Category: Haryana

  • ऑटो चालक ने नाबालिग से किया दुष्कर्म, गिरफ्तार,देखें वीडियो

    हरियाणा : पंचकूला शहर में एक बार फिर एक दरिंदगी का मामला सामने आया है। जहां एक ऑटो चालक ने ऑटो के अंदर एक 12 साल की बच्ची के साथ दुष्कर्म कर बच्ची को लहूलुहान हालत में जंगल में फेंक कर भाग गया। जिसके बाद बच्ची अपने घर पहुंची और पिता को सारी आप बीती सुनाई। उसके बाद उसका पिता दिव्यांग इंसाफ मांगने के लिए चौकी थानों के चक्कर काटता रहा पर किसी पुलिसकर्मी ने उसकी एक न सुनी। जिसके बाद दिव्यांग पिता अपनी बच्ची के साथ रात 1बजे महिला थाना पहुंचा। जहां पर उसकी मदद की गई। पंचकूला के महिला थाना की एसएचओ नेहा संधू ने उसी समय रात को 2 बजे महिला थाना में पहुची। जांच अधिकारी निर्दोष को उसी समय बुलाकर बच्ची का मेडिकल कराया गया और रातों-रात आरोपी को गिरफ्तार भी किया गया। आरोपी की पहचान 23 साल के मुस्तकीम जो की सेक्टर 16 के गांव वुडनपर का निवासी है।

    दिव्यांग पिता ने बताया कि उसकी 2 बेटियां हैं। एक ही उम्र 12 साल है और दूसरी की उम्र 5 साल है। जो कि अपने बुआ के घर से सेक्टर 21 के गांव महेशपुर से अपने घर वापस आ रही थी कि रास्ते में औद्योगिक क्षेत्र फेज 1 पेट्रोल पंप के पास एक ऑटो चालक ने उनको घर छोड़ने के लिए कहा, पर दोनों बहनों ने मना कर दिया। जिसके बाद जबरदस्ती ऑटो पर बिठाकर एक बच्ची के साथ दुष्कर्म किया और चाकू से मारने की धमकी भी दी और पेट्रोल पंप के पास जंगलों के पास बच्ची को फेंक कर मौके से फरार हो गया। पीड़ित के पिता ने कहा कि महिला थाने पंचकूला गए जहां पर हम मुंशी से मिले और मुंशी ने तुरंत वहां की एसएचओ नेहा संधू को फोन किया और मौके पर नेहा संधू महिला थाना पहुंची। वहां पर जांच अधिकारी निर्दोष को बुलाया और वहां से टीम ने तुरंत बच्ची का मेडिकल करवाने के लिए सेक्टर 6 भेज दिया गया। आरोपी को पकड़ने के लिए तुरंत बुधनपुर रवाना हो गए और सुबह करीब 6 बजे आरोपी को उसी के घर से गिरफ्तार कर लिया।

  • AAP को बड़ा झटका: पूर्व मंत्री और प्रदेश उपाध्यक्ष ने पार्टी से दिया इस्तीफा

    हरियाणाः लोकसभा और विधानसभा चुनाव से पहले आम आदमी पार्टी को बड़ा झटका लगा है। दरअसल, पार्टी के वरिष्ठ नेता निर्मल सिंह और उनकी बेटी व AAP की हरियाणा इकाई की प्रदेश उपाध्यक्ष चित्रा सरवारा ने पार्टी से इस्तीफा दे दिया। चित्रा सरवारा के पीए नितिन भाटिया के मुताबिक, दोनों नेता 5 जनवरी को नई दिल्ली में कांग्रेस पार्टी जॉइन करेंगे। भाटिया ने दोनों के आम आदमी पार्टी छोड़ने की भी पुष्टि की।

    बताया जा रहा है कि कांग्रेस में शामिल होने की सूरत में निर्मल सिंह अगले साल होने वाले हरियाणा विधानसभा चुनाव में अंबाला सिटी सीट से पार्टी के उम्मीदवार हो सकते हैं। अभी अंबाला सिटी से BJP के असीम गोयल विधायक हैं। इसी तरह चित्रा सरवारा अंबाला कैंट सीट से कांग्रेस की कैंडिडेट हो सकती हैं जहां से BJP के बड़े नेता और प्रदेश के गृहमंत्री अनिल विज चुनाव लड़ते हैं। निर्मल सिंह हरियाणा में अंबाला जिले की नग्गल सीट से 4 बार कांग्रेस के विधायक (1982, 1991, 1996 व 2005) रहे। बाद में डिलिमिटेशन में नग्गल सीट खत्म कर दी गई और निर्मल सिंह अंबाला सिटी सीट से चुनाव लड़ने लगे। वह हरियाणा में मंत्री भी रह चुके हैं।


    निर्मल सिंह ने अंबाला कैंट सीट से गृह मंत्री अनिल विज के खिलाफ अपनी बेटी चित्रा सरवारा को चुनाव मैदान में उतारने की मांग कांग्रेस हाईकमान से की थी। पूर्व सीएम भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने भी चित्रा को टिकट दिलवाने की खूब कोशिश की। मगर अंबाला लोकसभा की सभी नौ विधानसभा सीटों के टिकट वितरण में कुमारी सैलजा की चली और चित्रा को टिकट नहीं मिला। इसी बात से नाराज होकर निर्मल सिंह अंबाला शहर और बेटी चित्रा को अंबाला कैंट सीट पर आजाद उम्मीदवार के रूप में उतारा था। पिता-पुत्री की इस बगावत का नतीजा यह रहा कि दोनों ही सीटों पर कांग्रेस को हार का मुंह देखना पड़ा था। 

  • डोंकी से विदेश भेजने वाले एजेंटों पर शिकंजा कसेगी सरकार, खुफिया एजेंसी ने तैयार की सूची

    रोहतकः डोंकी के माध्यम से प्रदेश के युवाओं को विदेश भेजने वाले एजेंटों पर अब हरियाणा सरकार शिकंजा कसने जा रही है। खुफिया एजेंसी ने इस धंधे में शामिल दलालों और अन्य लोगों की सूची तैयार की है। सूची के अनुसार, प्रदेश के 18 जिलों में युवकों को अवैध रूप से विदेश भेजने का काम किया जा रहा है। विदेश भेजने वाले एजेंट सबसे अधिक कुरुक्षेत्र में 46, सिरसा में 42 और यमुनानगर में 30 में हैं। इसी प्रकार, अन्य जिलों में 10 से 20 तक दलाल हैं। विभाग ने यह रिपोर्ट हरियाणा सरकार को सौंप दी है। अब सरकार के आदेश पर इन दलालों के खिलाफ अभियान चलाया जाएगा।

    एजेंसी ने अपनी रिपोर्ट में हरियाणा सरकार को सुझाव भी दिए हैं। एजेंसी ने कहा कि विदेश विभाग की ओर से एक पोर्टल तैयार कराकर उस पर सभी इमीग्रेशन एजेंटों का पंजीकरण कराया जाए। साथ ही परामर्श केंद्र भी स्थापित किया जाए, ताकि युवा यहां से राय ले सकें और एक हेल्पलाइन नंबर भी जारी किया जाए, ताकि फर्जीवाड़ों की शिकायत भी इन सेंटरों पर दी जा सकें। वहीं, 1.80 लाख रुपये से नीचे की आय वाले युवाओं के पासपोर्ट निशुल्क बनवाएं जाएं। प्रदेश के अधिकतर युवाओं की ओर से विदेशों में जाने का मामला विधानसभा में भी उठा था। विपक्षी दल भी सरकार पर आरोप लगाते रहे हैं कि हरियाणा में बेरोजगारी अधिक है, इसलिए युवक रोजगार के लिए विदेश जा रहे हैं और गांव के गांव खाली हो रहे हैं।

    ऐसे में सरकार ने विदेश भेजने के नाम पर हो रहे फर्जीवाड़ों के मामलों को देखते हुई आईजी सिबास कविराज के नेतृत्व में विशेष एसआईटी बनाई है। एसआईटी के पास शिकायत आने के बाद ही मामले दर्ज किए जाते हैं और आरोपियों के खिलाफ लगातार कार्रवाई की जा रही है। इधर, खुफिया एजेंसी ने जमीनी स्तर पर अपनी टीमों को तैनात करके सभी जिलों में अवैध रूप से विदेश भेजने वालों की पुख्ता जानकारी जुटाई है। इस सूची में दलालों पर दर्ज पुराने केसों और उनकी संपत्तियों तक का ब्योरा तैयार किया गया है। बताया जा रहा है कि 30 से 60 लाख रुपये लेकर प्रदेश के युवाओं को अवैध तरीके से विदेश भेजने के रंगीन सपने दिखाए जाते हैं। हरियाणा पुलिस के वरिष्ठ आईपीएस अधिकारी ने बताया कि विशेष अभियान चलाकर ऐसे लोगों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।

    प्रदेश के युवाओं में सात समंदर पार जाने के क्रेज का अंदाजा इसी से लगाया जा सकता है कि प्रदेशभर में 600 से अधिक आईलेट्स की तैयारी कराने वाले कोचिंग सेंटर हैं। सबसे अधिक कुरुक्षेत्र में 180, कैथल में 69, सिरसा में 61 और करनाल में 30 के करीब सेंटर चल रहे हैं। विभाग की रिपोर्ट के मुताबिक इस समय प्रदेशभर के कोचिंग सेंटरों में करीब छह हजार बच्चे आइलेट्स की तैयारी कर रहे हैं। सभी 18 जिलों की खुफिया एजेंसी ने प्रदेश के उन गांवों की सूची भी तैयार की है, जिन गांवों में सबसे अधिक युवा विदेश जा रहे हैं। इनमें अंबाला के भूरेवाला, बराड़ास नग्गल, कुरुक्षेत्र के कलसा, दीवाना, कैथल के गांव आहूं, संगरोली, साकरा, जड़ौला, पूंडरी, बरसाना, राहड़ा, करनाल के बांबरहेड़ी, राहड़ा, बंदराला समेत अन्य गांवों के नाम लिखे गए हैं।

  • सेना के ट्रक और सेहत विभाग की गाड़ी में हुई भीषण टक्कर, लगा लंबा जाम

    पंचकूलाः हरियाणा में पंचकूला के बरवाला स्थित अलीपुर इंडस्ट्रियल एरिया से बड़ी खबर सामने आई है। जहां कोहरे के कहर के कारण आज सुबह इंडियन आर्मी और स्वास्थ्य विभाग की गाड़ी के बीच जोरदार टक्कर हो गई। हादसे में सेहत विभाग की गाड़ी के चालक को गंभीर चोटें आई हैं, जिसे सेक्टर 6 अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती कराया गया है।

    मौका पर मौजूद लोगों ने जानकारी देते हुए बताया कि इंडियन आर्मी के ट्रक चालक द्वारा अचानक ब्रेक लगा दिए गए, जिसके कारण पीछे से आ रही सेहत विभाग की गाड़ी उससे टकरा गई। हादसे में ड्राइवर को चोटें आई हैं। जिसे लोगों की मदद से पंचकूला के सेक्टर 6 अस्पताल में भर्ती कराया गया है। वहीं, हादसे के बाद पुलिस की टीम भी मौका पर पहुंची। वहीं, सड़क के दोनों तरफ वाहनों की लंबी लाइन लग गई।

  • आज सरकारी अस्पतालों की OPD रहेंगी बंद, 3 हजार डॉक्टरों की हड़ताल से 50 हजार मरीज होंगे प्रभावित

