Category: Punjab>Firozpur

  • Punjab News: 100 रुपए को लेकर व्यक्ति का कत्ल, 10 पर मामला दर्ज

    Punjab News: 100 रुपए को लेकर व्यक्ति का कत्ल, 10 पर मामला दर्ज

    फिरोजपुरः फाजिल्का के अधीन आते गांव सुखेरा बोदला में 100 रुपये को लेकर व्यक्ति के कत्ल की घटना सामने आई है। मिली जानकारी के अनुसार 100 रुपए की उधारी वसूलने आए लोगों ने व्यक्ति की पीट-पीटकर हत्या कर दी। घटना की सूचना पुलिस को दे दी गई है। वहीं पुलिस ने पीड़ित परिवार के बयानों पर 10 लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर आगे की जांच शुरू कर दी है। शिकायत पर पुलिस ने सुखचैन सिंह, साजन सिंह, अजीत सिंह, सुरजीत सिंह, रीना रानी, संजना रानी, अमरजीत कौर, कृष्ण सिंह, शिमला रानी और रामो निवासी सुखेरा बोदला के खिलाफ मामला दर्ज किया है।

    सुखेरा बोदला निवासी कर्ण सिंह (बब्बू) ने पुलिस को दिए बयान में कहा कि रात करीब 8:30 बजे वह खाना खाकर अपने कमरे में सोया हुआ था। तभी सुखचैन सिंह और साजन सिंह निवासी सुखेरा बोदला जबरन उसके कमरे में घुस आए। साजन सिंह ने कहा कि इसे पकड़ो इसे उधार के पैसे न लौटाने का मजा चखाते हैं। इसके बाद सुखचैन सिंह ने उस पर डंडे से वार किया, जो उसकी दाईं आंख के पास लगा। साजन सिंह ने उसका गला दबाने की कोशिश की और उसे घसीटकर बाहर ले गए। बब्बू के अनुसार उसके चाचा जोगिंदर सिंह और गांव के अन्य लोग मौके पर पहुंचे और बीच-बचाव किया। जिसके बाद सब अपने-अपने घर चले गए।

    कुछ देर बाद जब जोगिंदर सिंह बाजार में सामान लेने गया तो वहां पहले से मौजूद सुखचैन सिंह, साजन सिंह, अजीत सिंह, सुरजीत सिंह, रीना रानी, संजना रानी, अमरजीत कौर, कृष्ण सिंह, शिमला और रामे ने उन्हें घेर लिया। साजन सिंह ने लोहे की रॉड से जोगिंदर सिंह के सिर पर वार कर दिया, जिससे वह जमीन पर गिर पड़ा। इसके बाद सुखचैन सिंह और अन्य ने उन पर ताबड़तोड़ वार किए। घटना के बाद हमलावर मौके से फरार हो गए। गांव के ही शिंदरपाल सिंह ने घायल जोगिंदर सिंह को सिविल अस्पताल जलालाबाद पहुंचाया, जहां से डॉक्टरों ने जोगिंदर सिंह को श्री गुरु गोबिंद सिंह मेडिकल कॉलेज फरीदकोट रेफर कर दिया। हालत बिगड़ने पर उन्हें बठिंडा के अस्पताल ले जाया गया, जहां उनकी मौत हो गई।

  • Punjab News: नशा मुक्त बनाने में अहम भूमिका निभाएंगे सरपंच, देखें वीडियो

    Punjab News: नशा मुक्त बनाने में अहम भूमिका निभाएंगे सरपंच, देखें वीडियो

    फिरोजपुरः पंजाब को नशा मुक्त करने के लिए सरकार और पुलिस द्वारा मुहिम शुरू की गई है। वहीं इस मुहिम को लेकर आज गुरु हर सहाय में पूर्व कैबिनेट मंत्री और मौजूदा विधायक फौज सिंह सरारी की अगुवाई में बीडीपीओ दफ्तर में सरपंचों के साथ मीटिंग की गई। इस मीटिंग में अलग-अलग गांव से सरपंच मौजूद रहे। जहां विधायक फौजा सिंह सरारी ने नशे को जड़ से खत्म करने का सरपंचो से प्रण लिया।

    इस दौरान उन्होंने कहा कि जिस प्रकार से सीएम भगवंत मान ने नशे को खत्म करने की मुहिम शुरू की है, ऐसे ही हम सभी को मिलकर उनका साथ देना चाहिए। गांव में अगर किसी भी सरपंच को नशे बेचने वाले तस्करों की सूचना मिलती है तो वह सीधा उनके साथ संपर्क करें। उसके बाद वह खुद इस मामले को लेकर व्यक्ति के खिलाफ कार्रवाई करवाएंगे। इसी मीटिंग में गांव के कुछ सरपंचों ने कुछ सुझाव विधायक के समक्ष रखे। वहीं नशे को जड़ से खत्म करने को लेकर सरपंचों ने विधायक को आश्वासन दिलाया।

    इस दौरान बीडीपीओ प्रताप सिंह ने कहा कि अगर नशे का खत्म ना हुआ तो हमारे युवाओं का आने वाला समय बहुत दुर्भाग्यपूर्ण होगा। ऐसे में सभी को मिलकर इस मुहिम में शामिल होना चाहिए ताकि नशे का खात्मा किया जाए। मीटिंग में थाना प्रभारी जगदीप सिंह ने कहा कि नशे की सूचना को गुप्त रखा जाएगा। उन्होंने आश्वासन दिलाया कि किसी भी तस्कर को बख्शा नहीं जाएगा। विधायक फौजा सरारी ने नशे के साथ-साथ गांव के सरपंचों को आ रही मुश्किलें का निपटारा करने का आश्वासन दिया। उन्होंने कहा कि किसी भी सरपंच को अगर कोई समस्या आती है तो वह उन्हें बताए और उसे जल्द से जल्द हल किया जाएगा।

  • Punjab News: Petrol Pump के पास बाइक और जुगाड़ू रेहड़ी में हुई भीषण टक्कर, देखें वीडियो

    Punjab News: Petrol Pump के पास बाइक और जुगाड़ू रेहड़ी में हुई भीषण टक्कर, देखें वीडियो

    फिरोज़पुरः जिले के बॉर्डर रोड पर स्थित पेट्रोल पंप के नजदीक सड़क हादसे की घटना सामने आई है, जहां मोटरसाइकिल और जुगाड़ू रेहड़ी के बीच हुई भीषण टक्कर हो गई। हादसे में बाइक सवार घायल हो गया। घायल बाइक चालक ने बताया कि वह मेहनत-मजदूरी का काम करता है।

    वह अपने गांव दुल्ले वाले से फिरोज़पुर शहर मजदूरी करने आ रहा था, जब वह पेट्रोल पंप के नजदीक पहुंचा, तभी तेज रफ्तार जुगाड़ू रेहड़ी चालक ने लापरवाही के चलते उसकी बाइक में टक्कर मार दी। इस घटना में वह घायल हो गया। स्थानीय लोगों की मदद से उसे उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया। पीड़ित परिवार ने पुलिस प्रशासन से इंसाफ की मांग की है।

  • Punjab News: Mahindra Pickup और Alto की टक्कर में 4 बैंक कर्मियों सहित 5 घायल, देखें वीडियो

    Punjab News: Mahindra Pickup और Alto की टक्कर में 4 बैंक कर्मियों सहित 5 घायल, देखें वीडियो

    फिरोजपुरः गुरहरसहाये के फाजिल्का मार्ग पर दर्दनाक सड़क हादसे की घटना सामने आई है, जहां गांव लालचियां के निकट आज सुबह महिंद्रा पिकअप ट्रक और ऑल्टो कार में आमने-सामने टक्कर हो गई। हादसे में 5 लोग घायल हो गए, वहीं गाड़ी के परखच्चे उड़े गए। मिली जानकारी के अनुसार ऑल्टो कार में 4 बैंक कर्मचारी सवार थे जो अबोहर से श्री अमृतसर साहिब बैंक ड्यूटी पर जा रहे थे। वहीं महिंद्रा पिकअप अबोहर की ओर जा रही थी। घायलों की सूचना मिलते ही सड़क सुरक्षा बल की टीम तुरंत मौके पर पहुंची और घायलों को 108 एम्बुलेंस के जरिए उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाया।
  • Punjab News: पुलिस और नशा तस्कर के बीच हुई मुठभेड़, चली गोलियां, देखें वीडियो

    Punjab News: पुलिस और नशा तस्कर के बीच हुई मुठभेड़, चली गोलियां, देखें वीडियो

    फिरोजपुर: जिले मे पुलिस और नशा तस्कर के बीच मुठभेड़ मे गोलियां चलने की खबर है। CIA स्टाफ की टीम ने छावनी इलाके मे दाना मंडी के नजदीक पुलिस ने नाकाबंदी की हुई थी। इस दौरान एक गाड़ी को रुकने के इशारा किया, तो गाड़ी में सवार चाक ने फायरिंग शुरू कर दी।

    इस मामले मे जानकारी देते हुए एसएसपी भूपिंदर सिंह ने बताया कि पुलिस की जवाबी फायरिंग मे नशा तस्कर बलजिंदर सिंह वासी कोटि शेखां धर्मपुर घायल हो गया। जिसकी तलाशी लेने पर 2 किलो से अधिक हेरोइन बरमाद हुई। पुलिस ने तस्कर की गाड़ी भी जब्त कर ली है। गिरफ्तार किए गए तस्कर पर पहले भी हेरोइन के कई मामले दर्ज हैं। घायल को इलाज के लिए सिविल अस्पताल मे भर्ती करवाया दिया गया है।

  • Punjab News: पुरानी रंजिश को लेकर चली गोलियां, घर में घुसकर की तोड़फोड़, देखें वीडियो

    Punjab News: पुरानी रंजिश को लेकर चली गोलियां, घर में घुसकर की तोड़फोड़, देखें वीडियो

    फिरोजपुरः पुरानी रंजिश को लेकर घर में घुसकर तोड़फोड़ करने और गोलियां चलाने का मामला सामने आया है। घटना कस्बा मक्खू गांव मंझ वाला की है। जहां सुबह 10 बजे के करीब गोलियां चली है। बलदेव सिंह पुत्रा काला सिंह वासी मंझ वाला ने बताया कि आरोपी कार और मोटरसाइकिल पर सवार होकर आए थे। आते ही आरोपी घर में घुस गए और तो़डफोड़ शुरू कर दी। आरोपी दारा सिंह ने पिस्तौल निकाल फायरिंग की। इस दौरान एक गोली मनजीत सिंह की कमर के पास दाएं तरफ जा लगी। जिसके बाद कुछ अज्ञात लोग घर में घुसे और तोड़पोड़ शुरू कर दी। जिससे उनके घर का भी काफी नुकसान हुआ है। जख्मी हालत में मनजीत सिंह को श्री गुरु गोबिंद सिंह मैडीकल अस्ताल फरीदकोट में दाखिल करवाया गया। पुलिस ने पीड़ित के बयान दर्ज कर आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।
  • Punjab News : 3 पिस्तौल, 141 जिंदा रोंद सहित तस्कर गिरफ्तार

    Punjab News : 3 पिस्तौल, 141 जिंदा रोंद सहित तस्कर गिरफ्तार

    फिरोजपुर : फिरोजपुर के गांव घल्ला खुर्द के पास पाकिस्तान बॉर्डर पर पुलिस ने एक कुख्यात तस्कर को गिरफ्तार किया है। आरोपी की पहचान हरदीप सिंह उर्फ ​​दीपा निवासी फिरोजपुर के गांव घल्ला खुर्द के तौर पर हुई है। एरिया से पाकिस्तान तस्करों के संपर्क में आकर नशा बिकवाता था। पुलिस ने आरोपी से आरोपी से पुलिस ने 3 पिस्तौल (एक ग्लॉक पिस्तौल, एक बेरेटा .30 MM पिस्तौल, एक पंप एक्शन गन), 141 जिंदा रोंद (9MM, .30 कैलिबर, 12 बोर), 45 ग्राम हेरोइन और एक स्विफ्ट कार बरामद की।

    पंजाब पुलिस के डीजीपी गौरव यादव ने बताया कि काउंटर इंटेलिजेंस फिरोजपुर की टीम को खुफिया जानकारी मिली थी। जिसके बाद गुप्त सूचना के आधार पर घल्ल खुर्द गांव से गैंगस्टर हरदीप सिंह को गिरफ्तार कर लिया गया। उन्होंने बताया कि पुलिस आरोपी को कोर्ट में पेश कर रिमांड पर लेकर पूछताछ करेगी।  प्रारंभिक जांच से पता चला है कि राज्य में आतंकवाद और आपराधिक गतिविधियों के लिए हथियार सीमा पार से मंगाए गए थे।

  • Punjab News: BSF जवानों ने बार्डर एरिया से पकड़ी Pistol और हेरोइन

    Punjab News: BSF जवानों ने बार्डर एरिया से पकड़ी Pistol और हेरोइन

    फिरोजपुरः सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) ने फिरोजपुर सीमा पर तलाशी अभियान चलाते दो अलग-अलग घटनाओं में एक पिस्तौल और हेरोइन बरामद की। जानकारी अनुसार रात करीब 8:15 बजे तलाशी अभियान के दौरान बीएसएफ के जवानों ने फिरोजपुर जिले के सदर पुलिस थाने के अंतर्गत टिंडीवाला गांव के पास कृषि क्षेत्र से एक ग्लॉक पिस्तौल बरामद की, जो सफेद चिपकने वाले टेप में लिपटी हुई थी और उसमें लोहे का हुक भी लगा हुआ था।

    इसी स्थान पर एक अन्य घटना में रविवार को सुबह-सुबह करीब 4 बजे बीएसएफ कर्मियों ने सतलुज नदी के पास 590 ग्राम वजनी संदिग्ध हेरोइन का एक पैकेट बरामद किया। मादक पदार्थ पीले रंग की टेप में लिपटा हुआ था। जिसमें एक लोहे का हुक लगा हुआ था। खुफिया जानकारी के आधार पर बीएसएफ जवानों ने तुरंत कार्रवाई करते सीमा पार से ड्रोन का उपयोग करके तस्करी के प्रयास को सफलतापूर्वक विफल किया।

  • Punjab News: मातम में बदली खुशियां, शादी का कार्ड देने जा रहे मां-बेटे की मौत, देखें वीडियो

    Punjab News: मातम में बदली खुशियां, शादी का कार्ड देने जा रहे मां-बेटे की मौत, देखें वीडियो

    फिरोजपुरः गांव लक्खा सिंह वाला उताड़ में घर में विवाह की खुशियां मातम में बदल गई। जिस युवक की शादी थी, उसके छोटे भाई और मां की सड़क हादसे में मौत हो गई। यह हादसा शनिवार शाम को फिरोजपुर-फाजिल्का जीटी रोड पर स्थित गांव लालचीयां के पास हुआ। घटना के समय मां-बेटे मोटरसाइकिल पर जा रहे थे, तभी सड़क पर खड़े ट्रैक्टर ट्राली से टकरा गए। इस हादसे की सूचना मिलने पर सड़क सुरक्षा फोर्स की टीम मौके पर पहुंच गई।

    गांव लक्खा सिंह वाला उताड़ के सरबजीत सिंह के बड़े भाई की 15 मार्च को शादी थी। वह अपनी मां के साथ मोटरसाइकिल पर रिश्तेदारी में कार्ड देने के लिए जलालाबाद की तरफ जा रहा था। इसी बीच रास्ते में ट्रैक्टर-ट्राली से टकराने के कारण हादसा हो गया। वहीं, सूचना मिलने पर सड़क सुरक्षा फोर्स की टीम और परिवार के सदस्य घटनास्थल पर पहुंच गए थे। पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।
  • Punjab News: 2 किलो हेरोइन सहित 3 गिरफ्तार, देखें वीडियो

    Punjab News: 2 किलो हेरोइन सहित 3 गिरफ्तार, देखें वीडियो

    फिरोजपुरः नशे के खिलाफ चलाई गई मुहिम के तहत पुलिस ने 3 तस्करों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से 2 किलो हेरोइन बरामद की है। जांच में सामने आया है कि आरोपी पाकिस्तान से ड्रोन के जरिए हेरोइन मंगवाते थे और पंजाब के अलग-अलग जिलों में सप्लाई करते थे। एसएसपी भूपिंदर सिंह ने कहा कि उनकी टीम को गुप्त सूचना मिली थी। जिसके बाद उनकी टीम ने नाकेबंदी करते शक के आधार पर आरोपियों को रोककर उनकी तालाशी ली।

    तालाशी के दौरान आरोपियों से 2 किलो हेरोइन बरामद की गई, जिसकी कीमत 10 करोड़ रुपए आंकी जा रही है। एसएसपी का कहना है कि आरोपियों से पूछताछ जारी है और बड़े खुलासे होने की संभावना है। इस बात की भी जांच कर रही है कि पाकिस्तान में उनके कितने ड्रग तस्कर हैं और उन्होंने कितनी बार पाकिस्तान से हेरोइन मंगवाई गई है। गिरफ्तार आरोपियों पर एनडीपीसी एक्ट के तहत मामला दर्ज करके आगे की कार्रवाई की जा रही है।