Category: Haryana

  • सिर्फ 500 रुपये में गैस कनेक्शन, किश्तों में दें पैसा, ऐसे है रजिस्ट्रेशन प्रोसेस

    सिर्फ 500 रुपये में गैस कनेक्शन, किश्तों में दें पैसा, ऐसे है रजिस्ट्रेशन प्रोसेस

    जयपुर। राजस्थान में जल्द लोगों गैंस सिलेंडर से मुक्ति मिल सकती है. बिजली की तरह घर में गैस कनेक्शन देने की तैयारी की जा रही है. सबसे पहले प्रदेश के चार जिलों में इसकी शुरुआत की जाएगी. राजस्थान स्टेट गैस लिमिटेड ने इसका प्रोसेस भी स्टार्ड कर दिया है. माना जा रहा है कि 2023 तक जयपुर शहर में पाइप लाइन के जरिए घरेलू गैस कनेक्शन दिया जा सकता है. इसका कनेक्शन फिलहाल फ्री रहेगा. लोग 500-500 रुपये की किश्तों में कनेक्शन का अमाउंट दे सकते हैं. सरकार आने वाले समय से 90 लाख से ज्यादा गैस कनेक्शन देने का प्लान बना रही है।

    जानकारी के मुताबिक राजस्थान में सबसे पहले अजमेर, पाली, राजसमंद गैस लाइन का काम शुरू किया जाएगा. 2023 तक इन शहरों तक गैस लाइन पहुंचाने की योजना है. इतना ही नहीं घरों के साथ होटल, रेस्टोरेंट और उद्योगों को भी गैस कनेक्शन दिया जाएगा.पाइपलाइन गैस कनेक्शन के लिए rsgl.rajasthan.gov.in वेबसाइट पर जाकर ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन किया जा सकता है. इससे लोगों को भारी भरकम गैस सिलेंडर से छुटकारा मिल सकेगा. इतना ही नहीं एडवांस सिलेंडर की बुकिंग, सिलेंडर का इंतजार से भी मुक्ति मिल जाएगा. अब लोगों को गैंस खत्म होने की चिंता भी नहीं होगा. सरकार लोगों को पानी के कनेक्शन की तरह गैस सप्लाई करने की तैयारी कर रही है. लोगों से पहले पाइप लाइन एलपीजी कनेक्शन के लिए पहले परमिशन लिया जाएगा. फिर उसके के आधार पर उपभोक्ताओं को कनेक्शन दिए जाएंगे. जब शहरों में सेटअप का काम पूरा हो जाएगा तो सीएनजी स्टेशन से सीधे पाइप लाइन के जरिए घर तर गैस सप्लाई की जाएगी।

    जानकारी के मुताबिक पाइप लाइन गैस कनेक्शन के लिए उपभोक्ताओं को किसी भी तरह की एडवांस राशि नहीं देनी होगी.  घरों तक गैस कनेक्शन पहुंचने के बाद बिजली की बिल की तरह इसका बिल आएगा. कनेक्शन लेने के लिए उपभोक्ताओं को कुछ राशि देनी होगी जो रिफंडेबल होगा. पाइप लाइन डालते वक्त टीम घरों का पहले सर्वे करेगी. फिर लोगों से सहमति का एक फॉर्म भी भरवाया जाएगा. इसकी के आधार पर लोगों को कनेक्शन दिया जाएगा।

  • खाने के तेल में फ‍िर आई बड़ी ग‍िरावट, जाने नए रेट….

    खाने के तेल में फ‍िर आई बड़ी ग‍िरावट, जाने नए रेट….

    नई दिल्ली। सरकार की तरफ से उठाए गए कदम का धीरे-धीरे असर द‍िखाई दे रहा है. महंगाई के मोर्चे पर आम आदमी को राहत म‍िलती नजर आ रही है. अब खाने के तेल के दामों में एक बार फ‍िर ग‍िरावट आई है. दिल्ली-एनसीआर के प्रमुख दूध आपूर्तिकर्ताओं में से एक मदर डेयरी ने खाद्यतेल की कीमतों में 15 रुपये लीटर तक की कमी की है.

    मदर डेयरी की तरफ से कहा गया क‍ि दुनियाभर के बाजारों में खाने के तेल के दाम नीचे आए हैं. इसी के मद्देनजर यह कदम उठाया गया है. कंपनी अपने खाद्य तेलों को धारा ब्रांड के तहत बेचती है. धारा सरसों तेल की कीमत 208 रुपये से घटाकर 193 रुपये प्रति लीटर कर दी गई है.

    इसके अलावा धारा रिफाइंड सूरजमुखी तेल (1 लीटर पॉली पैक) पहले के 235 रुपये प्रति लीटर से अब 220 रुपये में बेचा जाएगा. धारा रिफाइंड सोयाबीन तेल (1 लीटर पॉली पैक) की कीमत 209 रुपये से घटकर 194 रुपये हो जाएगी. मदर डेयरी ने एक बयान में कहा, ‘धारा खाद्य तेलों की अधिकतम खुदरा कीमतों (MRP) में 15 रुपये प्रति लीटर तक की कमी की जा रही है.’

    कीमतों में यह कमी हाल में सरकार की पहल, अंतरराष्ट्रीय बाजारों का प्रभाव कम होने और सूरजमुखी तेल की उपलब्धता बढ़ने की वजह से हुई है. नए एमआरपी के साथ धारा खाद्य तेल अगले सप्ताह तक बाजार में पहुंच जाएगा. अंतरराष्ट्रीय बाजार में उच्च दरों के कारण पिछले एक साल से खाद्य तेल की कीमतें बहुत ऊंचे स्तर पर बनी हुई हैं.

  • सोना हुआ सस्ता, चांदी की कीमतों में भी आई गिरावट, जाने लेटेस्ट रेट….

    सोना हुआ सस्ता, चांदी की कीमतों में भी आई गिरावट, जाने लेटेस्ट रेट….

    नई दिल्ली। सोना-चांदी की कीमतों में लगातार उतार-चढ़ाव का दौर जारी है। एचडीएफसी सिक्योरिटीज के अनुसार ग्लोबल स्तर पर कम कीमतों के अनुरूप राष्ट्रीय राजधानी में सोमवार को सोना 321 रुपये की गिरावट के साथ 51,270 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गया। पिछले कारोबार में सोना 51,591 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बंद हुआ था। वहीं, चांदी की बात करें तो चांदी की कीमत में 874 रुपये की गिरावट दर्ज की गई। इस गिरावट के साथ चांदी की कीमत 60,745 रुपये प्रति किलोग्राम पर आ गई, जो पिछले कारोबार में 61,619 रुपये प्रति किलोग्राम थी।

    अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोना 1,858 डॉलर प्रति औंस पर और चांदी 21.54 डॉलर प्रति औंस पर सपाट कारोबार कर रही थी। एचडीएफसी सिक्योरिटीज के सीनियर एनालिस्ट (कमोडिटीज) तपन पटेल ने कहा कि कोमेक्स में हाजिर सोने की कीमतों में 0.70 फीसदी की गिरावट के साथ सोने की कीमतों में कमजोर कारोबार हुआ।

    कमजोर मांग के बीच सटोरियों ने अपने सौदों के आकार को कम किया, जिससे वायदा कारोबार में सोमवार को सोना 161 रुपये की गिरावट के साथ 51,540 रुपये प्रति 10 ग्राम रह गया। मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज में अगस्त डिलीवरी के लिए सोने का अनुबंध 161 रुपये या 0.31 प्रतिशत की गिरावट के साथ 51,540 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बंद हुआ, जिसमें 14,291 लॉट के लिए कारोबार हुआ। विश्लेषकों ने सोने की कीमतों में गिरावट का श्रेय प्रतिभागियों द्वारा अपने सौदों की कटान को बताया। वैश्विक स्तर पर न्यूयॉर्क में सोना 0.47 फीसदी की गिरावट के साथ 1,866.70 डॉलर प्रति औंस पर कारोबार कर रहा था।

    कम मांग के कारण कारोबारियों ने अपना दांव कम किया, जिससे सोमवार को चांदी की वायदा कीमत 777 रुपये की गिरावट के साथ 61,152 रुपये प्रति किलोग्राम रह गई। मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज में चांदी का जुलाई डिलीवरी का अनुबंध 777 रुपये या 1.25 प्रतिशत की गिरावट के साथ 61,152 रुपये प्रति किलोग्राम पर रहा, जिसमें 13,141 लॉट के लिए कारोबार हुआ। वैश्विक स्तर पर न्यूयॉर्क में चांदी 1.33 फीसदी की गिरावट के साथ 21.64 डॉलर प्रति औंस पर कारोबार कर रही थी।

  • अपडेट हुए पैट्रोल डीजल के दाम, जानिए आपके शहर के रेट?

    अपडेट हुए पैट्रोल डीजल के दाम, जानिए आपके शहर के रेट?

    नई दिल्ली। कच्चे तेल के दाम में बढ़ोतरी के बावजूद देश में पेट्रोल-डीजल की कीमतों को लेकर 19वें दिन भी राहत है। बता दें ब्रेंट क्रुड 122 डॉलर के पार चला गया है। इस बीच  तेल कंपनियों ने आज यानी 10 जून शुक्रवार के लिए पेट्रोल-डीजल के नए रेट (Petrol-diesel price) जारी कर दी हैं। आज दिल्ली में इंडियन ऑयल के पेट्रोल पंपों पर पेट्रोल ₹96.72 लीटर है तो डीजल 89.62 रुपये लीटर के हिसाब से बिक रहा है। वहीं, सबसे सस्ता पेट्रोल पोर्ट ब्लेयर में 84.10 रुपये है और डीजल ₹79.74 लीटर है।

    लखनऊ में पेट्रोल 96.57 रुपये और डीजल 89.76 रुपये लीटर
    पटना में पेट्रोल 107.24 रुपये लीटर और डीजल 94.04 रुपये 
    भोपाल में पेट्रोल 108.65 रुपये और डीजल 93.90 रुपये लीटर
    पोर्ट ब्लेयर में पेट्रोल 84.10 रुपये और डीजल 79.74 रुपये लीटर
    दिल्ली में पेट्रोल 96.72 रुपये और डीजल 89.62 रुपये लीटर
    मुंबई में पेट्रोल 111.35 रुपये और डीजल 97.28 रुपये लीटर
    कोलकाता में पेट्रोल 106.03 रुपये और डीजल 92.76 रुपये लीटर
    चेन्नई में पेट्रोल 102.63 रुपये और डीजल 94.24 रुपये लीटर
    परभणी  में पेट्रोल  114.38 और डीजल    98.74 रुपये लीटर बिक रहा है।
    श्रीगंगानगर  में आज पेट्रोल  113.49 रुपये और डीजल   98.24 रुपये लीटर बिक रहा है।
    जयपुर में पेट्रोल 108.48 रुपये और  डीजल  93.72 श्रुपये लीटर बिक रहा है 

    रूस ने भारत को सस्ता क्रूड ऑयल देने से मना कर दिया है।रॉयटर्स की रिपोर्ट के मुताबिक भारत की दो सरकारी तेल कंपनियों भारत पेट्रोलियम कॉर्पोरेशन और हिदुस्तान पेट्रोलियम की रूसी कंपनी रोसनेफ्ट के साथ तेल खरीद को लेकर कई दिनों से बातचीत चल रही थी जो फेल हो गई है।

    बता दें कच्चा तेल एक डॉलर महंगा होने पर 8000 करोड़ रुपये का बोझ भारतीय तेल कंपनियों पर पड़ता है। अक्तूबर 2014 के बाद कीमत रिकार्ड स्तर पर हैं। ऐसा पहली बार नहीं हुआ है, जब अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल के दाम बढने के बावजूद कीमत स्थिर रही थी। पश्चिम बंगाल, केरल, तमिलनाडु चुनाव के दौरान भी दाम स्थिर रहे थे। पश्चिम बंगाल चुनाव के वक्त 27 फरवरी से 23 मार्च तक पेट्रोल के दाम 91.17 रुपए और डीजल की कीमत 81.47 पर स्थिर रही थी। जबकि, इस दौरान कच्चा तेल मंहगा हुआ था। 

  • RBI ने इस बैंक पर की बड़ी कार्रवाई,लाइसेंस किया रद्द…

    RBI ने इस बैंक पर की बड़ी कार्रवाई,लाइसेंस किया रद्द…

    नई दिल्ली।  र‍िजर्व बैंक ऑफ‍ इंड‍िया ने एक को-ऑपरेट‍िव बैंक के ख‍िलाफ बड़ी कार्रवाई की है. आरबीआई ने कर्नाटक के बगलकोट में स्थित मुधोल सहकारी बैंक लिमिटेड का लाइसेंस रद्द कर दिया है. यह आदेश 8 जून से प्रभावी हो गया है. आरबीआई की तरफ से की गई कार्रवाई के बाद मुधोल सहकारी बैंक को जमाओं के पुनर्भुगतान और नकदी लेने से भी रोक दिया गया है.

    भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) ने लाइसेंस रद्द करने की घोषणा करते हुए कहा कि बैंक के पास पर्याप्त पूंजी और आय की संभावनाएं नहीं हैं. आरबीआई की तरफ से यह भी कहा गया क‍ि बैंक अपनी वर्तमान वित्तीय स्थिति के साथ अपने वर्तमान जमाकर्ताओं को पूरा भुगतान करने में असमर्थ होगा.

    केंद्रीय बैंक के नियमानुसार जिन ग्राहकों की रकम बैंक में जमा है वो जमा बीमा और क्रेडिट गारंटी निगम के तहत अपनी रकम ले सकते हैं. इस न‍ियम के अनुसार 5 लाख रुपये तक की बीमा रकम देने का नियम है. इससे ज्‍यादा की रकम आपको इससे नहीं म‍िलेगी.

    इसके तहत देश में संचाल‍ित होने वाले सभी कॉमर्शियल बैंकों में सभी तरह की जमा-धनराशियों जैसे बचत, फिक्स्ड, चालू, सावधि जमा आदि को शामिल किया गया है. इसके अंतर्गत राज्यों / केंद्र शासित प्रदेशों में कार्यरत राज्य, केंद्रीय और प्राथमिक सहकारी बैंक भी आते हैं.

  • RBI ने दिया झटका, रेपो रेट में फिर किया इजाफा….

    RBI ने दिया झटका, रेपो रेट में फिर किया इजाफा….

    नई दिल्ली : रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया (RBI) ने रेपो रेट में फिर से बढ़ोतरी कर दी है। इस बार 50 आधार अंकों (.50 फीसदी) की वृद्धि की गई है। रेपो रेट बढ़कर 4.90 फीसदी हो गई है। बुधवार को खत्म हुई अपनी बाय-मंथली बैठक के बाद प्रेस कॉन्फ्रेंस में सेंट्रल बैंक ने इस बारे में जानकारी दी। रेपो रेट के बढ़ने से तमाम तरह के लोन अब महंगी दरों पर मिलेंगे और आम आदमी पर EMI का बोझ पहले के मुकाबले ज्यादा पड़ेगा।

    RBI के इस फैसले का असर शेयर बाजार पर भी देखने को मिला। सुबह की ओपनिंग गैप-अप होने के बाद तुरंत बाजार गिर गया। इसके बाद जब प्रेस कॉन्फ्रेंस में वृद्धि के बारे में घोषणा की तो बाजार में फिर से गिरावट देखी गई।

    बता दें कि पिछले महीने, 4 मई 2022 को, आरबीआई ने पॉलिसी रेपो रेट को 40 आधार अंक बढ़ाकर 4.40% करके सबको चौंका दिया था, जबकि स्थायी जमा सुविधा (SDF) दर को 4.15% और मार्जिनल स्टैंडिंग फैसिलिटी (MSF) रेट और बैंक रेट को 4.65% पर एडजस्ट किया था।

  • सोने के दामों में गिरावट, चांदी भी हुई सस्‍ती, जाने नए रेट…

    सोने के दामों में गिरावट, चांदी भी हुई सस्‍ती, जाने नए रेट…

    नई दिल्‍ली। मंगलवार को सोने और चांदी की कीमतों में भारी गिरावट देखी गई। एचडीएफसी सिक्‍योरिटीज के मुताबिक, राष्‍ट्रीय राजधानी दिल्‍ली में 7 जून को सोने के भाव 205 रुपये की गिरावट के साथ 50,733 रुपये प्रति 10 ग्राम पर आ गए। पिछले कारोबारी सत्र में यह 50,938 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्‍तर पर बंद हुआ था। मंगलवार को चांदी भी 964 रुपये की गिरावट के साथ 61,555 रुपय्र प्रति किलोग्राम के स्‍तर पर आ गई। पिछले सत्र में चांदी 62,519 रुपये प्रति किलोग्राम के स्‍तर पर बंद हुई थी।

    एचडीएफसी सिक्‍योरिटीज के सीनियर एनालिस्‍ट (कमोडिटीज) तपन पटेल ने कहा कि दिल्‍ली में 24 कैरेट सोने के हाजिर भाव में 205 रुपये की कमी आई जो कमोडिटी एक्‍सचेंजों पर चल रही सोने की कीमतों को प्रतिबिंबित करता है। अंतरराष्‍ट्रीय बाजार में सोने की कीमतों में तेजी देखी गई और यह 1844 डॉलर प्रति औंस पर कारोबार कर रहा था। वहीं चांदी गिरावट के साथ 22.01 डॉलर प्रति औंस पर कारोबार कर रही थी। पटेल ने कहा कि डॉलर में आई मजबूती और अमेरिकी बॉन्‍ड की यील्‍ड बढ़ने से गोल्‍ड की कीमतों में नरमी आई है।

    मंगलवार को मल्‍टी कमोडिटी एक्‍सचेंज पर सोने के वायदा भाव में 56 रुपये की गिरावट देखी गई र्और यह 50,814 रुपये प्रति 10 ग्राम पर कारोबार करता देखा गया। सटोरियों ने कम मांग को देखते हुए अपनी पोजीशन सोने में घटाई। मल्‍टी कमोडिटी एक्‍सचेंज पर अगस्‍त वायदा वाले सोने के अनुबंध का कारोबार 56 रुपये की कमी के साथ 50,814 रुपये प्रति 10 ग्राम पर होता देखा गया।

    सोमवार को मजबूत हाजिर मांग की वजह से सोने के वायदा भाव में तेज बढ़त देखी गई। वायदा कारोबार में सोमवार को सोना 51 रुपये की तेजी के साथ 51,021 रुपये प्रति 10 ग्राम पर कारोबार करता देखा गया था। सोमवार को मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज पर अगस्त डिलीवरी के लिए सोने का अनुबंध 51 रुपये या 0.1 प्रतिशत की तेजी के साथ 51,021 रुपये प्रति 10 ग्राम पर कारोबार किया, जिसमें 14,371 लॉट के लिए कारोबार हुआ।

  • जरूरी खबरः ATM से कैश निकालने के बदल गए हैं नियम…

    जरूरी खबरः ATM से कैश निकालने के बदल गए हैं नियम…

    नई दिल्ली। बैंक ग्राहकों के लिए काम की खबर है. एटीएम से कैश निकासी के नियमों में बदलाव हो गया है. SBI ने एटीएम से ट्रांजैक्शन को और अधिक सुरक्षित बनाने के लिए ये कदम उठाया है. अब एसबीआई एटीएम से कैश निकालने के लिए आपको ओटीपी दर्ज करना अनिवार्य होता है. अब नए नियम के तहत ग्राहक बिना ओटीपी के कैश नहीं निकाल सकता है. इसमें कैश निकासी के समय ग्राहकों को उनके मोबाइल फोन पर एक ओटीपी मिलता है जिसे डालने के बाद ही एटीएम से कैश निकलता है. 

    बैंक ने ट्वीट कर ये जानकारी भी दी कि एसबीआई एटीएम में लेनदेन के लिए हमारी ओटीपी आधारित नकद निकासी प्रणाली धोखेबाजों के खिलाफ टीकाकरण है. आपको धोखाधड़ी से बचाना हमेशा हमारी सर्वोच्च प्राथमिकता होगी. एसबीआई के ग्राहकों को इस बात की जानकारी होनी चाहिए कि ओटीपी आधारित नकद निकासी प्रणाली कैसे काम करेगी.

    आपको बता दें कि 10,000 और उससे ज्यादा रकम निकासी पर ये नियम लागू हुए हैं. एसबीआई के ग्राहकों को उनके बैंक खाते से रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर पर भेजे गए एक ओटीपी और उनके डेबिट कार्ड पिन के साथ हर बार अपने ATM से 10,000 रुपये और उससे अधिक निकालने की अनुमति देता है. आइए जानते हैं इसका पूरा प्रोसेस. 

    यहां जानें प्रोसेस

    – एसबीआई एटीएम से नकदी निकालने के लिए आपको एक ओटीपी (OTP) की जरूरत होगी.
    – इसके लिए आपके रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर पर एक ओटीपी भेजा जाएगा.
    – ये ओटीपी एक चार अंकों की संख्या होगी जो ग्राहक को सिंगल ट्रांजैक्शन के लिए मिलेगा.
    – एक बार जब आप वह राशि दर्ज कर लेते हैं जिसे आप निकालना चाहते हैं, तो एटीएम स्क्रीन पर ओटीपी डालने को कहा जाएगा.
    – आपको कैश निकासी के लिए इस स्क्रीन में बैंक के साथ रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर पर प्राप्त ओटीपी दर्ज करना होगा. 

  • Reliance Jio ने ग्राहकों को दिया झटका, अपने इस प्लान में 150 रुपए किया इजाफा

    Reliance Jio ने ग्राहकों को दिया झटका, अपने इस प्लान में 150 रुपए किया इजाफा

    नई दिल्ली। बीते काफी दिनों से प्रीपेड प्लान महंगे होने की चर्चा चल रही है। इस बीच देश की सबसे बड़ी टेलीकॉम कंपनी रिलायंस जियो ने ग्राहकों को झटका दे दिया है। कंपनी ने अपने एक प्लान की कीमत में 150 रुपये का इजाफा कर दिया। हालांकि ऐसा सिर्फ एक ही प्लान के साथ किया गया है, बाकी रिचार्ज प्लान पहले जैसे ही बने हुए हैं। 

    हम जिस प्लान की बात कर रहे हैं, वह खास जियो फोन यूजर्स के लिए है। दरअसल, कंपनी 4जी फीचर फोन JioPhone को खरीदने के लिए कई प्रकार के विकल्प ऑफर करती है। ग्राहक इस फोन को खरीदने के लिए 1999 रुपये, 1499 रुपये और 749 रुपये का विकल्प चुन सकते थे। हालांकि अब कंपनी ने 749 रुपये के प्लान की कीमत बढ़ाकर 899 रुपये कर दी है। आइए जानते हैं इस प्लान में आपको क्या मिलता है? 

    यह ऑफर उन ग्राहकों पर लागू होगा जो जियोफोन के वर्तमान यूजर हैं। अगर वह नया JioPhone खरीदना चाहते हैं तो 899 रुपये में उन्हें जियो फोन तो मिलेगा ही, साथ ही 1 साल का अनलिमिटेड प्लान भी साथ में दिया जाएगा। इसमें सालभर अनलिमिटेड वॉइस कॉलिंग के साथ कुल 24 जीबी डेटा मिलता है। इसके साथ जियो ऐप्स का भी मुफ्त सब्सक्रिप्शन है। 

    अगर बात 1499 रुपये के प्लान की करें तो यह नए यूजर्स पर लागू होगा। यानी ठीक 899 रुपये वाली सुविधाएं मिलेंगी। प्लान में नए JioPhone के अलावा 1 साल के लिए वॉइस कॉलिंग के साथ कुल 24 जीबी डेटा और जियो ऐप्स का भी मुफ्त सब्सक्रिप्शन मिलता है।  

    इसी तरह 1999 रुपये के प्लान में आपको 2 साल के बेनिफिट्स मिलेंगे। इसमें जियोफोन के साथ 2 साल का प्लान मुफ्त दिया जा रहा है। आप 2 साल तक अनलिमिटेड वॉइस कॉलिंग के साथ कुल 48 जीबी डेटा का लाभ उठा सकते हैं। 

  • फिर बढ़े पेट्रोल-डीजल के दाम, 30 रुपये हुई बढ़ोतरी….

    फिर बढ़े पेट्रोल-डीजल के दाम, 30 रुपये हुई बढ़ोतरी….

    इस्लामाबाद: पाकिस्तान में महंगाई थमने का नाम नहीं ले रही है। पड़ोसी देश में एक बार फिर से पेट्रोल-डीजल के दाम 30 रुपये प्रति लीटर बढ़ गए हैं। पिछले दिनों भी पाकिस्तान की सरकार ने तेल की कीमतों पर 30 रुपये प्रति लीटर की बढ़ोतरी की थी। अब एक लीटर पेट्रोल 200 रुपये के पार पहुंच गया है।

    पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल की नई कीमतें लागू हो गई हैं। पाकिस्तान के मंत्री मिफताह इस्माइल ने तेल की कीमतों में 30 रुपये के इजाफा होने की जानकारी दी। अब पड़ोसी देश में एक लीटर पेट्रोल 209.86 रुपये और डीजल 204.15 रुपये (दोनों ही कीमतें पाकिस्तानी रुपये में हैं) हो गई हैं। इस तरह पेट्रोल-डीजल दोनों, 200 रुपये के पार पहुंच गए हैं। पाकिस्तान के फाइनेंस मिनिस्टर ने बताया कि अंतरराष्ट्रीय मार्केट में तेल की कीमतों में 31 मई के बाद इजाफा हुआ है। इस्माइल ने कहा कि वे समझते हैं कि इस फैसले से महंगाई और बढ़ेगी, लेकिन ऐसा करना ही था।

    वहीं, पाकिस्तान की सरकार द्वारा लिए जा रहे फैसलों के खिलाफ पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान लगातार हमला बोल रहे हैं। तेल की कीमतों में इजाफा होने के बाद एक बार फिर से इमरान खान ने निशाना साधा है। उन्होंने ट्वीट करके लिखा कि आयातित सरकार ने पेट्रोलियम की कीमतों में 40% या 60 रुपये प्रति लीटर (दो बार में) की वृद्धि की है. इससे जनता पर 900 अरब रुपये का बोझ बढ़ेगा और बुनियादी जरूरतों की कीमतों में बढ़ोतरी होगी। साथ ही, बिजली की कीमत में 8 रुपये की बढ़ोतरी पूरे देश को सदमे में डाल देगी। महंगाई दर में 30 फीसदी की बढ़ोतरी हो सकती है, जोकि 75 सालों में सबसे अधिक होगी।