    रोहतक: हरियाणा के तीन हजार से अधिक डॉक्टर आज यानी बुधवार को हड़ताल पर रहेंगे। इस दौरान केवल आपातकालीन सेवाएं ही बहाल रहेंगी, जबकि अस्पतालों में ओपीडी बंद रहेगी और डॉक्टर मरीजों की जांच नहीं करेंगे। केवल एमरजेंसी, ट्रॉमा सेंटर और पोस्टमार्टम हाउस चलेंगे। हरियाणा सिविल मेडिकल सर्विसेज एसोसिएशन (एचसीएमएसए) ने चेताया है कि अगर उनकी मांगें नहीं मानीं तो 28 दिसंबर को वह सामान्य रूप से काम करेंगे और इसके बाद 29 को पूर्ण हड़ताल करेंगे। एचसीएमएसए ने नौ दिसंबर को सुबह 9 से 11 बजे तक दो घंटे ओपीडी बंद रखकर रोष जताया था।

    10 दिसंबर को अपनी मांगों को लेकर हरियाणा सरकार को ज्ञापन दिया और चेताया था कि अगर उनकी मांगें नहीं मानी गईं तो वह ओपीडी बंद कर देंगे लेकिन 17 दिन बाद भी सरकार की तरफ से कोई एसोसिएशन को ठोस आश्वासन नहीं मिला। एचसीएमएसए के राज्य प्रधान डॉ. राजेश ख्यालिया ने लिखित में हड़ताल का एलान किया है। हरियाणा में इस समय 71 सिविल अस्पताल, 120 सीएचसी, 407 पीएससी और 2727 सब सेंटर हैं। औसतन हर जिले में रोजाना दो हजार से अधिक मरीजों की सरकारी अस्पतालों में जांच की जाती है। बुधवार को ओपीडी बंद रहने से औसतन 50 हजार जरूरतमंद लोगों की जांच प्रभावित रहेगी, क्योंकि सरकारी अस्पतालों में जांच पांच रुपये में की जाती है।

    वहीं, निजी अस्पतालों में 200 से 500 रुपये तक ओपीडी के लिए जाते हैं। खास बात ये है कि स्वास्थ्य मंत्री अनिल विज की मंजूरी के बाद मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने भी विशेषज्ञों के लिए अलग कैडर बनाने को मंजूरी दे दी है। लेकिन इसका न तो एसोसिएशन को पता है और न ही स्वास्थ्य विभाग की ओर से डॉक्टरों को मनाने का प्रयास किया गया। कैडर के लिए शर्तें और नियमों को लेकर भी डॉक्टरों में संशय बरकरार है। डॉक्टरों का कहना हैकि उन्हीं मांगे यह है कि विशेषज्ञ डॉक्टरों के लिए अलग कैडर बनाया जाए। दो साल पहले सीएम घोषणा भी कर चुके लेकिन लागू नहीं हुआ। सर्विस में रहते पीजी (पोस्ट ग्रेजुएट) करने के लिए एक-एक करोड़ रुपये के दो बांड भरने पड़ते हैं। पहले की तरह यह राशि 50 लाख रुपये की जाए। सीधी भर्ती न करके पदोन्नति के माध्यम से सीनियर मेडिकल ऑफिसर बनाए जाएं।

  • Google को लगा 5823 करोड़ का जुर्माना! यूजर्स को मिलेग पैसा

    नई दिल्लीः दुनिया की दिग्गज टेक कंपनी Google को अपनी मनमानी करने की कड़ी सजा मिली है। अब अमेरिका में कंपनी को 70 करोड़ डॉलर (करीब 5,823 करोड़ रुपए) चुकाने होंगे। दरअसल मार्केट में एंड्रॉइड की मजबूत स्थिति का गलत फायदा उठाने के केस में गूगल को कोर्ट में करारी शिकस्त का सामना करना पड़ा।

    इस मामले में सैन फ्रांसिस्को की एक अदालत ने आदेश दिया कि गूगल 63 करोड़ डॉलर की राशि कंज्यूमर्स के लिए एक सेटलमेंट फंड में डालेगा, जबकि 7 करोड़ डॉलर की राशि राज्यों को मिलेगी। हालांकि, इस फैसले पर अभी अंतिम मुहर लगना बाकी है। इस फैसले के बाद भारत में भी गूगल की मुश्किलें बढ़ सकती हैं, क्योंकि कंपनी, भारत में भी एंड्रॉइड की मजबूत स्थिति का गलत फायदा उठाने से जुड़े एक मामले का सामना कर रही है।

    दरअसल Google पर आरोप था कि वह प्ले स्टोर पर मौजूद ऐप्स के लिए यूजर्स से ज्यादा रकम वसूल रहा है। इसके लिए कंपनी अवैध तरीके से पाबंदियां लगा रही है और ऐप्स के डिस्ट्रिब्यूशन में भी भेदभाव कर रही है। इसके अलावा, ग्राहकों से ऐप के अंदर लेनदेन करने पर भी अनावश्यक शुल्क वसूलने का आरोप था।

    इस केस में अमेरिकी अदालत के आदेश के बाद, हर ग्राहक को सेटलमेंट में कम से कम 2 डॉलर की रकम मिलेगी। वहीं, गूगल प्ले स्टोर पर ग्राहकों द्वारा 16 अगस्त 2016 से 30 सितंबर 2023 के बीच खर्च की गई राशि के हिसाब से उन्हें अतिरिक्त रकम दी जाएगी। बिजनेस इनसाइडर की रिपोर्ट के अनुसार, इस मामले से जुड़े वकीलों की मानें तो करीब 10.2 करोड़ यूजर्स को इस सेटलमेंट अमाउंट का हिस्सा पाने के लिए एलिबिजल हो सकते हैं।

    वहीं, भारत में भी भारत में भी एंड्रॉइड की मजबूत स्थिति का गलत फायदा उठाने से जुड़े एक मामले में प्रतिस्पर्धा आयोग ने गूगल पर 1337 करोड़ रुपए का जुर्माना लगाया है। इसके बाद गूगल ने NCLT में अपील की है, जिसने प्रतिस्पर्धा आयोग के फैसले को सही बताया। अब यह मामला सुप्रीम कोर्ट में पहुंच गया है जिस पर अंतिम फैसला आना है।

  • पंजाब: भूपेश राणा मर्डर केस मामले में कोर्ट ने सुनाया फैसला, देखें वीडियो

    पंचकुला : पंचकूला के बरवाला में भूपेश राणा मर्डर केस में आज पंचकूला कोर्ट ने अपना फैसला सुना दिया है। अपने फैसले में कोर्ट ने मुख्य आरोपी को उम्र कैद की सुनाई गई है। पंचकूला कोर्ट में वेद प्रकाश सिरोही सेशन जज के कोर्ट में गौरव उफ रोड़ा को पेश किया गया। पेश करने के बाद गौरव को 307 वाले मामले में उम्र कैद की सजा और 25 हजार जुर्माना और आर्म्स एक्ट के मामले में 5 साल की सजा और 10 हजार जुर्माना।

    सरकारी वकील एडवोकेट नरेश कुमार गर्ग और पंकज राज गर्ग ने बताया कि गौरव जे 307 वाले मामले में 25 हजार का जुर्माना नहीं भरता तो गौरव की 1 साल की सजा और बढ़ा दी जाएगी। और यह गौरव  आर्म्स एक्ट के मामले में 10 हजार का जुर्माना नहीं भरता तो उसमें दो महीने की सजा और बढ़ा दी जाएगी। अभी तक एक आरोपी पुलिस की गिरफ्त से बाहर है, जो कि विदेश जा चुका है। सरकारी वकील एडवोकेट नरेश कुमार गर्ग ने बताया कि इस पूरे मामले में छह आरोपी गिरफ्तार किए गए थे। जिनमें से एक आरोपी जिसका नाम गौरव पटियाल है, जो अभी तक फरार है जिसका बताया जा रहा है जो की भारत से बाहर विदेश में आर्मेनिया में रह रहा है।

  • CM मनोहर लाल की कसम को अभय चौटाला ने बताया नौटंकी, देखें वीडियो

    हरियाणाः विधानसभा की मीडिया गैलरी में इनेलो विधायक अभय सिंह चौटाला ने प्रेस कॉन्फ्रेंस करके मनोहर सरकार पर निशाना साधा। इस दौरान अभय चौटाला ने CM मनोहर लाल के गीता पर हाथ रखकर कसम खाने को नौटंकी बताया, साथ ही जहरीली शराब और महिला सुरक्षा के मुद्दे पर भी कई गंभीर आरोप लगाए। इनेलो विधायक अभय सिंह चौटाला ने कहा कि कल विधानसभा में एक बड़ी नौटंकी हुई। सीएम को गीता पर हाथ रखकर कसम खानी पड़ी की पर्ची और खर्ची के मामले में कड़ी कार्रवाई करेंगे। सीएम को ऐसा करने की जरूरत नही है, उनके पास जांच एजेंसी है। वो कड़ी जांच करवा सकते हैं, ताकि दूसरा भी कोई करप्शन ना करे।

    अभय सिंह चौटाला ने मनोहर सरकार पर सदन में झूठे आंकड़े और झूठी सफाई देने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि सभी बिना तैयारी के आते हैं। अनिल विज के पास कई विभाग है, विज अपने बारे में बड़े-बड़े दावे करते है, लेकिन सोमवार को जहरीली शराब मामले में विज अपनी रिपोर्ट पढ़ते-पढ़ते परेशान हो गए। अनिल विज ने कहा नशे के ओवरडोज के चलते 34 के मौत हुई हैं, लेकिन आज विधानसभा में मेरे गांव के बच्चे आये थे। उनसे पूछा जाए कितने लोगों की ओवरडोज से मौत हुई है। केवल चौटाला गांव में ही ओवरडोज से 100 लोगों की मौत हुई है। राज्य में शराब का बहुत बड़ा घोटाला हुआ है। वहीं पुलिस शराब का ठेका नहीं मान रही है, वहीं आबकारी वहां ठेका मान रहा है।

    राजकुमार गुप्ता नाम के एक व्यक्ति ने जेजेपी की टिकट पर चुनाव लड़ा था, उस ठेके में राजकुमार के बेटे की हिस्सेदारी है। सदन में जवाब को दबाया जाता है, MLA को अपनी बात नहीं रखने दी जाती है. BJP सदन को अपने ऑफिस की तरह चलाने की कोशिश कर रही है। अभय चौटाला ने BJP और कांग्रेस को मिला हुआ बताया। उन्होंने कहा कि गीता भुक्कल मामले में जब सदन ने HC से जांच करवाने का प्रस्ताव पास हो गया। तब हुड्डा को डर है कि उचाना विवाद की जांच होगी तो उन पर भी उंगली उठेगी। इसलिए मामले को ठंडे बस्ते में डालने की कोशिश की जा रही है। अभय चौटाला ने कहा कि BJP-कांग्रेस को बेटियों की चिंता नहीं है। अगर सिटिंग जज जांच नही करें तो सेवानिवृत्त जज से जांच कराई जाए। मैंने 10 कालिंग और 1 RESOULATUON दिया था, लेकिन 3 मंजूर हुए।

    सरकार स्कूलो में अध्यापकों की कमी, PPP में खामियों के सुधार के लिए रिश्वत देने पड़ती है। राज्य में बेरोजगारी का मामला पर बोलते हुए उन्होंने कहा कि बिना पर्ची खर्ची के जॉब नही मिलती। पंचकूला में एक भर्ती में 1 पोस्ट पर सिफारिश से 24 भर्ती हुईं। पिछले खरीफ सीजन में खराब फसलों के लिए कालिंग लगाया था, लेकिन स्वीकार नही किए गए। CM और मंत्रियों के हेलीकॉप्टर यात्रा के खर्च की भी अधूरी जानकारी दी है, जबाव में कुछ सालों का हेलीकॉप्टर खर्च जीरो बताया है। सदन में MLA की कोठी में रेनोवेशन पर भी बेतहाशा खर्च हो रहा है, कई कोठियों पर 2 से 3 करोड़ खर्च हुआ है। BJP ऑफिस और JJP ऑफिस कोठी पर करोड़ो खर्च किया गया है, हमारी सरकार में ये पैसा वसूला जाएगा।

  • संसद के बाद अब विधानसभा सुरक्षा में हुई चूक

    हरियाणाः हाल ही में दिल्ली पुलिस ने संसद की सुरक्षा में सेंध लगाने के मामले में गिरफ्तार 6 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया था। हालांकि अभी यह मामला ठंडा नहीं हुआ है। इसके बाद अब हरियाणा विधानसभा में सुरक्षा चूक हुई है। मंगलवार को राज्य मंत्री संदीप सिंह पर छेड़छाड़ के आरोप लगाने वाली जूनियर महिला कोच ने सचिवालय का पास बनवाकर विधानसभा में घुसने की कोशिश की। इस दौरान सुरक्षा कर्मियों के हाथ पांव फूल गए।

    हालांकि उसकी यह कोशिश सफल नहीं हो पाई। वहां तैनात पुलिस कर्मियों ने उसे रोक लिया। इसकी जानकारी उच्चाधिकारियों को दी गई है। अभी कोच पुलिस की हिरासत में है। महिला कोच की और से लगातार राज्यमंत्री संदीप सिंह पर कार्रवाई करने की मांग की जा रही है। 

  • चाकू लगने से घायल दोस्त को अस्पताल ले जा रहे 3 युवकों की सड़क हादसे में मौ’त

    करनालः बांसा गांव में दो पक्षों के बीच हुए झगड़े में चाकू लगने से घायल दोस्त को अस्पताल लेकर जा रहे तीन युवकों को जुंडला मोड़, एमएन स्कूल के पास ट्रक ने कुचल दिया। तीनों युवकों की मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस ने तीनों युवकों के शवों को पोस्टमार्टम के लिए करनाल भेज दिया है। ग्रामीणों ने बताया कि गांव बांसा निवासी 20 वर्षीय अजय का गांव में ही कुछ युवकों से झगड़ा हुआ था। बताते हैं कि देर शाम वह अपने दोस्तों के साथ बैठा हुआ था।

    गांव के ही कुछ युवकों ने अचानक उस पर हमला कर दिया और अजय के शरीर में चाकू घोंप दिया। जिसमें वह लहूलुहान हालत में बेहोश होकर गिर पड़ा। अजय का भाई वीरेंद्र (22) और दोस्त सुमित (19) बाइक पर उसे लेकर अस्पताल के लिए चले। जैसे ही तीनों युवक जुंडला मोड़ एमएन स्कूल के समीप पहुंचे अचानक ट्रक से उनकी बाइक की टक्कर हो गई और तीनों युवकों की मौके पर ही मौत हाे गई। हादसे की सूचना के बाद घटनास्थल पर लोगों की भीड़ जमा हो गई। लोगों ने पुलिस को घटना की जानकारी दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घटनास्थल का मौका मुआयना किया।

    तीनों युवकों के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। उधर, पुलिस चाकू मारने वाले आरोपियों की धरपकड़ में जुटी है। मृतक के चाचा कृष्ण ने बताया कि गांव में ही अजय का कुछ युवकों से विवाद था। जिसके चलते आरोपियों ने घटना को अंंजाम दिया। तीन युवकों की मौत की खबर जैसे ही परिजनों और ग्रामीणों को मिली वह घटनास्थल पर पहुंच गए। पूरे गांव में मातम का माहौल है। परिजनों को युवकों को चोट लगने की खबर दी गई थी।

    वह मौके पर पहुंचे तो उन्हें युवकों की मौत का पता चला। महिलाओं का रो-रोकर बुरा हाल रहा। मृतक अजय के चाचा कृष्ण ने बताया कि अजय का गांव में कुछ युवकों से झगड़ा हो गया था। जिसमें उन्होंने अजय को चाकू मार दिया था, जिसमें वह घायल हो गया था। इन लोगों के बीच पहले से विवाद चल रहा था। हादसे के बाद ट्रक चालक फरार हो गया है।