फिरोजपुर: अमृतसर में उतरने वाले अमेरिकी वायुसेना के विमान में जिन भारतीयों को लाया जा रहा है। इस लिस्ट मे तरनतारन जिले के खेमकरण के गांव ठट्ठा का युवक सुखचैन सिंह पुत्र हरदीप सिंह का नाम भी शामिल है।
इस मामले मे परिवार ने बताया कि सुखचैन सिंह को ढाई साल पहले जमीन बेचकर 22 लाख रूपये देकर इंग्लैंड भेजा था। वह UK मे अच्छा जीवन व्यतीत कर रहा था। कुछ दिन पहले वह एक एजेंट के झांसे में आ गया और 22 दिन पहले सुखचैन सिंह इंग्लैंड से मैक्सिको की सीमा से अमेरिका में प्रवेश कर गया था।
जिसके बाद आज पता चला कि सुखचैन सिंह को अमेरिका ने डिपोर्ट कर वापस भारत भेज दिया है। परिवार ने सरकार से मांग की है कि धोखाधड़ी करने वाले एजेंट के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाए।
फिरोजपुरः पंजाब में एक बार फिर से गोलियां चलने की घटनाएं बढ़ गई है। वहीं ताजा मामला बगदादी गेट के पास गोली चलने का सामने आया है। जहां पुरानी रंजिश के चलते दो पक्षों में विवाद हो गया। इस दौरान एक पक्ष द्वारा गोली चलाई गई। हालांकि गनीमत यह रही कि गोली किसी को लगी नहीं। घटना को लेकर लोगों में दहशत का माहौल पाया जा रहा है।
घटना वहां लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई, जिसमें एक पक्ष के युवक के हाथ में पिस्टल दिखाई भी दे रही है। देखा जा सकता है कि घटना के दौरान दोनेों पक्ष एक दूसरे के साथ झगड़ रहे है। वहीं घटना की सूचना पुलिस को स्थानीय लोगों द्वारा दे गई है। मौके पर पहुंचे डीएसपी सुखविंदर सिंह ने कहा पीड़ित के बयानों के आधार पर गोली चलाने वाले नौजवानों पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। उन्होंने बताया कि पुरानी रंजिश के चलते विवाद हुआ है।
दूसरी ओर निर्मलजीत ने बताया कि उसका छोटा भाई और चाचे का लड़का कार पर सवार होकर जा रहे थे, जब मोड पर पहुंचे तो आगे ट्रैफिक होने कर कारण गाड़ी रूकी हुई थी। इस दौरान वहां पर पास में खड़े 2 नौजवानों में से एक युवक कार के पास आया और भाई को कहने लगा तेरे भाई को छोड़ना नहीं। जिससे वह भाई के साथ झगड़ा करने लग गया और पीछे से आए नौजवान से हथियार लेकर उन्होंने फायर करने शुरू कर दिए। हालांकि गनीमत रही कि किसी के गोली नहीं लगी सिर्फ कार पर गोली लगी।
फिरोजपुरः जिले में बढ़ती चोरी की वारदातों से आम जनता से लेकर व्यापारी वर्ग परेशान है। चोरी और लूट की घटनाओं से परेशान लोगों ने इन बदमाशों को सबक सिखाने के लिए खुद मोर्चा संभाल लिया है। ताजा मामले में शहर के प्रीत नगर इलाके से लूट की घटना को अंजाम दे रहे एक लुटेरे को लोगों ने पकड़ लिया। इस दौरान उन्होंने उसको सबक सिखाने के लिए पहले तो उसकी छितर परेड की, फिर बाद में उसकी मूंछ और सिर मुंडवा दिया गया। बाद में उसको पुलिस के हवाले किया गया।
जानकारी मुताबिक, फिरोजपुर के इच्छे वाला रोड पर पैदल जा रही महिला से 2 युवकों ने पर्स व मोबाइल फोन लिया और भागने लगे कि लोगों ने उनका पीछा करके उसे प्रीत नगर के पास पकड़ लिया और वहां पर लोगों ने एकत्रित होकर लुटेरे की जमकर धुनाई की। इस दौरान एक लुटेरा भागने में कामयाब हो गया। लोगों ने उस बदमाश को सबक सिखाने के लिए उसका सिर और मूंछ मुंडवा दी। लोगों का कहना है कि अगर लुटेरे पुलिस की गिरफ्त में आ जाते हैं तो पुलिस कुछ समय बाद उन्हें छोड़ देती है, लेकिन अब वे खुद कुछ ऐसा करेंगे जिससे लुटेरे अपनी गंदी हरकतें बंद कर दें। लोगों ने बाद में लुटेरे को पुलिस के हवाले कर दिया।
फिरोजपुरः जिला पुलिस ने अवैध शराब के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है। मिली जानकारी के अनुसार पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर हिमाचल भेजी जा रही भारी मात्रा में अवैध शराब पकड़ी है। प्राप्त जानकारी के अनुसार पुलिस ने हरियाणा नंबर एचआर 55 एबी 5079 ट्रक को जब्त कर लिया है। बताया जा रहा है ट्रक में एसी की आड़ में अलग-अलग ब्रांड की पेटियां लोड की हुई थी। पुलिस ने ट्रक को कब्जे में लेकर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।
फिरोजपुरः जिले के गांव गिल्लांवाला में लड़की के किडनैपिंग की घटना सामने आई है। जहां कार सवार 4 व्यक्ति लड़की को किडनैप करके ले गए। वहीं इस मामले में परिजनों की शिकायत पर देहात पुलिस ने 4 आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। इस घटना की सीसीटीवी फुटेज की तस्वीरें भी सामने आई है, जिसमें कार चालक लड़की को गाड़ी में बिठाकर ले जाता हुआ दिखाई दे रहा है।
तस्वीरें आज सुबह करीब 11.20 बजे सामने आईं है। पीड़ित करमजीत सिंह पुत्र सुरजीत सिंह निवासी गिल्लांवाला ने जानकारी देते हुए बताया कि आरोपी लखविंदर सिंह उर्फ लक्खा अपने 3 अज्ञात साथियों के साथ उसकी बहन को घर के सामने से उठाकर जबरन गाड़ी में ले गया, जिसकी शिकायत पुलिस को दे दी गई है।
फिरोजपुरः जिले में सड़क पर दंपति से मारपीट करने का मामला सामने आया है। घटना के बाद पीड़ितों ने पुलिस को सूचना दी जिसके बाद पुलिस ने 6 आरोपियों को नामजद कर मामला दर्ज किया है।
जानकारी देते हुए पीड़ित गुरमीत सिंह निवासी फिरोजपुर के गांव लखमीर के उत्तर ममदोट, ने बताया कि गांव के कुछ लोगों के साथ जमीन को लेकर विवाद चल रहा है। पीड़ित के अनुसार घर के बाहर पशुओं वाला शेड बनाया हुआ है। उन्होंने आरोप लगाए कि आरोपियों ने शेड के पास की जमीन को ट्रैक्टर से जोत दिया है और उसे उखाड़कर कब्जा करना चाहते हैं।
इस दौरान आरोपी सुरजीत सिंह अपनी पत्नी सुरजीत कौर के साथ घर के सामने से गुजर रहा था तो आरोपियों ने पति-पत्नी को सड़क पर घेर लिया और उनके साथ मारपीट की। इस दौरान दोनों घायल हो गए जिसके बाद उन्होंने पुलिस को मामले की सूचना दी। थाना ममदोट पुलिस ने पीड़ित के बयानों के आधार पर 6 आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।
फिरोजपुरः जिले में कुत्ते को लेकर 2 पक्षों में झड़प होने की घटना सामने आई है। दोनों पक्षों में विवाद इतना बढ़ गया कि एक पक्ष द्वारा दूसरे पर पक्ष गोली चला दी गई। गोली व्यक्ति की बाजू में लगी, जिसे उपचार के लिए सिविल अस्पताल में भर्ती करवाया गया। मिली जानकारी के अनुसार गणेश कालोनी में पड़ोसी द्वारा कुत्ता खुला छोड़ने को लेकर विवाद हुआ था जो खूनी झड़प में तबदील हो गया।
हादसे में घायल रमेश ने बताया कि उसका भाई भारत प्रताप गणेश कालोनी में घर बना रहा है, जहां कुत्ते को खुला छोड़ने को लेकर भाई ने पड़ोसियों को कहा कि वह किसी को काट लेंगा इसे खुला ना छोड़े, इस बात को लेकर भाई के साथ पड़ोसियों का विवाद हो गया और पड़ोसी कहने लगे की जब किसी को उनका कुत्ता काटेंगा तो वह देख लेंगे। पीड़ित ने कहा कि दोनों पक्षों में विवाद के दौरान पीछे से मंदिर के प्रधान प्रिंस ने उस पर गोली चला दी। पीड़ित ने कहा कि वह भाई के विवाद को लेकर बात ही करने गया था। हादसे में बाजू की एक साइड से गोली लगकर दूसरी साइड से बाहर निकल गई। पीड़ित ने कहा कि घटना के दौरान उसके साथ 2 अन्य साथी मौजूद थे।
