मची चीख-पुकारः ट्रक में घुसी स्कूल वैन; एक छात्र की मौत, 13 गंभीर घायल, देखें वीडियो

Written by

in

बांसवाड़ाः बांसवाड़ा के दाहोद मार्ग पर एक सड़क हादसे में छात्रों की चीख-पुकार मच गई। जानकारी के अनुसार सुबह 8 बजे बच्चों से भरी एक वैन ट्रक में जा घुस गई। टक्कर इतनी भीषण थी कि वैन के परखच्चे उड़ गए। जिसमें एक छात्र की मौत हो गई, जबकि 14 बच्चे घायल हो गए।

हादसा इतना भयानक था कि मौके पर कोहराम मच गया। स्थानीय लोगों ने काफी मशक्कत के बाद बच्चों को वैन से बाहर निकाला और अस्पताल पहुंचाया, जहां 3 बच्चों की हालत गंभीर बनी हुई है जबकि एक बच्चे को उदयपुर रेफर किया गया है।

बच्चों को लेकर वैन सेंट पॉल स्कूल जा रही थी। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार टक्कर की आवाज सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और तुरंत राहत कार्य शुरू किया। स्थानीय लोगों ने गाड़ी में फंसे बच्चों को बाहर निकाला। इसके बाद घायलों को एंबुलेंस और प्राइवेट गाड़ियों की मदद से महात्मा गांधी अस्पताल पहुंचाया।

बांसवाड़ा के डॉ. इंद्रजीत यादव ने बताया कि हादसे में सात बच्चों को ज्यादा चोटें आई हैं। इनमें से एक बच्चे की मौत हो गई है, जबकि एक बच्चे को गंभीर हालत में उदयपुर रेफर किया गया है। दो बच्चों का बांसवाड़ा के जिला अस्पताल में इलाज चल रहा है। अन्य बच्चों का प्राथमिक उपचार कर उन्हें घर भेज दिया गया है।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *