Category: Haryana

  • तेज रफ्तार कैंटर ने  Bike को मारी टक्कर, मौत

    तेज रफ्तार कैंटर ने Bike को मारी टक्कर, मौत

    हरियाणा : पानीपत जिले के सनौली में तेज रफ्तार कैंटर ने रॉन्ग साइड में चलते हुए बाइक को टक्कर मार दी। टक्कर लगते ही बाइक सवार नीचे गिर गया और उसकी मौके पर ही मौत हो गई। मृतक की पहचान मोहम्मद अहमद उर्फ अमन (25) के निवासी सैनी कॉलोनी, बापौली के तौर पर हुई है। हादसे के बाद आरोपी कैंटर को मौके पर ही छोड़कर फरार हो गया। युवक को भी सिविल अस्पताल ले जाया गया। जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

    हादसे की शिकायत पुलिस को दी गई। पुलिस ने शिकायत के आधार पर आरोपी कैंटर नंबर के चालक के खिलाफ गैर इरादतन हत्या का मामला दर्ज कर लिया है। सनौली थाना पुलिस को दी शिकायत में मोहम्मद सरवरदीन ने बताया कि वह सैनी कॉलोनी, बापौली का रहने वाला है। उसका लड़का मोहम्मद अहमद कंपनी में नौकरी करता था। रोजाना की तरह वह अपनी बाइक से घर लौट रहा था।

    जब सह कुराड़ फॉर्म से सनौली की ओर थोड़ा आगे पहुंचा, तो सामने से गलत दिशा में एक तेज रफ्तार कैंटर ने बाइक को टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जोरदार थी कि अहमद नीचे गिर गया और नीचे गिरते ही उसकी मौत हो गई। पिता ने बताया कि अहमद उनका इकलौता बेटा था। उसकी कोई बेटी भी नहीं है। जिसकी दो माह बाद करनाल के इंद्री निवासी युवती से शादी होनी थी। उसकी सगाई हो चुकी थी।

  • बिजली मीटर से भड़की आग से इंस्टीट्यूट में पढ़ रहे स्टूडेंट्स का हुआ बुरा हाल 

    बिजली मीटर से भड़की आग से इंस्टीट्यूट में पढ़ रहे स्टूडेंट्स का हुआ बुरा हाल 

    पंचकूलाः हरियाणा के पंचकूला में शुक्रवार को सेक्टर 16 स्थित एक शोरूम की पहली मंजिल पर बने मीटर बॉक्स में शॉर्ट सर्किट के बाद आग लग गई। इसकी दूसरी मंजिल पर हारट्रोन कंप्यूटर इंस्टीट्यूट में हड़कंप मच गया। इस इंस्टीट्यूट में उस समय लगभग 25 बच्चे मौजूद थे। दूसरी मंजिल पर धुआं फैला तो स्टूडेंट्स में हड़कंप मच गया। वे जान बचाने के लिए इधर उधर भागे। स्थिति की गंभीरता को देखते हुए फायर ब्रिगेड को सूचित किया गया।

    जानकारी के अनुसार पंचकूला के सेक्टर 16 में हारट्रोन कंप्यूटर सेंटर चल रहा है। ये जिस भवन में है, उसके नीचे शोरूम बना हुआ है। इसके बाद पहली मंजिल भी कार्यालय हैं। शुक्रवार को पहली मंजिल पर लगे बिजली के मीटर में शॉर्ट सर्किट के बाद आग लग गई। आग कुछ ही देर में फेल गई। इसका धुआं ऊपर की मंजिल में हारट्रोन कंप्यूटर सेंटर में भी भर गया। यहां 25 के करीब स्टूडेंट्स क्लास में मौजूद थे। उनको सांस लेने में दिक्कत हुई और इसके बाद भगदड़ मच गई।

    सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड के कर्मचारी मौके पर पहुंच गए। उन्होंने हारट्रोन सेंटर से बच्चों को बाहर निकालने के लिए पीछे की तरफ का शीशा तोड़ा। इसके बाद सीढ़ियों के माध्यम से बच्चों को सुरक्षित नीचे उतारा गया। इस दौरान स्थानीय पुलिस भी मौके पर मौजूद रही और सुरक्षा व्यवस्था का ध्यान रखा।

  • बाइक सवार हमलावरों ने व्यक्ति को मारी गोली, मौ’त

    बाइक सवार हमलावरों ने व्यक्ति को मारी गोली, मौ’त

    हरियाणा : रोहतक में जींद बाइपास पर आज सुबह बाइक सवार अज्ञात हमलावरों ने एक व्यक्ति की गोली मार कर दी गई। गोली व्यक्ति के सीने पर लगी है। मृतक की पहचान अनिल (40) निवासी रोहतक के गांव मोखरा के तौर पर हुई है। गोली चलने के दौरान मौके पर पहुंचे लोगों ने पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने व्यक्ति को रोहतक PGI भेजा, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

    पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज जांच शुरू कर दी है। पुलिस के अनुसार शुक्रवार को जींद बाइपास पर अनिल मौजूद था। इसी दौरान अज्ञात हमलावरों ने उसे गोली मार दी। वारदात को अंजाम देकर हमलावर मौके से फरार हो गए। इधर गोली लगने के कारण अनिल घायल होकर गिर गया। इसकी सूचना डायल-112 पर दी मौके पर मौजूद लोगों द्वारा दी गई।

    सूचना मिलने के बाद ERV की गाड़ी मौके पर पहुंची और पीड़ित को बेसुध अवस्था में लेकर रोहतक PGI पहुंचाया। अभी तक हमलावरों की जानकारी नहीं लग पाई है। बताया जा रहा है कि अनिल गोशाला में पशुओं की देखभाल करता था। आज भी वह गोशाला से घर जा रहा था, इसी दौरान यह हादसा हुआ। पुलिस ने मामला दर्जकर आगे की कार्रवाही शुरु कर दी है।

  • RBI ने England से कई टन गोल्ड लिया वापिस!

    RBI ने England से कई टन गोल्ड लिया वापिस!

    नई दिल्‍लीः भारत द्वारा खरीदा गया Gold अब Bank Of England की तिजोरियों में नहीं रहेगा। बल्कि अब उसे भारतीय रिजर्व बैंक के वॉलेट्स में रखा जाएगा। इसी योजना के तहत इंग्‍लैंड में RBI द्वारा खरीदकर रखे गए 1,000 क्विंटल सोने को भारत लाया गया है। बैंक ऑफ इंग्‍लैंड की तिजोरियों में कई देश अपना सोना रखते हैं।

    इसके लिए उन्‍हें ब्रिटेन के केंद्रीय बैंक को शुल्‍क भी चुकाना पड़ता है। भारत भी यह शुल्‍क अदा कर रहा है। मामले की जानकारी रखने वाले लोगों का कहना है कि अभी इंग्‍लैंड में रखा और सोना भी वापस भारत लाया जाएगा। बैंक ऑफ इंग्लैंड दुनिया में सोने का दूसरा सबसे बड़ा भंडारक है।

    आरबीआई ने कुछ साल पहले सोना खरीदना शुरू किया था और उसने इस बात की समीक्षा करने का फैसला किया कि वह इसे कहां स्टोर करना चाहिए। चूंकि विदेशों में सोने का ज्‍यादा स्टॉक जमा हो रहा था, इसलिए कुछ सोना भारत लाने का फैसला किया गया। 1991 के शुरुआती दौर के बाद यह पहला मौका है जब भारत ने अपने घरेलू स्‍वर्ण भंडार में इतनी बड़ी मात्रा को जोड़ा है। 1991 में भारतीय अर्थव्‍यवस्‍था की खस्‍ता हालत के कारण भारत को अपना सोना गिरवी रखना पड़ा था। लेकिन, अब हालत इसके बिल्‍कुल उल्‍ट हैं और भारत धड़ाधड़ सोना खरीद रहा है। आने वाले महीनों में फिर से इतनी ही मात्रा में सोना देश में आ सकता है।

    एक मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, बाहर रखे सोने की 100 टन की एक खेप जल्‍द ही भारत लाई जा सकती है। मार्च, 2024 के अंत तक भारतीय रिजर्व बैंक के पास 822.1 टन सोना था। इसमें से 412.8 टन सोने को दूसरे देशों में भंडारित किया गया था। यानी भारत के कुल सोने का लगभग आधा हिस्‍सा दूसरे देशों की तिजोरियों में रखा गया है। भारतीय रिजर्व बैंक तेजी से अपना स्‍वर्ण भंडार बढा रहे दुनिया के शीर्ष केंद्रीय बैंकों में शामिल है। पिछले वित्‍त वर्ष में आरबीआई ने 27.5 टन सोना खरीदा। यह अर्थव्यवस्था की मजबूती और आत्मविश्वास को दर्शाता है।

    इंग्‍लैंड से एक हजार क्विंटल सोना लाना आसान काम नहीं था। इसके लिए कई सारी औपचारिकताएं तो पूरा करनी ही पड़ी, साथ ही इसे सुरक्षित भारत लाने को कड़े सुरक्षा इंतजाम भी करने पड़े। इसे एक विशेष विमान से भारत लाया गया था। इस सोने पर सरकार ने ‘विशेष कस्‍टम छूट’ प्रदान की। हां, इस पर जीएसटी से छूट केंद्र सरकार नहीं दे पाई, क्‍योंकि जीएसटी संग्रह को राज्‍यों के साथ बांटना होता है।

  • तालाब में नहाने गए युवक की मौत

    तालाब में नहाने गए युवक की मौत

    रेवाड़ी : हरियाणा के रेवाड़ी जिले में पड़ रही भीषण गर्मी से राहत पाने के लिए जोहड़ में नहाने उतरे एक युवक की गहने पानी में डूबने से मौत हो गई। मृतक की पहचान संदीप कुमार (17) निवासी गांव कसौला के तौर पर हुई है। युवक के जोहड़ में डूबने की सूचना के बाद ग्रामीणों ने गोताखोरों के साथ मिलकर उसकी तलाश की। करीब 2 घंटे बाद उसके शव को जोहड़ से निकाला गया।

    मिली जानकारी के मृतक माता-पिता का इकलौता बेटा था। रोजाना की तरह अपने साथियों के साथ सुबह घूमने व दौड़ लगाने गया था। जिसके बाद संदीप और उसके दोस्त जोहड़ में नहाने उतर गए। संदीप का नहाते समय अचानक पैर फिसल गया और वह गहरे पानी में डूबता चला गया।

    उसके साथियों ने शोर मचाया और इसकी सूचना कसौला थाना पुलिस को दी। मौके पर पहुंचे जांचकर्ता अधिकारी धीरज कुमार ने गोताखारों की मदद से 2 घंटे की मेहनत के बाद संदीप को जोहड़ के गहरे पानी से बाहर निकाला। उसे अस्पताल ले जाया गया, जहां डाक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। इकलौते पुत्र की मौत से पूरा परिवार का रो-रो कर बुरा हाल है।

  • इस हत्याकांड में Ram Rahim को Punjab-Haryana HC से मिली बड़ी राहत

    चंडीगढ़ः बहुचर्चित रणजीत सिंह हत्याकांड मामले में पंजाब एवं हरियाणा हाई कोर्ट ने राम रहीम को बड़ी राहत देते हुए उसे दोष मुक्त करार दिया है। इस मामले में सीबीआई की अदालत ने राम रहीम को दोषी करार देते हुए उम्र कैद की सजा सुनाई थी। उम्र कैद की सजा के खिलाफ राम रहीम ने हाईकोर्ट में अपील दाखिल की थी। हाई कोर्ट ने उसकी अपील पर मंगलवार को फैसला सुनाते हुए सीबीआई की अदालत के फैसले को रद्द कर दिया है। इस मामले में अभी विस्तृत आदेश आना बाकी है। रणजीत सिंह सिरसा डेरे का प्रबंधक था। एक शक की वजह से 22 साल पहले रणजीत सिंह की हत्या कर दी गई थी।  रणजीत सिंह हरियाणा के कुरुक्षेत्र के रहने वाले थे। 10 जुलाई 2002 को उनकी गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। 

    एक गुमनाम साध्वी ने पूर्व प्रधानमंत्री स्व. अटल बिहारी वाजपेयी को एक चिट्ठी लिखी थी। चिट्ठी में राम रहीम की जांच की मांग की गई थी। डेरा प्रबंधन को शक था कि रणजीत सिंह ने साध्वी यौन शोषण की गुमनाम चिट्ठी अपनी बहन से ही लिखवाई थी। ये वही गुमनाम चिट्ठी है जिसे सिरसा के पत्रकार रामचंद्र छत्रपति ने अपने सांध्य कालीन समाचार पत्र ‘पूरा सच’में छापा। जिसकी वजह से 24 अक्तूबर 2002 को पत्रकार रामचंद्र छत्रपति पर हमला कर उन्हें गोलियों से छलनी कर दिया गया था। 21 नवंबर 2002 को दिल्ली के अपोलो अस्पताल में रामचंद्र की मौत हो गई थी।  

    पुलिस जांच से असंतुष्ट रणजीत सिंह के बेटे जगसीर सिंह ने जनवरी 2003 में हाईकोर्ट में याचिका दायर कर सीबीआई जांच की मांग की थी। हाईकोर्ट ने बेटे के पक्ष में फैसला सुनाकर केस की जांच सीबीआई को सौंपी थी। मामले की जांच करते हुए सीबीआई ने राम रहीम समेत पांच लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया था। 2007 में कोर्ट ने आरोपियों पर चार्ज फ्रेम किए थे। हालांकि, शुरुआत में इस मामले में डेरामुखी का नाम नहीं था लेकिन 2003 में जांच सीबीआई को सौंपने के बाद 2006 में राम रहीम के ड्राइवर खट्टा सिंह के बयान के आधार पर डेरा प्रमुख का नाम इस हत्याकांड में शामिल हुआ था। 2021 में सीबीआई की अदालत ने गुरमीत राम रहीम सहित पांच दोषियों को उम्रकैद की सजा सुनाई थी। साध्वी यौन शोषण मामले में राम रहीम सिंह को 20 साल की सजा हुई है। इन दिनों राम रहीम रोहतक की सुनारिया जेल में है।  

  • Punjab : Farmers ने Government को दी चेतावनी, परिवहन मंत्री के घर का करेंगे घेराव

    Punjab : Farmers ने Government को दी चेतावनी, परिवहन मंत्री के घर का करेंगे घेराव

    अंबाला : पंजाब और हरियाणा के किसान मजदूर मोर्चा और एसकेएम के किसान आंदोलन-2 को सोमवार को 105 दिन हो गए हैं। बढ़ते तापमान के बीच किसान मोर्चे पर डटे हुए हैं। जब तक सरकार मांगें नहीं मान लेती तब तक किसानों ने बॉर्डर पर डटे रहने का ऐलान किया है।

    किसान नेताओं की रिहाई के लिए 28 मई को पंजाब में 16 जगहों पर भाजपा के लोकसभा उम्मीदवारों व नेताओं के घरों का घेराव किया जाएगा। परिवहन मंत्री असीम गोयल के घर का घेराव किया जाएगा। सुबह शंभू बॉर्डर पर किसान मजदूर मोर्चा की बैठक हुई। इसमें दोनों मंचों ने प्रदेश सरकार के इशारे पर गिरफ्तार किसान नेताओं की रिहाई को लेकर कार्यक्रम पर चर्चा की।

    किसान नेताओं ने कहा कि धरना दोपहर 12 से 4 बजे तक दिया जाएगा, जिसमें मुख्य मांग साथी किसानों की रिहाई रहेगी। उन्होंने भगवंत सरकार को चेतावनी दी कि वह भाजपा की बी टीम न बने और पंजाब में गुंडागर्दी कर लोकतंत्र की हत्या न करे।

  • YouTuber Bobby कटारिया गिरफ्तार, जाने मामला

    YouTuber Bobby कटारिया गिरफ्तार, जाने मामला

    हरियाणा : पुलिस ने यूट्यूबर बॉबी कटारिया को अरेस्ट किया है। उस पर UP के 2 युवकों से नौकरी के नाम पर लाखों रुपए लेकर विदेश भेजने और वहां बंधक बनाकर चाइनीज कंपनी में ले जाने का आरोप है। दोनों युवकों का आरोप है कि वहां बंधक बनाकर अमेरिकी लोगों के साथ साइबर ठगी करने को मजबूर किया गया। उनके साथ मारपीट करके पासपोर्ट छीन लिए गए। जैसे-तैसे युवक मौका पाकर वहां से भाग निकले और इंडियन ऐंबैसी पहुंचकर वापस भारत आए।पीड़ित युवकों का आरोप है कि जिस कंपनी में उन्हें बंधक बनाया गया।

    वहां करीब 150 भारतीय इसी प्रकार मानव तस्करी कर लाए गए थे। उनमें महिलाएं भी शामिल हैं, जिन्हें बॉबी कटारिया जैसे अन्य लोगों ने नौकरी का झांसा देकर भेजा है। बजघेड़ा थाना पुलिस को दी शिकायत में यूपी के फतेहपुर निवासी अरुण कुमार और हापुड़ निवासी मनीष तोमर ने बताया कि वे बेरोजगार थे।

    वे इंस्टाग्राम पर अपने-अपने स्तर पर यूट्यूबर बॉबी कटारिया के टच में थे। बॉबी के यूट्यूब चैनल पर उन्होंने विदेश में नौकरी दिलाने का विज्ञापन देखा। इसके बाद उन्होंने बॉबी से संपर्क किया। पीड़ितों का कहना था कि बॉबी ने उन्हें विदेश में नौकरी दिलवाने का झांसा देकर अपने सेक्टर-109 स्थित ऑफिस बुलाया। उसने कहा था कि कॉन्सेंट वन मॉल में मिलें। पीड़ित ने बताया कि अरुण कुमार 1 फरवरी 2024 को बॉबी कटारिया से उसके आफिस में मिला। उसने 2 हजार रुपए में अपना रजिस्ट्रेशन कराया।

    इसके बाद बॉबी के कहने पर 13 फरवरी को उसके ऑफिस के खाते MBK ग्लोबल वीजा प्राइवेट लिमिटेड में 50 हजार रुपए ट्रांसफर कर दिए। फिर इसके बाद कटारिया के कहने पर 14 मार्च को अंकित शौकीन नामक व्यक्ति के खाता में 1 लाख और ट्रांसफर किए। बॉबी ने शौकीन के वॉट्सऐप से वियनतियाने (लाओस) की टिकट भिजवाई।इसके बाद वह 28 मार्च को बॉबी के कहने के मुताबिक एयरपोर्ट पर 50 हजार रुपए US डॉलर में बदलवाकर फ्लाइट में बैठ गया। इसी प्रकार उसके दोस्त मनीष तोमर से भी लाखों रुपए सिंगापुर भेजने के नाम पर लिए गए, लेकिन उसे भी फ्लाइट में बैठाकर वियनतियाने भेजा।

  • Health Department  ने बढ़ती गर्मी को देखते हुए दिए निर्देश, अस्पतालों में बनाए गए ‘Hypothermia ’ रुम

    Health Department ने बढ़ती गर्मी को देखते हुए दिए निर्देश, अस्पतालों में बनाए गए ‘Hypothermia ’ रुम

    हरियाणा :  भीषण गर्मी से जहां आम जनजीव अस्त व्यस्त हो गया है। वहीं स्वास्थ्य विभाग भी इसे लेकर अलर्ट हो चुका है। विभाग की ओर से आम जनता के अलावा हरियाणा के सभी सीएमओ को निर्देश जारी किए गए है। इतना ही नहीं हीटवेव के मरीज के लिए सभी सिविल अस्पताल के इमरजेंसी वार्ड में हाइपोथर्मिया रूम बनाने के भी निर्देश दिए गए है। हीटवेव को लेकर हमने हरियाणा के स्वास्थ्य महानिदेशक डॉ. रणदीप सिंह पुनिया से खास बातचीत की। 

    स्वास्थ्य विभाग के महानिदेशक डॉ. पुनिया ने बताया कि हीटवेव को लेकर विभाग की ओर से मार्च के अंतिम और अप्रैल के पहले सप्ताह में ही जनता के लिए एडवाइजरी कर दी गई थी। इसके साथ ही हरियाणा के सभी सीएमओ को भी खास निर्देश दिए गए है। हीटवेव के मरीजों के लिए हरियाणा के सभी नागरिक अस्पतालों के इमरजेंसी वार्ड में हाइपोथर्मिया रूम बनाने के निर्देश दिए गए है। इस रूम को एसी लगाकर ठंडा किया जाता है और हीटवेव के मरीज को इसी रूम में रखा जाता है। इसके अलावा डी हाइड्रेशन होने पर सभी सीएमओ को आईवी फ्लूड और ओआरएस की कमी नहीं होने के भी निर्देश दिए गए है। इन सबके लिए विभाग की ओर से बजट भी जारी कर दिया गया है। 

    हरियाणा के स्वास्थ्य महानिदेशक डॉ. ने बताया कि आमतौर पर हीटवेव का असर सुबह 10 से 4 बजे या फिर 11 से 3 बजे तक होता है। इसलिए जनता को इस दौरान घर से बाहर नहीं निकलना चाहिए। यदि किसी जरूरी काम से कारण घर से बाहर जाना पड़ता है तो सिर ढककर और पूरी बाजू के कपड़े पहनकर ही बाहर निकलना चाहिए, क्यूंकि शरीर पूरी तरह से ढका होने पर ही हीटवेव से बचाव हो सकता है। 

  • Hospital में AC का कम्प्रैशर फटने से लगी आग, मचा हड़कंप

    Hospital में AC का कम्प्रैशर फटने से लगी आग, मचा हड़कंप

    हरियाणा : हिसार में स्थित वीके न्यूरोकेयर के आग लग गई। बिल्डिंग में सही से वेंटिलेशन न होने के कारण आग से पूरी बिल्डिंग में धुआं भर गया। आग एसी का कंप्रेशर फटने से लगी थी। जोरदार धमाके के साथ लगी आग से मरीजों-तीमारदारों के साथ-साथ स्टाफ में हड़कंप मच गया।

    आग लगने की सूचना फायर ब्रिगेड डिपार्टमेंट को भी दे दी गई थी। दमकल विभाग की 2 गाड़ियों ने करीब 1 घंटे में आग पर काबू पाया। धुआं बाहर निकालने के लिए प्रथम तल का शीशा तोड़ दिया गया। लेकिन फिर भी धुआं बाहर नहीं निकला। इसके बाद मरीज धुएं के कारण कराह उठे। हादसे के वक्त अस्पताल 18 मरीज भर्ती थे। जिन्हे समय से सुरक्षित बाहर निकाल कर जिंदल अस्पताल में भर्ती कराया गया।

    अस्पताल में आग लगने की सूचना पुलिस को दी गई। सूचना मिलते ही अर्बन ईस्टेट थाना प्रभारी इंस्पेक्टर साधु राम अपनी टीम के साथ तुरंत घटनास्थल पर पहुंचे। इसके बाद डीएसपी संजीव कुमार भी जायजा लेने के लिए घटनास्थल पर मौजूद पहुंचे। उन्होंने कहा कि आग लगने से जान माल का कोई नुकसान भी हुआ है