Category: Haryana

  • रिश्ते हुए तार-तार: आपसी झगड़े में भाई को उतारा मौत के घाट

    रिश्ते हुए तार-तार: आपसी झगड़े में भाई को उतारा मौत के घाट

    हरियाणा : रिश्तों को तार-तार करने वाली खबर सामने आई है। जींद जिले में गत रात छोटे भाई ने अपने बेटों और भांजों के साथ मिलकर बड़े भाई की हत्या कर दी। मृतक की पहचान राममेहर उर्फ रामा(40) निवासी भिवानी रोड की दुर्गा काॅलोनी के तौर पर हुई है। आरोपी वारदात को  एक्सीडेंट दिखाना चाहते थे। आरोपियों ने मृतक के शव को रेलवे लाइन पर डालने जा रहे थे,  इसी दौरान एक गाड़ी वहां आ गई, जिसे देख शव को वहीं छोड़ कर भाग गए।

    जानकारी के मुताबिक रामा का अपने छोटे भाई सोनू के साथ झगड़ा रहता था। बताया जा रहा है कि रामा सुअर पालने का व्यापार करता था और साथ में कबाड़ी की दुकान भी थी। गत रात को दोनों भाईयों में झगड़ा हुआ। जिसके बाद सोनू ने अपने बेटों और भांजे के साथ मिलकर बड़े भाई रामा को मारने का प्लान बनाया और रात 10 बजे के करीब रामा बाइक से वहां आया तो उस पर तेजधार हथियारों के साथ हमला कर दिया।

    जिससे रामा की मौके पर मौत हो गई।  आरोपी उसके शव को  रेलवे फ्लाईओवर से नीचे रेलवे लाइन पर रखना चाहते थे, ताकि यह ट्रेन हादसा दिख सके। लेकिन इसी दौरान एक गाड़ी आ गई, जिसे देखकर आरोपी रामा के शव को वहीं छोड़कर फरार हो गए। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच में जुट गई।

  • महिला ने फंदा लगाकर की आत्महत्या, जाने वजह

    महिला ने फंदा लगाकर की आत्महत्या, जाने वजह

    हिसार : रायपुर गांव की रहने वाली किरण बाला ने बेटा न होने से परेशान होकर आत्महत्या कर ली। बताया जा रहा है कि महिला ने देर रात घर के आंगन में फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। पुलिस मौके पर पहुंची और शव का नागरिक अस्पताल में पोस्टमार्टम करवा शव परिजनों को सौंप दिया। पुलिस को दिए गए बयान में रायपुर निवासी धर्म सिंह ने बताया कि करीब 21 साल पहले बड़सी की रहने वाली किरण बाला के साथ उसकी शादी हुई थी।

    वह ऑटो मार्केट में मिस्त्री का काम करता है। उनकी पांच बेटियां हैं। बड़ी बेटी करीब 12 साल और सबसे छोटी आठ माह की है। बेटा न होने से पत्नी अक्सर परेशान रहती थी। उसको कई बार समझाया भी था। इसी के चलते उसकी  पत्नी घर के आंगन में थी। सिंह ने बताया कि कुछ देर बाद छोटी बेटी के रोने की आवाज सुनाई दी।

    कमरे से बाहर आकर देखा तो पत्नी ने आंगन की छत पर लगे सरिये पर रस्सी बांधकर फंदा लगाया हुआ था। जिसके बाद घटना की सूचना पुलिस को दी गई। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और किरण को फंदे से उतारकर अस्पताल पहुंचाया, जहां उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने मृतका के परिजनों के बयान पर कार्रवाही शरु कर दी है

  • Haryana के इस जिले में BJP पार्षदों की List हुई जारी

    Haryana के इस जिले में BJP पार्षदों की List हुई जारी

    नई दिल्ली : हरियाणा से बड़ी खबर सामने आ रही है। पानीपत नगर निगम चुनाव के लिए BJP द्वारा अपने पार्षद उम्मीदवारों की लिस्ट जारी कर दी गई है। यहां सभी 26 वार्ड के लिए प्रत्याशियों के नामों की घोषणा कर दी। लिस्ट में 5 पूर्व पार्षदों को भी शामिल किया गया है। इसके अलावा जिलाध्यक्ष दुष्यंत भट्‌ट की पत्नी कुसुम भट्ट को मैदान में उतारा गया है।

