Category: Punjab>Firozpur

  • Punjab News: इंसानियत शर्मसार! 2 दिन से मार्केट में पड़ा रहा शव, जांच में जुटी पुलिस, देखें वीडियो

    Punjab News: इंसानियत शर्मसार! 2 दिन से मार्केट में पड़ा रहा शव, जांच में जुटी पुलिस, देखें वीडियो

    फिरोजपुरः कलियुगी दुनिया में लोगों में इंसानियत मरती जा रही है, जिसकी मिसाल शहर की एक पोस्ट मार्केट में देखने को मिली। जहां 2 दिनों से एक गरीब की लाश पड़ी सड़ती रही, लेकिन किसी ने उसके परिवार या पुलिस को सूचना तक देने की जहमत नहीं उठाई। लेकिन आज जब एक राहगीर को इस बारे में पता चला तो उसने पुलिस को घटना संबंधी सूचना दी। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर आगे की कार्रवाई शुरू की। पुलिस जांच में पता चला कि मृतक गांव अली का रहने वाला रवि है।

    जिसके बाद पुलिस द्वारा मृतक रवि के परिवार को घटना संबंधित सूचित कर दिया गया। घटना की सूचना मिलते ही परिवार मौके पर पहुंचा और परिजनों ने बताया कि पत्नी से तलाक के बाद वह अक्सर परेशान रहता था। मृतक रवि कबाड़ इकट्ठा करके अपना गुजारा करता था। फिलहाल पुलिस ने शुरुआती जांच के बाद लाश को परिवार के हवाले कर दिया है और पुलिस ने कहा कि लोगों में इंसानियत खत्म होती जा रही है, आज दूसरा दिन है लाश पड़ी सड़ रही है, लेकिन पुलिस को भी किसी ने सूचित नहीं किया।

     

     

  • Punajb News: फर्जी चोटों के X-Ray Report बनाने को लेकर विवादों में आया Civil Hospital, देखें वीडियो

    Punajb News: फर्जी चोटों के X-Ray Report बनाने को लेकर विवादों में आया Civil Hospital, देखें वीडियो

    फिरोजपुरः जिले के कस्बा ममदोट का सिविल अस्पताल पहले भी काफी चर्चा में रहा है और फर्जी एमएलआर और चोटें बनाकर मोटे पैसे वसूलने के आरोप पहले भी लगते रहे हैं, लेकिन कई मामले अभी जांच के अधीन हैं। उनकी रिपोर्ट अभी आई भी नहीं थी कि ममदोट सिविल अस्पताल का एक और मामला सामने आया है, जहां रात को 1 बजे नशे की हालत में एक्सरे विभाग के कर्मचारी डॉक्टरों के साथ मिलीभगत करके फर्जी चोटें बनाकर एक्सरे रिपोर्ट तैयार कर रहे थे। इस बार उन्होंने खुद ही अपनी पोल खोल ली, क्योंकि वे नशे की हालत में थे। जानकारी के अनुसार, वीना रानी, जो कस्बा ममदोट के गांव चपाती की रहने वाली है, उसका अपने ही रिश्तेदारों से जमीन के बंटवारे को लेकर झगड़ा हुआ था, जिसके दौरान वहां आपस में मारपीट भी हुई।

    मारपीट का शिकार हुई वीना जख्मी हालत में सिविल अस्पताल ममदोट में दाखिल हो गई। वीना ने बताया कि उन्हें अस्पताल से एक फोन आया कि वे जल्दी आ जाएं, उनका रात को ही एक्सरे रिपोर्ट बनाकर कार्रवाई कर देंगे। लेकिन यहीं अस्पताल का स्टाफ गलती कर बैठा। उन्होंने गलती से दूसरे पक्ष कश्मीर सिंह को फोन लगा दिया। लेकिन वह फोन पीड़ित पक्ष वीना को ही लग गया। फोन पर सारी बात सुनकर वीना का परिवार मौके पर एक्सरे विभाग में पहुंच गया, जहां फर्जी रिपोर्टें तैयार की जा रही थीं और एक्सरे किए जा रहे थे। जैसे ही उन्होंने दूसरी तरफ कश्मीर सिंह आदि को वहां देखा तो वे वहां से भाग गए और साथ ही अस्पताल का स्टाफ भी एक्सरे विभाग को खुला छोड़कर वहां से फरार हो गया।

    वीना पीड़ित पक्ष की ओर से मौके पर वीडियो भी बनाए गए, जिसमें साफ देखा जा सकता है कि एक्सरे विभाग की मशीनें देर रात 1 बजे भी चालू हैं और स्टाफ वहां से फरार है। जब वीना के परिवार ने एक्सरे विभाग के कर्मचारियों से बात की तो वे शराब के नशे में धुत दिखे। परिवार का आरोप है कि डॉक्टरों की मिलीभगत से फर्जी चोटें बनाने का काम अस्पताल में चल रहा है, जिसे देर रात अंजाम दिया जाता है, जिसकी वीडियो भी सामने हैं। पीड़ित पक्ष ने पुलिस और सरकार से इंसाफ की मांग की है और दोषी अधिकारियों-कर्मचारियों के खिलाफ कार्रवाई की जाए और जो पक्ष फर्जी चोटें बनाकर उन पर क्रॉस केस बनाना चाहता है, उन पर भी कानूनी कार्रवाई की जाए। इस बाबत जब सिविल सर्जन फिरोजपुर से बातचीत की गई तो वे भी गोलमोल जवाब देते हुए नजर आए और मामले की जांच कर आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की बात कही जा रही है।

     

  • Punjab News: युवक की संग्दिध परिस्थितियों में मौत, ओवरडोज की आशंका, देखें वीडियो

    Punjab News: युवक की संग्दिध परिस्थितियों में मौत, ओवरडोज की आशंका, देखें वीडियो

    फिरोजपुरः फिरोजपुर के ममदोट कस्बे के पास पोजो के उत्तर से एक नया मामला सामने आया है, जहां माबोके निवासी (25) बस मैकेनिक अमरजीत सिंह दो दिन पहले बस ठीक करने पोजो के गांव आया था। रात में बस ठीक करने के बाद बस मालिक ने उसे उसके घर के पास छोड़ दिया था और बस ठीक करने के पैसे भी दिए थे। इसके बाद अमरजीत नशा लेकर आया और बस में नशा लेते समय उसकी मौत हो गई। आज जब बस मालिक बस के पास आए तो उन्होंने अमरजीत का शव बस में पड़ा देखा, जिसकी सूचना परिजनों को दी। हादसे के बाद परिवार वालों का रो-रोकर बुरा हाल था। ग्रामीणों और बस मालिक का कहना है कि उसकी मौत नशे के सेवन से हुई है क्योंकि उसके शव के पास ड्रग्स का इंजेक्शन और गोलियां मिली हैं, लेकिन उन्हें यह नहीं पता कि अमरजीत कब बस में वापस आया और कब उसकी मौत हुई। ग्रामीणों ने पुलिस से मांग की है कि ड्रग्स पर काबू पाया जाए ताकि युवाओं की जान की दुश्मन बनी इस बुराई को पंजाब से खत्म किया जा सके। घटनास्थल पर पहुंची पुलिस टीम ने कहा कि हमने युवक का शव कब्जे में ले लिया है और पोस्टमार्टम के बाद आगे की उचित कार्रवाई की जाएगी।    
  • Punjab News: लंदन में संदिग्ध परिस्थितियों में नौजवान की मौत, देखें वीडियो

    Punjab News: लंदन में संदिग्ध परिस्थितियों में नौजवान की मौत, देखें वीडियो

    फिरोजपुरः बेहतर भविष्य और परिवार के सपनों को पूरा करने के लिए फिरोजपुर से विदेश गए गांव के नौजवान की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। मृतक की पहचान 26 वर्षीय सहजीत सिंह निवासी गांव सुबा कदीम के रूप में हुई है। परिजनों के अनुसार सहजीत सिंह की लंदन में संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। इस दुखद घटना ने पूरे परिवार को गहरे सदमे में डाल दिया है। सबसे पीड़ादायक बात यह है कि मौत के 23 दिन बीत जाने के बावजूद भी सहजीत का पार्थिव शरीर भारत नहीं पहुंच सका है।

    परिवार लगातार केंद्र सरकार, पंजाब सरकार और संबंधित अधिकारियों से बेटे का पार्थिव शरीर जल्द गांव लाने की गुहार लगा रहा है। स्वजनों के अनुसार सहजीत सिंह 17 जून 2021 को स्टडी वीजा पर लंदन गया था। पढ़ाई पूरी करने के बाद वह वहीं वर्क परमिट पर रहकर एक माल में सेल्समैन के रूप में काम कर रहा था। परिवार ने बताया कि विदेश में करीब पांच वर्ष बिताने के बाद वह इसी महीने अपने गांव लौटने वाला था। उसके घर आने की खुशी में परिवार ने तैयारियां भी शुरू कर दी थीं और सभी बेसब्री से उसके लौटने का इंतजार कर रहे थे।

    परिवार के मुताबिक, मौत से दो दिन पहले सहजीत की वीडियो काल पर घरवालों से लंबी बातचीत हुई थी। उस दौरान वह पूरी तरह स्वस्थ, सामान्य और खुश दिखाई दे रहा था। किसी को भी इस बात का अंदाजा नहीं था कि कुछ ही समय बाद ऐसी दुखद खबर मिलेगी। स्वजनों ने बताया कि बाद में सहजीत के एक मित्र ने कई बार उसके मोबाइल पर संपर्क करने का प्रयास किया। जब फोन उठाया गया तो दूसरी ओर एक पुलिस अधिकारी थे। उन्होंने बताया कि सहजीत एक पार्क में बेहोशी की हालत में मिला था।

    उसे तुरंत अस्पताल पहुंचाया गया, लेकिन चिकित्सकों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया। फिलहाल उसकी मौत के कारणों को लेकर आधिकारिक रूप से कोई स्पष्ट जानकारी सामने नहीं आई है। सहजीत के पारिवारिक सदस्यों ने बताया कि बेटे की मौत को 23 दिन हो चुके हैं, लेकिन अब तक उसका पार्थिव शरीर भारत नहीं पहुंच पाया है। उन्होंने कहा कि परिवार लगातार संबंधित विभागों के संपर्क में है, लेकिन आवश्यक औपचारिकताएं पूरी होने में देरी हो रही है। उन्होंने केंद्र सरकार, पंजाब सरकार और भारतीय दूतावास से हस्तक्षेप कर जल्द से जल्द बेटे का पार्थिव शरीर गांव पहुंचाने की अपील की है।

  • Punjab News: दर्दनाक हादसा, प्राइवेट बस और एक्टिवा टक्कर में 1 की मौत

    Punjab News: दर्दनाक हादसा, प्राइवेट बस और एक्टिवा टक्कर में 1 की मौत

    फिरोजपुरः जीरा मखू रोड पर कचहरियों के पास दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। जहां एक्टिवा और बस के बीच आमने-सामने टक्कर के दौरान एक्टिवा सवार की मौके पर ही मौत हो गई। मृतक की पहचान गुरमेल सिंह के रूप में हुई है। हादसे की तस्वीरें काफी दिल दहलाने वाली सामने आई हैं। लोगों द्वारा घटना की सूचना पुलिस को दी गई।

    घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच में जुट गई। मिली जानकारी के अनुसार जीरा मखू रोड पर एक प्राइवेट कंपनी की दीप बस ने एक्टिवा को टक्कर मार दी। टक्कर इतनी ज़ोरदार थी कि एक्टिवा सवार की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे के बाद इलाके लोगों में हड़कंप मच गया और बड़ी संख्या में लोग इकट्ठा हो गए।

    थाना जीरा के एसएचओ जसविंदर सिंह बराड़ पुलिस पार्टी सहित मौके पर पहुंचे और शव को कब्जे में लेकर आगे की कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है। स्थानीय लोगों ने आरोप लगाया है कि बस तेज रफ्तार में थी, जिसके कारण यह हादसा हुआ है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है और जांच में जो तथ्य सामने आएंगे उनके अनुसार कार्रवाई की जाएगी। पुलिस ने परिजनों के बयानों पर मामला दर्ज कर लिया है और आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है। इस दौरान लोगों ने आरोप लगाए है कि पुलिस अन्य वाहनों के चालान काटती है, लेकिन बसों के खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं करती। यही कारण है कि तेज रफ्तार बस हादसे में आज व्यक्ति की मौत हो गई।

     

  • Punjab News: चोरी की वारदातों में लिप्त 4 आरोपी गिरफ्तार, 12 बाइक और भारी मात्रा में फोन बरामद, देखे वीडियो

    Punjab News: चोरी की वारदातों में लिप्त 4 आरोपी गिरफ्तार, 12 बाइक और भारी मात्रा में फोन बरामद, देखे वीडियो

    फिरोजपुरः थाना सिटी पुलिस ने लूट-पाट और स्नेचिंग की घटनाओं को अंजाम देने वाले एक गिरोह के सदस्यों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने गिरोह के 4 सदस्यों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से चोर की गई 12 मोटरसाइकिल और 7 मोबाइल फोन बरामद किए हैं। पुलिस के मुताबिक आरोपीयों से और भी पूछताछ की जा रही है। पिछले कुछ समय से फिरोजपुर शहर में लूटपाट और स्नेचिंग की घटनाओं में लगातार वृद्धि हो रही थी, जिससे लोगों में डर और चिंता का माहौल बन गया था और इन घटनाओं को लेकर पुलिस पर भी लगातार दबाव बन रहा था।

    इसी क्रम में कार्रवाई करते हुए पुलिस ने गिरोह के चार सदस्यों को पकड़ा है। उनके कब्जे से 12 मोटरसाइकिल और सात मोबाइल फोन बरामद किए गए हैं। आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर आगे पूछताछ की जा रही है। पुलिस का कहना है कि पूछताछ के दौरान उनके अन्य साथी और अन्य वारदातों के बारे में भी जानकारी इकट्ठी की जा रही है और उम्मीद है कि इस गिरोह से जुड़े अन्य व्यक्तियों को भी जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

     

  • Punjab News: सिविल अस्पताल में सिलेंडर से गैस रिसाव, मरीजों में मची अफरा-तफरी, देखें वीडियो

    Punjab News: सिविल अस्पताल में सिलेंडर से गैस रिसाव, मरीजों में मची अफरा-तफरी, देखें वीडियो

    फिरोजपुरः सिविल अस्पताल में उस समय भगदड़ मच गई, जब आग बुझाने वाले सिलेंडर से अचानक गैस लीक हो गई। प्रसव के लिए बनी वार्ड में आई महिलाओं को आपातस्थिति में बाहर निकलना पड़ा। बताया जाता है कि आज फिरोजपुर के सिविल अस्पताल के जच्चा-बच्चा वार्ड में अचानक अफरा-तफरी मच गई और लोगों में हड़कंप मच गया कि अस्पताल के अंदर गैस सिलेंडर से रिसाव हो रहा है।

    इस अफरा-तफरी में प्रसव के लिए आई गर्भवती महिलाएं और प्रसव के बाद की महिलाएं अपने नवजात बच्चों को उठा कर अपनी जान बचाने के लिए वार्ड से बाहर भागीं। इस दौरान किसी की किसी ने परवाह नहीं की, हर किसी ने अपनी जान को प्राथमिकता दी। अंत में अस्पताल में तैनात सुरक्षा गार्ड ने बहादुरी दिखाते हुए उस आग बुझाने वाले सिलेंडर को बाहर निकालकर नियंत्रण में कर लिया।

  • Punjab News: जमीनी विवाद के चलते परिवार से मारपीट, पुलिस की ढीली कार्रवाई से परेशान युवक ने उठाया खौफनाक कदम, देखें वीडियो

    Punjab News: जमीनी विवाद के चलते परिवार से मारपीट, पुलिस की ढीली कार्रवाई से परेशान युवक ने उठाया खौफनाक कदम, देखें वीडियो

    फिरोजपुरः कस्बा मम्मोट के गांव लखमीर के उताड़ में जमीनी विवाद के चलते युवक ने जहर पीकर आत्महत्या की कोशिश की। पीड़ित की पहचान गुरप्रीत सिंह के रूप में हुई है। परिवार का आरोप है कि कई बार FIR दर्ज होने के बावजूद भी दबंग पड़ोसी पीड़ित के माता-पिता के साथ लगातार मारपीट कर रहे थे। ऐसे में युवक ने अपने मां-बाप की रोज-रोज की मारपीट से निराश होकर आत्महत्या की कोशिश की। गुरप्रीत सिंह का झगड़ा अपने पड़ोसियों के साथ जमीन को लेकर चल रहा था और उसके पड़ोसी लगातार गुरप्रीत सिंह के माता-पिता के साथ मारपीट करते थे।

    जब भी उसके पिता-माता घर से बाहर निकलते या कहीं आते-जाते थे तो पड़ोसी उन्हें बेइज्जत करते और उनके साथ मारपीट करते। कई बार पुलिस तक मामला दर्ज करवाया गया, लेकिन पुलिस द्वारा कोई सख्त कार्रवाई नहीं की गई। तब पड़ोसियों द्वारा एक बार फिर गुरप्रीत सिंह के परिवार के घर में घुसकर, दबंग पड़ोसियों द्वारा पुलिस की मां के साथ गलत हरकतें भी की गईं और उनकी पिटाई की गई। इससे तंग आकर गुरप्रीत सिंह ने एक वीडियो बनाया, जिसमें उसने अपनी कहानी बयां की कि किस तरह उसके परिवार को पीटा जा रहा है, परेशान किया जा रहा है।

