Category: Haryana

  • Reliance Jio ने ग्राहकों को दिया झटका, अपने इस प्लान में 150 रुपए किया इजाफा

    Reliance Jio ने ग्राहकों को दिया झटका, अपने इस प्लान में 150 रुपए किया इजाफा

    नई दिल्ली। बीते काफी दिनों से प्रीपेड प्लान महंगे होने की चर्चा चल रही है। इस बीच देश की सबसे बड़ी टेलीकॉम कंपनी रिलायंस जियो ने ग्राहकों को झटका दे दिया है। कंपनी ने अपने एक प्लान की कीमत में 150 रुपये का इजाफा कर दिया। हालांकि ऐसा सिर्फ एक ही प्लान के साथ किया गया है, बाकी रिचार्ज प्लान पहले जैसे ही बने हुए हैं। 

    हम जिस प्लान की बात कर रहे हैं, वह खास जियो फोन यूजर्स के लिए है। दरअसल, कंपनी 4जी फीचर फोन JioPhone को खरीदने के लिए कई प्रकार के विकल्प ऑफर करती है। ग्राहक इस फोन को खरीदने के लिए 1999 रुपये, 1499 रुपये और 749 रुपये का विकल्प चुन सकते थे। हालांकि अब कंपनी ने 749 रुपये के प्लान की कीमत बढ़ाकर 899 रुपये कर दी है। आइए जानते हैं इस प्लान में आपको क्या मिलता है? 

    यह ऑफर उन ग्राहकों पर लागू होगा जो जियोफोन के वर्तमान यूजर हैं। अगर वह नया JioPhone खरीदना चाहते हैं तो 899 रुपये में उन्हें जियो फोन तो मिलेगा ही, साथ ही 1 साल का अनलिमिटेड प्लान भी साथ में दिया जाएगा। इसमें सालभर अनलिमिटेड वॉइस कॉलिंग के साथ कुल 24 जीबी डेटा मिलता है। इसके साथ जियो ऐप्स का भी मुफ्त सब्सक्रिप्शन है। 

    अगर बात 1499 रुपये के प्लान की करें तो यह नए यूजर्स पर लागू होगा। यानी ठीक 899 रुपये वाली सुविधाएं मिलेंगी। प्लान में नए JioPhone के अलावा 1 साल के लिए वॉइस कॉलिंग के साथ कुल 24 जीबी डेटा और जियो ऐप्स का भी मुफ्त सब्सक्रिप्शन मिलता है।  

    इसी तरह 1999 रुपये के प्लान में आपको 2 साल के बेनिफिट्स मिलेंगे। इसमें जियोफोन के साथ 2 साल का प्लान मुफ्त दिया जा रहा है। आप 2 साल तक अनलिमिटेड वॉइस कॉलिंग के साथ कुल 48 जीबी डेटा का लाभ उठा सकते हैं। 

  • फिर बढ़े पेट्रोल-डीजल के दाम, 30 रुपये हुई बढ़ोतरी….

    फिर बढ़े पेट्रोल-डीजल के दाम, 30 रुपये हुई बढ़ोतरी….

    इस्लामाबाद: पाकिस्तान में महंगाई थमने का नाम नहीं ले रही है। पड़ोसी देश में एक बार फिर से पेट्रोल-डीजल के दाम 30 रुपये प्रति लीटर बढ़ गए हैं। पिछले दिनों भी पाकिस्तान की सरकार ने तेल की कीमतों पर 30 रुपये प्रति लीटर की बढ़ोतरी की थी। अब एक लीटर पेट्रोल 200 रुपये के पार पहुंच गया है।

    पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल की नई कीमतें लागू हो गई हैं। पाकिस्तान के मंत्री मिफताह इस्माइल ने तेल की कीमतों में 30 रुपये के इजाफा होने की जानकारी दी। अब पड़ोसी देश में एक लीटर पेट्रोल 209.86 रुपये और डीजल 204.15 रुपये (दोनों ही कीमतें पाकिस्तानी रुपये में हैं) हो गई हैं। इस तरह पेट्रोल-डीजल दोनों, 200 रुपये के पार पहुंच गए हैं। पाकिस्तान के फाइनेंस मिनिस्टर ने बताया कि अंतरराष्ट्रीय मार्केट में तेल की कीमतों में 31 मई के बाद इजाफा हुआ है। इस्माइल ने कहा कि वे समझते हैं कि इस फैसले से महंगाई और बढ़ेगी, लेकिन ऐसा करना ही था।

    वहीं, पाकिस्तान की सरकार द्वारा लिए जा रहे फैसलों के खिलाफ पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान लगातार हमला बोल रहे हैं। तेल की कीमतों में इजाफा होने के बाद एक बार फिर से इमरान खान ने निशाना साधा है। उन्होंने ट्वीट करके लिखा कि आयातित सरकार ने पेट्रोलियम की कीमतों में 40% या 60 रुपये प्रति लीटर (दो बार में) की वृद्धि की है. इससे जनता पर 900 अरब रुपये का बोझ बढ़ेगा और बुनियादी जरूरतों की कीमतों में बढ़ोतरी होगी। साथ ही, बिजली की कीमत में 8 रुपये की बढ़ोतरी पूरे देश को सदमे में डाल देगी। महंगाई दर में 30 फीसदी की बढ़ोतरी हो सकती है, जोकि 75 सालों में सबसे अधिक होगी।

  • गाड़ी की टैंकी फुल करवाने से पहले चैक करें पेट्रोल-डीजल के रेट

    गाड़ी की टैंकी फुल करवाने से पहले चैक करें पेट्रोल-डीजल के रेट

    नई दिल्ली। तेल कंपनियों ने आज शनिवार 28 मई के लिए सुबह 6 बजे पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी कर दिए हैं। आज पेट्रोल और डीजल के रेट स्थिर रखे गए हैं। दिल्ली में पेट्रोल ₹96.72 लीटर है तो डीजल 89.62 रुपये लीटर के हिसाब से बिक रहा है। वहीं, सबसे सस्ता पेट्रोल पोर्ट ब्लेयर में 84.10 रुपये है और डीजल ₹79.74 लीटर है। बता दें केंद्र सरकार ने शनिवार को आम आदमी को बड़ी राहत देते हुए पेट्रोल और डीजल पर उत्पाद शुल्क में क्रमशः आठ रुपये और छह रुपये प्रति लीटर की कटौती करने की घोषणा की थी, जिससे पेट्रोल-डीजल के दाम कम से कम 9.5 रुपये और सात रुपये तक गिर गए हैं।

    जानिए आपके शहर के रेट?
    — दिल्ली में पेट्रोल 96.72 रुपये और डीजल 89.62 रुपये लीटर
    — मुंबई में पेट्रोल 111.35 रुपये और डीजल 97.28 रुपये लीटर
    — कोलकाता में पेट्रोल 106.03 रुपये और डीजल 92.76 रुपये लीटर
    — चेन्नई में पेट्रोल 102.63 रुपये और डीजल 94.24 रुपये लीटर
    — लखनऊ में पेट्रोल 96.57 रुपये और डीजल 89.76 रुपये लीटर
    — पटना में पेट्रोल 107.24 रुपये लीटर और डीजल 94.04 रुपये 
    — भोपाल में पेट्रोल 108.65 रुपये और डीजल 93.90 रुपये लीटर
    — पोर्ट ब्लेयर में पेट्रोल 84.10 रुपये और डीजल 79.74 रुपये लीटर

  • कल से इनकम टैक्‍स के नियम में हो रहा बड़ा बदलाव….

    कल से इनकम टैक्‍स के नियम में हो रहा बड़ा बदलाव….

    नई दिल्ली। अगर आप भी बैंक ये पोस्ट ऑफिस से जुड़े बड़े ट्रांजैक्शन करते हैं तो ये खबर जरूर पढ़ लें. कल से इनकम टैक्स विभाग एक बड़े नियम में बदलाव कर रहा है. अब नए नियमों के अनुसार, अगर कोई व्यक्ति किसी एक वित्त वर्ष में बैंक या पोस्ट ऑफिस में 20 लाख रुपये या इससे ज्यादा की नकदी जमा करता है तो उसे अनिवार्य रूप से पैन और आधार जमा करना होगा. 

    इनकम टैक्स रूल्स, 2022 के तहत सेंट्रल बोर्ड ऑफ डायरेक्ट टैक्सेज ने नए नियम जारी कर दिए हैं, जो कल यानी 26 मई से लागू हो रहे हैं. हालांकि इस नियम को नोटिफाई कर दिया गया है.

