Gangster गोरू बच्चा अवैध हथियार के साथ गिरफ्तार, पूछताछ जारी

Written by

in

सिरसाः सिरसा पुलिस की अपराध जांच एजेंसी (सीआईए) ने पंजाब के एक गैंगस्टर को गिरफ्तार किया है। गैंगस्टर की पहचान गोरू बच्चा के रूप में हुई है। आरोपी बड़ी वारदात को अंजाम देने के लिए आया हो सकता है। पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि आरोपी सिरसा में है, जिसको काबू किया जा सकता है। पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए आरोपी को काबू किया है, जिससे अवैध हथियार भी बरामद किया।

पुलिस का कहना है कि वह लंबे समय से फरार था और गिरफ्तारी से बचने के लिए बार-बार अपना ठिकाना बदल रहा था। पुलिस ने अनाज मंडी के निकट एक पेट्रोल पंप के पास घेराबंदी कर उसे गिरफ्तार कर लिया। प्रारंभिक जांच में पुलिस को संकेत मिले हैं कि गौरव शर्मा अपना अलग गिरोह संचालित करता है और फिलहाल उसका किसी अन्य आपराधिक गिरोह से संबंध होने की पुष्टि नहीं हुई है।

सिरसा पुलिस ने गिरफ्तारी की सूचना पंजाब पुलिस को भी दे दी है। आरोपी से पूछताछ जारी है और उसके आपराधिक नेटवर्क तथा सिरसा आने के मकसद की जांच की जा रही है।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *