Category: Haryana

  • Purple Frog Club में पुलिस की Raid, 2 गिरफ्तार, चिलम समेत हुक्के बरामद

    Purple Frog Club में पुलिस की Raid, 2 गिरफ्तार, चिलम समेत हुक्के बरामद

    पंचकूलाः सेक्टर-9 स्थित पर्पल फ्रॉग क्लब में पुलिस ने रेड की। इस दौरान पुलिस ने क्लब से 2 व्यक्तियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि क्लब में अवैध हुक्का पिलाया जा रहा है। जिसके बाद पुलिस ने कार्रवाई करते हुए क्लब से चिलम समेत 7 हुक्के व अन्य सामान बरामद किया है। गिरफ्तार किए गए आरोपियों की पहचान प्रमोद कुमार निवासी चंडीगढ़ और मुकेश कुमार निवासी जिला उन्नाव उत्तर प्रदेश के रूप में हुई है। पूछताछ में उन्होंने बताया कि वे क्लब संचालक पारस के कहने पर हुक्का परोसते हैं।

    पुलिस ने बताया कि तलाशी के दौरान 7 हुक्के, 7 चिलम, 7 पाइप व 5 पैकेट फ्लेवर तंबाकू बरामद किए गए हैं। इस बारे में पूछताछ करने पर आरोपी कोई लाइसेंस व परमिट पेश नहीं कर सके। आरोपियों के खिलाफ सेक्टर-5 में केस दर्ज किया है। पुलिस को सूत्रों से सूचना मिली थी कि पंचकूला के सेक्टर 9 स्थित पर्पल फ्रॉग में अवैध रूप से हुक्का बार चलाया जा रहा है। सेक्टर-10 चौकी इंचार्ज गुरपाल सिंह ने टीम के साथ छापा मारा। जहां क्लब का स्टाफ फ्लेवर हुक्का परोस रहा था। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस अन्य आरोपियों के बारे में छानबीन कर रही है।

  • 10वीं के English Exam में 34 फर्जी Student पकड़े, 7 गिरफ्तार

    10वीं के English Exam में 34 फर्जी Student पकड़े, 7 गिरफ्तार

    नूंहः हरियाणा में आज 10वीं बोर्ड के इंग्लिश के पेपर में 2.93 लाख बच्चे शामिल हुए। पेपर दोपहर साढ़े 12 बजे से साढ़े 3 बजे तक चला। इस दौरान चौकाने वाली घटना सामने आई है। बताया जा रहा हैकि नूंह के माउंट अरावली पब्लिक स्कूल में 34 फर्जी स्टूडेंट पकड़े गए हैं। ये दूसरे के स्थान पर परीक्षा दे रहे थे। वहीं पुलिस और प्रशासन की सख्ती के बावजूद सोनीपत के बरोदा में राजकीय सीनियर सेकेंडरी स्कूल के बाहर कई युवकों ने नकल बनाई। दीवार पर चढ़कर उन्होंने कक्षाओं में पर्चियां भी फेंकी। वीडियो सामने आने के बाद पुलिस ने 7 लोगों पर मामला दर्ज कर उन्हें गिरफ्तार कर लिया।

    उधर, झज्जर में छतों पर भी पुलिसकर्मी तैनात रहे। स्टूडेंट्स के जूते तक उतरवा दिए गए। पिछली बार इसी केंद्र पर 10वीं का अंग्रेजी पेपर आउट हुआ था। नूंह में परीक्षा केंद्रों के पास धारा 163 (पहले धारा 144) का दायरा 100 मीटर से बढ़ाकर 500 मीटर किया गया था। इस दायरे में आने वाले लोगों को पुलिस ने लाठियों से खदेड़ा। इसके अलावा दीवारों पर कंटीले तार भी लगाए गए। नूंह में बनाए 59 परीक्षा केंद्रों पर एक हजार पुलिसकर्मी तैनात रहे।

    नकल रोकने के लिए कई अफसर फील्ड में निकले। फतेहाबाद में सुबह DC मनदीप कौर, SP आस्था मोदी और कैथल में SP राजेश कालिया ने खुद चेकिंग की। सरकार ने आदेश दिए हैं कि जिन स्कूलों में बोर्ड की परीक्षा होनी है, वहां सुबह 10.30 बजे तक ही पढ़ाई होगी। इसके बाद एग्जाम के लिए सेंटर खाली करना होगा। अभी तक एग्जाम के दौरान स्कूलों में स्टाफ रहता था। उच्च शिक्षा निदेशक द्वारा प्रदेशभर के जिला शिक्षा अधिकारियों व अन्य अधिकारियों के साथ बैठक करके निर्देश दिए हैं।

    शिक्षा बोर्ड का कहना है कि नकल रोकने के लिए 219 उड़नदस्ते पहले से ही बना रखे थे। अब सभी सेंसिटिव परीक्षा केंद्रों पर ऑब्जर्वर भी तैनात कर दिए गए हैं। इन ऑब्जर्वरों को निगरानी के साथ मौके पर ही कार्रवाई करने की शक्ति दी गई है।

    28 फरवरी को 10वीं का मैथ का पहला पेपर हो चुका है। हालांकि पेपर शुरू होने के चंद मिनटों में झज्जर और नूंह से पेपर आउट हो गया था। जिसके बाद जमकर नकल भी हुई। 27 फरवरी को भी 12वीं का इंग्लिश का पेपर आउट हो गया था। जिसके बाद CM नायब सैनी ने 4 DSP समेत 25 पुलिसकर्मियों समेत कुल 32 अधिकारियों को सस्पेंड कर दिया था। इसके अलावा नकल रोकने की जिम्मेदारी DC और SP को दे दी थी।

     

  • कांग्रेस नेता Himani Murder Case में खुलासाः Social Media पर दोस्ती, मोबाइल चार्जर की तार से कत्ल

    कांग्रेस नेता Himani Murder Case में खुलासाः Social Media पर दोस्ती, मोबाइल चार्जर की तार से कत्ल

    रोहतकः हरियाणा के रोहतक में कांग्रेस नेता हिमानी नरवाल की हत्या के मामले में पुलिस ने मुख्य आरोपी सचिन को दिल्ली से गिरफ्तार कर लिया है। पूछताछ में सचिन ने कई चौंकाने वाले खुलासे किए हैं, जिससे इस हत्याकांड की पूरी कहानी सामने आई है। हिमानी की गला घोंटकर हत्या करने के बाद उसका शव सूटकेस में डालकर सांपला इलाके में फेंक दिया गया था। पुलिस के अनुसार, सचिन और हिमानी की दोस्ती फेसबुक के जरिए हुई थी। सचिन अक्सर हिमानी के घर आता-जाता था। 27 फरवरी को वह रात 9 बजे हिमानी के घर पहुंचा और रात भर वहीं रुका। अगले दिन, 28 फरवरी को दिन में दोनों के बीच किसी बात को लेकर झगड़ा हो गया।

    विवाद इतना बढ़ा कि सचिन ने हिमानी की चुन्नी से उसे बांध दिया और मोबाइल चार्जर के तार से गला घोंटकर उसकी हत्या कर दी। हाथापाई के दौरान सचिन के हाथों में चोट लगी, जिसका खून हिमानी की रजाई पर गिर गया। हत्या के बाद सचिन ने रजाई का कवर उतारा और उसे हिमानी के शव के साथ सूटकेस में पैक कर दिया। उसने हिमानी की अंगूठी, सोने की चेन, मोबाइल, लैपटॉप और अन्य ज्वेलरी एक बैग में डाली और हिमानी की स्कूटी लेकर अपने गांव बहादुरगढ़ चला गया। रात 10 बजे वह दोबारा हिमानी के घर लौटा। स्कूटी को बाहर खड़ा कर उसने एक ऑटो किराए पर लिया।

    सूटकेस में शव डालकर वह रात 10 से 11 बजे के बीच सांपला इलाके में पहुंचा, जहां उसने शव फेंक दिया और बस से फरार हो गया। 1 मार्च को सांपला बस स्टैंड के पास सूटकेस में हिमानी का शव मिलने के बाद पुलिस ने विशेष जांच दल (SIT) गठित किया था। सचिन को दिल्ली से गिरफ्तार करने के बाद पुलिस ने उससे पूछताछ शुरू की। उसके पास से हिमानी का मोबाइल, ज्वेलरी और अन्य सामान बरामद हुआ है। पुलिस का कहना है कि प्रारंभिक जांच में यह व्यक्तिगत रंजिश का मामला लग रहा है, लेकिन सभी पहलुओं की पड़ताल की जा रही है।

    हिमानी के परिवार ने शव को दफनाने से इनकार कर दिया था जब तक कि हत्यारे पकड़े नहीं जाते। उनकी मां सविता ने दावा किया था कि हिमानी की राजनीतिक उन्नति से पार्टी के कुछ लोग जलते थे। सचिन की गिरफ्तारी के बाद परिवार अब इंसाफ की उम्मीद कर रहा है। हिमानी कांग्रेस की सक्रिय कार्यकर्ता थीं और ‘भारत जोड़ो यात्रा’ में राहुल गांधी के साथ भी नजर आई थीं। इस घटना ने हरियाणा में सियासी तूफान खड़ा कर दिया है। कांग्रेस ने इसे लेकर राज्य की कानून-व्यवस्था पर सवाल उठाए हैं, वहीं बीजेपी ने इसे व्यक्तिगत मामला करार दिया है। सचिन से पूछताछ में और खुलासों की उम्मीद है, जो इस हत्याकांड के पीछे की पूरी सच्चाई सामने ला सकती है।

  • CM के काफिले में चूक, गाड़ियों के पास पहुंचे बाइक सवार ने पुलिस से की गाली-गालौच, देखें वीडियो

    CM के काफिले में चूक, गाड़ियों के पास पहुंचे बाइक सवार ने पुलिस से की गाली-गालौच, देखें वीडियो

    पचंकूलाः हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी, सांसद, केंद्रीय मंत्री, हरियाणा सरकार के मंत्री एवं विधायकों के साथ आज रेड बिशप में बजट पर चर्चा करने जा रहे है। वहीं इस दौरे के दौरान सीएम की सिक्योरिटी में बड़ी चूक सामने आई है। दरअसल, सेक्टर 1 रेड बिशप में मुख्यमंत्री की गाड़ियों के काफिले के पास अज्ञात बाइक सवार पहुंच गया। हालांकि पुलिस ने युवक को हिरासत में ले लिया है। बताया जा रहा हैकि बाइक सवार मुख्यमंत्री की गाड़ी से कुछ दूरी पर पुलिस सुरक्षा को चकमा देकर पहुंचा गया। इस दौरान जब ड्यूटी पर तैनात पुलिस कर्मियों ने उसे रोकने की कोशिश की तो उसने पुलिस कर्मियों के साथ गाली गलौज करना शुरू कर दिया। व्यक्ति ने ड्यूटी पर तैनात पुलिसकर्मी को हाथ तोड़ने की धमकी। जिसके बाद पुलिस ने जब उसे रोकना चाहा तो बाइक छोड़कर पैदल ही युवक निकलने लगा। मुख्यमंत्री के काफिले की गाड़ियों के पास चारों तरफ पुलिस की तैनाती के बावजूद भी बाइक लेकर युवक के पहुंचने को लेकर कई सवाल खड़े होने शुरू हो गए। बता दें कि आज दोपहर 2 बजे विधायकों एवं हरियाणा के मंत्रियों के साथ बजट पूर्व चर्चा की जानी है। इस अवसर पर हरियाणा के वरिष्ठ अधिकारी भी मौजूद रहेंगे। इस प्रोग्राम से पहले अंबाला मंडल के आयुक्त जिनके पास योजना विभाग का भी प्रभार है, उन्होंने कन्वेंशन हॉल का दौरा कर तैयारियों का जायजा लिया। इस दौरान जीएम टूरिज्म आशुतोष राजन सहित कई अधिकारी मौजूद रहे।
  • इस इलाके में युवक का गोली मारकर किया कत्ल, खेतों में मिला शव

    इस इलाके में युवक का गोली मारकर किया कत्ल, खेतों में मिला शव

    झज्जरः हरियाणा के झज्जर में गोली चलने की घटना सामने आई है, जहां बेरी में दुजाना थाना के अंतर्गत आने वाले गांव महराणा में युवक की गोली मारकर हत्या कर दी गई। मृतक युवक की पहचान गांव महराणा निवासी मोहित पुत्र संदीप के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि युवक रविवार शाम से घर से लापता था और परिजनों ने इसकी गुमशुदगी की शिकायत दुजाना थाने में दर्ज करवाई थी और परिजनों की शिकायत पर पुलिस ने गुमशुदगी का मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी थी।

    सोमवार सुबह महराणा-छोछी मार्ग पर खेतों में मोहित का शव मिला। मोहित के छाती में गोली लगी हुई है। सूचना मिलने के बाद दुजाना थाना प्रभारी अंकित अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंचे और जांच शुरू कर दी। अभी तक मामले में यह पता नहीं लग पाया है कि गोली किसने और क्यों चलाई है।

    पुलिस मामले की गहनता से जांच कर रही है। दुजाना थाना प्रभारी अंकित ने बताया कि महराणा-छोछी राजवाहे के पास खेतों में युवक का शव मिला है। युवक की हत्या गोली मारकर की गई है। मामले की जांच की जा रही है। युवक रविवार शाम को घर से लापता हुआ था। जिसका थाने में गुमशुदगी का मुकदमा दर्ज है।

  • अर्धनग्न हालत में बिजली की High Voltage तारों पर लटका युवक, मौके पर पहुंची पुलिस

    अर्धनग्न हालत में बिजली की High Voltage तारों पर लटका युवक, मौके पर पहुंची पुलिस

    पानीपत : पानीपत शहर के औद्योगिक सेक्टर 29 पार्ट 2 में गत शाम को शराब के नशे में धुत्त एक युवक बिजली की हाइवोल्टेज लाइन पर चढ़ गया। युवक ने 25 फुट की ऊंचाई पर तारों पर लटक कर खूब करतब दिखाए। इस दौरान लोगों की मौके पर भीड़ लगी रही। तारों पर लटका देख, लोगों की सांसें अटक गई कि कहीं वह नीचे न गिर जाए। इस मामले की सूचना पुलिस को दी गई। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। जब पुलिस मौके पर पहुंची तो युवक ने छलांग लगा दी। जिसके बाद उसे अस्पताल पहुंचाया गया।

    पानीपत के सेक्टर 29 में बिजली निगम की ओर से 33 केवी सब स्टेशन लाइन खींची जा रही है। इसमें अभी करंट नहीं है। शनिवार शाम को सेक्टर 29 में एक युवक नशे में बिजली के इन तारों पर चढ़ गया। इतना ही नहीं अर्धनग्न हालत में युवक ने तारों पर झूलते हुए एकत्र हुए लोगों को योगा करके दिखाया और तारों पर इधर-उधर झूलता भी रहा। मौके पर मौजूद राहगीरों ने कंट्रोल रूम नंबर डायल 112 पर सूचना दी।

    सूचना मिलते ही सेक्टर 29 थाना पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने बिजली लाइन पर चढ़े युवक को समझाने का प्रयास किया, लेकिन नहीं माना। इसी दौरान उसने जैसे ही तारों पर एक बार फिर झूलने का प्रयास किया तो युवक नीचे आ गिरा। गनीमत यह रही कि वह लाइन फिलहाल चालू नहीं हुई है। वहीं युवक की हरकतों को देख मौके पर जमा लोग मोबाइल से वीडियो बनाते दिखे, यह ड्रामा करीब 1 घंटे तक चलता रहा

  • कार सवार महिलाओं ने छीनी वृद्ध महिला से सोने की चूड़ियां

    कार सवार महिलाओं ने छीनी वृद्ध महिला से सोने की चूड़ियां

    टोहाना : जाखल के मॉडल टाउन इलाके में दिनदहाड़े दो अज्ञात महिलाओं द्वारा वृद्ध महिला के हाथ से सोने की चूड़ी छीनकर फरार हो गई।जाखल में नगर पालिका के चुनाव जारी है तथा चारों ओर पुलिस तैनात हैं। इतनी पुलिस के होने के बावजूद भी महिलाएं इस घटना को अंजाम देकर भाग जाने में सफल हो गई हैं।  घटना की सूचना पुलिस को दी गई। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने जांच शुरु कर दी है।  पुलिस आसपास में लगे सीसीटीवी फुटेज को खंगाल रही है ताकि आरोपियों का पता लगाया जा सके।

