Category: Punjab>Firozpur

  • Punjab News: कुत्ते को लेकर हुआ विवाद, चले ईंट-पत्थर, देखें वीडियो

    Punjab News: कुत्ते को लेकर हुआ विवाद, चले ईंट-पत्थर, देखें वीडियो

    फिरोजपुरः जिले में मारपीट व लड़ाई-झगड़े की वारदाते कम होने का नाम नहीं ले रही हैं। लोग छोटी-छोटी बात को लेकर एक दूसरे को मारने पर उतारु हो जाते हैं। ऐसा ही मामला फिरोजपुर के गांव बारी के पास हुसैनीवाला वर्कशॉप से सामने आया है जहां, 2 परिवारों में कहासुनी हो गई जिसके बाद छत पर चढ़कर उन्होंने एक दूसरे पर ईंट-पत्थर फेंकी। बताया जा रहा है कि विवाद कुत्ते को लेकर शुरू हुआ था।

    जानकारी देते हुए एक परिवार की घायल महिला अमरो बाय ने बताया कि उनके पड़ोस में रहने वाले घर वालों ने कुत्ता रखा हुआ है जिसने उनके बच्चे को काट लिया था। जब इस बात की शिकायत लेकर हम पड़ोसी परिवार के पास गए तो उन्होंने उल्टा हमारे साथ ही लड़ाई करनी शुरू कर दी। जिसके बाद पड़ोसियों ने हमारे घर में ईंटें फेंकनी शुरू कर दीं जिसमें वह घायल हो गई।

    लोगों द्वारा बताया जा रहा है कि दोनों पक्षों ने एक दूसरे पर हमला किया और जिसमें 2 लोगों को गंभीर चोटें आईं हैं जिन्हें सिविल अस्पताल फिरोजपुर में भर्ती कराया गया। इस दौरान मारपीट में ईंट-पत्थर फेंकते लोगों का एक वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। पुलिस अब घायलों के बयान दर्ज कर रही है। पुलिस ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है जो भी आरोपी पाया जाएगा उसके खिलाफ मामला दर्ज करके उचित कार्रवाई की जाएगी।

  • Punjab News: 1.500 किलो हेरोइन सहित 2 तस्कर गिरफ्तार, देखें वीडियो

    Punjab News: 1.500 किलो हेरोइन सहित 2 तस्कर गिरफ्तार, देखें वीडियो

    फिरोजपुरः नशे के खिलाफ चलाई गई मुहिम के तहत पुलिस ने 2 तस्करों को गिरफ्तार किया है। दरअसल, एंटी नारकोटिक टास्क फोर्स ने तस्करों के कब्जे से 1 किलो 500 ग्राम हेरोइन बरामद की है। पकड़ी गई हेरोइन की कीमत 7 करोड़ रुपये आंकी जा रही है। मामले की जानकारी देते हुए एएनटीएफ के डीएसपी भूपिंदर सिंह ने बताया कि नशा तस्कर पाकिस्तान में बैठे तस्करों के संपर्क में थे और ड्रोन के जरिए भारत में हेरोइन की खेप मंगवाते थे।

    इसके बाद वे भारत में बैठे अपने ग्राहकों और अन्य तस्करों तक ये हेरोइन की खेप पहुंचाते थे। इस बार उन्हें सूचना मिली थी कि दो नशा तस्कर हेरोइन की डिलीवरी करने के लिए फिरोजपुर आ रहे है। गुप्त सूचना के आधार पर आरोपियों को गिरफ्तार करके हेरोइन बरामद की है। आरोपियों की पहचान संदीप सिंह और लखविंदर सिंह के रूप में हुई है, जिनकी उम्र महज 18 साल और दूसरे की 24 साल है। आरोपियों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज करके आगे की पूछताछ की जा रही है।

  • Punjab News: AAP Party के ब्लॉक प्रधान पर नौजवानों ने किया तेजधार हथियार से हमला, देखें वीडियो

    Punjab News: AAP Party के ब्लॉक प्रधान पर नौजवानों ने किया तेजधार हथियार से हमला, देखें वीडियो

    फिरोजपुरः कस्बा ममदोट के नजदीकी गांव फत्ते वाला में तेजधार हथियारों से लैस गांव के करीब एक दर्जन युवाओं ने आप पार्टी के ब्लॉक प्रधान पर हमला कर दिया। मिली जानकारी के अनुसार देर रात हुए विवाद में हमलावारों ने ब्लॉक प्रधान को गंभीर रूप से घायल कर दिया। जिसके बाद हमलावार मौके से फरार हो गए। घायल व्यक्ति की पहचान बलवीर सिंह के रूप में हुई है। वहीं घायल आप नेता का शोर सुनकर मौके पर इकट्ठा हुए लोगों ने उसे ममदोट के सिविल अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती करवाया।

    पीड़ित ब्लॉक प्रधान ने हमलावरों पर नशा बेचने से रोकने की रंजिश को मुख्य बताया है। घटना की सूचना पुलिस को दे दी गई है। थाना ममदौट की पुलिस भी मामले की गंभीरता से जांच पड़ताल कर रही है और आगे की कार्रवाई कर रही है। पीड़ित बलवीर सिंह ने बताया कि देर रात ममदोट से वह गांव फत्ते वाला जाते वक्त मोबाइल गिर गया था, जिसके संबंध में उसने सोशल मीडिया पर लोगों से मोबाइल लौटाने की अपील की थी। पीड़ित के अनुसार गांव के 2 युवाओं को मोबाइल मिला तो उन्होंने उनके अन्य नंबर पर फोन करके फोन वापस लौटाने की बात कही। पीड़ित ने कहा कि जब वह फोन लेने गया तो उन्होंने साजिश के तहत उसे घेर लिया।

    जिसके बाद करीब एक दर्जन लोगों ने उस पर तेजधार हथियार से हमला कर दिया। इस घटना में उसकी छाती, सिर और पीठ के अलावा पैरों और हाथों पर भी गंभीर चोटें आई हैं। पीड़ित ने आरोपियों पर जान से मारने की धमकियों देने का आरोप लगाया है। पीड़ित का आरोप है कि हमलावार गांव में पिछले 20 वर्षों से नशा बेच रहे हैं। पुलिस द्वारा हाल ही में की गई सख्ती को लेकर वह इस रंजिश को अपने खिलाफ मानते हैं। बलवीर ने कहा कि हमलावारों को लगता हैकि मेरी ओर से पुलिस को उनके बारे में सूचना दी जा रही है। इसी रंजिश के तहत उन्होंने घेरकर मुझ पर हमला कर दिया। उधर, फिरोजपुर देहात के डीएसपी करण शर्मा ने बताया कि मामले की गंभीरता से जांच की जा रही है और हमलावारों के खिलाफ सख्त से सख्त कार्रवाई की जाएगी।

     

  • Punjab News: 2 पक्षों में हुई खूनी झड़प, चली गोलियां, 3 घायल, देखें वीडियो

    Punjab News: 2 पक्षों में हुई खूनी झड़प, चली गोलियां, 3 घायल, देखें वीडियो

    फिरोजपुरः जिले के गांव मछीवाड़ा में 2 परिवारों में झगड़ा होने की घटना सामने आई है। मिली जानकारी के अनुसार गली की तरफ दरवाजा निकालने को लेकर 2 परिवारों में विवाद हो गया। दोनों में विवाद इतना बढ़ गया कि एक दूसरीकी जमकर पिटाई की गई। वहीं एक-दूसरे पर ईंटें और पत्थर से हमला करते हुएघरों में सामान की तोड़फोड़ की गई। इस घनटा में मोटरसाइकिल समेत अन्य घर का सामान तोड़ा गया। घटना में 3 लोग घायल हो गए, जिन्हें उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती करवाया गया। घटना की सूचना पुलिस को दे दी गई। वहीं मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनों पक्षों के बयान दर्ज करके 6 लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया है। जबकि एक को गिरफ्तार किया गया। हालांकि अन्य आरोपी फरार चल रहे है।

    गांव के निवासी मनजीत सिंह ने बताया कि वह अपने घर से एक और दरवाजा गली की तरफ निकालना चाहते थे, जिसे गांव में ही रहने वाले दूसरे पक्ष को मंजूर नहीं था। इस पर पहले भी कई बार दोनों में तकरार हो चुकी थी, लेकिन मामला पंचायत में सुलझा लिया जाता था। इस बार जब मनजीत सिंह गली में नया दरवाजा निकाल रहे थे, तो बूटा सिंह और उसके परिवार ने उन्हें रोक दिया। जिसके बाद आरोपी बूटा सिंह और उसके साथियों ने उन पर हमला कर दिया। आरोप है कि उन्होंने घर में घुसकर मारपीट करते हुए जमकर ईंटें और पत्थर मारकर घर का सारा जरूरी सामान तोड़ दिया। पीड़ित ने कहा कि हमलावारों ने घटना में हवाई फायरिंग भी की।

