Category: Punjab>Firozpur

  • Punjab News: सरहदी इलाके में पुलिस की दबिश, घरों में की छापेमारी, देखें वीडियो

    Punjab News: सरहदी इलाके में पुलिस की दबिश, घरों में की छापेमारी, देखें वीडियो

    फिरोजपुरः सरहदी जिला फिरोजपुर में नशे को लेकर पुलिस की बड़ी करवाई देखने को मिली है। जहां पुलिस 400 से अधिक फोर्स के साथ बस्ती भाटिया, शेखा वाली और आदि कई स्लम बस्तियों में सुबह-सुबह पहुंची। जहां उन्होंने कासो ऑपरेशन चलाते 8 ठिकानों पर छापेमारी कर संदिग्ध घरों में जाकर सामानों की जांच की।

    आपरेशन को लेकर एसएसपी भूपिंदर सिंह ने बताया कि नशे को लेकर यह कार्रवाई की गई है। नशा बेचने वाले को किसी भी सूरच में बख्शा नहीं जाएगा। उन्होंने कहा कि पंजाब सरकार के निर्देशों के तहत नशे को पंजाब से खत्म करने के लिए ऐसे आपरेशन चलाए जा रहे है। पूरे पंजाब भर में ऐसी गतिविधियां की जा रही है। पुलिस की ओर से शकी लोगों को राउंडअप किया जा रहा है।

  • Punjab News: Gun Culture बैन के बावजूद नहीं रुक रही हवाई फायरिंग की घटनाएं, देखें वीडियो

    Punjab News: Gun Culture बैन के बावजूद नहीं रुक रही हवाई फायरिंग की घटनाएं, देखें वीडियो

    फिरोजपुरः पंजाब में फंक्शनों पर फायरिंग के मामले थमने का नाम नहीं ले रहे हैं। अभी हाल ही में फिरोजपुर से एक बारात में कई लोगों के फायरिंग करने का वीडियो वायरल हुआ था जिसमें दूल्हा भी फायर करता नजर आया था। इसी के साथ जालंधर के गोराया में भी शादी समारोह दौरान एक व्यक्ति द्वारा अपनी दोस्त की लाइसेंसी पिस्तौल से नशे की हालत में सरपंच पति को गोली मार दी थी जिससे उसकी मौत हो गई थी, लेकिन लोग इन खबरों से भी सीख नहीं ले रहे हैं और लगातार शादी समारोह व अन्य फंक्शनों में हवाई फायर करते नजर आते है। लोग बेखोफ होकर गन कल्चर को प्रमोट कर रहे हैं जैसे उन्हें पुलिस का कोई डर ही न हो, यां पुलिस इन पर कोई कड़ी कार्रवाई नहीं कर रही है जिसके चलते लोग बिना किसी डर के इस तरह के काम करते नजर आ रहे हैं। एक बार फिर फिरोजपुर की एक वीडियो वायरल हो रही है जिसमें नवनियुक्त चेयरमैन कैप्टन नश्तर सिंह गिल मार्केट कमेटी मक्खू के चेयरमैन बनने की खुशी में हवाई फायरिंग करते हुए नजर आ रहे हैं। अभी इस वीडियो में ये कहना भी मुश्किल है कि ये अभी की है या पुरानी वीडियो है। ये वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है। मामले को लेकर एसएसपी फिरोजपुर भूपिंदर सिंह सिद्धू से जब बात की गाई तो उन्होंने कहा कि इस वीडियो को लेकर अभी जांच चल रही है कि ये वीडियो कब और कहां का है। उन्होंने कहा कि जांच के बाद ही उचित कार्रवाई की जाएगी।
  • Punjab News: नहर में तैरता मिला व्यक्ति का शव, देखें वीडियो

    Punjab News: नहर में तैरता मिला व्यक्ति का शव, देखें वीडियो

    फिरोजपुरः जिले के गांव भाईके वाड़ा घलखुर्द में नहर से व्यक्ति का शव बरामद हुआ। मिली जानकारी के अनुसार राहगीर ने नहर में व्यक्ति का तैरता हुआ शव देखा और इसकी सूचना पुलिस को दी। जिसके बाद गोताखोरों की मदद से शव को बाहर निकाला गया। अभी तक शव की पहचान नहीं हो सकी।

    घटना की सूचना मिलते ही थाने की पुलिस मौके पर पहुंची ने शव को कब्जे में लेकर मामले की जांच शुरू कर दी है। पुलिस ने शव को सिविल अस्पताल में पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और शव को 72 घंटे के लिए पहचान के लिए मोर्चरी में रखवा दिया गया है।

  • Punjab News: सरेआम Leela Royal Palace के बाहर से Brezza Car छीनकर लुटेरे फरार, देखें CCTV

    Punjab News: सरेआम Leela Royal Palace के बाहर से Brezza Car छीनकर लुटेरे फरार, देखें CCTV

    फिरोजपुरः गिद्दड़बाहा से मलोट रोड़ पर स्थित लीला रॉयल पैलेस के बाहर हथियारों के बल पर गाड़ी छीनकर लुटेरे फरार हो गए। घटना वहां लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। सीसीटीवी फुटेज में देखा जा सकता है कि ब्रीजा गाड़ी को नौजवान पैलेस के बाहर से बैक कर रहा था। इस दौरान वहां सड़क पर 2 युवक पहुले से खड़े थे। जैसे ही नौजावान ने गाड़ी बैक तो उन्होंने दोबारा से उसे गाड़ी पार्किंग में लगाने के लिए कह दिया और उसे गाड़ी से बाहर निकाल लिया। जिसके बाद एक युवक गाड़ी में बैठ जाता है और दूसरा उसे हथियार दिखाकर वहां से सड़क के दूसरी ओर तक भगाकर ले जाता है। जिसके बाद दोनों युवक गाड़ी लेकर मौके से फरार हो गए।
  • Punjab News: इस इलाके में 2 पक्षों में हुई झड़प, चली गोलियां, एक घायल, देखें वीडियो

    Punjab News: इस इलाके में 2 पक्षों में हुई झड़प, चली गोलियां, एक घायल, देखें वीडियो

    फ़िरोज़पुरः थाना मल्लावाला के अधीन आते गांव कुहाला में 2 पक्षों में झड़प होने की घटना सामने आई है। मिली जानकारी के अनुसार पुरानी रंजिश को लेकर 2 पक्षों में झड़प हुई है। बताया जा रहा हैकि झगड़े में गोलियां चली और हादसे में एक व्यक्ति घायल हो गया। घटना की वीडियो भी सामने आई है। इस मामले में पुलिस ने 21 लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया है। जरमल सिंह ने बताया कि उनका 2 से 3 दिन पहले भी आरोपी अर्शदीप सिंह के भतीजे के साथ मामूली बात को लेकर झगड़ा हुआ था। हालांकि इस मामले में दोनों में राजीनामा हो गया था।

    जरमन ने कहा कि गांव में मेला चल रहा था। इस दौरान आरोपी उनके घर में आकर गाली-गालौच करने लगे। जिसके बाद उन्होंने पिस्तौल निकालकर सीधे फायर करने शुरू कर दिए। घटना में गोली व्यक्ति की दाईं टांग में लगी और वह गंभीर रूप से घायल हो गया। जिसे उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती करवाया गया। वहीं इस मामले को लेकर पुलिस का कहना है कि उन्होंने 21 लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है, जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

  • Punjab News: घर से 3 तोले गहने और 30 हजार की नगदी लेकर चोर फरार, देखें वीडियो

    Punjab News: घर से 3 तोले गहने और 30 हजार की नगदी लेकर चोर फरार, देखें वीडियो

    फिरोजपुरः कस्बा ममदोट के गांव पोजो के उताड़ में चोरी की घटना सामने आई है। जहां बंद घर से चोर 3 तोले सोने-चांदी और 30 हजार रुपए की नगदी लेकर फरार हो गए। घटना की सूचना पुलिस को दे दी गई है। वहीं मौके पर पहुंची पुलिस ने पीड़ित के बयान दर्ज करके अज्ञात आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।

    पीड़ित कक्का सिंह ने बताया कि वह अपने परिवार के साथ हवेली में सोये हुए थे। वहीं हवेली के सामने घर बंद पड़ा हुआ था। जहां बंद पड़े घर से चोर 3 तोला सोना और 30 हजार रुपए लेकर फरार हो गए।थाना ममदोट पुलिस ने पीड़ित के बयानों के आधार पर अज्ञात लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।

  • Punjab News: सरेआम बारातियों ने किए कई राउंड हवाई फायर, देखें वीडियो

    Punjab News: सरेआम बारातियों ने किए कई राउंड हवाई फायर, देखें वीडियो

    फिरोजपुरः विवाह-शादियों में फायरिंग करने का मामला थमने का नाम नहीं ले रहा। एक मामला फिरोजपुर के कस्बा मल्लांवाला के लगते एक गांव में हो रही शादी समारोह से सामने आया है। जिसका वीडियो भी सामने आया है। जिसमें नौजवानों की ओर से कई राउंड खूब हवा में फायरिंग की गई।

    गौरतलब है कि इन शादियों में होने वाली इस तरह की फायरिंग में कई नाजायज लोगों को अपनी जान गंवानी पड़ रही है, लेकिन इसके बावजूद भी लोग नहीं सुधर रहे। पिछले दिनों भी एक शादी समारोह के दौरान हवा में फायरिंग करते समय एक सरपंच पति को गोली लग गई थी। जिसकी मौके पर ही मौत हो गई।

  • Punjab News: थाने के सामने 2 दुकानदारों में हुई झड़प, जमकर की तोड़फोड़, देखें वीडियो

    Punjab News: थाने के सामने 2 दुकानदारों में हुई झड़प, जमकर की तोड़फोड़, देखें वीडियो

    फिरोज़पुरः जिले के कस्बा जीरा में कानून व्यवस्था लगातार चरमराई हुई है। बीते दिन ही ज्वैलर की दुकान पर गोलियां चलने की घटना सामने आई थी। वहीं आज सरेआम गुंडागर्दी का नंगा नाच देखने को मिला है। मिली जानकारी के अनुसार 2 दुकानदारों में झड़प हो गई। एक पक्ष ने आरोप लगाए है कि विवाद इतना बढ़ गया कि दूसरे पक्ष बाहर से हमलावारों को बुलाकर उसकी दुकानदार पर जानलेवा हमला कर दिया।

    मिली जानकारी के अनुसार, जीरा करियाना यूनियन के प्रधान जसविंदर सिंह भाटिया का पड़ोसी दुकानदार के साथ झगड़ा हुआ है। पीड़ित ने आरोप लगाए कि शिकायत लेकर जब वह पुलिस के पास गए, तो पीछे से दूसरे पक्ष द्वारा गुंडे बुलाकर दुकान पर हमला कर दिया गया। हादसे में 4 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए, जिन्हें अस्पताल में भर्ती करवाया गया। उल्लेखनीय है कि जिस जगह गुंडागर्दी हुई, वह थाना सिटी के बिल्कुल सामने की घटना है और जीरा के डीएसपी का दफ्तर के बिल्कुल पास है। हैरानी की बात यह है कि बेखौफ गुंडे थाने के पास सरेआम गुंडागर्दी कर रहे है।

    मौके पर पहुंची पुलिस ने व्यापारियों को आश्वासन दिया है कि जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा। वहीं दूसरी ओर व्यापार मंडल द्वारा पुलिस को चेतावनी दी गई है कि यदि जल्दी आरोपियों को नहीं गिरफ्तार किया गया, तो बाजार बंद करके और बड़ा प्रदर्शन किया जाएगा।

  • Punjab News: तेज रफ्तार कार ने मोटरसाइकिल को मारी टक्कर, देखें वीडियो

    Punjab News: तेज रफ्तार कार ने मोटरसाइकिल को मारी टक्कर, देखें वीडियो

    फिरोजपुरः जिले में सड़क हादसे थमने का नाम नहीं ले रहे हैं। प्रतिदिन कोई न कोई खबर देखने को मिलती है जिसमें कई बार लोग अपनी जान तक गवां देते हैं। ज्यादातर मामलों में चालक की लापरवाही के कारण हादसा होता है। ताजा मामला जिले के गुरुहरसहाय विधानसभा क्षेत्र के कुटी गांव से सामने आया है जहां, कार और मोटरसाइकिल की टक्कर हो गई जिसमें मोटरसाइकिल चालक घायल हो गया। जानकारी सतनाम सिंह पुत्र लछमन दास चक जमालगढ़ ने बताया कि वह मोटरसाइकिल पर ड्यूटी जा रहा था। जब वह फील्ड कुटी से गुरुहरसहाय की तरफ करीब 2 किलोमीटर दूर बने पोल्ट्री फार्म के पास पहुंचा तो गगनदीप मोगा अपनी कार तेज रफ्तार से लेकर आया और लापरवाही से बाइक में टक्कर मार दी। टक्कर लगने से मोटरसाइकिल सवार घायल हो गया। लोगों ने उसे इलाज के लिए डीएमसी लुधियाना में भर्ती करवाया है। पीड़ित की शिकायत पर गुरुहरसहाय पुलिस ने कार चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।
  • Punjab News: केंद्रीय जेल में भिड़े कैदी, देखें वीडियो

    Punjab News: केंद्रीय जेल में भिड़े कैदी, देखें वीडियो

    फिरोजपुरः केंद्रीय जेल फिरोजपुर में कैदियों के आपस में भिड़ने का मामला सामने आया है। जिसमें 5 कैदियों ने एक कैदी पर हमला कर बुरी तरह जख्मी कर दिया। जिसके बाद उसे गंभीर हालत में अस्पताल दाखिल करवाया गया। पीड़ित कैदी सुखविंदर सिंह वासी बस्ती बलोचा ने बताया कि बलाक नंबर-2 की बैरक नंबर-5 में सो रहा था।


    अचानक शौर सुना तो उठ गए, देखा कि 5 कैदी उसकी बैरक में आ गए और आते ही उस पर हमला करना शुरू कर दिया। जिसके बाद उसने अपने बचाव के लिए शौर मचाया तो मौके पर पुलिस मुलाजिम पहुंचे, जिन्होंने मुझे आरोपियों से छुड़वाया। जिसके बाद उसे इलाज के लिए अस्पताल दाखिल करवाया गया। वहीं थाना सिटी पुलिस ने पीड़ित के बयानों पर 5 कैदियों पर केस दर्ज करके कार्रवाई शुरू कर दी है। पुलिस अधिकारी का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है। जिसके बाद बनती कार्रवाई की जाएगी।