Category: Haryana

  • नौजवान का बाइक सवारों ने किया गोलियां मारकर कत्ल

    नौजवान का बाइक सवारों ने किया गोलियां मारकर कत्ल

    झज्जर: बहादुरगढ़ के नया गांव बीर बरकताबाद में नौजवान का गोलियां मारकर कत्ल कर दिया गया। इस घटना को लेकर लोगों में दहशत का माहौल पाया जा रहा है। दरअसल, देर रात बाइक सवार 3 बदमाशों ने 29 वर्षीय नीरज उर्फ बांडीया की गोलियां मारकर हत्या कर दी। गोलियां लगने के बावजूद नीरज अपनी जान बचाने के लिए करीब 50 मीटर तक दौड़ता रहा, लेकिन आखिरकार सड़क पर गिर पड़ा और उसकी मौत हो गई। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, नीरज रात को खाना खाने के बाद घर के बाहर टहल रहा था।

    तभी एक बाइक पर सवार तीन हमलावर वहां पहुंचे और बिना कोई मौका दिए उस पर ताबड़तोड़ फायरिंग शुरू कर दी। जान बचाने की कोशिश में नीरज भागा, लेकिन कई गोलियां लगने के कारण कुछ ही दूरी पर गिर पड़ा, इसके बाद हमलावर मौके से फरार हो गए। हमले में नीरज के सिर और पेट में गोलियां लगी। परिजन गंभीर हालत में नीरज को तुरंत अस्पताल लेकर गए, जहां चिकित्सकों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया। घटना की सूचना मिलते ही थाना सदर पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण कर साक्ष्य जुटाए।

    पुलिस ने आसपास के लोगों से पूछताछ भी शुरू कर दी है। मृतक के शव को पोस्टमॉर्टम के लिए नागरिक अस्पताल के शवगृह में रखवा दिया गया है। वीरवार को पोस्टमॉर्टम कराया जाएगा। पुलिस वारदात के पीछे पुरानी रंजिश सहित अन्य सभी पहलुओं को ध्यान में रखकर जांच कर रही है। हमलावर वारदात के बाद मौके से फरार हो गए। सदर थाना के एसएचओ विकास कुमार ने बताया कि मामले की सूचना मिलते ही पुलिस टीम तुरंत मौके पर पहुंची और घटनास्थल से साक्ष्य जुटाए गए हैं। सीसीटीवी फुटेज भी खंगाले जा रहे हैं। मृतक के परिजनों के बयान के आधार पर आरोपियों की पहचान और गिरफ्तारी के लिए पुलिस की टीमें जुटी हुई हैं।

  • Balaji Traders में पुलिस की Raid, 5 आरोपी गिरफ्तार, देखें वीडियो

    Balaji Traders में पुलिस की Raid, 5 आरोपी गिरफ्तार, देखें वीडियो

    फरीदाबादः हरियाणा के फरीदाबाद में क्राइम ब्रांच की टीम ने कार्रवाई करते हुए बाटा चौक के पास स्थित बालाजी ट्रेडर्स में चल रहे जुए के अड्डे पर छापा मारकर 5 जुआरियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि बालाजी ट्रेडर्स में ताश के पत्तों पर हार-जीत की बाज़ी लगाकर जुआ खेला जा रहा है। सूचना के आधार पर क्राइम ब्रांच ने मौके पर दबिश दी और पांच लोगों को रंगे हाथों पकड़ लिया। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से ताश के पत्ते, जुए में इस्तेमाल की जा रही नकदी और अन्य सामान बरामद किया है। सभी आरोपियों के खिलाफ संबंधित धाराओं में मामला दर्ज कर आगे की कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी गई है।

  • आदर्श कॉलोनी में संदिग्ध परिस्थितियों में विवाहिता की मौत, हत्या के लगे आरोप, देखें वीडियो

    आदर्श कॉलोनी में संदिग्ध परिस्थितियों में विवाहिता की मौत, हत्या के लगे आरोप, देखें वीडियो

    बल्लभगढ़ः हरियाणा के बल्लभगढ़ की आदर्श कॉलोनी में 28 वर्षीय विवाहिता लक्ष्मी की संदिग्ध परिस्थितियों में फंदे से लटकी हुई शव मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार महिला ने फांसी लगाई है, हालांकि मौत के कारणों की पुष्टि पुलिस जांच और पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही होगी। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और क्षेत्र में एहतियात के तौर पर भारी पुलिस बल तैनात कर दिया गया।

    मायके पक्ष ने पति संजय और ससुराल पक्ष पर हत्या का आरोप लगाते हुए न्याय की मांग को लेकर जमकर हंगामा किया। मृतका के भाई रोहित ने बताया कि उनकी बहन लक्ष्मी की शादी 30 अप्रैल 2012 को हुई थी। उनका आरोप है कि शादी के बाद से ही ससुराल पक्ष के लोग लक्ष्मी के साथ अक्सर झगड़ा और मारपीट करते थे। उन्होंने बताया कि उन्हें एक अनजान व्यक्ति का फोन आया, जिसने बहन की मौत की सूचना दी।

    जब वे मौके पर पहुंचे तो, उनके अनुसार, महिला पुलिस की मौजूदगी के बिना ही शव को एंबुलेंस में ले जाने की तैयारी की जा रही थी, जिसे उन्होंने रुकवाया। मृतका मूल रूप से जावा गांव की रहने वाली थी। मायके पक्ष ने पति सहित ससुराल पक्ष के सभी आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग की है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है। मौत के वास्तविक कारणों का खुलासा पोस्टमार्टम रिपोर्ट और पुलिस जांच पूरी होने के बाद ही हो सकेगा।

  • दर्दनाक हादसाः दो ट्रकों के बीच फंसने से Police Constable की मौत, Asi गंभीर घायल

    दर्दनाक हादसाः दो ट्रकों के बीच फंसने से Police Constable की मौत, Asi गंभीर घायल

    नूंह: जिले के तावडू उपमंडल के मोहम्मदपुर अहिर थाना क्षेत्र में वीरवार सुबह केएमपी एक्सप्रेस-वे सड़क हादसे में पुलिस जवान की मौत हो गई, जबकि एक एएसआई गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसा गांव गोयला के पास उस समय हुआ, जब पुलिस टीम गोवंश से भरे एक वाहन को कब्जे में लेने के बाद उससे संबंधित कार्रवाई कर रही थी।

    जानकारी के अनुसार पुनहाना सीआईए टीम को गोवंश से भरे एक वाहन के संबंध में गुप्त सूचना मिली थी। सूचना के आधार पर पुलिस ने वाहन को कब्जे में लेकर आगे की कानूनी कार्रवाई शुरू की। इसी दौरान तकनीकी खराबी के कारण वाहन केएमपी एक्सप्रेस-वे पर खराब हो गया, जिसके बाद उसे सड़क किनारे खड़ा कर दिया गया। पुलिस कर्मी वाहन के पास मौजूद रहकर कार्रवाई में जुटे थे।

    इसी बीच मानेसर की ओर से तेज गति से आ रहे एक ट्रक ने सड़क किनारे खड़े गोवंश से भरे वाहन को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि वाहन के पास खड़े पुलिस जवान गिरीश ट्रक की चपेट में आ गए और टायर के नीचे आने से उनकी मौके पर ही मौत हो गई। हादसे में एएसआई मुकेश गंभीर रूप से घायल हो गए, जबकि एक अन्य पुलिसकर्मी साहिल बाल-बाल बच गया।

    हादसे की सूचना मिलते ही मोहम्मदपुर अहिर थाना पुलिस, धुलावट ट्रैफिक थाना पुलिस तथा वरिष्ठ अधिकारी मौके पर पहुंचे। घायल एएसआई मुकेश को प्राथमिक उपचार के बाद गुरुग्राम के मेदांता अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उनकी हालत गंभीर बनी हुई है। पुलिस ने दोनों क्षतिग्रस्त वाहनों को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है।

     

  • Punjab के बाद इस राज्य में कांग्रेस की अंदरूनी कलह हुई तेज, देखें वीडियो

    Punjab के बाद इस राज्य में कांग्रेस की अंदरूनी कलह हुई तेज, देखें वीडियो

    चंडीगढ़ः कांग्रेस पार्टी इन दिनों अपने संगठन को मजबूत करने की कोशिश कर रही है। पंजाब और हरियाणा में कांग्रेस में अंदरूनी कलह दिखाई दे रही है। इसी क्रम में हरियाणा कांग्रेस के नए प्रभारी चंडीगढ़ पहुंचे और प्रदेश के तमाम नेताओं को एक मंच पर लेकर आए। चंडीगढ़ में हरिया प्रदेश कांग्रेस कमेटी के ऑफिस में नेताओं के भाषण हुए और नेताओं ने नए प्रभारी संजय सतीशचंद्रन दत्त का स्वागत किया। दरअसल, हरियाणा में कांग्रेस पार्टी 2024 के चुनाव में जीत की उम्मीद लगाकर बैठी थी, लेकिन पार्टी को हार का सामना करना पड़ा। इसके बाद पार्टी में गुटबाजी ने जोर पकड़ा और लंबे समय तक पार्टी नेता प्रतिपक्ष का फैसला ही नहीं कर पाई।

    नए प्रभारी के बाद कांग्रेस पार्टी ने कल चंडीगढ़ में शक्ति प्रदर्शन किया और तमाम नेताओं को एक साथ मंच पर लेकर आई। इसके पार्टी की ओर से एकजुटता का संदेश माना जा रहा है। इस दौरान रणदीप सिंह सुरजेवाला और हरियाणा के पूर्व सीएम भूपेंद्र सिंह हुड्डा की बीच माइक पर ही बातचीत हुई जिससे अब सियासी गलियारों में चर्चा तेज हो गई है। वहीं कुमारी शैलजा का भाषण भी चर्चा का विषय बना हुआ है। रणदीप सुरजेवाला ने कांग्रेस पार्टी की लगातार हो रही हार को लेकर सवाल उठाए। उन्होंने कहा, ‘सत्ता में आए बिना सामाजिक बदलाव नहीं किया जा सकता। यह एक कड़वी सच्चाई यह है। एक सच्चाई यह भी है कि 56 साल में कांग्रेस पार्टी ने सिर्फ तीन चुनाव जीते हैं। हम इस बात को एक दूसरे को नहीं बोलते लेकिन पार्टी सिर्फ तीन चुनाव जीती है। जब तक हम इस बात को स्वीकार नहीं करेंगे तब तक कुछ नहीं होगा।’ रणदीप सुरजेवाला ने हुड्डा से मंच पर ही बातचीत करते हुए पुराने इतिहास को खंगाला।

    रणदीप सिंब सुरजेवाला का भाषण खत्म होने के बाद भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने मोर्चा संभाला। भूपेंद्र हुड्डा ने सुरजेवाला के उस बयान का जिक्र किया जिसमें उन्होंने हुड्डा का आशीर्वाद बनाने के लिए कहा था। इस कड़ी में हुड्डा ने कहा, ‘रणदीप सुरजेवाला तू मेरा साथ देदे फेर देख धमाका।’ इसके बाद पूरे हॉल में सभी लोग हंस पड़े। हालांकि, राजनीतिक मंचो पर जो दिखाई देता है उसके कई मायने भी निकलते हैं। कई राजनीतिक जानकार इसे हुड्डा और रणदीप सिंह सुरजेवाला के बीच जारी गुटबाजी के रूप में देख रहे हैं क्योंकि मंच से ही सुरजेवाला ने हुड्डा को जवाब देते हुए कहा, ‘मेरे को 20 साल हो गए आपका साथ देते हुए, अब आपकी बारी आ गई है मेरा साथ देने की हुड्डा साहब।’ कुमारी शैलजा ने भी इस बात पर सवाल उठाए की पार्टी सत्ता में क्यों नहीं आ रही है। कुमारी शैलजा ने कहा कि कुछ भी पर्मानेंट नहीं होता है, सिर्फ एक्स (पूर्व) ही पर्मानेंट होता है। शैलजा ने इस बात पर भी सवाल उठाए कि कुछ नेताओं ने नीचे तक कार्यकर्ताओं को इतना बांट दिया है कि कार्यकर्ता एक दूसरे को नमस्ते तक नहीं कर रहे हैं। ऐसे में पार्टी चुनाव नहीं जीत सकती है।

    उन्होंने बताया कि कब-कबा पार्टी चुनाव जीती है। सुरजेवाला ने कहा, ‘इस बात की जांच करनी होगी कि 56 साल में सिर्फ 3 चुनाव क्यों जीते। रणदीप सुरजेवाला ने कहा कि हम कह देते हैं कि 60 विधायक आ गए लेकिन यह जीते क्यों नहीं।’ रणदीप सुरजेवाला ने दीपेंद्र सिंह हुड्डा का जिक्र किया और कहा कि वोट शेयर से फर्क नहीं पड़ता, 46 विधायक आए या नहीं यह बताओ। हरियाणा कांग्रेस में लंबे समय से भूपेंद्र सिंह हुड्डा का प्रभुत्व रहा है। रणदीप सुरजेवाला और कुमारी शैलजा जैसे नेता उनके खिलाफ रहे हैं। कुलदीप बिश्नोई और किरण चौधरी जैसे नेता हुड्डा का विरोध करते-करते पार्टी छोड़ गए हैं। 2024 के विधानसभा चुनाव में कांग्रेस पार्टी की जीत तय मानी जा रही थी लेकिन पार्टी यह चुनाव भी हार गई। इसके पीछे भी गुटबाजी को एक प्रमुख वजह माना गया है।

     

  • मासूम से हैवानियतः लोगों ने कैंडल मार्च निकाल दोषियों को फांसी देने की मांग, देखें वीडियो

    मासूम से हैवानियतः लोगों ने कैंडल मार्च निकाल दोषियों को फांसी देने की मांग, देखें वीडियो

    कलायतः राजस्थान में 13 वर्षीय नाबालिग लड़की के साथ 30 युवकों द्वारा सामूहिक दुष्कर्म की दिल दहला देने वाली घटना के विरोध में देशभर के युवाओं में आक्रोश बढ़ता जा रहा है। इसी कड़ी में हरियाणा के कलायत में स्थानीय युवाओं और विभिन्न छात्र संगठनों द्वारा घटना के विरोध में एक जोरदार रोष प्रदर्शन किया गया। प्रदर्शन के दौरान युवाओं ने हाथों में इंसाफ की मांग करती तख्तियां लेकर मुख्य बाजारों से होते मार्च निकाला और पीड़ित परिवार के लिए न्याय की गुहार लगाई।

    इस विरोध प्रदर्शन की खास बात यह रही कि इसमें भारी संख्या में स्कूल-कॉलेज की छात्राओं और स्थानीय महिलाओं ने भाग लेकर अपना कड़ा विरोध दर्ज कराया। प्रदर्शन के दौरान युवाओं ने महिला सुरक्षा के दावों को लेकर सरकार और प्रशासन को भी आड़े हाथों लिया। वक्ताओं ने कहा कि देश में आए दिन बेटियों के साथ हो रही ऐसी घटनाएं यह साबित करती हैं कि धरातल पर कानून का खौफ पूरी तरह खत्म हो चुका है। सरकारें महिलाओं की सुरक्षा के बड़े-बड़े दावे तो करती हैं, लेकिन असलियत में बेटियां आज भी असुरक्षित हैं।

    दोषियों को जल्द मिले फांसी प्रदर्शन का नेतृत्व कर रहे युवाओं ने रोष व्यक्त करते कहा कि जिस प्रकार से एक 13 साल की मासूम नाबालिग के साथ 30 युवकों द्वारा दरिंदगी और सामूहिक दुष्कर्म को अंजाम दिया गया है, उसने पूरी मानवता को शर्मसार कर दिया है। प्रदर्शनकारियों ने सरकार और न्याय पालिका से पुरजोर मांग की है कि इस पूरे मामले की सुनवाई फास्ट ट्रैक कोर्ट में की जाए। उन्होंने कहा कि सभी आरोपियों को जल्द से जल्द चिह्नित कर फांसी की सजा दी जानी चाहिए, ताकि भविष्य में कोई भी ऐसा घिनौना कृत्य करने की हिम्मत न कर सके।

     

  • पैदल आए दो हमलावरों ने घर से टहलने निकले युवक की गोली मारकर की हत्या

    पैदल आए दो हमलावरों ने घर से टहलने निकले युवक की गोली मारकर की हत्या

    बहादुरगढ़ः शहर से सटे नया गांव में बुधवार देर रात एक युवक की गोली मारकर हत्या कर देने का मामला सामने आया है। जानकारी के अनुसार युवक रात को घर से टहलने के लिए बाहर निकला था। इस दौरान दो युवक पैदल आए ओर घटना को अंजाम दे दिया। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है।

    वहीं मृतक की पहचान (25) नीरज निवासी नया गांव के रूप में हुई है। आपको बता दें इलाके में कई राउंड फायर किए गए, जिससे इलाके में सनसनी फैल गई। गंभीर रूप से घायल नीरज को तुरंत उपचार के लिए नागरिक अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस के अनुसार नीरज के सिर और पेट में गोली लगी थी।

    पुलिस का कहना है कि हत्या के सभी संभावित कारणों की जांच की जा रही है। घटनास्थल और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है तथा हमलावरों की पहचान कर उनकी गिरफ्तारी के प्रयास जारी है। फिलहाल हत्या के कारणों का आधिकारिक खुलासा नहीं किया गया है।

  • Punjab News: Social Media पर लड़की बनकर ठगी करते 2 नाइजीरियन गिरफ्तार, देखें वीडियो

    Punjab News: Social Media पर लड़की बनकर ठगी करते 2 नाइजीरियन गिरफ्तार, देखें वीडियो

    गुरुग्रामः मानेसर साइबर थाना पुलिस ने ऑनलाइन ठगी करने वाले 2 विदेशी नागरिकों को गिरफ्तार कर बड़ी सफलता हासिल की है। दोनों आरोपी फेसबुक पर विदेशी महिला बनकर लोगों से दोस्ती करते थे और फिर मुंबई एयरपोर्ट पर फंसने का बहाना बनाकर पैसों की ठगी करते थे। साइबर क्राइम के एसीपी गौरव फोगाट ने कहा कि शिकायतकर्ता ने पुलिस को बताया कि फेसबुक पर Kathlin नाम की महिला की फ्रेंड रिक्वेस्ट स्वीकार करने के बाद दोनों के बीच व्हाट्सऐप पर बातचीत शुरू हुई। महिला ने खुद को यूनाइटेड किंगडम की रहने वाली बताया और भारत आने की बात कहकर भरोसा जीत लिया।

    इसके कुछ समय बाद पीड़ित के पास खुद को मुंबई एयरपोर्ट का कस्टम अधिकारी बताने वाले व्यक्ति का फोन आया। उसने बताया कि महिला एयरपोर्ट पर है और उसके पास पैसे खत्म हो गए हैं। कस्टम वेरिफिकेशन के नाम पर रकम जमा कराने के लिए कहा गया। झांसे में आकर पीड़ित ने अलग-अलग बैंक खातों में कुल 63 हजार 500 रुपये ट्रांसफर कर दिए। शिकायत मिलने के बाद जांच में जुटी गुरुग्राम साइबर पुलिस ने दिल्ली के जवाहर पार्क इलाके से दो नाइजीरियाई केल्विन ओग्बू और किंग्सले एमेका ओजोबो को गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में सामने आया कि दोनों बिजनेस वीजा पर भारत आए थे और फर्जी फेसबुक आईडी बनाकर लोगों को अपने जाल में फंसाते थे।

    पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से वारदात में इस्तेमाल किए गए मोबाइल फोन बरामद किए है। जांच में यह भी पता चला है कि आरोपी केल्विन ओग्बू के खिलाफ दिल्ली में पहले से फॉरेनर्स एक्ट के तहत एक मामला दर्ज है। फिलहाल पुलिस दोनों आरोपियों से पूछताछ कर रही है और यह पता लगाने में जुटी है कि इस गिरोह ने अब तक कितने लोगों को अपना शिकार बनाया है और इस नेटवर्क में और कौन-कौन शामिल है।

  • बेटी की मौत के सबूत और CCTV फुटेज लेकर इंसाफ के लिए भटक रहा परिवार

    बेटी की मौत के सबूत और CCTV फुटेज लेकर इंसाफ के लिए भटक रहा परिवार

    पानीपतः हरियाणा के पानीपत में पिछले एक महीने से मोबाइल में सबूत के तौर सीसीटीवी फुटेज हाथ में बेटी की फोटो आरोपी की चैट लिए बेटी की मौत की मिस्ट्री जानने के लिए एक परिवार दर दर के धक्के खाने को मजबूर है। मूल रूप से यूपी के बिजनौर के रहने वाले राजेंद्र ने बताया कि पिछले कुछ सालों से वह पानीपत के कच्चा कैंप में किराए पर रह रहा है। मेहनत मजदूरी करके अपने परिवार का पेट पाल रहा था। 10 जून 2026 को उनकी नाबालिक बेटी संदिग्ध परिस्थितियों में गायब हो जाती है। आसपास की सीसीटीवी फुटेज चेक की तो बेटी पहले तो एक अल्ताफ नाम के लड़के के साथ दिखाई दी।

    वहीं दूसरी फुटेज में नहर किनारे एक राधा नाम की महिला के साथ चल रही है। सीटी फुटेज में दोनों नहर के बिल्कुल किनारे पर पहुंच जाती है। उसके बाद मेरा नहर में गिरती हुई नजर आती है। बेटी का शव रोहतक के पास नहर से बरामद तो कर लिया, लेकिन परिवार का आरोप है कि पुलिस मौत की असल वजह सामने नहीं ला पा रही है। मां-बाप का आरोप है कि उनकी बेटी को एक विशेष समुदाय के लड़के अल्ताफ ने सोशल मीडिया पर अपनी बातों में फसाया और उसके बाद दोनों दिन-रात बात करने लग गए।

    मां-बाप का आरोप है कि उनकी बेटी को लव जिहाद में फंसा कर लड़के ने ही सीसीटीवी में दिखने वाली महिला राधा के साथ मिलकर बेटी को नहर में कूदने के लिए मजबूर कर दिया। घटना को लगभग एक महीना होने को है परिवार का आरोप है कि पुलिस यह कह रही है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मामला क्लियर हो पाएगा। परिवार का आरोप है की शिकायत में दिए बताए गए लड़के अल्ताफ और लड़की राधा से पुलिस ने खाना पूर्ति करके पूछताछ की दोनों को उसी दिन छोड़ दिया। परिवार को शक है कि लव जिहाद में फंसा कर उनकी नाबालिग बेटी को दोनों ने आत्महत्या के लिए मजबूर किया।

    पिता राजेंद्र ने दुख जाहिर करते हुए कहा कि अब तक ऐसी वारदात यूपी में हो जाती तो यूपी पुलिस एनकाउंटर कर देती और शाम तक बुलडोजर आरोपी के घर पहुंच जाता। पिता ने कहा कि लेकिन हमारी शिकायत देने के बावजूद भी आरोपी और महिला खुलेआम घूम रही है और पुलिस पोस्टमार्टम का इंतजार कर रही है। उधर, इस मामले पर जब संबंधित थाना से संपर्क किया गया तो पुलिस जवाब देने से बचती हुई नजर आ रही है। पुलिस ने बिना कैमरे के सामने आकर बताया कि मामले की जांच चल रही है पोस्टमार्टम करवाकर शव परिजनों को सौंप दिया था, अब पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार किया जा रहा है।

     

  • हनीट्रैप से जुड़े मामले में पुलिस कर्मी से रिश्वत लेेते ASI गिरफ्तार

    हनीट्रैप से जुड़े मामले में पुलिस कर्मी से रिश्वत लेेते ASI गिरफ्तार

    पलवलः हरियाणा के पलवल में विजिलेंस टीम ने एएसआई को रिश्वत लेते रंगेहाथ गिरफ्तार किया है। विजिलेंस ने एएसआई होशियार सिंह को दो लाख रुपए की रिश्वत लेते हुए रंगेहाथ गिरफ्तार किया है। होशियार सिंह ईआरवी का प्रभारी था और चांदहट थाना में तैनात था। एएसआई होशियार सिंह पर हरियाणा पुलिस के पूर्व एएसआई हंसराज से हनीट्रैप मामले में समझौता कराने के नाम पर रिश्वत मांगने का आरोप है।

    हंसराज ने इस संबंध में फरीदाबाद विजिलेंस को शिकायत दी थी। दरअसल, यह मामला वर्ष 2023 में पलवल के कैंप थाना में दर्ज हनीट्रैप प्रकरण से जुड़ा है। इस मामले में एएसआई होशियार सिंह खुद शिकायतकर्ता थे। बाद में सह-आरोपियों के बयानों के आधार पर पुलिसकर्मी हंसराज का नाम भी मामले में जोड़ा गया था। हंसराज वर्तमान में कोर्ट से जमानत पर हैं।

    आरोपी एएसआई इसी मामले में समझौता कराने के बहाने हंसराज से दो लाख रुपए की रिश्वत की मांग कर रहा था। हंसराज की शिकायत के बाद विजिलेंस टीम ने प्रारंभिक जांच की और फिर एक योजनाबद्ध ट्रैप लगाया। कार्रवाई के दौरान, एएसआई होशियार सिंह को दो लाख रुपए की रिश्वत स्वीकार करते समय मौके पर ही गिरफ्तार कर लिया गया। आरोपी के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर आगे की जांच की जा रही है।