    वार्ड 1 से अनीता परूथी, वार्ड 3 से अनिल बजाज, वार्ड 7 से अशोक कटारिया, वार्ड 21 से संजीव दहिया व वार्ड 25 से मंजीत कौर को फिर से टिकट दी गई है। शिक्षा मंत्री महिपाल ढांडा को वार्ड 1 से अनीता परूथी, वार्ड 2 से मंत्री के PA अनिल शर्मा की पत्नी काजल शर्मा, वार्ड 4 पंकज खुसरिजा, वार्ड 6 से कोमल पांचाल व वार्ड 25 से मंजीत कौर को टिकट मिली है।

  • गली में खेल रही 2 वर्षीय बच्ची को कार ने कुचला, मौत

    गली में खेल रही 2 वर्षीय बच्ची को कार ने कुचला, मौत

    पानीपतः हरियाणा के पानीपत में दर्दनाक सड़क हादसे की घटना सामने आई है। जहां आज सेक्टर-25 स्थित इंडो फार्म वाली गली में खेल रही 2 साल की बच्ची को कार ने कुचल दिया। बच्ची जमीन पर गिर कर अचेत हो गई। मौके पर भीड़ जमा होती देख ड्राइवर बच्ची को मां के साथ सिविल अस्पताल लेकर पहुंचा। वहां डॉक्टरों ने बच्ची को मृत घोषित कर दिया। इसके बाद आरोपी ड्राइवर अस्पताल में ही कार छोड़कर फरार हो गया। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस टीम अस्पताल में पहुंची। बच्ची के परिवार के लोग अस्पताल में हंगामा कर रहे हैं।

    घटना की सूचना मिलते ही पुलिस टीम अस्पताल में पहुंची। एक महिला परिवार के लोगों से रजिस्टर में साइन कराने के लिए आई तो उनकी आपस में हाथापाई हो गई। परिवार का आरोप है कि ड्राइवर ने पहले भी एक बच्चे को टक्कर मारी थी। पुलिस को शिकायत दी गई थी, लेकिन पुलिस ने मामले को दबा दिया था। बच्ची के पिता सकील ने बताया कि वह मूल रूप से बिहार के कठिया जिला का रहने वाला है। वह पिछले करीब 30 साल से परिवार के साथ पानीपत में रह रहा है। यहां पर परिवार काम करता है। वह 2 बच्चों का पिता है। जिनमें बड़ा बेटा 4 साल का आतीब है। छोटी बेटी 2 साल की मीरब थी। शनिवार दोपहर को उसकी बेटी घर के बाहर गली में खेल रही थी। इसी दौरान तेज रफ्तार किआ कार आई और बच्ची को कुचल दिया।

    ड्राइवर अक्सर अपनी कार को तेज रफ्तार में चलाता है। बच्ची के जमीन पर गिरने के बाद मौके पर भीड़ जुटी तो आरोपी भाग नहीं सका। इसके बाद वह बेटी और उसकी मां हसमीर को उसी कार में बैठाकर सिविल अस्पताल लाया। जहां बच्ची को डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। सकील ने आगे बताया कि किआ का ड्राइवर क्षेत्र की एक फैक्ट्री का मालिक है। बीते दिनों उसने एक पड़ोसी के बच्चे को भी टक्कर मार दी थी। जिससे वह घायल हो गया था। अक्सर तेज गति से गाड़ी चलाने की शिकायत पुलिस को दी गई थी। शिकायत मिलने पर पुलिस ने शिकायतकर्ता को डांटकर पीटा था। फैक्ट्री मालिक ने भी उसे पीटा था। पुलिस ने शिकायत को दबा दिया था।

  • युवक ने की आत्महत्या, घटना से पहले माता-पिता के लिए लिखा भावुक नोट

    युवक ने की आत्महत्या, घटना से पहले माता-पिता के लिए लिखा भावुक नोट

    पानीपतः जिले के समालखा कस्बे में एक युवक ने जहरीला पदार्थ खाकर आत्महत्या कर ली। युवक की जेब से एक सुसाइड नोट मिला है जिसमें उसने अपने मम्मी-पापा, बच्चों के लिए गिनी-चुनी लाइनें लिखी, लेकिन ये लाइन ही भावुक करने वाली है। सुसाइड नोट और शिकायत मृतक के रिटायर्ड पिता ने पुलिस को दी है। पुलिस ने शिकायत के आधार पर केस दर्ज कर लिया है। साथ ही आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है।

