Category: Haryana

  • पिता ने नौकर से करवाया बेटे का कत्ल, जानें खौफनाक वजह

    पिता ने नौकर से करवाया बेटे का कत्ल, जानें खौफनाक वजह

    सोनीपतः एक पिता द्वारा नौकर से अपने बेटे की हत्या करवाने का दर्दनाक मामला सामने आया है। नौकर ने युवक की गर्दन पर धारदार हथियार से पहले वार किया और फिर बाद में रस्सी व कपड़े से गला घोंट दिया जिसे दोनों ने हादसा बताया, जिसके बाद बिना पोस्टमार्टम के ही उसका अंतिम संस्कार कर दिया गया। परिवार के अन्य लोगों और पड़ोसी को शव की स्थिति को देखकर संदेह था, जिस पर नौकर से पूछताछ की तो राज खुला। बताया जा रहा है कि बेटा शराब पीने का आदी था और हमेशा झगड़ा करता था, जिसे चलते पिता ने वारदात को अंजाम दिलाया। ताऊ के लड़के की शिकायत पर बरोदा थाना में मृतक के पिता व नौकर के विरुद्ध केस दर्ज किया गया है।

    राकेश निवासी गांव छतैहरा ने शिकायत में बताया कि उसके ताऊ का लड़का निक्कू गांव में भैंसों की डेरी चलाता था। डेरी में रोहतक के गांव मकडौली का अमन उर्फ मामन नौकर का काम करता है। रविवार को वह, उसका चाचा जगबीर उर्फ पप्पू और पड़ोसी संदीप खेतों में काम करने गए थे। वहां खेत में बने कमरे में निक्कू जमीन पर बेसुध पड़ा था और उसके शरीर पर चोट के निशान थे। निक्कू की सांसें बंद हो चुकी थी। संदीप ने परिजनों को सूचना दी। निक्कू शराब पीने का आदी था, उनको लगा कि उसे गिरने से चोट लगी जिससे उसकी मौत हो गई। इसके बाद उनका अंतिम संस्कार कर दिया गया।

    राकेश ने बताया कि बाद में घर आने के बाद हमें पता चला कि अमन उर्फ मामन खेत में दो-तीन बार गया था। संदेह होने पर उससे सख्ती से पूछताछ की गई। इसके बाद नौकर ने पूरी वारदात का भेद खोल दिया। नौकर अमन ने बताया कि उसने पहले निक्कू को शराब पिलाई और उसके बाद उसके पिता रणबीर के कहने पर कमरे में रख धारदार हथियार से उसकी गर्दन पर वार किया। इसके बाद रस्सी व कपड़ा लेकर उसका गला घोंटकर जान से मार दिया। राकेश की शिकायत पर अमन व निक्कू के पिता रणबीर के विरुद्ध केस दर्ज किया गया।

  • Haryana News: Lady Constable के Murder Case में फौजी पति गिरफ्तार, देखे वीडियो

    Haryana News: Lady Constable के Murder Case में फौजी पति गिरफ्तार, देखे वीडियो

    हरियाणा: कुछ दिन पहले माता मनसा देवी थाना क्षेत्र में चंडीगढ़ पुलिस की महिला कांस्टेबल का गाड़ी के अंदर शव मिला था। महिला कांस्टेबल सपना चंडीगढ़ पुलिस की सीआईडी विंग में कार्यरत थी और उसकी संदिग्ध अवस्था में गाड़ी की पिछली सीट पर शव मिला था और गाड़ी की चाबी भी गायब थी। मौके पर पहुंची पुलिस की टीम ने कार का शीशा तोड़कर शव को बाहर निकल पोस्टमार्टम करवाया था।

    जिसमें खुलासा हुआ कि सिर के पीछे चोट लगने के कारण महिला की मौत हुई है। पुलिस लगातार सीसीटीवी फुटेज भी खंगाल रही थी और आखिरकार पुलिस के द्वारा इस मामले में मृतक महिला कांस्टेबल सपना के पति परमिंदर जो पंचकूला एक के ही वेस्टर्न कमांड आर्मी एरिया में कांस्टेबल के पद पर कार्यरत को गिरफ्तार किया है ।

    क्राइम ब्रांच 26 के इंचार्ज मनदीप ढांडा ने बताया कि आरोपी को अंबाला रेलवे स्टेशन से गिरफ्तार किया गया है। फिलहाल आरोपी का 2 दिन का पुलिस रिमांड हासिल हुआ है। ताकि इस मामले में हत्या को लेकर पूछताछ की जा सके और हत्या के पीछे क्या कारण रहे उसका भी पता लगाया जाएगा।

    वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी परमिंदर यूपी से नेपाल जाने की फिराक में था। ये भी खुलासा हुआ है कि सपना को कोल्ड्रिंक में पहले जहर दिया गया था। जिसके बाद गला दबा उसके सिर पर कुछ मारकर बॉडी लपेटकर पंचकूला के एमडीसी ले जाया गया। जहाँ आरोपी गाड़ी को लॉक कर फरार हो गया। सूत्रों से पता लगा है कि आरोपी परमिंदर मकान को बेचने के लिए अपनी पत्नी को तंग करता था। क्योंकि वह कर्जे से परेशान था।

  • संदिग्ध हालत में घर से मिले 2 शव, जाने मामला

    संदिग्ध हालत में घर से मिले 2 शव, जाने मामला

    चरखी दादरी : एक घर में महिला व युवक का शव मिला है। महिला का शव घर की छत पर मिला, वहीं युवक का शव रसोईघर के पास पड़ा मिला। महिला का पति और उसके सास-ससुर घर में ही सो रहे थे। सुबह परिजनों द्वारा देखा तो मामले का खुलासा हुआ। मरने वाली महिला दादरी की है जबकि युवक भिवानी के गांव ओबरा का रहने वाला है। मृतका की पहचान शांति देवी (28) और युवक की पहचान दीपक (23)  के तौर पर हुई है। शक जताया जा रहा है कि  दोनों की प्रेम प्रसंग के चलते ही मौत हुई है। घटना की सूचना मिलने पर बाढड़ा थाना पुलिस व फोरेंसिक टीमें मौके पर पहुंची और जांच में जुटी हुई हैं। पुलिस द्वारा हत्या या सुसाइड सहित अन्य एंगलों पर जांच की जा रही है।

    पुलिस की शुरुआती जांच के मुताबिक मरने वाली महिला मूल रूप से उत्तर प्रदेश की रहने वाली है। उसकी शादी दादरी के हुई गांव निवासी संदीप के साथ साल 2016 में हुई थी। दोनों के शव संदीप के ही घर में मिले है। पुलिस मौके पर पहुंची तो  शांति देवी का शव छत पर पड़ा था और  दीपक का शव रसोईघर के पास पड़ा मिला, दीपक अविवाहित था। सूचना मिलने पर बाढड़ा थाना पुलिस प्रभारी दिलबाग सिंह व एफएसएल टीम मौके पर पहुंची और जांच की। जांच के दौरान पुलिस टीम को खाने की चीजों के अलावा टैबलेट के खाली पैकेट घर से बरामद किए हैं। पुलिस के मुताबिक मृतका पति संदीप दूसरे कमरे में सो रहा था और उसके कमरे के बाहर से कुंडी लगी हुई थी। जबकि परिवार के दूसरे घर में ही सो रहे थे।

    मृतका के पति संदीप ने बताया कि उसके माता-पिता बीमार हैं। सभी घर पर ही थे, लेकिन उन्हें इस बारे में सुबह जानकारी मिली है। जांच अधिकारी एसआई दिलबाग सिंह ने बताया कि सुबह डायल 112 पर सूचना मिली थी कि प्रेमी जोड़े के शव घर में पड़े हुए हैं। सूचना के आधार पर पुलिस मौके पर पहुंची और जांच की। प्राथमिक जांच में जहर खाकर आत्महत्या की गई है। पुलिस सुसाइड या हत्या सहित सभी एंगलों से जांच कर रही है। मृतकों के शवों को सिविल अस्पताल में पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और आगे की कार्रवाही की जा रही है।

  • तेज रफ्तार Thar और Swift मेें हुई टक्कर, गर्भवती महिला की मौत, 3 गंभीर घायल

    तेज रफ्तार Thar और Swift मेें हुई टक्कर, गर्भवती महिला की मौत, 3 गंभीर घायल

    खरखौदा : तेज रफ्तार थार और स्विफ्ट गाड़ी में टक्कर हो गई। टक्कर इतनी भीषण थी कि गर्भवती महिला की मौत हो गई। जानकारी के अनुसार सोनीपत से चैकअप करवाकर लौट रहे परिवार की गाड़ी को तेज रफ्तार थार ने टक्कर मार दी। हादसे में गर्भवती महिला नीशू की मौत हो गई। वह 6 महीने की गर्भवती थी और उसके गर्भ में जुड़वां बच्चे थे। मृतका की पहचान नीशु निवासी झज्जर जिले के गांव निलौठी के तौर पर हुई है।

    घटना की सूचना पुलिस को दी गई। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने घायल रवि के चाचा विनोद की शिकायत पर मामला दर्ज करके जांच शुरू कर दी है। जानकारी के अनुसार रवि अपनी पत्नी नीशु, मां ऊषा और डेढ़ साल की बेटी चेष्टा के साथ सोनीपत गया था। जिसके बाद वापिस आते समय खरखौदा-बरोणा बाईपास चौराहे पर तेज रफ्तार थार ने उनकी स्विफ्ट कार को टक्कर मार दी।

    टक्कर इतनी जोरदार थी कि कार 2 बार पलट गई। राहगीरों और चाय की दुकान पर बैठे युवकों ने परिवार को गाड़ी से बाहर निकाला और अस्पताल पहुंचाया। जहां डाक्टरों ने नीशू को मृत घोषित कर दिया और घायलों को सोनीपत के फिम्स अस्पताल में भर्ती करवाया गया। बताया जा रहा है कि मृतका का पति रवि और उसकी मां ऊषा और बेटा गंभीर रुप से घायल हुआ है।

  • पुलिस ने Rape पीड़ित का शव कब्र से निकाला, देखें Video

    पुलिस ने Rape पीड़ित का शव कब्र से निकाला, देखें Video

    परिजनों ने पुलिस को सूचित किए बिना दफना दिया था शव

    अंबालाः जिला के साहा थाने के अंतर्गत गांव धूराला से एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है जिसमें पुलिस ने कब्र खोदकर शव बरामद किया है। बताया जा रहा है कि करीब 17 वर्षीय युवती ने फांसी लगाकर अपनी जीवनलीला समाप्त कर ली थी। वहीं बिना पुलिस को जानकारी दिए परिजनों ने मृतका का शव दफना दिया जिसकी जानकारी आज पुलिस को मिली तो पुलिस ने कब्रिस्तान जाकर कब्र खोदकर युवती का शव निकाला और अंबाला शहर के नागरिक अस्पताल के मोर्चरी में रखवा दिया है। जानकारी देते हुए डीएसपी बड़ा ने बताया कि गांव धुराला में एक युवती ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली जिसके बाद परिजनों ने उसका शव दफना दिया था। मृतका और उसकी सहेली ने फरवरी महीने में शिकायत दी थी कि उनके साथ गलत काम हुआ है जिस मामले में एफआईआर दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी थी, परंतु कल इस लड़की ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। इसके बाद परिजनों ने पुलिस को बिना सूचना दिए मृतक का शव दफना दिया, लेकिन इसकी भनक पुलिस को लग गई और आज पुलिस और डॉक्टरों की टीम के साथ-साथ जिला प्रशासन भी कब्रिस्तान पहुंचा और मृतका के शव को कब्र से निकलकर मोर्चरी में रखवाया है जिसका कल पोस्टमार्टम किया जाएगा जिससे पता चल सके कि ये हत्या है या आत्महत्या है। मृतका की बहन ने जानकारी देते हुए बताया कि कई दिनों से वह मानसिक रूप से परेशान चल रही थी और कल उसने कमरे में फांसी का फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली जिसके बाद उसके शव को दफना दिया था और आज पुलिस आई और कब्र से उसके शव को निकालकर अस्पताल ले गई है। उसने बताया कि उसकी बहन ने कभी भी परिवार में रेप को लेकर कोई बातचीत नहीं कही। घर में 5 बहने और दादा है जबकि मात पिता की पहले ही मृत्यु हो चुकी है।
  • अस्पताल के बाहर महिलाओं ने की युवक की छितर परेड, देखें Video

    अस्पताल के बाहर महिलाओं ने की युवक की छितर परेड, देखें Video

    पंचकूलाः जिले के एक अस्पताल के बाहर महिलाओं द्वारा एक युवक को पीटने का मामला सामने आया है। इस घटना का एक वीडियो भी सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है जिसमें करीब 3 महिलाएं एक युवक को बुरी तरह पीट रही हैं। घटना के बाद मामला पुलिस थाने में भी पहुंचा है। पिंजौर थाना पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। जानकारी मुताबिक, पंचकूला के सेक्टर-6 स्थित अस्पताल के बाहर उस समय हंगामा मच गया जब करीब 3 महिलाओं ने एक युवक की पिटाई करनी शुरू कर दी। दरअसल, युवक पर महिलाओं की बेटी के साथ मारपीट करने के आरोप लगे थे। उन्होंने आरोप लगाए कि उक्त युवक उनका दामाद है और वह हमारी बेटी के साथ हमेशा झगड़ा और मारपीट करता रहता है जिससे तंग आकर उनकी बेटी ने जहर खा लिया था जिसका इलाज अस्पताल में करवाया जा रहा है। युवक के साथ मारपीट का एक वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है जिसमें 3 महिलाएं युवक के मुंह पर चप्पल मारती नजर आ रही हैं। इस दौरान युवक भी उनको समझाता हुआ नजर आ रहा है। घटना के बाद मामला पिंजौर थाना पुलिस तक पहुंचा जिसके बाद पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।
  • युवक और उसके परिवार पर जानलेवा हमला, घर और फार्म में की तोड़फोड़

    युवक और उसके परिवार पर जानलेवा हमला, घर और फार्म में की तोड़फोड़

    सोनीपतः होली के दिन एक परिवार पर कुछ युवकों द्वारा जानलेवा हमला करने का मामला सामने आया है। आरोपियों ने पीड़ितों के खेत से लेकर घर पर भी तोड़फोड़ की। पुलिस ने मामले में एक आरोपी को फरसे के साथ पकड़ा है।

    जानकारी देते हुए पीड़ित विक्की ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि शाम 4-5 बजे जब वह अपने खेतों में था, तब अजीत और खेवड़ा गांव का चैपली उसके पिग फॉर्म पर पहुंचे। दोनों के हाथों में लाठी और फरसे थे। आरोपियों ने वहां मौजूद मजदूरों को धमकाया और फॉर्म में रखे सामान को नुकसान पहुंचाया। देखते ही देखते विवाद इतना बढ़ गया कि आरोपी संजीत, मंजीत, धर्मेंद्र, बोबी और अजीत लाठी-डंडों के साथ विक्की के घर पहुंच गए। आरोपियों ने घर में घुसकर पूरे परिवार को गालियां दीं और जान से मारने की धमकियां दीं। इस दौरान दरवाजों पर फरसे से वार भी किए गए।

    सूचना मिलते ही थाना बहालगढ़ की पुलिस टीम हेड कांस्टेबल और एएसआई अनिल के नेतृत्व में मौके पर पहुंची। पुलिस को देख आरोपी फरसा लहराते हुए भाग निकले। हालांकि, बाद में पुलिस चौक पर एक आरोपी जीता को फरसे के साथ पकड़ा गया। आरोपी ने पुलिस के सामने भी पीड़ित को जान से मारने की धमकी दी। पुलिस ने प्राथमिक जांच के बाद आरोपियों पर मामला दर्ज कर लिया है। थाना बहालगढ़ पुलिस के अनुसार अन्य आरोपियों की पहचान की जा रही है और जल्द ही सभी की गिरफ्तारी की जाएगी।

  • Factory में लगी भीषण आग, मौके पर पहुंची फायर ब्रिगेड की गाड़ियां

    Factory में लगी भीषण आग, मौके पर पहुंची फायर ब्रिगेड की गाड़ियां

    करनाल : फैक्ट्री में आग लगने का मामला सामने आया है। इंडस्ट्रियल एरिया में काफी समय से बंद पड़ी फैक्ट्री में भयंकर आग लग गई। जिसके बाद अफरा-तफरी का माहौल बन गया। घटना की सूचना फायर बिग्रेड और पुलिस को दी गई। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची फायर ब्रिगेड की गाड़ियों ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया।

    फैक्ट्री में आग किस तरह से लगी इस बारे में अभी तक कोई भी जानकारी नहीं मिली है। मौके पर पहुंचे पुलिस जांच कर्मचारी राजबीर सिंह ने जानकारी देते हुए बताया कि फैक्ट्री काफी दिनों से बंद पड़ी हुई है। एक बार पहले भी इस फैक्ट्री में आग लग गई थी। फैक्ट्री की दूसरी और तीसरी मंजिल पर आग लगी हुई है। उन्होंने बताया कि कड़ी मुश्कक्त के बाद आग पर काबू पा लिया गया है।

  • Truck मेें लगी भीषण आग, जिंदा जला ट्रक ड्राइवर, जाने मामला

    Truck मेें लगी भीषण आग, जिंदा जला ट्रक ड्राइवर, जाने मामला

    पानीपत : हरिद्वार रोड पर यमुना पुल के नजदीक तूडे़ से भरी एक ट्रैक्टर-ट्राली के ट्रक के सामने अचानक कट मारने से ट्रक का संतुलन बिगड़ गया। ट्रैक्टर-ट्रॉली को बचाने के चक्कर में ट्रक सड़क पर पिलर से जा टकराया। जिससे ट्रक की तेल की टंकी में आग लग गई और ड्राइवर ट्रक में जिंदा ही जल गया, जबकि क्लीनर ने कूदकर अपनी जान बचाई। घटना की सूचना पुलिस और फायर बिग्रेड को दी गई। सूचना मिलते ही पुलिस व फायर बिग्रेड की टीम मौके पर पहुंची।

    मौके पर पहुंची पुलिस ने मृतक के शव को सिविल अस्पताल भिजवाया। जिसके बाद उसके शव को शवगृह में रखवा दिया गया। जानकारी के मुताबिक क्लीनर उतरप्रदेश के मुजफरनगर निवासी उसामा ने बताया कि वो करीब 32 वर्षीय डाईवर वसीम के साथ राजस्थान के निम्बोल से पत्थर का पाऊडर भरकर रूडकी के पास लिबारेडी लेकर जा रहा था।

    जैसे ही वो पानीपत-हरिद्वार रोड पर सनौली खुर्द यमुना पुल के पास पहुंचें तो आगे यूपी की और जा रहे तूडे से भरे ट्रैक्टर-ट्राली ने अचानक कट मार दिया। जिस कारण उसे बचाने के चक्कर में उनका ट्रक रोड पर खडे पील्लर से टकरा गया। ट्रक का संतुलन बिगडने से ट्रक में आग लग गई। आग का शीशा टूटने के कारण वो बाहर निकल गया। लेकिन डाईवर वसीम अंदर ही फंस गया और देखते ही देखते अंदर जिंदा जल गया।

  • Haryana News : पंचकूला के Sector 2 में महिला से Snatching, देखे वीडियो

    Haryana News : पंचकूला के Sector 2 में महिला से Snatching, देखे वीडियो

    पंचकूला: शहर मे सरेआम महिला से स्नैचिंग का मामला सामने आया है। जानकारी के मुताबिक सेक्टर 2 के मकान नंबर 496 में रहने वाली पूनम मार्केट से दूध लेकर अपने घर जा रही थी। इस दौरान पीछे से आ रहे पल्सर सवार युवक महिला की सोने की चेन छीन कर मौके से फरार हो गए ।

    बाइक सवार ने हेलमेट डाला हुआ थाऔर वह काले रंग की मोटरसाइकिल पर सवार होकर आया था। घटना की सूचना मिलते ही मौके पर सेक्टर 5 के एसएचओ हितेंद्र सिंह,एसीपी दिनेश कुमार व सेक्टर 2 की चौकी इंचार्ज पीएसआई पूजा मौके पर पहुंची। पुलिस मामले की जांच कर रही है।