    इससे आहत होकर उसने जहरीली वस्तु पीकर आत्महत्या की कोशिश की। इस बारे में जब परिवार को पता चला तो उन्होंने गुरप्रीत सिंह को अस्पताल में भर्ती करवाया, जिसकी नाजुक हालत को देखते हुए उसे बठिंडा के एक बड़े निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां वह जिंदगी और मौत की लड़ाई लड़ रहा है। परिवार का कहना है कि अक्सर उनके पड़ोसी उन्हें तंग-परेशान करते हैं और मारपीट करते हैं। इतना ही नहीं, वे गुंडागर्दी करते हैं कि उनका घर से बाहर निकलना भी मुश्किल हो गया है और अगर वे घर में ही रहते हैं तो वहां भी आकर वे उनसे बदतमीजी करते हैं और मारपीट करते हैं।

    पुलिस द्वारा कई बार मामला दर्ज किया जा चुका है, लेकिन आरोपियों के खिलाफ कोई सख्त कार्रवाई नहीं होती, जिस कारण आरोपियों के हौसले बुलंद हैं और वे लगातार इस तरह की घटनाओं को अंजाम दे रहे हैं। उन्होंने पुलिस से आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस द्वारा पीड़ित के बयान दर्ज कर आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की बात कही जा रही है। लेकिन पीड़ित की हालत इतनी नाजुक है कि वह जिंदगी और मौत की लड़ाई लड़ रहा है। पुलिस द्वारा जल्द ही आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की बात कही जा रही है।

     

  • Punjab News: बस स्टैंड पर आवारा कुत्ते ने कई लोगों पर किया हमला

    Punjab News: बस स्टैंड पर आवारा कुत्ते ने कई लोगों पर किया हमला

    जीरा: फिरोजपुर के जीरे में आवारा कुत्तों का कहर देखने को मिला। जहां आज बस स्टैंड पर उस समय हड़कंप मच गया जब एक आवारा कुत्ते ने अचानक कई लोगों पर हमला कर दिया। मिली जानकारी के अनुसार कुत्ते ने पहले एक बुजुर्ग को बुरी तरह नोचकर गंभीर रूप से घायल कर दिया। इस दौरान कुत्ते ने 5 से 6 अन्य व्यक्तियों को भी काट लिया।

    हादसे के कारण घटना स्थल पर अफरातफरी का माहौल बन गया। गंभीर रूप से घायल बुजुर्ग को तुरंत इलाज के लिए सिविल अस्पताल जीरा में भर्ती कराया गया, जहां वह डॉक्टरों की निगरानी में इलाजाधीन है।

    घटना के बाद इलाके के लोगों में डर का माहौल है और प्रशासन से आवारा कुत्तों की समस्या का तत्काल समाधान करने की मांग की जा रही है।

     

  • Punjab News: गर्भवती महिला की मौत को लेकर गरमाया मामला, किया थाने का घेराव, देखें वीडियो

    Punjab News: गर्भवती महिला की मौत को लेकर गरमाया मामला, किया थाने का घेराव, देखें वीडियो

    फिरोजपुर : जिले में देर रात दर्दनाक सड़क हादसे में गर्भवती महिला की मौत हो गई। मिली जानकारी के अनुसार धार्मिक स्थल से आई बस ने गर्भवती महिला को कुचल दिया। इस घटना में महिला के सिर में गंभीर चोट लगी थी और उसका सिविल अस्पताल उपचार चल रहा था। उपचार के दौरान गर्भवती महिला की मौत हो गई। वहीं महिला की मौत के बाद परिवार ने थाना सिटी के बाहर धरना लगाकर घेराव किया।

    इस दौरान लोगों ने बस चालक के खिलाफ कार्रवाई ना होने पर जमकर नारेबाजी की। बातचीत के दौरान धरने पर बैठे परिवार के सदस्यों ने बताया कि बीती रात बस चालक ने उनकी 8 महीने की गर्भवती बहू को बस के नीचे कुचल कर मार दिया था। घटना के दरौान बस चालक ने मौके से फरार होने की कोशिश की थी। लेकिन उन्होंने पीछा करके बस चालक को काबू कर लिया था। इस दौरान परिवार ने पुलिस से मांग की गई थी कि बस ड्राइवर और मालिक के खिलाफ कार्रवाई की जाए।

    परिजनों का आरोप है कि पुलिस ने अकेले ड्राइवर के खिलाफ कार्रवाई कर रही है। जिसके विरोध में उन्होंने धरना लगाया है। उन्होंने मांग की कि उन्हें इंसाफ दिया जाए और बनती कार्रवाई की जाए। दूसरी ओर जब इस मामले को लेकर पुलिस से बातचीत की गई तो डीएसपी सुखविंदर सिंह ने कहा कि एक एक्सीडेंट का मामला उनके पास आया है। उन्होंने कहा कि जिस तरह के बयान परिवार द्वारा दर्ज करवाए जाएंगे, उसके हिसाब से बनती कार्रवाई की जाएगी।