Category: Haryana

  • 1 April से तीन गुना हो जाएगी Visa फीस!

    नई दिल्लीः अगर आप भी अमेर‍िका जाने का प्‍लान कर रहे हैं तो यह खबर आपके लिए ही है। एक द‍िन बाद यानी 1 अप्रैल से गैर-अप्रवासी अमेरिकी वीजा के ल‍िए ली जाने वाली फीस में भारी बढ़ोतरी होने वाली है। वीजा फीस में एक साथ करीब 3 गुना की बढ़ोतरी होगी। यह बढ़ोतरी H-1B, L-1 और EB-5 वीजा पर लागू होगी। इस बदलाव के साथ ही यह भी उम्‍मीद है क‍ि वीजा सर्व‍िस में भी आने वाले द‍िनों में बदलाव हो सकता है। फीस में होने वाली बढ़ोतरी से आगामी राष्ट्रपति चुनाव से पहले इमीग्रेशन पॉल‍िसी और इंटरनेशनल र‍िलेशन पर भी असर देखने को म‍िल सकता है।

    आपको बता दें अमेरिका में रहने के लिए जाने वाले भारतीय सबसे ज्‍यादा H-1B, L-1 और EB-5 वीजा लेते हैं। फीस में यह बढ़ोतरी करीब 8 साल बाद की जा रही है। इससे पहले 2016 में फीस में इजाफा क‍िया गया था। अमेरिका की तरफ से दी गई जानकारी में कहा गया क‍ि H-1B, L-1 और EB-5 वीजा के लिए बढ़ोतरी के बाद नई फीस 1 अप्रैल से लागू होगी। ड‍िपार्टमेंट ऑफ होमलैंड सिक्योरिटी की तरफ से जारी क‍िये गए नोट‍िफ‍िकेशन में पहले ही इस बारे में जानकारी दी गई थी। नोट‍िफ‍िकेशन में बताया गया क‍ि यूनाइटेड स्टेट्स सिटिजनशिप एंड इमीग्रेशन सर्विसेज (USCIS) की तरफ से फी एडजस्‍टमेंट और फॉर्म में बदलाव से वीजा फीस बढ़ जाएगी।

    आपको नए H-1B वीजा के ल‍िए आवेदन करना है तो इसके ल‍िए फॉर्म I-129 है। इसकी फीस 460 यूएस डॉलर से बढ़कर 780 यूएस डॉलर होने जा रही है। भारतीय मुद्रा में बात करें तो यह यह 38,000 रुपए से बढ़कर 64,000 रुपए से ज्‍यादा हो जाएगी। इसके अलावा, H-1B रज‍िस्‍ट्र‍ेशन फीस अगले व‍ित्‍तीय वर्ष से 10 यूएस डॉलर (829 रुपए) से बढ़कर 215 डॉलर (करीब 17,000 रुपए) हो जाएगी। आपको बता दें H-1B गैर-अप्रवासी वीजा है, जो अमेरिकी कंपनियों को विदेशी कर्मचार‍ियों को न‍ियुक्‍त‍ि देने की अनुमति देता है। टेक्‍नोलॉजी कंपन‍ियां हर साल भारत और चीन से हजारों कर्मचारियों को न‍ियुक्‍त करने के ल‍िए H-1B वीजा पर न‍िर्भर हैं।

    L-1 वीजा की फीस 1 अप्रैल से बढ़कर तीन गुनी हो जाएगी। अभी तक यह 460 यूएस डॉलर (करीब 38,000 रुपए) है। जो क‍ि 1 अप्रैल से बढ़कर 1385 यूएस डॉलर (1,10,000 रुपए) होने की उम्‍मीद है। L-1 अमेरिका में गैर-अप्रवासी वीजा कैटेगरी में आता है। इसे कंपनी के अंदर काम करने वाले कर्मचार‍ियों के ट्रांसफर के लिए ड‍िजाइन किया गया है। इसके जरिये मल्‍टीनेशनल कंपनियां अपने दूसरे देशों में मौजूदा ऑफ‍िस से कुछ कर्मचारियों को अस्थायी रूप से अमेरिका में काम करने की अनुमत‍ि ट्रांसफर के जर‍िये देती हैं।

    EB-5 वीजा की फीस में भी तीन गुना इजाफा होने की उम्‍मीद है। अभी इसके ल‍िए 3675 यूएस डॉलर (करीब 3 लाख रुपए) की फीस देनी होती है। लेक‍िन इससे बढ़कर 11160 यूएस डॉलर (करीब 9 लाख रुपए) होने की उम्‍मीद है। EB-5 वीजा को 1990 में यूएस गवर्नमेंट की तरफ से शुरू किया गया था। इसके तहत उच्‍च-आमदनी वाले विदेशी निवेशक अमेरिकी ब‍िजनेस में कम से कम 5 लाख डॉलर का निवेश करके अपने परिवार के ल‍िए वीजा हास‍िल कर सकते हैं। यह व्‍यापार ऐसा होना चाह‍िए, ज‍िसमें कम से कम 10 अमेर‍िकी लोगों को नौकर‍ियां म‍िल सकें।

  • सोना हुआ महंगा, चांदी में आई भारी गिरावट

    सोना हुआ महंगा, चांदी में आई भारी गिरावट

    नई दिल्लीः भारतीय सर्राफा बाजार में सोना की साप्ताहिक कीमतों में तेजी आई है। वहीं चांदी की कीमतों में मामूली गिरावट भी देखने को मिली है। इंडिया बुलियन एंड IBJA की वेबसाइट के मुताबिक, इस बिजनेस वीक की शुरुआत में 26 मार्च को 24 कैरेट सोने का रेट 66,716 रुपए प्रति 10 ग्राम था, जो बीते कारोबारी दिन यानी 28 मार्च तक बढ़कर 67,252 रुपए प्रति 10 ग्राम हो गया है। वहीं, 999 शुद्धता वाली चांदी की कीमत 74,279 से घटकर 74,127 रुपए प्रति किलोग्राम हो गई है।

    उल्लेखनीय है कि आईबीजीए की ओर से जारी कीमतों से अलग-अलग शुद्धता के सोने के स्टैंडर्ड भाव की जानकारी मिलती है। ये सभी दाम टैक्स और मेकिंग चार्ज के पहले के होते हैं। आईबीजीए द्वारा जारी कि गई दरें देशभर में सर्वमान्य हैं लेकिन इसकी कीमतों में जीएसटी शामिल नहीं होती है।

    एक सप्ताह में कितना बदला सोने का रेट
    25 मार्च, 2024-    मार्केट हॉलिडे
    26 मार्च, 2024-    66,716 रुपए प्रति 10 ग्राम
    27 मार्च, 2024-    66,834 रुपए प्रति 10 ग्राम
    28 मार्च, 2024-    67,252 रुपए प्रति 10 ग्राम

    एक सप्ताह में कितना बदला चांदी का रेट
    25 मार्च, 2024-    मार्केट हॉलिडे
    26 मार्च, 2024-    74,279 रुपए प्रति किलोग्राम
    27 मार्च, 2024-    73,997 रुपए प्रति किलोग्राम
    28 मार्च, 2024-    74,127 रुपए प्रति किलोग्राम

    एसोसिएशन ऑफ म्यूचुअल फंड्स इन इंडिया यानी एम्फी के डेटा के मुताबिक, पिछले महीने यानी फरवरी में गोल्ड ईटीएफ में निवेशकों ने जमकर पैसा लगाया। फरवरी में गोल्ड ईटीएफ में 657 करोड़ रुपए का निवेश हुआ। यह पिछले महीने की तुलना में 7 गुना है।

  • 3 लाख रुपए रिश्वत लेते मेडिकल अधिकारी गिरफ्तार

    फरीदाबादः हरियाणा एंटी करप्शन ब्यूरो की टीम ने देर शाम फरीदाबाद जिला में नगर निगम फरीदाबाद कार्यालय में कार्यरत मेडिकल ऑफिसर नीतीश परवल को 3 लाख रुपए की रिश्वत के आरोप में गिरफ्तार किया।आरोपी के खिलाफ एंटी करप्शन ब्यूरो फरीदाबाद में एफआईआर दर्ज करते हुए कार्रवाई की गई है। इस बारे में जानकारी देते हुए सरकारी प्रवक्ता ने बताया कि हरियाणा एंटी करप्शन ब्यूरो की टीम को सूचना मिली थी कि आरोपी नीतीश परवल द्वारा शिकायतकर्ता से बल्क वेस्ट जनरेटर के एंपैनलमेंट का प्रमाण पत्र जारी करने के बदले में 3 लाख रुपए की रिश्वत की मांग की जा रही है।

    मामले की जांच पड़ताल करते हुए आरोपी को पकड़ने के लिए योजना बनाई गई और एसीबी की टीम ने आरोपी को 3 लाख रुपए की रिश्वत के आरोप में गिरफ्तार कर लिया। यह पूरी कार्यवाही गवाहों के समक्ष निष्पक्ष व पारदर्शी तरीके से की गई । इस मामले में सभी साक्ष्य एकत्रित करते हुए मामले की जांच की जा रही है। ब्यूरो के प्रवक्ता ने आमजन से अपील करते हुए कहा कि यदि कोई भी अधिकारी अथवा कर्मचारी सरकारी काम करने की बदले में रिश्वत की मांग करता है तो तुरंत इसकी जानकारी हरियाणा एंटी करप्शन ब्यूरो के टोल फ्री नंबर -1800-180-2022 तथा 1064 पर देना सुनिश्चित करें।

  • बड़ी खबरः दिन दहाड़े कि़डनैपिंग, युवक-युवतियों को गाड़ी में ले गए बदमाश

    लड़के की कल है विदेश की फ्लाइट

    करनालः हरियाणा के करनाल में आज दोपहर दिनदहाड़े नेशनल हाईवे पर बदमाशों ने गाड़ी सवार युवक पर हमला कर दिया। राहगीरों के अनुसर, गाड़ी में युवक के साथ 2 युवतियां भी थीं। बदमाश युवक और युवतियों को बाहर निकालकर अपनी गाड़ी में बैठाकर ले गए। घटना के बाद पुलिस की कई गाड़ियां मौके पर पहुंची और साक्ष्य जुटाए। दयानंद कॉलोनी निवासी सौरव राणा नाम का युवक सेक्टर 12 निर्मल कुटिया चौक से ITI चौक की तरफ जा रहा था। उसके साथ गाड़ी में 2 युवतियां भी बैठी थीं।

    जब वह सर्विस रोड से नेशनल हाईवे पर चढ़ने लगा तो एक गाड़ी में 4 से 5 युवक आए और उसकी गाड़ी रुकवाई। हमलावरों ने सौरव की गाड़ी की पहले शीशे तोड़े, इसके बाद सौरव और दोनों युवतियों को बाहर निकालकर मारपीट करते हुए गाड़ी में डाल लिया। इसके बाद तीनों को वह अपने साथ ले गए। घटना के दौरान सौरव का दोस्त नेशनल हाईवे से गुजर रहा था। सौरव की गाड़ी देखकर वह रुक गया। जब वह गाड़ी के पास गया तो वह ऑन थी और शीशे टूटे हुए थे।

    गाड़ी के पास में लड़कियों की सैंडल व चश्मा भी टूटा हुआ पड़ा था। उसने सौरव को फोन किया, लेकिन उसने फोन नही उठाया। इसके बाद सौरव के परिवार व सिविल लाइन थाना पुलिस को सूचना दी। दोस्त ने बताया कि कल सौरव की लंदन की फ्लाइट है। उस पर किसने हमला किया और क्यों उसको अपने साथ लेकर गए,इसकी अभी जानकारी नहीं है। उसके साथ कोई लड़कियां थीं या नहीं, उसका भी उसे पता नहीं।

  • दर्दनाक सड़क हादसाः स्पोर्ट्स बाइक की टक्कर में कंप्यूटर इंजीनियर के शरीर के हुए 2 हिस्से 

    गुरुग्रामः हरियाणा के गुरुग्राम में शुक्रवार सुबह तेज रफ्तार स्पोर्ट्स बाइक अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकरा गई। हादसे में लोहे की तार से कटकर कंप्यूटर इंजीनियर के शरीर के 2 हिस्से हो गए और उसकी मौके पर ही मौत हो गई। मृतक निजी कंपनी में काम करता था। हादसा शुक्रवार सुबह तकरीबन साढ़े 6 बजे DLF फेज 2 थाना इलाके में साइबर सिटी के पास गोल्फ कोर्स रोड पर हुआ। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू की।

    मृतक की पहचान राजस्थान के रहने वाले रितुज बेनीवाल (27) के तौर पर हुई है, वह एक कंप्यूटर हार्डवेयर कंपनी में कार्यरत था। रितुज बेनीवाल ने कानपुर IIT से इंजीनियरिंग की है। पुलिस की शुरुआती जांच में सामने आया है कि बाइक तेज रफ्तार में थी। अचानक बाइक का बैलेंस बिगड़ा और युवक सड़क किनारे लगे डिवाइडर के लोहे के तारों से टकरा गया। तारों से कटने से उसका शरीर 2 हिस्सों में बंट गया। हादसे में बाइक के भी कई टुकड़े हो गए। DLF फेज 2 के थाना प्रभारी के मुताबिक, मौके पर पहुंची पुलिस ने आसपास के फुटेज के खंगाले हैं। इनमें दिखा है कि युवक की बाइक की रफ्तार तेज थी। इसी के चलते बाइक का संतुलन बिगड़ गया और हादसे में उसकी मौत हो गई।

  • घर में लगी भीषण आग, देखें वीडियो

    कार और स्कूटी सहित लाखों का सामान जलकर राख

    पिंजौर : घर में आग लगने का मामला सामने आया है। जानकारी के अनुसार बिटना रोड पर मंडी के नजदीक घाटी वाला कॉलोनी में तड़के 3 बजे एक मकान में जवंनशील पदार्थ गिरने से मकान में आग लग दी। मकान में आग इतनी भयानक थी, कि घर के अंदर खड़ी कार और स्कूटी जल गई और यहां तक की दीवारों में लगी टाइल भी उखड़ कर नीचे गिर गई।

    जिला अदालत में सेशन जज के रीडर रह चुके राजेश कुमार ने बताया कि वह अपने घर के 4 सदस्यों के साथ घर पर सो रहे थे। तभी अचानक उनके दम घटने लगा तो उनकी आंख खुली तो। उन्होंने देखा कि पूरे कमरे में धुआं भरा हुआ है और आग लगी हुई है।

    जब मकान मालिक राजेश ने घर के बाहर जाकर देखा तो उनकी कार और स्कूटी को भी आग लगी हुई है। तभी राजेश कुमार ने पड़ोसियों से मदद की गुहार लगाई पर किसी ने भी राजेश कुमार की मदद नहीं की।

  • बड़ी खबरः वेयर हाउस में लगी भीषण आग, 2 अन्य फैक्ट्रियां भी आई चपेट में

    फरीदाबादः हरियाणा के फरीदाबाद में आज दोपहर को भांकरी इलाके में वेयर हाउस में भीषण आग लग गई। आग की शुरुआत रबड़ के कबाड़ से हुई। आग की लपटें इतनी तेज है कि पास की दो फैक्ट्री को भी अपनी चपेट में लिया है। जिस फैक्ट्री में आग लगी है उसमें जिम का समान बनाया जाता था। अभी जो जानकारी आ रही है उसके मुताबिक फैक्ट्री में केमिकल का कुछ डब्बा रखा हुआ था। केमिकल के डब्बे में ही आग लग गयी। आग लगने के कारण फैक्ट्री के अंदर विस्फोट होने लगा। आग किन वजहों से लगी, इसकी जानकारी अभी नहीं मिली है। आग लगने की सूचना मिलते ही 3 जिलों से फायर ब्रिगेड की कई गाड़ियां मौके पर पहुंची हैं। आग पर कंट्रोल पाने के प्रयास किए जा रहे हैं।

    जिस कंपनी में पहले आग लगी, उसमें अलग-अलग प्रकार के सामान की लोडिंग व अनलोडिंग का काम होता है। बाद में अतुल लिमिटेड व एसएस इंजीनियरिंग तक फैल गई। इन दोनों में रबड़ पेंट का काम किया जाता है। यहां रखे पेंट व केमिकल के ड्रमों में ब्लास्ट हो रहा है। रौकवेल कंपनी के सिक्योरिटी गार्ड सुरेश ने बताया कि सवा 11 बजे जब आग लगी तो आग पर फायर सिस्टम की मदद से आग पर काबू पाने का प्रयास किया गया, लेकिन आग इतनी तेजी से फैली कि पूरी कंपनी को चपेट में ले लिया। आग धीरे-धीरे पास की कंपनी अतुल लिमिटेड व एसएस इंजीनियरिंग तक फैल गई। सुरेश के मुताबिक, कंपनी में लोडिंग- अनलोडिंग का काम होता है। यहां पर वेयर हाउस बनाया हुआ है।

    अतुल कंपनी का रीजनल ऑफिस भी यही बना हुआ है। बताया जा रहा है कि आग कबाड़ में पड़े रबड़ में लगी थी। इसके बाद यह फैल गई। आग पर काबू पाने के लिए फरीदाबाद के अलावा पलवल और गुरुग्राम से भी फायर ब्रिगेड की गाड़ियां पहुंची हैं। स्थानीय लोगों ने बताया कि आग के बाद धुएं के गुबार को देखकर वे मौके पर पहुंचे। आग एक नहीं बल्कि तीन-तीन कंपनियों में लगी हुई है। आग लगने के कारणों का अभी कुछ खुलासा नहीं हो पाया है, लेकिन आग लगने से भारी नुकसान हुआ है। आग लगने के चलते कंपनियों में कई बार धमाके की आवाज़ भी सुनाई दी। किसी जानी नुकसान की सूचना अभी नहीं मिली है।

  • वाटर कैनन मामले से चर्चा में आए नवदीप सिंह जलबेड़ा गिरफ्तार 

    अंबालाः पिछले किसान आंदोलन में वाटर कैनन का मुंह पुलिस की तरफ मोड़ने को लेकर चर्चा में आए नवदीप सिंह जलबेड़ा को सीआईए एक ने मोहाली से वीरवार को गिरफ्तार किया। नवदीप को मोहाली एयरपोर्ट से गिरफ्तार किया गया। इसके बाद किसान नेता नवदीप को पुलिस अंबाला लेकर आई। शुक्रवार को अंबाला शहर के नागरिक अस्पताल में नवदीप का मेडिकल कराया गया। इसके बाद नवदीप को ड्यूटी मैजिस्ट्रेट के समक्ष पेश किया गया। 

    अभी मामले में अदालत की कार्रवाई चल रही है। गौरतलाब है कि किसान नेता नवदीप इस बार के किसान आंदोलन में भी काफी प्रमुख भूमिका में रहे हैं। पंजाब में किसान आंदोलन शुरू होने से पहले ही उन्होंने किसानों को एकजुट किया। इसके साथ-साथ लगातार सोशल मीडिया के माध्यम से सरकार को चुनौती भी थी। इसी को लेकर वह पिछले लंबे समय से हरियाणा पुलिस के निशाने पर थे। इसके साथ ही फरवरी में किसानों के आंदोलन के दौरान नवदीप अपने अन्य साथियों के साथ बख्तरबंद पोकलेन मशीन लेकर आये थे और हरियाणा सरकार को चुनौती दी थी।

  • तेज रफ्तार में ईको स्पोर्ट्स गाड़ी के उड़े परखच्चे, परिवार के 4 लोगों की मौ+त

    नूंहः हरियाणा के नूंह में दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेस वे पर आज सुबह दर्दनाक सड़क हादसे का मामला सामने आया है। जहां भीषण हादसे में एक ही परिवार के 4 लोगों की मौत हो गई, जबकि तीन अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसा तेज रफ्तार में जा रही ईको स्पोर्ट्स गाड़ी का बैलेंस बिगड़ने के चलते हुआ है।कार इससे डिवाइडर से टकरा कर नीचे जा गिरी। घायलों को नल्हड़ मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया है। मृतकों में एक महिला व बच्चा भी शामिल है।

    मरने वालों की पहचान प्रियांशु, दीपांशु, 12 वर्षीय बच्चा पीयूष और 40 वर्षीय महिला आंचल के रूप में हुई है। नूंह के पिनगंवा थाना के जांच अधिकारी बाबूलाल ने बताया कि मेरठ से एक परिवार अपनी कार में उज्जैन जा रहा था। इसमें परिवार के 6 लोग और एक ड्राइवर सवार थे। जैसे ही उनकी कार नूंह जिले में दिल्ली मुंबई एक्सप्रेस वे पर पिनगंवा के समीप झिमरावट गांव पहुंची तो ड्राइवर संतुलन खो बैठा।

    हादसे के बाद लोगों ने सभी को गाड़ी से बाहर निकाला और एम्बुलेंस व पुलिस को सूचना दी। इस हादसे में 3 लोगों की मौके पर मौत हो गई, जबकि एक महिला की इलाज के दौरान मौत हुई। जांच अधिकारी का कहना है कि मृतकों के परिजनों को सूचना दे दी है। परिजनों के पहुंचने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।

  • रेलवे लाइन के पास मिले 2 श+व, मचा हड़कंप, देखें वीडियो

    चंडीगढ़ : रेलवे लाइन के पास दो अलग-अलग जगह पर डेड बॉडी मिलने का मामला सामने आया है। जीआरपी थाना ने एक शव को पंचकूला के सेक्टर-6 के अस्पताल में और दूसरे शव को रखवाया सेक्टर 32 के चंडीगढ़ के अस्पताल में रखवा दिया है। पहला शव राम दरबार के फेस 2 के पास रेलवे लाइन के पास मिला। जिसमें एसएचओ जीआरपी थाना धर्म पाल ने बताया कि हमें सूचना मिली थी की किलोमीटर का 5 और 7 पर ट्रेन के आने से एक युवक की मौत हो गई है।

    जिस पर हम मौके पर पहुंचे और बॉडी को सेक्टर-32 के अस्पताल में रखवाया। जिसकी पहचान नही हो पाई है। मृतक की उम्र 30 से 35 साल के बीच लग रही है। पहचान के बाद शव को परिवार वालों को दिया जाएगा। दूसरा शव आईटी पार्क और इंदिरा कॉलोनी के बीच रेलवे लाइन पर मिली। मृतक के दाहिने हाथ पर दिल का टैटू लगा हुआ। जीआरपी थाना के शो धर्मपाल ने बताया कि हमें सूचना मिली थी कि 245 का 16 और 17 किलोमीटर पर एक डेड बॉडी पड़ी है।

    जब हमने मौके पर पहुंचे तो युवक की हालत काफी बुरी थी और हमने वहां से उसकी डेड बॉडी सेक्टर-6 पंचकूला में रखवा दी है। मृतक की उम्र 45 से 50 साल के करीब है। जीआरपी थाना एसएचओ धर्मपाल ने बताया कि इन बॉडीज के बारे में कोई भी पहचानता हो तो इन नंबरों पर सूचित करें। एसएचओ धर्मपाल सिंह जीआरपी थाना चंडीगढ़- 7082000805 पर सूचना दे।