    दूसरी पक्ष ने आरोपों को नकारते हुए कहा कि मनजीत सिंह गैरकानूनी तरीके से दरवाजा गली की तरफ निकालना चाहते थे, इसलिए उन्हें रोका गया। लेकिन उन्होंने बाहर से लोगों को बुलाकर उन पर हमला किया। वहीं दूसरे पक्ष ने मनजीत सिंह पर फायरिंग करने का आरोप लगाया है। उनका कहना है कि मनजीत सिंह ने उन पर मारने की नीयत से फायरिंग की। पुलिस ने घायलों के बयानों के आधार पर आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। इस मामले में एक आरोपी को गिरफ्तार किया गया है और आगे की कार्रवाई की जा रही है।

  • Punjab News: महिला समेत 3 तस्कर गिरफ्तार, हेरोइन बरामद

    Punjab News: महिला समेत 3 तस्कर गिरफ्तार, हेरोइन बरामद

    अबोहरः नशे के खिलाफ चलाए गए अभियान के तहत पुलिस ने महिला सहित 3 तस्करों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने अलग-अलग कार्रवाई में 100 ग्राम हेरोइन के तीन लोगों को गिरफ्तार किया है। पहली कार्रवाई में सीआईए स्टाफ पुलिस ने एक महिला को 80 ग्राम हेरोइन के साथ पकड़ा। फाजिल्का के एसआई अमरीक सिंह की टीम दाना मंडी से अजीत नगर जा रही थी। इस दौरान एक महिला पुलिस को देखकर घबरा गई।

    उसने अपने हाथ में पकड़ा लिफाफा फेंक दिया और भागने की कोशिश की। पुलिस ने महिला को पकड़ लिया और लिफाफे से 80 ग्राम हेरोइन बरामद की। आरोपी की पहचान परमजीत कौर के रूप में हुई है। वह ऊधम सिंह नगर, अबोहर की रहने वाली है। दूसरी कार्रवाई में सिटी वन के एएसआई केवल सिंह की टीम ने पुरानी फाजिल्का रोड स्थित जोहड़ी मंदिर के पास से दो युवकों को पकड़ा। दोनों पुलिस को देखकर घबरा गए और लिफाफा फेंककर भागने लगे।

    पुलिस ने दोनों को पकड़ लिया और लिफाफे से 20 ग्राम हेरोइन बरामद की। आरोपियों की पहचान इंद्रा नगरी के राजू और जज सिंह के रूप में हुई है। पुलिस ने सभी आरोपियों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट की धारा 21, 61, 85 के तहत मामला दर्ज कर लिया है।

  • Punjab News: थाने के पास Ooat Center से 8855 नशा मुक्ति की गोलियां चोरी, देखें वीडियो

    Punjab News: थाने के पास Ooat Center से 8855 नशा मुक्ति की गोलियां चोरी, देखें वीडियो

    फिरोजपुरः एक ओर जहां जिला पुलिस नशे के खिलाफ युद्ध अभियान चलाकर नशा तस्करों के खिलाफ कार्रवाई कर रही है, वहीं दूसरी ओर नशा तस्करों के हौसले इतने बुलंद हो गए हैं कि वे पुलिस की नाक के नीचे से नशीली गोलियां चोरी कर पुलिस को सीधी चुनौती दे रहे हैं। बताया जा रहा है कि जिस ओट सेंटर से चोरी हुई है वह थाने के साथ लगते सिविल अस्पताल में ही बना हुआ है। सूत्रों के अनुसार, चोरों द्वारा केवल नशीली गोलियां चुराना तथा लैपटॉप व अन्य कीमती सामान को छोड़ देना, इस मामले को संदिग्ध बना रहा है।

    जानकारी देते सिविल अस्पताल गुरुहरसहाय की एसएमओ करणबीर कौर ने बताया कि अस्पताल के ओट सेंटर से हजारों नशा छुड़ाओ गोलियां चोरी हो गई हैं। पुलिस थाने की दीवार के बगल में स्थित अस्पताल के ओट सेंटर से गोलियों की चोरी क्षेत्र में काफी चर्चा का विषय बन गई है।

