Category: Haryana

  • भाई के पीछे-पीछे दौड़ी 2 वर्षीय बच्ची को स्कूल बस ने कुचला, देखें CCTV

    भाई के पीछे-पीछे दौड़ी 2 वर्षीय बच्ची को स्कूल बस ने कुचला, देखें CCTV

    सोनीपतः सवा 2 साल की मासूम बच्ची को स्कूल बस द्वारा कुचलने का मामला सामने आया है। बच्ची स्कूल जा रहे अपने भाई के पीछे दौड़कर बस तक पहुंच गई थी। यह घटना पास लगे CCTV कैमरे में कैद हो गई। परिजनों ने ड्राइवर पर आरोप लगाया कि उसकी लापरवाही ने मासूम की जान ले ली। पुलिस ने परिजनों की शिकायत पर मामला दर्ज किया है और जांच में जुट गई है।

    जानकारी मुताबिक, सोनीपत में गन्नौर के गांव बड़ी के रहने वाले दीपक कुमार ने बताया कि उनकी 2 बेटियां थीं। बड़ी बेटी प्रांजल थी, जो सवा 2 साल की थी। वहीं, दूसरी बच्ची अभी 3 महीने की है। शुक्रवार को प्रांजल की दादी अपने पोते विहान को स्कूल बस में बैठाने गली से बाहर सड़क पर गई थी। जब विहान को लेकर दादी निकलीं तो प्रांजल भी खेलती हुई दादी के पीछे-पीछे बाहर आ गई। दादी ने थोड़ी देर सड़क पर खड़े होकर स्कूल बस का इंतजार किया। तब तक प्रांजल रोड के दूसरी ओर ही खड़ी रही। जब स्कूल बस आ गई और विहान को दादी ने बस में चढ़ा दिया तो प्रांजल भी रोड की दूसरी तरफ से बस की ओर चल दी।

    वह बस के आगे से गुजर रही थी। इसी दौरान विहान को बैठाकर बस चल दी और ड्राइवर ने बस के आगे आ चुकी प्रांजल को देखा ही नहीं। इससे बस की टक्कर प्रांजल को लगी और बस के दोनों पहिए उसके ऊपर से निकल गए। घटना के बाद मौके पर लोग जमा हो गए। उन्होंने घायल प्रांजल को उठाया और सोनीपत के एक निजी अस्पताल ले गए, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

    बड़ी थाना प्रभारी युद्धवीर सिंह ने बताया कि मृतक बच्ची के पिता प्रदीप की शिकायत पर बस ड्राइवर के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है। मामले की जांच की जा रही है। बस के ड्राइवर को भी गिरफ्तार कर लिया गया है। उससे पूछताछ की जा रही है।

  • काम से घर लौट रहे व्यक्ति के साथ हुआ हादसा, मौत

    काम से घर लौट रहे व्यक्ति के साथ हुआ हादसा, मौत

    करनालः चमड़ा फैक्ट्री के पास अज्ञात वाहन की चपेट में आने से युवक की मौत होने का मामला सामने आया है। हादसा शुक्रवार देर रात को हुआ। वहां से गुजर रहे लोगों ने उसे गंभीर हालत में कुंजपुरा के सरकारी अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शव को करनाल के शवगृह में रखवा दिया है। मृतक की अभी पहचान नहीं हो पाई है। पुलिस ने उसकी पहचान के प्रयास तेज कर दिए हैं।

    बताया जा रहा है कि व्यक्ति अपने काम से लौट रहा था, तभी रास्ते में तेज रफ्तार वाहन ने उसे टक्कर मार दी। हादसे के बाद आरोपी वाहन चालक मौके से फरार हो गया। स्थानीय लोगों का कहना है कि यह इलाका काफी व्यस्त है और यहां आए दिन सड़क हादसे होते रहते हैं। लोगों ने मांग की कि यहां पर पीसीआर की गाड़ी तैनात होनी चाहिए ताकि वाहन चालक ध्यान से गाड़ी चलाएं और सड़क हादसे भी कम हो सके। इसी के साथ घायलों को भी मौके पर डॉक्टरी सहायता मिल सके।

     

  • Highway पर Thar में हुई स्पार्किंग, देखते ही देखते बनी आग का गोला

    Highway पर Thar में हुई स्पार्किंग, देखते ही देखते बनी आग का गोला

    अंबालाः दिल्ली अमृतसर हाइवे पर देर रात एक थार गाड़ी को आग लग गई। इस दौरान कार में दो लोग सवार थे। हादसे के दौरान दोनों सुरक्षित बाहर निकल आए। इसके बाद राहगीरों की मदद से फायरब्रिगेड को सूचित किया गया। सूचना पर पहुंची फायरब्रिगेड की टीम ने आग पर काबू पा लिया।

    जानकारी मुताबिक, देर रात 11 बजे एक थार गाड़ी दिल्ली से अमृतसर की ओर जा रही थी। जैसी ही गाड़ी ने जण्ड्लि क्रॉस किया तो कार में से धुआं उठने लगा। कार चालक और कार में सवार अन्य व्यक्तियों ने सूझ बुझ दिखाकर कार को साइड में करके कार से निकल गए। इसके बाद कार ने कुछ ही मिनटों में जोरदार आग पकड़ ली। राहगीरों की सहायता से फायरब्रिगेड को सूचना दी गई। मौके पर पहुंची फायर ब्रिगेड की टीम ने एक घंटे में आग पर पूरी तरह से काबू पा लिया था। वहीं, इस हादसे में कोई भी जानमाल का नुकसान नहीं हुआ है। अग्निशामन अधिकारी तरसेम राणा के अनुसार गाड़ी की इंटरनल वाइरिंग में स्पार्किंग के कारण आग लगी हो सकती है।

  • इस इलाके में Fighter Jet हुआ Crash, लगी आग, देखें वीडियो

    इस इलाके में Fighter Jet हुआ Crash, लगी आग, देखें वीडियो

    पंचकूलाः पहाड़ी क्षेत्र मोरनी के बालदवाला गांव के नजदीक हादसा होने की घटना सामने आई है। मिली जानकारी के अनुसार इलाके में फाइटर जेट हादसाग्रस्त हो गया। देखते ही देखते फाइटर जेट में आग लग गई। इस घटना को लेकर से गांव के आसपास लोगों में डर का माहौल बन गया। मिली जानकारी के अनुसार फाइटर जेट के पायलट को पैराशूट के माध्यम से सुरक्षित नीचे उतर लिया गया। घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस टीम मौके पर पहुंची और मामले की जांच में जुट गई।
  • पुलिस और स्नेचर की मुठभेड़ में आरोपी गिरफ्तार, कोर्ट में किया पेश, देखें वीडियो

    पुलिस और स्नेचर की मुठभेड़ में आरोपी गिरफ्तार, कोर्ट में किया पेश, देखें वीडियो

    पंचकूलाः सेक्टर 20 पंजाब बॉर्डर के नजदीक स्नेचर को गिरफ्तार करने के दौरान बीते दिन आरोपी ने पुलिस पर फायरिंग कर दी। जिसके बाद पुलिस ने क्रास फायरिंग करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। दरअसल, पुलिस की क्रास फायरिंग में आरोपी के पैर पर गोली लगी। इस मामले आज गिरफ्तार किए गए आरोपी को पंचकूला की जिला अदालत में पेश किया गया। जहां पर कोर्ट में पेश करने के बाद आरोपी को अंबाला जेल में न्यायिक हिरासत के लिए भेज दिया गया है।

    क्राइम ब्रांच के जांच अधिकारी राकेश कुमार ने बताया कि आरोपी पर कई स्नेचिंग के मामले दर्ज हैं और आरोपी का एक गैंग है जो स्नेचिंग की वारदातों को अंजाम देने का काम करता है। उन्होंने बताया कि इस मामले में गिरफ्तार किए गए आरोपी से पूछताछ के बाद अन्य सदस्यों की गिरफ्तारी का प्रयास किया जाएगा। पुलिस ने बताया कि गैंग के अन्य सदस्यों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है। गिरफ्तार किए गए आरोपी के कब्जे से एक देसी पिस्टल और बाइक बरामद की गई थी।

  • Ring Ceremony का Function बना लड़ाई का अखाड़ा, दूल्हे के रिश्तेदार भिड़े

    Ring Ceremony का Function बना लड़ाई का अखाड़ा, दूल्हे के रिश्तेदार भिड़े

    फरीदाबादः रिंग सैरेमनी में छोटी सी बात को लेकर लड़ाई करने का मामला सामने आया है। यहां शराब पीने को लेकर दूल्हे पक्ष के रिश्तेदार आपस में ही लड़ पड़े। बताया जा रहा है कि सगाई कार्यक्रम में युवक ने नशे में महिलाओं के बाथरूम में घुसने की कोशिश की। इसको लेकर जमकर मारपीट हुई।

    जानकारी मुताबिक, हरियाणा के फरीदाबाद में सगाई समारोह में पहले तो दूल्हे के रिश्तेदारों में शराब पीने से टोकने को लेकर लड़ाई हुई। उसके बाद दूल्हे के परिवार के न्योते पर आए एक युवक ने नशे में लेडीज बाथरूम में घुसने की कोशिश की। इसको लेकर बात इतनी बिगड़ गई कि आधी रात को सगाई समारोह में जमकर मारपीट शुरू हो गई। इस दौरान रिश्तेदारों ने एक-दूसरे पर जमकर लात-घूंसे बरसा दिए। झगड़ा इतना बढ़ गया कि एक तरफ सगाई नहीं हो पाई और दूसरी तरफ धर्मशाला प्रबंधन ने मेहमानों की हरकतें देख रात को ही मंदिर खाली करवा लिया।

    वारदात के बाद तमाम आरोपी मौके से भाग गए, जिसके बाद दूल्हे के पिता ने पुलिस को इस मामले की शिकायत दी है। उनका कहना है कि आरोपी उनका 51 हजार कैश और गहने लूटकर ले गए हैं। इसके अलावा उन्होंने दुल्हन के परिवार की तरफ से लाया गया सामान भी तोड़ दिया है। घटना में 3 लोग घायल भी हुए हैं। पुलिस मामले की गहनता से जांच कर रही है।

  • Haryana News: देसी कट्टा और 2 पिस्टल सहित आरोपी गिरफ्तार, देखे वीडियो

    Haryana News: देसी कट्टा और 2 पिस्टल सहित आरोपी गिरफ्तार, देखे वीडियो

    पंचकूला (ens): एंटी नारकोटिक्स सेल की टीम ने अवैध हथियारों सहित एक युवक को गिरफ्तार किया है। आरोपी की पहचान संजय कुमार उर्फ रोमी पुत्र रमेश कुमार वासी राजीव कॉलोनी सेक्टर-17 पंचकुला हाल वासी खड़क मंगौली पुराना पंचकुला उम्र 24 साल के रुप में हुई है ।

    इस मामले मे जानकरी देते हुए ब इंस्पेक्टर प्रवीण कुमार ने बताया कि 4 मार्च की रात डिटेक्टिव स्टाफ की टीम पंचकूला के आस-पास के क्षेत्र में गश्त पर थी। इस दौरान उन्हें गुप्त सूत्र से सूचना मिली कि एक व्यक्ति अवैध हथियार के साथ खड़क मंगोली के नजदीक गऊशाला के पास खडा है। जिस पर कार्रवाई करते हुए डिटेक्टिव स्टाफ ने आरोपी को घेरा डालकर काबू किया।

    तलाशी लेने पर युवक के बैग से एक देसी कट्टा और दो पिस्टल बरामद हुई है। पूछताछ करने पर आरोपी कोई लाइसेंस आदि पेश नही कर सका। युवक के खिलाफ थाना सेक्टर-7 में आर्म्स एक्ट की धारा 25(1-A) के तहत मामला दर्ज कर आरोपी को माननीय अदालत में पेश किया गया । जहा कोर्ट ने 1 दिन का पुलिस रिमांड मंजूर किया है।

    पुलिस की जांच में सामने आया कि आरोपी के खिलाफ चंडीगढ़ के मौली जांगरा में 2 आपराधित मामले पहले से दर्ज है। पहले मामला वर्ष 2021 का है जिसमें आरोपी के खिलाफ भारतीय दंड संहिता की धारा 326,307, व 341 के तहत मुकदमा दर्ज है और दूसरा मुकदमा 2025 का है। जिसमें आरोपी के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता की धारा 118(1), 126(2), 3(5) व 351(2) के तहत दर्ज है।

  • पुलिस और बदमाशों में चली गोलियां, आरोपी घायल, देखें वीडियो

    पुलिस और बदमाशों में चली गोलियां, आरोपी घायल, देखें वीडियो

    पंचकूलाः पुलिस ने मुठभेड़ होने की घटना सामने आई है। मिली जानकारी के अनुसार पुलिस ने मुठभेड़ के बाद स्नैचिंग गैंग के सरगना को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने बताया कि आरोपी ने घेराव होता देखकर भागने के प्रयास में पुलिस टीम पर फायरिंग की। पुलिस ने भी जवाबी कार्रवाई की और भाग रहे सरगना को पांव में गोली मार कर काबू कर लिया। उसके पास से एक अवैध पिस्टल और वारदात में इस्तेमाल की गई मोटरसाइकिल बरामद की गई है। घायल बदमाश को अस्पताल में दाखिल कराया गया। पुलिस आगे की जांच में लगी है।

    जानकारी के अनुसार, पुलिस को सूचना मिली थी कि पंचकूला व आसपास के क्षेत्र में छीनाझपटी (स्नेचर) करने वालों का गैंग चला रहा हैप्पी बाइक पर सवार होकर ढकोली से पंचकूला के सेक्टर-20 में वारदात की फिराक में आ रहा है। सूचना के बाद पंचकूला क्राइम ब्रांच-19 की टीम ने घेराबंदी की। पुलिस ने हैप्पी को घेर लिया। उसने भागने की कोशिश में पुलिस पर फायरिंग कर दी। जवाबी कार्रवाई में पुलिस ने आरोपी को पैर में गोली मारकर पकड़ लिया।

    गिरफ्तार आरोपी हैप्पी मौलीजागरां, चंडीगढ़ का रहने वाला है। उसको पहले सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया। बाद में उसे पीजीआई चंडीगढ़ रेफर कर दिया गया। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ रायपुररानी थाने में आईपीसी की धारा 109(1), 132, 221 और आर्म्स एक्ट की धारा 25, 27 के तहत केस दर्ज किया है।

    जांच में पता चला कि आरोपी शहर में हुई स्नैचिंग की 7 बड़ी वारदातों का मास्टरमाइंड था। इस गैंग में कुल चार सदस्य थे। तीन आरोपी पहले ही पकड़े जा चुके हैं। इनमें जींद के राहुल उर्फ चेचली, पंचकूला के अंकित और चंडीगढ़ के आकाश शामिल हैं। पुलिस ने इन आरोपियों से 14,700 रुपए बरामद किए थे।

  • अज्ञात वाहन ने बाइक सवार 2 भाइयों को कुचला

    अज्ञात वाहन ने बाइक सवार 2 भाइयों को कुचला

    नरवानाः जिले के झील गांव में दर्दनाक सड़क हादसा होने का मामला सामने आया है जिसमें अज्ञात वाहन ने एक बाइक को टक्कर मार दी जिसमें 2 युवकों की मौत हो गई। घटना के बाद लोगों ने पुलिस को सूचित किया। मौके पर पहुंची पुलिस टीम ने मामला दर्ज कर आगामी जांच शुरू कर दी है।

    जानकारी मुताबिक, कैथल जिले के खनोदा गांव निवासी बंटी अपने चचेरे भाई के साथ अपने ससुराल झील गांव आया था। देर रात जब वे बाइक से वापस लौट रहे थे, तभी झील गांव के पास एक अज्ञात वाहन ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी। इस भीषण टक्कर में बाइक सवार दोनों युवकों की मौके पर ही मौत हो गई। फिलहाल पुलिस अज्ञात वाहन की तलाश व सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है। पुलिस ने आरोपी को जल्द काबू करने का दावा किया है।

  • Toll plaza पर कार को लगी आग, बाल-बाल बचा चालक, देखें वीडियो

    Toll plaza पर कार को लगी आग, बाल-बाल बचा चालक, देखें वीडियो

    पंचकूलाः शिमला हाईवे पर टोल प्लाजा चंडी मंदिर के पास एक गाड़ी में अचानक आग लग गई। आग इतनी भयानक थी कि देखते ही देखते गाड़ी जलकर राख हो गई। बताया जा रहा है कि गाड़ी चालक जब चंडी मंदिर टोल प्लाजा के पास पहुंचा तो अचानक गाड़ी में धुआं निकलने लगा। जब वह बाहर निकलता तो आग भड़क गई और पूरी गाड़ी को अपनी चपेटा में ले लिया।

    कार चालक ने बताया कि वह पंचकूला से कालका की तरफ जा रहा थी तभी टोल प्लाजा के पास गाड़ी में आग लग गई। देखते-देखते पूरी गाड़ी जलकर राख हो गई। मौका रहते उसने गाड़ी से नीचे उतरकर अपनी जान बचाई। गाड़ी में आग लगने के कारणों का अभी पता नहीं चल पाया है। घटना की सूचना मिलने के बाद फायर ब्रिगेड और पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और आग पर काबू पा लिया।