Category: Haryana

  • गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के पूर्व अध्यक्ष ने दिया इस्तीफा

    गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के पूर्व अध्यक्ष ने दिया इस्तीफा

    असंधः हरियाणा गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के पूर्व अध्यक्ष जगदीश सिंह झींडा ने असंध सीट से इस्तीफे का ऐलान किया है। उन्होंने पार्टी की हार की जिम्मेदारी लेते हुए यह फैसला लिया। बता दें कि कल हुए हरियाणा गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के आम चुनाव में उन्होंने 1900 वोटों से जीत हासिल की थी।

    दरअसल, हरियाणा सिख गुरुद्वारा मैनेजमेंट कमेटी (एचएसजीएमसी) के करीब 11 साल बाद हुए चुनाव में सिख नेता सरदार जगदीश सिंह झींडा गुट का दबदबा रहा। सिख नेता संत बलजीत सिंह दादूवाल इस चुनाव में हार गये, जबकि सरदार दीदार सिंह नलवी बहुत कम वोटों से चुनाव जीत पाए हैं। वहीं दूसरी ओर सिख नेता बलदेव सिंह कायमपुरी ने स्वयं चुनाव नहीं लड़ा, लेकिन उनके गुट के कुछ सदस्यों ने ही हरियाणा सिख गुरुद्वारा मैनेजमेंट कमेटी के चुनाव में जीत दर्ज कराई है।

    हरियाणा सिख एकता दल ने राज्य के 40 वार्डों में हुए चुनाव में सात उम्मीदवारों को अपना समर्थन दिया था, जिसमें से पांच की जीत हुई है। बलजीत सिंह दादूवाल, दीदार सिंह नलवी और जगदीश सिंह झींडा अलग-अलग समय पर हरियाणा सिख गुरुद्वारा प्रबंधन कमेटी के अध्यक्ष भी रह चुके हैं। हरियाणा सिख गुरुद्वारा मैनेजमेंट कमेटी (एचएसजीएमसी) के चुनाव में रविवार को सुबह आठ बजे मतदान आरंभ हुआ, जो कि पांच बजे तक चला।

    राज्य के सभी 22 जिलों को 40 वार्डों में बांटा गया था। 40 सदस्यों के चुनाव के बाद इनमें से अध्यक्ष, वरिष्ठ उपाध्यक्ष, उपाध्यक्ष और महासचिव समेत विभिन्न पदाधिकारियों का चयन किया जाएगा। अब से पहले शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी (एसजीपीसी) के तहत हरियाणा से सदस्य चुने जाते थे। यह पहला मौका है, जब हरियाणा सिख गुरुद्वारा मैनेजमेंट कमेटी का स्वतंत्र चुनाव हुआ है। हरियाणा सिख गुरुद्वारा मैनेजमेंट कमेटी के चुनाव में 70.73 प्रतिशत मतदान हुआ है।

    सबसे ज्यादा 78.56 प्रतिशत मतदान डबवाली में हुआ, जबकि रतिया में 76.11 प्रतिशत वोट पड़े। रतनगढ़ में 74.2 प्रतिशत, कांगठली में 73.68, रानियां में 75.03 और नाथूसरी चौपटा में 76.73 प्रतिशत सिख मतदाताओं ने मतदान किया है। एचएसजीएमसी केचुनाव को लेकर राज्य के सिख मतदाताओं में खासा उत्साह देखने को मिला। महिलाओं के साथ नवोदित युवा मतदाताओं ने इस चुनाव में अपने वोट के अधिकार का इस्तेमाल किया।

    एचएसजीएमसी के चुनाव में चार प्रमुख सिख नेताओं बलजीत सिंह दादूवाल, जगदीश सिंह झींडा, बलदेव सिंह कायमपुर और दीदार सिंह नलवी गुटों की प्रतिष्ठा दांव पर लगी थी। बलजीत सिंह दादूवाल की टीम ने शिरोमणि अकाली दल (हरियाणा) आजाद के बैनर तले चुनाव लड़ा, जबकि जगदीश सिंह झींडा की टीम ने पंथक दल (झींडा) के बैनर तले अपनी पसंद के उम्मीदवारों को चुनाव मैदान में उतारा।