    सीनियर मेडिकल अधिकारी करनबीर कौर ने बताया कि ओट सेंटर पर ड्यूटी पर तैनात कर्मचारी जब ओट सेंटर पहुंचे तो उन्होंने देखा कि अलमारी की कुंडी टूटी हुई थी और अलमारी खुली हुई थी। इस दौरान गल्बज और अन्य सामान बिखरा पड़ा था। एसएमओ ने बताया कि स्टॉक की जांच करने पर पता चला कि 8855 नशा छुड़ाओ गोलियां चोरी हो गई हैं, जिनमें से 5780 दो एमजी की तथा 3075 चार एमजी की गोलियां हैं। उन्होंने बताया कि चोर खिड़की की ग्रिल तोड़कर अंदर घुसे है।  इस दौरान स्टाफ ने कहा कि उन्होंने कई बार प्रशासन से ओट सेंटर में सिक्योरिटी देने की मांग की है परन्तु हमारी मांग पूरी नहीं हुई है। उन्होंने उचित कार्रवाई की मांग की है। इस संबंध में जब थाना सदर प्रमुख इंस्पेक्टर जगदीप सिंह से बात की गई तो उन्होंने कहा कि मामले की जांच की जा रही है और चोरों को जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

  • Punjab News: 3 किलो हेरोइन व Drone के साथ 2 नशा तस्कर गिरफ्तार, देखें वीडियो

    Punjab News: 3 किलो हेरोइन व Drone के साथ 2 नशा तस्कर गिरफ्तार, देखें वीडियो

    फिरोजपुरः एएनटीएफ और बीएसएफ ने संयुक्त अभियान चलाकर 2 नशा तस्करों को गिरफ्तार किया है। उनके पास से 3 किलो 39 ग्राम हेरोइन और एक पाकिस्तानी ड्रोन बरामद किया है। जानकारी देते हुए एंटी नारकोटिक्स टास्क फोर्स के एसपी गुरप्रीत सिंह ने बताया कि उन्हें इनपुट मिला था कि सीमा पर रहने वाले कुछ नशा तस्कर पाकिस्तान से नशा मंगवाकर पंजाब और देश के विभिन्न राज्यों में नशा सप्लाई कर रहे हैं।

    इनपुट के तहत बीएसएफ के साथ सीमावर्ती क्षेत्र के खुंदर उत्तर गांव के पास पाकिस्तानी सीमा पर तलाशी अभियान चलाया गया जहां से उन्हें 2 किलो 60 ग्राम हेरोइन और एक ड्रोन बरामद हुआ। इसी पर आगे काम करते हुए एएनटीएफ ने तकनीकी इनपुट की मदद से दोनों आरोपियों को ट्रेस किया और जब उन्हें गिरफ्तार किया गया तो उनके पास से करीब 700 ग्राम हेरोइन बरामद हुई।

    पूछताछ में उन्होंने बताया कि नशीली दवाओं की पहली खेप भी उसने ड्रोन के माध्यम से पाकिस्तान स्थित नशा तस्करों से मंगवाई थी और वह पिछले कई महीनों से पाकिस्तानी तस्करों के संपर्क में था तथा पहले भी कई बार हेरोइन मंगवा चुका था।

    गिरफ्तार आरोपियों की पहचान माछीवाड़ा के सीमावर्ती गांव निवासी जोगिंदर सिंह उर्फ ​​जिंदर और जज सिंह के रूप में हुई है। गिरफ्तार किए गए नशा तस्करों की उम्र 24 साल और 25 साल है। आरोपियों के खिलाफ एसएएस नगर थाने में एनडीपीसी एक्ट और एयरक्राफ्ट एक्ट की धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है और आगे की जांच की जा रही है ताकि पता चल सके कि वे पाकिस्तानी तस्करों से हेरोइन की खेप मंगवाकर पंजाब और अन्य राज्यों में कितने नशा तस्करों को नशा सप्लाई करते थे ताकि नशे की इस चेन को तोड़ा जा सके।

  • Punjab News: पुरानी दुश्मनी को लेकर युवक पर चलाई गोलियां, देखें वीडियो

    Punjab News: पुरानी दुश्मनी को लेकर युवक पर चलाई गोलियां, देखें वीडियो

    फिरोजपुरः गांव अलीके में फायरिंग कर एक युवक की हत्या का मामला सामने आया है। युवक की पहचान प्रेम के रूप में हुई है। जानकारी अनुसार युवक की हत्या जेल में चल रही पुरानी रंजिश को लेकर की गई है। घटना देर रात की है। मौके पर पुलिस ने पहुंच मृतक के शव को पोस्टमॉर्टम के लिए सिविल अस्पताल भेज दिया है। फिलहाल मामले की जांच की जा रही है। जानकारी अनुसार आरोपियों ने मृतक प्रेम को फोन पर बात करने के बहाने घर से बाहर बुलाया था। आरोपियों ने कहा कि वह उससे कुछ बाते करना चाहते है। जिसके बाद वह गांव के बाहर आया, जहां पहले से ही हथियारों से लैस कुछ व्यक्तियों ने प्रेम पर ताबड़तोड़ गोलियां चला दीं, जो उसके सिर में लगीं। जिसके बाद आरोपी मौके से फरार हो गए। प्रेम को एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उसकी मौत हो गई। उसकी लाश को पुलिस ने कब्जे में लेकर सिविल अस्पताल में पोस्टमॉर्टम के लिए रखवाया है। मनजीत सिंह एसपीडी फिरोजपुर के अनुसार इस क़त्ल की पूरी कहानी जेल में ही रची गई है। मृतक और हत्यारों के बीच जेल में ही पुरानी दुश्मनी चल रही थी, जिसके चलते इस हत्या को अंजाम दिया गया है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है और परिवार के बयानों के आधार पर आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जल्द ही उन्हें गिरफ्तार करने की बात कह रही है।
  • Punjab News: दर्दनाक सड़क हादसे में दो भाइयों की मौत, 5 घायल, देखें वीडियो

    Punjab News: दर्दनाक सड़क हादसे में दो भाइयों की मौत, 5 घायल, देखें वीडियो

    फिरोजपुर: जिले के गांव गुरु हर सहाय के गोलू का मोड़ पर दर्दनाक सड़क हादसा होने की घटना सामने आई है। मिली जानकारी के अनुसार सड़क किनारे खड़े छोटे हाथी को ट्रक ने पीछे से टक्कर मार दी। इस हादसे में सड़क किनारे खड़े लोग बुरी तरह कुचल गए। घटना में 2 चचेरे भाइयों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि 5 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया। वहीं ट्रक चालक ट्रक छोड़कर फरार हो गया। घटना में एक मृतक हरियाणा के सिरसा जिले का रहने वाला था और दूसरा गुरु हर सहाय का रहने वाला था।

    जानकारी के मुताबिक, बाराती गांव अलफूके से हरियाणा के सिरसा में एक शादी समारोह से लौट रहे थे, जो अपने एक रिश्तेदार को लेने के लिए गांव गोलू का मोड़ पर सड़क किनारे खड़े होकर इंतजार कर रहे थे। ट्रक ने लोगों को बुरी तरह कुचल दिया और ट्रक खड़े छोटा हाथी पर चढ़ गया।

    वहीं मौके पर पहुंची पुलिस ने घायलों को इलाज के लिए नजदीकी सिविल अस्पताल में भर्ती कराया और दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सिविल अस्पताल के शवगृह में भेज दिया।

  • Punjab News: रेलवे पुल के नीचे व्यक्ति का शव बरामद, देखें वीडियो

    Punjab News: रेलवे पुल के नीचे व्यक्ति का शव बरामद, देखें वीडियो

    फिरोजपुरः गुरुहरसहाय रेलवे पुल के नीचे व्यक्ति का शव बरामद हुआ। राहगीर ने व्यक्ति के शव की सूचना तुरंत पुलिस को दी। वहीं घटना को लेकर लोगों में दहशत का माहौल पाया जा रहा है। राजिंदर ने बताया कि व्यक्ति की उम्र 30 के आसपास लगती है। हालांकि व्यक्ति ने अनुसार हार्ट अटैक आने से व्यक्ति की मौत हुई है।

    घटना की सूचना जीआरपी पुलिस ने फिरोजपुर अस्तपाल में भेज दिया। व्यक्ति के अनुसार मृतक मजदूर है। अभी तक मृतक की पहचान नहीं हो पाई है। वहीं अस्पताल पहुंची पुलिस ने शव को मोर्चरी में रखवाकर मामले की जांच शुरू कर दी है। पुलिस का कहना है कि मृतक की पहचान के लिए शव को 72 घंटों के लिए मोर्चरी में रखा गया। मृतक की पहचान के बाद परिजनों के बयानों पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।