Category: Haryana

  • चाकू दिखाकर महिला से दुष्कर्म की कोशिश, एल्फी से पीड़िता के चिपकाए होंठ, फाड़े कपड़े, देखें CCTV

    चाकू दिखाकर महिला से दुष्कर्म की कोशिश, एल्फी से पीड़िता के चिपकाए होंठ, फाड़े कपड़े, देखें CCTV

    पानीपतः हरियाणा के पानीपत में घर में घुसे बदमाश ने डेढ़ साल के बेटे संग सो रही 20 वर्षीय विवाहिता को हवस का शिकार बनाने के लिए दुस्साहस की सारी हदें पार कर दी। मिली जानकारी के अनुसार बदमाश दबे पांव महिला के घर में घुसा और चिल्लाने से रोकने के लिए महिला के होंठों पर भारी मात्रा में एल्फी डाल दी। इससे उसके होंठ आपस में चिपक गए। इसके बाद आरोपी ने चाकू दिखाकर रेप का प्रयास किया और कपड़े फाड़ दिए। मगर, विवाहिता ने बहादुरी दिखाते हुए बदमाश को धक्का दिया और मासूम बच्चे को गोद में उठाकर किसी तरह भागकर गली में पहुंच गई। होठ चिपकने की वजह से शोर तो नहीं मचा पाई, लेकिन इशारों से आरोपी की हरकत पड़ोसियों को बता दी। आसपास के लोग इकट्‌ठा हुए तो आरोपी वहां से भाग निकला। मामले को लेकर पीड़िता ने पुलिस को शिकायत दे दी है। पीड़ित आरोपी की तालाश में छापेमारी कर रही है।

    पुलिस को दी गई शिकायत में 20 वर्षीय पीड़िता ने बताया कि वह पानीपत की एक कॉलोनी में परिवार के साथ रहती है। 4 जून को उसके पति, देवर और सास रोजाना की तरह अपने-अपने काम पर गए हुए थे। वह घर पर अपने डेढ़ साल के बेटे के साथ अकेली थी। दोपहर करीब 3 बजे वह काम निपटाकर अपने कमरे में बेटे के साथ सोई हुई थी। इसी दौरान सूना घर देखकर बाहर का मुख्य दरवाजा खोलकर एक अज्ञात युवक भीतर दाखिल हुआ। वह बेहद दबे पैर घर के अंदर और फिर सीधे उसके कमरे में घुस गया। गहरी नींद में होने के कारण उसे बदमाश के आने की भनक तक नहीं लग सकी।

    कमरे में पहुंचते ही बदमाश ने उसके होंठों पर ज्यादा मात्रा में एल्फी (चिपकाने वाला लिक्विड) डाल दी। एल्फी से उसके दोनों होंठ आपस में चिपक गए। इसके तुरंत बाद आरोपी ने उसके कपड़े उतारने की कोशिश शुरू कर दी। वह हड़बड़ा कर जागी तो अनजान युवक को देखकर बुरी तरह डर गई। उसने आत्मरक्षार्थ शोर मचाना और चिल्लाना चाहा, लेकिन होंठ पूरी तरह चिपके होने के कारण उसके मुंह से आवाज ही नहीं निकल सकी। बेबसी में छटपटाता देख बदमाश ने तुरंत अपनी जेब से चाकू निकाल लिया और उसकी गर्दन पर अड़ा दिया। इसके बाद वह उसके साथ जबरन रेप करने की कोशिश करने लगा। जब बदमाश जबरदस्ती करने लगा, तो महिला ने अपनी पूरी ताकत समेटकर बदमाश को जोरदार धक्का दिया, जिससे वह पीछे गिर गया।

    इसी बीच पलक झपकते ही महिला ने बेड पर सो रहे अपने डेढ साल के बेटे को गोद में उठाया और भागती हुई घर से बाहर गली की तरफ आ गई। गली में आकर वह बदहवास हालत में खड़ी हो गई। चूंकि वह बोल नहीं पा रही थी, इसलिए उसने रोते हुए पड़ोसियों को इशारों-इशारों में घर के अंदर बदमाश होने की जानकारी दी। जब तक पड़ोसी पूरी बात समझ पाते और घर की तरफ दौड़ते, तब तक पकड़े जाने के डर से बदमाश वहां से फरार हो गया। थाना प्रभारी सुभाष कुमार बताया कि पुलिस ने पीड़िता की शिकायत पर अज्ञात बदमाश के खिलाफ घर में जबरन घुसने, जान से मारने की धमकी देने और रेप के प्रयास सहित विभिन्न गंभीर धाराओं के तहत केस दर्ज कर लिया है, जल्द आरोपी को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

     

  • कुएं में हाथ-पैर बांध युवक को उल्टा लटकाया, वीडियो वायरल पर पुलिस ने ढूंढा, देखें वीडियो

    कुएं में हाथ-पैर बांध युवक को उल्टा लटकाया, वीडियो वायरल पर पुलिस ने ढूंढा, देखें वीडियो

    हांसीः हरियाणा के हांसी में चोरी के शक में हाथ-पांव बांधकर कुएं में उल्टा लटकाए युवक का वीडियो वायरल सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद पुलिस एक्शन मोड में आई और युवक को ढूंढ निकाला। पुलिस के मुताबिक, पीड़ित युवक का नाम बारूराम है, जो हांसी जिले के सोरखी गांव का रहने वाला है और पुलिस द्वारा उसका मेडिकल परीक्षण कराया। युवक ने बताया कि वह रास्ते में टायलेट करने के लिए रुका था। गांव के कुछ युवकों ने उसे “चोर-चोर” कहकर पकड़ लिया। बाद में मोटर चोरी का आरोप लगाते हुए उसे टॉर्चर किया गया। बारूराम के अनुसार, इसके बाद अन्य युवकों को भी मौके पर बुला लिया गया और उसके साथ जमकर मारपीट की गई। युवकों ने चोरी करने का आरोप लगाते हुए उसके हाथ-पैर बांधकर उसे कुएं में उल्टा लटका दिया और काफी देर तक प्रताड़ित किया। बाद में उसे डायल-112 पुलिस टीम के हवाले कर दिया गया, जो उसे चौकी ले गई। पूछताछ के बाद शाम को उसे छोड़ दिया गया था।

    उधर, सोरखी चौकी इंचार्ज इंस्पेक्टर पवित्र कुमार ने बताया कि वीडियो वायरल होने के बाद यह मामला पुलिस के संज्ञान में आया। घटना की पुलिस को कोई शिकायत नहीं मिली थी। मगर, पुलिस ने स्वत: संज्ञान लेते हुए यह कार्रवाई की है। पुलिस अब मेडिकल रिपोर्ट और पीड़ित के बयान के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई करेगी। पुलिस के मुताबिक, पीड़ित बारूराम ने बताया कि वह स्टील की ग्रिल और गेट बनाने का काम करता है। बताया कि यह घटना 1 जून को हुई थी, जब वह अपने एक परिचित के साथ भाटोल गांव की ओर जा रहा था। रास्ते में टायलेट करने के लिए रुकने पर गांव के कुछ युवकों ने उसे “चोर-चोर” कहकर पकड़ लिया।

    घटना का वीडियो अब पुलिस जांच का अहम आधार बन गया है। वीडियो में युवक के साथ की गई मारपीट और अमानवीय व्यवहार साफ दिखाई दे रहा है। सोरखी चौकी इंचार्ज इंस्पेक्टर पवित्र कुमार का कहना है कि किसी भी व्यक्ति को कानून अपने हाथ में लेने का अधिकार नहीं है। दोषियों के खिलाफ नियमानुसार सख्त कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल पुलिस मामले की गंभीरता को देखते हुए जांच में जुटी हुई है और पीड़ित के बयानों के आधार पर केस दर्ज करने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है।

    वहीं, गांव सोरखी के ग्रामीणों ने बताया कि उनके क्षेत्र में पानी की मोटरें लगातार चोरी हो रही हैं। गांव में एक सप्ताह के अंदर ही 10 से ज्यादा पानी की मोटरें चोरी हो चुकी हैं। इसको लेकर ग्रामीण शुरू से ही नजर रख रहे थे। युवक को पानी की मोटर चुराते हुए रंगें हाथों पकड़ा था, जिसके बाद ग्रामीणों का गुस्सा उस पर भड़क गया। यह युवक चोरी की गईं मोटरें कबाड़ी को जाकर सस्ते दाम पर बेच देता था। उधर, गांव के सरपंच रामचंद्र का कहना है कि युवक अनुसूचित जाति से संबंध रखता है। वह चोरी और नशा करता है। ग्रामीणों ने इसे मौके पर पकड़ लिया था। मगर, इसे गलत तरीके से मारा गया है।

  • Flyover पर क्रेन पलटने से 3 की मौत, 4 का किया Rescue, DCP का आया बयान, देखें वीडियो

    Flyover पर क्रेन पलटने से 3 की मौत, 4 का किया Rescue, DCP का आया बयान, देखें वीडियो

    फरीदाबादः पनहेड़ा खुर्द के पास निर्माण स्थल पर जेवर एयरपोर्ट फ्लाईओवर पर बड़ा हादसा हो गया। दरअसल, यहां भारी क्रेन पलटने 3 मजदूरों की क्रेन के नीचे दबकर मौत हो गई। बताया जाता है कि गार्डर उठाने के दौरान अचानक अनियंत्रित होकर क्रेन क्रेन पलट गया। हादसे के वक्त साइट पर 6 से 7 मजदूर काम कर रहे थे। इस हादसे में कई मजदूर क्रेन के नीचे दब गए, जिनमें से अब तक 4 लोगों को रेस्क्यू किया जा चुका है। इनमें से 3 की मौत हो चुकी है और एक घायल को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया।

    इस हादसे पर बल्लबगढ़ डीसीपी प्रतीक अग्रवाल ने बताया कि अब तक 4 लोगों का रेस्क्यू किया जा चुका है। जिनमें से 3 की मौत हो चुकी है, जबकि एक का अभी इलाज चल रहा है। उन्होंने बताया कि रेस्क्यू पूरी रात भर चलेगा। इसके साथ ही डीसीपी ने आगाह किया कि कोई भी दुष्प्रचार न करें। वहीं, एनडीआरएफ एएसआई केसी अमरजीत सिंह ने बताया कि उनकी टीम को जैसे ही सूचना मिली, वे तुरंत मौके पर पहुंचे और अपना रेस्क्यू कार्य जारी कर दिया।

    राहत बचाव में अब 4 लोगों का रेस्क्यू किया जा चुका है, जिनमें से तीन की मौत हो चुकी है। एक व्यक्ति को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। बताया जाता है कि तेज बारिश के बाद कीचड़ बनने से क्रेन का संतुलन बिगड़ गया। जिससे क्रेन पलट गया. हादसे के बाद निर्माण स्थल पर अफरा-तफरी मच गई। स्थानीय लोग और मजदूर तुरंत बचाव कार्य में जुट गए।

     

     

  • तेज आंधी और बारिश से दर्जनों स्थानों पर वृक्ष एवं खंबे क्षतिग्रस्त, देखें वीडियो

    तेज आंधी और बारिश से दर्जनों स्थानों पर वृक्ष एवं खंबे क्षतिग्रस्त, देखें वीडियो

    पलवलः आज के इस बदले मौसम ने दर्जनों स्थानों पर वृक्ष एवं खंबे क्षतिग्रस्त कर दिए। जबकि जल भराव की स्थिति तो जैसे पूरे शहर में ही दिखाई दी यही नहीं राष्ट्रीय राजमार्ग भी जल भराव से अछूता नहीं रहा राष्ट्रीय राजमार्ग पर जल भराव इस कदर हुआ कि वाहनों की गति तो जैसे थम ही गई। बड़ी समस्या तो यह भी देखने को मिली की पलवल का एलिवेटेड पुल जिसके नीचे वाहन चालक अपने आप को सुरक्षित समझ यात्रा कर रहे थे उस पुल से भी पानी की बौछार झरने की तरह बहती दिखाई दी। जबकि इसकी मेंटेनेंस के नाम पर बड़े बिल तो बना दिए जाते हैं पर इसकी सही स्थिति ऐसे मौसम में ही दिखाई देती है।

    साइड में लगे बरसात के पानी को नीचे लाने वाले पाइप भी क्षतिग्रस्त होना इसका मुख्य कारण हो सकता है। राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण की इस तरह की लापरवाही लोगों पर भारी पड़ती दिखाई दे रही है। एलिवेटेड पुल के नीचे चलने वाले दो पहिया वाहन चालक सड़क पर भारी जल भराव से और पुल के ऊपर से गिरने वाले पानी के झरने से बेहद परेशान दिखे और प्रशासन को कोसते नजर आये। पलवल की न्यू कॉलोनी जो पोश कहलाई जाती है।

    उसमें भी जल भराव की स्थिति विकट दिखाई दी। गलियां पूरी तरह से जलमग्न नजर आई। न्यू कॉलोनी में जगह-जगह वृक्ष भी टूटे नजर आए। यही नहीं सीवर भी बारिश के पानी में उफनते नजर आए। जिससे जल्द ही बारसाती पानी का निकलना भी संभव नहीं दिखाई दिया। हालांकि बदले मौसम को लेकर कुछ लोगों का तो यह कहना था कि उन्हें गर्मी से राहत मिली है। खुशगवार मौसम से उन्हें बेहद खुशी हुई है। वह खुश होकर यह भी कहते दिखाई दिए कि आज तो मौसम पहाड़ों जैसा ठंडा हुआ पड़ा है।

    वही एक बुजुर्ग का कहना था की भरा पानी हमारे लिए मुसीबत बना हुआ है सरकार और प्रशासन को चाहिए कि इस पर ध्यान दें। जल भराव की स्थिति को लेकर डॉक्टर महावीर मलिक से जब बात की गई तो उन्होंने बताया कि इस जल भराव की स्थिति के जिम्मेदार केवल प्रशासन और सरकार को नहीं ठहराया जा सकता है बल्कि आम आदमी भी इसके लिए जिम्मेवार है। पॉलिथीन का अंधाधुंध प्रयोग जो बाद में नाली और नाली में जाकर जल की रुकावट का बड़ा कारण बनती है। यह भी बरसातों में जल भराव की स्थिति बना देता है। उन्होंने बताया आज की यह बारिश किसानों लिए लाभदायक रहेगी। दलहनी फसल बोने वालों के लिए किसानों के लिए इसका लाभ रहेगा।

  • Railway Tracks, Mayor Office और 2 प्रमुख मंदिरों में IED धमाके करने की धमकी, अलर्ट मोड पर सुरक्षा एजेंसी, देखें वीडियो

    Railway Tracks, Mayor Office और 2 प्रमुख मंदिरों में IED धमाके करने की धमकी, अलर्ट मोड पर सुरक्षा एजेंसी, देखें वीडियो

    कुरुक्षेत्र: हरियाणा में एक बार फिर खालिस्तान के नाम पर धमकी भरा ई-मेल भेजे जाने से सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट हो गई हैं। खालिस्तान नेशनल आर्मी के नाम से भेजे गए ई-मेल में हरियाणा को खालिस्तान बनाने का दावा किया गया है। ई-मेल में कुरुक्षेत्र के प्रसिद्ध स्थाणु महादेव मंदिर और पिहोवा के कार्तिकेय मंदिर को उड़ाने की धमकी दी गई है। इसके अलावा गुरुग्राम मेयर कार्यालय, नगर निगम कार्यालय और रेलवे ट्रैक पर भी IED धमाके करने की चेतावनी दी गई है। थानेश्वर महादेव मंदिर में पुलिस प्रशासन की डॉग स्क्वायड की टीम मात्र 10 मिनट के लिए पहुंची थी। और चेकिंग करने के बाद वहां से चली गई और लगातार श्रद्धालु मंदिर में पहुंच रहे है और पूजा अर्चना कर रहे है। लेकिन यहां पर कोई भी पुलिस का अधिकारी व कर्मचारी मौजूद नहीं है सुरक्षा की दृष्टि से दावे खोखले नजर आ रहे हैं।

    यह धमकी ऐसे समय में आई है, जब मुख्यमंत्री नायब सैनी के अगले कुछ दिनों में कुरुक्षेत्र में कई महत्वपूर्ण कार्यक्रम प्रस्तावित हैं। कल यानी 5 जून और 8 जून को सीएम के कुरुक्षेत्र के कार्यक्रम है। कुरुक्षेत्र के जिस स्थाणु मंदिर को उड़ाने की धमकी मिली है, उस मंदिर में 8 जून को सीएम का कार्यक्रम है। उसी दिन सीएम सोमनाथ के लिए स्पेशल ट्रेन कुरुक्षेत्र से रवाना करेंगे। धमकी भरे ई-मेल की शुरुआत ही “हरियाणा बनेगा खालिस्तान” शब्दों से की गई है। इसमें दावा किया गया कि हरियाणा के कई हिंदू मंदिर उनके निशाने पर हैं। मेल भेजने वाले ने खुद को “खालिस्तान नेशनल आर्मी” का सदस्य बताते हुए धार्मिक स्थलों और सरकारी संस्थानों पर हमले की चेतावनी दी है।

    ई-मेल में कुरुक्षेत्र के ऐतिहासिक स्थाणु महादेव मंदिर और पिहोवा स्थित कार्तिकेय मंदिर का नाम लेकर उन्हें उड़ाने की धमकी दी गई है। दोनों मंदिरों में रोजाना बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंचते हैं। धमकी भरे मेल में 5 और 6 जून को चंडीगढ़, अंबाला और दिल्ली के बीच रेलवे ट्रैक पर IED विस्फोट करने की बात भी कही गई है। मेल भेजने वाले ने लोगों को यात्रा नहीं करने और अपने बच्चों को सुरक्षित रखने की चेतावनी तक दी है। मेल में कई बार “बदला, बदला, बदला” शब्द लिखे गए हैं। इसमें दावा किया गया कि 1984 में दरबार साहिब में हुई सैन्य कार्रवाई के बाद कुछ लोगों ने मिठाइयां बांटी थीं। इसी का हवाला देते हुए 6 जून को बदला लेने की बात कही गई है। धमकी देने वालों ने ऑपरेशन ब्लू स्टार की बरसी का जिक्र करते हुए इसे हमलों से जोड़ने की कोशिश की है।

  • पूर्व मुख्यमंत्री ने घोषणापत्र को लेकर साधा निशाना, कांग्रेस के ‘खटाखट’ दावों को बताया धोखा, देखें वीडियो

    पूर्व मुख्यमंत्री ने घोषणापत्र को लेकर साधा निशाना, कांग्रेस के ‘खटाखट’ दावों को बताया धोखा, देखें वीडियो

    ​चंडीगढ़: हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री और वरिष्ठ भाजपा नेता मनोहर लाल खट्टर ने आज एक प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान कांग्रेस पार्टी और उसके शीर्ष नेतृत्व पर तीखा हमला बोला। उन्होंने कांग्रेस के चुनावी घोषणापत्र और खासकर राहुल गांधी द्वारा किए जा रहे आर्थिक दावों को पूरी तरह से काल्पनिक और देश की अर्थव्यवस्था को तबाह करने वाला बताया। ​प्रेस कॉन्फ्रेंस को संबोधित करते हुए पूर्व मुख्यमंत्री ने कहा कि कांग्रेस नेता आजकल हर जगह ‘खटाखट खटाखट’ पैसे देने के बड़े-बड़े दावे कर रहे हैं। उन्होंने तंज कसते हुए कहा कि कांग्रेस पार्टी जनता को गुमराह करने के लिए ऐसे लोकलुभावन वादे कर रही है जिनका वास्तविकता से कोई लेना-देना नहीं है।

    ​मनोहर लाल खट्टर ने चेताया कि अगर कांग्रेस के इन दावों को लागू करने की कोशिश की गई, तो देश की अर्थव्यवस्था पूरी तरह चरमरा जाएगी और देश दिवालियापन की कगार पर पहुंच जाएगा। उन्होंने कहा कि पहले भी कई राज्यों में कांग्रेस ने इसी तरह के वादे करके सरकारें बनाईं, लेकिन बाद में वे उन वादों को पूरा करने में पूरी तरह नाकाम रहे। यह सिर्फ वोट बैंक की राजनीति और जनता की आंखों में धूल झोंकने का प्रयास है।

    पूर्व मुख्यमंत्री ने स्पष्ट किया कि भाजपा सरकार हमेशा जमीनी हकीकत और देश के संतुलित विकास को ध्यान में रखकर नीतियां बनाती है, न कि किसी तरह के खोखले और भ्रामक वादे करती है। ​इस अवसर पर उनके साथ पार्टी के कई अन्य वरिष्ठ नेता और पदाधिकारी भी मौजूद रहे।

  • 10 सैकेंड में मातम में बदली खुशियां,  स्कॉर्पियो और थार की टक्कर में नौजवान की मौत, देखें वीडियो

    10 सैकेंड में मातम में बदली खुशियां, स्कॉर्पियो और थार की टक्कर में नौजवान की मौत, देखें वीडियो

    यमुनानगरः हरियाणा के यमुनानगर में सड़क हादसे में अमेरिका से डिपोर्ट हुए युवक की मौत हो गई। वहीं इस घटना में 3 साथी गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे का वीडियो भी सामने आया है, जिसमें 10 सैकेंड में खुशिया मातम में बदल गई। दुर्घटना का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। इसमें चारों युवक स्कॉर्पियो में सवार होकर गाने सुनते और मस्ती करते नजर आ रहे हैं। इसी दौरान स्कॉर्पियो सामने से आती थार से टकरा जाती है। हादसे के बाद भी मोबाइल में वीडियो रिकॉर्डिंग चलती रहती है, लेकिन उसमें ब्लैक स्पॉट ही दिखाई देता रहता है।
    मृतक की पहचान लाहड़पुर निवासी रितिक (25) के रूप में हुई है। उसके पिता राजेंद्र कुमार सरपंच रह चुके हैं। रितिक उनका इकलौता बेटा था। रितिक करीब ढाई साल पहले डंकी के रास्ते अमेरिका गया था और वहां ट्रक चलाता था। वह लगभग दो महीने पहले ही डिपोर्ट होकर भारत लौटा था। हादसा तब हुआ जब चारों युवक स्कॉर्पियो में कालाआंब की ओर जा रहे थे। असगरपुर गांव के पास सामने से आ रही तेज रफ्तार थार से उनकी स्कॉर्पियो की जोरदार टक्कर हो गई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि स्कॉर्पियो के एयर बैग खुल गए और गाड़ी पलटते हुए काफी दूर जाकर रुकी। स्कॉर्पियो बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई, वहीं थार के एक साइड के दो टायर रिम समेत टूट गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को अलग-अलग अस्पतालों में भर्ती कराया। ललित सैनी ने बताया कि रात करीब 8:30 बजे वह अपने घर पर था। इसी दौरान उसके ताऊ के बेटे रितिक का फोन आया। उसने बताया कि उसके दोस्त रजत और हर्ष निवासी गांव प्यारेवाला (पंचकूला) उनके पास आ रहे हैं और सभी को घूमने जाना है। कुछ देर बाद रजत और हर्ष अपनी काले रंग की स्कार्पियो लेकर उसके घर पहुंचे। इसके बाद चारों स्कार्पियो में सवार होकर पहले रसूलपुर गए और फिर वहां से कालाआंब की तरफ रवाना हो गए। उस समय गाड़ी रितिक चला रहा था, जबकि वह उसके साथ अगली सीट पर बैठा था। ललित के अनुसार रात करीब 11 से 11:30 बजे के बीच जब वे असगरपुर गांव से थोड़ा आगे पहुंचे तो सामने से कालाआंब की ओर से एक काले रंग की यूके नंबर थार तेज रफ्तार और लापरवाही से आती दिखाई दी। थार ड्राइवर ने सीधे उनकी स्कार्पियो में जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि उनकी स्कार्पियो पलट गई, जबकि थार भी सड़क किनारे उतर गई। हादसे के बाद रितिक, रजत और हर्ष गंभीर चोटों के कारण बेहोश हो गए। राहगीरों ने तुरंत डायल-112 पर सूचना दी, जिसके बाद पुलिस और एंबुलेंस मौके पर पहुंची। सभी घायलों को पहले सिविल अस्पताल सढौरा ले जाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें सिविल अस्पताल जगाधरी रेफर कर दिया गया। ललित ने बताया कि उसकी और रितिक को परिजन उन्हें एमएम अस्पताल मुलाना ले गए, जबकि रजत और हर्ष को उनके परिवार वाले फोर्टिस अस्पताल मोहाली लेकर गए। एमएम अस्पताल मुलाना में इलाज के दौरान उसके ताऊ के बेटे रितिक की मौत हो गई, जबकि वह स्वयं अस्पताल में भर्ती है। सूचना मिलने पर सढौरा थाना पुलिस ने अस्पताल पहुंचकर घायल ललित का बयान दर्ज किया। पुलिस ने शिकायत के आधार पर अज्ञात थार ड्राइवर के खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस हादसे के कारणों और आरोपी ड्राइवर की पहचान करने में जुटी हुई है।    
  • सरकारी अस्पताल के डॉ शैलेन्द्र कुमार पर नाबालिग से यौन उत्पीड़न के आरोप, महिला आयोग ने लिया एक्शन, देखें वीडियो

    सरकारी अस्पताल के डॉ शैलेन्द्र कुमार पर नाबालिग से यौन उत्पीड़न के आरोप, महिला आयोग ने लिया एक्शन, देखें वीडियो

    कुरुक्षेत्रः हरियाणा के कुरुक्षेत्र के लोकनायक जयप्रकाश जिला नागरिक (LNJP) अस्पताल के डॉ शैलेन्द्र कुमार पर नाबालिग लड़की के यौन उत्पीड़न करने का मामला सामने आया था। आरोप अस्पताल के कंसल्टेंट डॉक्टर पर लगा है। लड़की को पेट दर्द की शिकायत के बाद भर्ती किया गया था। आरोप है कि इसी दौरान डॉक्टर ने उसके साथ मल्टीपल टाइम रेप किया। ब्लीडिंग होने के बाद लड़की को इमरजेंसी में शिफ्ट किया गया। वहीं इस मामले में हरियाणा राज्य महिला आयोग ने में स्वतः संज्ञान लिया। महिला आयोग ने हेल्थ विभाग से कहा कार्रवाई की रिपोर्ट’ (Action Taken Report) प्रस्तुत करने कहा है।

    आयोग ने कहा कानून के प्रावधानों के अनुसार पीड़ित की सुरक्षा, संरक्षण, परामर्श और पुनर्वास सुनिश्चित करने के लिए उचित उपाय किए जाएं। इससे पहले ही कुरुक्षेत्र के नागरिक अस्पताल में तैनात सेवानिवृत,अब कंसल्टेंट के पद पर तैनात डा. शैलेंद्र कुमार की सेवाएँ की समाप्त की जा चुकी है शैलेंद्र कुमार पर एक नाबालिग लड़की के साथ यौन उत्पीड़न करने के आरोप लगे हैं।

    इस मामले में कुरुक्षेत्र थाना पुलिस ने पीड़ित लड़की के पिता की शिकायत पर डॉ के ख़िलाफ़ POCSO एक्ट 2012 के सेक्शन 10 & 6 के मामला भी दर्ज किया गया है। हरियाणा राज्य महिला आयोग की अध्यक्ष रेनू भाटिया ने कहा इस बात की भी जांच होनी चाहिए कि रिटायर्ड होने के बाद इस डॉक्टर को किसने ड्यूटी पर रखा और उस व्यक्ति पर भी कार्रवाई होनी चाहिए जिस पर पहले भी संगीन लगे हो और उसके बावजूद इसको ऐसे पद पर रखा गया।

     

  • निर्माणाधीन मकान से लोहा चोरी करता युवक काबू, साथी फरार, देखें वीडियो

    निर्माणाधीन मकान से लोहा चोरी करता युवक काबू, साथी फरार, देखें वीडियो

    पंचकूलाः शहर में एक निर्माणाधीन मकान से लोहे का सरिया चोरी करने का प्रयास करने वाले एक युवक को लोगों ने मौके पर पकड़ लिया। हालांकि घटना के दौरान काबू किए गए युवक का साथी फरार हो गया। लोगों ने घटना की सूचना पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस युवक को काबू करके साथ थाने ले गई। पकड़े गए युवक के साथ पुलिसकर्मी का एक वीडियो भी वायरल हो रहा है।
    पुलिस को दी शिकायत में सेक्टर-12ए निवासी जय मलिक ने बताया कि उनके मकान नंबर 627 में मरम्मत एवं निर्माण कार्य चल रहा है। रविवार को दो युवक मकान की ग्रिल फांदकर अंदर घुस गए और वहां पड़े लोहे के सरिये इकट्ठे करने लगे। इसी दौरान गली के चौकीदार धीरज की नजर उन पर पड़ गई। उसने तुरंत शोर मचाकर आसपास के लोगों को सूचना दी। शिकायतकर्ता के अनुसार हंगामा होते ही एक युवक मौके से फरार हो गया, जबकि दूसरे को लोगों ने पकड़ लिया। इसी दौरान गश्त कर रहे पुलिसकर्मी कांस्टेबल विपिन भी मौके पर पहुंच गए और आरोपी को अपने कब्जे में ले लिया। जय मलिक ने शिकायत में यह भी बताया कि इससे पहले उनके मकान से करीब 65 फुट लंबी एसी की कॉपर पाइप भी चोरी हो चुकी है।
  • Volvo Bus ट्रैक्टर-ट्रॉली हुई भीषण टक्कर में वाहनों के उड़े परखच्चे, दर्जनों यात्री घायल, देखें वीडियो

    Volvo Bus ट्रैक्टर-ट्रॉली हुई भीषण टक्कर में वाहनों के उड़े परखच्चे, दर्जनों यात्री घायल, देखें वीडियो

    सिरसाः जिले के ऐलनाबाद में वॉल्वो (ममता) बस ने ट्रैक्टर-ट्रॉली भीषण एक्सीडेंट हो गया। हादसा इतना भीषण था कि हादसे में बस का अगला हिस्सा ट्रैक्टर-ट्रॉली पर चढ़ गया। इस दुर्घटना में बस ट्रैक्टर-ट्रॉली के ऊपर जा चढ़ी, जिससे दर्जनों यात्री घायल हो गए। बस टकराने के बाद माइनर में जा गिरी और आगे का हिस्सा पटरी तोड़ते धंस गया। हादसे के बाद शनिवार सुबह रोड से गुजरने वाले राहगीरों की भीड़ जुट गई और हर कोई अभी तक बस माइनर में गिरी पड़ी है।
    जानकारी के अनुसार, ये घटना शुक्रवार रात्रि को मल्लेकां पुलिस चौकी के नजदीक मलवाणी टी-प्वाइंट पर हुआ। वोल्वो बस बीकानेर से सिरसा की ओर आ रही थी और ट्रैक्टर-ट्रॉली ऐलनाबाद से सिरसा जा रही थी। आरोप है कि बस की स्पीड ज्यादा थी। हादसे के तुरंत बाद मौके पर मौजूद लोगों ने राहत एवं बचाव कार्य शुरू किया। उन्होंने घायल यात्रियों को बस से बाहर निकाला और उपचार के लिए नजदीकी अस्पताल पहुंचाया। ममता प्राईवेट ट्रैवल्स बस न. आर.जे49पीए-1337 ट्रैक्टर ट्राली के पिछे से आकर लगी। ट्रैक्टर चालक गगु घायल हो गया व ट्रैक्टर मालिक मल्लेकां का रहने वाला है। हालांकि, चालक बिहार से रहने वाला है। यहां पिछले काफी समय से ड्राइवरी का काम करता है। ट्रैक्टर चालक का कुल्हा टूट गया और उसका ऑपरेशन होना है। बस में सवार करीब 35 सवारियों को मामूली चोंट लगी है। ट्रैक्टर चालक गगु व करीब 12 सवारियो उपचार के लिये नागरिक अस्पताल सिरसा में दाखिल है। जिनकी हालात सामान्य है। करीब 23 सवारिया प्राईवेट व्हीकलो पर अपने गन्तव्य को चली गई। कोई जानी नुकसान नही हुआ है। सूचना मिलते ही पुलिस और प्रशासन की टीमें घटनास्थल पर पहुंची। पुलिस ने क्षतिग्रस्त वाहनों को सड़क से हटवाकर यातायात बहाल करने का प्रयास किया। प्रारंभिक जांच में हादसे का कारण बस की तेज रफ्तार बताया जा रहा है। पुलिस मामले की विस्तृत जांच कर रही है।