Category: Haryana

  • BJP नेता के घर ED की दबिश 

    करनाल: प्रवर्तन निदेशालय ने गुरुवार को हरियाणा के करनाल जिले में बीजेपी नेता मनोज वाधवा के ठिकानों पर छापेमारी की। ईडी की टीम सुबह-सुबह मनोज वाधवा के घर पर पहुंची। सेक्टर 13 में बीजेपी नेता मनोज वाधवा के घर ईडी की टीम छापेमारी कर रही है। ईडी की टीम वाधवा के घर में दस्तावेजों को खंगाल रही है। मनोज वाधवा का यमुनानगर में खनन का कारोबार है। उन्होंने 2014 में मनोहर लाल खट्टर के खिलाफ चुनाव लड़ा था। उस समय वो आईएनएलडी की टिकट पर चुनाव लड़े थे। जानकारी के अनुसार, आय से अधिक संपत्ति को लेकर जांच की जा रही है। करीब तीन घंटे से टीम मकान के अंदर ही जांच पड़ताल में जुटी है।

    हरियाणा में अवैध खनन मामले में प्रवर्तन निदेशालय कांग्रेस नेता सुरेंद्र पंवार और पूर्व इनेलो विधायक दिलबाग सिंह से जुड़े ठिकानों पर भी तलाशी ले रही है। मनी लॉन्ड्रिंग के मामले में यमुनानगर, सोनीपत, मोहाली फ़रीदाबाद, चंडीगढ़ और करनाल में 20 ठिकानों पर छापेमारी चल रही है। मनी लॉन्ड्रिग का मामला पिछले दिनों यमुनानगर और आसपास के जिलों में हुए कथित अवैध खनन की जांच के लिए दर्ज की गईं हरियाणा पुलिस की कई प्राथमिकियों से सामने आया है।

  • घर में घुसा तेंदुआ, मचा हड़कंप, देखें CCTV

    वन विभाग की टीम रेस्क्यू करने पहुंची

    हरियाणा :  गुरुग्राम में एक घर में बुधवार सुबह तेंदुआ घुस गया। जिससे हड़कंप मच गया। अभी घर में ही तेंदुआ छिपा हुआ है इसकी सूचना मिलने के बाद वाइल्ड लाइफ की टीम मौके पर पहुंच गई है। उसे रेस्क्यू करने के लिए ऑपरेशन जारी है।

    गुरुग्राम के नरसिंहपुर गांव में सुबह 6 बजे महेश नाम के ग्रामीण ने तेंदुए को देखा था। उसने इसकी सूचना गुरुग्राम पुलिस को दी। जिसके बाद मौके पर गुरुग्राम पुलिस समेत वाइल्ड लाइफ की टीम मौके पर पहुंची। हालाकि अभी तक तेंदुए ने किसी पर भी हमला नहीं किया है।

  • पटवारी-कानूनगो की हड़ताल: 3 दिन जारी रहेगा विरोध प्रदर्शन

    हरियाणा : आज से पटवारी और कानूनगो हड़ताल पर हैं। दी रेवेन्यू पटवार एवं कानूनगो एसोसिएशन हरियाणा ने 3 से 5 जनवरी तक हड़ताल का आह्वान किया है। पटवारी-कानूनगो इन दिनों में भूमि रिकॉर्ड से जुड़ा कोई काम नहीं करेंगे। बल्कि धरने पर बैठकर मांगों को लेकर सरकार के खिलाफ प्रदर्शन करेंगे। हड़ताल के कारण जमीन पैमाइश, भूमि रिकार्ड, फसलों की वैरिफिकेशन आदि कार्य भी नहीं हो पाएंगे। लोगों को इससे परेशानी का सामना करना पड़ सकता है।

    दी रेवेन्यू पटवार एवं कानूनगो एसोसिएशन हरियाणा के महासचिव दिलबाग सिंह ने बताया कि उनकी मांग है कि पटवारी-कानूनगो के बढ़ाए गए वेतनमान को 1 जनवरी 2016 से नोटिफिकेशन व 25 जनवरी 2023 से वास्तविक रूप से लागू किया जाए।

    उन्होंने कहा कि नायब तहसीलदार की 3 साल से लंबित विभागीय परीक्षा व पटवारियों की स्थायी भर्ती आदि विभागीय समस्याओं को लेकर यह विरोध प्रदर्शन किया जा रहा है। साथ ही उन्होंने चेतावनी दी कि अगर मांग नहीं मानी तो वे इस हड़ताल को आगे भी बढ़ा सकते हैं। उन्होंने बताया कि अपनी मांगों को लेकर धरना-प्रदर्शन का निर्णय लिया गया है। जिसके तहत प्रदेश के पटवारी व कानूनगो हड़ताल पर रहेंगे। फिलहाल 3 से 5 जनवरी तक सांकेतिक धरना प्रदर्शन करेंगे

  • New Year मनाने आये युवक-युवतियों के लिये पुलिस बनी मुसीबत , देखें वीडियो

    पंचकुला: पंचकूला में न्यू ईयर पार्टी पर पंचकूला पुलिस का कड़ा पेहरा माजूद रहा। पंचकूला में जगह-जगह नाके लगाए गए। डीसीपी सुमेर प्रताप और एसीपी सुरिन्दर कुमार पूरी रात पंचकूला के सभी क्लब बार की चेकिंग करते रहे। नए साल के अवसर पर ड्रंक एंड ड्राइव के चालान से बचाने के नाम के लिये लोगो से पैसे लिए जा रहे थे। 

    पंचकूला पुलिस ने पूरे पंचकूला को नाकेबंदी से घेरा हुआ था। कोई भी ड्रिंक किया हुआ युवक युवतियां चालान से नहीं बचा और हमारे एक स्टिंग ऑपरेशन में आया कि हर नाके से कुछ दूरी पर कुछ युवक खड़े थे जो नाके को पार करवाने के नाम पर लोगो से 500 से 1000 की डिमांड कर रहे थे कि हम आपको पंचकूला से नाके पार करवा और इसके बदले में हम आपसे 500 से 1000 लेंगे। इस बात का फायदा काफी ड्रंक किये हुए युवक युवतियों ने उठाया। 

    पंचकूला पुलिस के काफिला पूरी रात पंचकूला में घूमता रहा और जो भी शकी व्यक्ति मिला उसको राउंड अप किया गया और पूरी वेराफ़ाई किया गया। यहां तक कि सेक्टर 9 की मार्किट में एक युवक को एसीपी सुरिन्दर कुमार ने खुद भाग कर पकड़ा और चेकिंग की गई। जिसकी तालाशी के दौरान उसे कुछ नहीं मिला और वेरिफीकेशन के बाद व्यक्ति को छोड़ दिया गया

    इन ईलाकों में हुई लड़ाई 

    पंचकूला में न्यू ईयर पार्टी के दौरान सभी क्लब फूल थे और काफी क्लब में पंजाबी सिंगर परफॉम करने आये हुए थे। इसी दौरान काफी जगह झगड़े की सूचना मिली। जहा पुलिस मौके पर पहुची। सेक्टर 5 के शालीमार ग्राउंड में पंजाबी सिंगर आये हुए थे। जहाँ पर ग्राउंड के बाहर कुछ युवतियों में काफी झगड़ा हुआ। जहां से युवतियों ने एक युवक को काफी पीटा और  सेक्टर 5 के ताहिती रोजाना क्लब के बाहर एक युवक ने डायल 112 पर फोन करके सूचना दी कि उसके साथ कुछ बाउंसरों ने मारपीट की है, मौके पर पुलिस पहुँची तो युवक ने बताया कि क्लब के बाउंसरों ने उसके साथ मारपीट की है। युवक को सेक्टर 5 पुलिस स्टेशन लाया गया। जहाँ से कंपलेंट ली गयी।सेक्टर 5 के एस्केप क्लब की पार्किंग में करीब दर्जन भर युवको में पार्किंग को लेकर झगड़ा हुआ। जिसमें युवतियां भी शामिल थी। जिसमें किसी ने पुलिस को कोई कैम्लेट नही दी। सेक्टर 9 की पर्पल फ्रॉग की पार्किंग में कुछ युवकों में डंडे चले। मौके पर एसीपी खुद पहुचे मारने वाले युवक मौके से फरार हो गए। और युवक को सेक्टर 6 हॉस्पिटल लेजाया गया।।                             नए साल के मौके पर सेक्टर 20 पॉश क्लब के बाहर भी झगड़ा हुआ।

  • रेलवे स्टेशन पर पथराव, जबरन ट्रेन रोकी, शीशे टूटे, कई घायल

    हरियाणा : गुरुग्राम रेलवे स्टेशन पर बीती रात हंगामा हो गया। नए साल पर खाटूश्याम में बाबा श्याम के दर्शनों को जाने के लिए हजारों श्रद्धालु रेलवे स्टेशन पहुंचे थे। ट्रेन में दरवाजे न खुलने पर लोग भड़क गए ओर रेलवे पटरी पर बैठ कर ट्रैक जाम कर दिया। रेलवे पुलिस ने कड़ी मशक्कत के बाद लोगों को हटाया। ट्रेन पर पथराव व कईयों को चोटें आने की सूचना भी है।

    जानकारी अनुसार दिल्ली सराय रोहिल्ला से उदयपुर सिटी जाने वाली 20473 चेतक एक्सप्रेस ट्रेन दिल्ली से ही भर कर आई थी। ट्रेन रात को गुरुग्राम रेलवे स्टेशन पर पहुंची तो अंदर बैठे यात्रियों ने डिब्बों के दरवाजे नहीं खोले। इस पर ट्रेन में चढ़ने के लिए खड़े यात्रियों ने हंगामा कर दिया। लोगों ने ट्रेन के आगे रेलवे ट्रैक पर खड़ा होकर प्रदर्शन शुरू कर दिया। गुस्साए यात्रियों ने ट्रेन को तकरीबन एक घंटे तक रोके रखा। वे एक ही बात पर अड़े रहे कि “खाटूश्याम जाना है, खाटूश्याम जाना है”। इससे ट्रेन में सवार लोगों को भी भारी दिक्कत का सामना करना पड़ा। रेलवे पुलिस भी भीड़ के आगे बेबस नजर आयी।

    जीआरपी के पहुंचने पर यात्रियों को ट्रैक से हटाया
    गुरुग्राम रेलवे स्टेशन पर ट्रेन को रोके जाने की सूचना मिलते ही मौके पर जीआरपी पहुंची। इसके बाद ट्रेन के आगे से यात्रियों को हटाया गया। फिर ट्रेन को उदयपुर के लिए रवाना किया गया। सूत्रों के मुताबिक इस दौरान गुस्साए यात्रियों ने ट्रेन पर पथराव भी किया। जानकारी के अनुसार ट्रेन के शीशे टूटे और कई लोग घायल भी हुए है।

  • 35 वर्षीय डाक्टर ने की आत्महत्या, देखें वीडियो

    हरियाणा :  पंचकूला के सेक्टर 20 के सनसिटी सोसाइटी में एक 35 साल की युवती ने छलांग लगाकर आत्महत्या करने का मामला सामने आया है। मृतिका की पहचान पूनम अग्रवाल है। जो कि पेशे से एक डॉक्टर है और कुछ समय पहले पंचकूला के पारस अस्पताल और अल्केमिस्ट अस्पताल में डॉक्टर थी। काफी समय से घर पर ही रह रही थी। मृतका के पति असल अग्रवाल ने बताया कि वह मुंबई में कस्टम डिपार्टमेंट में तैनात हैं और अभी कुछ समय से अपने पत्नी बच्चों के साथ रहने आए हुए थे और वह घर पर मौजूद थे।

    उनकी पत्नी पूनम अग्रवाल ने बाथरूम जाने को कहा और वहां जाकर बाथरूम के साथ लगती दीवार से छलांग लगाकर 11वीं मंजिल से आत्महत्या कर ली। पंचकूला के सेक्टर 20 के एसएचओ वरिंदर शर्मा ने बताया कि हमको 4 बजे सूचना मिली थी कि एक युवती ने सनसिटी सोसाइटी की 11वीं मंजिल से छलांग लगाकर आत्महत्या कर ली है। हम मौके पर गए और वहां से युवती की डेड बॉडी को पास के लगते एक प्राइवेट अस्पताल में ले गए। जहां से डॉक्टर ने युवती को मृत घोषित कर दिया। मौके पर एसीपी सुरेंद्र कुमार और फोरेन्सिक की टीम भी पहुंची। मृतका का एक डेढ़ साल का बच्चा भी है।

  • ऑटो चालक ने नाबालिग से किया दुष्कर्म, गिरफ्तार,देखें वीडियो

    हरियाणा : पंचकूला शहर में एक बार फिर एक दरिंदगी का मामला सामने आया है। जहां एक ऑटो चालक ने ऑटो के अंदर एक 12 साल की बच्ची के साथ दुष्कर्म कर बच्ची को लहूलुहान हालत में जंगल में फेंक कर भाग गया। जिसके बाद बच्ची अपने घर पहुंची और पिता को सारी आप बीती सुनाई। उसके बाद उसका पिता दिव्यांग इंसाफ मांगने के लिए चौकी थानों के चक्कर काटता रहा पर किसी पुलिसकर्मी ने उसकी एक न सुनी। जिसके बाद दिव्यांग पिता अपनी बच्ची के साथ रात 1बजे महिला थाना पहुंचा। जहां पर उसकी मदद की गई। पंचकूला के महिला थाना की एसएचओ नेहा संधू ने उसी समय रात को 2 बजे महिला थाना में पहुची। जांच अधिकारी निर्दोष को उसी समय बुलाकर बच्ची का मेडिकल कराया गया और रातों-रात आरोपी को गिरफ्तार भी किया गया। आरोपी की पहचान 23 साल के मुस्तकीम जो की सेक्टर 16 के गांव वुडनपर का निवासी है।

    दिव्यांग पिता ने बताया कि उसकी 2 बेटियां हैं। एक ही उम्र 12 साल है और दूसरी की उम्र 5 साल है। जो कि अपने बुआ के घर से सेक्टर 21 के गांव महेशपुर से अपने घर वापस आ रही थी कि रास्ते में औद्योगिक क्षेत्र फेज 1 पेट्रोल पंप के पास एक ऑटो चालक ने उनको घर छोड़ने के लिए कहा, पर दोनों बहनों ने मना कर दिया। जिसके बाद जबरदस्ती ऑटो पर बिठाकर एक बच्ची के साथ दुष्कर्म किया और चाकू से मारने की धमकी भी दी और पेट्रोल पंप के पास जंगलों के पास बच्ची को फेंक कर मौके से फरार हो गया। पीड़ित के पिता ने कहा कि महिला थाने पंचकूला गए जहां पर हम मुंशी से मिले और मुंशी ने तुरंत वहां की एसएचओ नेहा संधू को फोन किया और मौके पर नेहा संधू महिला थाना पहुंची। वहां पर जांच अधिकारी निर्दोष को बुलाया और वहां से टीम ने तुरंत बच्ची का मेडिकल करवाने के लिए सेक्टर 6 भेज दिया गया। आरोपी को पकड़ने के लिए तुरंत बुधनपुर रवाना हो गए और सुबह करीब 6 बजे आरोपी को उसी के घर से गिरफ्तार कर लिया।

  • AAP को बड़ा झटका: पूर्व मंत्री और प्रदेश उपाध्यक्ष ने पार्टी से दिया इस्तीफा

    हरियाणाः लोकसभा और विधानसभा चुनाव से पहले आम आदमी पार्टी को बड़ा झटका लगा है। दरअसल, पार्टी के वरिष्ठ नेता निर्मल सिंह और उनकी बेटी व AAP की हरियाणा इकाई की प्रदेश उपाध्यक्ष चित्रा सरवारा ने पार्टी से इस्तीफा दे दिया। चित्रा सरवारा के पीए नितिन भाटिया के मुताबिक, दोनों नेता 5 जनवरी को नई दिल्ली में कांग्रेस पार्टी जॉइन करेंगे। भाटिया ने दोनों के आम आदमी पार्टी छोड़ने की भी पुष्टि की।

    बताया जा रहा है कि कांग्रेस में शामिल होने की सूरत में निर्मल सिंह अगले साल होने वाले हरियाणा विधानसभा चुनाव में अंबाला सिटी सीट से पार्टी के उम्मीदवार हो सकते हैं। अभी अंबाला सिटी से BJP के असीम गोयल विधायक हैं। इसी तरह चित्रा सरवारा अंबाला कैंट सीट से कांग्रेस की कैंडिडेट हो सकती हैं जहां से BJP के बड़े नेता और प्रदेश के गृहमंत्री अनिल विज चुनाव लड़ते हैं। निर्मल सिंह हरियाणा में अंबाला जिले की नग्गल सीट से 4 बार कांग्रेस के विधायक (1982, 1991, 1996 व 2005) रहे। बाद में डिलिमिटेशन में नग्गल सीट खत्म कर दी गई और निर्मल सिंह अंबाला सिटी सीट से चुनाव लड़ने लगे। वह हरियाणा में मंत्री भी रह चुके हैं।


    निर्मल सिंह ने अंबाला कैंट सीट से गृह मंत्री अनिल विज के खिलाफ अपनी बेटी चित्रा सरवारा को चुनाव मैदान में उतारने की मांग कांग्रेस हाईकमान से की थी। पूर्व सीएम भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने भी चित्रा को टिकट दिलवाने की खूब कोशिश की। मगर अंबाला लोकसभा की सभी नौ विधानसभा सीटों के टिकट वितरण में कुमारी सैलजा की चली और चित्रा को टिकट नहीं मिला। इसी बात से नाराज होकर निर्मल सिंह अंबाला शहर और बेटी चित्रा को अंबाला कैंट सीट पर आजाद उम्मीदवार के रूप में उतारा था। पिता-पुत्री की इस बगावत का नतीजा यह रहा कि दोनों ही सीटों पर कांग्रेस को हार का मुंह देखना पड़ा था। 

  • डोंकी से विदेश भेजने वाले एजेंटों पर शिकंजा कसेगी सरकार, खुफिया एजेंसी ने तैयार की सूची

    रोहतकः डोंकी के माध्यम से प्रदेश के युवाओं को विदेश भेजने वाले एजेंटों पर अब हरियाणा सरकार शिकंजा कसने जा रही है। खुफिया एजेंसी ने इस धंधे में शामिल दलालों और अन्य लोगों की सूची तैयार की है। सूची के अनुसार, प्रदेश के 18 जिलों में युवकों को अवैध रूप से विदेश भेजने का काम किया जा रहा है। विदेश भेजने वाले एजेंट सबसे अधिक कुरुक्षेत्र में 46, सिरसा में 42 और यमुनानगर में 30 में हैं। इसी प्रकार, अन्य जिलों में 10 से 20 तक दलाल हैं। विभाग ने यह रिपोर्ट हरियाणा सरकार को सौंप दी है। अब सरकार के आदेश पर इन दलालों के खिलाफ अभियान चलाया जाएगा।

    एजेंसी ने अपनी रिपोर्ट में हरियाणा सरकार को सुझाव भी दिए हैं। एजेंसी ने कहा कि विदेश विभाग की ओर से एक पोर्टल तैयार कराकर उस पर सभी इमीग्रेशन एजेंटों का पंजीकरण कराया जाए। साथ ही परामर्श केंद्र भी स्थापित किया जाए, ताकि युवा यहां से राय ले सकें और एक हेल्पलाइन नंबर भी जारी किया जाए, ताकि फर्जीवाड़ों की शिकायत भी इन सेंटरों पर दी जा सकें। वहीं, 1.80 लाख रुपये से नीचे की आय वाले युवाओं के पासपोर्ट निशुल्क बनवाएं जाएं। प्रदेश के अधिकतर युवाओं की ओर से विदेशों में जाने का मामला विधानसभा में भी उठा था। विपक्षी दल भी सरकार पर आरोप लगाते रहे हैं कि हरियाणा में बेरोजगारी अधिक है, इसलिए युवक रोजगार के लिए विदेश जा रहे हैं और गांव के गांव खाली हो रहे हैं।

    ऐसे में सरकार ने विदेश भेजने के नाम पर हो रहे फर्जीवाड़ों के मामलों को देखते हुई आईजी सिबास कविराज के नेतृत्व में विशेष एसआईटी बनाई है। एसआईटी के पास शिकायत आने के बाद ही मामले दर्ज किए जाते हैं और आरोपियों के खिलाफ लगातार कार्रवाई की जा रही है। इधर, खुफिया एजेंसी ने जमीनी स्तर पर अपनी टीमों को तैनात करके सभी जिलों में अवैध रूप से विदेश भेजने वालों की पुख्ता जानकारी जुटाई है। इस सूची में दलालों पर दर्ज पुराने केसों और उनकी संपत्तियों तक का ब्योरा तैयार किया गया है। बताया जा रहा है कि 30 से 60 लाख रुपये लेकर प्रदेश के युवाओं को अवैध तरीके से विदेश भेजने के रंगीन सपने दिखाए जाते हैं। हरियाणा पुलिस के वरिष्ठ आईपीएस अधिकारी ने बताया कि विशेष अभियान चलाकर ऐसे लोगों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।

    प्रदेश के युवाओं में सात समंदर पार जाने के क्रेज का अंदाजा इसी से लगाया जा सकता है कि प्रदेशभर में 600 से अधिक आईलेट्स की तैयारी कराने वाले कोचिंग सेंटर हैं। सबसे अधिक कुरुक्षेत्र में 180, कैथल में 69, सिरसा में 61 और करनाल में 30 के करीब सेंटर चल रहे हैं। विभाग की रिपोर्ट के मुताबिक इस समय प्रदेशभर के कोचिंग सेंटरों में करीब छह हजार बच्चे आइलेट्स की तैयारी कर रहे हैं। सभी 18 जिलों की खुफिया एजेंसी ने प्रदेश के उन गांवों की सूची भी तैयार की है, जिन गांवों में सबसे अधिक युवा विदेश जा रहे हैं। इनमें अंबाला के भूरेवाला, बराड़ास नग्गल, कुरुक्षेत्र के कलसा, दीवाना, कैथल के गांव आहूं, संगरोली, साकरा, जड़ौला, पूंडरी, बरसाना, राहड़ा, करनाल के बांबरहेड़ी, राहड़ा, बंदराला समेत अन्य गांवों के नाम लिखे गए हैं।

  • सेना के ट्रक और सेहत विभाग की गाड़ी में हुई भीषण टक्कर, लगा लंबा जाम

    पंचकूलाः हरियाणा में पंचकूला के बरवाला स्थित अलीपुर इंडस्ट्रियल एरिया से बड़ी खबर सामने आई है। जहां कोहरे के कहर के कारण आज सुबह इंडियन आर्मी और स्वास्थ्य विभाग की गाड़ी के बीच जोरदार टक्कर हो गई। हादसे में सेहत विभाग की गाड़ी के चालक को गंभीर चोटें आई हैं, जिसे सेक्टर 6 अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती कराया गया है।

    मौका पर मौजूद लोगों ने जानकारी देते हुए बताया कि इंडियन आर्मी के ट्रक चालक द्वारा अचानक ब्रेक लगा दिए गए, जिसके कारण पीछे से आ रही सेहत विभाग की गाड़ी उससे टकरा गई। हादसे में ड्राइवर को चोटें आई हैं। जिसे लोगों की मदद से पंचकूला के सेक्टर 6 अस्पताल में भर्ती कराया गया है। वहीं, हादसे के बाद पुलिस की टीम भी मौका पर पहुंची। वहीं, सड़क के दोनों तरफ वाहनों की लंबी लाइन लग गई।