोड़ से ज्यादा बढ़ गया। आइये जानतें हैं कि निवेशकों को मिनट दर मिनट और हर घंटे कैसे बंपर मुनाफा हुआ। इंफोसिस के शेयरों में तेजी की वजह बनी कंपनी के दिसंबर तिमाही के नतीजे। 

    दरअसल वित्त वर्ष 2023-24 की तीसरी तिमाही में कंपनी का नेट प्रॉफिट 7.3% घटकर 6,106 करोड़ रुपए रहा। लेकिन इन्फोसिस ने चालू वित्त वर्ष के लिए अपने रेवेन्यू ग्रोथ के अनुमान को संशोधित कर 1-2.5 प्रतिशत से 1.5-2 प्रतिशत कर दिया। 

    इसके अलावा कंपनी ने बेंगलुरु स्थित सेमीकंडक्टर डिजाइन सर्विस प्रोवाइडटर इनसेमी का करीब 280 करोड़ रुपए में अधिग्रहण करने के प्रस्ताव को मंजूरी दे दी।

    इंफोसिस का शेयर 11 दिसंबर को 1494.20 रुपए के स्तर पर क्लोज हुआ। लेकिन तिमाही नतीजे आने के बाद 12 दिसंबर को इंफोसिस का शेयर तगड़े उछाल के साथ 1562 रुपए के स्तर पर खुला और इंट्रा डे में 1618 रुपए का हाई लगाया। शेयर 8 फीसदी की तेजी के साथ 1615 रुपए के स्तर पर क्लोज हुआ।

    इंफोसिस के शेयरों में शुक्रवार को आई तूफानी तेजी के कारण कंपनी का मार्केट कैप 501374064524 रुपए बढ़ा। किसी कंपनी की मार्केट कैप यानी बाजार पूंजीकरण की गणना, मार्केट में उपलब्ध कुल शेयरों के साथ मौजूदा भाव से मल्टीप्लाई करने पर निकलती है।

    NSE की साइट पर उपलब्ध आंकड़ों के अनुसार, इंफोसिस के कुल इश्यू शेयरों की संख्या 4,15,04,47,554 है। गुरुवार को इंफोसिस का शेयर 1494.20 रुपए के स्तर पर बंद हुआ था तब कंपनी का मार्केट कैप (4,15,04,47,554 x 1494.20) 6201598735186.8 रुपए था, यानी 6 लाख 20 हजार करोड़ से ज्यादा। शुक्रवार को जब इंफोसिस का शेयर 1615 रुपए के स्तर पर बंद हुआ (4,15,04,47,554 x 1615) तो कंपनी का बाजार पूंजीकरण बढ़कर 6702972799710 रुपए हो गया।

    अब अगर इंफोसिस के शेयर के गुरुवार और शुक्रवार के मार्केट कैप के आंकड़ों की तुलना करें तो (6702972799710 – 6201598735186.8) अंतर का आंकड़ा 501374064524 यानी 50,000 करोड़ से ज्यादा बैठता है।

    वहीं, निवेशकों को हुई 501374064524 की कमाई कारोबार के 6 घंटों में हिसाब लगाएं तो प्रति घंटे का मुनाफा 8300 करोड़ से ज्यादा बैठता है। इसके अलावा, हर एक मिनट में इंफोसिस के शेयर ने निवेशकों को 1 अरब 39 करोड़ रुपये से ज्यादा कमाकर दिए।

  • कार और बाइक की भीषण टक्कर, मौ’त

    कार और बाइक की भीषण टक्कर, मौ’त

    सोनीपत: गांव जाट जोशी के पास कार और बाइक की टक्कर होने का मामला सामने आया है। टक्कर लगने से बाइक सवार युवक की मौत हो गई। जबकि उसके पिता घायल हो गए हैं। देर शाम पिता-पुत्र बाइक पर सवार होकर बहालगढ़ से बंदेपुर स्थित अपने घर जा रहे थे। जाट जोशी के पास कार चालक ने बिना इंडिकेटर दिए कार मोड़ दी जिससे बाइक कार से टकरा गई और युवक पहिये के नीचे आ गया।गांव बंदेपुर के तिलकराज ने बताया कि उसक बड़ा बेटा अमित कुमार (28) खेवड़ा स्थित हिन्दुस्तान यूनिलीवर प्राइवेट लिमिटिड में बतौर इलेक्ट्रिशियन नौकरी करते थे। गुरुवार शाम करीब पांच बजे वह कंपनी से छुट्टी कर अपनी बाइक पर घर के लिए निकले थे।