    बुजुर्ग महिला अनीता रानी ने बताया कि वह वोट डालने के बाद घर आई थी, कुछ समय बाद डॉ से दवाई लेने के लिए अपने पोते के साथ मोटरसाइकिल पर सवार हुई थी। उसी समय गीता भवन रोड की तरफ से एक कार उनके पास आकर रुकी। कार सवार महिलाएं उसके पास आई। महिलाओं ने अनीता को गले लगा लिया और इतने में ही दूसरी महिला ने उसके हाथ से सोने की करीब डेढ़ तोले की सोने की चूड़ी निकाल ली और फरार हो गई।

  • फाइबर मेड Factory में लगी आग, स्कूल तक पहुंची लपटें

    फाइबर मेड Factory में लगी आग, स्कूल तक पहुंची लपटें

    पानीपतः शहर में सेक्टर 6 स्थित फाइबर मेड फैक्ट्री में आग लगने की घटना सामने आई है। मिली जानकारी के अनुसार मशीन की मोटर में से चिंगारी निकली थी। जिसके बाद देखते ही देखते चंद सेकेंड में ही आग ने विकराल रूप ले लिया। आग इतनी भीषण थी कि फैक्ट्री के शेड से बाहर निकल कर साथ में स्कूल तक उसकी लपटें पहुंच गई। जिसके बाद स्कूल वालों ने इस पर तुरंत संज्ञान लेते हुए आनन-फानन में स्कूल की छुट्‌टी कर बच्चों को घर भेज दिया। वहीं, आगजनी की सूचना तुरंत कंट्रोल रूम नंबर डायल 112 पर दी।

    फैक्ट्री मालिक का आरोप है कि सूचना मिलने के करीब आधा घंटा बाद दमकल की गाड़ी मौके पर पहुंची। तब तक आग भड़क चुकी थी। वहीं, स्कूल प्रशासन का भी आरोप है कि दमकल कर्मियों ने अपनी मनमानी की। उन्होंने ठीक तरह से बात भी नहीं की और न ही किसी बात को माना। दमकल की 4 गाड़ियों ने करीब डेढ़ घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। फैक्ट्री के मालिक सेक्टर 6 निवासी अंशुल ने बताया कि उनकी कई साल पुरानी ये फैक्ट्री है। फैक्ट्री का नाम बाला जी ट्रेडर्स है। इसमें रजाई और गद्दों का फाइबर बनता है।

    दोपहर करीब 12 बजे एक कर्मचारी मशीन पर काम कर रहा था। अचानक मशीन की मोटर में शॉर्ट सर्किट हो गया। जिससे वहां आग लग गई। आग लगते ही कर्मचारी दौड़ कर बाहर आया। जिसने आग लगने की सूचना दी। सूचना तुरंत कंट्रोल रूम नंबर पर दी गई। करीब साढ़े 12 बजे दमकल की एक गाड़ी आई। इसके बाद तीन और गाड़ियां वहां आई। करीब डेढ़ घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया। आगजनी में कच्चा और तैयार माल जलकर राख हो गया। साथ ही मशीन भी जल गई। बिल्डिंग का भी नुकसान हो गया।

    इधर, साथ में विद्या वाटिका स्कूल के प्रिंसिपल प्रिंस ने कहा कि आग लगते ही सबसे पहले स्कूल से सभी कक्षाओं की छुट्‌टी कर बच्चों को सुरक्षित घर भिजवाया। हालांकि आग स्कूल के जिस हिस्से में पहुंची थी, वहां 5वीं से 7वीं तक की कक्षाएं लगती है। घटना के वक्त उनकी छुट्‌टी हो चुकी थी। आग लगने से बिल्डिंग, पेंट को नुकसान पहुंचने के साथ-साथ कक्षाओं के शीशों में दरारें आई हैं। सूचना के बाद मौके पर पहुंचे फायर मैन विकास ने कहा कि सूचना मिलते ही दमकल की गाड़ी तुरंत मौके पर पहुंच गई थी। किसी प्रकार की देरी नहीं की गई। दमकल विभाग की चार गाड़ियों ने आग पर काबू पाया है।

     

     

     

     

  • हाथों पर मेहंदी लगी युवती का Suitcase से शव बरामद, हत्या की आंशका

    हाथों पर मेहंदी लगी युवती का Suitcase से शव बरामद, हत्या की आंशका

    रोहतकः जिले के कस्बे सांपला में आज सुबह सूटकेस में महिला का शव मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। मिली जानकारी के अनुसार सांपला बस स्टैंड के पास एक सूटकेस में 22 वर्षीय युवती का शव बरामद हुआ है। दरअसल , सांपला बस स्टैंड से दिल्ली की ओर जाने वाले पुल के पास सड़क किनारे एक नीले रंग का बड़ा सूटकेस रखा हुआ था। किसी ने इसकी सूचना सांपला थाना पुलिस को दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर देखा कि सूटकेस में एक युवती का शव बंद था। एफएसएल टीम को भी जांच के लिए बुलाया गया।

    सूटकेस खोलने पर लगभग 20 से 22 साल की युवती का शव मिला, जिसके गले में चुन्नी लिपटी हुई थी और हाथों पर मेहंदी लगी हुई थी। राहगीरों ने घटना की सूचना पुलिस को दी। वहीं मौके पर पहुंची पुलिस मामले की जांच में जुट गई। मौके पर पहुंची एफएसएल टीम और पुलिस का मानना है कि उसकी गला घोंटकर हत्या की गई है। जानकारी के अनुसार, अभी तक युवती की पहचान नहीं हो पाई है। शव को पोस्टमार्टम के लिए रोहतक पीजीआई भेजा गया है। पुलिस का कहना है कि युवती की पहचान होने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।

    सांपला थाना प्रभारी विजेंद्र सिंह ने बताया कि सूचना मिलने के बाद उन्होंने मौके पर पहुंचकर जांच की। प्रारंभिक जांच में मामला हत्या का प्रतीत हो रहा है। फिलहाल युवती की पहचान करवाने का प्रयास किया जा रहा है और पुलिस इस मामले में कार्रवाई में जुटी हुई है। उधर, पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है, ताकि यह पता लगाया जा सके कि सूटकेस वहां किसने रखा। ऐसा लग रहा है कि मर्डर के बाद पहचान छिपाने के लिए शव को यहां फेंका गया है।

  • कोर्ट परिसर में पेशी पर आए युवक पर हुई फायरिंग, मचा हड़कंप, देखें वीडियो

    कोर्ट परिसर में पेशी पर आए युवक पर हुई फायरिंग, मचा हड़कंप, देखें वीडियो

    अंबाला: हरियाणा के अंबाला से गोलियां चलने की घटना सामने आई है, जहां कोर्ट परिसर में शनिवार सुबह एक के बाद एक कई गोलियां चली। घटना को लेकर लोगों में दहशत का माहौल पाया जा रहा है। मिली जानकारी के अनुसार कोर्ट परिसर के मुख्य गेट के पास अचानक हुई वारदात को लेकर सिटी थाना पुलिस जांच में जुटी है। काले रंग की स्कॉर्पियों में सवार हमलावारों की संख्या 3 से 4 बताई जा रही है।

    पुलिस ने सुरक्षा व्यवस्था कड़ी करके कोर्ट परिसर में अतिरिक्त पुलिस बल तैनात किया है। घटना को लेकर जांच अधिकारी सुनील वत्स ने बताया कि मौके से 2 खोल और सिक्का बरामद हुआ है। इस फायरिंग में कोई भी जख्मी नहीं हुआ। फिलहाल पुलिस तफ्तीश कर अपराधियों कि धरपकड़ और पहचान में जुट गई गई है। कोर्ट परिसर के जिस गेट के पास ये गोली कांड हुआ है। वहां कोर्ट का एक प्राइवेट चौकीदार खड़ा था, उसने पूरी घटना को विस्तार से बताया।

    दूसरी ओर रणजीत नाम के इस प्रत्यक्षदर्शी ने बताया कि वो गेट पर खड़ा था। उस दौरान गाड़ी में सवार होकर दो युवक गाड़ी से उतरे। जिनके हाथों में पिस्टल थी। उन्होंने एक के बाद एक 3 राउंड फायर किए, वो उन्हें रोकता रहा, लेकिन वो नहीं रुके। फायर करके वहां से चले गए। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस और सीआईडी की टीम मौके पर पहुंची और आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है।