Category: Haryana

  • बड़ा सड़क हादसा, पंजाब से रिश्ता देखने जा रहे परिवार के 5 लोगों की मौ’त

    बड़ा सड़क हादसा, पंजाब से रिश्ता देखने जा रहे परिवार के 5 लोगों की मौ’त

    हिसार: हरियाणा में एक बड़ा सड़क हादसा हो गया। वहीं, इस सड़क हादसे में पांच लोगों की मौत हो गई। बताया जा रहा है कि कार सवार पंजाब से हरियाणा के हांसी में रिश्ता देखने के लिए आ रहे थे। इसी दौरान सामने से आ रहे तेज रफ्तार ट्रक से बचने के चक्कर में गाड़ी बेकाबू होकर पलट गई। जिससे यह हादसा हो गया।

    इस हादसे में एक परिवार के पांच लोगों की मौत गई। वहीं तीन लोग गंभीर रुप से घायल हो गए हैं, जिनको एक निजी अस्पताल में उपचार के लिए भर्ती करवाया गया है। मिली जानकारी के अनुसार अभी तक ट्रक चालक का पत्ता नहीं चल पाया है कि किसके कारण यह सड़क हादसा हुआ है। पुलिस को मामले की सूचना दे दी गई है।

    मिली जानकारी के अनुसार हादसे में सिरसा निवासी सतपाल, मोड़ मंडी निवासी गगड़ सिंह, मधु, रंजीत और कालांवाली रवि सिंह की मौत हो गई। वहीं, हादसे में गगड़ सिंह के लड़के तरसेम उसकी पत्नी गीतू और डिंपल घायल हो गई हैं। जानकारी के अनुसार कार में सवार परिवार पंजाब से हांसी में रिश्ता देखने के लिए जा रहे थे। इस दौरान कार पलट गई। जिससे यह हादसा हो गया।

  • बहन और सहेलियों संग Birthday मनाने गई नाबालिग लापता

    हरियाणा : पानीपत में अपने 17वें जन्मदिन पर एक नाबालिग संदिग्ध परिस्थितियों में लापता हो गई। नाबालिग अपनी छोटी बहन और सहेलियों के साथ बर्थडे पार्टी करने के लिए एक होटल में गई थी। दोपहर बाद वहां से वापस लौटते वक्त रास्ते में उसने छोटी बहन को छोड़ दिया। इसके बाद वह संदिग्ध परिस्थितियों में लापता हो गई। जिसके बाद उसकी तलाश की जा रही है। पिता ने पुलिस को शिकायत देकर अज्ञात पर अपहरण करने का शक जताया है।

    पुलिस ने केस दर्ज कर उसकी तलाश शुरू कर दी है। थाना पुलिस को दी शिकायत में नाबालिग के पिता ने बताया कि वह मूल रूप से उत्तर प्रदेश का रहने वाला है। हाल में वह पिछले करीब 25 साल से पानीपत की गंगाराम कॉलोनी में परिवार सहित रहता है। वह 5 बच्चों का पिता है। जिसमें 2 बेटे और 3 बेटियां है। उसकी सबसे बड़ी बेटी 17 साल की है।

    25 मई को उसका 17वां जन्मदिन था। जिस पर वह अपनी सहेलियों और छोटी बहन के साथ 8 मरला चौक स्थित एक होटल में पार्टी करने गई थी। वहां से दोपहर बाद छोटी बेटी लौट आई। लेकिन बड़ी बेटी नहीं लौटी। छोटी बेटी से पूछा, तो उसने कहा दीदी उसे रास्ते में छोड़कर कही चली गई। परिजनों ने उसकी तलाश शुरू कर दी है। 

  • Punjab के पड़ोसी राज्य में चुनाव हुआ संपन्न, EVM की बस हुई दुर्घटनाग्रस्त

    Punjab के पड़ोसी राज्य में चुनाव हुआ संपन्न, EVM की बस हुई दुर्घटनाग्रस्त

    हरियाणा : कैथल में मतदान संपन्न होने के बाद देर रात को सीवन में सीआरपीएफ की बस को अज्ञात केंटर ने टक्कर मार दी। इसमें एक महिला कॉन्स्टेबल गंभीर घायल हो गई। घायल महिला को पीजीआई में दाखिल करवाया गया है।

    मिली जानकारी अनुसार मतदान के बाद चीका से ईवीएम लेकर कैथल सीआरपीएफ की बस जा रही थी। बस को अज्ञात केंटर ने टक्कर मार दी। इस मामले में टीम के इंचार्ज सब इंस्पेक्टर रामनिवास की शिकायत पर सीवन थाना में अज्ञात केंटर चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है।

    शिकायतकर्ता ने बताया कि वह चीका के स्कूल में बने बूथ नम्बर-48 से 52 पर डयूटी इंचार्ज नियुक्त था, जो समय करीब 8 बजे चुनाव कार्य पूरा होने के बाद राजकीय स्कूल चीका की सारी डयूटियां व चुनाव करवाने वाली टीम जिसमें CRPF की कांस्टेबल पिंकी व सुमन भी बस में मौजूद थी, जो सभी ईवीएम मशीनों को जमा करवाने के लिए चीका से कैथल जा रहे थे। 

    करीब साढ़े 8 बजे जब बस सीवन पहुंची तो तभी एक तेज गति से आए केंटर ने साइड से बस को टक्कर मार दी। इसकी टक्कर से बस में सवार टीम में तैनात सीआरपीएफ की कॉन्स्टेबल पिंकी के दाएं हाथ में काफी चोटें लगी। आरोपी ड्राइवर की पहचान नहीं हो पाई है। पुलिस ने मामला दर्जकर जांच शुरू कर दी है।

  • युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौ’त

    युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौ’त

    हांसी : हिसार के हांसी में त्रिकोना पार्क के पास गली में संदिग्ध परिस्थितियों में युवक का शव बरामद हुआ है। मृतक के मुंह और सिर पर चोट के निशान है, जमीन पर खून बिखरा हुआ था। परिजनों ने युवक की हत्या किए जाने का आरोप लगाया है। मौके पर पहुंची पुलिस ने जांच पड़ताल की और शव की पहचान कराई। 

    मृतक की पहचान गांव प्रेमनगर निवासी 20 वर्षीय शंटी के तौर पर हुई है। मृतक युवक के भाई सोनू ने बताया कि शनिवार की सुबह शंटी घर से सुबह 8 बजे शादी में ढोल बजाने के लिए गया था। रात को उसका भाई घर पर नहीं पहुंचा। जिसके बाद परिजनों ने शंटी की तलाश की। लेकिन उसका कहीं कुछ पता नहीं चल सका। सोनू ने बताया कि जब घटना स्थल पर जाकर हमने देखा तो उनके भाई के सिर में ईंट से वार किया गया था।

    उन्होंने बताया कि सीसीटीवी फुटेज में 2 युवक दिखाई दे रहे हैं जिसमें एक युवक अपने हाथों में ईंट लिए हुए है। शंटी का फोन व पैसे भी छीने गए हैं। सोनू ने बताया कि उसके शरीर पर काफी गंभीर चोटों के निशान मिले हैं। इससे यह पता लगता है कि उनकी हत्या की गई है। पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।

  • इस राज्य के गांव में केवल दो लोगों ने डाला वोट, जाने चौकाने वाली वजह 

    इस राज्य के गांव में केवल दो लोगों ने डाला वोट, जाने चौकाने वाली वजह 

    हरियाणा : पुल न बनने से नाराज हरियाणा के यमुनानगर जिले के ग्रामीणों ने शनिवार को लोकसभा चुनाव में मतदान का बहिष्कार किया. 500 से अधिक मतदाताओं वाले गांव में सिर्फ दो लोगों ने ही मतदान में हिस्सा लिया. ग्रामीणों ने कहा कि जब तक उनकी मांगें पूरी नहीं हो जातीं तब तक वे बहिष्कार जारी रखेंगे।

    ग्रामीणों ने हाल ही में एक पंचायत आयोजित की और चेतावनी दी कि अगर राज्य सरकार ने उनकी मांगों के समाधान के लिए कदम नहीं उठाया तो वे चुनाव का बहिष्कार करेंगे। इस संबंध में अधिकारियों ने बताया कि गांव में करीब 550 मतदाता हैं और शनिवार को लोकसभा चुनाव में केवल दो वोट पड़े.

    समाचार एजेंसी के मुताबिक, ग्रामीणों ने कहा कि वे भविष्य में होने वाले किसी भी चुनाव का तब तक बहिष्कार करते रहेंगे, जब तक कि उनके गांव को जिले के बाकी हिस्सों से जोड़ने के लिए यमुना पर पुल नहीं बन जाता. उन्होंने कहा कि इस अनुरोध पर काफी समय तक विचार किया गया, लेकिन प्रशासन ने कभी इस पर ध्यान नहीं दिया.

    ग्रामीणों ने बताया कि पुल नहीं होने के कारण उन्हें लंबी दूरी तय करनी पड़ती है और बरसात के दिनों में उनकी समस्या और बढ़ जाती है. सूत्रों ने बताया कि जिला प्रशासन ने ग्रामीणों को अपने लोकतांत्रिक अधिकार नहीं छोड़ने के लिए मनाने की कोशिश की, लेकिन ग्रामीण अपनी मांगों पर अड़े रहे।

    यह गांव यमुनानगर में स्थित है और अंबाला संसदीय क्षेत्र के अंतर्गत आता है। आपको बता दें कि हरियाणा की सभी 10 लोकसभा सीटों पर शनिवार को मतदान हुआ था. रात 11:45 बजे चुनाव आयोग द्वारा इलेक्शन ऐप पर अपडेट किए गए आंकड़ों के मुताबिक, राज्य में 61.16 फीसदी वोटिंग दर्ज की गई.

  • बड़ी खबरः चुनावों के बीच विधायक का हुआ नि+धन

    बादशाहपुरः हरियाणा के बादशाहपुर से निर्दलीय विधायक राकेश दौलताबाद का निधन हो गया है। उनकी मौत की वजह हार्ट अटैक बताई जा रही है। उनके करीबियों के अनुसार उनकी मौत शनिवार सुबह करीब 10.30 से 11 बजे के बीच हुई। राकेश दौलताबाद, बादशाहपुर से आजाद उम्मीदवार के रूप में जीत कर विधानसभा पहुंचे थे। सुबह 10 बजे राकेश दौलताबाद को हार्ट अटैक आया था, जिसके बाद उन्हें निजी अस्पताल ले जाया गया। जहां इलाज के दौरान राकेश की मौत हो गई। गुरुग्राम के पालम विहार मणिपाल अस्पताल में उन्होंने अंतिम सांस ली। दौलताबाद ने 2019 के विधानसभा चुनाव में बादशाहपुर विधानसभा सीट से जीत दर्ज की थी। जिसके बाद उन्होंने भाजपा सरकार को समर्थन दिया था। हालांकि उन्होंने 2014 में भी निर्दलीय चुनाव लड़ा था लेकिन तब राव नरबीर सिंह से हार गए थे।

    दौलताबाद ने बतौर निर्दलीय विधायक रहते हुए पूर्व मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्‌टर के नेतृत्व में बनी भाजपा की सरकार को बिना शर्त समर्थन दिया था। इसके बाद जब जजपा से गठबंधन टूटा तब भी नायब सैनी के नेतृत्व में बनी सरकार का उन्होंने समर्थन दिया। लोकसभा चुनाव के बीच भाजपा सरकार से 3 निर्दलीय विधायकों ने समर्थन वापस ले लिया। उन्होंने भूपेंद्र हुड्‌डा की मौजूदगी में रोहतक में कांग्रेस का समर्थन किया। इनमें धर्मबीर गोंदर, सोमवीर सांगवान और रणधीर गोलन शामिल थे। हालांकि इन 3 के अलावा दौलताबाद के भी सरकार से समर्थन वापस लेने की खूब चर्चा हुई। मगर, उन्होंने इन 3 विधायकों का साथ नहीं दिया। उन्होंने बाद में एक वीडियो जारी कर भाजपा सरकार का ही समर्थन करने का ऐलान किया था।

