Category: Haryana

  • वन विभाग ने अवैध बोटिंग का किया पर्दाफाश, सरपंच सहित अन्य 2 पर मामला दर्ज

    गुरुग्रामः दिल्ली से सटे साइबर सिटी गुरुग्राम के फॉरेस्ट एरिया में अवैध तरीके से बोटिंग करने और वहां की वीडियो बनाने का मामला सामने आया है। इस बात का खुलासा वन विभाग की टीम ने वहां पहुंच कर किया। वन विभाग की टीम ने सकतपुर गांव के फॉरेस्ट एरिया में कुुछ लोगों द्वारा गैर कानूनी तरीके से बोटिंग का काम करने की सूचना मिलने के बाद ये कार्रवाई की। दरअसल, वन विभाग की टीम को सूचना मिली थी की सकतपुर गांव में फॉरेस्ट एरिया के अंदर कुछ लोग अवैध तरीके से बोटिंग करवाने व वहां वीडियो बनवाने का काम कर रहे हैं। सूचना मिलने के बाद वन विभाग की टीम मौके पर पहुची, लेकिन गांव के सरपंच में वन विभाग की टीम को अंदर जाने से ही रोक दिया। बहुत बार वन विभाग के टीम द्वारा समझाने के बावजूद भी सरपंच ने वन विभाग की टीम को अंदर नहीं जाने दिया।

    इसके बाद वन विभाग की टीम ने इसकी सूचना पुलिस को दी। पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची. पुलिस टीम के साथ वन विभाग टीम के अधिकारी जब मौके पर पहुंचे तो उन्होंने देखा की कुछ लोग वहां बोटिंग कर रहे हैं। वन विभाग की टीम ने बोट को अपने कब्जे में ले लिया। वन विभाग की टीम ने कार्रवाई करने में बाधा डालने के लिए गांव के सरपंच में अन्य दो लोगों के ​खिलाफ बादशाहपुर पुलिस थाने में मामला दर्ज करवा दिया है। वन विभाग की टीम के अनुसार पहले भी गांव वालों को इस बारे में चेतावनी दी थी गई थी कि यहां पर कोई भी कमर्शियल गतिविधि नहीं की जा सकती।

    यह एरिया रिजर्व फॉरेस्ट एरिया है। यहां पर जो पानी भरा हुआ है, वह जीव जंतुओं के लिए भरा गया है, न की बोटिंग करने के लिए। वन अधिकारी कर्मवीर मलिक ने बताया कि वन विभाग को कुछ महीना पहले सूचना मिली थी की सकतपुर गांव के सरपंच द्वारा यहां वॉटर पॉन्ड के अंदर बोटिंग करवाई जा रही है। इस पर वन विभाग ने सरपंच को चेतावनी भी दी थी, लेकिन चेतावनी के बावजूद भी गांव का सरपंच लगातार वहां बोटिंग करवाने का काम कर रहा था। इसी को लेकर आज वन विभाग ने कार्रवाई करते हुए बोट को जब्त कर लिया और गांव के सरपंच के अलावा 2 अन्य लोगों के खिलाफ बादशाहपुर थाने में शिकायत दी है। जिस पर पुलिस कार्यवाही कर रही है।

  • Laforestta Cafe- Bar & Restaurant को खाद्य सुरक्षा विभाग ने जारी किया नोटिस, हो सकता है लाइसेंस रद्द

    गुरुग्रामः दिल्ली से सटे गुरुग्राम के ला फॉरेस्टा कैफे कम रेस्तरां में माउथ फ्रेशनर की जगह ड्राई आइस परोसा गया। ड्राई आइस की वजह से पांच लोगों गंभीर से बीमार हो गए और उन्हें अस्पताल में भर्ती कराना पड़ा। इस घटना को वीडियो वायरल होने के बाद गुरुग्राम पुलिस के बाद अब जिला खाद्य सुरक्षा विभाग ने भी बड़ी कार्रवाई की है. रेस्तरां प्रबंधन को नोटिस थमा इस घटना के बाबद विस्तृत जारकारी मांगी है। गुरुग्राम जिला खाद्य सुरक्षा अधिकारी ने रेस्टोरेंट को कारण बताओ नोटिस जारी कर 15 दिनों के भीतर डिटेल में जवाब मांगा है। विभागी अधिकारी ने रेस्तरां संचालक से पूछा है कि ताजा घटना को ध्यान में रखते हुए क्यों न रेस्टोरेंट का लाइसेंस रद्द या निलंबित कर दिया जाए।

    इससे पहले गुरुगांव के रेस्तरां में माउथ फ्रेशनर की जाग ड्राई आइस परोसे जाने के मामले में थाना पुलिस ने रेस्तरां की वेट्रेस अमृतपाल कौर को 7 मार्च को गिरफ्तार किया था। काफी देर तक पूछताछ के बाद उसे जमानत पर छोड़ दिया गया। बता दें कि गुरुग्राम के फॉरेस्टा कैफे कम रेस्तरां में माउथ फ्रेशनर की जाग ड्राई आइस परोसने की वजह से पांच लोग गंभीर रूप से बीमार पड़ गए थे। मानेसर के एसीपी सुरेंद्र श्योराण ने कहा, ‘पूछताछ के दौरान वेट्रेस ने खुलासा किया कि यह घटना गलती से हुई। पुलिस ने बताया कि कैफे के मैनेजर को पुलिस ने सोमवार को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था। जबकि कैफे का मालिक अभी भी फरार है।’

    एसीपी सुरेंद्र श्योराण के मुताबिक रेस्तरां अभी तक दोबारा नहीं खोला गया है। भोजनालय में परोसी गई सूखी बर्फ खाने के बाद पांच लोगों को उल्टी हुई और मुंह से खून बहने लगा। उनमें से एक द्वारा दर्ज की गई शिकायत के अनुसार वे 3 मार्च की रात को ला फॉरेस्टा रेस्तरां में गए थे। घटना का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया, में पांचों दोस्तों को कथित तौर पर खून की उल्टी करते हुए दिखाया गया है। पुलिस ने पहले कहा था कि 5 में से दो लोग अभी भी अस्पताल में भर्ती हैं। सूखी बर्फ ठोस कार्बन डाइऑक्साइड होता है। यह एक विषैला शीतलन एजेंट है। इस मामले पर पिछले रविवार को खेड़की दौला पुलिस स्टेशन में भारतीय दंड संहिता (आईपीसी) की धारा 328 (जहर के माध्यम से चोट पहुंचाना) और 120-बी (आपराधिक साजिश) के तहत एक प्राथमिकी दर्ज की गई थी।

  • ट्रक और बाइक की टक्कर, 2 की मौ’त

    ट्रक और बाइक की टक्कर, 2 की मौ’त

    हरियाणा :  झज्जर में ​​​​​​गांव खातीवास के पास बाइक और ट्रक की आमने-सामने की टक्कर हो गई। इसमें 2 युवकों की मौके पर मौत हो गई है। जानकारी के अनुसार एमपी माजरा गांव निवासी 30 वर्षीय मोहित और 24 वर्षीय पवन फरुखनगर में एक वेयरहाउस में काम करते थे l मोहित शादीशुदा था। 

    दोनों युवक एक ही गांव के रहने वाले और दोस्त थे। दोनों फरुखनगर में काम करते थे l दोनों युवकों की मौत होने से गांव में मातम का माहौल बन गया। शनिवार सुबह दोनों बाइक पर सवार होकर फरुखनगर से अपने गांव जा रहे थे। जब दोनों सुबह 7 बजे के आसपास खातीवास गांव के पास पहुंचे तो सामने से आ रहे ट्रक से बाइक की टक्कर हो गई।

    इसमें दोनों की मौके पर मौत हो गई। इसकी सूचना पुलिस और एम्बुलेंस को दी गई।मृतकों के शवों को पोस्टमार्टम के लिए सरकारी अस्पताल में रखा गया है। पुलिस हादसे की छानबीन कर रही है। मृतकों के परिजनों के बयान दर्ज होने के बाद आगे की कार्रवाई होगी।

  • मां के सामने कारोबारी बेटे की गोलियां मारकर हत्या, गोल्डी बराड़ गैंग ने ली जिम्मेदारी, CCTV में दिखा मंजर

    रोहतक : गुरुग्राम के स्क्रैप कारोबारी सचिन गोदा का रोहतक के लखन माजरा के होटल में 29 फरवरी को मर्डर कर दिया गया था। उन्हें गोलियां मारकर हत्या की थी। गोल्डी बराड़ गैंग ने सोशल मीडिया पर सचिन के मर्डर की जिम्मेदारी ली थी। रोहित गोदारा नामक युवक ने सोशल मीडिया पर पोस्ट कर हत्या करने की बात कबूली थी। अब गुरुग्राम स्क्रैप व्यापारी सचिन के मर्डर का सीसीटीवी सामने आया है। सीसीटीवी में साफ देखा जा सकता है कि सचिन अपनी काली गाड़ी की तरफ बढ़ रहे हैं।

    इसी दौरान हमलावार सफेद गाड़ी में सवार होकर आते हैं। इसके बाद जैसे ही सचिन गाड़ी में बैठते हैं, हमलावर उन पर ताबड़तोड़ गोलियां चला देते हैं। ये देखकर सचिन की मां भी बदमाशों की तरफ भागती है और चिल्लाती हैं। यही नहीं 2छोटे-छोटे बच्चों को भी सीसीटीवी में देखा जा सकता है, जो सचिन के बच्चे हैं। उनको बचाने के लिए होटल के अंदर ले जाया जाता है। वहीं हमलावर पुलिस सुरक्षा को ठेंगा दिखाकर घटना को अंजाम देकर फरार हो गए थे। इस घटना के गैंगवार से जुड़ते ही पुलिस ने भी चुप्पी साथ ली थी।

    पुलिस की ओर से मर्डर के इस मामले में कोई आधिकारिक बयान नहीं दिया गया है। बता दें कि गुरुग्राम के रहने वाले स्क्रैप व्यापारी सचिन गोदा 29 फरवरी को अपने भांजे की शादी में शामिल होने के लिए परिवार सहित संगरूर जा रहे थे। इस दौरान सचिन गोदा रात करीब 11 बजे रोहतक के लखनमाजरा के होटल में खाने के लिए रुके थे। खाना खाने के बाद वह गाड़ी में बैठे। इसी दौरान कार में सवार होकर आए हमलावरों ने उन पर फायरिंग कर दी थी।

  • ‘Bigg Boss OTT’ विनर Elvish Yadav पर FIR दर्ज

    गुरुग्रामः ‘बिग बॉस ओटीटी’ विनर और मशहूर यूट्यूबर एल्विश यादव की मुश्किलें एक बार फिर से बढ़ गई हैं। बिग बॉस के विनर और यूट्यूबर एल्विश यादव के खिलाफ गुरुग्राम में FIR दर्ज की गई है। यूट्यूबर और बिग बॉस विजेता एल्विश यादव के खिलाफ गुरुग्राम के सेक्टर 53 थाने में मारपीट और जान से मारने की धमकी देने का मामला दर्ज किया गया है। सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो गया है, जिसमें वह कथित तौर पर एक व्यक्ति की पिटाई करते नजर आ रहे हैं।

    जानकारी के मुताबिक एल्विश यादव जिस शख्स को पीटते नजर आ रहे हैं, वो सोशल मीडिया पर Maxtern नाम से मशहूर यूट्यूबर सागर ठाकुर हैं। एल्विश ने सागर ठाकुर को गुरुग्राम मिलने के लिए बुलाया था, जिसके बाद उसके साथ मारपीट करने का वीडियो सामने आया।  वीडियो में साफ तौर से दिख रहा है कि एल्विश यादव कुछ साथियों के साथ Maxtern नाम से मशहूर यूट्यूबर को पीट रहे हैं। पीड़ित यूट्यूबर की शिकायत के बाद एल्विश यादव के खिलाफ गुरुग्राम थाने में मामला दर्ज किया गया है। बता दें कि इससे पहले पिछले साल भी एल्विश के खिलाफ एक मामला दर्ज किया गया था। उनका नाम एक रेव पार्टी में सामने आया था, जहां कथित तौर पर सांप और उसके जहर से संबंधित मामले में उनपर आरोप लगाए गए थे।

    उधर, Maxtern नाम से फेमस यूट्यूबर सागर ठाकुर ने आरोप लगाया है कि उन बेरहमी से हमला किया गया और मारपीट की गई। उन्होंने आरोप लगाया है कि एल्विश यादव ने मुझे जान से मारने की धमकी दी। सागर ठाकुर ने बताया कि सारे सबूत इंटरनेट पर उपलब्ध है लेकिन, जब मैं एफआईआर दर्ज करने के लिए पुलिस स्टेशन गया तो SHO ने इसे आईपीसी 147, 149, 323 और 506 के तहत दर्ज किया। दुर्भाग्य से ये जमानती धाराएं हैं और हत्या के प्रयास के स्पष्ट सबूत के बावजूद कोई गैर-जमानती धाराएं नहीं लगाई गई हैं।

    यूट्यूबर सागर ठाकुर ने गुरुग्राम पुलिस, डीसी गुरुग्राम, हरियाणा सरकार में मंत्री अनिल विज और मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर को टैग करते हुए लिखा है कि एल्विश के खिलाफ हत्या के प्रयास के लिए गैर जमानती धारा के साथ एफआईआर दर्ज की जानी चाहिए। अगर भविष्य में मेरे साथ कुछ भी दुर्भाग्यपूर्ण होता है, तो एल्विश यादव को जिम्मेदार ठहराया जाना चाहिए। जानकारी के मुताबिक यूट्यूबर सागर ठाकुर ने यूट्यूबर एल्विश यादव और उसके फैंस को टारगेट करते हुए सोशल मीडिया पर कुछ ट्वीट्स शेयर किए थे। कुछ ट्वीट्स में सागर ठाकुर ने एल्विश यादव और मुनव्वर फारूकी की एक क्रिकेट मैच के दौरान खींची तस्वीर को शेयर किया था। जिसके बाद एल्विश यादव नाराज हो गया और सागर ठाकुर को मिलने के बहाने उसके साथ मारपीट की।

  • फिर विवादों में घिरे Elvish Yadav, युवक से की मारपीट, देखें वीडियो

    गुरुग्राम: हरियाणा के गुरुग्राम के रहने वाले यूट्यूबर एल्विश यादव विवादों में घिर गए हैं। उन्होंने सोशल मीडिया X यूजर को बुरी तरह पीटा। पूरी घटना का CCTV फुटेज सामने आया है। वीडियो में एल्विश अपने साथियों के साथ युवक से मारपीट करते हुए दिख रहे हैं। युवक को जमीन पर गिराकर थप्पड़ मारे। उसके कपड़े भी उतर गए। हालांकि, बाद में पूरा मामला शांत हो गया। विवाद कुछ दिन पहले मुंबई में हुए सेलिब्रिटी क्रिकेट लीग में एक्टर्स और पूर्व क्रिकेटर्स के मैच के बाद हुए एक घटनाक्रम से शुरू हुआ। एल्विश यादव भी यहां एक्टर्स और पूर्व क्रिकेटर्स के साथ खेलते दिखे थे।

    एल्विश यहां कॉमेडियन और बिग बॉस-17 विनर मुनव्वर फारूकी के साथ हैंगआउट करते भी नजर आए। हालांकि बाद में एल्विश ने इशारों-इशारों में मुनव्वर को दोगला बताया था। एल्विश यादव के इस वीडियो को एक X यूजर ने सोशल मीडिया पर शेयर कर दिया। वीडियो वायरल होते हुए एल्विश यादव तक पहुंच गया। यूजर ने एल्विश का मजाक बनाया तो उन्हें पसंद नहीं आया। इसके बाद दोनों के बीच बहस शुरू हुई।

    दोनों ने दिल्ली में एक दूसरे का आमना-सामना करने का निर्णय लिया। गुरुग्राम का रहने वाला यूजर मैट्रो से दिल्ली आया। एल्विश यादव भी अपने साथियों के साथ स्टोर में पहुंच गया। वहीं एल्विश ने उसके साथ मारपीट की। एल्विश से पंगा लेने वाले यूजर का नाम मैक्सट्रेन है। X प्रोफाइल के अनुसार, वह शख्स एक बिजनेसमैन है, जो रियल एस्टेट, गेमिंग और कंटेंट क्रिएट करने का काम करता है। साथ ही ट्रैवल का भी शौकीन है। अब इस शख्स ने भी एल्विश यादव से लड़ाई के बाद का वीडियो X पर शेयर कर दिया है। उसका कहना है कि एल्विश से उसे जान से मारने की धमकी मिली है। कहा कि उसने अकेले 8 लोगों का सामना किया, जिसके बाद उन्हें मुंह में चोट आई है।

  • 2 लाख रुपये की रिश्वत लेते डॉक्टर गिरफ्तार

    पानीपतः हरियाणा के पानीपत में एंटी करप्शन ब्यूरो ने प्राइवेट अस्पताल के डॉक्टर को 2 लाख रुपए की रिश्वत के साथ रंगे हाथ गिरफ्तार किया है। आरोपी डॉक्टर से खुलासा हुआ है कि ये रुपए सरकारी अस्पताल के डॉक्टर और क्लर्क तक पहुंचाए जाने थे। फिलहाल दोनों आरोपी डॉक्टर व क्लर्क फरार हैं। जिनकी धरपकड़ में टीमें जुटी हुई हैं। अंबाला एंटी करप्शन ब्यूरो की टीम के अनुसार, पानीपत के आधार अस्पताल के संचालक डॉक्टर विशाल मलिक, सिविल अस्पताल के डॉक्टर पवन कुमार और क्लर्क नवीन कुमार ने बरसत रोड पर चल रहे इमेजिंग एंड डायग्नोस्टिक सेंटर का जनवरी 2024 में निरीक्षण किया था।

    निरीक्षण के दौरान तीनों ने शिकायतकर्ता पर FIR दर्ज न करवाने व जारी किए गए नोटिस को फाइल करवाने के बदले में रिश्वत मांगी थी। तीनों के खिलाफ करनाल एसीबी थाना में IPC 384, 120बी और 7/ 7A करप्शन के तहत केस दर्ज कर लिया गया है। आरोपी डॉ. विशाल मलिक का बरसत रोड पर आधार अस्पताल है। कई सालों पहले मलिक ने बरसत रोड पर ही अपने दोस्त का इमेजिंग एंड डायग्नोस्टिक सेंटर खुलवाया था। इस सेंटर संचालक की पत्नी आरोपी विशाल के अस्पताल में महिला रोग विशेषज्ञ के रूप में कार्यरत है।

    शिकायतकर्ता डॉक्टर मूल रूप से कैथल के कलायत का रहने वाला है। जिसके सेंटर पर जनवरी 2024 में पानीपत सिविल अस्पताल के SMO एवं लिंग जांच के खिलाफ कार्रवाई करने वाली टीम के इंचार्ज डॉक्टर पवन कुमार ने रेड की थी। यहां शिकायत थी कि लिंग जांच कर भ्रूण लिंग के बारे में बताया जाता है। रेड करने के बाद यहां सेंटर के खिलाफ रिपोर्ट तैयार की गई थी। जिसके बाद सेंटर संचालक पर बड़ी कार्रवाई करने का दबाव बनाया जा रहा था। कार्रवाई न करने पर 3 लाख रुपए की मांग की थी।

