Category: Haryana

  • पति ने किया पत्नी का Murder, लाश लेकर पहुंचा अस्पताल, देखे वीडियो

    पति ने किया पत्नी का Murder, लाश लेकर पहुंचा अस्पताल, देखे वीडियो

    पंचकूला: पिंजौर मे पति और पत्नी के झगड़े मे उस समय खौफनाक मोड़ आ गया। जब पति ने गुस्से मे आकर पत्नी का सिर दीवार पर दे मारा। इस घटना मे पत्नी की मृत्यु हो गई। जिसके बाद पति खुद घायल पत्नी को लेकर अस्पताल पहुंचा। मृतका की पहचान तनु उम्र 23 साल पिंजौर निवासी के रूप में हुई है।

    मिली जानकारी के अनुसार बुधवार रात महिला का पति के साथ किसी बात को लेकर झगड़ा हो गया था। इसके बाद गुस्से में आकर पति ने पत्नी का सिर दीवार में दे मारा। पति ने अस्पताल में बताया कि उसने पत्नी को मारा है। मौके पर पहुंची क्राइम ब्रांच की टीम ने आरोपित पति को हिरासत मे लेकर शव का पोस्टमार्टम करवा परिजनों को सौप दिया।

    बताया जा रहा है कि कुछ समय पहले ही मृतका की शादी हुई थी। झगडे की वजह अभी सामने नहीं आई है। पुलिस ने मृतका की माँ नीलम की शिकायत पर पति, सास, ससुर और देवर के खिलाफ हत्या और दहेज़ का मामला दर्ज किया है।

  • राज्यपाल बंडारू दत्तात्रेय इलाज करवाने इस अस्पताल पहुंचे, देखें वीडियो

    राज्यपाल बंडारू दत्तात्रेय इलाज करवाने इस अस्पताल पहुंचे, देखें वीडियो

    पंचकूलाः हरियाणा के राज्यपाल बंडारू दत्तात्रेय का स्वास्थ्य ठीक नहीं है जिसके चलते वह अस्पताल अपना चेकअप करवाने के लिए पहुंचे हैं। इस दौरान उनके साथ बड़ा काफिला भी देखा है। पुलिस और कमांडों की टीम भी उनके साथ दिखी।

    बताया जा रहा है कि राज्यपाल बंडारू दत्तात्रेय पंचकूला के सेक्टर 6 के अस्पताल में पहुंचे हैं। कुछ दिनों से उनकों अपना स्वास्थ्य ठीक नहीं लग रहा था जिसके चलते उन्होंने एमआरआई करवाई और डॉक्टर से जांच भी करवाई गई। इस अवसर पर सेक्टर 6 अस्पताल में सुरक्षा के कड़े प्रबंध किए गए थे। 15 से 20 मिनट अपना चेकअप करवाने के बाद राज्यपाल चंडीगढ़ के लिए रवाना हो गए। उनके स्वास्थ्य के बारे में ज्यादा जानकारी नहीं मिल सकी है। इस दौरान उनका काफिला काफी मुस्तैद दिखा।

  • इस इलाके में ED की छापेमारी, देखें वीडियो

    इस इलाके में ED की छापेमारी, देखें वीडियो

    पंचकूलाः सरकार की कानून प्रवर्तन और आर्थिक खुफिया एजेंसी एनफोर्समेंट डायरेक्टरी द्वारा सुबह-सुबह जिले के सेक्टर 16 के एक घर में दबिश दी गई। इस दौरान उनके द्वारा घर का चपा-चपा छाना जा रहा है।


    जानकारी मुताबिक, भारत की जांच एजेंसी ईजी द्वारा पंचकूला के सेक्टर 16 के मकान नंबर 376 में सुबह-सुबह दबिश दी गई। इस दौरान सेक्टर 16 में रहने वाले विकास बंसल के निवास स्थान पर ईडी ने जांच की। बताया जा रहा है कि यह हिमाचल ईडी के पूर्व सहायक निदेशक विशाल्दीप द्वारा फिरौती व धमकी देने से जुड़ा मामला है। सुबह 9 बजे से ईडी की टीम घर में चेकिंग कर रही है। ईडी के 5 से 6 लोग घर में जांच कर रहे हैं तथा उनके सारे दस्तावेज व अन्य जानकारी हासिल की जा रही है। वहीं इस दौरान पुलिस टीम के अधिकारी भी मौजूद हैं।

  • 1.40 लाख रुपए रिश्वत लेते ETO ऑफिसर गिरफ्तार

    1.40 लाख रुपए रिश्वत लेते ETO ऑफिसर गिरफ्तार

    कैथलः एंटी करप्शन ब्यूरो द्वारा रिश्वतखोरों के खिलाफ चलाई गई मुहिम के तहत टीम ने ईटीओ ऑफिसर को गिरफ्तार किया है। दरअसल, आज सुबह ACB की टीम ने कैथल से ETO ऑफिसर दिनेश काजल को 1.40 लाख रुपए की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार किया है। आरोप है कि ईटीओ शिकायतकर्ता को ठेके की किश्त न चुकाने पर गारंटर की जमीन अटैच करने की धमकी दे रहा था, इसकी एवज में उसने 8 लाख रुपए की रिश्वत मांगी। इससे पहले वह शिकायतकर्ता से 60 हजार रुपए ले चुका था।

    शिकायत मिलने के बाद विजिलेंस ने प्लान बनाकर अधिकारी को करनाल रोड स्थित पद्मा सिटी मॉल के पीछे विभाग के नए कार्यालय में बुलाया। यहां एसीबी ने उसे दबोच लिया। चीका निवासी ओमप्रकाश उर्फ बुद्ध ने 2019-2020 में एक्साइज विभाग का ठेका लीज पर लिया था। बाद में किस्तें न चुकाने पर विभाग ने उसे डिफॉल्टर घोषित कर दिया। इस ठेके के गारंटर ऋषिपाल ने अपनी कृषि योग्य भूमि गिरवी रखी थी। ईटीओ गारंटी में दी गई जमीन के साथ-साथ शिकायतकर्ता की अन्य संपत्ति को भी अटैच करने की धमकी दे रहा था। इसके लिए तहसीलदार को पत्र भी लिखा था। शिकायतकर्ता ने इसकी सूचना एसीबी को भी दी।

    टीम लंबे समय से ईटीओ की निगरानी कर रही थी। शिकायतकर्ता की सूचना पर विजिलेंस ने जाल बिछाया और बुधवार सुबह 1.40 लाख की रिश्वत लेते समय ईटीओ दिनेश काजल को गिरफ्तार कर लिया। एसीबी ने दिनेश काजल के खिलाफ भ्रष्टाचार अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया है। ईटीओ की गिरफ्तारी के बाद एसीबी विभाग के अन्य कर्मचारियों की भी जांच कर रही है। कैथल एंटी करप्शन ब्यूरो टीम के इंस्पेक्टर महेंद्र सिंह ने बताया कि चीका निवासी शिकायतकर्ता ऋषिपाल की शिकायत पर ईटीओ दिनेश काजल को रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार किया है। आरोपी से पूछताछ की जा रही है।

     

  • घर में आग लगने से कीमती सामान जलकर हुआ राख, देखें वीडियो

    घर में आग लगने से कीमती सामान जलकर हुआ राख, देखें वीडियो

    पंचकूलाः पहाड़ी क्षेत्र मोरनी के गांव मंझोली में एक घर में आग लग गई। इस घटना में परिवार का काफी नुकसान हो गया। गनीमत ये रही कि जब आग लगी उस समय घर में कोई नहीं था। आग लगने का कारण परिवार द्वारा घर के अंदर जल रहा चूल्हा बताया गया। मंझोली निवासी लेखराज की पत्नी सुमन ने आग की घटना बारे जानकारी देते हुए कहा कि आग से लगभग ढाई से 3 लाख का नुकसान हुआ। जिसमें उनकी कीमती कमाई का पैसा, कुछ गहने और कीमती सामान था।

    उसने भगवान का शुक्र मनाते हुए कहा कि जाब आग लगी तब बेटा मंदीप घर के अंदर था तो वह घर से बाहर चला गया नहीं तो बड़ा नुकसान हो सकता था। घर में जब आग लगी घर से उठते धुएं को लेख राज के पड़ोसी नराता राम ने देखा और वह लोगों को बुलाने के लिए जोर जोर से आवाज लगाई। उसकी आवाज सुनकर गांव के सभी ग्रामीण लेखराज के घर की ओर भागे और पानी ओर मिट्टी डालकर आग बुझाने लगे। लेकिन आग बुरी तरह भड़की हुई थी जिससे घर का पूरा सामान जल गया। सुमन ने बताया कि केवल उनके पहने हुए कपड़े ही इस आग से बचे है।

    हादसे में घर के साथ बंधी एक गाय भी झुलस गई लेकिन उसकी जान ग्रामीणों ने बचा ली। मौके पर सरपंच काजल शर्मा, चौंकी इंचार्ज हरेंद्र सिंह, नंबरदार तिलक राज, पंच टिक्का सिंह आदि ने मौके पर जाकर पीड़ित परिवार से नुकसान बारे बात की। मौके पर पहुंची सरपंच काजल शर्मा ने बताया कि परिवार का काफी नुकसान हुआ है, उन्हें आर्थिक मदद की सख्त जरूरत है। उन्होंने जिला प्रशासन से भी मांग की कि पीड़ित परिवार का नायब तहसीलदार या अन्य स्त्रोत से मौका करवाकर परिवार को मदद उपलब्ध करवाई जाए।

  • पूर्व ऑफिसर के घर ACB की दबिश, 3 गिरफ्तार, करोड़ों रुपए बरामद

    पूर्व ऑफिसर के घर ACB की दबिश, 3 गिरफ्तार, करोड़ों रुपए बरामद

    पंचकूलाः फरीदाबाद की एंटी करप्शन ब्यूरो (ACB) की टीम ने पंचायती राज विभाग के रिटायर्ड अकाउंट ऑफिसर के घर में दबिश दी। इस दौरान एसीबी की टीम ने 50 करोड़ रुपये के घोटाले का पर्दाफाश करते 3 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। यह मामला बीडीपीओ कार्यालय, हसनपुर, जिला पलवल से जुड़ा है, जहां एक निजी फर्म के माध्यम से सरकारी धन का गबन किया गया था। मिली जानकारी के अनुसार ACB को घर से 3.65 करोड़ रुपए की नगदी और 6 लाख 65 हजार रुपए के सोने और चांदी के जेवरात मिले हैं। टीम ने पूर्व अफसर शमशेर सिंह को गिरफ्तार किया। इस कार्रवाई में पुलिस ने क्लर्क और अकाउंटेंट को भी गिरफ्तार किया है।

    ACB के मुताबिक पंचायत विभाग ने शिकायत दी थी कि कुछ अधिकारी भ्रष्टाचार में संलिप्त हैं। इसका खुलासा विकास एवं पंचायत विभाग के कार्यालय निदेशक की ऑडिट रिपोर्ट में हुआ। प्रदेश के चीफ अकाउंटेंट जनरल (प्रधान महालेखाकार) ने इस संबंध में रिपोर्ट सौंपी थी। जिसमें कहा कि विभाग के मुख्य लेखा अधिकारी की लॉगइन आईडी से बिना उचित अथॉरिटी और मंजूरी के वित्तीय वर्ष 2023-24 और 2024-25 में पलवल के जिला विकास एवं पंचायत अफसर (DDPO) को फंड आवंटित कर दिया गया। इस आवंटित फंड को सही दिखाने के लिए पलवल जिले के हसनपुर स्थित BDPO कार्यालय ने एक निजी फर्म मैसर्ज दीपक मैनपावर सर्विस के नाम पर बार-बार फर्जी बिल तैयार करवाए।

    इस शिकायत पर ACB ने 24 जनवरी को FIR दर्ज की। इसमें पलवल जिले के हसनपुर स्थित BDPO कार्यालय के क्लर्क राकेश कुमार को नामजद किया गया। उसके साथ विवादित फर्म मैसर्ज दीपक मैनपावर सर्विस, हसनपुर BDPO कार्यालय के अधिकारी और कर्मचारी, पलवल के DDPO कार्यालय, विभाग के कार्यालय निदेशक और अन्य प्राइवेट लोगों को आरोपी बनाया। इनके खिलाफ आईटी एक्ट 2000 के साथ भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम की धाराएं भी लगाई गईं। इसके बाद कार्रवाई करते हुए 25 जनवरी को ACB की टीम ने राकेश कुमार को गिरफ्तार किया। टीम ने आरोपी को कोर्ट में पेश कर 31 जनवरी तक रिमांड पर लिया।

     

  • Australia भेजने के नाम पर 4.50 लाख ठगे, आरोपी गिरफ्तार, देखें वीडियो

    Australia भेजने के नाम पर 4.50 लाख ठगे, आरोपी गिरफ्तार, देखें वीडियो

    पंचकूलाः ट्रैवल एजेंटों द्वारा आए दिन भोले-भाले लोगों को विदेश भेजने के नाम पर ठगा जा रहा है। वहीं ऑस्ट्रेलिया भेजने के नाम पर 4.50 लाख रुपए की ठगी के मामले में इंवेस्टिगेशन एंटी इमीग्रेशन फ्रॉड यूनिट ने अंबाला से आरोपी को गिरफ्तार किया। पकड़े गए आरोपी की पहचान अंबाला निवासी विनय के रूप में हुई है। सेक्टर-26 निवासी आशीष की शिकायत पर चंडीमंदिर पुलिस थाना में केस दर्ज किया गया था। मामले में जांच टीम ने 25 जनवरी को ठगी करने वाले आरोपी को काबू किया है।

    एसएचओ तजिंदर पाल सिंह ने बताया कि 2023 में चंडीमंदिर पुलिस ने आशीष की शिकायत पर मामला दर्ज किया था। पीड़ित ने शिकायत दी थी कि आरोपी सतपाल ने उससे ऑस्ट्रेलिया भेजने के नाम पर अलग- अलग खातों में 4.50 लाख रुपए डलवाए थे। इस मामले में अभी आरोपी सतपाल फरार चल रहा है, जिसे जल्द गिरफ्तार किया जाएगा। वहीं गिरफ्तार किए गए विनय को लेकर थाना प्रभारी ने कहा कि विनय आरोपी सतपाल का साथी है और वह किसी मोबाइल कंपनी में काम करता था।

    सतपाल आरोपी से फोन खरीदता था और बिकवाता था। आरोपियों ने एक पीड़ित को ऑस्ट्रेलिया की टिकट भी दी थी, जिसकी जांच चल रही है। थाना प्रभारी ने कहा कि अगर टिकट जाली साबित होती तो अन्य धाराओं भी जोड़ी जाएगी। आरोपी को 27 जनवरी को कार्ट में पेश करके तीन दिन के रिमांड पर लिया है। आरोपी से पूछताछ के बाद दूसरे आरोपी अंबाला निवासी सतपाल की खोजबीन के लिए टीमें लगा दी है। तीन दिन के रिमांड पर लिए गए आरोपी से धोखधड़ी रकम की रिकवरी की जाएगी।

  • गुरमीत राम रहीम को 12वीं बार मिली राहत, भक्तों से की ये खास अपील, देखें वीडियो

    गुरमीत राम रहीम को 12वीं बार मिली राहत, भक्तों से की ये खास अपील, देखें वीडियो

    रोहतक: डेरा प्रमुख गुरमीत राम रहीम को एक बार फिर से राहत मिली है। मिली जानकारी के अनुसार राम रहीम को 12वीं बार पैरोल मिलीहै। बताया जा रहा है कि रोहतक जेल प्रशासन ने गुरमीत राम रहीम को गुप-चुप तरीके से मंगलवार सुबह 5:26 मिनिट पर जेल से बाहर निकाला। सूत्रों से सामने आई जानकारी के मुताबिक, राम रहीम को इस बार 20 दिन की पैरोल मिली है। बाबा इस बार बाबा बागपत के बरनावा नहीं बल्कि सिरसा स्थित डेरे में रहेगा। वह करीब 8 साल बाद सिरसा पहुंचा है।

    वहीं साल 2017 के बाद गुरमीत राम रहीम 12वीं बार जेल से बाहर आया है। कड़ी सुरक्षा के बीच उसको जेल से बाहर निकाला गया। जानकारी के मुताबिक, हनीप्रीत खुद सिरसा प्रमुख डेरा प्रमुख राम राम रहीम को डेरे की 2 गाड़ियों के साथ लेने जेल पहुंची थी। इस दौरान सुरक्षा के सख्त इंतजाम किए गए थे। राम रहीम पिछले 8 सालों में पहली बार सिरसा स्थित डेरा मुख्यालय पहुंचा है। वहीं जेल से बाहर आने के बाद राम रहीम ने एक वीडियो संदेश जारी कर कहा कि परमात्मा की कृपा से अपने अनुयायियों के दर्शन के लिए वह बाहर आया है।

    इस बार वह सिरसा में आया है। उसने अपने समर्थकों से सिरसा न आने की अपील करते हुए कहा कि सभी लोग अपनी-अपनी जगह पर रहकर दर्शन दें। सेवादारों की कही बातों पर जरूर अमल करें। साल 2017 में सजा होने के बाद से राम रहीम सिरसा डेरे में नहीं जा सका था। अब वह सिरसा स्थित डेरा मुख्यालय पहुंचा है। राम रहीम को साल 2017 से अब तक 12 बार पैरोल और फरलो मिल चुकी है। इसे लेकर कई बार राज्य सरकारों पर भी सवाल उठ चुके हैं। अब एक बार फिर से वह जेल से बाहर आ गया है।

     

     