    पुलिस को दी शिकायत में सतबीर चालिया ने बताया कि वह हथवाला रोड का रहने वाला है। उसका बेटा रोकी राज समालखा बिजली निगम में ठेकेदार के अंतर्गत ALM पद पर था। उन्होंने बताया कि रोकी की पत्नी मिनाक्षी व उसके परिवार के लोग बिना वजह परेशान करते रहते थे। 14 फरवरी की सुबह करीब 10 बजे रोकी अपने भाई रेयांश व बहन श्रेया के साथ घर की छत पर बैठा हुआ था।

    तीनों आपस में बात कर रहे थे। तभी अचानक रोकी को उल्टी हुई, तो उससे बदबू आई। जिससे परिजनों को महसूस हुआ कि उसने कुछ जहरीला पदार्थ खाया है। करीब 11 बजे उसे एक निजी अस्पताल ले जाया गया। जहां कुछ देर बाद उसकी मौत हो गई। अस्पताल में चेकिंग के दौरान उसकी जेब से एक सुसाइड नोट मिला जिसमें उसने पूरी आपबीती लिखा हुई थी।

    उसने लिखा कि मेरी मौत का जिम्मेदार XEN रणबीर देशवाल है। जिसने मुझे बिना गलती के नौकरी से निकाला। मेरी सारी मेहनत खराब कर दी। उसके बाद मेरी पत्नी मिनाक्षी, उसके चाचा का लड़का मोहित, इनकी दादी, मोनू इको वाला, पूनित राठी, राजकुमार मेरी मौत के जिम्मेदार हैं। इनको कड़ी सजा दी जाए। मेरी समाज में बहुत इज्जत थी, इन लोगों ने मेरी सारी इज्जत थी, जो खराब कर दी। मेरी जिंदगी बदतर कर दी। इनको माफ न किया जाए।

    पापा, मैं आपसे माफी मांगता हूं और मां से भी। मैंने अपनी हद से ज्यादा कोशिश की आपका अच्छा बेटा बनने की, पर नहीं बन पाया। मुझे माफ करना और छोटी और निशू का ख्याल रखना। मेरे बच्चों को अपने जैसा बनाना, पापा आप जैसा कोई नहीं। अब मैं किसी को परेशान नहीं करूंगा। हो सके तो मेरे शरीर का हर अंग दान कर देना। मेरी किसी चीज पर मेरी पत्नी मिनाक्षी का कोई हक नहीं है। मेरे बच्चों पर भी। पुलिस ने शिकायत के आधार पर केस दर्ज कर लिया है। साथ ही आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है।

     

  • फरवरी में बदला स्कूलों का समय

    फरवरी में बदला स्कूलों का समय

    अंबालाः हरियाणा में सरकार ने समय से पहले स्कूलों की टाइमिंग बदल दी है। इसमें गर्मियों और सर्दियों के लिए अलग-अलग टाइमिंग रखी गई है। पहले सरकार मार्च महीने में टाइम बदलती थी, लेकिन इस बार इसे 16 फरवरी से लागू किया जा रहा है। हालांकि इस दिन रविवार होने की वजह से 17 फरवरी से स्कूलों की टाइमिंग बदल जाएगी। इस संबंध में स्कूल शिक्षा निदेशालय की तरफ से आदेश जारी कर दिए गए हैं।

  • सुबह-सुबह BJP नेता के घर पर ED की Raid, मचा हड़कंप

    सुबह-सुबह BJP नेता के घर पर ED की Raid, मचा हड़कंप

    पानीपत: हरियाणा में प्रवर्तन निदेशालय (ED) की टीम ने भाजपा नेता के घर पर रेड की। मिली जानकारी के अनुसार ईडी की टीम पूर्व सांसद संजय भाटिया के मौसा नीति सेन भाटिया के घर पहुंची है। इस दौरान राजनीति गलियारे में हड़कंप मच गया। गौर हो कि घर में भाजपा के पानीपत से मेयर पद के दावेदार नवीन भाटिया भी मौजूद हैं। सूत्रों के अनुसार ईडी की टीमें पैसा गिनने वाली मशीने भी साथ लेकर गई हैं। यह कार्रवाई हिमाचल प्रदेश के सिरमौर में एक जमीन विवाद से जुड़े मामले में की गई है। इस मामले में बीते साल केंद्रीय नारकोटिक्स टीम नीतिसैन भाटिया के बेटे नीरज भाटिया को गिरफ्तार कर चुकी है।

    हिमाचल में पांवटा साहिब फार्मास्युटिकल फर्म की जांच ईडी काफी समय से कर रही है। ईडी ने हिमाचल प्रदेश के सिरमौर जिला प्रशासन से उक्त फर्म और 5 अन्य व्यक्तियों के स्वामित्व वाली संपत्तियों का विवरण मांगा था। 7 दिसंबर, 2024 को सिरमौर के डिप्टी कमिश्नर को धन शोधन रोकथाम अधिनियम (PMLA), 2002 के प्रावधानों के तहत विदित हेल्थकेयर, पांवटा साहिब की संपत्ति का विवरण प्रस्तुत करने के लिए कहा गया था। ED ने नीतिसैन भाटिया के बेटे नीरज भाटिया और उनकी पत्नी महक भाटिया के अलावा विदित हेल्थकेयर के किशनपुरा गांव में स्वामित्व वाली संपत्तियों का विवरण मांगा था। यह साझेदारी फर्म है।

    राजस्व अधिकारियों की पूछताछ के अनुसार, फर्म के पास खसरा नंबर 149 पर 6.04 बीघा जमीन है, जो नीरज भाटिया के नाम पर है। नवीन भाटिया के नाम पर पंजीकृत 2 अन्य जमीनें हैं, जिसमें किशनपुरा गांव में 2.04 बीघा और 1.02 बीघा जमीन शामिल है। गौरतलब है कि अगस्त 2024 में नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो (NCB) की जम्मू स्थित टीम ने आरोपी BJP नेता नीरज भाटिया को गिरफ्तार किया था। पांवटा साहिब स्थित कोडीन सिरप बनाने वाली फर्म विदित हेल्थकेयर के मालिकों पर कोडीन सिरप की अवैध बिक्री का आरोप है।

    NCB ने पिछले साल दिल्ली में भाटिया और उनके सहयोगी के घर से 33.980 किलोग्राम कोडीन आधारित कफ सिरप, अल्प्राजो-लैम की 900 गोलियां, ट्रा-मैडोल की 56 कैप्सूल, लॉराजेपम की 210 गोलियां, क्लोबजम की 570 गोलियां और 15.03 लाख रुपए नकद जब्त किए थे। चूंकि, अधिनियम में दवाओं की अवैध बिक्री और खरीद से प्राप्त संपत्तियों को फ्रीज करने और जब्त करने का प्रावधान है, इसलिए NCB ने पांवटा साहिब के राजस्व अधिकारियों से संपत्ति का विवरण मांगा था।

     

     

  • कलयुगी पिता ने बेटी का किया कत्ल, मां और पत्नी गंभीर घायल

    कलयुगी पिता ने बेटी का किया कत्ल, मां और पत्नी गंभीर घायल

    रेवाड़ी: हरियाणा के रेवाड़ी से इंसानियत शर्मसार करने वाली घटना सामने आई है, जहां पिता ने दरिंदगी की सारी हदें पार कर दी। दरअसल, 40 वर्षीय पिता ने 9 वर्षीय की बेटी की गला काटकर हत्या कर दी। यहीं नहीं बेटी के साथ-साथ शख्स ने अपनी पत्नी और बुजुर्ग मां पर भी जानलेवा हमला करके उन्हें घायल कर दिया। घायल पत्नी और मां को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती करवाया गया, जहां दोनों का उपचार चल रहा है। आरोपी की पहचान संदीप के रूप में हुई है।

    पुलिस ने बताया कि अस्पताल में लड़की को मृत घोषित कर दिया गया, जबकि आरोपी की मां एवं पत्नी का इलाज चल रहा है। पुलिस ने बताया कि राजस्थान के मानधन कस्बे के पास हुडिया कलां गांव के संदीप कुमार ने मयूर विहार इलाके में एक कमरा किराये पर लिया था। वह अपनी पत्नी, बेटे, बेटी और अपनी बुजुर्ग मां के साथ वहां रह रहा था। पुलिस के मुताबिक देर शाम संदीप ने अपनी बेटी का गला रेंत दिया और उसके बाद अपनी पत्नी और मां पर हथौड़े से वार किया। घटना को अंजाम देने के बाद आरोपी मौके से फरार हो गया।

    पड़ोसियों ने तीनों को अस्पताल में भर्ती कराया जहां लड़की को मृत घोषित कर दिया गया। रामपुरा थाने में एफआईआर दर्ज कर ली है और मामले की जांच शुरू कर दी है। थाना प्रभारी मनीष कुमार ने कहा, ‘हम आरोपी को पकड़ने के लिए छापेमारी कर रहे हैं। आरोपी की गिरफ्तारी के बाद हमले के पीछे की वजह का पता चलेगा।’

