Category: Haryana

  • नौकर ने खाने में मिलाया नशीला पदार्थ, साथियों संग कीमती सामान लेकर फरार, देखें वीडियो

    नौकर ने खाने में मिलाया नशीला पदार्थ, साथियों संग कीमती सामान लेकर फरार, देखें वीडियो

    पंचकूलाः सेक्टर-11 में एक बड़ी घटना सामने आई है। जहां नौकर की ओर से घर में रह रहे सदस्यों को नशीला पदार्थ खिलाकर बेहोश कर दिया, जिसके बाद चोरी की वारदात को अंजाम दे दिया। पीड़ित परिवार के एक सदस्य ने बताया कि नौकर, जो कि नेपाल का रहने वाला है, करीब 15-20 दिनों से उनके घर में काम कर रहा था।

    आरोपी ने अपने साथियों के साथ मिलकर चोरी की वारदात को अंजाम दिया। चोरों ने न केवल घर से कीमती सामान चुराया, बल्कि सीसीटीवी कैमरे का रिकॉर्डिंग सिस्टम भी अपने साथ ले गए, ताकि सबूत न बचें। पारिवारिक सदस्यों का सेक्टर 6 के नागरिक अस्पताल में इलाज जारी है। घटना की शिकायत पंचकूला पुलिस में दर्ज कराई गई है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। संदिग्ध नौकर और उसके गैंग के अन्य सदस्यों को पकड़ने के लिए विशेष टीमों का गठन किया गया है।

  • Retired Judge ने ट्रेन के आगे कूदकर की आत्महत्या, 2 दिन से था लापता, देखें वीडियो

    Retired Judge ने ट्रेन के आगे कूदकर की आत्महत्या, 2 दिन से था लापता, देखें वीडियो

    पंचकूलाः यहां एक रिटायर्ड जज द्वारा ट्रेन के आगे कूदकर आत्महत्या करने का मामला सामने आया है। मौके पर रिटायर्ड जज से कोई भी सुसाइड नोट नहीं मिला है। पुलिस ने घटना की सूचना परिजनों को दे दी है।

    जानकारी मुताबिक, पंचकूला के रिटायर जज ने दिल्ली- अमृतसर रेलवे ट्रैक पर शाहाबाद मारकंडा में वंदे भारत ट्रेन के आगे कूदकर आत्महत्या कर ली। सेक्टर 25 की चौकी इंचार्ज सुनीता छोकन ने बताया कि कल हमारे पास उनके पुत्र निपुण कश्यप आए थे, जिन्होंने बताया कि उनके पिताजी रविंद्र कुमार कश्यप जोकि मकान नंबर 548 पी सेक्टर 27 पंचकूला के निवासी हैं, हर्बल पार्क में सैर करने गए थे। काफी समय के बाद भी वह वापिस नहीं आए हैं। उन्होंने कहा कि उन्होंने रिश्तेदारों में काफी देखा परन्तु वह कहीं नहीं मिले हैं।

    चौकी इंचार्ज सुनीता ने बताया कि उनके पुत्र ने हमको बताया कि उनके पिताजी ने काले रंग की जैकेट और काले रंग का लोअर डाला हुआ है और हमने तुरंत केस दर्ज करके उनकी तलाश शुरू कर दी और आज सुबह करीब 8:00 बजे पता लगा कि रिटायर जज आर.के. कश्यप ने कुरुक्षेत्र के पास शाहबाद में ट्रेन के नीचे आकर आत्महत्या कर ली। पुलिस ने बताया कि मौके से कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है।

    इंचार्ज ने बताया कि इस पूरे मामले की जांच चल रही है कि रिटायर जज ने आत्महत्या किस वजह से की है। रिटायर जज के आत्महत्या के बाद पूरा परिवार सदमे में है। पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंपकर आगामी कार्रवाई कर दी है।