    जानिए कब जरूरी होगा PAN-Aadhaar
    – एक वित्त वर्ष में एक या एक से ज्यादा खाते में अगर कोई 20 लाख रुपये कैश जमा करता है तो उसे पैन-आधार जमा करना होगा.
    – एक वित्त वर्ष में किसी बैंकिंग कंपनी या को-ऑपरेटिव बैंक या पोस्ट ऑफिस में किसी एक या एक से ज्यादा अकाउंट से 20 लाख रुपये निकालने पर भी पैन आधार का लिंक होन जरूरी होगा. 
    – बैंकिंग कंपनी, को-ऑपरेटिव बैंक या पोस्ट ऑफिस में करंट अकाउंट या कैश क्रेडिट अकाउंट खोलने पर भी पैन-आधार देना होगा.
    – अगर कोई करंट अकाउंट खोलता है तो उसके लिए भी Pan Card अनिवार्य होगा.
    – अगर किसी का बैंक अकाउंट पहले से पैन से लिंक हैं, फिर भी उसे लेनदेन के लिए पैन-आधार लिंक कराना होगा.

    दरअसल, इनकम टैक्स विभाग कैश की जालसाजी को कम करने के लिए और निगरानी के उद्देश्य से ये फैसला लिया है. सरकार ने ये कदम इसलिए उठाया है ताकि आयकर विभाग लोगों के वित्तीय लेन-देन से अपडेट रहे. अब आधार और पैन के जुड़ने से ज्यादा से ज्यादा लोग इनकम टैक्स के दायरे में आएंगे. दरअसल, ट्रांजैक्शन करने के दौरान पैन नंबर होने से पर इनकम टैक्स विभाग की आप पर पैनी नजर होगी.

  • महंगाई से राहत! अब खाने का तेल भी होगा सस्‍ता, सरकार ने उठाया ये बड़ा कदम

    महंगाई से राहत! अब खाने का तेल भी होगा सस्‍ता, सरकार ने उठाया ये बड़ा कदम

    नई दिल्‍ली. बढ़ती महंगाई से जनता को राहत देने के लिए मोदी सरकार ताबड़तोड़ फैसले ले रही है. पेट्रोल-डीजल और गैस सिलेंडर के बाद अब खाने का तेल भी सस्‍ता होगा, क्‍योंकि सरकार इस पर आयात शुल्‍क से छूट देने जा रही है.

    सरकार की ओर से जारी नोटिफिकेशन के अनुसार, सोयाबीन और सूरजमुखी तेल का एक साल में 20-20 लाख मीट्रिक टन आयात बिना शुल्‍क किए किया जा सकेगा. कारोबारियों को यह छूट 25 मई, 2022 से 31 मार्च 2024 तक मिलेगी. सूत्रों का कहना है कि इम्‍पोर्ट ड्यूटी और सेस में इस कटौती से ग्राहकों के लिए खाने का तेल सस्‍ता हो जाएगा. सरकार ने यह फैसला ऐसे समय में लिया है जब देश में खाने के तेल की कीमतें पिछले दो साल में दोगुनी से भी ज्‍यादा बढ़ चुकी हैं.

    सरकार ने सूरजमुखी और सोयाबीन तेल की कीमतों में कटौती के लिए इन दोनों तेल के आयात पर लगने वाली इम्‍पोर्ट ड्यूटी पूरी तरह खत्‍म कर दी है. साथ ही एग्रीकल्‍चर डेवलपमेंट के रूप में वसूले जाने वाले 5 फीसदी सेस को भी खत्‍म करने का फैसला किया है. इस कदम से आयातित खाद्य तेल की कीमत घट जाएगी और इसका सीधा फायदा खुदरा बाजार में उपभोक्‍ताओं को भी होगा.

    भारत दुनिया में खाद्य तेल का सबसे ज्‍यादा आयात करने वाले देशों में शामिल है. यहां कुल जरूरत का 60 फीसदी खाद्य तेल बाहर से ही मंगाया जाता है. इसमें भी सबसे ज्‍यादा हिस्‍सेदारी पॉम ऑयल और सोयाबीन की है. रूस-यूक्रेन युद्ध की वजह से काला सागर क्षेत्र से आयात पूरी तरह ठप हो गया और देश में खाद्य तेल का संकट आ गया. यही कारण है कि पिछले कुछ समय से तेल की कीमतों में लगातार उछाल आ रहा था. सरकार ने अब टैक्‍स कटौती करके कारोबारियों के साथ आम जनता को भी बड़ी राहत दी है.

    सॉल्‍वेंट एक्‍सट्रेक्‍टर ऑफ इंडिया के कार्यकारी निदेशक बीवी मेहता के अनुसार, सरकार की ओर से इम्‍पोर्ट ड्यूटी घटाने और एग्रीकल्‍चर सेस खत्‍म करने के बाद खुदरा बाजार में सोयाबीन तेल की कीमत 3 रुपये प्रति लीटर कम हो सकती है. चालू वित्‍तवर्ष में करीब 35 लाख टन सोयाबीन तेल का आयात होने का अनुमान है, जिसमें से 20 लाख टन आयात शुल्‍क से मुक्‍त होगा. इसी तरह, सूरजुमखी तेल का भी 16-18 लाख टन आयात हो सकता है, जो सरकार की ओर से तय की गई ड्यूटी फ्री लिमिट से भी कम है.

  • बुरी खबर! जिनके पास हैं ये फोन, उन पर 24 अक्टूबर से नहीं चलेगा WhatsApp

    बुरी खबर! जिनके पास हैं ये फोन, उन पर 24 अक्टूबर से नहीं चलेगा WhatsApp

    नई दिल्ली। WhatsApp वैसे तो ग्राहकों के लिए एक से बढ़ कर एक फीचर्स पेश करके अच्छी खबर देता है. लेकिन इस बार कंपनी लोगों को झटका देने के लिए तैयार है. दरअसल वॉट्सऐप जल्द कुछ पुराने iPhone पर काम करना बंद कर देगा. कंपनी ने एक नए सपोर्ट अपडेट में घोषणा की है. इंस्टेंट मैसेजिंग ऐप कंपनी ने कहा है कि वह इस साल के आखिर में iOS 10 और iOS 11 डिवाइस के लिए सपोर्ट खत्म कर देगी. WABetaInfo की रिपोर्ट के मुताबिक, WhatsApp ने iOS 10 या iOS 11 पर चलने वाले iPhone यूज़र्स को चेतावनी देना शुरू कर दिया है कि उन्हें 24 अक्टूबर के बाद WhatsApp का इस्तेमाल जारी रखने के लिए अपने iPhone को अपडेट करना होगा।

    चेतावनी वाले मैसेज में लिखा है, ‘वॉट्सऐप 24 अक्टूबर 2022 के बाद आईओएस के इस वर्जन का सपोर्ट करना बंद कर देगा. इसके लिए Setting> Genera पर जाएं, फिर लेटेस्टट iOS वर्जन पाने के लिए सॉफ्टवेयर अपडेट पर टैप करें।’

    बता दें कि ऐसे बहुत से iPhone नहीं हैं जो अभी भी iOS 10 और iOS 11 पर चल रहे हैं. iPhone लाइनअप में सिर्फ दो डिवाइस हैं – iPhone 5 और iPhone 5c. अगर आप इनमें से किसी एक पुराने iPhone को इस्तेमाल करते  हैं, तो आप 24 अक्टूबर से अपने iPhone पर WhatsApp का इस्तेमाल नहीं कर पाएंगे।

    जो लोग iPhone 5s या iPhone 6 का इस्तेमाल कर रहे हैं, उनके लिए WhatsApp अभी काम करता रहेगा, और अगर उनके iPhone मेटा-स्वामित्व वाले इंस्टेंट मैसेजिंग ऐप का सपोर्ट करना बंद कर देते हैं, तो उन्हें नोटिफाई कर दिया जाएगा।

    अपने हेल्प सेंटर पेज पर, WhatsApp ने पहले से ही बताया हुआ है कि ऐप का इस्तेमाल करते रहने के लिए iPhone यूज़र्स को iOS 12 या लेटेस्ट सॉफ्टवेयर चलाना होगा. वहीं दूसरी तरफ एंड्रॉयड यूज़र्स को वॉट्सऐप का इस्तेमाल करने के लिए एंड्रॉयड 4.1 या नए अपडेट चाहिए होंगे।

  • पेट्रोल सस्‍ता होने के बाद आई एक और खुशखबरी….

    पेट्रोल सस्‍ता होने के बाद आई एक और खुशखबरी….

    नई दिल्ली। महंगाई के मोर्चे पर आम आदमी को कुछ राहत म‍िलती नजर आ रही है. दो द‍िन पहले सरकार की तरफ से पेट्रोल-डीजल पर एक्‍साइज ड्यूटी में कटौती क‍िए जाने के बाद अब एक और राहत देने वाली खबर आ रही है. एक्‍साइज ड्यूटी कम क‍िए जाने से पेट्रोल का रेट 9.5 रुपये प्रत‍ि लीटर तक कम हो गया. अब कच्ची घानी तेल में बड़ी ग‍िरावट आई है. कीमत में कमी इंडोनेशिया के निर्यात खोलने के बाद से आई है.

    व‍िदेशी बाजार में खाने के तेल में तेजी के बीच इंडोनेशिया की तरफ से निर्यात खोलने का असर देश के बाजार पर पड़ा है. प‍िछले हफ्ते अधिकांश तेल-तिलहन की कीमत में गिरावट का रुख देखने को मिला. इसका असर यह हुआ क‍ि कच्ची घानी सरसों का तेल 40 रुपये तक सस्ता हो गया है. यह खाने के तेल के रेट में बड़ी ग‍िरावट मानी जा रही है.

    प‍िछले हफ्ते के मुकाबले इस सप्ताह सरसों दाने का भाव 100 रुपये टूटकर 7,515-7,565 रुपये प्रति क्विंटल पर आ गया. इससे सरसों दादरी तेल 250 रुपये की ग‍िरावट के साथ 15,050 रुपये प्रत‍ि क्‍व‍िंटल पर बंद हुआ. वहीं सरसों पक्की घानी और कच्ची घानी तेल के रेट क्रमश: 40-40 रुपये की ग‍िरावट के साथ क्रमश: 2,365-2,445 रुपये और 2,405-2,515 रुपये टिन (15 किलो) पर बंद हुईं.

    विदेशी बाजारों में तेजी के बावजूद सोयाबीन दाने और सोयाबीन लूज के भाव में भी ग‍िरावट आई और ये 7,025-7,125 रुपये (सोयाबीन दाना) और 6,725-6,825 रुपये प्रति क्‍व‍िंटल (सोयाबीन लूज) पर बंद हुए. मूंगफली साल्वेंट रिफाइंड का भाव भी 25 रुपये टूटकर 2,625-2,815 रुपये प्रति टिन पर बंद हुआ.

    बीते सप्‍ताह विदेशी बाजारों में कीमत ज्‍यादा होने की वजह से कच्चे पाम तेल का भाव भी 500 रुपये टूटकर 14,850 रुपये क्‍व‍िंटल, पामोलीन दिल्ली का भाव 600 रुपये टूटकर 16,350 रुपये और पामोलीन कांडला का भाव 520 रुपये टूटकर 15,200 रुपये प्रति क्‍व‍िंटल पर बंद हुआ.

  • पैट्रोल डीजल के दाम गिरे, पेट्रोल 8.69 रुपये और डीजल 7.35 रुपये सस्ता

    पैट्रोल डीजल के दाम गिरे, पेट्रोल 8.69 रुपये और डीजल 7.35 रुपये सस्ता

    नई दिल्ली। अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल का दाम अभी भी 112 डॉलर प्रति बैरल के आसपास चल रहा है। लेकिन, भारतीय बाजार में आज पेट्रोल-डीजल की कीमत में भारी कमी हुई। सरकारी ऑयल मार्केटिंग कंपनियों ने आज यानी रविवार को पेट्रोल और डीजल की कीमत में क्रमश: 8.69 रुपये और 7.35 रुपये प्रति लीटर की कमी की। ऐसा इसलिए, क्योंकि केंद्र सरकार ने दोनों ईंधनों पर केंद्रीय उत्पाद शुल्क में क्रमश: 8 रुपये एवं 7 रुपये की कटौती की है। इसके साथ ही दिल्ली में इंडियन ऑयल के पंप पर रविवार को पेट्रोल की कीमत 96.72 रुपये और डीजल की कीमत 89.62 रुपये प्रति लीटर तक गिर गई है।

    यूं तो इस साल पेट्रोल और डीजल की कीमतें बढ़ी ही हैं। लेकिन बीते सात अप्रैल से इसके दाम में कोई घट-बढ़ नहीं हुई। 45 दिनों की शांति के बाद आज सरकार ने पेट्रोल पर केंद्रीय उत्पाद शुल्क में प्रति लीटर 8 रुपये की कमी का फैसला किया। इससे दिल्ली में पेट्रोल का दाम 8.69 रुपये घट कर 105.41 रुपये पर आ गया।

    पिछले साल सितंबर के बाद पेट्रोल के मुकाबले डीजल का बाजार ज्यादा तेज हुआ था। कारोबारी लिहाज से देखें तो पेट्रोल के मुकाबले डीजल बनाना महंगा पड़ता है। लेकिन भारत के खुले बाजार में पेट्रोल महंगा बिकता है और डीजल सस्ता बिकता है। इस साल 22 मार्च से डीजल की कीमतें पेट्रोल के मुकाबले ज्यादा बढ़ी हैं। हालांकि बीते 7 अप्रैल से इसके दाम भी स्थिर हैं। आज दिल्ली में इसकी कीमतों में 7.35 पैसे कमी हुई

    शहर का नाम                   पेट्रोल रुपये/लीटर                              डीजल रुपये/लीटर
    दिल्ली                                             96.72                                               89.62
    मुंबई                                              111.35                                              97.28
    चेन्नै                                              102.63                                              94.24
    कोलकाता                                    106.03                                               92.76
    भोपाल                                          108.65                                               93.90
    रांची                                                99.84                                                94.65
    बेंगलुरु                                         101.94                                                87.89
    पटना                                           107.24                                                94.04
    चंडीगढ़                                          96.20                                                84.26
    लखनऊ                                         96.27                                                89.76
    नोएडा                                            96.79                                                89.96
    (स्रोत- IOC SMS)

    यूक्रेन पर रूसी हमले के बाद से ही कच्चे तेल के बाजार (Crude Oil Market) में भारी उठा पटक जारी है। इस दौरान एक समय ऐसा आया कि कच्चा तेल प्रति बैरल 139 डॉलर के पार चला गया था जो 2008 के बाद इसका उच्चतम स्तर था। लेकिन, बीते शुक्रवार को ट्रेडिंग बंद होने के समय ब्रेंट क्रूड का दाम 112.50 डॉलर प्रति बैरल पर था। डब्ल्यूटीआई क्रूड भी 110.30 डॉलर प्रति बैरल पर बंद हुआ था।

  • महंगाई का एक और बड़ा झटका, LPG सिलेंडर हुए महंगे

    महंगाई का एक और बड़ा झटका, LPG सिलेंडर हुए महंगे

    नई दिल्ली : भारत में इन दिनों पेट्रोल-डीजल के साथ-साथ खाद्य पदार्थ और एलपीजी सिलेंडर के दामों में काफी चढ़ाव देखने को मिल रहा है, जिससे आम लोगों की जेब का बजट बिगड़ता जा रहा है। वहीं आज आज यानि वीरवार को घरेलू व व्यावसायिक एलपीजी गैस दोनों के सिलेंडरों के दाम बढ़ाए गए हैं। इस माह दूसरी बार दाम बढ़ाए गए हैं।

    राजधानी दिल्ली में रसोई गैस सिलेंडर अब 1000 रुपये पार पहुंच गया है। 14 किलो वाले घरेलू सिलेंडर में आज 3.50 रुपये की बढ़ोतरी हुई, जबकि 19 किलो वाले व्यावसायिक सिलेंडर की कीमत में आठ रुपये की बढ़ोतरी हुई है। 

    गुरुवार से दिल्ली में घरेलू रसोई गैस सिलेंडर 1003 रुपये, मुंबई में 1002.50 रुपये, कोलकाता में 1029 रुपये और चेन्नई में 1018.50 रुपये में मिलेगा। इससे पूर्व 7 मई को घरेलू सिलेंडर के दाम में 50 रुपये की वृद्धि की गई थी। 

    अब 19 किलो का व्यावसायिक सिलेंडर दिल्ली में 2354 रुपये, कोलकाता में 2454 रुपये, मुंबई में 2306 रुपये और चेन्नई में 2507 रुपये में मिलेगा। देशभर में अब घरेलू एलपीजी सिलेंडर के दाम 1000 रुपये के पार पहुंच गए हैं। एक साल में घरेलू सिलेंडर के दाम 800 रुपये से 1000 के पार पहुंच गए हैं। 

    उधर, इंडिया रेटिंग्स एंड रिसर्च ने बुधवार को रिपोर्ट में कहा है कि लगातार बढ़ रही महंगाई से चालू वित्त वर्ष 2022-23 के दौरान राहत मिलने की उम्मीद नहीं है। इस दौरान पूरे वित्त वर्ष के दौरान औसत महंगाई नौ साल के उच्चतम स्तर पर 6.9 फीसदी रह सकती है। 

    एजेंसी के मुताबिक बढ़ती महंगाई को काबू में करने के लिए रिजर्व बैंक अपनी ब्याज दर रेपो दर में 0.75 फीसदी की बढ़ोतरी कर सकता है। हालात गंभीर होने पर नीतिगत दर में 1.25 फीसदी तक वृद्धि की जा सकती है। इसके अलावा, नकद आरक्षित अनुपात (सीआरआर) को भी चालू वित्त वर्ष के अंत तक 0.50 फीसदी बढ़ाकर 5 फीसदी किया जा सकता है। बढ़ती महंगाई को नियंत्रण में करने के लिए केंद्रीय बैंक ने 4 मई को बिना पूर्व-निर्धारित कार्यक्रम के रेपो दर में 0.40 फीसदी की बढ़ोतरी की थी। सीआरआर भी 0.50 फीसदी बढ़ाकर 4.5 फीसदी किया था। 

    बता दें कि महामारी में मांग कम होने के बावजूद नवंबर, 2020 तक खुदरा महंगाई 6 फीसदी से ज्यादा रही। इसकी एक वजह आपूर्ति पक्ष का बाधित होना भी था। रिपोर्ट में कहा गया है कि 2015-16 से लेकर 2018-19 तक लगातार चार साल पर खुदरा महंगाई औसतन 4.1 फीसदी रही थी। इसके बाद पहली बार दिसंबर, 2019 में यह 6 फीसदी के पार पहुंच गई थी, जो आरबीआई की ऊपरी सीमा से ज्यादा है।

  • सिलेंडर के बाद अब बढ़े CNG के दाम….

    सिलेंडर के बाद अब बढ़े CNG के दाम….

    नई दिल्ली: अगर आप सीएनजी गैस से अपनी गाड़ी चलाते हैं, तो आपके लिए अच्छी खबर नहीं है। देश के कई हिस्सों में सीएनजी गैस के दाम एक बार फिर बढ़ गए हैं। सीएनजी के दामों में आज प्रति किलोग्राम पर 2 रुपये की वृद्धि हुई है। ये नए दाम दिल्ली-एनसीआर में रविवार सुबह 6 बजे से लागू हो गए हैं। बता दें कि इसके पहले इससे पहले 14 अप्रैल को सीएनजी के दाम ढाई रुपए प्रति किलोग्राम बढ़ाए गए थे। ताजा बढ़ोतरी के बाद अब सीएनजी की कीमत दिल्ली में 73.61 रुपये प्रति किलो, नोएडा में 76.17 रुपए और गुरुग्राम में 81.94 रुपए प्रति किलो के हिसाब से बिक रही है।

    आईजीएल ने देश के आसपास के जिलो में भी सीएनजी की कीमत बढ़ाई है। रेवारी में सीएनजी का रेट 84.07 रुपये, करनाल और कैथल में 82.27 रुपये, कानपुर, हमीरपुर और फतेहपुर में 85.40 रुपये, और अजमेर पाली व राजसमंद मे 83.88 रुपये प्रति किलो पर बिक रहा है।

    देश में अंतरराष्ट्रीय कच्चा तेल बाजार के दामों के मुताबिक हर रोज ईंधन तेल के घरेलू दाम संशोधित होते हैं। ये नए दाम हर रोज सुबह 6 बजे लागू हो जाते हैं। आप घर बैठे भी ईंधन की कीमत का पता कर सकते हैं। घर बैठे तेल की कीमत पता करने के लिए आपको इंडियन ऑयल मैसेज सेवा के तहत मोबाइल नंबर 9224992249 पर SMS भेजना होगा। आपका मैसेज होगा ‘RSP-पेट्रोल पंप का कोड’। ये कोड आपको इंडियन ऑयल के पेज से मिल जाएगी।