    कोराना काल के दौरान आधारभूत सुविधाओं में शामिल बिजली, सड़क, पानी, जैसी समस्याओं को दूर करने के लिए निर्दलीय विधायक राकेश दौलताबाद ने अनूठी पहल की थी। विधायक ने ऐलान किया था कि उनके क्षेत्र में बिजली, पानी, सीवर और सड़क विभाग से जुड़े कार्यों में अच्छे काम करने वाले अधिकारियों और कर्मचारियों को 25 लाख रुपए बतौर इनाम दिया जाएगा। विधायक राकेश दौलताबाद के मुताबिक क्षेत्र में बिजली, पानी, सीवर और सड़क से जुड़े महकमों के जिस अधिकारी को स्थानीय लोगों की ओर से अच्छी रेटिंग दी जाएगी, वो इनामी राशि का हकदार होगा। उन्होंने बताया कि यह फैसला इसलिए लिया गया था ताकि अधिकारी या कर्मचारी जनता की शिकायतों को जल्द से जल्द और बेहतर तरीके से दूर करें।

  • ड्राई-डे के बावजूद शराब बेचना पड़ा भारी, ठेके सील

    ड्राई-डे के बावजूद शराब बेचना पड़ा भारी, ठेके सील

    कैथल : लोकसभा चुनाव को लेकर ड्राई डे घोषित करने के बावजूद भी शराब बेचना कई ठेकेदारों को भारी पड़ा। जिन पर कार्रवाई करते हुए एक्साइज विभाग के डीटीसी विपिन बैनीवाल ने 2 ठेकों को 7 दिनों के लिए सील किया और एक के खिलाफ एफआईआर दर्ज करने के लिए पुलिस को पत्र लिखा गया। बता दें कि लोकसभा चुनाव को लेकर आयोग द्वारा 23 मई शाम 6 बजे से लेकर 25 मई शाम 6 बजे तक 48 घंटों के लिए ड्राई डे घोषित किया हुआ है।

    इस दौरान शराब की बिक्री पर पूरी तरह से प्रतिबंध लगाया गया है। किसी भी रेस्तरां, होटल या शराब के ठेकों पर शराब की बिक्री नहीं की जा सकती। इस कड़ी में शहर व ग्रामीण क्षेत्र में शराब की बिक्री ना हो। इसको एक्साइज विभाग द्वारा दो टीमों का गठन किया गया था। टीम द्वारा रात्रि को जात के दौरान करनाल रोड पर शुगर मिल के पास कुरुक्षेत्र वाइन के ठेके पर शराब बिक्री होती मिली।

    इसी तरह गांव फरल में भी  एक ठेके को सील किया गया, इसके बाद टीम जैसे ही शहर के प्यौदा रोड पर पहुंची, वहां टीम को एक अवैध खुर्दा मिला, इसके खिलाफ पुलिस को मामला दर्ज करने के लिए पत्र लिखा है। इस कार्रवाई में वीके बैनिवाल, डीटीसी एक्साइज, डॉ. दिनेश काजल इंस्पेक्टर अनिल कुमार, इंस्पेक्टर छोटू राम मौजूद रहे 

  • वैष्णो देवी जा रहे श्रद्धालुओं की मिनी बस और ट्रक की टक्कर में एक ही परिवार के 7 लोगों की मौ+त, देखें वीडियो

    वैष्णो देवी जा रहे श्रद्धालुओं की मिनी बस और ट्रक की टक्कर में एक ही परिवार के 7 लोगों की मौ+त, देखें वीडियो

    अंबालाः हरियाणा के अंबाला में वीरवार देर रात एक ट्रक और मिनी बस की आपस में टक्कर होने से बड़ा हादसा हो गया। इस दुर्घटना में करीब सात लोगों की मौत हो गई, जो एक ही परिवार के थे। इसके अलावा हादसे में करीब 25 लोग घायल बताए जा रहे हैं। बता दें कि यह भीषण सड़क हादसा दिल्ली-जम्मू नेशनल हाइवे पर हुआ है। जानकारी के मुताबिक मिनी बस में बैठे लोग माता वैष्णो देवी दर्शन के लिए जा रहे थे।

    रास्ते में श्रृद्धालुओं से भरी बस और ट्रक के बीच टक्कर हो गई और मिनी बस चकनाचूर हो गई। बस में सफर करने वाली शिवानी ने कहा कि ड्राइवर ने शराब पी रखी थी, हादसा होने के बाद सबसे पहले निकलकर भाग गया। बस के अंदर 30 से 35 लोग थे और वैष्णो देवी जा रहे थे। हम लोग की आंख लग गई, पता नहीं चला कि हादसा कैसे हुआ।