     

  • बदमाशों ने 2 युवकों पर किया चाकू से हमला, हालत गंभीर, देखें वीडियो

    बदमाशों ने 2 युवकों पर किया चाकू से हमला, हालत गंभीर, देखें वीडियो

    पंचकूलाः हिमाचली ढाबा के पास बदमाशों में 2 युवकों पर चाकू से हमला करके गंभीर रूप से घायल कर दिया। इस घटना को लेकर लोगों में दहशत का माहौल पाया जा रहा है। घायलों को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया जहां डॉक्टरों ने दोनों को चंडीगढ़ रेफर कर दिया। बताया जा रहा है कि मौली जागरा निवासी पल्ली, माजरी चौक निवासी संजय, साहिल और आशू ने चाकू से हमला किया है। घायलों की पहचान रविद्र उर्फ सूरज और जॉनी निवासी राजीव कॉलोनी के रूप में हुई है। लोगों के अनुसार चारों बदमाशों ने हिमाचली ढाबा के पास जॉनी को चाकू मारने के बाद पीछे से आ रहे सूरज को रोककर चाकू से वार कर दिया। शरीर में दो जगहों पर चाकू लगने से दोनों घायलों को आसपास के लोगों ने जिला अस्पताल इलाज के लेकर गए जहां पर डॉक्टर ने इलाज के बाद दोनों को चंडीगढ़ सेक्टर-32 के अस्पताल में रेफर कर दिया है। घायल के परिजनों ने बताया कि जॉनी के पेट और पीछे पीठ पर चाकू लगे हैं। वहीं सूरज उर्फ रविंद्र को पीठ और पट पर दो जगहों पर चाकू से मारा है। घाव अधिक होने से दोनों को डॉक्टरों ने उपचार करने के बाद चंडीगढ़ रेफर कर दिया है। मामले में पुलिस जांच में शुरू कर दी है।
  • घर में बंधक बनाकर 1.20 लाख लुटने के मामले में 3 गिरफ्तार, देखें वीडियो

    घर में बंधक बनाकर 1.20 लाख लुटने के मामले में 3 गिरफ्तार, देखें वीडियो

    पंचकूलाः उत्तराखंड से पंचकूला के सेक्टर-16 में घर में बंधक बनाकर 1.20 लाख रुपए लूटने के मामले में 3 आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। मिली जानकारी के अनुसार आरोपियों ने 12 लाख रुपये लेने आए गांव बानूसी निवासी हिमांशु, अवनीश और पंकज सिंह को 3 घंटे तक कमरे में बंदी बनाकर रखा था और आरोपी पीड़ित लोगों से 1.20 लाख रुपये लूटकर फरार हो गए थे। इस मामले में पुलिस ने कार्रवाई करते हुए तीनों को गिरफ्तार कर लिया है।

    काबू किए गए आरोपियों की पहचान मोहित निवासी बागपत, मोहम्मद ताजिम निवासी जीरकपुर और मोसिम निवासी सहारनपुर के रूप में हुई है। तीनों आरोपी को पुलिस ने राजीव काॅलोनी से गिरफ्तार किया है। सेक्टर-14 थाना इंचार्ज विजय कुमार ने बताया कि 15 जनवरी को घटना के बारे में शिकायत मिलने पर रिपोर्ट दर्ज करके जांच शुरू कर दी गई थी। जांच टीम लगातार राजीव काॅलोनी में दबिश दे रही थी। सूचना मिलने पर तीनों आरोपी को काबू में लिया है। तीनों आरोपी से पूछताछ करने के बाद कोर्ट में पेश किया जहा से कोर्ट से पांच दिन का पुलिस रिमांड मिला।

    हिमांशु की शिकायत में बताया था कि भाई रवि कंयाल कजाकिस्तान में एमबीबीएस की पढ़ाई करता है। 14 जनवरी सोमवार को उसने फोन पर बताया था कि सेक्टर-16 पंचकूला के रहने वाले प्रिंस के पास से 12 लाख रुपये और पासपोर्ट लेने जाना था। दूसरे दिन 15 जनवरी को अपने दोस्तों के साथ पंचकूला पहुंचा था। जब नंबर पर कॉल किया तो प्रिंस ने लोकेशन पंचकूला सेक्टर-16 का भेजा था। इसके बाद पकड़े गए तीनों आरोपी ने उत्तराखंड से आए तीनों युवकों को मारपीट करने के बाद बंधक बनाकर 1 लाख 20 हजार रुपये लूटने का मामला दर्ज हुआ था।

  • Shooter Manu Bhaker पर टूटा दुखों का पहाड़, नानी और मामा की हुई मौत

    Shooter Manu Bhaker पर टूटा दुखों का पहाड़, नानी और मामा की हुई मौत

    चरखी दादरी : हरियाणा के चरखी दादरी से एक दर्दनाक हादसा होने की खबर सामने आई है। मिली जानकारी के अनुसार अंतरराष्ट्रीय शूटिंग खिलाड़ी मनु भाकर की नानी और मामा की सड़क हादसे में मौत हो गई। अंतरराष्ट्रीय शूटर व खेल रत्न अवार्डी मनु भाकर के मामा युद्धवीर सिंह और नानी सावित्री देवी का रविवार सुबह दादरी में सड़क हादसे में निधन हो गया। रविवार सुबह करीब 9.30 बजे नेशनल हाईवे 334बी पर दादरी के लोहारू चौक और महेंद्रगढ़ बाईपास के बीच ब्रेजा कार और स्कूटी की टक्कर हो गई।यह हादसा महेंद्रगढ़ बाइपास रोड पर स्कूटी व ब्रेजा गाड़ी की टक्कर से हुआ।

    बताया जा रहा है कि टक्कर इतनी भीषण थी कि मनु भाकर के मामा और नानी की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे के बाद गाड़ी चालक मौके से फरार हो गया। हादसे की सूचना पुलिस को दी गई । सूचना मिलते ही मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने  मृतकों के शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए नागरिक अस्पताल भिजवाया। बता दें कि 2 दिन पहले ही मन्नू भाकर को राष्ट्रपति से खेल रत्न अवॉर्ड मिला था।

    मनु भाकर को शुक्रवार को राष्ट्रीय खेल पुरस्कार 2024 के अवसर पर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू से प्रतिष्ठित मेजर ध्यानचंद खेल रत्न पुरस्कार से सम्मानित किया गया। 22 वर्षीय मनु भाकर पिछले साल पेरिस ओलंपिक में 10 मीटर एयर पिस्टल व्यक्तिगत और 10 मीटर एयर पिस्टल मिश्रित टीम स्पर्धाओं में कांस्य पदक जीतकर इतिहास रचा था। वह ओलंपिक के एक संस्करण दो पदक जीतने वाली स्वतंत्र भारत की पहली एथलीट बन गई थीं।

  • बड़ी खबरः Gun Culture पर गाना बनाने वाले Singers के YouTube अकाउंट होंगे फ्रीज, देखें वीडियो

    बड़ी खबरः Gun Culture पर गाना बनाने वाले Singers के YouTube अकाउंट होंगे फ्रीज, देखें वीडियो

    पचंकूलाः हरियाणा सरकार ने हाल ही में अपराधियों के खिलाफ कार्रवाई करने के लिए साइबर पुलिस को सख्ती से निपटने के आदेश दिए थे। जिकसे बाद अब साइबर पुलिस एक्शन मोड में आ गई है। इसी के चलते पुलिस हरियाणा में गन कल्चर पर गाना बनाने वाले गायकों के यूट्यूब चैनल अकाउंट फ्रीज करने जा रही है । मामले की जानकारी देते हुए एसपी साइबर अमित दहिया ने बताया कि हमने सोशल मीडिया पेट्रोलिंग टीम बनाई है और यह टीम यूट्यूब सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म व्हाट्सएप इंस्टाग्राम और अन्य सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर नजर रखेगी।

    किसी व्यक्ति द्वारा ऐसी गतिविधियां करना जो कानूनी प्रारूप में नहीं आती उनको हम पहले नोटिस जारी कर रहे हैं और गाने के बारे में नोटिस देकर पूछा जाएगा तो ठीक नहीं तो उनके सभी सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म के अकाउंट बंद कर दिए जाएंगे और कानूनी कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने बताया कि हाल ही में जो टीम बनाई है उनके द्वारा गाने के लिरिक्स, गाने का वीडियो और सोशल मीडिया वीडियो पर नजर रखी जा रही है और टीम के द्वारा कई गाने और वीडियो की तस्वीर और डाटा निकाल कर दिया है।

    जो गाने अपराध के प्रति प्रेरित करते हैं उन पर कार्रवाई की जाएगी। गैर कानूनी गतिविधियां किसी की बंदूक का इस्तेमाल कोई और कर रहा है और सोशल मीडिया में खुद को बड़ा दिखाने के लिए हथियार के साथ वीडियो डालते हैं हम उनके ऊपर भी संज्ञान ले रहे हैं और उनकी लिस्ट बनाई जा रही है उनके खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी और सोशल मीडिया अकाउंट्स बंद किए जाएंगे। उन्होंने कहा कि हमारी प्रक्रिया में नए और पुराने सभी ऐसे गानों को देखा जाएगा जो गैरकानूनी और अभद्र शब्दावली का प्रयोग किया गया है और नोटिस देने के बाद म्यूजिक कंपोजर, डायरेक्टर और सिंगर को बुलाया जाएगा और उनसे जवाब मांगा जाएगा अन्यथा कानूनी प्रक्रिया के तहत कार्रवाई की जाएगी।

    इसको लेकर एसपी साइबर मुख्यालय पंचकूला में यह टीम काम करेगी और जिन पुलिस अधिकारियों को इसकी जानकारी है उनको इस टीम में रखा गया है। उन्होंने कहा कि जो सिंगर चाहे वह बड़ा हो या छोटा हो अगर समाज के अंदर वह गाना सभ्य नहीं माना जाता कोई भी सिंगर हो शब्दावली और गाने को कैसे दिखाया गया है जो जो आएगा कोई भी हो उनके खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

  • भीषण सड़क हादसे में 18 वर्षीय युवक की मौत, देखें वीडियो

    भीषण सड़क हादसे में 18 वर्षीय युवक की मौत, देखें वीडियो

    पंचकूलाः बंदर घाटी मोगी नंद सेक्टर 23 में सड़क हादसे की घटना सामने आई है। हादसा इतना भीषण था कि इस हादसे में 18 वर्षीय युवक की मौत हो गई। मृतक की पहचान विनोद उर्फ प्रमोद के रूप में हुई है। मिली जानकारी के अनुसार मृतक विनोद परिवार के साथ गांव मोगीनंद पंचकूला में किराए पर रहता था। वहीं विनोद के एक्सीडेंट होने के कारणों का अभी तक पता नहीं चला है।

    घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंचे थाना चंडी मंदिर प्रभारी रामपाल सिंह मामले की जांच में जुट गए। इंस्पेक्टर रामपाल सिंह ने बताया मृतक विनोद के शव को एंबुलेंस द्वारा सेक्टर 6 नागरिक अस्पताल में पहुंचा दिया गया है। उन्होंने कहा कि एक्सीडेंट का कारण अभी पता नहीं चला है, आसपास लगे सीसीटीवी कैमरे खंगाले जा रहे है। वहीं घटना की सूचना मृतक के परिजनों को दे दी गई है। मौके पर पहुंचे मृतक के परिजनों का कहना है कि एंबुलेंस फोन करने के एक से डेढ़ घंटे की देरी से आई।

