Category: Haryana

  • Share Market Broker के घर ED ने दी दबिश

    Share Market Broker के घर ED ने दी दबिश

    हरियाणा : चरखी दादरी जिले में ईडी की टीम द्वारा गांव जीतपुरा में खेतों में बने एक मकान पर दबिश देने की खबर है। बताया जा रहा है कि यह कार्रवाई गुरुग्राम में शेयर मार्केट ब्रोकर का काम करने वाले प्रदीप के घर हुई है। ED ने Cripto Currency को लेकर यह छापेमारी की है।

    चंडीगढ़ से सहायक निदेशक अभय सिंह के नेतृत्व में टीम प्रदीप के घर पहुँच परिजनों से पूछताछ कर रही है। टीम दो गाड़ियों में सवार होकर जीतपुरा गांव पहुंची थी। जहां टीम क्रिप्टो करेंसी को लेकर जांच की जा रही है। टीम के साथ सीआरपीएफ के जवान भी मौजूद है। सूचना मिली है कि प्रदीप वहां मौजूद नहीं है।

  • Truck और Car मेें हुई भीषण टक्कर, 4 की मौत, देखें वीडियो

    Truck और Car मेें हुई भीषण टक्कर, 4 की मौत, देखें वीडियो

    पंचकूला : तेज रफ्तार की वजह से एक भीषण हादसा होने की खबर सामने आई है। पिंजौर टिपरा बाईपास पर रविवार सुबह करीब 5 बजे एक भीषण सड़क हादसा हुआ। इस हादसे मेें चार युवकों की मौके पर ही मौत हो गई। मृतकों की पहचान बंसल, अदीप, चिराग मलिक और वैभव यादव के तौर पर हुई है।
    सभी युवक कार से हिमाचल की ओर से आ रहे थे और अपने गंतव्य की ओर जा रहे थे कि अचानक यह दुर्घटना हो गई। हादसा उस समय हुआ जब तेज रफ्तार कार सड़क किनारे खड़े ट्रक से टकरा गई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि कार पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई और दो शव कार के अंदर बुरी तरह फंस गए। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार कार के परखच्चे उड़ गए थे और दो शवों को बाहर निकालने में काफी मशक्कत करनी पड़ी। हादसे की सूचना पुलिस और एंबुलेंस को दी गई। सूचना मिलते ही पुलिस और एंबुलेंस मौके पर पहुंची और लोगों की मदद से शवों को बाहर निकाला गया।
  • 5 दिन के नवजात बच्चे को पुलिस ने किया इस इलाके से रिकवर, देखें वीडियो

    5 दिन के नवजात बच्चे को पुलिस ने किया इस इलाके से रिकवर, देखें वीडियो

    पंचकूलाः 5 दिन के नवजात शिशु के अपहरण मामले में पंचकूला पुलिस ने नवजात शिशु के साथ ही एक महिला और युवक को गिरफ्तार कर लिया है। एसीपी सुरेंद्र डोडी ने बताया कि 5 दिन के अपहरण बच्चे को हिमाचल के मंडी से रिकवर किया है। आरोपी गिरीश और राधा को हिमाचल के मंडी से गिरफ्तार किया है।

    गिरीश और राधा एक दूसरे के दोस्त है और राधा मनीमाजरा के डिस्पेंसरी में अपना एलर्जी का इलाज करवाने आई थी। पर उसने वहां पर एक छोटा बच्चा देख लिया था। जिसको उठाने की प्लानिंग बनाई थी। राधा को उस बच्चे से ज्यादा सुमन का बच्चा पसंद आ गया था और उस की अपहरण करने की पूरी प्लानिंग तैयार कर ली थी। और राधा और गिरीश ने उस बच्चे को सेक्टर 6 हॉस्पिटल से उसका अपहरण करके सबसे पहले सेक्टर 43 चंडीगढ़ के बस स्टैंड गए। उसके बाद हिमाचल मंडी की बस पड़कर हिमाचल के मंडी चले गए। और वही राधा के घर रहने लगे गए थे।

  • BJP का बड़ा एक्शन 34 नेताओ का किया निष्कासित, पढ़े सूचि

    BJP का बड़ा एक्शन 34 नेताओ का किया निष्कासित, पढ़े सूचि

    फरीदाबाद: नगर निगम चुनाव मे हुई हार के बाद BJP ने 34 नेताओं पर एक्शन लेते हुए उन्हें निष्कासित कर दिया है। बताया जा रहा है कि यह कार्रवाई पार्टी विरोधी गतिविधियों के मद्देनजर की गई है। भाजपा जिला इकाई ने उपरोक्त नेताओं पर अनुशासनात्मक कार्रवाई करते हुए 6 साल के लिए निष्कासित किया है।

  • इस मामले में कांग्रेस उम्मीदवार का पति गिरफ्तार

    इस मामले में कांग्रेस उम्मीदवार का पति गिरफ्तार

    करनालः हरियाणा में करनाल नगर निगम में कांग्रेस की महिला उम्मीदवार के पति पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार व्यक्ति की पहचान विकास कंबोज के रूप में हुई है। हाल ही में टिकट न मिलने पर भाजपा छोड़कर कांग्रेस में शामिल हुए थे। इसके बाद महिलाओं के लिए रिजर्व वार्ड 2 से कंबोज की पत्नी को टिकट मिला था। विकास कंबोज की पत्नी आरती कंबोज ने बताया कि शनिवार सुबह सेक्टर 32,33 थाना के एक महिला व एक पुलिस कर्मी उनके घर पर पहुंचे। उस समय विकास घर पर नहीं था। पुलिस कर्मी ने उसे कहा कि 1 घंटे के अंदर विकास को थाने में लेकर पहुंच जाना।

    वहीं गिरफ्तारी की बात सुनकर कांग्रेस से मेयर प्रत्याशी मनोज वधवा, पूर्व विधायक राकेश कंबोज व अन्य नेता विकास कंबोज के आवास पर पहुंच गए थे। जब वह विकास को थाने में लेकर पहुंचे तो पुलिस ने उन्हें किसी पुराने चेक बाउंस के मामले में गिरफ्तार कर लिया। विकास कंबोज ने बताया कि बीजेपी के लोग मुझ पर जानबूझ कर दबाव बना रहे हैं। जब से मैं कांग्रेस में शामिल हुआ हूं तब से मुझे लगातार परेशान किया जा रहा, सुबह भी आज भी कुछ लोग उन पर दबाव बनाने के लिए आए थे। उसके बाद जब मैं घर पर नहीं था तो पुलिस मेरे घर गई और उन्हें डराने की कोशिश की। एसपी ऑफिस से भी कॉल करवाया गया था। आईजी ऑफिस से भी अलग से फोन करवाया गया।

     

  • Congress ने 7 नेताओं को किया पार्टी से निष्कासित

    Congress ने 7 नेताओं को किया पार्टी से निष्कासित

    अंबालाः निकाय चुनाव के बीच कांग्रेस एक्शन मोड पर आ गई है। जिसके चलते कांग्रेस ने बागी नेताओं पर कार्रवाई करते हुए उन्हें बाहर का रास्ता दिखा दिया है। जारी पत्र के अनुसार कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष उदयभान ने 7 नेताओं को पार्टी से बाहर किया है। इसमें गुरुग्राम, करनाल, यमुनानगर के 2-2 और हिसार से एक नेता शामिल हैं। इनमें करनाल से सीएम नायब सैनी के खिलाफ चुनाव लड़ चुके त्रिलोचन सिंह और अशोक खुराना शामिल हैं।

    वहीं यमुनानगर से कांग्रेस कमेटी के नॉर्थ जोन के प्रभारी प्रदीप चौधरी व मधु चौधरी, हिसार से विधानसभा चुनाव में कैंडिडेट रहे रामनिवास राड़ा और गुरुग्राम से हरविंद्र लवली और रामकिशन सैन पर कार्रवाई की गई है। इन नेताओं को पार्टी से 6 साल के लिए निष्कासित किया गया है। करनाल और हिसार में नेता टिकट न मिलने पर बागी हो गए थे। वहीं गुरुग्राम में नेता ने नामांकन ही वापस ले लिया था।

    बता दें कि हिसार से रामनिवास राड़ा 24 घंटे पहले बुधवार को कांग्रेस छोड़कर भाजपा में शामिल हुए थे। राड़ा ने हिसार से 2 बार कांग्रेस की टिकट पर चुनाव लड़ा था और वह कुमारी सैलजा के करीबी माने जाते थे। राड़ा ने कांग्रेस से बागी होकर निर्दलीय उम्मीदवार के तौर पर अपना नामांकन दाखिल किया था। बाद में भाजपा में शामिल होकर नामांकन वापस ले लिया था।

    करनाल के कांग्रेस के सीनियर नेता रहे त्रिलोचन सिंह मेयर पद की टिकट के प्रबल दावेदार थे। मगर टिकट कटने से नाराज होकर उन्होंने पार्टी छोड़ने का फैसला कर लिया था। कांग्रेस ने उनकी जगह मनोज वधवा को उम्मीदवार बनाया था। सरदार त्रिलोचन सिंह कांग्रेस के जिला संयोजक भी रहे हैं। इसके अलावा करनाल से केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल खट्‌टर और सीएम नायब सैनी के खिलाफ चुनाव लड़ चुके हैं।

    यमुनानगर के प्रदीप चौधरी को कांग्रेस ने नॉर्थ जोन का प्रभारी लगाया था। प्रदीप ने कांग्रेस के सीनियर नेताओं पर टिकट बंटवारे में धांधली के आरोप लगाए थे। उन्होंने कहा था उनको मेयर टिकट का आश्वासन दिया गया था। मगर उनका टिकट काट कर किसी और को दे दिया गया।

  • शादी की तैयारियों में जुटा था परिवार, पीछे से युवती गायब

    शादी की तैयारियों में जुटा था परिवार, पीछे से युवती गायब

    भिवानीः 21 वर्षीय युवती के अचानक लापता होने का मामला सामने आया है। 11 दिन बाद उसकी शादी थी। वह अपने माता-पिता के साथ सामान खरीदने बाजार आई थी और यहां से बिना बताए चली गई। परिजनों ने उसे काफी तलाश किया, लेकिन कोई सुराग नहीं लगा। पुलिस ने केस दर्ज कर युवती की तलाश शुरू कर दी है।

    जानकारी मुताबिक, बवानी खेड़ा क्षेत्र के गांव मंढाणा में एक परिवार अपनी बेटी की शादी की तैयारियों में जुटा हुआ था। व्यक्ति ने बताया कि उसकी बेटी की शादी 3 मार्च को होनी है। इसके लिए परिवार ने तैयारी पूरी कर ली थी। बुधवार को युवती अपने माता पिता के साथ अपनी शादी की खरीददारी करने के लिए भिवानी के बिचला बाजार में गई थी।

    युवती के पिता ने बताया कि वे अपनी पत्नी व बेटी के साथ बुधवार को दोपहर करीब 1 बजे भिवानी आए थे। परिवार ने बिचला बाजार स्थित कामरा फैन्सी स्टोर से शाम 4 बजे तक खरीदारी की। करीब 4:15 बजे युवती अचानक बाजार से गायब हो गई। युवती के पिता, जो सेट्रिंग का काम करते हैं, ने बताया कि उनकी बेटी के पास कोई मोबाइल फोन नहीं था। परिवार ने बाजार में काफी खोजबीन की, लेकिन कोई सुराग नहीं मिला।

    बेटी का कोई सुराग नहीं लगने पर वे सीधे सिटी थाना पहुंचे और बेटी के लापता होने की जानकारी पुलिस को दी। पुलिस ने आसपास के सीसीटीवी फुटेज की जांच की है और युवती की तलाश में जुटी है।

  • Work From Home का लालच देकर बिजली विभाग कर्मी से ठगे 27 लाख, 2 गिरफ्तार, देखें वीडियो

    Work From Home का लालच देकर बिजली विभाग कर्मी से ठगे 27 लाख, 2 गिरफ्तार, देखें वीडियो

    पंचकूलाः वर्क फ्रॉम होम का लालच देकर ठगों द्वारा ठगी मारने का नया तरीका अपनाया जा रहा है। इसी के चलते 2 ठगों ने महिला को वर्क फ्रॉम होम का लालच देकर 27 लाख रुपए ठग लिए। घटना की शिकायत महिला ने पुलिस को दी। जिसके बाद पुलिस कमिश्नर राकेश कुमार आर्य के निर्देशों पर कार्रवाई करते हुए साइबर क्राइम थाना टीम ने 27 लाख ठगी के मामले में 2 आरोपियों को गिरफ्तार किया है।

    शिकायतकर्ता अमन सिंह की पत्नी रीतु ने बताया कि वह पंचकूला में बिजली विभाग में नौकरी करती है और सेक्टर-19 पंचकूला में सरकारी क्वार्टर में रह रही है। रीतु ने बताया उसने दिसंबर माह में इंस्टाग्राम पर वर्क फ्राम होम का विज्ञापन देखा और उस पर दिए गए लिंक पर क्लिक कर टेलीग्राम ग्रुप में शामिल कर कुछ टास्क दिए। इस बीच साइबर ठग ने पीडिता को झूठे लालच में फंसाकर बैंक डिटेल्स आदी उससे मांगी। महिला के अनुसार शुरु में कुछ पैसे भेजकर ठगोें ने उसे विश्वास में लेकर छोटी रकम से शुरु कर बड़ी रकम मांगना शुरु कर दिया। जिसके बाद उसे अपने जाल में फंसाकर ठगों ने 27,09,000 रुपए जमा करवा लिए। जब पीडिता को धोखे का शक हुआ तो उसने इसकी शिकायत साइबर क्राइम थाना पंचकूला में दी। पीडिता की शिकायत पर आरोपियों के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता की धारा 316(2) व 318(4) के तहत मामला दर्ज किया है।

    अब साइबर क्राइम थाना जांच अधिकारी इंस्पेक्टर संदीप मेहता ने साइबर जालसाजी के मामले में 2 युवकों को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपियों की पहचान अंकित पुत्र हिम्मत सिंह वासी गांव लोहार चौक लाडवा हिसार व चेतन शर्मा पुत्र शिवकुमार शर्मा वासी गांव पनिहार आजाद नगर हिसार के रुप में हुई है। आज दोनों को माननीय अदालत में पेश कर 1 दिन के पुलिस रिमांड हासिल किया है। साइबर क्राइम थाना प्रभारी इंस्पेक्टर मुनीष कुमार ने कहा कि पंचकूला जिला में साइबर क्राइम थाना व साइबर हेल्प डेस्क गठित है और ये यूनिट अपना काम कर रही है। इस प्रकार की अगर कोई काल या मैसेज इत्यादि आते है तो तुरंत साइबर कम्पलेंट पोर्टल पर या 1930 पर अपनी शिकायत दर्ज करवाएं।

  • इस इलाके में घूमते तेंदुए का Video Viral, राहगीरों में फैला खौफ, देखें वीडियो

    इस इलाके में घूमते तेंदुए का Video Viral, राहगीरों में फैला खौफ, देखें वीडियो

    पंचकूला: मोरनी रोड पर सड़क के किनारे घूमते एक तेंदुए का वीडियो वायरल हो रहा है । जानकारी के मुताबिक राहगीर द्वारा इस वीडियो को बनाया गया।

