Punjab News: रंजिश को लेकर 15-20 लोगों ने घर में घुसकर बाप-बेटे से की मारपीट, बाप की मौत, देखें वीडियो

Written by

in

फिरोजपुरः अली के गांव से एक दिल दहला देने वाला मामला सामने आया, जहां 15-20 गुंडों की भीड़ एक व्यक्ति के घर में घुस गए और बेरहमी से पीट-पीटकर उसकी हत्या कर दी। सदर पुलिस स्टेशन ने अली के गांव की रहने वाली गुरबचन सिंह की पत्नी कैलाश कौर के बयानों के आधार पर हत्या का मामला दर्ज किया। पीड़ित परिवार के बयानों के अनुसार 15-20 हमलावर मोटरसाइकिल पर उनके घर आए और उन पर चिल्लाने लगे। घर में घुसने के बाद आरोपियों ने तेजधार हथियारों से मृतक गुरबचन सिंह की बुरी तरह पिटाई की, जिससे उन्हें गंभीर चोटें आईं, उनके बेटे की भी पिटाई की गई।

इस दौरान घर के अंदर का सामान तोड़ा गया और ईंटें भी फेंकी गईं। जब परिवार ने शोर मचाया तो गांव के लोग इकट्ठा हो गए और आरोपी अपनी मोटरसाइकिलों पर भागने में सफल रहे। गुरबचन सिंह को इलाज के लिए अस्पताल लाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। सदर पुलिस स्टेशन ने परिवार के बयानों के आधार पर हत्या का मामला दर्ज कर 10-11 अज्ञात आरोपियों की तलाश शुरू की गई, जबकि परिवार आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग कर रहा था।

सदर पुलिस स्टेशन के एसएचओ गुरविंदर कुमार ने बताया कि अली के गांव में कुछ लोगों ने गुरबचन सिंह नानक की पिटाई कर हत्या कर दी थी, जिस पर पुलिस ने तुरंत कार्रवाई करते 36 घंटे में दो मुख्य आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। जिन्हें अदालत में पेश किया जाएगा और रिमांड पर लिया जाएगा।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *