Category: Punjab>Firozpur

  • Punjab News: लड़ाई छुड़वाना पड़ा महंगा, बेरहमी से किया कत्ल, देखें वीडियो

    Punjab News: लड़ाई छुड़वाना पड़ा महंगा, बेरहमी से किया कत्ल, देखें वीडियो

    फिरोजपुरः जिले के गांव अलीके में दिल दहलाने वाला मामला सामने आया है। दरअसल, इलाके में15 से 20 हमलावारों की भीड़ ने घर में घुसकर एक व्यक्ति की बेरहमी से पीट-पीट कर कर हत्या कर दी। इस दौरान हमलावारों ने घर में जमकर तोड़फोड़ भी की। घटना को लेकर लोगों में दशहत का माहौल पाया जा रहा है। मृतक की पहचान बच्चन सिंह के रूप में हुई है। वहीं बहन गोगा माई ने कहाकि बच्चन सिंह जागरण में आया था। इस दौरान उसके मामे के बेटे ने पुरानी दुश्मनी के चलते घटना को अंजाम दिया। मामे के बेटे द्वारा उन्हें घर के सभी परिजनों को आग लगाने जलाने की धमकियां भी दी गई।

    जिसके बाद देर रात नौजवानों के साथ वह घर पर आ गया और पत्थर से हमला करने लगे। जिसके बाद उसकी बेरहमी से पिटाई गई। जब तक भाई का कत्ल नहीं हुआ तब तक आरोपी मौके से नहीं गए। परिवार द्वारा इंसाफ की गुहार लगाई गई है। मिली जानकारी अनुसार मृतक बचन सिंह गांव के बाहर हो रही लड़ाई को छुड़ाने के लिए गया था। आरोप है कि हमलावर उसके साथ पहले से ही पुरानी रंजिश रखते थे। इस हिंसक घटना में उसकी मौत हो गई। शायद कोई सपने में भी नहीं सोच सकता था जब बच्चन सिंह लड़ाई छुड़वा कर अपने घर वापस पहुंचा तो आरोपी वहां साथियों के साथ उसके घर पहुंच गए।

    इस दौरान घर के दाख़िल होकर उन्होंने बच्चन की बेरहमी से पिटाई की। जिससे गंभीर चोटे आने से बच्चन सिंह की मौत हो गई। लोगों द्वारा घटना की सूचना पुलिस को दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी। मामले की जानकारी देत हुए एसएचओ गुरविंदर कुमार ने बताया कि उन्हें गांव में हत्या की सूचना मिली थी। जिसके बाद मृतक बच्चन सिंह के शव को कब्जे में लेकर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है। पीड़ित परिवार के बयानों के आधार पर आरोपियों को गिरफ्तार करके उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

     

     

  • Punjab News: बिजली गिरने से गिरी छत, युवक घायल, देखें वीडियो

    Punjab News: बिजली गिरने से गिरी छत, युवक घायल, देखें वीडियो

    फिरोजपुरः कहीं भारी बारिश तो कहीं बिजली गिरने से आम जनजीवन प्रभावित हो रहा है और लोगों को नुकसान उठाना पड़ रहा है। इसी बीच एक और मामला सामने आया है। फ़िरोज़पुर के बारे के गांव में बिजली गिरने से एक घर की छत गिर गई। मिली जानकारी के अनुसार कल देर रात भारी बारिश हुई और उसके बाद जब जोरदार बिजली गिरी, तो इस घर की छत ढह गई।

    गनीमत रही कि कोई जान-माल का नुकसान नहीं हुआ, लेकिन छत गिरने से एक युवक घायल हो गया और घर का सारा सामान टूट गया। साथ ही एक मोटरसाइकिल भी क्षतिग्रस्त हो गई। परिवार का कहना है कि वे दिहाड़ी-मज़दूरी करके अपना गुज़ारा करते हैं।

    उन्होंने सरकार से आर्थिक मदद की मांग की है ताकि वे अपने सिर पर दोबारा छत बना सकें। सावन का महीना होने के कारण बारिश का दौर जारी है और पंजाब में मॉनसून भी आ चुका है, जिसके चलते बारिश और बिजली गिरने से होने वाली दुर्घटनाओं के मामले लगातार सामने आ रहे हैं।

     

  • Punjab News: होटल में फंदे से लटका शव मामलाः परिजनों ने सड़क जाम कर किया प्रदर्शन, देखें वीडियो

    Punjab News: होटल में फंदे से लटका शव मामलाः परिजनों ने सड़क जाम कर किया प्रदर्शन, देखें वीडियो

    फिरोजपुरः शहर के होटल में फंदे से लटके मिले शव को लेकर परिवार ने होटल के बाहर विरोध प्रदर्शन शुरू कर दिया है। उनका आरोप है कि होटल का मालिक जान बूझकर सीसीटीवी फुटेज गायब करने की कोशिश कर रहा है। उन्होंने सड़क जाम करके विरोध जताया। पुलिस ने परिवार को समझाने की कोशिश की, लेकिन पीड़ित परिवार का कहना है कि जब तक न्याय नहीं मिलता, वे विरोध जारी रखेंगे।

    आपको बता दें फिरोजपुर के एक मशहूर होटल में युवक का शव पंखे से नग्न अवस्था में लटका हुआ मिला था। मृतक की पहचान मच्छीवाड़ा गांव के रहने वाले कुलवंत सिंह के तौर पर हुई है जो शादीशुदा था। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है। हालांकि, पीड़ित परिवार पुलिस की जांच से नाखुश है और होटल के बाहर विरोध प्रदर्शन कर रहा है। उनका कहना है कि जब तक उन्हें न्याय नहीं मिलता, वे विरोध जारी रखेंगे।

    परिवार का आरोप है कि होटल का मालिक जानबूझकर पुलिस को वह CCTV वीडियो नहीं दे रहा है जिसमें लड़की होटल में आती और जाती दिख रही है। पुलिस को सबसे पहले सीसीटीवी की जांच करनी चाहिए थी। पहले वे आरोपी को पकड़ने की बात कर रहे थे, लेकिन अब वे यह कहकर मामले को दबाने की कोशिश कर रहे हैं कि कैमरा खराब है।

    पुलिस के बदलते बयानों और हरकतों से परिवार बहुत परेशान है। जिस परिवार का युवा बेटा इस तरह मौत के मुंह में चला गया है, उनका बुरा हाल है। पुलिस प्रशासन की कार्रवाई पर भी तीखे सवाल उठाए जा रहे हैं, लेकिन पुलिस मामले की जांच का हवाला देकर बचने की कोशिश कर रही है।

    मृतक की पत्नी ने कहा कि पति रात को घर से बाहर गया था। उसने बोला था कि वह 4 बजे घर आ जाएगा। पत्नी ने आरोप लगाया कि पति को एक लड़की ने अपने साथी बुलाकर मरवा दिया है। उन्होंने बताया कि होटल संचालक सीसीटीवी नहीं दे रहे है। पुलिस मामले की कार्रवाई नहीं कर रही है। ये आत्महत्या नहीं मर्डर है।

     

  • Punjab News: पुरानी रंजिश को लेकर चली ईंटें, 4 लोग घायल, देखें CCTV

    Punjab News: पुरानी रंजिश को लेकर चली ईंटें, 4 लोग घायल, देखें CCTV

    फिरोजपुरः पुरानी रंजिश को लेकर दो गुटों के बीच झड़प हो गई। एक गुट ने दूसरे गुट के घर पर ईंटे फेंकीं, जिससे चार लोग घायल हो गए। घायलों को इलाज के लिए फिरोजपुर के सिविल अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। घटना का सीसीटीवी फुटेज सामने आया है, जिसमें दिख रहा है कि कैसे एक गुट दूसरे गुट के घर पर ईंटें फेंक रहा है।

    जनरल सप्लाई डिपार्टमेंट में काम करने वाले लवप्रीत सिंह ड्यूटी पर थे, तभी उनके विरोधी विक्की और उसके साथी वहां पहुंचे और उनकी पिटाई कर दी। इसके बाद जब वे अपने घर लौटे तो विरोधी गुट ने फिर से उन पर हमला कर दिया। लड़ाई इतनी बढ़ गई कि एक गुट ने दूसरे गुट के घर पर ईंटें फेंकनी और तोड़-फोड़ करनी शुरू कर दी। इस घटना में चार लोग घायल हो गए। उन्हें इलाज के लिए सिविल अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घायलों ने न्याय की मांग की है और पुलिस आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई करने की बात कह रही है।

    पुलिस घायलों के बयान दर्ज कर रही है और दावा किया जा रहा है कि सीसीटीवी के आधार पर आरोपियों की पहचान की जाएगी। पुलिस ने कहा कि मामला दर्ज कर लिया है जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

  • Punjab News: युवक ने होटल में लगाया फंदा, आरोप- आत्महत्या नहीं हत्या है, देखें वीडियो

    Punjab News: युवक ने होटल में लगाया फंदा, आरोप- आत्महत्या नहीं हत्या है, देखें वीडियो

    फिरोजपुरः शहर के एक मशहूर होटल-रेस्तरां में एक युवक का शव पंखे से लटका हुआ मिला। युवक ने कुछ घंटे पहले ही एक कमरा बुक किया था और वहीं रुका हुआ था। इसके बाद एक लड़की उससे मिलने आई। लड़की के जाने के बाद जब होटल के कर्मचारी सफाई करने गए तो युवक का शव पंखे से लटका हुआ मिला। होटल के कर्मचारियों ने पुलिस को सूचना दी।

    पुलिस ने मौके पर पहुंचकर सबूत इकट्ठा किए और शव को पोस्टमार्टम के लिए फिरोजपुर के सिविल अस्पताल भेज दिया। मृतक की पहचान मच्छीवाड़ा गांव के रहने वाले कुलवंत सिंह के तौर पर हुई है। वह शादीशुदा था। पुलिस सीसीटीवी के जरिये मृतक की महिला मित्र का पता लगाने की कोशिश कर रही है। इस घटना की जांच हत्या या आत्महत्या के तौर पर की जा रही है।

    पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक होटल के मालिक ने कैंट पुलिस स्टेशन को सूचना दी कि होटल के एक कमरे में युवक का शव लटका हुआ है। पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची और जांच-पड़ताल की। ​​होटल के कर्मचारियों ने बताया कि कुछ घंटे पहले युवक ने होटल में कमरा बुक किया था और वहीं रुका था, लेकिन कुछ देर बाद एक महिला भी कमरे में आई थी; हालांकि, कुछ समय रुकने के बाद वह युवती चली गई। जब होटल के कर्मचारी सफाई के लिए कमरे का दरवाजा खटखटाने गए तो अंदर से कोई जवाब नहीं मिला। दरवाजा खोलने पर युवक का शव पंखे से लटका हुआ मिला, जिसके बाद पुलिस को सूचना दी गई। पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर सबूत इकट्ठा किए हैं और शव को पोस्टमार्टम के लिए सिविल अस्पताल में रखवाया गया है।

    मृतक कुलवंत सिंह के परिवार का कहना है कि उन्हें इसके पीछे कोई बड़ी साजिश लग रही है। उनका मानना ​​है कि उनके बेटे की हत्या हुई है, न कि उसने आत्महत्या की है। उन्होंने पुलिस से न्याय की मांग की है और कहा है कि उस लड़की को जल्द गिरफ्तार किया जाए ताकि ये साफ हो सके कि उनके बेटे की हत्या हुई है या आत्महत्या की।

  • Punjab News: राज्य भर में वकीलों की भूख हड़ताल, कामकाज छोड़ की भूख-हड़ताल, देखें वीडियो

    Punjab News: राज्य भर में वकीलों की भूख हड़ताल, कामकाज छोड़ की भूख-हड़ताल, देखें वीडियो

    फिरोजपुरः लीगल एड डिफेंस काउंसिल (LADC) नीति के विरोध में पंजाब बार एसोसिएशनों की जॉइंट एक्शन कमेटी (JAC) के आह्वान पर अधिवक्ताओं का आंदोलन लगातार तेज होता जा रहा है। ऐसे में पूरे राज्य स्तर पर वकीलों की 13 दिन की हड़ताल के बाद 12 वकील आज से भूख हड़ताल पर बैठ गए है। वकीलों ने आज प्रशासन के खिलाफ जमकर किया रोष प्रदर्शन किया। उन्होंने कहा कि कहा की प्रशासन पहले आप ही क्राइम करवाता है और बाद में उसी मुजरिम को फ्री सेवा देकर छुड़वाते। जिसके चलते क्राइम कम होने के बजाये बढ़ता जा रहे और चोर लुटरे, सनेचर सरेआम वरदातो को आजम दे रहे है।

    बार एसोसिएशन के अध्यक्ष का कहना है कि हाल ही में वकीलों के एक प्रतिनिधिमंडल की केंद्रीय कानून मंत्री से बैठक हुई थी। इस बैठक के दौरान मंत्री ने वकीलों की मांगों को उचित ठहराते हुए इस संबंध में सुप्रीम कोर्ट को सिफारिश भेजने का भरोसा दिया है। ऐसे में बार अध्यक्ष ने स्पष्ट किया कि बार काउंसिल ऑफ इंडिया (BCI) भी इस आंदोलन के पूर्ण समर्थन में है। BCI ने साफ कर दिया है कि जब तक LADC नीति को लेकर वकीलों की मांगों को पूरा नहीं किया जाता, तब तक देश भर में यह संघर्ष जारी रहेगा।

     

     

     

     

     

  • Punjab News: कांग्रेस ने MC प्रेम रानी और उनके बेटे को 6 साल के लिए पार्टी से किया निष्कासित, देखें वीडियो

    Punjab News: कांग्रेस ने MC प्रेम रानी और उनके बेटे को 6 साल के लिए पार्टी से किया निष्कासित, देखें वीडियो

    फिरोज़पुर: जिले में कांग्रेस के जिला अध्यक्ष (प्रेसिडेंट) पद के चुनाव के बाद पार्टी हाईकमान ने बड़ा अनुशासनात्मक कदम उठाया है। कांग्रेस ने नगर निगम की पार्षद (MC) प्रेम रानी और उनके बेटे मोती (मोंटी) को पार्टी से छह साल के लिए निष्कासित कर दिया है। इस फैसले के बाद जिले की राजनीति में हलचल तेज हो गई है।

    पार्टी विरोधी गतिविधियों का लगा आरोप
    कांग्रेस हाईकमान का कहना है कि दोनों नेताओं ने प्रेसिडेंट चुनाव के दौरान पार्टी के अनुशासन का पालन नहीं किया। उन पर पार्टी के खिलाफ काम करने और पार्टी विरोधी गतिविधियों में शामिल होने के आरोप लगे हैं। इसी वजह से उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई करते हुए उन्हें छह साल के लिए पार्टी से बाहर कर दिया गया।

    मोंटी की गतिविधियों पर लंबे समय से थी नजर
    जानकारी के अनुसार, मोती उर्फ मोंटी पिछले काफी समय से पार्टी की गतिविधियों से दूर चल रहे थे। इस दौरान उन्होंने कई ऐसे बयान दिए और कुछ ऐसी गतिविधियों में हिस्सा लिया, जिन्हें कांग्रेस नेतृत्व ने पार्टी के हितों के खिलाफ माना। पार्टी हाईकमान ने इन मामलों को गंभीरता से लेते हुए कार्रवाई का फैसला किया।