    रास्ते में बहालगढ़ चौक पर वह भी अमित के साथ उनकी बाइक पर बैठ लिए और घर के लिए चल पड़े। जब गांव जाट जोशी से निकले तो आगे चल रहे चालक ने बिना इंडिकेटर दिए फैक्टरी के सामने यूटर्न पर अपनी कार को बगैर पीछे देखे बहालगढ़ की तरफ मोड़ दी जिससे बाइक आगे चल रही कार से टकरा गई। अमित सड़क पर गाड़ी के पिछले टायर के नीचे आ गया और वह डिवाइडर पर जा गिरे। राहगीरों ने दोनों को प्राइवेट अस्पताल पहुंचाया। जहां अमित ने उपचार के दौरान दम तोड़ दिया। हादसे के बाद चालक अपनी कार मौके पर छो़ड़कर भाग गया। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

  • युवक की डूबने से हुई मौ’त, कुछ देर पहले हुई थी शादी

    करनाल : करनाल के युवक की ऑस्ट्रेलिया में मौत हो गई। साहिल 12 जनवरी को अपने दोस्तों के साथ विक्टोरिया बीच पर समुद्र में नहाने गया था। वहां उसका चश्मा पानी में गिर गया जैसे ही उसने झुक कर चश्मा उठाने की कोशिश की तो पानी की तेज लहर आई और साहिल को अपने साथ समुंद्र की गहराइयों में खींचकर ले गई। दोस्तों ने उसे बचाने की बहुत कोशिश की लेकिन उसका कोई सुराग नहीं लगा। धुंध और अंधेरा इतना ज्यादा था कि साहिल का कुछ पता नहीं चला।

    बताया जा रहा है कि साहिल का शव बह कर दूसरे समुद्र के छोर पर पहुंच गया था। रात 9 बजे पुलिस ने शव बरामद किया और साहिल के दोस्तों से पहचान कराई। साहिल के दोस्तों से पता चला कि साहिल की तीन साल पहले शादी हुई थी। वहीं कैमला गांव के संदीप ने बताया कि उसके चाचा का बेटा साहिल 2016 में स्टडी वीजा पर ऑस्ट्रेलिया गया था। वह मेलबर्न में फर्नीचर कंपनी में काम कर रहा था। 2 साल पहले ही उसे परमानेंट सिटीजनशिप मिली थी। साल 2020 में उसकी गुढ़ा गांव की अनु के साथ शादी हुई थी। 2022 में साहिल अनु को भी अपने साथ ऑस्ट्रेलिया लेकर चला गया था और दोनों वहीं रहते थे।

  • इस मामले SHO और ASI सस्पेंड, ESI लाइन हाजिर 

    पानीपत: हरियाणा के पानीपत में थाने के SHO और असिस्टेंट सब इंस्पेक्टर (ASI) को सस्पेंड कर दिया गया है। वहीं ईएसआई को लाइन पर लगा दिया गया है। इन तीनों ने हत्या के मामले को बीमारी से मौत बताकर रफा-दफा कर दिया। मामला एसपी अजीत सिंह शेखावत तक पहुंचा तो उन्होंने इसकी अलग से जांच कराई।

    जिसके बाद चांदनी बाग थाने के SHO इंस्पेक्टर कर्मबीर और ASI सतीश को सस्पेंड कर दिया गया, जबकि ESI बलविंद्र को लाइन हाजिर करने का आदेश दिया गया। अब इस मामले में कई संदिग्ध आरोपियों को भी पूछताछ के लिए पकड़ा गया है। सब इंस्पेक्टर कृष्ण को इस थाने का प्रभार सौंपा गया है। आरिफ, जिसकी हत्या के मामले को पुलिस ने बीमारी से मौत में बदल दिया था। मृतक आरिफ दो बच्चों का पिता था। जिसमें बड़ा बेटा 5 साल का है। छोटी बेटी 3 साल की है। इसके अलावा पत्नी 4 माह की गर्भवती भी है।

    बबैल नाका के पास रहने वाले राजू ने बताया कि 18 दिसंबर 2023 को शाम करीब 7 बजे वह अपने दोस्त आरिफ के साथ प्रेमी ढाबा पर खाना खाने गया था। जहां ढाबे पर वेटर का काम करने वाले चौटाला नाम के युवक से आरिफ का विवाद हो गया। बहस बढ़ने पर चौटाला ने आरिफ को पीटना शुरू कर दिया। बाद में उसने फोन कर अपने दोस्तों को भी वहां बुला लिया। जिसके बाद उसके 4 साथी बाइक पर आए। वहां पहुंचते ही उन्होंने दोनों युवकों पर लाठियों से हमला कर दिया। इसी बीच राजू वहां से भाग गया। इसके बाद वे आरिफ को पीटते रहे। काफी देर बाद किसी से सूचना मिली कि आरिफ की मौत हो गयी है।

    सूचना मिलने पर परिजन भी मौके पर पहुंच गये। मृतक आरिफ के भाई नफीस ने बताया कि वह मामले की शिकायत लेकर पुलिस के पास गये थे। जहां पुलिस ने परिजनों से यह लिख कर मांगा कि आरिफ पिछले 8 दिनों से बीमार है। जिससे उसकी मौत हो गई, जबकि मारपीट का गवाह राजू भी अपने परिजनों के साथ गया था। इधर पुलिस ने आरोपी चौटाला को भी हिरासत में ले लिया है। लेकिन पुलिस ने इस बात से इनकार किया कि यह हत्या थी और इस बात पर ज़ोर दिया कि यह स्वाभाविक मौत थी। इस मामले में परिजनों ने एसपी अजीत शेखावत से शिकायत की। जिसके बाद इसकी जांच सीआईए वन को सौंपी गई। ये खुलासा CIA की जांच में हुआ। 8 दिन पहले हत्या का मामला दर्ज किया गया था।

  • चोरों ने मंदिर को बनाया निशाना, देखें वीडियो

    पंचकूला :  नशे और चोरी की मामले बढ़ते ही जा रहे है। नशे की पूर्ति के लिए नशेड़ी चोरी की वारदातों को अंजाम देते है। चोरी की वारदातें कम होने का नाम नहीं ले रही हैं। चोरों के होंसले दिन ब दिन बढ़ते ही जा रहे है। चोर अब धार्मिक स्थलों को निशाना बना रहे है। ऐसा ही मामला पंचकूला से सामने आया है। जहां चोरों ने चंडी माता मंदिर को निशाना बनाया। चोर मंदिर का ताला तोड़कर माता की पिंडी पर चढ़ाये जेवर चोरी कर फरार हो गए। घटना की वारदात को 3 चोरों ने अंजाम दिया। चोरी की यह वारदात सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है।

    पुलिस सीसीटीवी के आधार पर चोरों की तलाश में जुट गई है। सीटीवी में साफ देखा जा सकता है कि चोर मंदिर में घुसा और माता की पिंडी पर चढ़ाए गए जेवर चोरी कर फरार हो गया। थाना प्रभारी ललित कुमार ने कहा सीसीटीवी फुटेज के आधार पर चोरों की तलाश की जा रही है। पुलिस ने बताया करीब 6.50 तोला सोने के जेवर चोरी हुए है, जिसकी कीमत करीब 6.50 लाख रुपए बताई जा रही है।

  • मरे हुए व्यक्ति की चलने लगी सांसे, जाने मामला

    हरियाणा : करनाल के 80 साल के जिस बुजुर्ग को परिजन मरा समझकर अंतिम संस्कार की तैयारी कर रहे थे, उसकी अचानक सांस चलने लगी। अंतिम संस्कार के लिए रोते-बिलखते आ रहे परिजन भी यह जानकार हैरान रह गए। दरअसल बुजुर्ग को डॉक्टरों ने जवाब दे दिया था। उन्हें वैंटिलेटर से भी हटा दिया गया। जिसके बाद परिजनों ने घर, रिश्तेदारों और पड़ोसियों को बुजुर्ग की मौत की सूचना दे दी। इसके बाद घर पर संस्कार की तैयारियां भी शुरू हो गई थी।जब परिजन लाश समझ बुजुर्ग को घर ला रहे थे तो एंबुलेंस का टायर गड्‌ढे में लगने से उनकी सांस चलने का पता चला। निसिंग की दर्शन सिंह कॉलोनी में रहने वाले नगर पालिका के पूर्व वाइस चेयरमैन बलदेव ने बताया कि पिता सरदार दर्शन पाल सिंह (80) हार्ट पेशेंट है।

    कई दिनों से उनकी तबीयत खराब चल रही थी। उसका भाई इलाज के लिए उन्हें अपने साथ पटियाला लेकर गया और वहां पर प्राइवेट अस्पताल में भर्ती करवाया। बेटे बलदेव सिंह ने बताया कि पिता का ICU में इलाज चल रहा था। डॉक्टरों ने चेक किया तो पिता की हार्टबीट बंद थी। उन्हें इंजेक्शन दिए लेकिन कोई असर नहीं हुआ। इसके बाद डॉक्टरों ने उन्हें वैंटिलेटर से उतार दिया और मृत घोषित कर दिया। प्राइवेट अस्पताल की तरफ से उन्हें कोई डेथ सर्टिफिकेट नहीं दिया गया। इसके बाद गांव, कॉलोनी और परिवार के लोग उनके घर पहुंचना शुरू हो गए थे। परिवार के अन्य लोग संस्कार की तैयारी में जुटे थे।