Category: Haryana

  • CM के गृह क्षेत्र में नेता का गोलियां मारकर कत्ल, 2 घायल

    CM के गृह क्षेत्र में नेता का गोलियां मारकर कत्ल, 2 घायल

    अंबाला: जिले में आए दिन गोलियां चलने की घटनाएं सामने आ रही है। वहीं ताजा मामला मुख्यमंत्री नायब सैनी के गृह क्षेत्र नारायणगढ़ से सामने आया है, जहां बहुजन समाज पार्टी के नेता हरबिलास रज्जुमाजरा की गोली मारकर हत्या कर दी गई। इस घटना से लोगों में दहशत का माहौल बना हुआ है। मिली जानकारी के अनुसार अहलूवालिया पार्क के नजदीक हमलावरों ने बसपा नेता समेत 3 लोगों पर ताबड़तोड़ गोलियां बरसाई।

    हरविलास के साथी चुन्नू और एक अन्य साथी को चंडीगढ़ पीजीआई रेफर किया गया है। बताया जा रहा है कि यह हमला किसने और क्यों किया, इसका अभी पता नहीं चल पाया है। अभी तक मामले में पुलिस की तरफ से कोई जानकारी नहीं दी गई है। चश्मदीदों के मुताबिक 4 से 5 हमलावर कार में सवार होकर आए थे। उन्होंने ओवरटेक कर पहले तो बसपा नेता हरबिलास रज्जुमाजरा की कार को रोका और फिर उन पर ताबड़तोड़ गोलियां बरसा दी।

    चश्मदीदों के मुताबिक बसपा नेता ने हमलावरों से बचने की कोशिश की, हरबिलास रज्जुमाजरा कार से उतर कर भागने लगे, लेकिन बदमाशों ने उन्हें नीचे गिरा दिया और उन पर ताबड़तोड़ गोलियां बरसा दी। जिससे उनकी मौत हो गई। उनके दो साथी घायल हुए हैं। जिन्हें इलाज के लिए चंडीगढ़ पीजीआई में दाखिल करवाया गया है। बता दें कि हरियाणा विधानसभा चुनाव 2024 में हरबिलास रज्जुमाजरा ने बसपा-इनेलो के साझा उम्मीदवार के तौर पर नारायणगढ़ सीट से चुनाव लड़ा था। उन्हें 28 हजार से ज्यादा वोट मिले थे। फिलहाल वो हरियाणा में बहुजन समाज पार्टी के प्रदेश सचिव के पद पर तैनात थे।

  • RTO पर भड़के परिवहन मंत्री, लगाई तगड़ी क्लास, देखें वीडियो

    RTO पर भड़के परिवहन मंत्री, लगाई तगड़ी क्लास, देखें वीडियो

    नारनौलः परिवहन मंत्री अनिल विज हाल ही में जयपुर में गत दिवस आयोजित ऊर्जा मंत्रियों की बैठक में शिरकत करने के लिए गए थे। इस दौरान वह जब वापसी आ रहे थे तो आते समय अनिल विज नांगल चौधरी में ठहरे। इस दौरान उन्होंने लोगों से बातचीत की और लोगों की समस्याएं सुनी।

    लोगों ने परिवहन मंत्री को सबसे बड़ी परेशान शहर में बढ़ रहे ओवरलोडिंग वाहनों की संख्या बताई। लोगों ने कहा कि ओवरलोडिंग वाहनों से कई बार सड़क हादसे हो चुके हैं। उन्होंने परिवहन मंत्री से अपील की कि ओवरलोडिंग वाहनों की गिनती को कम किया जाए और ट्रैफिक पुलिस इस और ध्यान दे। लोगों की ये बात सुनकर अनिल विज गुस्से में आ गए और उन्होंने तुरन्त ही आरटीओ को फोन लगा दिया और उनकी जमकर क्लास ली।

    विज ने कहा कि इन वाहनों पर तुरंत रोक लगाई जाए। उन्होंने आरटीओ को कहा कि इन वाहनों से कई लोग अपनी जिंदगी गवा चुके है। इसलिए अगर इन ओवरलोडिंग वाहनों पर रोक न लगी तो वह कड़ा एक्शन लेंगे। उन्होंने कहा कि लोग ओवरलोडिंग वाहनों की फोटो खींचकर उन्हें भेजे तथा उस पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी। वहीं आरटीओ ने भी वाहनों पर और अधिक सख्ती बरतने की बात कही।

  • पुल के पास मिला व्यक्ति का शव, जानवरों ने नोंचा, देखें वीडियो

    पुल के पास मिला व्यक्ति का शव, जानवरों ने नोंचा, देखें वीडियो

    पिंजौरः यहां के अमरावती कॉलोनी के समीप गांव ढालोवाल और गांव रायपुर के बीच स्थित पुल के पास एक अज्ञात व्यक्ति की लाश मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। पिंजौर SHO रूपेश चौधरी ने बताया कि व्यक्ति, जो सुबह काम पर जा रहा था, ने लाश देखकर पुलिस को सूचना दी जिसके बाद मौके पर पहुंची पुलिस टीम ने आगामी जांच शुरू कर दी है।

    जानकारी मुताबिक, गांव ढालोवाल और गांव रायपुर के बीच अमरावती कॉलोनी के समीप एक व्यक्ति काम पर जा रहा था कि उसने अचानक पुल के पास व्यक्ति का शव पड़ा हुआ देखा जिसके बाद आनन-फानन में उसने इसकी जानकारी पुलिस को दी। घटना की जानकारी मिलने पर फॉरेंसिक टीम और क्राइम ब्रांच की टीम भी मौके पर पहुंची और घटना स्थल से सबूत जुटाए। पुलिस के अनुसार, मृतक की उम्र लगभग 40 से 45 वर्ष के बीच की है।

    प्रारंभिक जांच में यह मामला हत्या का प्रतीत हो रहा है। शव रातभर पुल के पास पड़ा रहा, जिसके चलते कुत्तों ने उसे क्षतिग्रस्त कर दिया। मृतक के शरीर का एक हाथ की कुछ उगलियां गायब पाई गई हैं। फिलहाल मृतक की पहचान नहीं हो पाई है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है और पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। इलाके में भी सूचना फैलाई गई है ताकि मृतक की पहचान की जा सके।

  • ACP और SHO पर हमला करने व वर्दी फाड़ने के मामले में बाप-बेटा गिरफ्तार, देखें वीडियो

    ACP और SHO पर हमला करने व वर्दी फाड़ने के मामले में बाप-बेटा गिरफ्तार, देखें वीडियो

    पंचकूलाः पीडब्ल्यूडी रेस्ट हाउस सेक्टर-1 में कष्ट निवारण समिति की बैठक के बाहर दो दिन पहले जमकर हंगामा हुआ। दरअसल, एमडीसी में स्थित पुलिस कमिश्नर ऑफिस में हंगामा करने और पुलिस कर्मियों को गाली देने के बाद जिला कष्ट निवारण समिति की बैठक में एसीपी और थाना प्रभारी पर हमला करने के मामले में पुलिस ने 2 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपियों की पहचान संजीव अग्रवाल और राहुल अग्रवाल के रूप में हुई है। दरअसल, बाप-बेटे ने एसीपी विक्रम नेहरा और सेक्टर 7 थाना प्रभारी राजवीर यादव के हाथ को दांत से काट दिया था।

    इस मामले में पुलिस ने कार्रवाई करते हुए दोनों को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी रायपुररानी के रहने वाले प्रोफेसर पिता और डॉक्टर बेटे को पुलिस ने गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया। इन दोनों पर पुलिस कमिश्नर ऑफिस में हंगामा करने और पुलिस कर्मियों को गाली देने के साथ-साथ पुलिस की वर्दी फाड़ने और पुलिस पर गाड़ी चलाने के व दो पुलिस अधिकारियों को दांत से काटने का आरोप है। इनके खिलाफ एमडीसी थाना पुलिस द्वारा मामला दर्ज कर गिरफ्तार किया गया।

    पुलिस के मुताबिक एमडीसी पुलिस कमिश्नर में हंगामा करने के बाद दोनों बाप बेटे सेक्टर एक पीडब्ल्यूडी रेस्ट हाउस के हाल में आयोजित ग्रीवेंस कमेटी की मीटिंग में हंगामा करने की नीयत से अचानक पहुंच गए पुलिस ने उन्हें ऐसा करने से रोका तो दोनों बाप बेटे ने एसीपी विक्रम नेहरा और सेक्टर 7 SHO राजवीर यादव के हाथ में दांत से काटा इसके बाद पुलिस ने अपना मेडिकल करवरकर आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है।

  • रेप केस मामले को लेकर सिंगर Rocky Mittal ने किए चौकाने वाले खुलासे, देखें वीडियो

    रेप केस मामले को लेकर सिंगर Rocky Mittal ने किए चौकाने वाले खुलासे, देखें वीडियो

    पंचकूलाः हरियाणा भाजपा अध्यक्ष मोहन लाल बड़ौली और गायक रॉकी मित्तल के खिलाफ दर्ज सामूहिक दुष्कर्म मामले में नया खुलासा हुआ है। पीड़ित महिला का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें उसने बड़ौली और रॉकी मित्तल पर कई गंभीर आरोप लगाए हैं। ऐसे में अब रॉकी मित्तल भी मीडिया के सामने आए हैं। मीडिया से बात करते हुए रॉकी ने कहा कि यह किस्सा कुर्सी का है और लोग मोहनलाल बडोली की कुर्सी छीनना चाहते हैं।

    रॉकी मित्तल ने कहा एक लड़की के आंसुओं ने 2 व्यक्तियों की जिंदगी नहीं बर्बाद की बल्कि 2 व्यक्तियों के परिवार की जिंदगी बर्बाद की है। इस कार्रवाई को लेकर उन्होंने कहा महिला आयोग के साथ-साथ पुरुष आयोग भी बनना चाहिए ताकि हमारे जैसे लोगों की सुनवाई हो सके। रॉकी मित्तल ने गंदी राजनीति बंद करने की अपील की है। इस दौरान उन्होंने किसी पर भी कीचड़ उछालने को बंद करने की अपील की है। उन्होंने कहा कई ऐसे लोग हैं जो झूठ रेप केस के मामले में सजा भुगत रहे हैं।

    भावुक होते हुए कहा किसी को किसी का करियर बर्बाद करने का हक नहीं और मेरे ऊपर कई लगे सभी आरोपी झूठे निकले। रॉकी मित्तल ने कहा इसके पीछे सेक्स रैकेट काम कर रहा है और इसकी सीबीआई जांच होनी चाहिए। उन्होंने कहा कि सीबीआई और नार्को टेस्ट होना चाहिए, जिसमें सबसे पहले मेरा टेस्ट होना चाहिए। ऐसे झूठे आरोपों को लेकर कई बार मेरा डूब मरने को दिल करता है। उन्होंने कहा मोहनलाल बडोली का राज्यसभा में जाना तय हो गया था और जैसे ही मोहनलाल बडोली का दोबारा से प्रदेश अध्यक्ष बनना तय हुआ उनके खिलाफ FIR सामने आ गई।

    रॉकी मित्तल ने कहा यह राजनीति की लड़ाई है रॉकी मित्तल ने कहा अगर यह मामला ठंडा हो जाता तो विरोधियों ने इस मामले को लेकर दूसरी लड़की भी तैयार कर रखी थी। रॉकी ने कहा की कॉल रिकॉर्डिंग मेरे पास है और यह फर्जीवाडा सितंबर से चल रहा है। मुझे भी इस मामले में गवाही देने के लिए डराया धमकाया गया और जब मैं नहीं माना तो मुझे भी इसमें आरोपी बना दिया गया। रॉकी ने कहा जब लड़की की कॉल रिकॉर्डिंग को मामले की जांच करने वाले पुलिस अधिकारी सुनेंगे तो सबके होश उड़ जाएंगे।

    मेरे पास 8 कॉल रिकॉर्डिंग है और एक कॉल रिकॉर्डिंग तो वह भी है जिसमें अगली लड़की धमकी देना चाह रही थी। एक केस खत्म होता तो दूसरे में फंसा देते हैं। इसकी आईपीएस, आईएएस अधिकारियों की टीम जांच करें या फिर सीबीआई इसकी जांच करें और सबका नार्को टेस्ट होना चाहिए। यह सीडी वीडियो कांड 2017-18 से चल रहे हैं। रॉकी ने कहा जब इस मामले की सीबीआई जांच होगी वह खुलकर सहयोग करेंगे और कई मगरमच्छ निकलकर सामने आएंगे।

  • E-Rickshaw की बैटरियां चोरी करने वाला शातिर गिरफ्तार, देखें वीडियो

    E-Rickshaw की बैटरियां चोरी करने वाला शातिर गिरफ्तार, देखें वीडियो

    पंचकूलाः चोरी की वारदातों को अंजाम देने के मामले में पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार किए गए आरोपों की पहचान पुनीत उर्फ पेप्सी निवासी लखनऊ के रूप में हुई है। जांच के दौरान सामने आया है। अपने नशे की लत को पूरा करने के लिए आरोपी ई-रिक्शा की बैटरी चोरी करता था।

    नशे की आपूर्ति के लिए चोरी के पैसों से चिट्टा(स्मेक) खरीदता था। मामले की जानकारी देते हुए क्राइम ब्रांच 19 के इंचार्ज निर्मल सिंह ने बताया कि ई-रिक्शा बैटरी चोरी करने के मामले में आरोपी से पूछताछ में सामने आया है कि उसने कई वारदातों को अंजाम दिया गया है। उन्होंने बताया कि आरोपी ई रिक्शा की बैटरी चोरी करने का काम करता है और कहीं भी ई-रिक्शा खड़ी हो तो वहां से बैटरी चोरी करता था। पुलिस ने बताया कि आरोपी आदतन अपराधी है और आरोपी यूपी के लखनऊ का रहने वाला है और हाल ही में बलटाना में रह रहा था।

    उन्होंने बताया कि पंचकूला के एमडीसी में ई-रिक्शा चोरी करने की वारदात को अंजाम दिया था और इसके बाद मामला दर्ज करने के बाद जांच पड़ताल में पता चला कि इसके द्वारा इस घटना को अंजाम दिया गया और जानकारी मिली है कि इसके द्वारा कई ई-रिक्शा की बैटरी चोरी करने की वारदातों को अंजाम दिया है और यह अकेला इन घटनाओं को अंजाम देता है। आरोपी को कोर्ट में पेश कर पुलिस रिमांड लिया जाएगा और पुलिस रिमांड के दौरान आरोपी से पूछताछ की जाएगी की बैटरी चोरी की वारदातें कहां-कहां की गई है।

  • खिलौनों में भरकर हो रही थी चरस की सप्लाई, आरोपी गिरफ्तार, देखें वीडियो

    खिलौनों में भरकर हो रही थी चरस की सप्लाई, आरोपी गिरफ्तार, देखें वीडियो

    पंचकूलाः खिलाैनों और गुड़िया में चरस भरकर कूरियर करने वाले गांव एर्नाकुलम निवासी आशिक रथीश को सीआईए ने केरल से गिरफ्तार कर लिया है। केरल कोर्ट में पेश करने के बाद पुलिस ने उसको 3 दिन के रिमांड पर लिया है। सीआईए की टीम आरोपी को पंचकूला लेकर पहुंच गई है।

    डीटीडीसी कूरियर ऑफिस से पकड़े गए खिलौने के बाद जांच टीम को यह जानकारी मिली थी कि आरोपी कई तरह के खिलौनों से चरस भरकर सप्लाई करता था। वह डिमांड के हिसाब से खिलौने का चयन करता था। 250 ग्राम है तो छोटे खिलौने में भेजता था। अगर आधा से एक किलो तक सप्लाई करना होता तो बड़े खिलौने का प्रयोग करता था।

    सीआईए इंचार्ज निर्मल सिंह ने बताया कि केरल से पकड़ा गया चरस तस्करी का आरोपी पांच साल से हिमाचल के मंडी में रहता था। वह वहीं पर एक होटल में काम करता था। यह भी जानकारी मिली है कि होटल में काम करते समय वह कूरियर की मदद से पंचकूला में कई जगहों पर सप्लाई देता था। 3 दिन के रिमांड पर यह पता लगाया जाएगा कि आरोपी कब से चरस कूरियर के माध्यम से डिलवरी करता था। इसके अलावा पंचकूला में कितने सौदागरों से जुड़कर वह यह काम करता था। इसके बारे में भी पता लगाया जाएगा।

  • बैठक के बाहर हुआ भारी हंगामा, बाप-बेटे ने ACP और SHO को किया घायल, देखें वीडियो

    बैठक के बाहर हुआ भारी हंगामा, बाप-बेटे ने ACP और SHO को किया घायल, देखें वीडियो

    पंचकूलाः पीडब्ल्यूडी रेस्ट हाउस सेक्टर-1 में कष्ट निवारण समिति की बैठक के बाहर जमकर हंगामा हुआ। कष्ट निवारण समिति की बैठक के दौरान अंदर हरियाणा के राजस्व एवं आपदा मंत्री विपुल गोयल लोगों की समस्याएं सुन रहे थे, बाहर एक प्रोफेसर और उनका बेटा मंत्री को अपनी समस्या सुनाना चाह रहे थे। लिस्ट में नाम नहीं होने की वजह से पुलिस ने उनको अंदर नहीं जाने दिया। उधर पिता-पुत्र दोनों पुलिस के खिलाफ मंत्री को शिकायत देना चाह रहे थे। उन्होंने पुलिस पर गंभीर आरोप भी लगाए। हंगामा इतना बढ़ गया कि पिता-पुत्र को पुलिस ने पकड़ लिया।

    पुलिस से स्वयं को छुड़ाने के प्रयास में पिता-पुत्र ने दांत से अधिकारियों का हाथ काट दिया। घायल सेक्टर-7 के एसएचओ राजवीर यादव और एसीपी विक्रम नेहरा को इलाज के लिए सेक्टर-6 अस्पताल में भर्ती कराया गया है। बैठक की लिस्ट में नाम नहीं होने कारण पिता-पुत्र को मीटिंग में नहीं जाने दिया गया। उसके बाद दोनों ने अपनी समस्या को लेकर शोर मचाना शुरू कर दिया और कैबिनेट मंत्री विपुल गोयल से मिलने की जिद पर अड़ गए। मीटिंग से बाहर निकले अधिकारियों ने दोनों को पकड़कर बाहर लेकर जाने लगे तो पुलिस से हाथापाई करने लगे। प्रोफेसर संजीव अग्रवाल ने आरोप लगाया कि उसके डॉक्टर बेटे राहुल का 2023 में एसीपी ने दो पुलिसकर्मियों के साथ अपहरण कर लिया था।

    बेटे को छोड़ने के लिए 40 लाख की फिरौती मांगी गई थी। इसी मामले को लेकर पुलिस और बाप-बेटे में झड़प हुई। बैठक में पुलिस कमिश्नर राकेश कुमार आर्य, उपायुक्त मोनिका गुप्ता के सहित पंचकूला के डीसीपी क्राइम मुकेश मल्होत्रा, डीसीपी हिमाद्री कौशिक भी मौजूद थे। मामले की जानकारी देते हुए पंचकूला के एएसपी मनप्रीत सूदन ने कहा कि पीडब्ल्यूडी रेस्ट हाउस में अपनी मांग को लेकर एक पिता और उसका बेटा मंत्री से मिलने आए थे। हंगामे की वजह को लेकर पुलिस जांच कर रही है। मामले की जांच के बाद कार्रवाई की जाएगी।

  • 3 साल के बच्चे को नशे की हालत में बदमाशों ने Cigarette से जलाने की कोशिश की, देखें वीडियो

    3 साल के बच्चे को नशे की हालत में बदमाशों ने Cigarette से जलाने की कोशिश की, देखें वीडियो

    पुलिस में शिकायत देने पर बच्चे की मां के साथ मारपीट कर चाकू से धमकाया

    पंचकूलाः यहां एक दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है जिसमें एक 3 साल के बच्चे को सिगरेटों और बीड़ियों से जलाने की कोशिश की गई। सेक्टर 17 की राजीव कॉलोनी के रहने वाले राजा राम ने बताया कि वह मिस्त्री का काम करता है और उसका 3 साल का बच्चा है जिसका पहले कॉलोनी के युवकों ने अपहरण किया। अपहरण करने के बाद उसको तांबे की तारों से बांधा गया और उसके बाद उस 3 साल के बच्चे को बीड़ी और सिगरेटों से जलाने की कोशिश की गई। जब उन युवकों का मन नहीं भरा तो बच्चे को लेटर से भी जलाने की कोशिश की गई। बच्चे के पिता राजा राम ने बताया कि आरोपी युवक सभी सेक्टर 17 की राजीव कॉलोनी में नशे का कारोबार करते हैं। बताया जा रहा है कि कॉलोनी के रहने वाले गोविंदा ने अपने दोस्तों के साथ ड्रग्स का नशा करके इस घटना को अंजाम दिया है और उनका बच्चा इतना डरा हुआ है कि 2 दिन से बच्चा सहमा हुआ है और रो रहा है। बच्चे के परिवार वाले कॉलोनी के पार्षद दलवीर वाल्मीकि से मिले। दलवीर वाल्मीकि ने उनके परिवार को आश्वासन दिया कि उनको न्याय जरूर मिलेगा और उनके परिवार को लेकर पुलिस चौकी में पहुंचे और पुलिस को कहा कि जल्द से जल्द इस मामले में पर्चा दर्ज किया जाए। बच्चे की माता सुनीता ने आरोप लगाते हुए कहा कि यह सारी वारदात होने के बाद भी जब आरोपियों को पता चला कि पीड़ित परिवार ने पुलिस चौकी में एक कंपलेट दी है, तो वह सभी आरोपी पीड़ित के घर पहुंचे और बच्चे की माता के साथ मारपीट की और चाकू से डराया कि पुलिस में गए तो अंजाम बुरा होगा। इस मामले में चौकी इंचार्ज मान सिंह का कहना है कि मामले की जानकारी अभी मिली है। बच्चे का मेडिकल करवाकर आरोपियों पर मामला दर्ज कर लिया जाएगा और आरोपियों पर बनती कार्रवाई की जाएगी।
  • सरपंच से राजनीति शुरू करने वाले पूर्व MLA का हुआ निधन

    सरपंच से राजनीति शुरू करने वाले पूर्व MLA का हुआ निधन

    हिसारः हरियाणा के टोहाना से विधायक रह चुके कर्म सिंह डांगरा का आज सुबह निधन हो गया। मिली जानकारी के अनुसार वह 2 दिन बीमार चल रहे थे। उन्होंने हिसार के जिंदल अस्पताल में आज अंतिम सांस ली। गौर हो कि 14 अगस्त 1920 को गांव डांगरा में जन्मे कर्म सिंह ने अपने राजनीतिक जीवन की शुरुआत 1963 में गांव का सरपंच बन कर की थी।

    ईमानदारी और मेहनत के कारण वे कई वर्षों तक सरपंच बने रहे। जानकारी के अनुसार कर्म सिंह डांगरा ने 1977 में फतेहाबाद जिले की टोहाना विधानसभा सीट से जनता पार्टी की टिकट पर चुनाव जीता। 1982 में वे जनता पार्टी के हिसार जिलाध्यक्ष बने। 1986 में चौधरी देवीलाल के आह्वान पर न्याय युद्ध के लिए दिल्ली तक पैदल यात्रा की।

    1987-88 के दौरान हरियाणा खादी बोर्ड के चेयरमैन के रूप में भी उन्होंने सेवाएं दीं। सादगीपूर्ण जीवन जीने वाले कर्म सिंह डांगरा को पूरे क्षेत्र में ईमानदार नेता के रूप में जाना जाता था। उनका अंतिम संस्कार उनके पैतृक गांव डांगरा में तीन बजे किया जाएगा।