  • इंसानियत शर्मसार ! छोटे ने किया बड़े भाई का गोली मारकर कत्ल

    इंसानियत शर्मसार ! छोटे ने किया बड़े भाई का गोली मारकर कत्ल

    फरीदाबादः हरियाणा के फरीदाबाद में इंसानियत शर्मसार करने वाली घटना सामने आई है। जहां प्रॉपर्टी के विवाद को लेकर छोटा भाई ही बड़े भाई के खून का प्यास हो गया। दरअसल, प्रॉपर्टी के विवाद को लेकर छोटे भाई ने अपने ही बड़े भाई की गोली मारकर हत्या कर दी। मृतक की पहचान नरेंद्र निवासी फतेहपुर चंदीला के रूप में हुई है। मिली जानकारी के अनुसार बड़े भाई के सीने में गोली मारी और फरार हो गया।

    घटना सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लिया और जांच शुरू कर दी है। बताया जा रहा हैकि नरेंद्र प्रॉपर्टी डीलर था। दूसरी ओर नरेंद्र का छोटा भाई विकास भी प्रॉपर्टी डीलिंग का ही काम करता है। बताया जा रहा है कि नरेंद्र के चाचा कुलदीप सिंह ने विकास को बचपन में ही गोद ले लिया था। पुलिस के मुताबिक, दोनों भाइयों के बीच ओल्ड फरीदाबाद स्थित शोरूम को लेकर विवाद चल रहा था।

    इस दौरान नरेंद्र शोरूम पर बैठा हुआ था। यहां विकास अपने किसी साथी के साथ पहुंचा। विकास और नरेंद्र के बीच यहां कहासुनी हो गई। मामला इतना बढ़ गया कि विकास ने अपनी लाइसेंसी रिवॉल्वर निकाली और नरेंद्र पर फायरिंग कर दी। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव कब्जे में ले लिया। पुलिस ने परिजनों की शिकायत पर विकास के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।

  • नाबालिग गर्लफेंड के कहने पर युवकों ने कार को पेट्रोल बम से जलाया, जानें वजह

    नाबालिग गर्लफेंड के कहने पर युवकों ने कार को पेट्रोल बम से जलाया, जानें वजह

    पानीपतः यहां से एक अजीब मामला सामने आया है। गांव सोंधापुर में एक घर के बाहर सड़क पर खड़ी कार को किसी अज्ञात द्वारा आग लगा दी गई। कार मालिक ने जब घटना के बाद सीसीटीवी फुटेज चैक की तो पता चला कि कुछ युवक उनकी कार को आग लगा रहे हैं जिसके 4 दिन बाद पीड़ित ने पुलिस को शिकायत दी। पुलिस ने शिकायत के आधार पर मामला दर्ज कर लिया है।

    पुलिस को दी शिकायत में गुलफाम ने बताया कि वह सांई कॉलोनी, सौंधापुर का रहने वाला है। 11 जनवरी की रात करीब 9 बजे वह अपनी कार को गली में खड़ा कर घर के अंदर चला गया था। रात करीब 11:55 बजे उसे बाहर से गाड़ी का शीशा टूटने की आवाज सुनाई दी। उसने खिड़की से बाहर की ओर झांक कर देखा तो उसकी गाड़ी में आग लगी हुई थी। पास से दो व्यक्ति भाग रहे थे जिनको उसने देख लिया था। इनमें से एक का नाम रिंकू निवासी गांव सौधापुर व दूसरे का नाम हिमांशु निवासी सौंधापुर है।

    हालांकि उक्त युवकों पर उसे शक नहीं था। इसके बाद उसने 16 जनवरी को सीसीटीवी कैमरे खंगाले जिनमें उसे रिंकू हाथ में पेट्रोल की बोतल लेकर आता हुआ दिखाई दिया था जिसके बाद उसने दोनों आरोपियों के खिलाफ पुलिस को शिकायत दी है।

    पीड़ित ने बताया है कि उसकी कार में उन युवकों ने पड़ोस में रहने वाली नाबालिग गर्लफ्रेंड के कहने पर आग लगाई है। पीड़ित के मुताबिक उसने एक साल में तीन कारें खरीदी हैं। इस वजह से नाबालिग लड़की उससे जलती है। इसी के चलते उसने वारदात को अंजाम दिलवाया।

  • कनाडा छोड़ भारत में आकर बाबा बने आईआईटियन अभय सिंह के पिता का आया ब्यान, देखें वीडियो

    कनाडा छोड़ भारत में आकर बाबा बने आईआईटियन अभय सिंह के पिता का आया ब्यान, देखें वीडियो

    प्रयागराज में चल रहे महाकुंभ से चर्चा मेें आए थे बाबा अभय

    झज्जरः उत्तर प्रदेश के प्रयागराज में चल रहे महाकुंभ में चर्चा का विषय बने हुए आईआईटियन बाबा अभय सिंह हरियाणा के झज्जर जिले के रहने वाले हैं। उनके पिता झज्जर न्यायालय में बतौर Advocate प्रैक्टिस करते हैं। पिता करण ग्रेवाल का कहना है कि अभय सिंह बचपन से ही पढ़ाई में बहुत अच्छा था। स्थानीय स्कूलों में शिक्षा ग्रहण करने के बाद अभय सिंह ने दिल्ली से आईआईटी के एग्जाम की कोचिंग ली थी। इसके बाद मुंबई आईआईटी से कोर्स किया। इसके बाद उसने मास्टर्स ऑफ डिजाइनिंग का कोर्स भी किया। इतना ही नहीं अभय सिंह ने देश की राजधानी दिल्ली और कनाडा में भी प्रतिष्ठित कंपनियों में नौकरी की। मगर उसके बाद वह कनाडा छोड़कर वापस से भारत लौट आया। देश वापस लौटने के बाद अभय सिंह सर्दियों में मनाली, शिमला, हरिद्वार समेत कई अन्य जगहों पर घूमता फिरता रहता था। पिता करण ग्रेवाल का कहना है कि उनकी बाबा अभय सिंह से करीब 6 महीने पहले बात हुई थी। उसके बाद से ही वह परिवार से दूरी बनाए हुए हैं। करण ग्रेवाल का कहना है कि वह और उनके परिवार चाहते हैं कि बाबा अभय सिंह वापस घर आ जाए लेकिन वह यह भी मानते हैं कि बाबा बनने के बाद उनके बेटे का वापस परिवार में लौटना अब संभव नहीं हो सकेगा। आपको बता दें, प्रयागराज में चल रहे महाकुंभ में मीडिया से बात करते हुए बाबा अभय सिंह ने बताया था कि वह मुंबई से आईआईटी पासआउट है। उसके बाद से ही उनकी प्रसिद्धि सोशल मीडिया पर जमकर हो रही है।
  • सिलेंडर से लगी आग में झुलसे 2 बच्चे, एक की हालत गंभीर, देखें वीडियो

    सिलेंडर से लगी आग में झुलसे 2 बच्चे, एक की हालत गंभीर, देखें वीडियो

    पीड़ित बोला- इलाके में ब्लैक में बेचते सिलेंडर

    मनीमाजराः विकास नगर के मकान नंबर 1495 में 2 बच्चों के झुलसे की घटना सामने आई है। मिली जानकारी के अनुसार देर रात को छोटे सिलेंडर की गैस से निकली आग में आकर 2 बच्चे बुरी तरह झुलस गए। जिनमें से एक चार वर्षीय बच्चे ऋषभ है जिसका इलाज पंचकूला के सेक्टर 6 हॉस्पिटल में चल रहा है, जबकि दूसरे 14 साल के बच्चे अंकित का इलाज सेक्टर 32 के सरकारी अस्पताल में चल रहा है। दोनों बच्चों के चेचरे भाई हैं। दोनों वीरवार शाम सात बजे को सिलेंडर से निकली आग में आकर जुलूस गए हैं। हालांकि आसपास के लोगों का कहना है कि दोनों छोटे सिलेंडर में गैस भर रहे थे वहीं उनके पास आग जला रखी थी, सिलेंडर की गैस ने यह आग पकड़ ली और भवक से बाहर निकली जिसकी चपेट में आकर दोनों बच्चे जल गए। घटना की सूचना पुलिस को दे दी गई है। जिसके बाद मौके पर पहुंची पुलिस मामले की जांच में जुट गई।