Category: Punjab>Firozpur

  • Punjab News: अज्ञात वाहन ने Bike सवार को मारी जोरदार टक्कर, मौत, देखें वीडियो

    Punjab News: अज्ञात वाहन ने Bike सवार को मारी जोरदार टक्कर, मौत, देखें वीडियो

    फिरोजपुरः जिले के गुरुहरसहाय हलके के गांव गुंदर ढांडी के पास दर्दनाक सड़क हादसे का मामला सामने आया है। जहां, एक व्यक्ति को किसी अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी जिससे उनकी मौत हो गई। पीड़ितों को हादसे की जानकारी सिविल अस्पताल के डॉक्टरों ने दी। पीड़ितों को घटना के कारणों का पता नहीं चला है। वहीं पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।

    जानकारी देते तरसेम सिंह निवासी गांव चपाटी ने बताया कि उन्हें बीती रात सिविल अस्पताल से फोन आया था कि उनके पिता का एक्सीडेंट हो गया है जिसके बाद वह तुरंत आनन-फानन में अस्पताल पहुंचे तो वहां पिता की मौत हो चुकी थी। हादसे वाली जगह पर जाकर देखा तो वहां कुछ भी पता नहीं चला, बस थोड़ा सा खून बिखरा हुआ था। उन्होंने बताया कि उनका पिता गांव लालचियां के पास किसी काम से गए थे।

    वहीं, पुलिस ने मृतक व्यक्ति का पोस्टमॉर्टम कराकर 174 के तहत मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है। दूसरी ओर पीड़ितों ने मामले की जांच कर आरोपी के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की है।

     

  • Punjab News: अवैध पिस्तौल के साथ युवक गिरफ्तार, 3 रौंद बरामद, देखें वीडियो

    Punjab News: अवैध पिस्तौल के साथ युवक गिरफ्तार, 3 रौंद बरामद, देखें वीडियो

    फिरोजपुर: जिला फिरोजपुर में अपराध पर नकेल कसते हुए सिटी पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने अड्डा खाई वाला इलाके में नाकाबंदी के दौरान एक आरोपी को अवैध हथियार समेत गिरफ्तार किया है। आरोपी के कब्जे से एक अवैध पिस्तौल और 3 जिंदा कारतूस बरामद किए गए हैं।

    जानकारी देते हुए थाना सिटी के एसएचओ कश्मीर सिंह ने बताया कि गिरफ्तार आरोपी की पहचान विशाल सिंह पुत्र अजीत सिंह निवासी बस्ती बाग वाले के रूप में हुई है। पुलिस के अनुसार आरोपी पहले भी आपराधिक मामलों में शामिल रहा है और उसके खिलाफ सिटी थाने में पहले से केस दर्ज है। पुलिस जांच में सामने आया है कि आरोपी विशाल ने कुछ समय पहले सुनील कुमार के घर के बाहर गोलियां चलाई थीं, जिसके बाद से पुलिस उसकी तलाश में जुटी हुई थी। एसएचओ ने बताया कि पुलिस को आरोपी के बारे में गुप्त सूचना मिली थी।

    इसके बाद पुलिस टीम ने अड्डा खाई वाला इलाके में नाकाबंदी कर दी। इसी दौरान जब पुलिस पार्टी पेट्रोलिंग करते हुए वहां पहुंची तो एक कार में सवार संदिग्ध युवक को रोककर तलाशी ली गई। तलाशी के दौरान आरोपी के पास से एक अवैध पिस्तौल और तीन जिंदा राउंड बरामद हुए। पुलिस ने तुरंत कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी के खिलाफ संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है।

    पुलिस का कहना है कि आरोपी को अदालत में पेश कर पुलिस रिमांड पर लिया जाएगा ताकि उससे गहन पूछताछ की जा सके। पूछताछ के दौरान यह पता लगाने की कोशिश की जाएगी कि आरोपी के पास अवैध पिस्तौल कहां से आई और वह आगे किसी अन्य वारदात को अंजाम देने की योजना तो नहीं बना रहा था। फिलहाल पुलिस ने मामले में आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है।

     

  • Punjab News: इस इलाके में खेली गई खूनी होली, चली गोलियां, 2 की मौत, देखें वीडियो

    Punjab News: इस इलाके में खेली गई खूनी होली, चली गोलियां, 2 की मौत, देखें वीडियो

    फिरोजपुरः देश भर में जहां होली का त्योहार रंगों के त्योहार के रूप में मनाया जा रहा था, वहीं फिरोजपुर के कर्मा गांव में यह त्योहार रंगों के बजाय खून से मनाया गया। इस अवसर पर गोलियों की आवाज के बजाय, बंदूकें दागी गईं और जुलूस की खुशी मातम में बदल गई। मिली जानकारी के अनुसार गांव में बच्चों के बीच हुए झगड़े में दो लोगों की मौत हो गई है।

    पुलिस के मुताबिक, बच्चों की लड़ाई में जब दोनों पक्ष मामला सुलझाने के लिए इकट्ठा हुए तो कहासुनी में दो लोगों की गोलियां लगने से मौत हो गई। मृतकों की पहचान 45 वर्षीय खिलारा उर्फ मुन्ना (निवासी- गांव कड़मा) और जज सिंह (निवासी- गांव टिब्बी कलां) के रूप में हुई है। घटना का पता चलते ही एसएसपी भूपिंदर सिंह, एसपी डिटेक्टिव मनजीत सिंह, डीएसपी सुखविंदर सिंह अस्पताल पहुंचे और घटना का जायजा लिया। डीएसपी सुखविंदर सिंह ने बताया कि शुरुआती जांच में बच्चों की लड़ाई का मामला बताया जा रहा है।

    पुलिस द्वारा मौके पर जाकर जांच की जा रही है और दोनों पक्षों के बयान लेने लिए जा रहे हैं। मृतक खिलारा के दो बेटे और दो बेटियां था। जानकारी मुताबिक उसके खिलाफ करीब 8 आपराधिक मामले दर्ज थे। बताया जा रहा है कि बुधवार शाम को गांव में हुई लड़ाई के सिलसिले में दो गुट इकट्ठे हुए थे और उसी दौरान गोलियां चल गई, जिसमें खिलारा की मौत हो गई। वहीं दूसरे पक्ष ने झगड़े में जज सिंह को मार दिया। फिलहाल घटना की जांच जारी है।

     

     

  • Punjab News: 1.5 किलो हेरोइन, 1.60 लाख Drug Money सहित Car बरामद, 2 तस्कर गिरफ्तार, देखेंं वीडियो

    Punjab News: 1.5 किलो हेरोइन, 1.60 लाख Drug Money सहित Car बरामद, 2 तस्कर गिरफ्तार, देखेंं वीडियो

    फिरोजपुरः युद्ध नशे के विरुद्ध अभियान के तहत पुलिस और बीएसएफ के संयुक्त ऑपरेशन के दौरान 2 नशा तस्करों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने गांव बारे के दाना मंडी में सर्च के दौरान दोनों को गिरफ्तार किया है। जहां आरोपियों से तलाशी के दौरान 1 किलो 545 ग्राम हेरोइन, 1.60 लाख रुपये ड्रग मनी बरामद की गई है।

    इस संबंध में जानकारी देते हुए एसपीडी मनजीत सिंह ने बताया कि उन्हें गुप्त सूचना मिली थी। जिसके बाद बीएसएफ और पुलिस की टीम ने गांव बारे के दाना मंडी में सर्च अभियान चलाया। सर्च करते हुए आरोपी गुरजीत सिंह उर्फ गुरी पुत्र मंगल सिंह वासी पीर समैल खां और सुमनदीप सिंह पुत्र चन्ना सिंह निवासी पीर असमैल खान को शक के आधार पर काबू किया गया।

    दोनों की जब तलाशी ली गई, तो तलाशी के दौरान 1 किलो 545 ग्राम हेरोइन और 1 लाख 60 हजार रुपये ड्रग मनी भी बरामद की गई। पुलिस जांच में सामने आया है कि दोनों आरोपी पाकिस्तान से ड्रोन के जरिए भारत में हेरोइन मंगवा रहे थे और इनके बैकवर्ड और फॉरवर्ड लिंक भी खंगाले जा रहे हैं।

     

     

     

  • Punjab News: पूर्व MLA Parminder Pinky की अगुवाई में कई परिवार कांग्रेस में शामिल, देखें वीडियो

    Punjab News: पूर्व MLA Parminder Pinky की अगुवाई में कई परिवार कांग्रेस में शामिल, देखें वीडियो

    फिरोजपुरः पंजाब में 2027 के चुनावों से पहले पार्टी के नेताओं व कार्यकर्ताओं का पार्टी छोड़कर दूसरी पार्टी में शामिल होने का सिलसिला शुरू हो गया है। वहीं विभिन्न राजनीतिक पार्टियों को छोड़कर 51 परिवार आज पूर्व विधायक परमिंदर सिंह पिंकी की अगुवाई में कांग्रेस पार्टी में शामिल हो गए हैं।

    मिली जानकारी अनुसार शहर के वार्ड नंबर 8 से संबंधित 51 परिवारों ने आप पार्टी और भाजपा को छोड़कर कांग्रेस में शामिल हुए हैं। इस मौके पर पूर्व विधायक परमिंदर सिंह पिंकी ने कहा कि मौजूदा पार्टियों की नीतियों से नाराज होकर ये परिवार कांग्रेस से जुड़े हैं।

    पिंकी ने नए शामिल होने वाले परिवारों को सिरोपा पहनाकर सम्मानित किया और विश्वास जताया कि उन्हें पार्टी में पूरा सम्मान और मान-सम्मान दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि अपने विधायक कार्यकाल के दौरान कराए गए विकास कार्यों और हलके के साथ निभाई गई वचनबद्धता के कारण लोग कांग्रेस पार्टी की ओर रुख कर रहे हैं।

     

     

  • Punjab News: Civil Hospital में बीमार मरीजों को लेकर DC Deepti Sharma ने दिए निर्देश, देखें वीडियो

    Punjab News: Civil Hospital में बीमार मरीजों को लेकर DC Deepti Sharma ने दिए निर्देश, देखें वीडियो

    फिरोजपुर: जिले में प्रदूषित पानी के कारण हज़ारा सिंह वाला गांव में कई लोग बीमार हो गए। वहीं आज डिप्टी कमीश्नर दीप्ति शर्मा बीमार हुए मरीजों का हाल जानने के लिए सिविल अस्पताल पहुंचे। इस दौरान उनके साथ एसडीएम लिंदिया और सिविल सर्जन राजीव पराशर भी मौजूद रहे। मीडिया से बात करते हुए डिप्टी कमीश्नर ने बताया कि मरीजों की हालत अब स्थिर है। उन्होंने डॉक्टरों से विस्तार में बात कर मरीजों के इलाज संबंधी जानकारी ली और स्वास्थ्य अधिकारियों को निर्देश दिए कि इलाज में कोई कमी न रह जाए।

    डीसी ने मरीजों को हर संभव सहायता और जरूरी दवाइयां उपलब्ध करवाने के निर्देश भी दिए। डीसी ने स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों को निर्देश देते हुए कहा कि स्थिति पर निरंतर नजर रखी जाए और लोगों को पूरी तरह सुरक्षित और अच्छी स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध करवाई जाएं। उन्होंने कहा कि स्वास्थ्य विभाग की टीमों द्वारा डोर टू डोर सर्वे किया जा रहा है। पीने के पानी के भी सैंपल फिर से लिए गए हैं और एसई एवं एक्सईएन पंचायत को निर्देश दिए गए हैं कि गांव वासियों को साफ पीने वाला पानी उपलब्ध करवाएं।

    इसके अलावा गांव में लोगों की मेडिकल सुविधा के लिए मेडिकल कैंप लगाया गया है जहां विशेषज्ञ डॉक्टर उनकी सहायता के लिए उपलब्ध हैं। इस दौरान डिप्टी कमीश्नर ने मरीजों के पारिवारिक सदस्यों से भी बात कर उन्हें भरोसा दिलाया कि जिले प्रशासन इस समय उनके साथ पूरा खड़ा है और हर प्रकार से सहायता सुनिश्चित की जाएगी। डिप्टी कमीश्नर ने गांव के लोगों से अपील की कि प्रशासन द्वारा टैंकरों के जरिए मुहैया कराए गए पीने वाले पानी का ही उपयोग किया जाए और पानी को उबालकर ही पिया जाए।

     

  • Punjab News: ससुरालियों की मारपीट से परेशान होकर युवक ने की आत्महत्या, देखें वीडियो

    Punjab News: ससुरालियों की मारपीट से परेशान होकर युवक ने की आत्महत्या, देखें वीडियो

    फिरोजपुरः पत्नी और ससुराल वालों से तंग आकर एक आदमी द्वारा सुसाइड करने का मामला सामने आया है। उसके ससुराल वाले और पत्नी उसे पीटते रहते थे, जिससे परेशान होकर 28 वर्षीय युवक ने यह भयानक कदम उठाया।

    जानकारी देते मृतक गगनदीप सिंह के रिश्तेदार दरबारा सिंह व सरदूल सिंह ने बताया कि गगनदीप सिंह को उसके ससुर और पत्नी गगनदीप हमेशा तंग परेशान करते रहते थे। 22 फरवरी को उसका ससुर और पत्नी मंदीप कौर, जो विजिलेंस में कर्मचारी है, उसके घर आए और गगनदीप को बुरी तरह पीटा। इसी घटना से परेशान होकर गगनदीप ने 22 फरवरी को जहरीली दवा पी ली। उन्होंने कहा कि उनके पास गगनदीप की पिटाई की CCTV फुटेज भी हैं। उन्होंने मांग की कि दोषियों को सजा दी जाए और हमें न्याय दिया जाए।

    वहीं घटना के बाद पीड़ितों ने पुलिस को मामले की सूचना दे दी है। पुलिस ने ससुराल पक्ष के लोगों पर केस दर्ज कर लिया है और आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।

  • Punjab News: पीलिया ने दी दस्तक, बच्चों सहित बुजुर्ग बीमार, 12 वर्षीय बच्ची की मौत, देखें वीडियो

    Punjab News: पीलिया ने दी दस्तक, बच्चों सहित बुजुर्ग बीमार, 12 वर्षीय बच्ची की मौत, देखें वीडियो

    फिरोज़पुरः पंजाब में मौसम में बदलाव के बाद अस्पताल में मरीजों की संख्या बढ़नी शुरू हो गई है। वहीं जिले के गांव हजारा सिंह वाला में पीलिया ने दस्तक दे दी। जहां गांव में बच्चों से लेकर बुजुर्ग तक बीमारी की चपेट में आ रहे हैं। जानकारी के अनुसार 12 बच्चों समेत 3 अन्य नौजवान पीलिया से पीड़ित पाए गए हैं। इनमें से 6 बच्चों की हालत ठीक ना होने के कारण उन्हें सिविल अस्पताल फिरोज़पुर में भर्ती करवाया गया है।

    स्थिति को गंभीर देखते हुए स्वास्थ्य विभाग हरकत में आ गया है। विभाग की अलग-अलग टीमें गांव में पहुंचकर बच्चों और लोगो , महिलाओं और बुजुर्गों के ब्लड सैंपल ले रही हैं और दवाइयां भी दी जा रही हैं। इसके साथ ही गांव की दुकानों पर बिक रहे खाद्य पदार्थों और पीने के पानी के भी सैंपल लिए जा रहे हैं। गांववासियों का कहना है कि पीने के पानी की समस्या लंबे समय से बनी हुई थी।

    जिसके कारण बच्चों को बुखार, पेट दर्द, सिर दर्द और आंखों में दर्द जैसी शिकायतें हो रही थीं। मेडिकल ऑफिसर रेखा भट्टी ने बताया कि पिछले सोमवार से स्वास्थ्य विभाग की टीमें लगातार गांव में काम कर रही हैं। अब तक 15 लोग, जिनमें 12 बच्चे शामिल हैं, पीलिया से पीड़ित पाए गए हैं। 6 बच्चों की हालत को देखते हुए उन्हें सिविल अस्पताल फिरोज़पुर में भर्ती कराया गया है। उन्होंने कहा कि सैंपल की रिपोर्ट आने के बाद ही बीमारी के सही कारणों का पता चल सकेगा।

     

  • Punjab News: नाजायज संबंधों के शक में पत्नी और सास पर तेजधार हथियार से हमला, गंभीर घायल, देखें वीडियो

    Punjab News: नाजायज संबंधों के शक में पत्नी और सास पर तेजधार हथियार से हमला, गंभीर घायल, देखें वीडियो

    फिरोजपुरः शहर के कस्बा ममदोट से घरेलू हिंसा का गंभीर मामला सामने आया है, जिसमें एक व्यक्ति ने अपनी पत्नी और सास को बुरी तरह पीटने के बाद उन पर धारदार हथियार से हमला कर दिया जिससे दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। इस दौरान सास के सिर पर और महिला के चेहरे पर गंभीर घाव आए हैं। बताया जा रहा है कि व्यक्ति को अपनी पत्नी के उपर किसी अन्य के साथ नाजायज संबंध होने का शक था और इसी दुख से उसका बेटा भी मर गया जिससे आहत होने व्यक्ति ने अपनी पत्नी और सास को मारने की नियत से इस वारदात को अंजाम दिया। वहीं घटना के बाद पुलिस ने मामले में जांच शुरू कर दी है।

    पीड़िता की सास ने बताया कि जब वह अपनी बेटी के साथ काम से घर लौट रही थी, तो उसके दामाद ने उसे रास्ते में रोक लिया और बेरहमी से पीटना शुरू कर दिया। महिला का कहना है कि दामाद ने उस पर धारदार हथियारों से हमला कर उसका सिर फोड़ दिया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गई। उन्होंने बताया कि उनका दामाद जब से शादी हुई है तब से उनकी बेटी से लड़ाई झगड़ा करता रहता है। कई बार उनकी सुलह करके बेटी को ससुराल भेजा गया, लेकिन हर बार वह लड़ाई कर लेता था, जिससे तंग आकर उनकी बेटी मायके ही रहती थी। बीते दिन उनकी बेटी के बेटे की मौत हो गई थी और उसका दामान उनकी बेटी को संस्कार में बुला रहा था, लेकिन उनकी बेटी को पता था कि वह उससे झगड़ा करेगा इसलिए वह वहां नहीं गई। इसी वजह से उसने उन पर हमला किया होगा।

    दूसरी तरफ, पति और उसके परिवार वालों ने कहा कि उसकी पत्नी के किसी से नाजायज संबंध थे और वह काफी समय से उसे मनाने की कोशिश कर रहा था कि वह ऐसा न करे।
    इसी के चलते उसके एक बेटे ने अपनी मां से परेशान होकर फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। इसी के गुस्से में यह घटना हुई है। वहीं, पुलिस ने मामले में जांच शुरू कर दी है।

     

  • Punjab News: भट्ठा मजदूर यूनियन ने भट्ठा मालिकों पर लगाए कम रेट देने के आरोप, संघर्ष का ऐलान, देखें वीडियो

    Punjab News: भट्ठा मजदूर यूनियन ने भट्ठा मालिकों पर लगाए कम रेट देने के आरोप, संघर्ष का ऐलान, देखें वीडियो

    फिरोजपुरः भट्ठा मजदूर यूनियन की तरफ से पंजाब के जिला फिरोजपुर के डीसी ऑफिस के बाहर मीटिंग की गई। इस मौके पर संबंधित भट्ठा मजदूर यूनियन के प्रेसिडेंट सुखदेव सिंह कटोरा की लीडरशिप में यूनियन के पदाधिकारियों और भट्ठा मजदूरों ने हिस्सा लिया, जिसमें भट्ठा मजदूरों को सरकार की तरफ से तय रेट के हिसाब से मजदूरी न मिलने पर रोष जताया गया।

    उन्होंने कहा कि भट्ठा मजदूर यूनियन की तरफ से एक महीना पहले असिस्टेंट लेबर कमिश्नर के ऑफिस को एक डिमांड नोटिस जारी किया था कि भट्ठा मजदूरों को सरकारी रेट के हिसाब से मजदूरी मिले। इसमें असिस्टेंट लेबर कमिश्नर के ऑफिस की तरफ से भट्ठा मालिकों को पेश होने के लिए नोटिस जारी किए गए थे, लेकिन भट्ठा मालिक ऑफिस में पेश नहीं हुए।

    लेबर कमिश्नर ने भट्ठा मालिकों को और समय भी दिया, जिसमें सरकार ने 1000 ईंटों का रेट 987 रुपये और एक हजार टाइलों का रेट 1112 रुपये तय किया था। लेकिन भट्ठा मालिक भट्ठा मजदूरों को सबसे कम रेट देकर उनका शोषण कर रहे हैं। भट्ठा मजदूर यूनियन ने चेतावनी दी है कि अगर भट्ठा मालिक मजदूरों को सरकारी रेट के हिसाब से पेमेंट नहीं करते हैं, असिस्टेंट लेबर कमिश्नर सरकारी रेट को सख्ती से लागू नहीं करते हैं, तो यूनियन असिस्टेंट लेबर कमिश्नर के ऑफिस के सामने पक्का धरना देगी, जिसके लिए असिस्टेंट लेबर कमिश्नर ऑफिस समेत पूरा एडमिनिस्ट्रेशन जिम्मेदार होगा।