  • स्कूल वैन से गिरकर 3 वर्षीय बच्चे की मौत, ड्राइवर फरार

    स्कूल वैन से गिरकर 3 वर्षीय बच्चे की मौत, ड्राइवर फरार

    पलवलः हरियाणा के पलवल में बड़ा हादसा होने की घटना सामने आई है, जहां स्कूल वैन से गिरकर 3 वर्षीय बच्चे की मौत हो गई। मिली जानकारी के अनुसार बच्चा चलती स्कूली वैन की अचानक खिड़की खुलने से नीचे गिरा था। इसके बाद बच्चे का इलाज कराने की जगह ड्राइवर खून से लथपथ हालत में उसे मां की गोद में छोड़कर फरार हो गया। सहदेव का नंगला गांव की रहने वाली रेखा ने बताया कि मरने वाला उनका 3 साल का बेटा शिवांश था।

    उसका डीके बचपन स्कूल, हसनपुर में एडमिशन कराया था। जहां वह प्ले ग्रुप में पढ़ता था। वह स्कूल की इको वैन में आता-जाता था। बताया जा रहा है कि मां पीछे से चिल्लाती रही कि उसे अस्पताल ले चलो लेकिन ड्राइवर नहीं रुका। जब तक उसे अस्पताल पहुंचाया जाता, उसकी मौत हो चुकी थी। मां ने कहा कि अगर ड्राइवर उसी वक्त अस्पताल ले जाता तो शायद जान बच जाती। वहीं ड्राइवर ने बच्चे पर ही चलती वैन की खिड़की खोलने का आरोप लगाया है। पुलिस ने इस मामले में स्कूल मैनेजमेंट और ड्राइवर के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।

    आरोपी ड्राइवर की तलाश की जा रही है। मां ने आगे बताया कि शिवांश की स्कूल से छुट्‌टी हुई। वह ईको वैन से घर लौट रहा था। रास्ते में वह चलती वैन की खिड़की से नीचे गिर गया। दोपहर में अचानक उनके गेट को तेजी से खटखटाया गया। वह बाहर निकली तो शिवांश खून से लथपथ था। बच्चा बेहोश की हालत में भी था। वैन ड्राइवर हरि सिंह ने उन्हें बच्चा पकड़ाया और वहां से फरार हो गया।

    रेखा ने बताया कि बेटे को इस हालत में देखकर वह बुरी तरह से घबरा गई। उसने शोर मचाकर ड्राइवर को रोकने की कोशिश की ताकि उसे तुरंत अस्पताल ले जा सके लेकिन वह नहीं रुका। इसके बाद परिजन उसे पलवल नागरिक अस्पताल ले गए। जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मां ने कहा कि अगर ड्राइवर उसी वक्त उसे अस्पताल ले जाता तो शायद उसकी जान बच जाती।

     

  • वाहन की चपेट में आने से Homeguard जवान की मौत

    वाहन की चपेट में आने से Homeguard जवान की मौत

    पंचकूलाः सेक्टर-5 पुलिस थाना के अंतगर्त आते इलाके में सड़क हादसे की घटना सामने आई है, जहां अज्ञात वाहन की चपेट में आने से बाइक सवार होमगार्ड जवान की मौत हो गई। मिली जानकारी के अनुसार देर रात अज्ञात वहान ने रैली चौक के पास चौराहे पर बाइक सवार होमगार्ड को टक्कर मार दी। इस घटना के बाद चालक मौके से फरार हो गया। वहीं हादसे में घायल होमगार्ड जवान को राहगीरों की मदद से सिविल अस्पताल लाया गया।

    अस्पताल में डॉक्टरों की टीम ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। मृतक की पहचान अकाश राणा निवासी गांव तोगा खरड़, मोहाली के रूप में हुई है। होमगार्ड जवान पंचकूला क्यूआरटी-3 में तैनात था। परिजनों की शिकायत पर सेक्टर-5 पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज करके जांच शुरू कर दी है। जांच टीम सीसीटीवी कैमरे की मदद से आरोपी वाहन चालक की तलाश करने में जुटी है।

    जानकारी के मुताबिक होमगार्ड जवान अकाश ड्यूटी के काम से रैली चौक की तरफ से जा रहा था। तभी रात 9 बजे दूसरी तरफ से तेज रफ्तार से आ रही वाहन से टक्कर मार दी। टक्कर लगने से होमगार्ड के जवान अकाश राणा जमीन पर गिर गया। मौजूद लोगों ने डायल 112 पर दुर्घटना होने की सूचना दी। मौके पर पहुंची डायल 112 की पुलिस ने घायल को अस्पताल लेकर पहुंचे जहां पर जांच के बाद डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया।