Category: Haryana

  • अब राजनीति में हाथ आजमाएंगे बॉलीवुड स्टार Randeep Hooda

    रोहतकः बॉलीवुड स्टार रणदीप हुड्‌डा हरियाणा से राजनीति में उतरेंगे। उनके रोहतक लोकसभा सीट से भाजपा की टिकट पर चुनाव लड़ने की चर्चाएं शुरू हो गई हैं। हालांकि अभी भाजपा से मौजूदा सांसद डॉ. अरविंद शर्मा हैं, लेकिन कांग्रेस से कड़े मुकाबले को देखते हुए उन्हें यहां के बजाय करनाल शिफ्ट कर इस सीट से रणदीप हुड्‌डा को भाजपा उतारने की तैयारी कर रही है। वह हरियाणा के पूर्व सीएम भूपेंद्र सिंह हुड्‌डा के बेटे एवं राज्यसभा सांसद दीपेंद्र हुड्‌डा को टक्कर दे सकते हैं।

    कांग्रेस से दीपेंद्र को टिकट मिलने की पूरी संभावना है। इसके लिए उन्होंने तैयारी शुरू कर दी है। रणदीप हुड्‌डा का जन्म 20 अगस्त 1976 को रोहतक के गांव जसिया में हुआ था। उनके पिता रणबीर हुड्‌डा मेडिकल सर्जन रहे हैं। वहीं उनकी मां आशा हुड्‌डा सामाजिक कार्यकर्ता रही। इसके साथ भाजपा में भी सक्रिय कार्यकर्ता रह चुकी हैं। रणदीप हुड्‌डा को अपने गांव से खासा लगाव है, इसलिए वह यहां अक्सर आते भी रहते हैं। रणदीप हुड्डा की अपकमिंग फिल्म ‘स्वातंत्र्य वीर सावरकर’ शहीद दिवस के मौके पर 22 मार्च को दो भाषाओं हिंदी और मराठी में रिलीज होगी। इसमें वह लीड रोल प्ले करते भी नजर आएंगे।

  • लोकसभा चुनाव से पहले भाजपा के जिला परिषद चेयरपर्सन ने दिया इस्तीफा

    पानीपत: हरियाणा के पानीपत में अविश्वास प्रस्ताव के बीच भाजपा की जिला परिषद चेयरपर्सन ज्योति शर्मा ने इस्तीफा दे दिया है। हरियाणा के पानीपत में जिला परिषद की चेयरपर्सन के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव को लेकर बैठक आयोजित होनी थी। बैठक के लिए सभी पार्षद रवाना हुए। लेकिन इसी बीच पानीपत जिला परिषद की चेयरपर्सन ज्योति शर्मा ने इस्तीफा दे दिया।

    इस बीच सुरक्षा को लेकर भी कड़े इंतजाम किए गए। पुलिस द्वारा पार्षदों के अलावा किसी को भी फर्स्ट फ्लोर पर आने की अनुमति नहीं दी जा रही। वहीं, अविश्वास प्रस्ताव को लेकर पार्षदों के भी मोबाइल फोन बाहर रखवा लिए। वहीं, बैठक के समय हंगामे के आसार भी रहे। चेयरपर्सन ज्योति शर्मा ने कहा कि वह अपने ही खिलाफ वोट करेंगी। उन्होंने बताया कि वह पांच मार्च को पहले ही इस्तीफा दे चुकी हैं। ज्योति ने बताया कि मुख्यमंत्री ने उनसे फोन कर इस्तीफा देने के लिए पहले ही कह दिया था।

  • पेपर देने जा रहे 2 सगे भाइयों सहित 3 छात्रों की सड़क हादसे में मौ+त

    बहादुरगढ़ः मांडौठी गांव में एक बड़ी सड़क दुर्घटना होने का मामला सामने आया है। जहां मोटरसाइकिल-पिकअप में भीषण टक्कर हो गई। हादसा इतना भीषण था कि इस हादसे में 3 छात्रों की मौत हुई है जबकि एक की हालत गंभीर बताई जा रही है। जानकारी सामने आई है कि बिहार मूल निवासी अजीत और सुजीत सगे भाई थे। वह दोनों अपने माता-पिता के साथ कई वर्षों से मांडौठी गांव में ही रह रहे थे।

    हादसे में दोनों भाईयों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि हादसे में जो तीसरा युवक मारा गया है, उसका नाम कपिल था। वह मांडौठी में अपने मामा के घर रहता था। मालूम हुआ है कि मृतकों में दो छात्र 12वीं और एक छात्र 11वीं कक्षा का छात्र था। फिलहाल पुलिस जांच में जुटी हुई है। चारों छात्र मांडोठी गांव के सरकारी सीनियर सैकेंडरी स्कूल में पढ़ते हैं। मरने वालों में दो 12वीं कक्षा के छात्र थे, जबकि एक 11वीं कक्षा का छात्र था। एक साथ तीन छात्रों की मौत से पूरे गांव में शोक की लहर है। 

  • फिल्मी स्टाइल में चोरी का दूसरा आरोपी गिरफ्तार, देखें वीडियो

    पंचकूलाः बीते दिनीं पंचकूला के सेक्टर 2 के मकान नंबर 714 में चोरी होने का मामल सामने आया था। इस मामले में पुलिस ने एक आरोपी अजय कुमार को 2 मार्च को पंचकूला के सेक्टर 2 से गिरफ्तार कर लिया था।अब पुलिस ने इस मामले में दूसरे आरोपी को भी गिरफ्तार कर लिया है। पीड़ित ने बताया कि हम लोग किराए के मकान में रहते हैं। हम 8 दिसबर को सभी लोग घर से बाहर गए थे और जब हम रात को घर पहुँचे तो कमरे की अलमीरा तोड़ी हुई थी और उसमें से 90 हजार नकदी और कुछ सोना मौके से गायब था। हमने इस घटना के बारे में पुलिस को सूचित किया और पुलिस ने मामला दर्ज कर कारवाई शुरू कर दी। उसी दिन से घर के मालिक के ड्राइवर लकी और कुक अजय कुमार दोनो गायब थे और एक दिन लकी का उसकी पत्नी से झगड़ा हो गया ओर गुस्से में लकी की पत्नी ने चोरी हुए परिवार को फोन करके बता दिया कि उनके घर में चोरी लकी और अजय ने ही की है। तभी चोरी हुए घर के मालिक नरिंदर कुमार ने पुलिस को सूचित किया ओर पुलिस ने 2 मार्च को अजय कुमार को पंचकूला के सेक्टर 2 से गिरफ्तार किया। जहा से आरोपी अजय को अम्बाला जेल भेज दिया गया। और कल लकी को सेक्टर 4 से गिरफतार किया। और आज कोर्ट में पेश करके एक दिन का पुलिस रिमांड लिया गया।

    जांच अधिकारी सेक्टर 2 के चोंकी इंचार्ज राहुल और निर्मल एएसआई ने बताया कि अजय और लकी दोनो ही मकान मालिक के घर पर नौकरी करते है। इनमें अजय कुक का काम और लकी ड्राइवर का काम करता है। जब किरायदार किसी काम से बाहर गए थे। तो अजय और लकी ने बाहर लगे एडजस्ट फैन के अंदर हाथ डालकर दरवाजा खोलकर अंदर से अलमीरा से 90 हजार कैश, एक मंगलसूत्र, एक गोल्ड का ब्रेसलेट चोरी कर लिया। जांच अधिकारी राहुल और निर्मल सिंह ने बताया कि दोनों आरोपी फिल्मे देखकर चोरी करते थे। और रिमांड के दौरान आरोपी से गोल्ड रिकवर किया जाएगा।

  • बस और कार की टक्कर में 5 की मौ+त

    रेवाड़ी: हरियाणा के रेवाड़ी में बुधवार (6 मार्च) सुबह हरियाणा रोडवेज बस और कार की आमने-सामने की टक्कर हो गई। हादसे में कार सवार सभी 5 लोगों की मौत हो गई। हादसा महेंद्रगढ़ रोड स्थित सीहा गांव के पास हुआ। मृतकों की पहचान चरखी दादरी के चांगरोड गांव के रहने वाले अजीत (45), सुरेंद्र (42), बिल्लू (40), चरखी दादरी के सुई गांव के रहने वाले सूरत (70) और भिवानी के दिनोद गांव के रहने वाले प्रताप (55) के रूप में हुई है। मरने वाले सभी शादी में शामिल होकर चरखी दादरी लौट रहे थे। रिश्तेदार राम सिंह के अनुसार, सभी लोग बिना सोए 3 दिन से शादी की तैयारियों में लगे हुए थे। आशंका जताई जा रही है कि ड्राइवर को नींद की झपकी आई है।

    बता दें कि इससे पहले मंगलवार रात चरखी दादरी के चांगपुर से अजीत के भतीजे अमित की बारात रेवाड़ी के ततारपुर खालसा गांव में आई थी। रात को शादी का प्रोग्राम नंदरामपुर बास रोड स्थित रॉयल गार्डन में हुआ। सुबह 7 बजे दुल्हन की विदाई हो गई। दूल्हे के परिवार के लोग अलग-अलग गाड़ियों में चरखी दादरी के लिए रवाना हो गए। दूल्हे अमित के चाचा अजीत के साथ सुंदर, बिल्लू, सूरत और प्रताप बलेनो कार में चरखी दादरी जा रहे थे। करीब 8 बजे सीहा गांव के पास कार की सामने से आ रही हरियाणा रोडवेज की बस के साथ टक्कर हो गई। टक्कर के बाद जोरदार धमाका हुआ।

  • माउथ फ्रेशनर मामले में रेस्टोरेंट का मैनेजर गिरफ़्तार

    गुरुग्रामः माउथ फ्रेशनर मामले में पहली गिरफ्तारी हुई है। माउथ फ्रेशनर के तौर पर ड्राई आइस देने वाले रेस्तरां मैनेजर को गिरफ़्तार कर लिया गया है। दरअसल  कैफे में खाना खाने के बाद कुछ लोगों का माउथ फ्रेशनर खाया था। उसके बाद उन्‍हें खून की उल्‍टी होने लगी। साथ ही इन लोगों ने मुंह में जलन की शिकायत भी की। इन सभी पांचों को अस्पताल में भर्ती कराया गया था, उनमें से दो लोगों की हालत गंभीर बताई जा रही है। पुलिस ने इस मामले में पीड़ितों की शिकायत के आधार पर कैफे मालिक के खिलाफ मामला दर्ज किया है। अब रेस्तरां मैनेजर को पुलिस ने गिरफ़्तार कर लिया है।

    गुरुग्राम की पुलिस टीम ने इस मामले में एक्शन लेते हुए सफायर 90 लॉ फोरस्ता रेस्टोरेंट के मैनेजर को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी मैनेजर का नाम गगनदीप सिंह है, वह दिल्ली के कीर्ति नगर का रहने वाला है। पुलिस की पूछताछ में आरोपी ने बताया कि रेस्तरां के स्टाफ द्वारा ऑफर की गई ड्राई आईस की वजह से ही 5 लोगों की तबीयत बिगड़ गई। वहीं पुलिस ने बताया कि अस्पताल में भर्ती 5 लोगों में से तीन को डिस्चार्ज कर दिया गया है और 2 लोगों का इलाज अब भी चल रहा है। आरोपी मैनेजर को आज कोर्ट में पेश किया जाएगा।

    बता दें कि अंकित कुमार अपनी पत्नी और दोस्तों के साथ गुरुग्राम के सेक्टर 90 स्थित लाफोरेस्टा कैफे में खाना खाने गए थे। अंकित कुमार ने कैफे के अंदर की एक वीडियो रिकॉर्डिंग की है, जिसमें उनकी पत्‍नी और सभी दोस्‍त दर्द और परेशानी के कारण रोते और चिल्‍लाते दिखाई दे रहे हैं। वीडियो में एक शख्‍स ने कैफे के फर्श पर उल्टी कर देता है और एक महिला उसके मुंह में बर्फ डालती है और बार-बार कहती है, “यह जल रहा है।”

  • 10 महीने पहले हुई शादी का खौफनाक अंत, जाने मामला

    हरियाणा : युवक के आत्महत्या का मामला सामने आया है। जानकारी के अनुसार कैथल के ढांड में एक युवक ने फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। वह अपनी पत्नी की दूसरी शादी करने की बात से परेशान था। शादी के बाद उसकी पत्नी उससे अलग रह रही थी। ढांड थाना में दी गई शिकायत में बलदेव सिंह ने बताया कि वह मेहनत मजदूरी का काम करता है। वे 3 भाई हैं। उसके भाई सहदेव (19) की करीब 10 महीने पहले सोनिया नाम की लड़की से शादी हुई थी। वह पहले गांव ढांड में रहती थी, लेकिन फिलहाल पति से अलग राजपुरा में रह रही है।

    उसने बताया कि उसके भाई सहदेव की पत्नी सोनिया 3 दिन पहले अपने परिवार से मिलने की बोल कर अपने मायके गई थी। उसने बताया कि सोनिया अक्सर उसके भाई को फोन पर धमकी देती थी और कहती थी कि उसे सहदेव के साथ नहीं रहना। क्योंकि उसने दूसरी शादी कर ली है। पत्नी सोनिया की इस बात से उसका भाई मानसिक तौर से परेशान रहने लगा। सोमवार को अपनी पत्नी सोनिया से तंग आकर उसने फंदा लगा कर आत्महत्या कर ली।

    बलदेव ने पुलिस को बताया कि उसके भाई की मौत के लिए उसकी पत्नी सोनिया जिम्मेदार है। उसने उसे आत्महत्या करने के लिए मजबूर किया है। थाना ढांड के SI सुभाष चंद ने बताया कि ढांड में युवक सहदेव की मौत की सूचना मिली थी। पुलिस ने थाना ढांड में उसकी पत्नी के खिलाफ आत्महत्या के लिए मजबूर करने के आरोप में केस दर्ज कर आगे की कार्रवाही शुरु कर दी है।

  • रेस्टोरेंट में माउथ फ्रेशनर खाते ही मुंह से खून निकलने के मामले में 5 लोग अस्पताल में भर्ती, वीडियो वायरल 

    गुरुग्रामः हरियाणा के गुरुग्राम से हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। एक रेस्टोरेंट में माउथ फ्रेशनर खाने से 5 लोगों की हालत बिगड़ गई। आनन-फानन सभी को एक निजी अस्पताल में भर्ती करवाया गया। पीड़ित की शिकायत के आधार पर रेस्तरां संचालक के खिलाफ पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर ली है और मामले की जांच कर रही है। दरअसल, अंकित कुमार नाम का शख्स अपनी पत्नी और दोस्तों के साथ पार्टी करने के लिए खेड़कीदौला सेक्टर 90 के लाफारेस्टा रेस्टोरेंट में गया था।

    खाना खाने के बाद रेस्तरां स्टाफ ने उन्हें माउथ फ्रेशनर ऑफर किया। आरोप है कि जैसे ही उन लोगों ने माउथ फ्रेशनर खाया, उनकी हालत बिगड़ने लगी। देखते ही देखते मुंह से खून निकलने लगा. मगर, रेस्तरां संचालक और स्टाफ वहीं खड़ा होकर ये सब देखते रहा। इसके बाद अंकित ने गुरुग्राम पुलिस को इसकी जानकारी दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर पीड़ितों को अस्पताल में भर्ती कराया। बीते महीने महाराष्ट्र में फूड प्वाइजनिंग का हैरान कर देने वाला मामला सामने आया था। अकोला के महानगरपालिका स्कूल में बच्चों को खाने के लिए खिचड़ी पकाई गई थी, खिचड़ी खाने के बाद छात्रों का पेट खराब होने लगा और उल्टियां होने लगी।

    इसके बाद दस छात्रों को मेडिकल कॉलेज अस्पताल में भर्ती करवाया गया था। आरोप था कि इसमें चूहों के कुछ अंश पक गए थे। जानकारी के मुताबिक, यह घटना अकोला शहर के महानगरपालिका के स्कूल नंबर 26 में हुई। क्षेत्र के पूर्व पार्षद ने आरोप लगाया था कि पहले स्कूलों में अच्छे पोषण आहार से खिचड़ी पकाई जाती थी लेकिन अब महानगर पालिका ने आर्थिक लाभ के लिए यह कॉन्ट्रैक्ट दे दिया है, जिसमें जिम्मेदारी का अभाव है। इस वजह से स्कूली बच्चों के साथ यह खिलवाड़ हो रहा है।

  • DJ पर नाचने को लेकर हुए विवाद में युवक की हत्या

    हरियाणा : एक शादी समारोह में डीजे पर डांस को लेकर विवाद होने के बाद एक शख्स की हत्या कर दी गई मृतक का नाम रामपाल उर्फ काला बताया जा रहा है। पुलिस के मुताबिक रामपाल गांव में होने वाले किसी भी शादी में डांस करता था इसी दौरान एक शादी में विवाद हो गया जिसके बाद उसकी मौत हो गई

    वहीं मृतक रामपाल के परिवार का आरोप है कि उसकी हत्या करने के बाद आरोपियों ने शव को निर्माणाधीन मकान में फेंक दियापुलिस के मुताबिक अमृतपुर कला में बीती रात शादी समारोह में डीजे पर डांस को लेकर रामपाल और जिस परिवार में शादी थी, उसके सदस्यों के बीच किसी बात को लेकर विवाद हो गया था।

    रिपोर्ट के मुताबिक मृतक रामपाल के परिजनों ने आरोप लगाया कि मामूली झगड़े के बाद उसे बेरहमी से पीटा गया और फिर नुकीले हथियार से हमला कर उसकी हत्या कर दी गई। शव को कब्जे में लेकर पुलिस ने पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया और मौत की जांच में जुट गई है विवाद के कुछ ही देर बाद रामपाल का शव एक निर्माणाधीन इमारत से बरामद किया गया 

  • होम लोन पर छूट और बचाएं टैक्स! 31 मार्च से पहले निपटा लें ये काम

    नई दिल्लीः मार्च का महीना शुरु हो चुका है, और जैसा कि सभी जानते ही हैं कि यह फाइनेंशियल ईयर का आखिरी महीना होता है। तो ऐसे में कई कामों को निपटानें की डेडलाइन होती है। अगर आपने भी अपने पैसों से जुड़े कई काम नहीं निपटाएं हैं तो उनको आज ही पूरा कर लें। टैक्स सेविंग्स से लेकर आधार अपडेट और फास्टैग केवाईसी तक कई जरूरी काम आप आज ही निपटा लें।

    Tax Planning के बिना फाइनेंशियल प्लानिंग करना है मुश्किल, जानिए क्यों | how  to do tax saving planning know details - Hindi Goodreturns

    फाइनेंशियल ईयर 2023-24 के लिए टैक्स सेविंग का ऑप्शन सलेक्ट करने की आखिरी तारीख 31 मार्च 2024 है। 31 तारीख तक आपको अपनी इनकम के मुताबिक, टैक्स बचाने के लिए सही स्कीमों में निवेश करना जरूरी है। अगर आप 31 मार्च के बाद निवेश करते हैं तो आपको टैक्स छूट का फायदा नहीं मिल पाएगा।

    Budget 2022 Expectation: होम लोन के मूल पर छूट को 80C से किया जाए बाहर,  रियल एस्टेट सेक्टर की डिमांड - budget 2022 expectation home loan principal  increase tax benefits on home

    अगर आप होम लोन पर छूट का फायदा लेना चाहते हैं तो आपके पास में 31 मार्च तक का समय है। एसबीआई की तरफ से होम लोन पर छूट के लिए स्पेशल स्कीम चलाई जा रही है। इस स्कीम का फायदा लेने के लिए आपका सिबिल स्कोर अच्छा होना चाहिए।

    RBI का नया फैसला: 29 फरवरी के बाद भी जारी रहेंगी Paytm Payments Bank की  सेवाएं,

    रिजर्व बैंक ने पेटीएम पेमेंट बैंक की सर्विसेज की कई सुविधाओं की समयसीमा को बढ़ा दिया है। रिजर्व बैंक के मुताबिक, 29 फरवरी 2024 से पेटीएम पेमेंट्स बैंक को नई जमा या टॉप-अप स्वीकार करने से रोक दिया था। फिलहाल अब इस समय सीमा 15 दिन बढ़ाकर 15 मार्च 2024 कर दी गई है।

    देश में 60 फीसदी आधार कार्ड हो सकते हैं लॉक, नहीं कर पाएंगे इस्‍तेमाल, कहीं  इसमें आपका भी तो नहीं है! - Aadhar card cannot be updated after getting KYC  done know

    UIDAI की तरफ से फ्री अपडेशन की सुविधा शुरू की गई है, जिसका फायदा आप 14 मार्च 2024 तक ले सकते हैं। इस तारीख के बाद में आपको आधार कार्ड में अपडेट के लिए शुल्क देना होगा।

    FASTag KYC अपडेट की समय सीमा बढ़ाई गई, नई तारीख की घोषणा, जानें कैसे आसानी  से फास्टैग को अपडेट किया जा सकता है

    अब आप फास्टैग केवाईसी को 31 मार्च तक पूरा कर सकते हैं। इसकी डेडलाइन को बढ़ा दिया गया है। नेशनल हाईवे अथॉरिटी ऑफ इंडिया की तरफ से डेडलाइन को बढ़ा दिया गया है।