Category: Haryana

  • Kasauli Rape Case आया नया मोड़, Singer Rocky Mittal की शिकायत पर FIR दर्ज, 2 गिरफ्तार

    Kasauli Rape Case आया नया मोड़, Singer Rocky Mittal की शिकायत पर FIR दर्ज, 2 गिरफ्तार

    पंचकूला:हिमाचल प्रदेश के कसौली में रेप केस मामले में उस समय ट्विस्ट आ गया। जब हरियाना पुलिस ने सिंगर रॉकी मित्तल की शिकायत पर दो महिलाओं सहित कुल 6 लोगों के खिलाफ फिरौती और धमकाने का मामला दर्ज हो गया। जिसके बाद क्राइम ब्रांच 19 की पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार करआज माननीय अदालत मे पेश कर दो दिन का रिमांड हासिल किया है।

    हिमाचल पुलिस ने भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष मोहनलाल बडोली और हरियाणवी गायक रॉकी मित्तल पर रेप का मामला दर्ज किया था। जिसके बाद गायक रॉकी मित्तल ने पंचकूला पुलिस को शिकायत दी थी कि बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष मोहनलाल बडोली पर रेप का झूठा मामला दर्ज करवाने के लिए कुछ लोगो द्वारा फोन किया गया था।

    जब उसने ऐसा करने से मना किया, तो उसे धमकी दी गई कि अगर आरोपियों की मोहनलाल बडोली से मीटिंग कराकर सेटिंग नहीं करवाई तो गंभीर परिणाम भुगतने होंगे। रॉकी मित्तल ने अपनी दी शिकायत में बताया था कि कसौली रेप मामले में अमित बिंदल इस प्लान का मास्टरमाइंड था और समझौता करवाने की एवज में एक अन्य महिला आरोपी ने 50 लाख रुपए की मांग भी की गई थी।

    इस मामले में क्राइम ब्रांच 19 के इंचार्ज निर्मल सिंह ने बताया कि पुलिस को फिरौती मांगने को लेकर एक शिकायत मिली थी जिसके बाद इस मामले में अमित बिंदल और एक अन्य आरोपी महिला को गिरफ्तार किया है । रिमांड के दौरान आरोपियों से पूछताछ की जाएगी।

  • दर्दनाक हादसा: ट्रक की चपेट में आने से युवक की मौत, देखें वीडियो

    दर्दनाक हादसा: ट्रक की चपेट में आने से युवक की मौत, देखें वीडियो

    पंचकूला: सेक्टर 1 ओल्ड पंचकूला लाइट प्वाइंट पर सड़क हादसे में बाइक सवार 40 वर्षीय व्यक्ति की मौत होने का मामला सामने आया है। मृतक व्यक्ति सेक्टर 6 से ड्यूटी खत्म कर घर लौट रहा था। इस दौरान पंजाब ट्रक नंबर PB65 AK 6095 ने उसे टक्कर मार दी। इस हादसे मे बाइक सवार इकरार अहमद की मौके पर ही मौत हो गई।

     

    घटना की सूचना मिलने पर सेक्टर 1 के चौकी इंचार्ज राम मेहर पुलिस टीम के साथ घटनास्थल पर पहुंचकर ट्रक और बाइक को कब्जे में लिया। पुलिस ने व को सेक्टर 6 के अस्पताल की मोर्चरी में भेज दिया। पोस्टमार्टम के बाद पुलिस द्वारा आगामी कार्रवाई की जाएगी। मृतक इकरार अहमद फ्रेंड्स एंक्लेव मोर ठीकरी मोहाली पंजाब का रहने वाला है। बताया जा रहा है कि मृतक के चार बच्चे हैं और मृतक सेक्टर 6 में एक प्राइवेट ड्राइवर था। पुलिस मामले की जाँच कर रही है।

  • बाइक सवार 2 युवक गांजे के साथ गिरफ्तार, देखें वीडियो

    बाइक सवार 2 युवक गांजे के साथ गिरफ्तार, देखें वीडियो

    पंचकूलाः जिला पुलिस को नशा तस्करी करने वालों के खिलाफ एक और बड़ी कामयाबी मिली है। सेक्टर 1 चौकी पुलिस ने नाकाबंदी के दौरान बाइक सवार 2 युवकों से गांजा बरामद किया है। पुलिस ने आरोपियों पर एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है और गिरफ्तार आरोपियों से पूछताछ की जा रही है।

    जानकारी मुताबिक, पंचकूला के सेक्टर-1 चौकी इंचार्ज अरविंद ने जानकारी देते हुए बताया कि पुलिस नाकाबंदी के दौरान पंचकूला के नजदीक पेट्रोल पंप के पास मौजूद थी कि इसी दौरान 2 युवक बाइक पर आते हुए दिखाई दिए जो पुलिस को देखकर बाइक से भागने की कोशिश करने लगे लेकिन पुलिस द्वारा मुस्तैदी के साथ दोनों को पकड़ा लिया गया और जब उनकी तलाशी ली गई तो उनमें से एक युवक की जेब से गांजा बरामद किया गया और वजन करने पर 100 ग्राम गांजा पाया गया जिसके बाद पुलिस ने दोनों को गिरफ्तार कर पूछताछ शुरू कर दी है। इस मामले में आरोपियों से पूछताछ के बाद कई और अहम जानकारियां सामने आने की उम्मीद है।

  • CBI की वन्यजीव तस्करों पर बड़ी कार्रवाई, आरोपियों से तेंदुए की खाल बरामद, देखें वीडियो

    CBI की वन्यजीव तस्करों पर बड़ी कार्रवाई, आरोपियों से तेंदुए की खाल बरामद, देखें वीडियो

    Pangolin के शल्क व अन्य सामान बरामद

    पिंजौरः हरियाणा में सीबीआई ने वन्यजीव तस्करों पर बड़ी कार्रवाई की है। सीबीआई ने पिंजौर में छापा मारकर वन्यजीव तस्करों से तेंदुए की दो खाल, ऊदबिलाव की खाल और पैंगोलिन के शल्क बरामद किए हैं। सीबीआई की टीम ने गिरोह के चार तस्करों को भी गिरफ्तार किया।

    सीबीआई टीम के अधिकारियों का कहना है, यह तस्करी का संगठित नेटवर्क हो सकता है। उन्होंने बताया कि वन्यजीवों के अंगों के अवैध व्यापार के बारे में सूचना मिलने पर यह कार्रवाई की गई। सीबीआई की टीम ने यह कार्रवाई खुफिया सूचना पर की है।

    केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो की वाइल्ड लाइफ क्राइम यूनिट इकाई ने वन्यजीव अपराध नियंत्रण ब्यूरो (WCCB) के अधिकारियों के साथ मिलकर 3 फरवरी को तड़के एक स्पेशल ऑपरेशन के तहत अवैध शिकार और वन्यजीव व्यापार से जुड़ी महत्वपूर्ण कार्रवाई को अंजाम दिया। इस ऑपरेशन के दौरान हरियाणा के पिंजौर में एक वाहन को रोककर तलाशी ली गई, जिसमें से वन्यजीव अंग बरामद किए गए।

    सूचना के आधार पर पिंजौर में की गई छापेमारी में सीबीआई को तेंदुए की दो खाल, तेंदुए के नौ दांत, 25 पंजे, जबड़े के टुकड़े, ऊदबिलाव की तीन खाल और पैंगोलिन के शल्क मिले हैं। सीबीआई ने जो वन्यजीव की खालें और अन्य सामान बरामद हुआ है उसकी करीब 30 करोड़ रुपए कीमत बताई जा रही है। मामले में सीबीआई ने तीन आरोपियों को मौके से गिरफ्तार किया है और अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है।

  • 90 IAS, IPS सहित 103 अधिकारियों का हुआ ट्रांसफर, देखें लिस्ट

    90 IAS, IPS सहित 103 अधिकारियों का हुआ ट्रांसफर, देखें लिस्ट

    अंबालाः सरकार द्वारा बड़े पैमाने पर अधिकारियों के तबादलें किए गए है। मिली जानकारी के अनुसार मंगलवार देर रात को IAS, IPS और HCS अधिकारियों की ट्रांसफर-पोस्टिंग लिस्ट जारी कर दी। इसके बाद 13 HPS की भी लिस्ट सामने आई है, जिनके ट्रांसफर सरकार ने कर दिए हैं। प्रदेश में निकाय चुनाव की घोषणा के साथ ब्यूरोक्रेसी में यह बड़ा फेरबदल है।

    इस लिस्ट में पुलिस विभाग में बड़ा फेरबदल करते हुए 2007 बैच के IPS पंकज नैन और पावरफुल हो गए हैं। उन्हें प्रमोशन पर CMO का विशेष अधिकारी नियुक्त किया गया है। इससे पहले वह तत्कालीन CM मनोहर लाल खट्टर के भी विशेष अधिकारी रह चुके हैं।

    अब CM नायब सिंह सैनी के CMO में भी नैन की एंट्री हो गई है। नैन समेत 11 IPC की पदोन्नति पर नई पोस्टिंग की गई है। यह आदेश हरियाणा CMO की ओर से जारी किए गए हैं।

    वहीं, 79 IAS और HCS की ट्रांसफर-पोस्टिंग सूची में CMO में तैनात IAS सुधीर राजपाल को महिला एवं बाल कल्याण विभाग के अतिरिक्त मुख्य सचिव का अतिरिक्त कार्यभार सौंपा गया है। 2001 बैच के IAS अमनीत पी कुमार को मत्स्य विभाग का कार्यभार सौंपा गया है।

  • पुलिस और बदमाशों मे चली गोलियां, 2 की मौत

    पुलिस और बदमाशों मे चली गोलियां, 2 की मौत

    बुलेटप्रूफ जैकेट से बची 3 पुलिसकर्मियों की जान

    पलवलः गैंगस्टरों के खिलाफ चलाई गई मुहिम के तहत पुलिस ने कार्रवाई करते हुए मुठभेड़ में 2 बदमाशों को ढेर कर दिया है। मिली जानकारी के अनुसार दोनों बदमाशों पर पुलिस ने 1-1 लाख रुपए इनाम रखा हुआ था। सूत्रों के मुताबिक दोनों बदमाश एक कुख्यात गैंगस्टर के शूटर थे। सीआईए स्टाफ का कहना है कि बदमाशों के और साथी जो अभी फरार हैं, उनकी तलाश में भी टीम जुटी हुई है। मृतक बदमाशों की पहचान जोरावर और नीरज उर्फ नीरिया निवासी रेवाड़ी के रूप में हुई है। सीआईए की टीम और बदमाशों के बीच गोलीबार पलवल-नूंह मार्ग पर लालवा गांव के पास हुई। बदमाशों ने पहले फायरिंग शुरू की, जिसमें सीआईए इंचार्ज पीएसआई दीपक गुलिया और उनकी टीम के कुलदीप व नरेंद्र को गोलियां लगीं। हालांकि बुलेटप्रूफ जैकेट पहने होने की वजह से तीनों पुलिसकर्मी बच गए। इसके बाद पुलिस की जवाबी कार्रवाई में एक बदमाश को 2 और दूसरे को 3 गोलियां लगीं। दोनों की मौके पर ही मौत हो गई। बदमाश किसी बड़ी वारदात को अंजाम देने की फिराक में पलवल आए थे। इससे पहले इन बदमाशों ने जोहरखेड़ा गांव के सरपंच मनोज और उनके साथियों पर जानलेवा हमला किया था। उस वक्त सरपंच मनोज और जैनपुर गांव के रॉकी को गोलियां लगी थीं। इस मामले में SP चंद्र मोहन ने हत्या के प्रयास का केस दर्ज कर विशेष टीमें गठित की थीं। फिलहाल दोनों बदमाशों के शव अस्पताल की मॉर्च्युरी में रखे गए हैं।
  • रेकी करके घर से 60 हजार की नगदी और 4 फोन लेकर चोर फरार, देखें वीडियो

    रेकी करके घर से 60 हजार की नगदी और 4 फोन लेकर चोर फरार, देखें वीडियो

    पंचकूलाः आए दिन चोरी और लूटपाट की घटनाएं सामने आ रही है, वहीं सेक्टर-19 में स्कूटी चालक युवक ने मकान की रेकी कर सुबह 7 बजे 4 मोबाइल और 60 हजार की नकदी चोरी कर ली। पुलिस ने सेक्टर-19 निवासी अंकुश की शिकायत पर सेक्टर-20 थाने में केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पीड़ित ने बताया कि वह सुबह 7 बजे मकान के पहले तल पर सो रहा था। उसके नाना सुबह टहलने के लिए चले गए थे।

    इसी दौरान चोर ने पहले मकान की रेकी की। इसके बाद 7:15 बजे गेट खोलकर कमरे में घुस गया। इसके बाद चार मोबाइल और नकदी लेकर भाग गया। चोरी की वारदात घर के बाहर लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गया है। सीसीटीवी फुटेज के आधार पर पुलिस टीमें आरोपी को पकड़ने में लगी है। अंकुश ने बताया कि सुबह दादा टहलने गए थे, इस वजह से बाहर गेट का ताला खुला था। सीसीटीवी में नजर आ रहा है कि युवक ने घर के बाहर स्कूटी खड़ी करके 15 मिनट तक इंतजार किया।

    जब कोई आता नजर नहीं आया तो आरोपी गेट खोलकर घर के अंदर आ गया और चोरी करके चला गया। पंचकूला शहर में जनवरी माह में चोरी की कुल 55 मामले सामने आए हैं। ज्यादातर मामलों में चोरों ने मकान की रेकी करके फिर घटना को अंजाम दिया है। पुलिस चोरी की घटनाओं को रोकने में असफल हो साबित हो रही है। जनवरी माह में चंडीमंदिर में 21 मामले, सेक्टर-5 में 14 मामले, एमडीसी में 7, सेक्टर-7 में 7, सेक्टर-20 में 5 और सेक्टर-14 में एक मामला सामने आया है।

  • किसानों ने इस हाईवे पर Toll Plaza करवाया Free

    किसानों ने इस हाईवे पर Toll Plaza करवाया Free

    हरियाणा : किसानों ने जींद में दिल्ली-पटियाला नेशनल हाईवे पर स्थित खटकड़ टोल प्लाजा को फ्री करवा दिया है। यह टोल 4 बजे तक फ्री रहेगा। यहां किसान दरी बिछाकर बैठ गए हैं। वहीं अखिल भारतीय किसान सभा के राज्य अध्यक्ष मास्टर बलबीर सिंह, बलजीत मांडी, सतबीर खरल ने बताया कि किसान संगठन और जन संगठन खटकड़ टोल प्लाजा के प्रबंधकों की तानाशाही, राहगीरों से बदतमीजी, अनुशासनहीनता और कुप्रबंधन का विरोध कर रहे हैं।

    नियमानुसार टोल पर जो सुविधाएं उपलब्ध होनी चाहिए, उन सब सुविधाओं का खटकड़ टोल प्लाजा पर प्रबंधन नहीं है। किसानों ने कहा कि कि हाईवे कई जगह से टूटा हुआ। टोल प्लाजा के प्रबंधक सुविधाएं नहीं दे रहे हैं, जबकि वह 200 रुपए टोल वसूल रहे हैं। टोल फ्री करवाने के बाद किसान संगठन आठ और नौ फरवरी को प्रदेश भर में सभी सांसदों को ज्ञापन सौंपेंगे।

  • दर्दनाक हादसा : नहर में गिरी Car, 9 शव बरामद, 3 लापता

    दर्दनाक हादसा : नहर में गिरी Car, 9 शव बरामद, 3 लापता

    हरियाणा : फतेहाबाद में  धुंध के कारण भाखड़ा नहर में क्रूजर कार गिर गई थी। जानकारी के अनुसार गाड़ी में 14 लोग सवार थे। जिनमें से अब तक 9 लोगों के शव बरामद हो चुके है, 3 लोग अभी भी लापता हैं, जिनकी तलाश की जा रही है। बताया जा रहा है कि गाड़ी में 7 अलग-अलग परिवारों के लोग मौजूद थे, जो कि आपस में रिश्तेदार थे।

    मृतकों में से 8 लोग फतेहाबाद के गांव महमड़ा के 5 परिवारों के सदस्य थे। जिस कारण पूरा गांव गम में डूबा हुआ है। जानकारी के अनुसार सभी लोग पंजाब के फाजिल्का में शादी समारोह में जाने के लिए महमड़ा में इकट्ठे हुए, यहां से वह शादी में गए। जिसके बाद वह रात को ही घर वापिस आ रहे थे।

    जिसके बाद रास्ते में हादसे का शिकार हो गए। हादसे में बचने वालों में जरनैल सिंह और 10 वर्ष का अरमान है। अरमान पंजाब के रियोंद का रहने वाला है और इस हादसे में अपने पिता जसविंद्र सिंह, मां रविंद्र कौर और 12 वर्षीय बहन संजना को खो चुका है। उसके पिता जसविंद्र सिंह का शव अभी भी नहीं मिला है।

  • दर्दनाक सड़क हादसा: Truck की चपेट में आने से एक की मौत, दूसरे की हालत नाजुक

    दर्दनाक सड़क हादसा: Truck की चपेट में आने से एक की मौत, दूसरे की हालत नाजुक

    पंचकूला: सेक्टर 10 के चौक के निकट एक सड़क हादसे मे नौजवान के मौत की खबर है। जानकारी के मुताबिक इस घटना मे बाइक स्वर दो को अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। जिसके बाद ट्रक के टायरों के नीचे आने से एक युवक की मौत हो गई है और दूसरे के पैर में चोटें आई। मौके पर पहुंची पुलिस टीम ने दोनों को सेक्टर-6 अस्पताल मे इलाज के लिए दाखिल करवाया। जहां डाक्टरों ने जीरकपुर निवासी नारेंद्र को मृत घोिषत कर दिया। बाइक चालक जीरकपुर निवासी मोहित का इलाज जारी है।

    घायल मोहित ने बताया कि वह मेडिसिन कंपनी अलडोरा में काम करता है। वीरवार की सुबह वह जीरकपुर से पंचकूला आया था। जैसे ही सेक्टर-9 और 10 के चौक पर पहूंचा, तो अचानक पीछे से आ रही आटो ने उसकी बाइक को साइड मारी । जिस कारण संतुलन बिगड़ गया और बाइक गिर गई। इस दौरान पीछे से आ रहे ट्रक के टायरों के नीचे आने से नागेंद्र के शरीर का आधा हिस्सा दब गया।

    राहगीरों और पुलिस ने दोनों को अस्पताल पहुँचाया। मृतक की पत्नी मीरा ने बताया कि दोपहर को लगभग 12 बजे उसे कॉल आया कि नागेंद्र का एक्सीडेंट हो गया है। जिसके बाद डाक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए मोर्चरी में रखवा दिया। सेक्टर-5 की पुलिस थाना ने अज्ञात वाहन के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।