  • इस इलाके में ट्रिपल मर्डरः भाई, भाभी और 3 महीने के भतीजे का तेजधार हथियार से किया क+त्ल

    इस इलाके में ट्रिपल मर्डरः भाई, भाभी और 3 महीने के भतीजे का तेजधार हथियार से किया क+त्ल

    सोनीपत: हरियाणा के सोनीपत जिले में एक दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है। जिले के गांव बिंधरोली में एक युवक ने अपने भाई, भाभी और 3 महीने के भतीजे की बेरहमी से हत्या कर दी। तीनों की हत्या करने के बाद आरोपी मौके से फरार हो गया है। स्थानीय लोगों ने मामले की सूचना पुलिस को दी गई। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और तीनों मृतकों के शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल के शव गृह में रखवा दिया है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।

    जानकारी के अनुसार, ये मामला सोनीपत के गांव बिंधरोली का है। जहां अमरदीप, उसकी पत्नी मधु और बेटे शिवम को मंदीप ने तेजधार हथियार से काटकर मौत के घाट उतार दिया है। मंदीर ने हत्या की इस वारदात को घर में ही अंजाम दिया है। तीनों की हत्या करने के बाद वो बड़ी आसानी से वहां से भाग गया। फिलहाल सोनीपत पुलिस आरोपी मंदीप की तलाश में जुटी हुई है। पुलिस का कहना है कि जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

    आरोपी ने तीनों की हत्या क्यों की अभी इस बात का पता नहीं चल पाया है। मृतक अमरदीप अतिरिक्त उपायुक्त कार्यालय सोनीपत में फैमिली आईडी विभाग में कार्यरत थे। बताया जा रहा है कि अमरदीप की रात को मंदीप से किसी बात के लेकर कहासुनी हुई थी। सुबह मंदीप ने तीनों की हत्या की वारदात को अंजाम दिया और भाग निकला। मामले की सूचना के बाद एसीपी मुकेश जाखड़, थाना प्रभारी देवेंद्र अपनी टीम सहित मौके पर पहुंचे और जांच शुरू कर दी है। एफएसएल की टीम को बुलाकर सबूत जुटाए जा रहे है। पुलिस परिजनों के बयान दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू कर दी है।

  • रोड शो के दौरान भिड़े कांग्रेसी, धक्का-मुक्की के बाद जमकर हुआ हंगामा

    रोड शो के दौरान भिड़े कांग्रेसी, धक्का-मुक्की के बाद जमकर हुआ हंगामा

    फतेहाबादः हरियाणा के फतेहाबाद के टोहाना में आज सिरसा से कांग्रेस उम्मीदवार कुमारी सैलजा के प्रचार में निकाले जा रहे रोड शो में हंगामा हो गया। कांग्रेसी वर्कर आगे रहने के चक्कर में एक दूसरे से भिड़ गए। इस दौरान वहां पर जमकर हंगामा हुआ। वहीं कांग्रेस वर्करों को भिड़ता देख कांग्रेसी नेता बगले झांकते नजर आए। कुछ मिनट बाद आखिरकार नेताओं द्वारा कार्यकर्ताओं को अलग किया गया। इसके बाद मामला शांत हुआ।

    जानकारी के अनुसार टोहाना में बुधवार को सिरसा लोकसभा क्षेत्र से चुनाव लड़ी कुमारी सैलजा के समर्थन में रोड शो का आयोजन किया गया। रोड शो में कांग्रेसी नेता निशान सिंह, हरपाल सिंह बुडानिया, बलजिंद्र सिंह ठरवी, जयपाल लाली सहित तमाम नेता अपने समर्थकों सहित शामिल हुए। इस दौरान सभी नेता और उनके वर्कर एक दूसरे से आगे रहने की होड़ में दिखे। बताया जा रहा है कि इसी दौरान हरपाल बुडानिया व उनके वर्करों को दूसरे कांग्रेसियों द्वारा पीछे करने का प्रयास किया गया। इसको लेकर उनमें झड़प हो गई।