    इसके बाद आरोपी पवन, नवीन और विशाल के बीच साठ-गांठ हुई। विशाल के माध्यम से 2 लाख रुपए में डील हुई। सेंटर संचालक ने कैथल एसीबी को शिकायत देकर कहा कि उस पर रुपए देने का दबाव बनाया जा रहा है। इसके बाद मुख्यालय की ओर से कैथल और अंबाला की संयुक्त टीम गठित हुई। रुपए देने के दौरान रेड की तो विशाल को भनक लग गई। उसने रुपए एक गत्ते के डिब्बे में फेंक दिए। टीम ने हाथ धुलवाए तो पानी गुलाबी हो गया।

  • सेवानिवृत्त कर्नल की पत्नी की हत्या के मामले में हुआ चौंकाने वाला खुलासा, 3 गिरफ्तार, देखें वीडियो

    पंचकूलाः हरियाणा के पंचकूला के सेक्टर-2 के मकान नंबर 164 में रिटायर्ड कर्नल, उनकी पत्नी और नौकरानी पर बीते दिन चाकू व तेजधार हथियार से कुछ बदमाशों ने हमला कर खून से लहूलुहान कर दिया था। इस घटना में उपचार के दौरान सेवानिवृत्त कर्नल की पत्नी की मौत हो गई। वहीं इस घटना की सीसीटीवी फुटेज भी सामने आई है। पुलिस टीमों द्वारा साईबर सैल की सहायता व सीसीटीवी तथा अन्य सोर्सो की मदद से आरोपियों को तलाश करने के लिए अलग-2 जगह दबिश दी गई। जिस पर निर्मल सिंह, इन्चार्ज डिटैक्टिव स्टाफ, पंचकूला की टीम द्वारा तीनों आरोपियों विजय कुमार पुत्र सूरजमल वासी गांव माजरी पंचकूला, बिट्टू पुत्र जुल्म सिंह वासी खडग मंगौली पंचकूला, विजय उर्फ रोमियो पुत्र मदनदास वासी खडग मंगौली पंचकूला को विकास नगर पंचकूला के पास से हिरासत में लेकर पूछताछ की गई।

    पूछताछ में सामने आया कि मुख्य आरोपी विजय मकान मालिक के घर पर बतौर केयर टेकर नौकरी करता था और आरोपियों ने योजना बनाई कि इस घर में बुजुर्ग दम्पति रहते हैं। जिनको लूटने की नियत ने इन्होने इस घटना को अंजाम दिया था। जिस आधार पर आरोपियों को गिरफतार किया गया। जिनको अदालत में पेश किया जाएगा। गौरतलब है कि बीते दिन घर में घुसकर एक सेवानिवृत्त कर्नल के परिवार पर अज्ञात हमलावारों ने जानलेवा हमला कर दिया था। हमले में सेवानिवृत्त कर्नल राज कृष्‍ण शर्मा की पत्नी सुशीला शर्मा की मौत हो गई। वहीं रिटायर्ड कर्नल आरके शर्मा की हालत भी बेहद गंभीर बताई जा रही है। पंचकूला के निजी अस्‍पताल में इलाज जारी है। हमलावरों ने घर में काम कर रही नौकरानी संतोष पर भी तेजधार हथियार से हमला किया।

    हमले में नौकरानी भी गंभीर रूप से घायल हो गई। नागरिक अस्पताल में दाखिल नौकरानी राममूर्ति ने पुलिस को बताया कि घर में वह, कर्नल, उनकी पत्नी और कुछ दिन से काम कर रहा ड्राइवर प्रदीप थे। सबसे पहले विजय नाम का युवक घर के भीतर आया। विजय पहले घर में काम करता था लेकिन उसे कुछ समय पहले निकाल दिया गया था। विजय ने साहब व मेम साहब के साथ पैसों की लेनदेन को लेकर बहस की और इसके बाद दोनों लड़कों को फोन कर बुलाया। उन लड़कों ने सबसे पहले उसके सिर पर किसी हथियार से वार कर घायल कर दिया। इसके बाद साहब और मेम साहब की गर्दन पर धारदार हथियार से वार कर फरार हो गए। वहीं घायल कर्नल आरके शर्मा बार-बार विजय का नाम ले रहे थे।