  • मंदिर में युवक की अदजली लाश हुई बरामद

    मंदिर में युवक की अदजली लाश हुई बरामद

    बहादुरगढ़: हरियाणा में झज्जर जिले के बहादुरगढ़ में युवक को जिंदा जलाने की घटना सामने आई है। मिली जानकारी के मुताबिक, आज बुधवार को मंदिर में शिव और पार्वती की मूर्तियों के सामने युवक की अदजली हुई लाश मिली। ये पूरी घटना कबीर बस्ती में बुल्लड़ अखाड़ा के पास की है, जब लोग सुबह मंदिर में पूजा करने पहुंचे तो उन्होंने लाश को देखकर घटना की सूचना पुलिस को दी। जिसके बाद पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू कर दी है।

    मिली जानकारी के अनुसार, युवक की उम्र 25 से 30 साल के बीच लग रही है। देखने में ऐसा लग रहा है कि युवक को मंदिर के अंदर लाकर ही जलाया गया है। धुंए की वजह से दीवार काली हो गई है। युवक की पहचान के लिए पुलिस आसपास के एरिया में लोगों से पूछताछ कर रही है।

    जानकारी के मुताबिक, लाश जलने की वजह से भगवान की मूर्तियों पर भी काला धुआं लग गया। पुलिस ने मंदिर के आसपास रहने वाले लोगों से अपील की है कि यदि किसी व्यक्ति की उन्होंने मंदिर के आसपास संदिग्ध गतिविधि देखी है तो पुलिस को सूचना दें। शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया गया है, और रिपोर्ट आने के बाद मामले में और खुलासे होने की उम्मीद है।

  • नशे में धुत होकर युवक ने की ये हरकत, लोगों में मचा हड़कंप, देखें वीडियो

    नशे में धुत होकर युवक ने की ये हरकत, लोगों में मचा हड़कंप, देखें वीडियो

    पंचकूलाः बरवाला क्षेत्र के गांव सुल्तानपुर में एक चौंकाने वाली घटना सामने आई, जब एक व्यक्ति शराब के नशे धुत होकर यूनिपोल (बड़े होर्डिंग बोर्ड के खंभे) पर चढक़र सो गया। इस नजारे को देखकर स्थानीय लोगों में हड़कंप मच गया और तुरंत पुलिस को इस घटना की सूचना दी गई। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस और फायर ब्रिगेड की टीम ने व्यक्ति को समझाया जिसके बाद उसे नीचे उतारा गया। इस दौरान नशे में धुत व्यक्ति ऊपर से कूदने की धमकी भी दे रहा था।

    जानकारी मुताबिक, सुल्तानपुर में ढाबे पर काम करने वाला व्यक्ति शराब के नशे में धुत होकर ढाबे के साथ लगे यूनिपोल पर चढ़ गया। इस दौरान उसने अपना पैर कपड़े से बांध लिया और यूनिपोल पर ही सो गया। कुछ समय बाद जब लोगों ने उसे यूनिपोल पर देखा तो पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही बरवाला पुलिस चौकी प्रभारी अजय कुमार अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंचे और स्थिति की गंभीरता को देखते हुए तुरंत फायर ब्रिगेड को बुलाया। कुछ देर में फायर कर्मी मौके पर पहुंचे।

    फायर आपरेटर हरप्रीत सिंह तुरंत यूनिपोल पर चढ़ गए। उन्होंने गणेश को उठाया और नीचे उतरने को कहा, लेकिन वह उतरने के लिए तैयार नहीं था। वह नीचे कूदने की धमकी देने लगा। हरप्रीत ने उसके कमर में कपड़ा बांधा और सूझबूझ व कड़ी मशक्कत से व्यक्ति को सुरक्षित नीचे उतारा। इस दौरान उनके साथ फायर आपरेटर गुरप्रीत सिंह ने पोल पर चढक़र उनकी मदद की। इसके बाद पुलिस गणेश को अपने साथ बरवाला चौकी ले गई।

    जांच में पता चला कि यूनिपोल पर चढ़ा व्यक्ति उत्तराखंड निवासी गणेश है, जो पिछले कुछ समय से सुल्तानपुर में एक ढाबे पर काम करता है। यह घटना क्षेत्र में चर्चा का विषय बन गई है। लोग हैरान हैं कि आखिर गणेश इतनी ऊंचाई पर कैसे चढ़ा और वहां सो कैसे गया। फिलहाल, पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।