Category: Punjab>Firozpur

  • Punjab News: मामूली बात को लेकर 2 पक्षों में चले डंडे, महिलाएं घायल, देखें वीडियो

    Punjab News: मामूली बात को लेकर 2 पक्षों में चले डंडे, महिलाएं घायल, देखें वीडियो

    फिरोज़पुरः जिले के बस्ती भट्टियां वाली में मामूली बात को लेकर 2 पक्षों के बीच झड़प होने की घटना सामने आई है। घटना में विवाद इतना बढ़ गया कि दोनों ओर से जमकर डंडे और लाठियां चलीं। मिली जानकारी के अनुसार झगड़ा मोटरसाइकिल पार्क करने को लेकर हुआ है। भारत नगर के मसा सिंह वाला गली में रहने वाले सुरिंदर सिंह ने बताया कि उनके घर रिश्तेदार आए थे। इस दौरान उन्होंने घर के बाहर मोटरसाइकिल खड़ी थी।

    तभी सामने रहने वाले जमींदार का लड़का आया और उसने खड़ी मोटरसाइकिल में टक्कर मारकर उसे गिरा दिया। आरोप है कि जब उन्होंने इसका विरोध किया, तो जमींदार के परिवार और साथियों ने आकर उन पर लाठी और डंडों से हमला कर दिया। घटना में परिवार की महिलाओं को चोटें आईं। घटना की एक वीडियो भी सामने आई है, जिसमें सरेआम डंडे और लाठियां बरसाई जा रही है। घटना में घायल लोगों को उपचार के लिए सिविल अस्पताल में भर्ती करवाया गया।

    वहीँ, अस्पताल में घायल महिला ने कहा कि उन्होंने मोटरसाइकिल तोड़ने का मुआवजा भरने के लिए जमींदार से कहा था, लेकिन गुस्से में आए जमींदार ने उनके साथ मारपीट की और जातिसूचक शब्द भी कहे। पीड़ित ने प्रशासन से इंसाफ की गुहार लगाई है। दूसरी ओर घटना की सूचना मिलते मौके पर पहुंची पुलिस ने घायलों के बयान दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।

  • Punjab News: काबू किए चोर को लेकर थाने में हुआ कुछ ऐसा, लोग हुए मायूस, देखें वीडियो

    Punjab News: काबू किए चोर को लेकर थाने में हुआ कुछ ऐसा, लोग हुए मायूस, देखें वीडियो

    फिरोज़पुरः चोरों के आतंक से इलाका निवासियों इतने परेशान हो गए है कि अब वह खुद ही पुलिस की ड्यूटी निभा इलाके में निभाने लगे है। दरअसल, अब चोरों को पकड़ने की जिम्मेदारी ले ली। इसी के चलते जब लोगों ने चोर को काबू किया और उसे पकड़कर थाने लेकर गए तो कार्रवाई करने के बजाय पुलिस ने चोर को थाने से ही वापस भेज दिया पुलिस ने कहा पहले चोर का इलाज करवाओ, अस्पताल में दाखिल करवाओ, फिर कार्रवाई की जाएगी। पुलिस के रवैये से आम लोग नाराज़गी पाई जा रही हैं।

    लोगों का कहना हैकि चोर चोरी कर रहा था और कई घरों को उसने अपना निशाना बनाया था। जब लोगों ने चोर को पकड़ लिया और उसे थाने ले आए, तो थाने की पुलिस ने साफ तौर पर उसे गिरफ्तार करने या कार्रवाई करने से मना कर दिया। इस बारे में जब वहां मौजूद पुलिस वालों से पूछा गया कि जो लोग चोर पकड़कर लाए हैं, आप उसे क्यों नहीं रख रहे, तो पुलिस का अजीबो गरीब तर्क सामने आया कि जो चोर लोग ले कर आए हैं, लोग पहले उसे अस्पताल दाखिल कराएं, उसका इलाज कराएं, हम फिर उसे पकड़कर उस पर कार्रवाई करेंगे।

    इससे अंदाज़ा लगाया जा सकता है कि चोर कितने बेखौफ होकर चोरी की वारदातों को दिन-रात अंजाम दे रहे हैं और पुलिस सार्वजनिक रूप से चोरों के खिलाफ कार्रवाई करने से इंकार कर रही है। चोर को पकड़कर लाए लोग बड़े मायूस होकर थाने से वापस लौटे और जब उनसे पूछा गया कि अब आप इस चोर का क्या करेंगे, तो उन्होंने मायूसी से बताया कि हम इसे अब छोड़ देंगे क्योंकि पुलिस कोई कार्रवाई करने को तैयार ही नहीं है। बड़ी मुश्किल से उन्होंने चोर को पकड़ा है ताकि उसके खिलाफ कोई कार्रवाई हो सके और जो उसने पहले चोरी की हैं, लोगों का सामान मिल सके।

  • Punjab News: केंद्रीय जेल मे बंदी की हुई मौत, देखे वीडियो

    Punjab News: केंद्रीय जेल मे बंदी की हुई मौत, देखे वीडियो

    फिरोज़पुर: जिले की केंद्रीय जेल में 35 वर्षीय बंदी की मौत पर जेल प्रशासन पर लापरवाही के आरोप लगाए गए हैं। परिवार के अनुसार कमलजीत उर्फ सनी चोरी के मुकदमे में जेल में बंद था और कुछ महीने पहले अदालत द्वारा उसे लगभग 14 साल की सजा सुनाई गई थी।

    मृतक का जेल में स्वास्थ्य ठीक नहीं रहता था, जिसके कारण जेल अधिकारियों को कैदी द्वारा गुहार लगाई गई थी । लेकिन इलाज सही तरीके से नहीं किया गया और उसकी मौत हो गई । परिवार ने इंसाफ की मांग करते हुए जेल अधिकारियों पर कई तरह के सवाल खड़े किए हैं।

  • Punjab News: Civil Hospital मे लगी आग, मची भगदड़, देखे वीडियो

    Punjab News: Civil Hospital मे लगी आग, मची भगदड़, देखे वीडियो

    फिरोज़पुर: जिले के सिविल अस्पताल के अंदर लैब में आग लगने की खबर है। हालांकि इस घटना में किसी जान का नुकसान नहीं हुआ। लेकिन अस्पताल मे मौजूद मरीजों मे भगदड़ मच गई।

    जानकारी देते हुए मेडिकल अधिकारी डॉक्टर शिवम ने बताया कि आरटीपीसीआर लैब में शॉर्ट सर्किट से आग लगी थी। जिसके बाद फायर ब्रिगेड को बुलाकर काबू पा लिया गया। लैब मे हुए नुकसान की जांच की जा रही है।

    वहीं मौके पर पहुंची फायर ब्रिगेड के कर्मचारी ने बताया कि उन्हें सूचना मिली थी कि सिविल अस्पताल में आग लगी है। सूचना मिले ही मौके पर आकर आग पर काबू पाया। जांच के दौरान पाया गया कि आग शॉर्ट सर्किट के कारण लगी थी।

  • Punjab News: नशा तस्कर के घर पर चला बुलडोजर, जमीन का अवैध कब्जा भी छुड़वाया, देखें वीडियो

    Punjab News: नशा तस्कर के घर पर चला बुलडोजर, जमीन का अवैध कब्जा भी छुड़वाया, देखें वीडियो

    फिरोजपुरः युद्ध नशे विरुद्ध मुहिम के तहत पुलिस नशा तस्करों पर कड़ी कार्रवाई कर रही है। इसी के चलते फिरोजपुर में भी पुलिस ने नशा तस्कर द्वारा नशा बेचकर बनाए गए घर पर बुलडोजर चलाया। करीब 125 करोड़ रुपए की 25 किलो हेरोइन के मामले में आरोपी नशा तस्कर चरणजीत सिंह उर्फ चना के खिलाफ मामला दर्ज था। इस के साथ आरोपी 3 मुकदमों में वांटेड है।

    एसपी फिरोजपुर भूपेंद्र सिंह ने जानकारी देते हुए बताया कि उक्त नशा तस्कर चरणजीत सिंह उर्फ चना के घर पर बुलडोजर चलाया गया है। इस नशा तस्कर पर 3 मुकदमे दर्ज हैं जिसमें एक मुकदमा 125 करोड़ रुपए की 25 किलोग्राम हेरोइन का भी दर्ज है जिसमें इसे 14 साल की कैद की सजा हुई थी। 7 साल सजा काटने के बाद यह नशा तस्कर जमानत पर रिहा हुआ था, लेकिन बाहर आने के बाद इसने फिर नशे का कारोबार करना शुरू कर दिया था। इस दौरान इस पर 2 केस दर्ज हुए थे जिसमें यह फरार चल रहा है।

    इसी को लेकर आज इसके घर पर कार्रवाई की गई है। इस आरोपी ने फॉरेस्ट विभाग की एक एकड़ जमीन पर भी कब्जा कर रखा था जिस पर आज कब्जा छुड़वाया गया है। उन्होंने कहा कि आगे भी नशा तस्करों पर कार्रवाई जारी रहेगी। अब तक नशा तस्करों की 32 करोड़ रुपए की प्रॉपर्टी सीज की जा चुकी है और 8 से 10 करोड़ रुपए की प्रॉपर्टी सीज करने के लिए कार्रवाई की जा रही है।

  • Punjab News: Grenade हमले को लेकर AAP के सांसद मालविंदर कंग का आया ब्यान, देखें Video

    Punjab News: Grenade हमले को लेकर AAP के सांसद मालविंदर कंग का आया ब्यान, देखें Video

    फिरोजपुरः पंजाब में पाकिस्तान की नापाक हरकतों को लेकर सभी लोगों में रोष व्यापत है। राज्य में कई जगह बम से हमले करवाए जा रहे हैं। अभी हाल ही में अमृतसर में बम धमाके की खबरे अभी लोग भूले नहीं थे कि अब जालंधर के एक हिन्दू यूट्यूबर के घर ग्रेनेड हमले की खबर सामने आ गई जिसकी जिम्मेदारी आतंकी शहजाद भट्टी ने ली है। इस घटना को लेकर सांसद मालविंदर कंग ने रोष जताया है।

    उन्होंने कहा कि युद्ध नशे विरुद्ध अभियान से पाकिस्तान बौखला गया है। उन्होंने कहा कि सीएम मान ने पहले ही कहा था कि इस मुहिम का सबसे ज्यादा दुख पाकिस्थान को ही होगा। इसका सबसे बड़ा सबूत जालंधर के एक घर में हुआ ग्रेनेड हमला है। उन्होंने बताया कि जिस आरोपी ने हमला करवाया है उसकी कुछ दिनों पहले लारेंस बिश्नोई के साथ फोटो वायरल हुई थी। उन्होंने कहा कि उनका सबसे बड़ा सवाल भाजपा से है कि भाजपा लारेंस बिश्नोई को क्यों पनाह दे रही है।

    उन्होंने कहा कि ⁠बीजेपी ने लॉरेंस बिश्नोई को गुजरात की साबरमती जेल में बिठा कर अपना दामाद बना रखा है। उन्होंने कहा कि भाजपा इस तरह की गंदी राजनीति करके अपने मनसूबों में कामयाब नहीं होगी। उन्होंने कहा कि पंजाब में नशे के खिलाफ लड़ाई ऐसे ही जारी रहेगी, पाकिस्तान कितना भी जोर लगा ले आम आदमी पार्टी पंजाब से नशा खत्म करके रहेगी।

  • Punjab News: 2.820 किलो हेरोइन और हथियार सहित 4 तस्कर गिरफ्तार, देखें वीडियो

    Punjab News: 2.820 किलो हेरोइन और हथियार सहित 4 तस्कर गिरफ्तार, देखें वीडियो

    फिरोजपुरः नशे के खिलाफ चलाई गई मुहिम के तहत पुलिस ने 4 तस्करों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने 2 किलो 820 ग्राम हेरोइन और 1 पिस्टल बरामद किया गया। हेरोइन की अंतराज्जीय कीमत 15 करोड़ रुपए बताई जा रही है। मामले की जानकारी देते हुए एसएसपी भूपेंद्र सिंह ने बताया कि पुलिस द्वारा युद्ध नशे विरुद्ध अभियान को लेकर अलग-अलग अधिकारियों के नेतृत्व में टीम बनाई गई है।

    जिसके तहत उनकी टीम ने 2 किलो 800 ग्राम हीरोइन के साथ 4 नशा तस्करों को गिरफ्तार करके उनके कब्जे से एक पिस्टल बरामद किया है। पकड़े गए सभी नशा तस्कर सरहद के अधीन आते गांवों के रहने वाले हैं और वह पाकिस्तान में बैठे नशा तस्करों से संपर्क कर भारत में लगातार हेरोइन मंगवा रहे थे। पकड़े गए चारों तस्करों से पूछताछ की जारी है और उनके फॉरवर्ड और बैकवर्ड लिंक खंगाले जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि आरोपियों के खिलाफ एनडीपीसी एक्ट के तहत मुकदमे दर्ज किए गए हैं।

  • Punjab News: बड़े अफसरों सहित कई Police मुलाजिम पहुंचे Central Jail, देखें वीडियो

    Punjab News: बड़े अफसरों सहित कई Police मुलाजिम पहुंचे Central Jail, देखें वीडियो

    फिरोजपुरः केंद्रीय जेल में बढ़ रही असामाजिक गतिविधियों पर नकेल कसने के लिए पंजाब पुलिस ने जेल में तलाशी अभियान चलाया। एसएसपी फिरोजपुर भुपिंदर सिंह ने बताया कि एडीजीपी बी चंद्र शेखर की अगुवाई में यह सर्च अभियान चलाया जा रहा है। जिसमें 125 से अधिक पुलिस कर्मचारी और अधिकारी जेल के कोने-कोने की तलाशी ले रहे हैं, ताकि जेल में बैठे गैंगस्टर की नशा तस्करी की गतिविधियों पर रोक लग सके। इसके अलावा जेल के आस-पास भी पेट्रोलिंग की जा रही है, ताकि बाहर से जेल में भेजे जा रहे मोबाइल और नशे पर रोक लगाई जा सके।

    जेल से लगातार मोबाइल फोन और नशे का सामान मिल रहा है। डीआईजी फिरोजपुर रेंज की निगरानी में 125 से अधिक पुलिस कर्मचारी इस सर्च अभियान में शामिल हैं। जेल के अंदर बैठे कई गैंगस्टर अपने कारोबार को चला रहे हैं। जेल के भीतर से फिरौती की धमकियां और हेरोइन की तस्करी का कार्य किया जा रहा है। कई एसएचओ, डीएसपी और एसपी भी जेल के अंदर पहुंचे हैं।

  • Punjab News: होली पर पुलिस मुस्तैद, हुल्ड़बाजों पर की कार्रवाई, देखें वीडियो

    Punjab News: होली पर पुलिस मुस्तैद, हुल्ड़बाजों पर की कार्रवाई, देखें वीडियो

    फिरोजपुरः पूरे देश में होली का त्योहार धूमधाम से मनाया जा रहा है। लोग भरपूर उत्साह के साथ अपने सगे संबंधियों व दोस्तों के साथ होली मना रहे हैं। इसी के साथ लोग अपने दोस्तों व रिश्तेदारों के घरों में जाकर उन्हें रंग लगा रहे हैं। वहीं दूसरी ओर कई लोग इस दौरान अपनी शरारतों से बाज नहीं आते हैं। वह सड़कों पर शरेआम हुड़दंग मचाते हैं जिसके चलते पुलिस भी इन लोगों पर लगाम कसने के लिए पूरी मुस्तेद दिख रही है। पुलिस ने शहर में करीब 10-15 जगह पर नाके लगाए गए हैं। वहीं सड़कों पर हुड़दंग मचाने वालों को फिरोजपुर पुलिस ने हिरासत में भी लिया है।

    जानकारी देते ट्रैफिक पुलिस फिरोजपुर के एएसआई बचितर सिंह ने बताया कि कुछ मोटरसाइकिल सवार शहर में हुड़दंग मचा रहे थे और उच्च अधिकारियों को शिकायत आने के बाद इन हुड़दंगबाजों को पकड़ा गया और थाना सिटी में बंद किया गया है। उन्होंने कहा कि होली के त्योहार पर ऐसे हुड़दंगबाजों को अलग-अलग जगहों पर नाके लगाकर उनके चालान काटे जा रहे है और जो नहीं मान रहा है उनको हिरासत में भी लिया जा रहा है।

    वहीं एएसआई बचितर सिंह ने लोगों से अपील की कि वह अनजान व्यक्ति व लड़कियों पर रंग न डाले और त्योहार को प्यार से मनाएं। वहीं उन्होंने बुलेट मोटरसाइकिल पर पटाखे बजाने वालों को भी चेतावनी दी कि अगर वह अपनी शरारतों से बाज नहीं आएंगे तो उन पर सख्त कार्रवाई की जाएगी।

  • Punjab News: जीजा-साले में हुई झड़प, तोड़ा घर का सामान, 2 घायल, देखें वीडियो

    Punjab News: जीजा-साले में हुई झड़प, तोड़ा घर का सामान, 2 घायल, देखें वीडियो

    फिरोजपुरः कस्बा ममदोट के गांव छांगा खुर्द में झगड़ा होने की घटना सामने आई है। जहां जीजा-साले के बीच हाथापाई हो गई। इस घटना में साले ने जीजे पर गंभीर आरोप लगाए है। साले का आरोप है कि आज दोपहर करीब 2 बजे जीजे ने उसके घर का सामान तोड़ दिया। मिली जानकारी के अनुसार, परिवार का जीजे के साथ झगड़ा चल रहा था। आरोप है कि इस मामले को लेकर जीजा पुरानी रंजिश रखता था।

    दोनों में आज किसी बात को लेकर विवाद हो गया। इस दौरान झगड़ा इतना बढ़ गया कि उसने कुछ साथियों को बुलाकर साले के घर पर हमला कर दिया। जहां साले के घर के सामान की तोड़फोड़ की गई। पीड़ित ने कहा कि परिवार ने भागकर अपनी जान बचाई। इस घटना में 2 लोग घायल हो गए, जिन्हें उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया। पीड़ित परिवार ने पुलिस प्रशासन से इंसाफ की मांग की है। पुलिस प्रशासन का कहना है कि जांच कर कार्रवाई की जाएगी।