Category: Punjab>Firozpur

  • Punjab News: मंद बुद्धि बच्ची से मुंह बोले भाई ने किया दुष्कर्म, आरोपी की हुई धुनाई, देखें वीडियो

    Punjab News: मंद बुद्धि बच्ची से मुंह बोले भाई ने किया दुष्कर्म, आरोपी की हुई धुनाई, देखें वीडियो

    फिरोजपुरः बस्ती भट्ठियों वाला में रिश्तों को शर्मसार करने वाला मामला सामने आया है। जहां मुंह बोले भाई ने मंद बुद्धि बहन को अपनी हवस का शिकार बना दिया। जानकारी के अनुसार, बच्ची का परिवार घरों में काम करके अपने घर का गुजारा करता है। परिवार का कहना है कि जब वह काम पर गए हुए थे, तब बच्ची घर में अकेली थी। इस दौरान मुंह बोला भाई घर पर आया और उसने देखा कि बच्ची अकेली है। जिसका फायदा उठाते हुए आरोपी ने बच्ची को अपनी हवस का शिकार बना लिया।

    बच्ची को हवस का शिकार बनाने के बाद खून से लथपथ बच्ची को छोड़कर आरोपी फरार हो गया। इस दौरान आरोपी को भागते हुए पीड़िता की मां ने देख लिया और शोर मचाकर लोगों की मदद से आरोपी को काबू कर लिया। जिसके बाद लोगों ने जमकर आरोपी की पिटाई की। मार खाने के बाद आरोपी ने जुर्म कबूलते हुए कहा कि उससे गलती हो गई है। परिवार ने घटना की सूचना पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस आरोपी को गिरफ्तार करके थाने ले गई। पुलिस का कहना है कि पीड़िता का मेडिकल करवाया जा रहा है। वहीं पीड़ित परिवार के बयानों पर आरोपी के खिलाफ बनती कार्रवाई की जा रही है। दूसरी ओर बच्ची को इलाज के लिए सिविल अस्पताल में भर्ती कराया गया। परिवार ने आरोपी को मौत की सजा देने की गुहार लगाई है।

  • Punjab News: बाइक और पिकअप में भीषण टक्कर, दपंति की मौत, देखें वीडियो

    Punjab News: बाइक और पिकअप में भीषण टक्कर, दपंति की मौत, देखें वीडियो

    एक साल पहले ही हुई थी शादी

    फिरोज़पुरः जिले के गांव साईयां वाला में मोटरसाइकिल और पिकअप में टक्कर हो गई। हादसा इतना भीषण था कि हादसे में पति-पत्नी की मौत हो गई। मृतक दोनों की एक साल पहले शादी हुई थी। बताया जा रहा है कि दोनों कोटकपूरा में ससुराल घर में जा रहे थे कि रास्ते में पति-पत्नी हादसे का शिकार हो गए और दोनों की मौत हो गई। जैसे ही वे गांव साईयां वाला के करीब पहुंचे, पीछे से आ रही पिकअप गाड़ी ने जोरदार टक्कर मार दी। पति की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि पत्नी को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उसकी भी मौत हो गई। घटना की जानकारी लगते ही परिवार का रो-रोकर बुरा हाल हो गया। बताया जा रहा है कि महिला गर्भवती थी। घटना की सूचना स्थानीय लोगों द्वारा पुलिस को दे दी गई है। वहीं मौके पर पहुंची पुलिस मामले की जांच में जुट गई। पीड़ित परिवार ने पुलिस प्रशासन से मांग की है कि दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए।
  • Punjab News: 37 वर्षीय व्यक्ति की मौत, 7 बेटियों का पिता था मृतक, देखें वीडियो

    Punjab News: 37 वर्षीय व्यक्ति की मौत, 7 बेटियों का पिता था मृतक, देखें वीडियो

    फिरोजपुरः गांव झोक हरी के 37 वर्षीय व्यक्ति की संदिग्ध हालत में मौत हो गई। मौत की वजह नशे की ओवरडोज बताई जा रही है। मृतक 7 बेटियों का बाप था। गांव वासियों ने बताया कि मृतक राज मिस्त्री का काम करता था, लेकिन नशे की लत लगने से वह धीरे-धीरे नशे के जाल में फंसता गया।

    जिसके चलते उसकी मौत हो गई। लोगों ने बताया कि उनके गांव में सरेआम नशा बिक रहा है, लेकिन कोई भी इसे नहीं रोक रहा। जिसके चलते सैकड़ों नौजवान नशे की दलदल में फंसकर बर्बाद हो रहे है। लोगों ने सरकार और पुलिस प्रशासन से नशे पर नकेल कसने की अपील की है, ताकि नौजवान पीढ़ी को बचाया जा सके।

  • Punjab News: 2 कारों की आमने-सामने टक्कर, हादसे में दंपति की मौत, देखें वीडियो

    Punjab News: 2 कारों की आमने-सामने टक्कर, हादसे में दंपति की मौत, देखें वीडियो

    फिरोजपुरः गांव प्यारेआणा के पास एक दर्दनाक हादसा हुआ। दो कारों की आपस में भयानक टक्कर हो गई, जिसमें 2 लोगों की मौत हो गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। यह टक्कर इतनी भयानक थी कि दोनों कारों के परखच्चे उड़ गए। एक महिला और एक व्यक्ति की मौत हो गई। जिन्हें पोस्टमार्टम के लिए फिरोज़पुर के सिविल अस्पताल भेज दिया गया।

    जानकारी के अनुसार फिरोजपुर-मोगा रोड पर फिरोज़पुर की तरफ से एक दंपति कार में जा रहे थे, जब वे गांव प्यारेआणा के नज़दीक पहुंचे, तभी सामने से आ रही तेज रफ्तार कार ने टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भयानक थी कि दंपति की मौके पर ही मौत हो गई। मृतक के शव को फिरोज़पुर के सिविल अस्पताल की मोर्चरी में रखवा दिया गया। दूसरी तरफ पुलिस ने घटना स्थल का जायजा लेकर कार्रवाई शुरू कर दी है। पुलिस ने दोनों के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सिविल अस्पताल में भेज दिया है।

  • Punjab News: तेज रफ़्तार गाड़ी की चपेट में आया बच्चा, देखें वीडियो

    Punjab News: तेज रफ़्तार गाड़ी की चपेट में आया बच्चा, देखें वीडियो

    फिरोज़पुर: बस्ती निज़ामदिन में कार चालक ने तेज रफ्तार और लापरवाही से बच्चे को टक्कर मार दी। इस हादसे मे बच्चा घायल हो गया। जिसे इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती करवाया गया है।

    जानकारी के अनुसार यह हादसा तब हुआ जब बच्चे का नाना दुकान से कुछ सामान लेने जा रहा था। तभी बच्चा अपने नाना के पीछे जाने लगा। इस दौरान बायपास सतीये वाला चौक की तरफ एक कार तेज रफ्तार मेंआ रही थी।

    बच्चा जब अपने नाना के पीछे सड़क पार करने लगा, तो उसे कार ने जोरदार टक्कर मार दी। बच्चा गंभीर रूप से घायल हो गया जिसे इलाज के लिए सिविल अस्पताल में लाया गया। पीड़ित परिवार ने कार चालक के खिलाफ पुलिस से सख्त कार्रवाई की मांग की है।

  • Punjab News: नशे के मामले में कांग्रेस ने निकाली ट्रैक्टर रैली, BJP पर कसे तंज, देखें वीडियो

    Punjab News: नशे के मामले में कांग्रेस ने निकाली ट्रैक्टर रैली, BJP पर कसे तंज, देखें वीडियो

    फिरोज़पुरः जिले में नशों के खिलाफ युवा कांग्रेस की ओर से ट्रैक्टर रैली निकाली गई। इस रैली में शामिल होने के लिए राष्ट्रीय युवा कांग्रेस के अध्यक्ष उदे भानू चिब शहीद स्मारक हुसैनी वाला पहुंचे। जहां उन्होंने केंद्र और राज्य सरकार पर जमकर निशाना साधा। इस दौरान उन्होंने कहा कि युवाओं को नशा नहीं, रोजगार देना चाहिए। यह नारा लेकर देश भर में युवा कांग्रेस एक मुहिम चला रही है। सरकारों ने युवाओं की चिंता नहीं की है। सरहद पार से ड्रोन के माध्यम से लगातार भारत में नशा आ रहा है और केंद्र की भाजपा सरकार सरहद पार से आ रहे नशे को रोकने में असफल रही है।

    युवा कांग्रेस ने नशों के प्रति जागरूकता फैलाने का बीड़ा उठाया है। उन्होंने कहा कि देश भर में नशा युवा पीढ़ी को खोखला कर रहा है और पंजाब में यह बहुत बड़े पैमाने पर युवाओं को बर्बाद कर रहा है। अब युवा कांग्रेस ने युवाओं को जागरूक करने का बीड़ा उठाया है। पूरे देश में युवा कांग्रेस के कार्यकर्ता जाकर नशे के खिलाफ युवाओं को जागरूक कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि सरहद पार से पाकिस्तान की ओर से लगातार भारत में ड्रोन के माध्यम से हेरोइन की खेप भेजी जा रही है, जिससे युवा बर्बाद हो रहे हैं।

    इस पार से आ रहे नशे को रोकने में केंद्र की भाजपा सरकार असफल साबित हुई है, जिसका नतीजा यह है कि आए दिन बड़ी मात्रा में नशे की खेप पकड़ी जा रही हैं। उन्होंने राज्य सरकार पर हमला करते हुए कहा कि यह सरकार वादा करके आई थी कि युवाओं को नौकरी और किसानों के मुद्दों पर बात करेगी, लेकिन हाल ही में जो किसानों के साथ हुआ, वह सभी के सामने है। युवा कांग्रेस का मिशन है ‘नौकरी दो, नशा नहीं’ और इसके लिए काम किया जाएगा। इस अभियान को देश भर में और तेज किया जाएगा ताकि युवा इस नशे की गिरफ्त से बाहर निकल सकें।

  • Punjab News: कंटीली तार से 4 बहनों के इकलौते भाई को लगा करंट, देखें वीडियो

    Punjab News: कंटीली तार से 4 बहनों के इकलौते भाई को लगा करंट, देखें वीडियो

    फिरोजपुरः सीमा के पास बसे गांव जलोके में खेतों के चारों ओर लगी तार से करंट लगने से एक 32 वर्षीय युवक की मौत हो गई। जानकारी अनुसार कुलदीप सिंह (32) पुत्र कश्मीर सिंह जो संगत के लिए लंगर पानी का प्रबंध करने के लिए मोटरसाइकिल पर जा रहा था। वह खेतों के चारों ओर लगी तार से टकरा गया और तार में करंट होने के चलते वह उसकी चपेट में आ गया।

    मृतक के रिश्तेदारों और परिवार के सदस्यों ने आरोप लगाया है कि गांव के पास के खेत मालिक ने जंगली जानवरों से फसल को बचाने के लिए खेतों के चारों ओर लोहे की तार बिछाई हुई थी। उसमें सीधे हाई वोल्टेज करंट छोड़ रखा था और सड़क पर गाड़ी खड़ी थी, जब वह वहां से गुजरने लगा तो वह करंट वाली तार की चपेट में आ गया।

    गांव वालों ने प्राथमिक सहायता के तौर पर उसे आटा और अन्य गर्म चीजें लगाई, ताकि उसकी जान बचाई जा सके, लेकिन उसकी मौत हो गई। मौके पर इकट्ठा लोगों ने उसे तुरंत सिविल अस्पताल दाखिल करवाया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मृतक कुलदीप सिंह चार बहनों का इकलौता भाई था और उसने 2 छोटे बच्चे और पत्नी भी है। गांव वालों ने पंजाब सरकार और ज़िला प्रशासन से मांग की कि मृतक के पारिवारिक सदस्यों की घरेलू और आर्थिक स्थिति बिल्कुल ठीक नहीं है और उसकी आर्थिक सहायता की जाए, ताकि परिवार का पालन-पोषण हो सके।

  • Punjab News: देवर पर साथियों के साथ मिलकर दपंति को पीटने के लगे आरोप, देखें वीडियो

    Punjab News: देवर पर साथियों के साथ मिलकर दपंति को पीटने के लगे आरोप, देखें वीडियो

    फिरोज़पुरः जिले के गुरु तेग बहादुर में विवाद होने की घटना सामने आई है। जहां घर की जमीनी को लेकर भाईयों में विवाद हो गया। इस घटना में दोनों पक्षों में हाथापाई हो गई। जहां दपंति ने देवर पर साथियों के साथ पीटने के आरोप लगाए है। पीड़ित महिला के अनुसार, उनका घरेलू जमीन को लेकर देवर के साथ विवाद चल रहा था, जिसका बीते दिन पंचायती तौर पर समझौता भी हो गया था।

    आज सुबह करीब 11 बजे देवर साथियों के साथ घर के अंदर घुस गया और परिवार के साथ उसने पिटाई करनी शुरू कर दी। इस घटना में पति-पत्नी घायल हो गए। महिला ने आरोप लगाए कि उसके कपड़े भी फाड़े गए। दोनों को घायल अवस्था में सिविल अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती करवाया गया। पीड़ित परिवार ने पुलिस प्रशासन से इंसाफ की मांग की है। दूसरी तरफ, पुलिस का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है। जांच के बाद बनती कार्रवाई की जाएगी।

  • Punjab News: श्रद्धालुओं से भरी ट्रैक्टर ट्रॉली को तेज रफ्तार कैंटर चालक ने मारी टक्कर, बच्चे की मौत, देखें वीडियो

    Punjab News: श्रद्धालुओं से भरी ट्रैक्टर ट्रॉली को तेज रफ्तार कैंटर चालक ने मारी टक्कर, बच्चे की मौत, देखें वीडियो

    फिरोजपुरः श्रद्धालुओं से भरी ट्रॉली की तेज रफ्तार टैंकर से टक्कर हो गई। हादसे के दौरान मौके पर लोगों में चीख पुकार मच गई। मिली जानकारी के अनुसार देर रात श्रद्धालु पीर निगाहे से माथे टेककर वापस आ रहे थे। इस दौरान रास्ते में तेज रफ्तार कैंटर चालक ने ट्राली में टक्कर मार दी। हादसा इतना भीषण था कि हादसे में ट्रैक्टर ट्रॉली में सवार 15 साल के लड़के की मौत हो गई, जबकि करीब 5 श्रद्धालुओं को गंभीर चोटें आईं, जिन्हें इलाज के लिए मेडिकल अस्पताल में भर्ती कराया गया।

    जानकारी के मुताबिक, फरीदकोट के गांव वीर वाला की संगत भागापुराना के पास स्थित गांव लंगियाणा में निगाहे पीर से माथा टेककर आ रहे थे। देर रात 1 जब गांव चंदबाजा के पास पहुंचे, तो यह हादसा हो गया। हादसे में करीब आधा किलोमीटर ट्रैक्टर ट्रॉली को घसीटते ले गया। इस दौरान ट्रैक्टर के मडगार्ड पर बैठा 15 साल का लड़का नीचे गिर गया, जिसके ट्रॉली के साथ कुचलने के कारण मौके पर ही मौत हो गई, जबकि ट्रॉली के अंदर बैठे करीब 5 श्रद्धालुओं को गंभीर चोटें आईं। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, कैंटर चालक नशे में था, जिसके कारण उसे नींद आ गई और यह हादसा हुआ।

    फिलहाल, पुलिस ने जलालाबाद का रहने वाले कैंटर चालक को हिरासत में ले लिया है। जांच में सामने आया है कि वह जालंधर से माल लेकर आ रहा था, इस दौरान रास्ते में यह हादसा हो गया। चालक के खिलाफ मामला दर्ज करके आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है। उधर, गांव के सरपंच ने पीड़ित परिवार को मुआवजा देने की बात कही है। इसी के साथ कैंटर चालक और कैंटर के मालिक के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है।

  • Punjab News: वारदात को अंजाम देता चोर काबू, जमकर की धुनाई, देखें वीडियो

    Punjab News: वारदात को अंजाम देता चोर काबू, जमकर की धुनाई, देखें वीडियो

    फिरोज़पुरः जिले में चोरी और लूटपाट की वारदातें थमने का नाम नहीं ले रही। वहीं ताजा मामला मोहल्ला तुलियां वाला से सामने आया है, जहां घर में घुसकर चोर द्वारा वारदात को अंजाम दिया गया, लेकिन लोगों ने चोर को मौके पर काबू कर लिया। लोगोंने चोर को जंजीरों से बांधकर उसकी जमकर पिटाई की। लोगों का कहना है कि कई बार इलाके में चोरी की वारदातें हो चुकी है।

    जानकारी के अनुसार चोर एक घर में घुस आया और छतों से कूदकर दूसरे घर चोरी करने चला गया। इस दौरान चोर की छतों से कूदने की आवाज सुनते ही परिवार ने शोर मचा दिया। जिसके बाद जैसे ही चोर भागने लगा तो मोहल्ले वालों ने उसे काबू कर लिया। लोगों का कहना है कि आए दिन की चोरी से इलाका निवासी परेशान हैं। चोर की धुनाई करने के बाद लोगों ने घटना की सूचना पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस चोर को काबू करके थाने ले गई। जांच अधिकारी शमशेर सिंह ने कहाकि चोर को थाने में ले जाकर उससे सख्ती से पूछताछ करने के बाद बनती कार्रवाई की जाएगी।