Category: Punjab>Firozpur

  • Punjab News: kanda jewellery Shop पर गोलियां चलने को लेकर पूर्व विधायक ने दी चेतावनी, देखें वीडियो

    Punjab News: kanda jewellery Shop पर गोलियां चलने को लेकर पूर्व विधायक ने दी चेतावनी, देखें वीडियो

    फिरोजपुरः जिले के रेलवे रोड जीरा स्थित मशहूर कंडा ज्वैलर की दुकान पर नकाबपोश हमलावारों द्वारा फायरिंग की दी। घटना वहां लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। जिसमें 2 नकाबपोश मोटरसाइकिल पर सवार होकर आये और ज्वैलर की दुकान पर गोलियां चलाकर फरार हो गए। घटना को लेकर इलाके में दहशत का माहौल पाया जा रहा है। घटना की सूचना पुलिस को दे दी गई है, वहीं मौके पर पहुंची पुलिस ने ज्वैलर के बयान दर्ज करके आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।

    वहीं घटना को लेकर जीरा के पूर्व विधायक कुलबीर सिंह और दुकानदार के प्रधान रघुबीर सिंह ने पुलिस प्रशासन से हमलावरों को गिरफ्तार करने की मांग की है। पूर्व विधायक ने कहा कि सुखविंदर सिंह कंडा ज्वैलर पर गोली चलने की घटना निंदनीय है। उन्होंने कहा कि 2 गैंगस्टरों द्वारा दिन दहाड़े घटना को अंजाम दिया जा रहा है। कानून व्यवस्था को लेकर विपक्ष पर जमकर निशाने साधे। उन्होंने कहा कि इस घटना को लेकर एसएसपी भूपिंदर सिंह से बात की है और उन्होंने घटना को लेकर चेतावनी दी है। अगर पुलिस ने आज शाम तक आरोपियों को गिरफ्तार नहीं किया तो जल्द ही हमलावरों को नहीं पकड़ा तो जीरा शहर के व्यापारी बंद कर देंगे।

    पूर्व विधायक ने कहा कि ज्वैलर के भाई सोनू से बात हुई है और उन्होंने कहा कि उन्हें अज्ञात नंबरों से फोन आते है, लेकिन वह विदेश नबंरों को नहीं उठाते। इसी के चलते आज गोलियां चलाई गई। उन्होंने यूनियन से अपील की है कि अगर पुलिस आज आरोपियों को गिरफ्तार नहीं करती तो अनिश्चित कॉल के लिए दुकानों को बंद किया जाएगा। बता दें कि आज हमलावारों द्वारा चलाई गई गोली दुकान के शीशे में लगी। इस दुकान से कुछ दूरी पर पुलिस स्टेशन है और इन नकाबपोश हथियारबंद हमलावरों के हौंसले इतने बढ़ गए कि उन्होंने दिनदहाड़े इस वारदात को अंजाम दिया और वहां से फरार हो गए।

  • Punjab News: kanda jewellery Shop पर गोलियां चलाकर हमलावार फरार

    Punjab News: kanda jewellery Shop पर गोलियां चलाकर हमलावार फरार

    फिरोजपुरः पंजाब में आए दिन गोलियां चलने की घटनाएं सामने आ रही है। वहीं ताजा मामला रेलवे रोड जीरा स्थित मशहूर कंडा ज्वैलर से सामने आया है। जहां शोरूम पर नकाबपोश हमलावारों द्वारा फायरिंग की दी। घटना वहां लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। जिसमें 2 नकाबपोश मोटरसाइकिल पर सवार होकर आये और ज्वैलर की दुकान पर गोलियां चलाकर फरार हो गए। घटना को लेकर इलाके में दहशत का माहौल पाया जा रहा है।

    हमलावर द्वारा चलाई गई गोली दुकान के शीशे में लगी। बता दें कि इस दुकान से कुछ दूरी पर पुलिस स्टेशन है और इन नकाबपोश हथियारबंद हमलावरों के हौंसले इतने बढ़ गए कि उन्होंने दिनदहाड़े इस वारदात को अंजाम दिया और वहां से फरार हो गए। घटना की सूचना पुलिस को दे दी गई है, वहीं मौके पर पहुंची पुलिस ने ज्वैलर के बयान दर्ज करके आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।

  • Punjab News: मनचले पुलिस कर्मियों की शर्मनाक हरकत से स्कूली बच्चे परेशान, लगाए गंभीर आरोप, देखें वीडियो

    Punjab News: मनचले पुलिस कर्मियों की शर्मनाक हरकत से स्कूली बच्चे परेशान, लगाए गंभीर आरोप, देखें वीडियो

    फिरोजपुरः पंजाब में कुछ पुलिस कर्मियों के कारण वर्दी दागदार हो जाती है, जिसके चलते अन्य पुलिस कर्मियों को लेकर भी लोग कई तरह की बाते करने लगते है। वहीं ऐसा ही पुलिस वर्दी को दाग लगाने वाला एक मामला रेलवे बस्ती से सामने आया है। जहां महिला ने मनचले पुलिस कर्मियों पर परिजनों ने गंभीर आरोप लगाए है। दरअसल, जिले के कस्बा गुरु हरसहाये के रहने वाले मुस्लिम परिवार 2 मनचलों पुलिस वालों की गुंडागर्दी से परेशान होकर घर में ही कैद हो गया है। गुड्डी नामक महिला का कहना है कि उसकी 3 बेटियां हैं, जिनमें से एक मंद बुद्धि है।

    जबकि 2 बेटियों की उम्र 13 साल और 19 साल है और दोनों बेटियां स्कूल पढ़ती हैं, लेकिन अब पिछले कुछ दिनों से वह स्कूल नहीं जा पा रही हैं। महिला का कहना है कि दोनों बेटियां खौफ के साये में घर के अंदर बंद होकर जीने को मजबूर हो गई हैं। पीड़ित महिला ने आरोप लगाए है कि पड़ोस में 2 पुलिस कर्मी उनकी बेटियों को अक्सर तंग परेशान करते हैं और जब वह इसका विरोध करती हैं, तो उल्टे पुलिस वाले उनके साथ मारपीट करते हैं।

    पुलिस वालों की गुंडागर्दी की दास्तान बच्चियों का आरोप है कि जब वह घर से अपने स्कूल में पढ़ने के जाती हैं, तो मनचले दोनों पुलिस कर्मी रास्ते में खड़े होकर उन्हें अश्लील कमेंट करते हैं। 7वीं कक्षा की छात्रा का आरोप है कि वह उन्हें कहते है कि 500 रुपये ले ले और उनके क्वार्टर पर उनके साथ समय बिताए। परिवार का आरोप है कि पुलिस कर्मी बच्चियों को जबरदस्ती प्यार करने के लिए मजबूर करते हैं। इस बाबत जब बच्चियों ने पुलिस वालों की हरकत अपने परिवार को बताई, तो परिवार ने पुलिस वालों के घर जाकर इस चीज का विरोध जताया, तब गुंडागर्दी पर उतरे पुलिस वालों ने उल्टे परिवार के साथ ही मारपीट कर दी।

    इस घटना में घायल पीड़ित बच्चों की माता कई दिन तक अस्पताल में भर्ती रही। उनका कहना है कि सिविल अस्पताल से मेडिकल रिपोर्ट पुलिस थाने भेजी गई, लेकिन अभी तक पुलिस द्वारा कोई भी कार्रवाई नहीं की गई। पीड़ित परिवार ने प्रशासन से मनचले पुलिसकर्मी के खिलाफ सख्त से सख्त कार्रवाई होनी चाहिए। उन्होंने कहा कि सरकार जो नारा देती है कि बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ, अगर खुद पुलिस वाले ही बेटियों की आबरू के दुश्मन बन जाएंगे, तो सरकार के ये नारे सिर्फ दीवारों तक ही सीमित रह जाएंगे।

  • Punjab News: महिला से की गई मारपीट, बाप-बेटे पर लगे गंभीर आरोप, देखें वीडियो

    Punjab News: महिला से की गई मारपीट, बाप-बेटे पर लगे गंभीर आरोप, देखें वीडियो

    फिरोजपुरः जिले के गांव वालूड़ रोपड़ नहर पर बालण चुगने गई महिला ने लोगों पर मारपीट और जातिसूचक शब्द कहने के आरोप लगाए है। घटना में घायल महिला को अस्पताल में भर्ती करवाया गया। एससी समुदाय की महिला ने कहा कि वह सरकारी जगह से बालण चुगने के लिए गई थी, जहां जमींदार द्वारा जातिसूचक शब्द कहे गए। जिसके बाद उसके व बच्चे के साथ बेहरमी से मारपीट की गई।

    महिला ने कहा कि 2 जगहों की सांझी जमीन है, जिसमें से वह सरकारी जमीन से बालण लेने गई थी। इस घटना को लेकर मारपीट करने के बाद बाप बेटा कुलवंत और गुरनाम ने उसके व बच्चे के साथ मारपीट की। महिला ने प्रशासन से इंसाफ की गुहार लगाई है और दोनों के खिलाफ मामला दर्ज करने की अपील की है।

    बख्शीश सिंह ने कहा कि बहू नहर पर बालण चुगने गई थी। नहर के पास जमींदारों के घर है। जहां जमींदार ने बहू से साथ मारपीट की और जातिसूचक शब्द कहे। बख्शीश ने सोढी और उसके बेटे पर यह आरोप लगाए है। पीड़ित ने कहा कि आज उनकी बहू के साथ मारपीट की गई, कल किसी ओर के साथ वह मारपीट कर सकते है। परिवार ने इंसाफ की गुहार लगाई है।

  • Punjab News: NRI ने रचाई अनोखी शादी, लड़के के घर बारात लेकर पहुंची लड़की, देखें वीडियो

    Punjab News: NRI ने रचाई अनोखी शादी, लड़के के घर बारात लेकर पहुंची लड़की, देखें वीडियो

    फिरोजपुरः जिले के गांव करी कलां में अलग शादी देखने को मिली। जहां लड़का नहीं बल्कि लड़की लेकर बारात लेकर लड़के के घर पहुंची। दरअसल, आजकल लोग अपने बच्चों की शादी करने के लिए करोड़ों रुपए खर्च कर रहे है और लोगों में दिखावा करने के लिए बड़े-बड़े मैरिज पैलेस में शादी कर रहे है और इन शादियों के लिए चाहे उनको कर्ज ही क्यों ना उठाना पड़े पर ऐसे लोगों को नहीं सीख देने के लिए विदेश में रहने वाला एक जोड़ा जो विदेश से पंजाब आकर शादी कर रहा है। इस दौरान दोनों लोगों को नई प्रेरणा देने की कोशिश कर रहे है।

    इस दौरान लड़के के खेतों में ही टेंट लगाकर खड़ी फसल में हरमन और दुर्लभ ने शादी की। बताया जा रहा है कि किसानों द्वारा किए गए दिल्ली बॉर्डर पर संघर्ष से शादी वाला जोड़ा प्रेरित हुआ है। कनाडा से पंजाब आकर अपने गांव में शादी की। शादी में बांटे गए मिठाई के डिब्बों को भी सजाया गया। इस दौरान किसानी चिन्ह के साथ मिठाई और शहद बांटा गया।

    दोनों परिवारों ने इस शादी के जरिए नौजवानों को शादी करवाने के लिए बड़े-बड़े मैरिज पैलसों को छोड़ पुराने समय की तरह अपने घर के बाहर खेतों में टेंट लगाकर शादी करने के लिए प्रेरित किया। दोनों ने कहा कि हमने किसान आंदोलन के दौरान किसानों को सपोर्ट भी किया था। दोनों लोगों को इस शादी के जरिए अपनी जमीन के साथ जुड़ने का मैसेज देना चाहते है। इस शादी के दौरान पंडाल को हरे भरे रंग-बिरंगे पौधों से सजाया गया और शादी के बाद रिश्तेदारों को पौधे देकर किया गया विदा किया गया।

  • Punjab News: इस इलाके में सरपंच के पति की गोली मार कर हत्या, मातम में बदली खुशियां, देखें वीडियो

    Punjab News: इस इलाके में सरपंच के पति की गोली मार कर हत्या, मातम में बदली खुशियां, देखें वीडियो

    अबोहरः फाज़िल्का ज़िले अबोहर से बड़ा खबर सामने आई है, जहां आज सुबह तहसील के गांव कल्लरखेड़ा में नाली के विवाद को लेकर महिला पूनम सरपंच के पति की गोली मारकर हत्या कर दी गई। मृतक की पहचान 35 वर्षीय शंकर जालप के रूप में हुई है। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार गांव में किसी मामले को लेकर पंचायत हो रही थी। इसी दौरान विवाद होने पर मनोज कुमार ने तैश में आकर गोली चला दी।

    गोली शंकर को लगी और उसे घायल अवस्था में श्रीगंगानगर अस्पताल ले जाया गया जहां उसकी मौत हो गई। गोली चलाने वाला मनोज कुमार आम आदमी पार्टी का पदाधिकारी बताया जा रहा है। वहीं सरपंच भी आम आदमी पार्टी से है।सूचना मिलते ही थाना खुईयां सरवर पुलिस ने मौके पर पहुंच कर जांच शुरू कर दी है। मृतक का शव पोस्टमार्टम के लिए अबोहर के सरकारी अस्पताल में लाया गया है।

    बताया जा रहा है कि मृतक शंकर लाल के परिवार में आज शाम को विवाह था। हत्या के बाद परिवार की खुशियां मातम में बदल गई। सूचना मिलते ही भारी पुलिस बल मौके पर पहुंचा और घटनास्थल की घेराबंदी कर जांच शुरू कर दी। आम आदमी पार्टी के हलका इंचार्ज अरुण नारंग ने घटना की कड़ी निंदा की है। उन्होंने कहा कि यह बेहद दुखद घटना है और आरोपी चाहे पार्टी का कार्यकर्ता ही क्यों न हो, उस पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

  • Punjab News: 2 पक्षों में हुआ खूनी विवाद, महिला घायल, देखें वीडियो

    Punjab News: 2 पक्षों में हुआ खूनी विवाद, महिला घायल, देखें वीडियो

    फिरोजपुरः जिले के गांव कोट करोड़ कलां में घर में बच्चे होने को लेकर विवाद हो गया। इस दौरान 2 पक्षों में खूनी झड़प हो गई। घटना में महिला पर तेजधार हथियारों से हमला किया गया। मामले की जानकारी देते हुए पीड़िता ने कहा कि वह विधवा है। उन्होंने कहा कि ननंद के बेटा हुआ था और चाचे व ताये बेटे को शरीह (राखी) बांधने को मना किया था। जिसके बाद ताये की बहू और चाचे की परिवार वालों ने उस पर हमला कर दिया।

    महिला ने कहा कि हमारी बच्ची को किसी से मिलने नहीं देते। ऐसे में वह गोबर फेंकने गई थी तो रिश्तेदारों द्वारा उसे गालियां निकालनी शुरू कर दी। जिसके बाद विवाद इतना बढ़ गया कि उन्होंने महिला पर तेजधार हथियार से सिर पर हमला कर दिया। घायल महिला को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती करवाया गया। पीड़िता ने प्रशासन से इंसाफ की गुहार लगाई है और रिश्तेदारों के खिलाफ बनती कार्रवाई की मांग की है।

  • Punjab News: 2 भाइयों की लड़ाई छुड़वाना व्यक्ति को पड़ा महंगा, जमकर चले ईंट-पत्थर, देखें वीडियो

    Punjab News: 2 भाइयों की लड़ाई छुड़वाना व्यक्ति को पड़ा महंगा, जमकर चले ईंट-पत्थर, देखें वीडियो

    फिरोजपुरः जिले के गांव सूर सिंह में 2 भाईयों की लड़ाई छुड़वाना व्यक्ति को महंगा पड़ गया। दरअसल, पड़ोसी 2 चचेरे भाईयों में हो रही लड़ाई को छुड़वाने चला गया। इस दौरान एक पक्ष ने पड़ोसी पर ही हमला कर दिया। इस घटना में जमकर ईंट-पत्थर बरसाए गए और घर में तोड़फोड़ की गई।

    आरोप है कि महिलाओं के साथ बदसलूकी भी की गई। हादसे में घायल लोगों को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती करवाया गया। मामले की जानकारी देते हुए पीड़ित महलदीप सिंह सिंह ने कहा कि गांव के बाहर खड़ा था कि उनके गांव के 2 चचेरे भाई आपस में झगड़ रहे थे। उन्होंने पड़ोसी होने के चलते भाइयों के बीच लड़ाई को रोकने की कोशिश की, लेकिन इस दौरान एक पक्ष ने उस पर हमला कर दिया।

    पीड़ित ने आरोप लगाए है कि एक पक्ष ने बाहर से हमलावारों को बुलाकर उसके घर पर ईंट पत्थरों से हमला कर दिया। इस दौरान हमलावारों ने घर में जमकर तोड़फोड़ भी की। पीड़ित ने आरोप लगाए कि हमलावारों ने घर में मौजूद महिलाओं के साथ भी अश्लील हरकतें और बदसलूकी की। इस दौरान महिलाओं ने किसी तरह हमलावारों से भागकर अपनी जान बचाई। घटना की सूचना पुलिस को दे दी गई है। वहीं मौके पर पहुंची पुलिस ने कहा कि मामले की जांच जा रही है।

  • Punjab News: Canara Bank के कर्मचारी ने की 26.15 लाख की धोखाधड़ी

    Punjab News: Canara Bank के कर्मचारी ने की 26.15 लाख की धोखाधड़ी

    फिरोजपुर: जिले के हल्का गुरु हरसहाय मे स्थित Canara Bank की शाखा के कर्मचारी द्वारा धोखाधड़ी करने का मामला है। जानकारी के मुताबिक कर्मचारी ने अलग-अलग आईडी बनाकर बैंक के खाता धारको के अकाउंट से लाखो रुपए की धोखाधड़ी की है।

    बैंक मैनेजर रोशन लाल पुत्र घंडैया लाल ने जानकारी देते हुए बताया कि वर्ष 2023 में बैंक की शाखा गुरु हरसहाय में आरोपी लक्की गर्ग ने अपनी आईडी 661481 का दुरुपयोग किया था। आरोपी ने बैंक मे तैनात दूसरे कर्मचारी को विश्वास में लेकर उसकी आई डी का भी दुरूपयोग किया।

    जिसके बाद आरोपी ने विभिन्न खाताधारकों के मोबाइल नंबर बिना अनुमति के बदलकर बैंकिंग एक्टिवेट कर दी और विभिन्न फर्मों से कुल 26,14,669.19 रुपए की राशि ट्रांसफर कर दी। पुलिस ने जांच के बाद आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।

  • Punjab News: 23 दिन की डंकी लगा पहुंचा था America, अब Deport होकर वापस लौटा, देखें वीडियो

    Punjab News: 23 दिन की डंकी लगा पहुंचा था America, अब Deport होकर वापस लौटा, देखें वीडियो

    फिरोजुपरः अमेरिका से डीपोर्ट होकर भारत लौटे 119 भारतीयों में फिरोजपुर के चांदी वाला गांव का रहने वाला नौजवान सौरव भी शामिल है। वह 4 जनवरी को भारत से अमेरिका के लिए रवाना हुआ था। 23 दिन अलग-अलग देशों से होते डोंकी लगाकर मैक्सिको के रास्ते America पहुंचा था। जहां सौरव को अमेरीका पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार करने के बाद डिटेक्शन सेंटर में रखा गया।

    सौरव ने वह आंखों में हजारों सुपने लेकर अमरीका गया था। पिता ने 2 एकड़ जमीन बेच और कर्ज उठा 45 लाख खर्च किए थे, लेकिन पता नहीं था कि उनके सुपने ऐसे चकनाचूर होंगे। सौरव का कहना है कि जब उन्हें वापस भारत भेजा जा रहा था तो उन्हें हथकड़ियां बांधी गई थी। भारत लौटते ही उनके औऱ परिवार के कई सुपने मिंटों में ही चकनाचूर हो गए है। उन्होंने सरकार से गुहार लगाई है कि उनकी मदद की जाए।