Category: Haryana

  • 85 हज़ार की रिश्वत लेते पटवारी गिरफ्तार

    चंडीगढ़: हरियाणा एंटी करप्शन ब्यूरो की टीम ने बापौली के पटवारी सुरेंद्र वर्मा को जमीन की गिरदावरी करने के बदले में 85 हज़ार रुपये की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार किया। आरोपी पटवारी के खिलाफ एसीबी करनाल के पुलिस थाने में मुकदमा दर्ज करते हुए उसकी गिरफ्तारी की गई है। इस बारे में जानकारी देते हुए सरकारी प्रवक्ता ने बताया कि एंटी करप्शन ब्यूरो की टीम को शिकायत प्राप्त हुए कि बापौली के पटवारी सुरेंद्र वर्मा द्वारा जमीन की गिरतावरी करने के बदले में 85 हज़ार रुपये की रिश्वत की मांग की जा रही है।

    जिस पर कार्यवाही करते हुए एसीबी की टीम ने आरोपी को पकड़ने के लिए योजना बनाई और उसे रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की। यह पूरी कार्रवाई गवाहों के समक्ष पारदर्शिता बरतते हुए की गई। सरकारी प्रवक्ता ने आमजन से अपील करते हुए कहा कि यदि कोई भी अधिकारी अथवा कर्मचारी सरकारी काम करने की एवज में रिश्वत की मांग करता है तो तुरंत इसकी जानकारी हरियाणा एंटी करप्शन ब्यूरो के टोल फ्री नंबर -1800-180-2022 तथा 1064 पर देना सुनिश्चित करें।

  • मशहूर सिंगर के बेटे की सड़क हादसे में मौ’त

    हरियाणा : रोहतक जिले में हरियाणवी सिंगर अमित सैनी रोहतकिया के बेटे की सड़क हादसे में मौत होने का मामला सामने आया है। जानकारी के अनुसार गत शाम को ट्यूशन पढ़कर स्कूटी पर चाचा के साथ घर लौट रहा था। रास्ते में स्कूटी पिकअप से टकरा गई। मृतक बच्चे की पहचान 9 वर्षीय मन्नत के रूप में हुई है। पुलिस ने बच्चे के शव को कब्जे में ले लिया है। जानकारी के मुताबिक रोहतक के अशोक विहार निवासी साहिल ने शिकायत में बताया कि उसके बड़े भाई अमित सैनी के 2 बच्चे हैं।

    बड़ा बेटा मन्नत और छोटा लड़का यमन है। गत शाम को उसका भतीजा मन्नत ट्यूशन पढ़ने के लिए गया था। ट्यूशन के बाद वह भतीजे को सुखपुरा चौक से अपनी स्कूटी पर लेकर घर आ रहा था। तभी आगे-आगे एक पिकअप गाड़ी चल रही थी। ड्राइवर पिकअप को तेज रफ्तार में और लापरवाही से चला रहा था। इस बीच ड्राइवर ने पिकअप को धीमा करके अचानक उसकी तरफ मोड़ दिया।

    उसने बचने के लिए स्कूटी के ब्रेक भी लगाए। लेकिन पिकअप के पीछे स्कूटी टकरा गई। हादसे के बाद दोनों नीचे गिर गए। उसे मामूली चोट आई। वहीं भतीजे मन्नत के सिर में काफी गहरी चोट थी और खून निकल रहा था। हादसे के बाद पिकअप ड्राइवर मौके से गाड़ी छोड़कर भाग गया। वहीं घायल मन्नत को इलाज के लिए पीजीआई में लाया गया। जहां पर डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

  • अनियंत्रित होकर व्यापारी की गाड़ी बिजली के खंभे से टकाराई, मौ’त

    हरियाणा : व्यापारी की गाड़ी अनियंत्रित होकर बिजली के खंभे से टकाराने का मामला सामने आया है। जानकारी के अनुसार  करनाल के निसिंग बधनारा रोड पर एक तेज रफ्तार कार बिजली के खंभे से जा टकारई। इस हादसे में कपड़ा व्यापारी की मौके पर ही मौत हो गई। मृतक 4 बच्चियों का पिता था। निसिंग निवासी बलदेव ने बताया कि कैथल के गांव सिरसल निवासी सुखदेव (38) की करीब 12 साल से निसिंग में कपड़े की दुकान है।

    सुखदेव रोजाना अपने गांव से निसिंग आता था। शनिवार की रात करीब साढ़े 9 बजे वह कपड़े की दुकान बंद करके अपने गांव लौट रहा था। बलदेव ने बताया कि रात करीब साढ़े 9 बजे जब वह निसिंग बधनारा रोड पर अपने गांव की तरफ जा रहा था तो गांव बधनारा रोड पर गाड़ी तेज रफ्तार में थी। इस दौरान उसकी गाड़ी अनियंत्रित हो गई और खंभे में जा टकराई। इसके बाद गाड़ी सड़क पर चार पलटी और आखिर में पेड़ से टकरा गई। 

    हादसा होता देख रात को मौके से गुजर रहे लोगों ने सुखदेव को गाड़ी से निकाला और पुड़री थाना पुलिस को सूचना दी। सूचना के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और घायल को अस्पताल में ले जाया गया। जहां पर डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। बलदेव ने बताया कि सुखदेव अकेला ही परिवार में कमाने वाला था। पिता की मौत के बाद परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट गया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम करवा शव परिजनों के हवाले कर दिया।

  • स्पेयर पार्ट्स कंपनी में बॉयलर फटने से 100 लोग झुलसे

    रेवाड़ी: हरियाणा के रेवाड़ी में शनिवार शाम को धारूहेड़ा के हाउसिंग बोर्ड इंडस्ट्रियल एरिया में एक स्पेयर पार्ट्स बनाने वाली कंपनी के डस्ट कलेक्टर में बॉयलर फटने का मामला सामने आया, जिसकी चपेट में आने से 100 से ज्यादा फैक्ट्री वर्कर्स झुलस गए। इनमें से करीब 30 कर्मचारियों की हालत गंभीर बताई जा रही है। घायलों को रेवाड़ी के ट्रॉमा सेंटर में लाया गया है। जहां पर गंभीर रूप से झुलसे लोगों को रेफर कर दिया गया है।

  • ट्रेन की चपेट में आई मां-बेटी, मौ’त

     हरियाणा : रेवाड़ी शहर से सटे गांव हरी नगर के पास शनिवार को एक महिला और उसकी बेटी ने ट्रेन के आगे कूदकर जान दे दी। ट्रेन से कटने से दोनों की मौके पर ही मौत हो गई। मरने वाली महिला की पहचान रेवाड़ी के गांव मंदौला निवासी सुनीत (45) और उसकी बेटी सोनिका (27) के रूप में हुई है। बताया ये जा रहा है कि दोनों मां-बेटी शनिवार को घर से रेवाड़ी शहर में दवाई लेने के लिए आई थी।

    हालांकि वे हरि नगर के पास कैसे पहुंची ये जांच का विषय है। बता दें कि शनिवार दोपहर करीब डेढ़ बजे जयपुर से चलकर भिवानी जा रही ट्रेन जैसे ही हरि नगर के पास पहुंची तो सुनीता और सोनिका दोनों अचानक रेवाड़ी-रिंगल रेलवे ट्रैक पर आकर बैठ गई। ट्रेन का ड्राइवर हार्न बजाता रहा, लेकिन ये दोनों ट्रेक से नहीं उठी, जिसकी वजह से दोनों के मौके पर ही चिथड़े उड़ गए।

    सोनिका शादीशुदा है। उसके एक छोटा बच्चा है। बताया ये भी जा रहा है कि दोनों रेवाड़ी शहर के नाईवाली चौक पर दवाई लेने के बाद हरी नगर के पास ही किसी आश्रम में भी गई थी। हालांकि जीआरपी पूरे मामले की जांच में जुटी है। पुलिस ने शवों को कब्जे में लेने के बाद आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है।

  • नौकरी न मिलने पर युवक ने की आत्महत्या, जाने मामला

    हरियाणा : हिसार के हांसी में सरकारी नौकरी न मिलने से परेशान युवक द्वारा जहरीला पदार्थ निगलने का मामला सामने आया है। जिससे उसकी मौत हो गई। युवक काफी समय से सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहा था। कुछ दिन पहले आए ग्रुप-डी के रिजल्ट में भी उसका नाम नहीं आया। पुलिस के अनुसार गांव जीतपुरा निवासी मोनू यादव (26) ने गांव देपल के पास कोई जहरीला पदार्थ निगल लिया था। सूचना के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और युवक को अस्पताल में पहुंचाया। इसके बाद पुलिस ने उसके पिता धर्मवीर यादव काे घटना की जानकारी दी। इस बीच इलाज के दौरान मोनू की मौत हो गई।

    मोनू के पिता ने पुलिस को दिए बयान में बताया कि उनका बेटा भिवानी जाने की बोल कर घर से निकला था। उन्होंने दोपहर को बेटे को फोन किया तो उसने एक घंटे बाद घर पहुंचने की बात कही। लेकिन वह घर नहीं पहुंचा। इसके कुछ समय बाद पुलिस का फोन आया कि बेटे ने जहरीला पदार्थ निगल लिया है। धर्मवीर ने बताया कि मोनू ने M.Sc. किया हुआ था। वह बच्चों को सरकारी नौकरी के लिए कोचिंग भी देता था।

    उन्होंने बताया कि मोनू के पढ़ाए कई बच्चों को सरकारी नौकरी मिल गई। लेकिन मोनू को नहीं मिली। तीन दिन पहले ग्रुप-डी की लिस्ट जारी हुई थी। उसमें भी मोनू का नाम नहीं आया। मोनू के 72 नंबर आए थे। इसके कारण वह मानसिक रूप से परेशान चल रहा था। इसी वजह से उसने जहरीला पदार्थ निगल लिया। पुलिस ने युवक के शव का पोस्टमॉर्टम करवाकर, शव परिजनों को सौंप दिया है।

  • बड़ी खबरः CM पद के बाद भाजपा के दिग्गज नेता ने विधानसभा की सदस्यता से भी दिया इस्तीफा

    कुरुक्षेत्रः हरियाणा के पूर्व सीएम मनोहर लाल खट्टर ने विधानसभा की सदस्यता से भी इस्तीफा दे दिया है। एक दिन पहले यानी 12 मार्च को उन्होंने मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा दिया था। इस्तीफा देने से पहले तक खट्टर करनाल विधानसभा सीट से विधायक थे। रिजाइन देने के बाद उन्होंने कहा कि ‘मेरी जो भी नई जिम्मेदारी तय की जाएगी, उसे सुचारू रूप से पूरी करूंगा।’ खट्टर के इस्तीफे के बाद खाली हुई करनाल सीट से नए मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी उपचुनाव लड़ेंगे. फिलहाल वह हरियाणा के कुरुक्षेत्र से सांसद हैं।

    दरअसल, 12 मार्च को मनोहर लाल खट्टर के इस्तीफा देने के कुछ घंटों बाद ही नायब सैनी ने मुख्यमंत्री पद की शपथ ले ली थी। इसके बाद उन्होंने राज्यपाल से मुलाकात कर विश्वासमत पेश करने का प्रस्ताव दिया था। सैनी ने आज विधानसभा में विश्वास मत पेश किया, जो ध्वनिमत से पास हो गया। साथ ही हरियाणा की नई सैनी सरकार फ्लोर टेस्ट में पास हो गई। आज विश्वास प्रस्ताव के दौरान विपक्ष ने वोटिंग कराने की मांग की, हालांकि ऐसा रिवाज ना होने के चलते स्पीकर ने ध्वनिमत के जरिए वोटिंग कराई, जिसमें प्रस्ताव पास हो गया।

  • हमलावरों ने तेजधार हथियार से युवक पर किया हमला, देखें वीडियो

    चंडीगढ़ : रामदरबार के फेज 2 में आज एक युवक पर कुछ अज्ञात हमलावरों ने तेजधार हथियार से जानलेवा हमला कर दिया और उसकी स्विफ्ट डिजायर गाड़ी को भी आग के हवाले कर दिया। हमले और आग की सूचना पाते ही मौके पर पुलिस पार्टी के साथ दमकल विभाग की गाड़ियां मौके पर पहुंची। यह पूरी घटना वहां लगे सीसीटीवी कैमरे में भी कैद हो चुकी हैं। घटना 11 बजे की है।

    जब पीड़ित गुरुदेव अपनी पत्नी को इंदिरा कॉलोनी में छोड़कर घर आ रहा था कि अचानक 3-4 हमलावर आकर पहले तो उसकी स्विफ्ट डिजायर गाड़ी PB01E0150 का शीशा तोड़ने के बाद उसको गाड़ी से निकाल कर डंडे, पत्थर और तेजधार हथियार से हमला कर दिया। उसके बाद उसकी गाड़ी को भी आग के हवाले कर दिया। इस हमले में गुरुदेव के सिर पर गंभीर चोटें आई है।

    हमले की सूचना पाते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने पीड़ित गुरुदेव को इलाज के लिए चंडीगढ़ के सेक्टर- 32 अस्पताल में दाखिल कराया। इलाज के बाद जख्मी गुरुदेव को अस्पताल से छुट्टी मिल गई है। हालांकि पीड़ित के परिजनों ने इस हमले की शिकायत सेक्टर 31 थाना पुलिस को दी है। सेक्टर 31 थाना पुलिस द्वारा शिकायत के आधार पर मामले की जांच की जा रही है। वही पुलिस ने वारदात वाली जगह से सीसीटीवी को भी अपने कब्जे में लिया है।

  • नए CM का हुआ ऐलान, विधायक दल की बैठक में लगी मुहर

    रोहतकः हरियाणा में सियासी हलचल तेज हो गई है। आज कुछ देर पहले ही मनोहर लाल खट्टर सीएम पद से इस्तीफा दे दिया है। उन्होंने राज्यपाल को अपना इस्तीफा सौंप दिया है। जिसके बाद बीजेपी विधायक दल की बैठक में नए सीएम पर मुहर लग गई है। मिली जानकारी के अनुसार नायब सिंह सैनी को हरियाणा का सीएम नियुक्त किया गया है। बता दें कि नायब सिंह सैनी  इस समय कुरुक्षेत्र से सांसद हैं। बताया जा रहा है कि नायब सैनी आज ही मुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगे। 

    बता दें कि नायब सिंह सैनी अन्य पिछड़ा वर्ग (OBC) से ताल्लुक रखते हैं और वह कुरुक्षेत्र से सांसद हैं। नायब सिंह को मुख्यमंत्री मनोहर लाल का खास भी समझा जाता है। भाजपा के साथ उन्होंने अपना राजनीतिक सफर भारतीय जनता पार्टी के सहयोगी के रूप में साल 1996 से शुरू किया और साथ मिलकर साल 2000 तक काम किया।  इसके बाद साल 2002 में युवा मोर्चा भारतीय जनता पार्टी अंबाला से वह जिला महामंत्री रहे।

    इसके बाद उन्होंने साल 2005 में युवा मोर्चा भारतीय जनता पार्टी के जिला अध्यक्ष पर रहे। नायाब सिंह सन् 2009 में भारतीय जनता पार्टी किसान मोर्चा हरियाणा के प्रदेश महामंत्री के पर पर आसीन रहे। साल 2012 में भारतीय जनता पार्टी से वह जिलाध्यक्ष रहे। सन् 2014 मे नायाब नारायण गढ़ विधानसभा से विधायक बने और फिर साल 2015 में हरियाणा सरकार में राज्य मंत्री रहे। वह साल 2019 में कुरुक्षेत्र सांसद रहे। अब वह हरियाणा में बीजेपी प्रदेशाध्यक्ष पद पर आसीन हैं।

  • बड़ी खबरः मंत्रियों के साथ CM ने पद से दिया इस्तीफा 

    रोहतकः हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर ने मंत्रियों के साथ अपने पद से राज्यपाल बंडारू को इस्तीफा दे दिया है। कहा जा रहा है कि खट्टर को करनाल से लोकसभा चुनाव लड़वाने की तैयारी चल रही है। मुख्यमंत्री पद के लिए नए नामों में नायब सैनी और संजय भाटिया चर्चा में हैं। खबर ये भी है कि हरियाणा की भाजपा सरकार का मंत्रिमंडल आज सामूहिक इस्तीफा दे सकता है। इसके बाद नए सिरे से हरियाणा सरकार का मंत्रिमंडल गठित किया जाएगा।

    जननायक जनता पार्टी को मंत्रिमंडल से अलग करने के लिए रणनीति बनाई गई है। यानी अब हरियाणा में बीजेपी और जेजेपी का गठबंधन नहीं रहेगा। नए मंत्रिमंडल में जेजेपी शामिल नहीं होगी। आगामी लोकसभा चुनाव के बीच हरियाणा में विधानसभा चुनाव कराने की तैयारी हो रही है। सूत्रों का कहना है कि हरियाणा में गैर जाट ही सीएम बनेगा। हरियाणा में बीजेपी और जेजेपी का गठबंधन टूटेगा। हरियाणा में नए सिरे से कैबिनेट का गठन होगा।