    बता दे की पहाड़ी क्षेत्र मोरनी में अक्सर जंगली जानवर घूमते सड़कों में आ जाते हैं और कई बार वह दुर्घटना का शिकार भी हो जाते हैं । इससे पहले भी मोरनी क्षेत्र के ग्रामीण इलाकों में तेंदुआ देखने को मिला है। तेंदुए का सड़क पर वायरल वीडियो आने से आसपास के क्षेत्र में खौफ का माहौल है।

  • बड़ा झटकाः दिग्गज कांग्रेस नेता के करीबी व मेयर उम्मीदवार BJP में हुआ शामिल

    बड़ा झटकाः दिग्गज कांग्रेस नेता के करीबी व मेयर उम्मीदवार BJP में हुआ शामिल

    हिसारः कांग्रेस की मुश्किलें बढ़ती हुई दिखाई दे रही है। दअरसल, निकाय चुनाव के बीच मेयर पद के उम्मीदवार ने पार्टी को बड़ा झटका दिया है। हिसार से कांग्रेस के नेता रामनिवास राड़ा ने बुधवार सुबह चंडीगढ़ में भाजपा का दामन थाम लिया। मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने पार्टी में शामिल होने पर रामनिवास का स्वागत किया। मिली जानकारी के अनुसार रामनिवास राड़ा सिरसा से कांग्रेस सांसद कुमारी सैलजा के करीबी राड़ा कांग्रेस पार्टी से मेयर का टिकट मांग रहे थे। जब उन्हें टिकट नहीं मिला तो उन्होंने निर्दलीय उम्मीदवार के तौर पर अपना नामांकन दाखिल कर दिया।

    आज वह अपना नामांकन वापस लेकर भाजपा उम्मीदवार प्रवीन पोपली को समर्थन देंगे। एक दिन पहले भूपेंद्र सिंह हुड्‌डा ने उन्हें पार्टी से निकालने की चेतावनी दी थी। राड़ा के भाजपा जॉइन करने पर कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष उदयभान ने कहा कि रामनिवास राड़ा को हमने विश्वास जताकर विधानसभा का टिकट दिया था, लेकिन वह हार गए। जब पार्टी को संघर्ष करना था, उन दिनों में वह राज के साथ चले गए। ऐसे नेता अगर जाते हैं तो जाएं। इनके रहने से भी पार्टी का कोई भला नहीं होता। जहां तक मनाने की बात है, इन्होंने पार्टी को न तो इस्तीफा दिया और न ही जानकारी। ऐसे में BJP जॉइन के बाद मनाने का समय अब निकल गया है।

    मेयर टिकट न मिलने से नाराज होकर 16 फरवरी को राड़ा ने हिसार में अपने समर्थकों की मीटिंग बुलाई थी। तभी से चर्चा थी कि वह भाजपा में शामिल हो सकते हैं। एक दिन पहले पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा हिसार आए थे, लेकिन राड़ा को मनाने की कोशिश नहीं की गई। जब हुड्‌डा से रामनिवास राड़ा के निर्दलीय उम्मीदवार के तौर पर नामांकन भरने को लेकर सवाल किया गया तो उन्होंने राड़ा को पार्टी से निकालने की चेतावनी दी। रामनिवास राड़ा ने निकाय चुनाव के ऐलान से एक महीना पहले ही हिसार से मेयर का चुनाव लड़ने का ऐलान कर दिया था। वह कांग्रेस और भाजपा दोनों से टिकट की कोशिश कर रहे थे। जब भाजपा ने मेयर उम्मीदवार के लिए आवेदन मांगे तो राड़ा ने भी टिकट के लिए आवेदन किया था। तब चर्चा थी कि हिसार से पूर्व भाजपा विधायक डॉ. कमल गुप्ता ने राड़ा की पैरवी की थी।

    हालांकि, राड़ा को न कांग्रेस से टिकट मिला और न ही भाजपा से। कांग्रेस ने कृष्ण सिंगला को उम्मीदवार बना दिया और भाजपा ने प्रवीन पोपली को। इसके बाद नामांकन दाखिल करने के आखिरी दिन राड़ा ने निर्दलीय उम्मीदवार के तौर पर नामांकन भर दिया।