Category: Punjab>Firozpur

  • Punjab News: मीरी-पीरी दिवस समर्पित खालसा मार्च में शामिल हुए जत्थेदार गड़गज्ज और श्रद्धालु, देखें वीडियो

    Punjab News: मीरी-पीरी दिवस समर्पित खालसा मार्च में शामिल हुए जत्थेदार गड़गज्ज और श्रद्धालु, देखें वीडियो

    फिरोजपुरः मीरी पीरी दिवस को समर्पित पंजाब के विभिन्न शहरों में निकाला जा रहा विशाल मार्च आज फिरोजपुर पहुंचा। जहां संगत द्वारा पूरी श्रद्धा से स्वागत किया गया। इस अवसर पर अकाल तख्त साहिब के कार्यकारी जत्थेदार ज्ञानी कुलदीप सिंह गड़गज्ज भी शामिल हुए। उल्लेखनीय है कि अमृतसर साहिब से शुरू हुए इस खालसा मार्च में बड़ी संख्या में संगत नतमस्तक हो रही हैं। बड़ी संख्या में शामिल संगत के साथ खालसा मार्च को शहर और छावनी के विभिन्न क्षेत्रों में निकाला गया। इस अवसर पर ज्ञानी गड़गज्ज ने कहा कि हमें सिख सिद्धांतों पर चलना चाहिए और सच्चे पातशाह की शरण में ही समाज सुधार के कार्य करने चाहिए।

    उन्होंने कहा कि कुछ लोग उनसे मिले जिनके परिवार के सदस्य नशे से ग्रस्त हैं, उन्होंने उनसे भी गुरु के चरणों से जुड़ने की अपील की। उन्होंने कहा कि हमें गुरुओं द्वारा दिखाए गए मार्ग पर चलने की आवश्यकता है ताकि एक अच्छे समाज का निर्माण किया जा सके। वहीं, संगत ने भी अपनी हाजिरी दर्ज कराई और कहा कि हमें अपनी नई पीढ़ी को गुरु से जोड़ने की आवश्यकता है और गुरु साहबानों का संदेश घर-घर पहुंचाना चाहिए ताकि लोग उस पर अमल करके एक अच्छा जीवन व्यतीत कर सकें।

     

  • पंजाब बंद के आह्वान का इस शहर में दिखा असर, सड़कें रही वीरान, देखें वीडियो

    पंजाब बंद के आह्वान का इस शहर में दिखा असर, सड़कें रही वीरान, देखें वीडियो

    फिरोजपुरः सफाई सेवक यूनियन द्वारा बुलाए बंद का असर फिरोजपुर में देखा गया है। शहर के बाजार पूरी तरह बंद हैं और स्कूल प्रशासकों ने स्कूलों में छुट्टी घोषित कर दी है। ये तस्वीरें सुबह की हैं, जब स्कूल बंद हैं, सड़कें सुनसान हैं।

    सफ़ाई सेवक यूनियन का कहना है कि मांगों को लेकर सरकार के साथ बातचीत अभी किसी नतीजे पर नहीं पहुंची है और यूनियनों ने आज 30 जुलाई को बंद का आह्वान किया था, जिसके चलते आज पंजाब में पूरी तरह बंद है। उन्होंने कहा कि बरनाला में सफाई सेवकों पर हमले के बाद कोई संतोषजनक कार्रवाई नहीं की गई, जिससे सफाई सेवक नाराज हैं, इसलिए आज बंद बुलाया गया है। जब तक सरकार मांगें नहीं मान लेती, तब तक विरोध प्रदर्शन जारी रहेगा। गौरतलब है कि सफाई सेवकों की हड़ताल को 20 दिन से ज्यादा हो चुके हैं, जिसके कारण शहर में अलग-अलग जगहों पर कूड़े के ढेर लग गए हैं और पूरा शहर कूड़े का घर बन गया है।

     

  • Punjab News: RTO ऑफिस में लोग परेशान, नहीं हो रहा काम, देखें वीडियो

    Punjab News: RTO ऑफिस में लोग परेशान, नहीं हो रहा काम, देखें वीडियो

    फिरोजपुरः आरटीओ ऑफिस में लोगों की परेशानी का सिलसिला खत्म होने का नाम नहीं ले रही है। लोग पिछले दो साल से आरटीओ ऑफिस के चक्कर लगा रहे हैं लेकिन उनकी कोई सुनवाई नहीं हो रही है। लोगों का कहना है कि अधिकारी और क्लर्क ऑफिस में नहीं बैठते और वे भूखे-प्यासे होकर दिन भर इंतजार करते रहते हैं। कुछ लोग अपना काम करवाने के लिए 100 किलोमीटर और कुछ 50 किलोमीटर दूर से ऑफिस आते हैं, लेकिन उन्हें खाली हाथ लौटना पड़ता है।

    74 साल के बुजुर्ग दरबार सिंह ने बताया कि वे एक साल से इस ऑफिस के चक्कर लगा रहे हैं लेकिन कोई उनकी बात नहीं सुन रहा है। 75 वर्षीय हरभजन सिंह ने कहा कि वे पिछले 3 महीनों से चक्कर लगा रहे हैं, लेकिन कोई कुछ सुनने को तैयार नहीं है। जीवन सिंह का कहना है कि उन्होंने घोड़ा-गाड़ी ली थी, लेकिन तीन महीने बीत जाने के बाद भी काम नहीं हो रहा है, गाड़ी की किश्तें ड्यू हो रही हैं और कर्ज बढ़ रहा है। फिरोजपुर ऑफिस के आरटीओ विश्वजीत सिंह की बात करें तो वे मेडिकल लीव पर हैं और एटीओ राकेश बंसल मीटिंग्स में व्यस्त हैं।

  • Punjab News: रंजिश को लेकर 15-20 लोगों ने घर में घुसकर बाप-बेटे से की मारपीट, बाप की मौत, देखें वीडियो

    Punjab News: रंजिश को लेकर 15-20 लोगों ने घर में घुसकर बाप-बेटे से की मारपीट, बाप की मौत, देखें वीडियो

    फिरोजपुरः अली के गांव से एक दिल दहला देने वाला मामला सामने आया, जहां 15-20 गुंडों की भीड़ एक व्यक्ति के घर में घुस गए और बेरहमी से पीट-पीटकर उसकी हत्या कर दी। सदर पुलिस स्टेशन ने अली के गांव की रहने वाली गुरबचन सिंह की पत्नी कैलाश कौर के बयानों के आधार पर हत्या का मामला दर्ज किया। पीड़ित परिवार के बयानों के अनुसार 15-20 हमलावर मोटरसाइकिल पर उनके घर आए और उन पर चिल्लाने लगे। घर में घुसने के बाद आरोपियों ने तेजधार हथियारों से मृतक गुरबचन सिंह की बुरी तरह पिटाई की, जिससे उन्हें गंभीर चोटें आईं, उनके बेटे की भी पिटाई की गई।

    इस दौरान घर के अंदर का सामान तोड़ा गया और ईंटें भी फेंकी गईं। जब परिवार ने शोर मचाया तो गांव के लोग इकट्ठा हो गए और आरोपी अपनी मोटरसाइकिलों पर भागने में सफल रहे। गुरबचन सिंह को इलाज के लिए अस्पताल लाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। सदर पुलिस स्टेशन ने परिवार के बयानों के आधार पर हत्या का मामला दर्ज कर 10-11 अज्ञात आरोपियों की तलाश शुरू की गई, जबकि परिवार आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग कर रहा था।

    सदर पुलिस स्टेशन के एसएचओ गुरविंदर कुमार ने बताया कि अली के गांव में कुछ लोगों ने गुरबचन सिंह नानक की पिटाई कर हत्या कर दी थी, जिस पर पुलिस ने तुरंत कार्रवाई करते 36 घंटे में दो मुख्य आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। जिन्हें अदालत में पेश किया जाएगा और रिमांड पर लिया जाएगा।

  • Punjab News: होटल से नौजवान का शव बरामद मामले में आया नया मोड़, परिजनों का बड़ा आरोप, देखें वीडियो

    Punjab News: होटल से नौजवान का शव बरामद मामले में आया नया मोड़, परिजनों का बड़ा आरोप, देखें वीडियो

    फिरोजपुरः जिले में बीते दिनों होटल से नौजवान की लटकती लाश मिलने का मामला सामने आया था। यह मामला एक लड़की से जुड़ा बताया गया था। इसके चलते माछीवाड़ा गांव के करीब लड़के के ससुराल परिवार में घर कुछ अंजान लोग घुसे और पूरे घर की तलाशी ली गई। मामले की जानकारी देते हुए पारिवारिक सदस्यों ने बताया कि वे लोग बाहर गए हुए थे। घर में सिर्फ लड़कियां मौजूद थीं।

    इस दौरान कुछ अंजान लोग दीवारें फांदकर घर के अंदर दाखिल हो गए और घर का सामान ईधर-उधर फेंक कर पूरे घर की तलाशी ली गई। परिवार का आरोप है कि यह सब लड़की वाले करवा रहे है। परिजनों के अनुसार पर्चा दर्ज होने के बावजूद भी लड़की अभी तक गिरफ्तार नहीं की गई।

    ऐसे में लड़की वालों द्वारा जानबूझ कर उन पर चिट्ठे का इलज़ाम लगा फंसाने की कोशिश की जा रही है ताकि वह इधर उलझ जाए और लड़की वाला मामला ठंडा पड़ जाए। परिवार ने कहा कि उनके लड़के पर 5 किलो चिट्ठे का झूठा आरोप लगाया जा रहा है। उनकी मांग है कि उनसे परेशान करने के बजाय पुलिस कतिल लड़की को गिरफ्तार करे। दूसरी तरफ जब इस मामले को लेकर पुलिस से बात करने की कोशिश की गई तो पुलिस इस मामले पर कुछ भी बोलने को तैयार नहीं है।

     

  • Punjab News: इस इलाके में Firing, व्यक्ति के माथे में लगी गोली, हालत नाजुक, देखें वीडियो

    Punjab News: इस इलाके में Firing, व्यक्ति के माथे में लगी गोली, हालत नाजुक, देखें वीडियो

    फ़िरोज़पुरः जिले के गांव सईदे के रोहेला से एक गंभीर घटना सामने आई है, जहां 65 वर्षीय महेंद्र सिंह नामक व्यक्ति के माथे में गोली लगने का मामला सामने आया है। घायल को तुरंत अस्पताल पहुंचाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसकी हालत गंभीर होने के कारण प्रारंभिक उपचार के बाद आगे के इलाज के लिए रेफर कर दिया।

    घटना के संबंध में परिवार के सदस्यों ने फिलहाल कोई भी जानकारी साझा करने से साफ इनकार कर दिया है। इस कारण यह अभी स्पष्ट नहीं हो सका है कि घटना कैसे हुई और गोलियां किसके द्वारा चलाई गईं।

    अस्पताल के डॉक्टर ने पुष्टि की है कि महेंद्र सिंह के माथे में गोली लगी है। उन्होंने कहा कि मरीज की हालत काफी नाजुक है, जिस कारण उन्हें उच्च स्तरीय इलाज के लिए रेफर किया गया है। वहीं डीएसपी फ़िरोज़पुर सुखविंदर सिंह से बातचीत की गई तो उन्होंने जानकारी देते हुए बताया कि गोली चलने के कारणों का पुलिस को पता नहीं चल सका। उन्होंने कहा कि घटना के असली कारणों और परिस्थितियों का पता लगाया जा रहा है और जांच में सामने आने वाले तथ्यों के आधार पर बनती कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

     

     

  • Punjab News: नाजायज संबंधों से दुखी होकर पत्नी पर हमला कर पति ने की खुदकुशी, देखें वीडियो

    Punjab News: नाजायज संबंधों से दुखी होकर पत्नी पर हमला कर पति ने की खुदकुशी, देखें वीडियो

    फिरोजपुरः तलवंडी भाई कस्बे के जवाहर सिंह वाला गांव से एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। एक युवक ने अपनी पत्नी को गंभीर रूप से घायल करने के बाद स्कूल की पानी की टंकी से लटक कर अपनी जान दे दी। इस मामले में कथित नाजायज संबंधों की बात सामने आ रही है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

    पति-पत्नी के रिश्ते में नाजायज संबंध ने एक खुशहाल परिवार को बर्बाद कर दिया। जानकारी के मुताबिक जवाहर सिंह वाला गांव के रहने वाले मनप्रीत सिंह की शादी करीब 10 साल पहले सिमरनजीत कौर से हुई थी और उनका पांच साल का बच्चा भी है। परिवार का दावा है कि सिमरनजीत कौर के एक स्कूल टीचर के साथ कथित नाजायज संबंधों को लेकर घर में लंबे समय से विवाद चल रहा था। इससे पहले पंचायत ने समझौता कराने की कोशिश की थी, लेकिन मामला सुलझ नहीं सका। कल ये विवाद खूनी रूप ले बैठा। मनप्रीत सिंह ने नाजायज संबंध खत्म करने के लिए पहले अपनी पत्नी पर बेरहमी से हमला किया, जिसमें वह गंभीर रूप से घायल हो गई। इसके बाद मनप्रीत ने गांव के स्कूल की पानी की टंकी से लटककर आत्महत्या कर ली।

    घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सिविल अस्पताल फिरोजपुर भेज दिया। वहीं गंभीर रूप से घायल सिमरनजीत कौर को फरीदकोट मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है, जहां उनका इलाज चल रहा है।

    पुलिस के मुताबिक परिवार के आरोपों के आधार पर स्कूल टीचर शुभदीप सिंह के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है और आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है।

    एक कथित रिश्ते को लेकर विवाद ने एक परिवार को बर्बाद कर दिया है। एक व्यक्ति की मौत हो गई है, एक महिला जिंदगी के लिए संघर्ष कर रही है और एक मासूम बच्चा अपने माता-पिता के साए से वंचित होने की कगार पर है। फिलहाल पुलिस इस मामले की हर पहलू से जांच कर रही है।

     

  • Punjab News: विभाग की लापरवाही, बिजली के पोल से करंट लगने से पशु की मौत, देखें वीडियो

    Punjab News: विभाग की लापरवाही, बिजली के पोल से करंट लगने से पशु की मौत, देखें वीडियो

    फिरोजपुरः कस्बा ममदोट के आने वाले पोस्ट कोजो के हिठार चौक के पास दर्दनाक हादसा हो गया। मिली जानकारी अनुसार बिजली के खंभे में करंट आ जाने के कारण एक बेजुबान पशु की करंट लगने से मौत हो गई। इस मामले संबंधी परिजन द्वारा जानकारी देते हुए बताया पीड़ित परिवार भैंस को पानी पिलाने के लिए लेकर जा रहे थे तो भैंस को वह जब बिजली वाले खंभे के नज़दीक लेकर आए तभी पशु बिजली के खंभे के साथ लग गया और उसकी करंट लगने के कारण मौके पर मौत हो गई।

    उन्होंने बताया कि इस घटना से लगभग उनका एक लाख रुपये के नुक़सान हो गया है। यह हादसा बिजली विभाग की लापरवाही कारण वाबर हुआ है। क्योंकि परिवार वालों ने कई शिकायतें बिजली विभाग को देने के बावजूद बिजली विभाग द्वारा बिजली की तार को ठीक नहीं किया गया और बिजली की तार खंभे के साथ टकराती रही, जिसकी वजह से खंभे में करंट आने के कारण बेजुबान पशु की मौत हो गई है उन्हें प्रशासन से मांग करते हुए कहा कि इस हादसे की ज़िम्मेदारी बिजली विभाग की है। उन्होंने मांगा है कि जो नुकसान हुआ है उसका परिवार को मुआवज़ा दिया जाना चाहिए।

  • Punjab News: घरेलू झगड़े के चलते युवक का अपहरण कर पीटा, ससुराल पक्ष पर लगे आरोप, देखें वीडियो

    Punjab News: घरेलू झगड़े के चलते युवक का अपहरण कर पीटा, ससुराल पक्ष पर लगे आरोप, देखें वीडियो

    फिरोजपुरः जिले के कस्बा ममदोट गांव भूरे कलां से युवक का अपहरण कर मारपीट करने का मामला सामने आया है। पीड़ित युवक के अनुसार उसका पत्नी के साथ घरेलू झगड़ा हुआ था। जिसके बाद पत्नी ने मायके परिवार को फोन करके सारी बात बताई। आरोप है कि पीड़ित के ससुराल पक्ष गाड़ी पर सवार होकर आए और पीड़ित युवक का अपहरण कर ले गए। गांव लूथर उसके ससुराल पक्ष के घर ले जाकर बेरहमी से मारपीट की गई।

    पीड़ित युवक ने बताया कि उसका अपनी पत्नी से मामूली झगड़ा हुआ था, जिस कारण उसके ससुराल पक्ष ने उसके साथ बेरहमी से मारपीट की। मारपीट के दौरान युवक को सदर थाने ले जाकर पुलिस के हवाले कर दिया गया। जब पीड़ित युवक के परिवार तक यह बात पहुंची तो उसे थाने से ले जाकर सिविल अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती कराया गया है। वहीं पीड़ित युवक ने पुलिस प्रशासन से इंसाफ की गुहार लगाई है। पीड़ित के आरोप हैं कि उसके ससुराल पक्ष ने उसके साथ मारपीट की है और उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए।

  • Punjab News: वायरल वीडियो से परेशान ASI ने लगाई नहर में छलांग, 7 पर केस दर्ज, देखें वीडियो

    Punjab News: वायरल वीडियो से परेशान ASI ने लगाई नहर में छलांग, 7 पर केस दर्ज, देखें वीडियो

    फिरोजपुरः पंजाब पुलिस के एएसआई गुरदियाल सिंह ने फीडर नहर में छलांग लगा दी। कूदने से पहले उन्होंने एक वीडियो रिकॉर्ड किया। वीडियो में एएसआई ने कहा कि मेरी मौत के 7 लोग जिम्मेवार है। जिसमें एएसआई ने बिक्रमजीत सिंह, जोती पत्रकार, प्यारा लाल, रमनदीप सिंह, अमनदीप सिंह, चरणजीत कौर और उसकी पति संतोष सिंह फौजी का नाम लिया है।एएसआई ने कहा मेरी पत्नी ने हाल ही में बटाला नगर निगम चुनाव में वार्ड नंबर-11 से भाजपा के टिकट पर चुनाव लड़ा था।एएसआई ने आरोप लगाए कि चुनाव के दौरान विरोधी पार्टी के उम्मीदवार रमनदीप सिंह के भाई अमनदीप ने एक महिला के साथ कथित ऑडियो यूट्यूब पर वायरल कर दी।

    इसके बाद गलत शिकायत दर्ज करवाई और फिर शिकायत वापस लेने के लिए लाखों रुपए की मांग की गई। इससे मुझे गहरा मानसिक आघात पहुंचा और मेरी काफी बदनामी हुई। एएसआई ने कहाकि वह बटाला निवासी है। नहर में छलांग लगाने से पहले एएसआई ने महिला समेत सात लोगों के नाम का जिक्र किया। वीडियो में एएसआई ने कहा कि मक्खू 112 हेल्पलाइन जिला फिरोजपुर में ड्यूटी करता हूं। मेरी 1992 में शादी हुई और मेरे तीन बच्चे हैं, जोकि बच्चे विदेश में रहते हैं। वीडियो में एएसआई ने कहा कि रिश्तेदारों और मोहल्ले में बहुत बदनामी हुई थी।

    लेकिन अब उस बात की हद पार करते हुए एक महिला जो कि शुकरपुरे की रहने वाली है वह इनकी पहचान वाली है। वह महिला जोती पत्रकार की सहेली है। अब उसने दीनानगर में किसी फौजी के साथ शादी की हुई है। जोती पत्रकार ने इन दोनों से बात करके इससे पैसे दिलवाते हैं। दोनों को बुलाकर चरणजीत कौर से मेरे खिलाफ एक गलत शिकायत दिलवाई है। इनकी मदद प्यारा लाल, रमनदीप,अमनदीप कर रहे है। क्योंकि इन्होंने उससे कहा था कि इन्होंने हमारे खिलाफ चुनाव लड़ा था। हमने इसे नहीं छोड़ना। इसके खिलाफ कुछ ना कुछ करवाना है। उधर, इस मामले में एसपी (डी) मनजीत सिंह ने बताया कि गुरदियाल सिंह की पत्नी सरबजीत कौर के बयान के आधार पर सात लोगों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। नहर में ASI की तलाश के लिए सर्च अभियान चलाया गया है।