Category: Haryana|Punjab

  • एक लाख का इनामी बदमाश गिरफ्तार, लूट के कई केस दर्ज

    एक लाख का इनामी बदमाश गिरफ्तार, लूट के कई केस दर्ज

    पलवलः एसटीएफ गुरुग्राम और हथीन थाना पुलिस ने एक अंतरराज्यीय इनामी बदमाश को गिरफ्तार किया है। बताया जा रहा है कि आरोपी लूट के मामलों में आरोपी था। पुलिस ने 23 अप्रैल, 2026 को हथीन के वार्ड-10 में 8-10 हथियारबंद बदमाश घर में घुसे थे और पीड़ितों को बंधक बनाकर सोने के गहने और कैश लूटकर फरार हो गए थे। जिसकी शिकायत पुलिस की मिली थी। पुलिस कार्रवाई करते हुए 2 बदमाशों को पहले पकड़ लिया था, मुख्य आरोपी की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही थी।

    आरोपी मुक्तसर के मैना गांव का रहने वाला है। आरोपी की पहचान शंकर पहलवान के रूप में हुई है। उत्तर प्रदेश पुलिस द्वारा 1 लाख रुपए और हरियाणा पुलिस द्वारा पांच हजार रुपए का इनाम घोषित है।

    हथीन थाना प्रभारी नरेश कुमार ने बताया कि पुलिस टीम ने त्वरित कार्रवाई करते इस वारदात में शामिल दो मुख्य आरोपियों, अलीगढ़ (यूपी) निवासी सुभाष और नौझील (यूपी) निवासी नरेश को पहले ही गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था।

    इसी कड़ी में, संयुक्त टीम ने गिरोह के मुख्य सरगना शंकर पहलवान को भी गिरफ्तार करने में सफलता पाई है। पुलिस द्वारा शंकर पहलवान को कोर्ट में पेश कर लूट के माल की बरामदगी, वारदात में प्रयुक्त हथियार व कटर बरामद करने तथा पंजाब, उत्तर प्रदेश व राजस्थान में छिपे इसके अन्य साथियों के ठिकानों पर दबिश देने के लिए चार दिन की पुलिस रिमांड पर लिया गया है।

     

     

  • Gangster गोरू बच्चा अवैध हथियार के साथ गिरफ्तार, पूछताछ जारी

    Gangster गोरू बच्चा अवैध हथियार के साथ गिरफ्तार, पूछताछ जारी

    सिरसाः सिरसा पुलिस की अपराध जांच एजेंसी (सीआईए) ने पंजाब के एक गैंगस्टर को गिरफ्तार किया है। गैंगस्टर की पहचान गोरू बच्चा के रूप में हुई है। आरोपी बड़ी वारदात को अंजाम देने के लिए आया हो सकता है। पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि आरोपी सिरसा में है, जिसको काबू किया जा सकता है। पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए आरोपी को काबू किया है, जिससे अवैध हथियार भी बरामद किया।

    पुलिस का कहना है कि वह लंबे समय से फरार था और गिरफ्तारी से बचने के लिए बार-बार अपना ठिकाना बदल रहा था। पुलिस ने अनाज मंडी के निकट एक पेट्रोल पंप के पास घेराबंदी कर उसे गिरफ्तार कर लिया। प्रारंभिक जांच में पुलिस को संकेत मिले हैं कि गौरव शर्मा अपना अलग गिरोह संचालित करता है और फिलहाल उसका किसी अन्य आपराधिक गिरोह से संबंध होने की पुष्टि नहीं हुई है।

    सिरसा पुलिस ने गिरफ्तारी की सूचना पंजाब पुलिस को भी दे दी है। आरोपी से पूछताछ जारी है और उसके आपराधिक नेटवर्क तथा सिरसा आने के मकसद की जांच की जा रही है।

  • Haryana News: नए साल पर क्लबों में भारी भीड़, पुलिस ने जगह-जगह की नाकेबंदी, देखें वीडियो

    Haryana News: नए साल पर क्लबों में भारी भीड़, पुलिस ने जगह-जगह की नाकेबंदी, देखें वीडियो

    पंचकूला: नए साल के चलते लोगों में अलग ही उत्साह देखने को मिला। शाम होने तक पंचकूला के सभी क्लबों में भीड़ बढ़ गई थी। ऐसे में 9 बजे के बाद सभी क्लबों के बाहर सोल्ड आउट के बोर्ड लग गए थे। लोकल थाना के अंतर्गत भी नाकेबंद रही।

    सभी नाकों पर चेकिंग के लिए एसीपी सुरिंदर, डीसीपी क्राइम मनप्रीत सूदन और सृष्टि गुप्ता मौजूद रही। क्राइम ब्रांच और सीआईए की टीमें भी रोड पर चेकिंग करती दिखी। किसी भी तरह की हुड़दंग न हो इसके लिए महिला कमांडो भी मौजूद थी।

    डीसीपी ने बताया कि नाइट क्लब में काफी युवक और युवतियां ट्राइसिटी से पार्टी करने के लिए आए थे। ऐसे में उन सभी को सुरक्षित घर में पहुंचाने के लिए टीमें भी बनाई गई थी। इन टीमों के द्वारा करीबन तीन युवतियों को सुरक्षित घर में पहुंचाया गया।

    सभी क्लब वालों को मीटिंग करके पहले ही बोल दिया गया था कि सभी की चेकिंग करके ही उन्हें क्लब में भेजा जाए। यदि किसी पर कोई शक होता है तो पुलिस को सूचित करें। इसके अलावा सभी बॉर्डर पर भी पुलिस के नाके लगे थे।

    बाहर का कोई व्यक्ति शहर में आकर हुड़दंग न करे इसके लिए पुलिस पूरी निगरानी रख रही थी। एसीपी सुरिंदर डोडी ने बताया कि सेक्टर-5 के अंतर्गत काफी नाइट क्लब आते हैं ऐसे में पूरी तरह से सेक्टर-5 में ड्रिंक एंड ड्राइव के भी नाके लगे थे।

    युवतियां को किसी भी तरह की हुड़दंग से बचाने के लिए स्पेशल महिला कमांडो और महिला पुलिस भी मौजूद थी। पिंजौर और कालका में भी नाके बंद की गई थी। बरवाला के टोल प्लाजा के पास भी स्पेशल नाके लगाए थे। इन नाकों को लीड बरवाला के चौंकी इंचार्ज गुरपाल सिंह और रामगढ़ चौंकी इंचार्ज तेजिंदर पाल सिंह खुद कर रहे थे।

    पूरे पंचकूला में 50 से ज्यादा नाके और 500 से ज्यादा पुलिसकर्मी मौजूद थे। इसके अलावा 29 राइडर, 12 पीसीआर और 19 आईआरबी राउंड पर थी। हाई कोर्ट के द्वारा आदेश का पालन करने के लिए पंचकूला पुलिस के द्वारा पहले ही मीटिंग करके क्लब वालों को चेतावनी दे दी गई थी।

    पहले ही क्लब मालिकों को बोल दिया गया था कि 3 बजे के बाद कोई भी क्लब नहीं चलेगा। इसके बावजूद भी 3 बजे के बाद ज्यादातर क्लबों में पार्टी चल रही थी। ऐसे में करीबन 3:30 बजे सेक्टर-5 के एसएचओ रुपेश चौधरी और एएसआई पवन कुमार और सब इंस्पेक्टर बड़जिंदर कुमार ने खुद क्लब के अंदर जाकर डीजे बंद करवाकर पार्टी रुकवाई।

    हालांकि युवती ने पुलिस वाले को पार्टी न रोकने के लिए भी कहा पर उन्होंने किसी की नहीं मानी। सभी क्लब की पार्टी बंद करवाकर उन्हें क्लब बंद करवाए। कुछ क्लब वालों ने पुलिस पर पॉलिटिकिल प्रेशर डालने की कोशिश भी की परंतु पुलिस नहीं मानी।

    पुलिस ने हाई कोर्ट के ऑर्डर की पालना की बात कहकर क्लब बंद करवा दिए। ऐसे में अब देखना होगा कि जो क्लब हाईकोर्ट के आदेश भी नहीं मानते हैं और अपनी मर्जी के साथ सुबह तक पार्टी करते हैं उन पर कैसे कार्रवाई की जाएगी।