Category: Haryana

  • कैबिनेट का बड़ा फैसला: BC-A/BC-B नॉन क्रीमी लेयर प्रमाणपत्र प्रस्ताव मंजूर और उम्मीदवारों को मिली राहत, देखें वीडियो

    कैबिनेट का बड़ा फैसला: BC-A/BC-B नॉन क्रीमी लेयर प्रमाणपत्र प्रस्ताव मंजूर और उम्मीदवारों को मिली राहत, देखें वीडियो

    चंडीगढ़ः हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी की अध्यक्षता में आज हुई कैबिनेट की बैठक में बड़ी राहत दी गई। दरअसल, मंत्रिमंडल की बैठक में पोस्ट ग्रेजुएट टीचर के 3069 पदों के संबंध में BC-A और BC-B श्रेणियों से संबंधित उम्मीदवारों को राहत प्रदान की गई। हरियाणा लोक सेवा आयोग द्वारा 23 जुलाई, 2024 को विभिन्न विषयोंमें पोस्ट ग्रेजुएट टीचर के 3069 पदों के लिए भर्ती विज्ञापन जारी किया गया था। मंत्रिमंडल ने यह निर्णय लिया है कि 17 नवंबर, 2021 की अधिसूचना के तहत वर्ष 2024-25 के दौरान, 23 जुलाई, 2024 से पहले जारी किए गए BC-A/BC-B प्रमाणपत्रों को सभी प्रयोजनों के लिए वैध माना जाएगा। वहीं मंत्रिमंडल की बैठक में एग्रीगेटर लाइसेंस देने के लिए नियमों को फाइनल मंज़ूरी प्रदान की गई। नियमों के तहत, 1 जनवरी, 2026 से एनसीआर में एग्रीगेटर्स, डिलीवरी सर्विस प्रोवाइडर और ई कॉमर्स कंपनियों में नई गाड़िया सिर्फ़ सीएनजी, ईवी और स्वच्छ ईंधनवाली ही शामिल होंगी। मंत्रिमंडल ने उच्च शिक्षा विभाग में अधीक्षक (फील्ड कैडर) के पद के लिए नए सेवानियमों को मंजूरी दी गई।

    नए नियमों के अनुसार, अधीक्षक (फील्ड कैडर) के पद प्रमोशन तथा डेपुटेशन के माध्यम से भरे जाएंगे। मंत्रिमंडल ने यूनिफाइड पेंशन स्कीमके संबंध में केंद्र सरकार के निर्णय वन-टाइम, वन-वे स्विच सुविधा को राज्यमें लागू करने की मंजूरी प्रदान की। इसके तहत, UPS का विकल्प चुनने वालेराज्य सरकार के कर्मचारी एक बार UPS से हरियाणा नई पेंशन योजना में स्विच कर सकेंगे। हरियाणा मंत्रिमंडल ने अनधिकृत औद्योगिक कॉलोनियों के नियमितीकरण को विशेष नीति केदायरे में शामिल करने को मंजूरी दी। कम से कम 50 उद्यमी जिनकी इकाइयां कम से कम 10 एकड़ सन्निहित भूमि पर स्थित हैं, वे सामूहिक रूप से पोर्टल पर आवेदन करके इस नीति का लाभ ले सकेंगे। 3 अक्टूबर 2025 से पहले बनी ऐसी अनधिकृतऔद्योगिक कॉलोनियां नियमितीकरण के लिए पात्र होंगी। इनमें सड़क, पानी, बिजली और अन्यबुनियादी सुविधाएं विकसित होंगी। मंत्रिमंडल ने डेयरी फार्मिंग के प्रोत्साहन के लिए स्वयं सहायता समूहोंको ‘शामलात देह’ भूमि पट्टे पर देने को मंजूरी दी।

    अब ग्राम पंचायतें हरियाणा राज्य आजीविका मिशन के साथ स्वयं सहायता समूहों को 500 वर्ग गज तक की भूमि 5 साल और 3 साल आगे अनुमति के साथ दे सकते हैं। हमने ‘मेक-इन-हरियाणा इंडस्ट्रियल पॉलिसी 2026’ तैयार की है, जिसे मंत्रिमंडल कीबैठक में मंजूरी दी गई। इस नई नीति में दशकों पुराने A, B, C और D ब्लॉक के वर्गीकरण प्रणाली को समाप्त कर दिया गया। अब औद्योगिक प्रोत्साहन केवल चुनिंदा क्षेत्रों तक सीमित नहीं रहेंगे, बल्कि प्रदेश के हर ब्लॉक तक पहुंचेंगे। नई नीति में उद्योगों के लिए आकर्षक वित्तीय प्रोत्साहन दिए गए हैं, जिनमें पूंजीगत सब्सिडी, एसजीएसटी प्रतिपूर्ति, स्टाम्प ड्यूटी प्रतिपूर्तिऔर रोजगार सृजन प्रोत्साहन शामिल है। उद्योगों को 30 प्रतिशत से 70 प्रतिशत तक शुद्ध एसजीएसटी प्रतिपूर्ति का लाभ मिलेगा। महिलाओं, अनुसूचित जाति, दिव्यांगजन, अग्निवीर और पूर्वसैनिकों के लिए यह सहायता बढ़ाकर 1.20 लाख रुपये प्रति कर्मचारी प्रति वर्ष की गई।

    निवेशकों को उद्योग स्थापित करने में पारदर्शिता और सुविधाप्रदान करने हेतु 45 कार्य दिवसों में भूमि व्यवहार्यता प्रमाण पत्र उपलब्ध कराया जाएगा। हरित एवं सतत औद्योगिक विकास को बढ़ावा देने के लिए कार्बनक्रेडिट, नवीकरणीय ऊर्जा, हरित भवन और शून्य द्रव अपशिष्ट प्रणाली जैसे प्रावधान शामिल किए गए। मंत्रिमंडल ने नगर पालिका सीमा के भीतर इंडस्ट्रियल प्लॉट्स के नए सब-डिविजन तथा पहले से अवैधरूप से सब-डिवाइडिड प्लॉट्स के नियमितीकरण के लिए नीति को मंजूरी दी। नीति के अनुसार, मूल इंडस्ट्रियलप्लॉट्स का न्यूनतम क्षेत्रफल एक एकड़ होना चाहिए तथा उसका संपर्क कम से कम 12 मीटर चौड़ी मौजूदा सड़क से होना आवश्यक है। प्रत्येक सब-डिवाइडिड तथा नए सब-डिवाइडिडप्लॉट्स का न्यूनतम आकार 500 वर्ग गज से कम नहीं होना चाहिए। मंत्रिमंडल ने हरियाणा लोक सेवा आयोग(ग्रुप-बी) राज्य सेवा विनियम, 1999 में संशोधन को मंजूरी दी।

    इसके बाद एच.पी.एस.सी सुपरिंटेंडेंट पदोंकी संख्या 5 से बढ़कर 7 हो जाएगी। कैबिनेट ने अमृतसर-कोलकाता इंडस्ट्रियल कॉरिडोर (AKIC) के तहत हिसार एयरपोर्ट पर विकसित होने वाले इंटिग्रेटिड मैन्युफैक्चरिंग क्लस्टर के लिए स्टाम्प शुल्क एवं पंजीकरण शुल्क में छूट प्रदान करने का निर्णय लिया। 2988 एकड़ भूमि के हस्तांतरण पर स्टांपड्यूटी और रजिस्ट्रेशन फीस पूरी तरह माफ की जाएगी। गुरुग्राम मेट्रो परियोजना की संशोधित परियोजना लागत को 5,452.72 करोड़ रुपये से बढ़ाकर 10,266.54 करोड़ रुपये करने के संशोधनको मंजूरी दी गई। गुरुग्राम सेक्टर-5 स्टेशन से गुरुग्राम रेलवे स्टेशन तक प्रस्तावित मेट्रो स्पर के संबंध में पूरक रिपोर्ट को भी मंजूरी दी है। मिलेनियम सिटी सेंटर से साइबर सिटी गुरुग्रामतक 28.50 किलोमीटर लंबी मेट्रो कनेक्टिविटी होगी, जिसमें 27 स्टेशन शामिल है। मंत्रिमंडल ने FDA विभाग में रेशनेलाइजेशन आयोग को मंजूरी दी।

    आबकारी विभाग ने 17 सितंबर 2025 तक OTS भुगतान स्कीम चलाई थी। जिससे एक लाख 15 हजार लाभार्थियों को लाभ मिला था। मंत्रिमंडल ने आज ‘बकाया राशि की वसूली के लिए हरियाणा एकमुश्त निपटान योजना (वन टाइम सैटलमैंट स्कीम) 2026 को मंज़ूरी दी। इस योजना का लाभ 1 जून, 2026 से विभाग के आनलाइन पोर्टल पर आवेदन करके लिया जा सकता है। GST लागू होने से पहले के 7 अधिनियमों के तहत बकाया राशि की वसूली के लिए योजना लाई गई। जिन करदाताओं की देय राशि एक लाख रुपये तक की है, उनका सम्पूर्ण बकाया कर, ब्याज एवं पेनेलिटी माफ किया गया।

    इससे 13 हजार 374 करदाताओं का लगभग 1591 करोड़ रुपये का बकाया देय माफ होगा। पानीपत के चुलकाना धाम में हरियाणा बाबा श्री खाटूश्याम चुलकाना धाम श्राइन बोर्ड अध्यादेश 2026 को मंजूरी दी। बैठक में ‘मेवात कैडर’ में पीजीटी पदों पर भर्ती के लिए विशेष प्रावधान को मंजूरी दी गई। इस प्रावधान से ‘मेवात कैडर’ के रिक्त पदों पर ‘शेष हरियाणा कैडर’ के योग्य अभ्यर्थियों को नियुक्ति का अवसर मिलेगा। एचपीएससी द्वारा 2024 में दोनों कैडरों (‘मेवात कैडर’ तथा ‘शेष हरियाणा कैडर’) में 20 विषयों के कुल 3069 पीजीटी पदों पर भर्ती के लिए विज्ञापन जारी किए गए थे। इनमें 282 पद ‘मेवात कैडर’ के लिए तथा 2787 पद ‘शेष हरियाणा कैडर’ के लिए निर्धारित किए गए थे। अभ्यार्थियों को मेवात कैडर में नियुक्ति का अवसर दिया जाएगा। इस निर्णय से मेवात क्षेत्र में शिक्षकों की कमी दूर होगी।

  • फिल्मी स्टाइल में कोर्ट के बाहर हिस्ट्रीशीटर नीरज का गोलियां मारकर कत्ल, देखें वीडियो

    फिल्मी स्टाइल में कोर्ट के बाहर हिस्ट्रीशीटर नीरज का गोलियां मारकर कत्ल, देखें वीडियो

    सोनीपतः जिले के खरखौदा कोर्ट के बाहर गोलियां चलने की घटना सामने आई है। जहां हिस्ट्रीशीटर का गोलियां मारकर कत्ल कर दिया गया। मृतक की पहचान नीरज उर्फ कातिया निवासी गांव दूबलधन, झज्जर के रूप में हुई है। मिली जानकारी के अनुसार नीरज पेशी के लिए आया था। जहां पहले से घात लगाए बैठे बदमाशों ने फिल्मी अंदाज में गाड़ी से युवक की गाड़ी को टक्कर मारकर उसे रोका और फिर ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी। वारदात को अंजाम देने के बाद बदमाश फरार हो गए। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस के मुताबिक नीरज पर दिल्ली, हरियाणा और राजस्थान में हत्या, रंगदारी, अपहरण और आर्म्स एक्ट समेत 25 से ज्यादा केस दर्ज थे।

    पुलिस जांच में पता चला है कि जैसे ही नीरज कोर्ट से निकलकर SDM ऑफिस के पास पहुंचा तो 3-4 हमलावरों ने उसकी गाड़ी पर हमला कर दिया। हमलावर एक ब्रेजा गाड़ी में आए थे। उन्होंने पहले नीरज की गाड़ी को टक्कर मारकर रोका और फिर उस पर ताबड़तोड़ गोलियां चला दीं। शुरुआती जांच में पुलिस को लग रहा है कि यह हत्या पुरानी रंजिश या आपसी झगड़े की वजह से हुई है। जिस तरह से हमलावरों ने योजना बनाकर हमला किया, उससे लगता है कि हत्या की साजिश पहले से ही रची गई थी। पुलिस हमलावरों की तलाश कर रही है और मामले की जांच कर रही है।

    हमलावरों ने नीरज के सिर और मुंह पर कई गोलियां मारीं, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। हमला इतनी जल्दी हुआ कि आसपास के लोग कुछ समझ पाते, उससे पहले ही हमलावर भाग गए। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और इलाके को घेर लिया। पुलिस ने शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है। हमलावरों की पहचान के लिए सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है। नीरज उर्फ कातिया फिलहाल गुरुग्राम के सेक्टर-37C में रहता था। पुलिस के मुताबिक, नीरज की पत्नी नीतू ने उस पर 2019 में घरेजू हिंसा, दहेज और मारपीट का केस दर्ज कराया था। इसी केस की पेशी के लिए नीरज शनिवार को खरखौदा कोर्ट पहुंचा था।

  • कार सवार हमलावारों ने ताबड़तोड़ गोलियां चलाकर किया नौजवान का कत्ल, देखें वीडियो

    कार सवार हमलावारों ने ताबड़तोड़ गोलियां चलाकर किया नौजवान का कत्ल, देखें वीडियो

    हरियाणाः झज्जर के सुबाना गांव मे युवक का गोलियां मारकर कत्ल कर दिया गया। मिली जानकारी के अनुसार कार में सवार होकर आए हमलावरों ने घर के बाहर युवक पर 20 से ज्यादा गोलियां मारकर हत्या कर दी गई। इस घटना में हमलावारों ने युवक का शरीर गोलियों से झलनी कर दिया। बताया जा रहा हैकि पुरानी रंजिश के तहत घटना को अंजाम दिया गया। मृतक की पहचान हितेश उर्फ गुल्लू के रूप में हुई है। घटना वहां लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। सीसीटीवी फुटेज में हमलावार ताबड़तोड़ फायरिंग करते हुए दिखाई दे रहे है।

    दरअसल, रात करीब 11 बजे बोलेरो गाड़ी में सवार होकर आए 3 से 4 युवकों ने आते ही उसे घेर लिया और ताबड़तोड़ फायरिंग शुरू कर दी। मौके पर 20 से 25 राउंड फायरिंग की गई। गोलियां लगने से हितेश की मौके पर ही मौत हो गई। इसके बाद हमलावर हथियार लहराते हुए वहां से फरार हो गए। वारदात के बाद गांव में दहशत का माहौल बन गया। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी। पुलिस के मुताबिक, शुरुआती जांच में सामने आया है कि युवक हितेश अपने घर के बाहर खड़ा था। वह किसी से मोबाइल पर बात कर रहा था। इसी दौरान एक बोलेरो उसके पास आकर रुकी। इतना हितेश कुछ समझ पाता, कार से 3-4 युवक उतरे और उस पर ताबड़तोड़ फायर शुरू कर दिए।

    करीब 20 से 25 राउंड फायरिंग की गई। हितेश का पूरा शरीर छलनी हो गया था तथा मौके पर ही उसकी मौत हो गई थी। इसके बाद हमलावर वहां से फरार हो गए। गोलियां की आवाज सुनकर परिवार और आसपास के लोग मौके पर पहुंचे। इसके बाद पुलिस को सूचना दी गई। खून से लथपथ पड़े हितेष को उठाकर झज्जर नागरिक अस्पताल पहुंचाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषत कर दिया। इसके बाद पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस और फोरेंसिक विभाग की टीम ने सुबाना गांव में पहुंच कर साक्ष्य जुटाए। पुलिस को मौके से गोलियां के खोल भी बरामद हुए। पुलिस टीम ने मृतक के परिवार और आसपास के लोगों से मामले की जानकारी ली। पुलिस का कहना है कि जल्द आरोपियों को गिऱफ्तार कर लिया जाएगा।

  • पॉश इलाके में महिला क्लर्क का गोली मारकर कत्ल, देखें CCTV

    पॉश इलाके में महिला क्लर्क का गोली मारकर कत्ल, देखें CCTV

    करनालः हरियाणा के करनाल के पॉश सेक्टर-9 में बिजली विभाग में कार्यरत महिला क्लर्क की गोली मारकर हत्या कर दी गई। महिला की पहचान डिंपल अरोड़ा के रूप में हुई है। डिंपल अरोड़ा कर्मचारी यूनियन की प्रधान भी थीं। घटना का सीसीटीपी फुटेज भी सामने आया है, जिसमें हेलमेट पहने हमलावर पीछे से आता है। सिर में गोली मारता है और कुछ ही सेकंड में मौके से फरार हो गया। घटना आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों में कैद हो गई। जिसके बाद इलाके में दहशत का माहौल बना हुआ है। मृतका डिंपल अरोड़ा अपने दोनों जुडवा बेटे और बेटी को भी विदेश में भेजना चाहती थी। उसकी बड़ी बेटी दिव्या दो साल पहले कनाडा जा चुकी है।

    वहीं दूसरी बेटी गुनगुन और बेटा देवांश ने इस बार 12वीं की पढ़ाई पूरी कर ली थी और उन्हें भी विदेश भेजने की तैयारी चल रही थी। इसी को लेकर वह अक्सर चिंतित रहती थी। वहीं घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई और मामले की जांच में जुट गई। पुलिस घर से लेकर आने जाने वाले रास्तों में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज कब्जे में लेकर हत्यारोपी तक पहुंचने का प्रयास कर रही है, लेकिन अभी तक पुलिस को कोई खास सफलता हाथ नहीं लगी है। ऐसे में दिनदिहाड़े हुई हत्या की घटना ने सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े कर दिए है।

    लोग हैरान और परेशान है कि कोई भी किसी को भी किसी भी टाइम गोली से मारकर चला जाता है। लोगों में दशहत का माहौल बढ़ता जा रहा है। दूसरी ओर लोग इस असमंजस की स्थिति में है कि आखिर मृतका की किसी के साथ क्या दुश्मनी हो सकती है? उसके क्यों टारगेट किया गया और क्या वजह थी कि उसकी दिनदिहाड़े हत्या कर दी गई। अब इन सवालों के जवाब तभी मिल पाएंगे, जब हत्या आरोपी पुलिस की गिरफ्त में होगा। वहीं आज मृतका का पोस्टमॉर्टम करवा शव परिजनों के हवाले किया जाएगा। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार डिंपल के परिवार का पड़ोसियों के साथ किसी बात को लेकर विवाद भी चल रहा था। इसके अलावा एक मुकदमा भी दर्ज बताया जा रहा है। हालांकि यह मामला क्या था, इसकी स्पष्ट जानकारी सामने नहीं आई है। पुलिस इस एंगल पर भी जांच कर रही है कि हत्या का संबंध किसी पुराने विवाद से तो नहीं है।

  • टाइल्स गोदाम में दीवार गिरने से महिला की मौत, 4 घायल

    टाइल्स गोदाम में दीवार गिरने से महिला की मौत, 4 घायल

    सिरसाः हरियाणा में सिरसा जिले के डबवाली खंड में निर्माणाधीन टाइल्स गोदाम में दीवार गिर गई। इस हादसे में महिला मजदूर की मौत हो गई। वहीं घटना में 4 अन्य महिलाएं घायल हो गईं। हादसे में नर सिंह कॉलोनी निवासी 33 वर्षीय सुनीता पत्नी राजिंदर की अस्पताल में उपचार के दौरान मौत हो गई। घायल महिलाओं की पहचान महकप्रीत, उनकी बेटी अमृत, वीरपाल और सुखदीप के रूप में हुई है। मिली जानकारी के अनुसार, कुछ महिलाएं मालवा बाइपास स्थित टाइलों के गोदाम में मजदूरी कर रही थीं।

    साथ लगते प्लांट की दीवार हटाने के बाद अन्य दीवार पर काम चल रहा था। जिसके बाद पुरानी दीवार का लेंटर तोड़ने का कार्य किया जा रहा था। अचानक लेंटर का मलबा दीवार पर गिर गया, जिससे दीवार ढह गई। दीवार गिरने से वहां काम कर रही महिलाएं उसके नीचे दब गईं। घायलों को तुरंत सामान्य अस्पताल डबवाली ले जाया गया।

    प्राथमिक उपचार के बाद महकप्रीत और उनकी बेटी अमृत की गंभीर हालत को देखते हुए उन्हें सामान्य अस्पताल सिरसा रेफर कर दिया गया। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, हादसे का कारण पुरानी दीवार के लेंटर को तोड़ते समय मलबे का दीवार पर गिरना बताया जा रहा है, जिससे दीवार कमजोर होकर ढह गई। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंच गए और मामले की जांच में जुट गए। पुलिस का कहना हैकि लोगों से पूछताछ की जा रही है। घायलों का अस्पताल में उपचार चल रहा है। मामले में जांच के बाद बनती कार्रवाई की जाएगी।

  • Scorpio ने 2 Food Delivery Boy कुचले, एक की मौत, दूसरा गंभीर घायल

    Scorpio ने 2 Food Delivery Boy कुचले, एक की मौत, दूसरा गंभीर घायल

    हिसारः शहर के सबसे व्यस्त डाबड़ा चौक फ्लाईओवर पर बीती रात करीब 1 बजे स्कॉर्पियो ने बाइक सवार युवकों को जोरदार टक्कर मार दी। हादसा इतना भीषण था कि टक्कर के बाद स्कॉर्पियो बाइक को करीब 100 मीटर तक घसीटती चली गई। घटना में एक युवक की मौत हो गई। मृतक जोमैटो राइडर था, जो देर रात फ्लाईओवर से गुजर रहा था। घटना के बाद स्कॉर्पियो सवार मौके से कैंप चौक की तरफ फरार हो गया। पुलिस ने शव को नागरिक अस्पताल के शव गृह में रखवा दिया है, जहां आज पोस्टमार्टम करवाया जाएगा। वहीं घटना में घायल एक अन्य युवक को जिंदल अस्पताल भर्ती करवाया गया है।

    जानकारी देते प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि काले रंग की स्कॉर्पियो बेहद तेज रफ्तार में जिंदल चौक की ओर से आ रही थी और कैंप चौक की तरफ जा रही थी। जैसे ही गाड़ी डाबड़ा चौक पुल के बीचों-बीच पहुंची, वहां से गुजर रही स्पलेंडर बाइक को अपनी चपेट में ले लिया। हादसे के बाद चालक ने गाड़ी रोकने के बजाय रफ्तार और बढ़ा दी और मौके से फरार हो गया। हादसे के तुरंत बाद राहगीरों ने डायल 112 और एंबुलेंस को फोन किया। पुलिस की टीम तो मौके पर पहुंच गई, लेकिन काफी देर इंतजार करने के बाद भी एंबुलेंस नहीं पहुंची। अंत में एंबुलेंस पहुंची और पुलिस की मदद से शव को नागरिक अस्पताल पहुंचाया।

    घटना की गंभीरता को देखते हुए सिविल लाइन और अर्बन एस्टेट थाना पुलिस की टीमें मौके पर पहुंचीं। इसके तुरंत बाद पुलिस ने बीटी करवाई और नाकों को एक्टिव कर दिया। पुलिस ने स्कॉर्पियो चालक की पहचान के लिए सीसीटीवी खंगाले हैं। मगर अभी तक उसका पता नहीं चला है। पुलिस ने आरोपी के जल्द पकड़े जाने का आश्वासन दिया है।

     

  • Singer Diljit के मैनेजर के घर पर फायरिंग मामले में आया नया मोड़, देखें वीडियो

    Singer Diljit के मैनेजर के घर पर फायरिंग मामले में आया नया मोड़, देखें वीडियो

    करनालः हरियाणा के करनाल में सिंगर दिलजीत दोसांझ के मैनेजर के घर फायरिंग की घटना को लेकर देर रात हड़कंप मचा रहा। इस मामले में लॉरेंस बिश्नोई गैंग ने फायरिंग करने की जिम्मेदारी लेने का दावा किया है। यह घटना हरियाणा के गोंदर गांव में हुई। गांव के रंजीत नगर में पुलिस को गुरप्रीत सिंह के घर गोलीबारी की सूचना मिली। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच की। स्पेशल टास्क फोर्स (STF) और CIA टीमें भी पहुंचीं। उन्होंने गोलीबारी के संबंध में व्यापक पूछताछ की और गोली के खोलों की तलाश भी की, लेकिन देर रात तक पुलिस को कोई भी खोला बरामद नहीं हुआ।

    इस घटना को फिलहाल झूठी और अफवाह बताया जा रहा है। वहीं गोंदर गांव के पूर्व सरपंच जोगा सिंह का कहना है कि उनके गांव में कोई गोली नहीं चली। उन्होंने भी गोली चलने की खबर को झूठी और अफवाह बताया। उन्होंने कहा कि एक घंटे से पुलिस जांच करती रही। पूर्व सरपंच ने कहाकि परिवार घर में सो रहा था और हमने खुद उन्हें उठाया और गोली चलने को लेकर अवगत करवाया। वहीं लॉरेंस बिश्नोई गैंग की ओर से टायसन बिश्नोई और आरजू बिश्नोई के नाम से एक सोशल मीडिया पोस्ट भी सामने आया है, जिसमें इस वारदात का दावा किया गया है।

    सोशल मीडिया पोस्ट में दावा किया गया है कि दिलजीत दोसांझ के मैनेजर गुरप्रताप कांग के घर (गोंदर गांव, हरियाणा) पर आज जो ऑस्ट्रिया‑मेड हथियार से गोलियां चलाई गईं, वे टायसन बिश्नोई, उसके भाई आरजू बिश्नोई और हरि बॉक्सर (लॉरेंस बिश्नोई गैंग) की ओर से चलवाई गईं। पोस्ट में यह भी कहा गया है कि सिंगर दिलजीत दोसांझ, उनकी मैनेजर सोनाली और गुरप्रताप कांग को पहले ही एक संदेश दिया गया था।

    पोस्ट में आगे दावा किया गया है कि ऑस्ट्रेलिया टूर के दौरान पंजाब की एक लड़की को सुनहरे सपने दिखाकर झांसे में लिया गया और कलाकार दिलजीत के नाम पर उसके साथ अभद्र व्यवहार किया गया। हालांकि, पोस्ट में यह भी कहा गया है कि दिलजीत दोसांझ और उनकी टीम को संदेह का लाभ दिया जा रहा है और संभव है कि वे इन बातों से अनजान हों। इसी वजह से कथित तौर पर कई बार संदेश भेजकर दिलजीत और उनकी टीम से इन लोगों को अलग करने की बात कही गई थी। दावा किया गया कि कर्मचारियों द्वारा लड़कियों के शोषण और तथाकथित फर्जी शो के जरिए सामूहिक रूप से उनका फायदा उठाने की बात कही गई थी, जिसको लेकर चेतावनी दी गई थी।

  • जमीनी विवाद में चलीं ताबड़तोड़ गोलियां, 5 घायल

    जमीनी विवाद में चलीं ताबड़तोड़ गोलियां, 5 घायल

    हांसी: जिले के बडाला गांव में जमीन के विवाद को लेकर दो गुटों के बीच खूनी झड़प हो गई। इस झड़प के दौरान दोनों तरफ से गोलियां चलीं, जिसमें 5 लोग घायल हो गए। मिली जानकारी के अनुसार गांव में जमीन पर बुआई को लेकर विवाद हुआ। देखते ही देखते कहासुनी हिंसक झड़प में बदल गई और दोनों ओर से गोलियां चलने लगीं। घटना के बाद गांव में तनाव का माहौल बना हुआ है। घायलों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां से उन्हें बाद में अग्रोहा मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई और जांच शुरू कर दी।

    स्थानीय लोगों की मानें तो रोहतक निवासी कश्मीर लाल की बडाला गांव में जमीन है। गांव के ही विक्की और अंकित ने इस जमीन पर अपना दावा जताया हुआ है। विक्की का कहना है कि उसने 28 मार्च को कश्मीर लाल को जमीन के बयाने के तौर पर 70 लाख रुपए और ठेके के 5 लाख रुपए नकद दिए थे। इसी के आधार पर 4 मई को उन्होंने जमीन की जुताई और बुआई कर दी थी। मंगलवार को जब दूसरा पक्ष जमीन पर पहुंचा तो विवाद शुरू हो गया।

    प्रत्यक्षदर्शियों की मानें तो इस जमीन को लेकर दोनों पक्षों के बीच 3 मई को भी झगड़ा हुआ था। उस समय बास थाना में एफआईआर दर्ज की गई थी। इसके बावजूद विवाद शांत नहीं हुआ और मंगलवार को मामला फिर भड़क गया। इस बार विवाद इतना बढ़ गया कि दोनों पक्षों ने एक-दूसरे पर फायरिंग शुरू कर दी। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस की टीमें मौके पर पहुंच गईं। गांव में तनाव को देखते हुए पुलिस ने सुरक्षा बढ़ा दी है।

    फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है और दोनों पक्षों से पूछताछ की जा रही है। पुलिस अभी इस मामले में खुलकर कुछ भी बोलने से बच रही है। इस पूरे मामले में हांसी पुलिस अधीक्षक विनोद कुमार ने कहा कि, “पुलिस पूरे मामले की गहनता से जांच कर रही है। जांच के बाद जो भी दोषी पाया जाएगा, उसे किसी भी सूरत में बख्शा नहीं जाएगा। पुलिस की टीमें मौके पर जांच में जुटी हैं और मामले से जुड़े सभी पहलुओं की पड़ताल की जा रही है।”

  • कारोबारी से 15 लाख लूटकर पुलिस वर्दी में बाइक सवार फरार

    कारोबारी से 15 लाख लूटकर पुलिस वर्दी में बाइक सवार फरार

    सोनीपतः बड़ी औद्योगिक क्षेत्र के पास जीटी रोड पर पुलिस वर्दी आए 2 बदमाश दिनदहाड़े बैटरी कारोबारी से 15 लाख रुपए लूटकर फरार हो गए। कारोबारी साहिल का दावा है कि बाइक पर सवार होकर पुलिस वर्दी में आए बदमाशों ने चेकिंग के बहाने उसकी कार रुकवाई और उसे बेहोशी की दवा सुंघाकर गाड़ी से नगदी से भरा बैग और फोन लेकर फरार हो गए। होश आने पर पीड़ित द्वारा घटना की सूचना पुलिस को दी गई। सूचना मिलते ही पुलिस विभाग में हड़कंप मच गया और कई थाना प्रभारी सहित एसीपी ऋषिकांत मौके पर पहुंचे। पुलिस अब जीटी रोड पर लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही हे। एसीपी ऋषिकांत ने कहा कि यह मामला संदिग्ध लग रहा है और जांच के बाद ही स्थिति स्पष्ट हो पाएगी।

    पानीपत निवासी बैटरी कारोबारी साहिल ग्रोवर मंगलवार को किसी काम से सोनीपत की तरफ आ रहे थे। जब वे बड़ी औद्योगिक क्षेत्र के पास जीटी रोड पर पहुंचे, तो बाइक सवार 2 युवकों ने उन्हें रुकने का इशारा किया। साहिल ने आरोप लगाया कि उन्होंने खुद को पुलिसकर्मी बताते हुए चेकिंग करने की बात कही और कार साइड में लगवाई। उन्होंने बातचीत के दौरान कोई नशीला पदार्थ सूंघा दिया, जिससे वे अचेत हो गए। इसी दौरान बदमाशों ने कार का शीशा तोड़कर अंदर रखे करीब 15 लाख रुपए नकद और मोबाइल फोन निकाल लिया। वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी मौके से फरार हो गए।

    साहिल ने बताया कि कुछ देर बाद जब उन्हें होश आया, तो उन्होंने आसपास मौजूद राहगीरों से मदद मांगी। राहगीरों के मोबाइल से उन्होंने अपने परिजनों को घटना की जानकारी दी। इसके बाद परिजन और पुलिस टीम मौके पर पहुंची। सूचना मिलते ही एसीपी ऋषिकांत, बड़ी थाना प्रभारी और गन्नौर थाना प्रभारी पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे। एसीपी ऋषिकांत ने कहा कि मामला अभी संदिग्ध प्रतीत हो रहा है। कारोबारी जिस स्थान से पैसे छीने जाने का आरोप लगा रहे हैं, वहां से बाइक निकालने का कोई रास्ता नहीं है। उस जगह पर एक सीसीटीवी कैमरा लगा हुआ है, जिससे होकर गुजरने वाला हर बाइक सवार कैमरे में कैद हो जाएगा। फ्लाईओवर पर गाड़ी चढ़ने और बाइक उतरने की फुटेज तो है, लेकिन बीच में लगी ग्रिल के ऊपर से बाइक का जाना संभव नहीं है।

  • रिश्वत लेते Food Supply Department का इंस्पेक्टर गिरफ्तार

    रिश्वत लेते Food Supply Department का इंस्पेक्टर गिरफ्तार

    करनालः जिले में भ्रष्टाचार के खिलाफ चलाई गई मुहिम के तहत स्टेट विजिलेंस की टीम ने खाद्य एवं आपूर्ति विभाग के इंस्पेक्टर को रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार किया। इंस्पेक्टर मनोज जिले के कुंजपुरा सेंटर पर तैनात था और उसने डिपो होल्डर से काम के बदले 15 हजार रुपए मांगे थे। शिकायत मिलने के बाद टीम ने जाल बिछाकर रेड की और आरोपी को पैसे लेते हुए रंगे हाथों काबू किया। जानकारी के अनुसार, इंस्पेक्टर मनोज ने डिपो होल्डर से उसके कार्य से जुड़े मामले को निपटाने के एवज में 15 हजार रुपए की घूस मांगी थी।

    डिपो होल्डर ने इसकी शिकायत स्टेट विजिलेंस को दी, जिसके बाद टीम ने ट्रैप लगाकर कार्रवाई की। मनोज मधुबन का रहने वाला बताया जा रहा है और अभी कुंजपुरा सेंटर पर इंस्पेक्टर के पद पर तैनात था। बताया जा रहा है कि वह रिटायर्ड फौजी है। विजिलेंस टीम ने पूरी तैयारी के साथ कुंजपुरा सेंटर पर दबिश दी और जैसे ही आरोपी ने रिश्वत की रकम ली, उसे मौके पर ही काबू कर लिया गया। टीम ने मौके से कैश भी बरामद किया है। इंस्पेक्टर की गिरफ्तारी के बाद विजिलेंस टीम आरोपी से पूछताछ कर रही है। फिलहाल, इस मामले को लेकर किसी भी अधिकारी का कोई बयान सामने नहीं आया है।