    मां-बेटे दोनों पर एक साथ गिरी गाज
    कांग्रेस ने सिर्फ मोती ही नहीं, बल्कि उनकी मां और मौजूदा कांग्रेस पार्षद प्रेम रानी के खिलाफ भी कार्रवाई की है। पार्टी ने दोनों को अगले छह वर्षों तक कांग्रेस की सदस्यता से निष्कासित कर दिया है।

    फिरोज़पुर की राजनीति में बढ़ी हलचल
    इस फैसले के बाद फिरोज़पुर की राजनीतिक गलियारों में चर्चाएं तेज़ हो गई हैं। कांग्रेस के इस कदम को पार्टी अनुशासन बनाए रखने की दिशा में बड़ा संदेश माना जा रहा है। वहीं, अब सभी की नजर इस बात पर है कि इस कार्रवाई के बाद स्थानीय राजनीति में आगे क्या बदलाव देखने को मिलते हैं।

     

     

  • Punjab News: 12 किलो हेरोइन के साथ सिविल इंजीनियरिंग छात्र गिरफ्तार, देखें वीडियो

    Punjab News: 12 किलो हेरोइन के साथ सिविल इंजीनियरिंग छात्र गिरफ्तार, देखें वीडियो

    फिरोजपुरः पुलिस ने 60 करोड़ रुपए की कीमत वाली 12 किलो हेरोइन के साथ एक सिविल इंजीनियरिंग छात्र को गिरफ्तार किया है। सीमा पार से ड्रग तस्करों ने ड्रोन के जरिए यह ड्रग्स भेजी थी। आरोपी पहले भी दो बार सीमा पार से ड्रग्स और हथियार मंगवा चुका है। उसे गुरुहरसहाय के पास नाकेबंदी के दौरान पकड़ा गया; उसके पास से 5.5 किलो हेरोइन और पांच पिस्तौलें बरामद हुईं। ANTF की टीम अब इस नेटवर्क के पीछे और आगे के लिंक की जांच कर रही है।

    ANTF अधिकारियों ने बताया कि उन्हें गुप्त सूचना मिली थी कि सीमा पार से हेरोइन तस्करी करने वाला एक युवक सक्रिय है। गुरुहरसहाय कस्बे से 12 किलो ड्रग्स की खेप बरामद की गई। आरोपी की पहचान फजिल्का जिले के अमीर खास पुलिस स्टेशन के अंतर्गत आने वाले बादल गांव के जगसीर सिंह के तौर पर हुई है, जो सिर्फ़ 20 साल का है।

    उसने बताया कि पढ़ाई के दौरान वह एक दोस्त के संपर्क में आया जिसने उसे जल्दी अमीर बनने का लालच देकर इस धंधे में फंसा लिया। उसकी बातों में आकर उसने ड्रग्स तस्करी और हथियार सप्लाई का काम शुरू कर दिया। वह पहले भी ड्रग्स की कई खेप सप्लाई कर चुका है। वह ड्रग्स तस्करी की सेकंड लाइन (दूसरी कड़ी) में शामिल था और उस सप्लाई चेन का हिस्सा था जो सीमा पार से आने वाली ड्रग्स और हथियारों की खेप को पंजाब और देश के अलग-अलग शहरों में पहुंचाती थी। उसे ड्रग्स और हथियार सप्लाई करने के लिए पहले भी पैसे मिले थे, जिससे उसका लालच और बढ़ गया। अब उसने बड़े पैमाने पर ड्रग्स की तस्करी शुरू कर दी थी। उसे गिरफ्तार कर लिया गया है और NDPS एक्ट की धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है।

  • Punjab News: पूर्व सरपंच की गुंडागर्दी, स्कूटर सवार को ट्रैक्टर से टक्कर मारी, देखें CCTV

    Punjab News: पूर्व सरपंच की गुंडागर्दी, स्कूटर सवार को ट्रैक्टर से टक्कर मारी, देखें CCTV

    फिरोजपुरः ममदोट कस्बे के टिब्बी कलां गांव से एक बहुत ही चौंकाने वाली खबर सामने आई है। यहां गांव के पूर्व सरपंच ने खुलेआम गुंडागर्दी की। पुरानी रंजिश के चलते पूर्व सरपंच ने तेज रफ्तार ट्रैक्टर से एक स्कूटर सवार को टक्कर मार दी। पीड़ित किसी तरह अपनी जान बचाने में कामयाब रहा, लेकिन उसका स्कूटर बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। दिल दहला देने वाली घटना का वीडियो CCTV कैमरे में कैद हो गया है।

    ये तस्वीरें फिरोजपुर के टिब्बी कलां गांव की हैं, जहां पूर्व सरपंच निशान सिंह की गुंडागर्दी कैमरे में कैद हुई है। पीड़ित अंग्रेज सिंह के मुताबिक, वह घर के काम से बाहर गए थे। रास्ते में उन्हें पूर्व सरपंच खेतों में काम करते हुए मिले। लेकिन जब अंग्रेज सिंह अपना काम निपटाकर अपनी एक्टिवा से घर लौट रहे थे, तो पूर्व सरपंच निशान सिंह ने उनका पीछा किया और सीधे अंग्रेज सिंह के स्कूटर पर ट्रैक्टर चढ़ा दिया। अंग्रेज सिंह ने बड़ी मुश्किल से कूदकर अपनी जान बचाई।
    पीड़ित ने बताया कि मैं अपने काम से घर लौट रहा था। पूर्व सरपंच निशान सिंह पीछे से आए और जान बूझकर मेरी एक्टिवा पर ट्रैक्टर चढ़ा दिया। मैं किसी तरह एक तरफ गिरकर अपनी जान बचाने में कामयाब रहा, लेकिन मेरा स्कूटर पूरी तरह टूट गया है। मैं गंभीर रूप से घायल हूं और प्रशासन से मांग करता हूं कि ऐसे गुंडों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए। घायल अंग्रेज सिंह को इलाज के लिए ममदोट के सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घटना की जानकारी मिलते ही स्थानीय पुलिस भी हरकत में आ गई है और मामले की जांच शुरू कर दी गई है।

    गांव में हुई गुंडागर्दी के बाद इलाके के लोगों में काफी डर है। अब यह देखना होगा कि पुलिस पूर्व सरपंच के खिलाफ क्या कार्रवाई करती है और पीड़ित परिवार को कब तक न्याय मिलता है।

  • Punjab News: जेल में बंद 21 वर्षीय तस्कर की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत, देखें वीडियो

    Punjab News: जेल में बंद 21 वर्षीय तस्कर की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत, देखें वीडियो

    फिरोजपुरः केंद्रीय जेल से एक चौंकाने वाली खबर सामने आई है। जहां नशा तस्करी के मामले में बंद 21 साल के कैदी लखविंदर सिंह उर्फ़ निक्का की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई है। मिली जानकारी के अनुसार गांव पीर मोहम्मद, मखू का रहने वाला लखविंदर सिंह फिरोजपुर केंद्रीय जेल में बंद था। अचानक उसकी तबियत बिगड़ गई, जिसके बाद जेल प्रशासन ने उसे तुरंत इलाज के लिए सिविल अस्पताल फिरोजपुर ले जाया। लेकिन दुखद बात यह रही कि अस्पताल पहुंचने से पहले ही युवक की मौत हो चुकी थी। 21 वर्ष की आयु में हुई इस मौत ने कई सवाल खड़े कर दिए हैं।

    आखिर जेल के अंदर ऐसा क्या हुआ कि एक जवान की जान चली गई? क्या यह मौत किसी बीमारी के कारण हुई या इसके पीछे कोई और वजह है? इन सभी सवालों के उत्तर अब पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही सामने आएंगे। सूत्रों के मुताबिक मृतक के शव का पोस्टमार्टम फरीदकोट मेडिकल कॉलेज अस्पताल में करवाया जाएगा। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही मौत के असल कारणों का खुलासा हो सकेगा। फिलहाल पुलिस और जेल प्रशासन द्वारा मामले की जांच की जा रही है। इस घटना के बाद परिवार में शोक की लहर है।