  • खेल-खेल में 2 नाबालिगों नें मारा चाकू, देखें वीडियो

    खेल-खेल में 2 नाबालिगों नें मारा चाकू, देखें वीडियो

    पंचकूला। जिले में एक गुल्ली डंडे का खेल खेलते हुए दो नाबालिगों ने दीपक कुमार को चाकू मारकर ज़ख्मी करने का मामला सामने आया है। जहां, बताया जा रहा है कि गांव खड़क मंगोली पुराना पंचकूला में गुल्ली डंडे का खेल खेलते हुए दो नाबालिक बच्चों ने दीपक कुमार की पीठ पर चाकू मारकर ज़ख्मी कर दिया। जिसके बाद जख्मी हालत में अपनी पड़ोस के पास आया और उसे कहने लगा कि मेरे पीठ पर चाकू मार दिया गया है। जिसके बाद आनन-फानन में उसे इलाज के लिये अस्पताल में भर्ती कराया गया। वहीं, सूचना पाकर मौके पर पहुंची डीसीपी हिमांद्री कौशिक के नेतृत्व क्राइम मुक्त पंचकुला पुलिस चौकी सेक्टर 1.प्रभारी इंचार्ज राम मेहर की टीम। मामले संबंधी जानकारी हासिल की।

    डॉक्टर ने सेक्टर 1 की चौकी को मामले संबंधी सूचना दी तभी अरविंद कुमार एएसआई सेक्टर 6 अस्पताल पहुंचे और दीपक का बयान लिया दोनों चाकू मारने वाले नाबालिक है। एक की उम्र 17 साल और दूसरे की 15 वर्ष है तुरंत कार्रवाई करते हुए कुछ ही घंटे के अंदर चाकू मारने वाले दोनों नाबालिको पुलिस अभिरक्षा में लेकर ज़ुनाइल बोर्ड मैं पेश कर अंबाला सुधार घर में भेज दिया गया। आपको बता दें पुलिस ने चाकू और डंडा दोनों बरामद कर लिए है।

  • दुकान में युवक ने लगाया फंदा, मौत, देखें वीडियो

    दुकान में युवक ने लगाया फंदा, मौत, देखें वीडियो

    फरीदाबादः यहां एक दर्दनाक खबर सामने आई है जहां, खेड़ी थाना इलाके के न्यू भारत कॉलोनी में संदिग्ध परिस्थितियों में 21 वर्षीय युवक का शव फंदे पर लटका हुआ मिला। सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को परिजनों के सामने उतरवाकर पोस्टमार्टम के लिए सिविल अस्पताल में भिजवा दिया है।

    मृतक अवदेश के भाई सतीश शर्मा ने बताया कि उसका भाई न्यू भारत कॉलोनी में बांस-बल्ली बेचने वाली दुकान में पिछले ढाई साल से काम कर रहा था। आज सुबह उसी दुकान में फंदे पर लटकी हुई उसी लाश मिली है। उन्होंने बताया कि उन्हें भी स्थानीय लोगों ने सूचना दी थी। जब मौके पर पहुंचे तो देखा कि उनका भाई दुकान के अंदर फंदे पर लटका हुआ है, उसके बाद पुलिस को बुलाया गया।

    बताया जा रहा है कि दुकान का गेट भी अंदर से लॉक था। रात 8:00 बजे उसने भाभी से फोन करके खाना जल्दी भेजने के लिए कहा था। घर में खाना लेट बनने की वजह से उसने खाना होटल से मंगवाकर खा लिया था, जब भाभी ने दोबारा उसे फोन किया तो उनसे बोला कि होटल से खाना मंगवाकर खा लिया है। उसके बाद क्या हुआ यह किसी को नहीं पता। सुबह पड़ोसियों ने फोन कर बताया कि अवदेश दुकान के अंदर फंदे पर लटका हुआ है। मृतक अवदेश के भाई सतीश ने बताया कि वह यूपी के संभल के रहने वाले हैं।

  • 5 हजार का इनामी नशा तस्कर गिरफ्तार, देखें वीडियो

    5 हजार का इनामी नशा तस्कर गिरफ्तार, देखें वीडियो

    पंचकूला। सीआईए स्टाफ ने कार्रवाई करते हुए एक 5 हजार के इनामी वांटेड भूकी सप्लाई करने वाला आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस टीम ने बताया कि आरोपी को राजस्थान के चितोरगढ़ से गिरफ्तार किया है। सीआईए स्टाफ के एडिशनल इंचार्ज मनदीप डाढ़ा ने बताया कि 2020 में चदीमंन्दिर से 2 क्विंटल भूक्की पकड़ी थी। इस दौरान आरोपी बॉबी मौके से फरार होगया था और काफी समय से आरोपी बॉबी फरार था।

    बॉबी के ऊपर 5 हजार का इनाम रखा गया था। इसके बाद कार्रवाई करते हुए कल बॉबी आरोपी को राजस्थान के चितोरगढ़ से गिरफ्तार किया गया। वहीं, पंचकूला कोर्ट में पेश किया गया। जहाँ से आरोपी बॉबी को पांच दिन का पुलिस रिमांड मिला। मनदीप सिंह ने बताया कि रिमांड के दौरान ये पता लगाया जाएगा कि आरोपी से भूक्की कहां से लाता था और किस किस को स्पलाई करता था।

  • पॉलिसी करवाने के बहाने LIC एजेंट की महिला गैंग ने बनाई अश्लील वीडियो, लूटे 55 हजार, गिरफ्तार, देखें वीडियो

    पॉलिसी करवाने के बहाने LIC एजेंट की महिला गैंग ने बनाई अश्लील वीडियो, लूटे 55 हजार, गिरफ्तार, देखें वीडियो

    पंचकूलाः पुलिस ने सेक्टर 12 में LIC एजेंट की अश्लील वीडियो बनाकर लूटपाट करने और उन्हें ब्लैकमेल करने के मामले में 2 महिलाओं को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने बताया कि आरोपी महिलाए फोन कर लोगों को अपने कमरे में बहाने से बुलाया करती थी और उसके बाद व्यक्ति की अश्लील वीडियो बनाकर उनसे लूटपाट करने के बाद उन्हें ब्लैकमेल करती थी। पंचकूला के सेक्टर 12 के एक किराए के मकान पर दो महिलाएं ओर एक व्यक्ति अपने गैंग के साथ वारदातों को अंजाम देती थी लेकिन इसका खुलासा तब हुआ जब एक LIC एजेंट को इंश्योरेंस करवाने के बहाने से अपने कमरे में बुलाया और अपने गैंग के अन्य साथियों को बुलाकर इसका अश्लील वीडियो बनवाया।

    इस दौरान एजेंट को कई घंटे बंधक बनाकर इस से 55 हजार रुपए लूट और उसके बाद व्यक्ति का अश्लील वीडियो भी बनाया। गैंग का पर्दाफाश तब हुआ जब पीड़ित व्यक्ति पंचकूला के सेक्टर 14 थाना में पहुंचा और पुलिस को अपनी आप बीती सुनाई। पुलिस ने तुरंत इस मामले में कार्रवाई करते हुए सेक्टर 12 से गैंग की दो महिला सदस्यों को गिरफ्तार किया जबकि एक व्यक्ति की गिरफ्तारी के लिए पुलिस छापेमारी कर रही है। मामले की जांच कर रहे थाना प्रभारी विजय कुमार ने बताया कि यह गैंग कई वारदातों को अंजाम दे चुका है और यह गैंग धोखे से लोगों को अपने कमरे में बुलाते थे और उससे लूटपाट की घटना को अंजाम दिया करते थे।

    उन्होंने बताया कि इस गैंग की 2 महिलाओं ओर एक व्यक्ति द्वारा एक LIC एजेंट को बहाने से अपने कमरे में बुलाया और महिला की पीड़ित व्यक्ति के साथ जबरन अश्लील वीडियो भी बनाई गई। जिसके बाद एजेंट से आरोपियों ने 55 हजार रुपए लूट लिए और उसे किसी को ना बताने की धमकी देकर छोड़ दिया। इसके बाद पुलिस ने पीड़ित की शिकायत पर दो महिलाओं को गिरफ्तार किया है। पीड़ित व्यक्ति एलआईसी एजेंट ने अपनी दी शिकायत में बताया कि गैंग की एक महिला ने एलआईसी के बहाने से उसे बुलाया और कहा कि उसकी और उसकी मां की LIC करनी है और उसकी मां विधवा है उसके पिता की मौत हो चुकी है।

    गैंग की महिला सदस्य बहाने से बाथरूम में गई और कपड़े उतार कर मेरे साथ अश्लील वीडियो बनाने लगी। इतनी देर में इस बाथरूम से एक लड़का और एक लेडिस आए और आकर मेरे सारे कपड़े उतार कर वीडियो बनाया। आरोपियों ने मेरे साथ मारपीट की और मुझसे पैसों की मांग करने लगे। पीड़ित ने बताया कि उसके बैग में 15 हजार निकाल लिए और उसके एटीएम का पासवर्ड लेकर उसमें से 40 हजार निकाल लिए और जबरदस्ती मेरी अश्लील वीडियो बनाकर मुझे ब्लैकमेल करने लगे और किसी को ना बताने की धमकी दी।

  • चोरी की वारदातों में शामिल MA और BA Pass 2 आरोपी गिरफ्तार, देखें वीडियो

    चोरी की वारदातों में शामिल MA और BA Pass 2 आरोपी गिरफ्तार, देखें वीडियो

    पंचकूलाः जिले में बाइक चोरी का गैंग सक्रिय होता जा रहा था, जोकि आए दिन बाइक चोरी की वारदातों को अंजाम दे रहा था। वहीं आज पुलिस ने इस गैंग के खिलाफ कार्रवाई करते हुए 2 आरोपियों को गिरफ्तार किया है, जबकि एक आरोपी अभी भी फरार है। आरोपी स्पलेंडर बाइक को निशाना बनाते थे। मामले की जानकारी देते हुए इंचार्ज युधवीर सिंह व जांच अधिकारी कंवर ग्रेवाल ने बताया कि इस गैंग में 3 लोग शामिल है।

    उनकी टीम ने 2 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है, जबकि तीसरा आरोपी अभी फरार चल रहा है, जल्द ही उसे भी गिरफ्तार कर लिया जाएगा। वहीं जांच अधिकारी कंवर ग्रेवाल ने बताया कि 2 जनवरी को हमने करण उर्फ कणु और मोहित को बाइक चोरी के मामले में गिरफ्तार किया था। जिसके बाद आरोपियों को पंचकूला कोर्ट में पेश करके 5 दिन का पुलिस रिमांड मिला था। रिमांड के दौरान पुलिस टीम को चोरो से 5 बाइक बरामद हुई है, जिनमें एक बाइक जीरकपुर के बिग बाजार से आरोपियों ने चोरी की थी और 2 बाइक सेक्टर 6 के सामान्य अस्पताल के पीछे से चोरी की थी।

    वहीं एक बाइक सेक्टर 9 की मार्किट से चोरी की थी और एक बाइक सेक्टर 4 की मार्किट से चोरी की थी। जांच अधिकारी ने बताया कि आरोपी चोर करण और मोहित पंचकूला के खरंग मंगोली के रहने वाले है। जिनमें से करण बीए पास है और मोहित एमए पास है। पूछताछ में पता चला है कि दोनों ड्रग्स के आदि है और नशे के पूर्ति को पूरा करने के लिए चोरियां करते थे। आरोपियों को आज पंचकूला कोर्ट में पेश करके अंबाला जेल भेज दिया गया।

  • सरकार का ऐलानः लोगों को मिलेंगा High Speed Free Internet

    सरकार का ऐलानः लोगों को मिलेंगा High Speed Free Internet

    अंबालाः हरियाणा सरकार ने गांव हाई स्पीड इंटरनेट से जोड़ने का फैसला किया है। इसी के तहत डिजिटल भारत की दिशा में एक बड़ा कदम उठाते हुए बीएसएनएल के साथ मिलकर ग्राम पंचायतों में सरकारी संस्थानों को निःशुल्क फाइबर-टू-द-होम (एफटीटीएच) इंटरनेट कनेक्शन प्रदान करने के लिए एक महत्वाकांक्षी परियोजना शुरू की है। इस परियोजना के तहत, 31 दिसंबर 2024 तक बीएसएनएल द्वारा 31,741 इंटरनेट कनेक्शन सफलतापूर्वक स्थापित किए जा चुके हैं।

    स्टेट ब्रॉडबैंड कमेटी की बैठक में मुख्य सचिव डॉ. विवेक जोशी ने बताया कि इस परियोजना का कुल बजट 130 करोड़ रुपए है। इसे केंद्र और राज्य सरकारों द्वारा संयुक्त रूप से वित्त पोषित किया जा रहा है। इस पहल का उद्देश्य ग्रामीण क्षेत्रों में डिजिटल कनेक्टिविटी को बढ़ाना और वहां के समुदायों को हाई-स्पीड इंटरनेट सेवाएं उपलब्ध कराना है। प्रत्येक ग्राम पंचायत को दो वर्षों के लिए 10 निःशुल्क एफटीटीएच कनेक्शन प्रदान किए जा रहे हैं, जिससे सरकारी कार्यों में डिजिटल सेवाओं की पहुंच आसान और तेज होगी।

    डीसीआरआई पहल के तहत, हारट्रोन की टीम ने हरियाणा उद्यम संवर्धन केंद्र (एचईपीसी) के सहयोग से 5जी डिप्लॉयमेंट फार्म विकसित और परीक्षण किया है। यह फार्म स्ट्रीट फर्नीचर राइट ऑफ वे (आरओडब्ल्यू) एप्लीकेशन के लिए तैयार किया गया है। फार्म का स्टेजिंग सर्वर पर सफलतापूर्वक परीक्षण किया गया है और इसे दूरसंचार विभाग की तकनीकी टीम की मदद से केंद्रीय आरओडब्ल्यू पोर्टल के साथ एकीकृत कर दिया गया है।

    हरियाणा सरकार की यह पहल डिजिटल कनेक्टिविटी को मजबूत बनाने के साथ-साथ ग्रामीण समुदायों को डिजिटल सेवाओं के माध्यम से सशक्त बनाने की दिशा में एक अहम कदम है। इससे सरकारी संस्थानों में डिजिटल कार्यप्रणाली को बढ़ावा मिलेगा और ग्रामीण क्षेत्रों में इंटरनेट सेवाओं की उपलब्धता में उल्लेखनीय सुधार होगा।

  • तीन से चार पलटियां खाकर साइकिल सवार के ऊपर गिरी अनियंत्रित Scorpio, देखें वीडियो

    तीन से चार पलटियां खाकर साइकिल सवार के ऊपर गिरी अनियंत्रित Scorpio, देखें वीडियो

    पंचकूलाः सुबह-सुबह 6 बजे सेक्टर 10 और 11 के चौक पर एक स्कॉर्पियो सवार युवकों ने साइकिल सवार व्यक्ति को टक्कर मार दी जिससे व्यक्ति की मौके पर ही मौत हो गई। घटना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने मामला दर्ज कर आगामी जांच शुरू कर दी है।

    जानकारी मुताबिक, सुमित पाण्ड्य और मोहिंदर ममता इन्केल्व धकोली से किसी काम से सेक्टर 7 पंचकूला जा रहे थे, जैसे ही वह सेक्टर 10 और 11 चौक पर पहुंचे तो देखा कि एक तेज रफ्तार स्कॉर्पियो लापरवाही से गाड़ी चलाते हुए आई और अनियंत्रित होकर 3 से 4 पलटियां खाकर व्यक्ति के ऊपर गिर गई जिससे व्यक्ति की मौके पर ही मौत हो गई। मरने वाले की पहचान विशाल (23) के रूप में हुई है जो खरंग मंगोली से अपने काम पर इंडस्ट्रियल एरिया जा रहा था। विशाल इंडस्ट्रियल एरिया के एक्सरा मशीन फैक्ट्री में काम करता था।

    विशाल सुबह अपने काम पर जा रहा था और यह हादसा हो गया। हादसे में सुमित पाण्ड्य और मोहिंदर भी घायल बताए जा रहे हैं जिनका इलाज सेक्टर 6 के अस्पताल में चल रहा है। सेक्टर 10 के चौकी इंचार्ज गुरपाल सिंह ने बताया कि बॉडी का पोस्टमार्डम करवाकर बॉडी परिवार को सौंप दी है। दूसरी और केस दर्ज करके जांच शुरू कर दी है।

  • सरकारी अस्पताल में चोरों के हौंसले बुलंद, मरीज के पैसे लेकर हुए फरार, देखें वीडियो

    सरकारी अस्पताल में चोरों के हौंसले बुलंद, मरीज के पैसे लेकर हुए फरार, देखें वीडियो

    पंचकूलाः सेक्टर 6 अस्पताल से मरीजों के आए दिन मोबाइल तो चोरी होते हैं। वहीं अब अस्पताल में पैसे चोरी का मामला सामने आया है। बताया जा रहा है कि गुरप्रीत कौर को किसी बीमारी से ग्रस्त है। जिसका इलाज करवाने वह सेक्टर 6 अस्पताल आए थे।

    वह सेक्टर 6 अस्पताल में दाखिल थे बताया जा रहा है कि गुरप्रीत कौर ने अपने 1800 रुपए अपने ही तकिए के पास के नीचे रखे हुए थे। जैसे ही उसकी आंख लगी तभी अचानक जब वह उठे तो देखा कि उनके तकिए के नीचे से पैसे गायब हैं। जिसके बाद उसने 112 नंबर पर फोन करके सेक्टर 6 अस्पताल में बुलाया गया। मौके पर सेक्टर 6 के चौकी इंचार्ज राजेश कुमार भी पहुंचे।