Category: Haryana

  • SYL नहर में डूबा 11वीं कक्षा का स्टूडेंट, जांच में जुटी SDRF, देखें वीडियो

    SYL नहर में डूबा 11वीं कक्षा का स्टूडेंट, जांच में जुटी SDRF, देखें वीडियो

    कुरुक्षेत्र: जिले में सतलुज यमुना लिंक (SYL) नहर में नहाने उतरा 11वीं क्लास का स्टूडेंट डूब गया। घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। सूचना मिलते ही पुलिस पहुंची और स्टेट डिजास्टर रिस्पॉन्स फोर्स (SDRF) की टीम को बुलाकर सर्च ऑपरेशन शुरू कराया गया। डूबने वाले स्टूडेंट की पहचान रोहित (18) पुत्र रनवीर सिंह निवासी गांव मानपुर बसोली, जिला बदायूं (यूपी) के रूप में हुई। हाल ही में रोहित 10वीं क्लास पास कर चुका था और अपने मामा के घर गर्मी की छुट्टियों में रहने के लिए आया हुआ था। उसका मामा राजवीर भी यूपी का ही रहने वाला है।

    मामा राजवीर ने बताया कि वह करीब 4 महीने पहले ही कुरुक्षेत्र के खानपुर गांव में परिवार के साथ रहने आया था। यहां ठेकेदार के पास राजमिस्त्री का काम करता हूं। रोहित की छुट्टियां खत्म होने वाली थी और उसे वापस घर जाना था। इसलिए वह रोहित को नए कपड़े दिलाने कुरुक्षेत्र आया था। लौटते वक्त बच्चों को नहर में नहाते देख रोहित अपने मामा से नहाने की जिद करने लगा। इसलिए वे मिर्जापुर पुल के पास रुक गए। यहां रोहित नहाने लग गया। इसी दौरान रोहित गहरे पानी में चला गया और बहाव में बह गया। उसने रोहित को डूबते देख शोर मचाना शुरू कर दिया। ज्योतिसर पुलिस चौकी इंचार्ज ने बताया कि रोहित अपने मामा राजवीर के साथ एसवाईएल नहर पर नहाने के लिए आया था। रोहित नहाने के लिए पानी में उतर गया।

    इसी दौरान वह गहरे पानी में चला गया। देखते ही देखते वह तेज बहाव में डूब गया। मामा ने उसे बचाने की कोशिश की, लेकिन तब तक आगे बह गया। घटना की सूचना तुरंत पुलिस को दी गई। पुलिस टीम मौके पर पहुंची और SDRF को बुलाया गया। गोताखोरों और एसडीआरएफ की टीम ने नहर में अलग-अलग स्थानों पर सर्च ऑपरेशन चलाया, लेकिन अब तक रोहित का कोई सुराग नहीं मिल सका। अभी अंधेरा होने तक सर्च ऑपरेशन चलाया जाएगा। इस हादसे के बाद परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। रोहित के परिवार को सूचना देकर बुलाया गया है। घटना के बाद परिजन, रिश्तेदार और आसपास के लोग भी नहर किनारे डटे हैं। साथ ही उन्होंने नहर के हेड पर पहरा लगाकर बैठे हैं।

  • शेयर मार्केट में मुनाफे का झांसा देकर 2.50 करोड़ ठगे, 3 गिरफ्तार, देखें वीडियो

    शेयर मार्केट में मुनाफे का झांसा देकर 2.50 करोड़ ठगे, 3 गिरफ्तार, देखें वीडियो

    कैथलः शेयर मार्केट में भारी मुनाफे का झांसा देकर करोड़ो रुपए ठगने के मामले में पुलिस ने 3 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। एसपी मनप्रीत सिंह सूदन के निर्देशानुसार साइबर अपराधियों के खिलाफ यह कार्रवाई की गई है। दरअसल, शेयर मार्केट में निवेश पर भारी मुनाफा दिलाने का झांसा देकर पूर्व टीचर से करीब 2 करोड़ 50 लाख 51 हजार 597 रुपये की साइबर ठगी करने के मामले में थाना साइबर क्राइम टीम द्वारा 2 आरोपियों को काबू कर लिया गया। पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि कैथल निवासी सेवानिवृत्त शिक्षा विभाग के एक कर्मचारी की शिकायत अनुसार उन्होंने फेसबुक पर शेयर मार्केट में निवेश से संबंधित एक विज्ञापन देखा था।

    विज्ञापन में दिए गए लिंक के माध्यम से वह एक व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ गए, जहां स्वयं को निवेश सलाहकार बताने वाले लोगों ने उन्हें अधिक लाभ का लालच दिया। आरोपियों ने शिकायतकर्ता को एसबीआई सिक्योरिटीज के नाम से मिलती-जुलती फर्जी वेबसाइट पर वर्चुअल वॉलेट बनवाया तथा वीडियो केवाईसी कराकर विश्वास में ले लिया। शुरुआत में 1 सितंबर 2025 को शिकायतकर्ता से 50 हजार रुपये निवेश करवाए गए तथा विश्वास कायम रखने के लिए 1000 रुपये वापस भी उनके खाते में भेज दिए गए। इसके बाद लगातार अधिक लाभ का झांसा देकर विभिन्न बैंक खातों में चरणबद्ध तरीके से करोड़ो रूपये जमा करवाए गए।

    आरोपियों द्वारा फर्जी ट्रेडिंग प्लेटफॉर्म पर शिकायतकर्ता के वर्चुअल वॉलेट में करोड़ों रुपये का काल्पनिक लाभ दर्शाया जाता रहा, जिससे शिकायतकर्ता लगातार निवेश करता रहा। बाद में जब शिकायतकर्ता ने अपनी राशि निकालने का प्रयास किया तो आरोपियों ने फर्जी एसबीआई सिक्योरिटीज की रसीद भेजकर कंपनी कमीशन के नाम पर भी लाखों रुपये जमा करवा लिए। इसके बावजूद रकम वापस नहीं मिली। बैंक से जानकारी लेने पर शिकायतकर्ता को पता चला कि उसके साथ साइबर ठगी हुई है। आरोपियों ने योजनाबद्ध तरीके से शिकायतकर्ता से अलग-अलग तिथियों में कुल 2,50,51,597 रुपये विभिन्न बैंक खातों में ट्रांसफर करवाकर साइबर धोखाधड़ी को अंजाम दिया। शिकायत के आधार पर साइबर अपराध पुलिस स्टेशन कैथल में मामला दर्ज किया गया।

    मामले की जांच थाना साइबर क्राइम एसएचओ एसआई रणदीप सिंह की टीम द्वारा करते हुए आरोपी गांव मीरपुर कोनिया जिला बहराइच (उत्तर प्रदेश) निवासी संजय कुमार व सतरोहन कुमार तथा गांव अम्बापुर जिला बहराइच यूपी निवासी दलीप को काबू कर लिया गया। उक्त साइबर ठगी में आरोपी संजय व सतरोहन का बैंक खाता इस्तेमाल हुआ है, जों बैंक खाता आरोपी दलीप ने दोनों आरोपियों से लेकर कमीशन की एवज में आगे अन्य आरोपियों को उपलब्ध करवाया था। आरोपी दलीप का व्यापक पूछताछ के लिए न्यायालय से 5 दिन पुलिस रिमांड हासिल किया गया है, जबकि शेष दोनों आरोपियों को अदालत के आदेशानुसार न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।

     

  • 10 वर्षीय मासूम पर आधा दर्जन कुत्तों ने किया हमला, सिर से लेकर पांव तक लगे 50 टांके, देखें वीडियो

    10 वर्षीय मासूम पर आधा दर्जन कुत्तों ने किया हमला, सिर से लेकर पांव तक लगे 50 टांके, देखें वीडियो

    फरीदाबादः सेक्टर 70 स्थित मलबेरी काउंटी सोसाइटी में छठी कक्षा में पढ़ने वाले 10 साल के छात्र पर आधा दर्जन कुत्तों ने हमला कर दिया। इस घटना में कुत्तों ने बेहरमी से राकेश को घायल कर दिया। बच्चे को कुत्तों ने सिर और गर्दन तक को नोच दिया। घटना के बाद घायल बच्चे को निजी अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती कराया गया, जहां पर बच्चे के शरीर पर लगभग 15 से ज्यादा जगह कुत्तों के काटने के निशान मिले।

    बच्चे के शरीर पर आए जख्मो पर 50 टांके लगे हैं। दादा ईश्वर सिंह के मुताबिक बच्चा अन्य बच्चों के साथ साइकिल लेकर जा रहा था। इस दौरान बच्चे की साइकिल की चैन उतर गई। तभी सोसाइटी में ही लगभग आधा दर्जन आवारा कुत्तों ने उसे पर हमला कर दिया और उसे बुरी तरह नोच डाला। पीड़ित बच्चों के दादा ने समिति के लोगों पर आरोप लगाए कि वह आवारा कुत्तों को न केवल खाना देते हैं बल्कि उनका संरक्षण भी करते हैं।

    इसके चलते कई बार कुत्ते लोगों को अपना निशाना बना चुके हैं, लेकिन शिकायत करने पर समिति के डॉग लवर्स झगड़ा करने पर उतर हो जाते हैं। सिविल सर्जन डॉक्टर राम भगत ने बताया कि फरीदाबाद में यदि रोज एवरेज की बात करें तो 80 से 100 डॉग बाइट के केस ओपीडी में आते हैं। जिनमें से लगभग आधे पुराने और आधे नए होते हैं, लेकिन कुत्तों के काटे जाने के बाद लगने वाले इंजेक्शन अस्पताल में पर्याप्त मात्रा में उपलब्ध है। इतना ही नहीं उन्होंने बताया कि गंभीर कांटे जाने वाले मरीजों के लिए भी अब बादशाह खान सिविल अस्पताल में इंजेक्शन उपलब्ध है उन्हें भी अब दिल्ली रेफर नहीं किया जाता।

     

  • कूड़ा फेंकने को लेकर हुआ विवाद, जमकर चले लात-घूंसे व डंडे, वकील की पत्नी घायल, देखें वीडियो

    कूड़ा फेंकने को लेकर हुआ विवाद, जमकर चले लात-घूंसे व डंडे, वकील की पत्नी घायल, देखें वीडियो

    गुरुग्रामः हरियाणा में गुरुग्राम के बसई एनक्लेव पार्ट-2 इलाके में पड़ोसियों के बीच मामूली कहासुनी ने हिंसक रूप ले लिया। आरोप है कि कूड़ा फेंकने को लेकर शुरू हुआ विवाद कुछ ही मिनटों में मारपीट में बदल गया। दोनों पक्ष सड़क पर आमने-सामने आ गए। दोनों पक्षों में जमकर लात-घूंसे व डंडे चले। इस दौरान एक महिला गंभीर रूप से घायल हो गई, जिसे तुरंत सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया। घटना गली में लगे सीसीटीवी कैमरे में रिकॉर्ड हो गई। घायल महिला के भाई का आरोप है कि पड़ोसियों के साथ पहले कहासुनी हुई और फिर अचानक कई लोगों ने मिलकर उनकी बहन पर हमला कर दिया। मारपीट में महिला गंभीर रूप से घायल होकर सड़क पर गिर पड़ी। परिजनों ने उसे तुरंत अस्पताल पहुंचाया, जहां उसका इलाज जारी है। परिवार का कहना है कि महिला की हालत अभी भी गंभीर बनी हुई है।

    वही, घटना का सीसीटीवी वीडियो अब सोशल मीडिया पर भी तेजी से वायरल हो रहा है। फुटेज में साफ दिखाई दे रहा है कि कैसे मामूली विवाद हिंसक झड़प में बदल गया और बीच सड़क पर जमकर मारपीट हुई। वीडियो में महिलाओं के साथ भी हाथापाई होती नजर आ रही है। यह वीडियो अब सोशल मीडिया पर भी वायरल हो रहा है, जिसने इलाके में कानून व्यवस्था पर सवाल खड़े कर दिए हैं।

    पीड़ित परिवार का आरोप है कि घटना के तुरंत बाद स्थानीय पुलिस को लिखित शिकायत दी गई थी, लेकिन कई घंटे बाद मामला दर्ज किया गया। परिवार का कहना है कि सीसीटीवी फुटेज होने के बावजूद कार्रवाई में देरी हुई, जिससे लोगों में नाराजगी है। अब पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। पुलिस का कहना है कि सीसीटीवी फुटेज और अन्य साक्ष्यों के आधार पर जांच की जा रही है तथा जो भी दोषी पाया जाएगा, उसके खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

     

  • नाबालिग साले ने किया जीजे का चाकू मारकर कत्ल, देखें वीडियो

    नाबालिग साले ने किया जीजे का चाकू मारकर कत्ल, देखें वीडियो

    फरीदाबादः दुर्गा बिल्डर इलाके में साले ने अपने ही जीजा को चाकू से गोदकर मौत के घाट उतार दिया। मृतक की पहचान 22 वर्षीय जब्बार के रूप में हुई है। घटना की सूचना लोगों द्वारा पुलिस को दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर सिविल अस्पताल की मोर्चुरी में रखवा दिया। जहां मृतक का पोस्टमार्टम करवाया गया। वहीं इस मामले में गिरफ्तार आरोपी नाबालिक साले को पुलिस ने हिरासत में लेकर बाल सुधार गृह भेज दिया है।

    मृतक का पोस्टमार्टम करवाने के बाद उसका शव अभी परिजनों के हवाले नहीं किया गया। पुलिस का कहना है कि परिजन बिहार के रहने वाले हैं और उनके आने के बाद ही मृतक का शव उनके हवाले किया जायेगा। मामले की जानकारी देते हुए पुलिस प्रवक्ता यशपाल ने बताया कि पुलिस को सूचना मिली थी कि दुर्गा बिल्डर इलाके में एक युवक का शव पड़ा हुआ है।

    मामले की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंचे और मृतक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए फरीदाबाद के बादशाह खान सिविल अस्पताल की मोर्चरी में रखवा दिया मृतक जब्बार के शरीर पर चाकू के निशान थे। पुलिस प्रवक्ता यशपाल के मुताबिक जब्बार की पत्नी की शिकायत के आधार पर पुलिस ने मामले की जांच की तो जांच में हत्या करने वाला मृतक जब्बार का नाबालिक साला ही निकला। जिसने बताया कि उसके जीजा ने उसे उसकी बहन को छोड़ने की धमकी दी थीय़ जिसके चलते उसने गुस्से में आकर उसकी चाकू मार कर हत्या कर दी। वहीं पुलिस प्रवक्ता यशपाल के मुताबिक फिलहाल आरोपी साले को काबू कर बाल सुधार गृह में भेज दिया गया है।

     

  • दर्दनाक हादसाः Khatu Shyam Ji जा रही कार को Truck ने मारी टक्कर, 3 लोगों की मौत, 2 घायल

    दर्दनाक हादसाः Khatu Shyam Ji जा रही कार को Truck ने मारी टक्कर, 3 लोगों की मौत, 2 घायल

    जींदः नेशनल हाईवे 152-डी पर सुबह एक दर्दनाक हादसा सामने आया है, जिसमें तीन लोगों की मौत होने की सूचना है। जानकारी के अनुसार हादसा लजवाना कलां गांव के पास पेश आया है। करनाल के 5 श्रद्धालु खाटू श्याम जी जाने के लिए निकले घर से निकले थे। इस दौरान रास्ते में कार दुर्घटनाग्रस्त हो गई।

    हादसा कुत्ते के सामने आने के कारण हुआ है। जानकारी के अनुसार कुत्ते के सामने आने के बाद कार चालक अपनी गाड़ी चैक कर रहा था। इस दौरान पीछे से तेज रफ्तार ट्रक ने कार को टक्कर मार दी, जिसमें करनाल के सेक्टर-13 निवासी (45) धर्मपाल, (50) राजकुमार और (40) स्वीटी की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं (40) नीतू और (42) ऋतु गंभीर रूप से घायल हो गए। दोनों घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र जुलाना में दाखिल करवाया गया है। सूचना पाकर जुलाना थाना प्रभारी कुलदीप सिंह मौके पर पहुंचे और स्थिति का जायजा लिया।

    टक्कर इतनी तेज थी कि कार के परखच्चे उड़ गए और धर्मपाल, राजकुमार और स्वीटी की मौत हो गई। हादसे में घायल नीतू व ऋतु को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र जुलाना में प्राथमिक उपचार के बाद पीजीआई रोहतक रेफर कर दिया गया है।

  • महिला को बेरहमी से पीटा, कपड़े फाड़ने और नग्न वीडियो बनाने का आरोप

    महिला को बेरहमी से पीटा, कपड़े फाड़ने और नग्न वीडियो बनाने का आरोप

    हांसीः हरियाणा के हांसी शहर की एक कॉलोनी में एक दलित महिला के साथ कथित रूप से हुई मारपीट का वीडियो वायरल हो रहा है। वायरल वीडियो में कुछ महिलाएं और युवक महिला के साथ गली में मारपीट कर रहे है। वीडियो 24 जून की बताई जा रही है।

    वीडियो में महिला को जबरन खींचकर एक घर के अंदर ले जाया जाता है, जहां कई लोग मिलकर उसकी बेरहमी से पिटाई करते नजर आ रहे है। वीडियो सामने आने के बाद पुलिस भी हरकत में आ गई है।

    पीड़िता ने बताया कि पड़ोसियों के साथ किसी बात को लेकर विवाद के बाद यह झगड़ा हुआ। पीड़िता की गोद में दो महीने का मासूम बच्चा भी नजर आ रहा है। प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने उसकी गंभीर हालत को देखते उसे हिसार रेफर कर दिया, जहां उसका उपचार जारी है।

    पीड़िता ने आरोप लगाया कि आरोपियों ने न केवल उसके साथ बेरहमी से मारपीट की, जिस से उसे चोट आई, बल्कि उसके कपड़े फाड़कर उसका नग्न वीडियो भी बनाया। पीड़िता का कहना है कि आरोपियों ने उसके साथ अमानवीय व्यवहार किया और उसके गुप्तांगों में हाथ डाल दिया।

    आरोप लगाया कि जब वह गर्भवती थी, तब भी इन्हीं लोगों ने उसे धक्का दिया था, जिससे उसके गर्भ में पल रहे बच्चे की आंत फट गई थी। उसका कहना है कि बच्चे का अभी भी इलाज चल रहा है। पीड़िता ने चेतावनी दी कि यदि उसे न्याय नहीं मिला तो वह परिवार सहित आत्मघाती कदम उठाने को मजबूर होगी।

    शहर थाना प्रभारी सुखजीत सिंह ने बताया कि इस मामले में दोनों पक्षों की ओर से शिकायतें मिली हैं। जांच के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

  • लाखों की चोरी में मामले में बावरिया गैंग के 2 इनामी आरोपियों का पुलिस ने किया एनकाउंटर, देखें वीडियो

    लाखों की चोरी में मामले में बावरिया गैंग के 2 इनामी आरोपियों का पुलिस ने किया एनकाउंटर, देखें वीडियो

    कैथलः जिला पुलिस की स्पेशल डिटेक्टिव यूनिट (SDU) ने बड़ी कार्रवाई करते हुए कुख्यात बावरिया गैंग के दो इनामी आरोपियों को पुलिस मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कर लिया। दोनों आरोपी चीका के हुड्डा सेक्टर में 9 जून को हुई लाखों रुपये की चोरी की वारदात में वांछित थे और उनकी गिरफ्तारी पर 5-5 हजार रुपये का इनाम घोषित किया गया था। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से दो अवैध .32 बोर पिस्तौल, कारतूस और वारदात में प्रयुक्त होंडा WR-V कार बरामद की है। जिला पुलिस अधीक्षक मनप्रीत सिंह सूदन के निर्देशन में अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत स्पेशल डिटेक्टिव यूनिट प्रभारी इंस्पेक्टर सुनील कुमार एवं उनकी टीम को यह सफलता मिली।

    डीएसपी सुशील प्रकाश ने बताया कि 25 जून की रात स्पेशल डिटेक्टिव यूनिट की टीम अपराधियों की तलाश में गश्त कर रही थी। इसी दौरान पुलिस को विश्वसनीय सूचना मिली कि चीका चोरी कांड में शामिल दो शातिर अपराधी होंडा WR-V कार में सवार होकर पूंडरी क्षेत्र में घूम रहे हैं और किसी बड़ी वारदात को अंजाम देने की फिराक में हैं। सूचना के आधार पर पुलिस ने सिकंदरखेड़ी-बरसाना रोड पर नाकाबंदी कर संदिग्ध वाहन को रुकने का इशारा किया, लेकिन आरोपियों ने वाहन को तेज गति से भगाकर भागने का प्रयास किया। पुलिस द्वारा पीछा किए जाने पर आरोपियों की कार दुर्घटनाग्रस्त हो गई। इसके बाद दोनों आरोपियों ने अवैध .32 बोर पिस्तौलों से पुलिस पार्टी पर अंधाधुंध फायरिंग शुरू कर दी।

    पुलिस टीम ने पहले आरोपियों को आत्मसमर्पण करने की चेतावनी दी और हवाई फायर कर समझाने का प्रयास किया, लेकिन आरोपियों ने लगातार फायरिंग जारी रखी। इस दौरान एक गोली एचसी बूटा सिंह तथा दूसरी गोली इंस्पेक्टर सुनील कुमार की बुलेट प्रूफ जैकेट पर लगी। पुलिस ने आत्मरक्षा और जनहित में नियंत्रित जवाबी कार्रवाई की, जिसमें दोनों आरोपियों के पैरों में गोली लगी और उन्हें मौके पर ही काबू कर लिया गया। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान सोहन सिंह और धर्मबीर, निवासी मौड़ मंडी, जिला बठिंडा (पंजाब) के रूप में हुई है। आरोपी धर्मबीर के बाएं पैर तथा सोहन सिंह के दाएं पैर में गोली लगी, जिसके बाद उन्हें उपचार के लिए सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया।

    प्रारंभिक पूछताछ में दोनों आरोपियों ने 9 जून को चीका के हुड्डा सेक्टर में हुई लाखों रुपये की चोरी की वारदात में अपनी संलिप्तता स्वीकार की है। पुलिस जांच में सामने आया है कि दोनों आरोपी कुख्यात बावरिया गैंग से जुड़े हुए हैं और पंजाब में ट्रेनों में लूटपाट सहित कई संगीन वारदातों को अंजाम दे चुके हैं। पुलिस के अनुसार, आरोपी चोरी से पहले मकानों की रेकी करते थे। शाम के समय जिन घरों में लाइट बंद मिलती थी, उनकी देर रात दोबारा रेकी कर वारदात को अंजाम दिया जाता था। आरोपियों के खिलाफ हरियाणा और पंजाब में चोरी व लूट के कई मामले दर्ज हैं। पुलिस ने बताया कि अस्पताल से छुट्टी मिलने के बाद दोनों आरोपियों से गहन पूछताछ की जाएगी और गिरोह के अन्य सदस्यों को भी जल्द गिरफ्तार किया जाएगा।

  • सरोवर में तैरता शव बरामद, लोगों में दहशत, देखें वीडियो

    सरोवर में तैरता शव बरामद, लोगों में दहशत, देखें वीडियो

    कुरुक्षेत्रः धर्मनगरी कुरुक्षेत्र के सन्निहित सरोवर में तैरती हुई डेडबॉडी मिलने से शहर में सनसनी फैल गई। वहां पर मौजूद लोगों के द्वारा घटना की सूचना सुभाष मंडी चौकी पुलिस को दी गई। सूचना मिलने के बाद सुभाष मंडी पुलिस टीम मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए एलएनजेपी हॉस्पिटल कुरुक्षेत्र के मोर्चरी हाउस में भिजवाया। फिलहाल व्यक्ति के अभी तक पहचान नहीं हो पाई है।

    मिली जानकारी के अनुसार आज सुबह करीब 6:30 बजे कुरुक्षेत्र के सनहित सिरोवर पर शहर के लोग सैर करने के लिए आए हुए थे। उस दौरान उन्होंने वहां पर एक व्यक्ति की डेड बॉडी को सरोवर में तैरते हुए देखा। इसके बाद घटना की सूचना पुलिस को दी गई। पुलिस का कहना है कि व्यक्ति की पहचान नहीं हो पाई है, लेकिन डेट बॉडी की हालत से लग रहा है कि वह 3 से 4 दिन पुरानी है। जांच करने पर पता चला कि व्यक्ति के शरीर पर कोई भी चोट का निशान नहीं है।

    व्यक्ति की हाइट करीब 5 फीट 6 इंच के आस-पास है और उसने काले रंग के डॉट वाली अंडरवेयर डाली हुई है। सुभाष मंडी चौक से जांच अधिकारी एएसआई लखविंदर सिंह ने बताया कि व्यक्ति के शव को सरोवर से बाहर निकालकर एलएनजेपी द्वारा अस्पताल के मोर्चरी हाउस में ले जाया गया है। पुलिस जांच कर रही है कि यह हादसा कैसे हुआ है। फिलहाल, व्यक्ति की पहचान नहीं हो पाई है, इसलिए आसपास के थानों में व्यक्ति की जानकारी सांझा की जाएगी।

  • कांग्रेस सांसद सड़क हादसे का शिकार, गाड़ी के खुले एयरबैग, देखें वीडियो

    कांग्रेस सांसद सड़क हादसे का शिकार, गाड़ी के खुले एयरबैग, देखें वीडियो

    जींदः हरियाणा के जींद हाईवे पर भीषण सड़क हादसा हो गया। जहां पूर्व केंद्रीय मंत्री एवं हिसार से कांग्रेस सांसद जयप्रकाश जेपी की गाड़ी पशु से टकरा गई। मिली जानकारी के अनुसार दिल्ली-पटियाला हाईवे पर उनकी गाड़ी के आगे अचानक एक बैल आ गया था। टक्कर इतनी जबरदस्ती थी कि गाड़ी के सारे एयरबैग खुल गए। वहीं गाड़ी का अगला हिस्सा बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गया।

    काफिले में साथ चल रहे वर्कर सांसद को उचाना के अस्पताल लेकर गए। जहां उन्हें डॉक्टरों की निगरानी में रखा गया है। हादसे में जेपी के ड्राइवर को भी चोटें आई हैं। अस्पताल से एक वीडियो भी सामने आई है, जिसमें मेडिकल टीम सांसद की जांच कर रही है। डॉक्टरों के मुताबिक अचानक जोर का झटका लगने से सांसद अभी घबराहट व सदमे में हैं और सिर घूमने की शिकायत कर रहे हैं। साथ ही घुटने में भी चोट लगी है।

    71 वर्षीय सांसद के सभी टेस्ट जांच रिपोर्ट आने के बाद ही उनकी हेल्थ को लेकर सटीक जानकारी मिलेगी। हिसार सांसद जयप्रकाश शुक्रवार को अपने काफिले के साथ जींद से उचाना की ओर आ रहे थे। इसी दौरान उनकी फॉर्च्यूनर गाड़ी के आगे अचानक एक बैल आ गया। बैल से टकराते ही गाड़ी का अगला हिस्सा पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गया। हादसे में कार ड्राइवर सोनू घायल हो गया। उन्हें पास के ही एक नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। वहीं जयप्रकाश का भी डॉक्टरों की देखरेख में इलाज चल रहा है। मेडिकल टीम उनका ब्लड प्रेशर चेक कर रही है।