  • चाय की दुकान में 9 रुपए को लेकर भड़के युवकों ने की तोड़फोड़, देखें वीडियो 

    गुरुग्रामः हरियाणा के गुरुग्राम में चाय के 9 रुपए के पीछे कुछ युवकों ने पूरी दुकान तोड़ डाली। मारपीट की यह वारदात सेक्टर 18 ओल्ड दिल्ली रोड स्थित पंढरपुरी चाय की दुकान पर हुई। यह दुकान मारुति सुजुकी के गेट नंबर 1 के सामने महाराष्ट्र की फेमस चाय पंढरपुरी के नाम से है। मारपीट की घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। जिस वक्त हमला हुआ, उस समय दुकान में सिर्फ साहिल तिवारी नाम का कर्मचारी था। साहिल के मुताबिक 2 मार्च की रात 8 बजे दुकान पर कुछ लोग चाय पीने आए थे।

    साहिल ने चाय भी दी लेकिन एक चाय 15 रुपए की थी और आरोपी ग्राहक एक चाय के 12 रुपए दे रहे थे। जिसके बाद साहिल ने 9 रुपए और देने को कहे तो इस बात से गुस्साए ग्राहकों ने मारपीट शुरू कर दी। उन्होंने पूरी दुकान में तोड़फोड़ कर दी। इस पूरे मामले की शिकायत पालम विहार थाने में दी गई। जिसके बाद पुलिस ने एफआईआर दर्ज की। फिलहाल पुलिस के मुताबिक अज्ञात हमलावर अभी पुलिस की गिरफ्त से बाहर है। इस पूरे मामले में हरियाणा के मुख्यमंत्री ऑफिस ने सोशल मीडिया पर वायरल हुए इस सीसीटीवी पर संज्ञान लिया है और इस पूरे मामले की जानकारी मांगी है।

  • तेजधार हथियारों से कर्नल के परिवार पर हमला, पत्नी की मौत, देखें वीडियो

    पंचकूला: सेक्टर – 2 में घर में घुस कर एक रिटायर्ड कर्नल के परिवार पर 3 अज्ञात लोगों ने जानलेवा हमला किया। इस हमले में रिटायर्ड कर्नल आर के शर्मा की पत्नी की मौत हो गई। वहीं रिटायर्ड कर्नल आर.के शर्मा का इलाज निजी अस्पताल में चल रहा है। जहां उनकी हालत गंभीर बताई जा रही है। हमलावरों ने घर में काम कर रही नौकरानी पर भी तेज धार हथियारों से हमला कर घायल कर दिया। घटना की सूचना पुलिस को दे दी गई। घटना की सूचना मिलते ही पंचकूला पुलिस के आला अधिकारी मौके पर पहुंच गए। पुलिस मामले की जांच में जुटी।

    मामला पंचकूला के सेक्टर 2 में सामने आया। घायल नौकरानी रामवती (45) ने पूछताछ में एसीपी क्राइम अरविंद कंबोज को बताया कि हमला करने वाला व्यक्ति रिटायर्ड कर्नल आरके शर्मा के घर में काम करता था।

    बुधवार को वह अपने पैसे के लेनदेन को लेकर बात करने आया था। यहां किन्हीं कारणों से उसकी मालिक के साथ कहासुनी हो गई। इसके बाद उसने अपने दो और साथियों को वहां बुला लिया। तीनों ने चाकुओं से उन पर हमला कर दिया। जिसके बाद गंभीर रूप से घायल रिटायर्ड कर्नल और उनकी पत्नी को निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया, जबकि नौकरानी को सेक्टर 6 के नागरिक अस्पताल में भर्ती करवाया गया।

    घटना की सूचना मिलते ही पंचकूला पुलिस के आला अधिकारी मौके पर पहुंच गए। पुलिस मामले की जांच में जुटी।