वहीं, घटना की सूचना पुलिस को दे दी गई है। घटना की सूचना मिलते थाना प्रभारी हरिंदर सिंह ने कहा कि उन्हें 2 पक्षों में विवाद होने की सूचना मिली थी। इस दौरान बताया जा रहा है एक पक्ष का व्यक्ति गोली लगने से घायल हुआ है। जिसका सिविल अस्पताल में उपचार चल रहा है। पुलिस ने कहा कि घायल व्यक्ति के बयान कर लिए गए। जल्द मामले में बनती कार्रवाई की जाएगी।
फिरोजपुरः पंजाब में पूर्व मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी की अगुआई में कांग्रेस की सरकार के दौरान देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी राज्य के दौरे पर आए थे। इस दौरान फिरोजपुर में उनकी सुरक्षा में चूक हुई थी। जिसके बाद से अब तक मामला गरमाया हुआ है। पीएम मोदी की सुरक्षा में हुई चूक को लेकर पुलिस के कई सीनियर अधिकारियों पर गाज गिरी थी और मामला अदालत तक गया था, जिसके बाद हाल ही में किसानों पर नई धारा के तहत मामले भी दर्ज हुए। इसी के विरोध में आज किसानों द्वारा एसएसपी दफ्तर का घेराव किया गया।
दरअसल, इस मामले को लेकर हाल ही में किसानों पर इरादा ए कत्ल की धारा जोड़ी गई और कोर्ट के द्वारा गैर जमानती वारंट जारी किए गए, जिसको लेकर किसानों में भारी रोष पाया जा रहा है। आज एसएसपी दफ्तर का घेराव करने पहुंचे किसानों का कहना है कि उनके साथ प्रशासन द्वारा धक्केशाही की जा रही है। किसानों ने प्रशासन से अपील की है कि उन पर दर्ज किए गए इरादा ए कत्ल के मुकद्दमें दर्ज किए जाए। किसानों ने चेतावनी दी है कि अगर पर्चे रद्द नहीं किए तो वह बड़े स्तर पर प्रदर्शन करने को मजबूर होंगे।
किसानों ने कहा कि उनका इरादा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का रास्ता रोकना नहीं था, वह केवल डिप्टी कमिश्नर फिरोजपुर के कार्यालय के सामने केंद्र सरकार का पुतला फूंकना चाहते थे, लेकिन जिस कार्यक्रम में प्रधानमंत्री को शामिल होना था, वहां कोई भीड़ नहीं थी, जिसके कारण प्रधानमंत्री खुद वापस लौट गए। संयुक्त किसान मोर्चा के नेताओं ने कहा कि किसानों को यह भी नहीं पता था कि प्रधानमंत्री उस रास्ते से आ रहे हैं या नहीं, लेकिन इसके बावजूद किसानों पर झूठे पर्चे दर्ज कर दिए गए।
फिरोजपुरः कस्बा मल्लांवाला के एक किसान की उस समय किस्मत बदल गई, जब उसकी ओर से डाली 45,000 रुपए की लाटरी निकली। जिससे पूरे घर में खुशी का माहौल बन गया। किसान गुरभेज सिंह ने बताया कि वह गांव जैमलवालां का रहने वाला है और खेतीबाड़ी करता है। उसकी ओऱ से बीती दिनी गिल लाटरी स्टाल मल्लांवाला खास से 6 रुपए की लाटरी की 150 रुपए में 25 टिकटें खरीदी थी।
जिसके बाद आज एक टिकट पर उसका नंबर लगा है। जिसका इनाम प्राइज 45,000 रुपए है। किसान गुरभेज सिंह ने कहा कि जैसी ही उन्हें लाटरी की जानकारी मिली तो उनकी खुशी का कोई ठिकाना नहीं रहा। वहीं लाटरी सैलर गुरदेव सिंह ने बताया कि उनकी ओऱ से शनिवार को 6 रुपए वाली नागालैंड लाटरी टिकट नंबर (95533) बेची गई थी। जिसका 45 हजार रुपए का इनाम निकला है। जिसके बाद गुरभेज सिंह को फोन कर सूचित किया गया और उन्हें 45,000 रुपए दिए गए।
फिरोजपुरः शातिर चोरों ने पिछली दिनी गांव बग्गे-के और गांव सिद्धू वाला के गुरुद्वारा साहिब को निशाना बनाया। जहां से चोर गोलक के ताले तोड़कर नकदी लेकर फरार हो गए थे। मामले को कई दिन बीत जाने बाद भी आरोपी पुलिस की पकड़ से बाहर है। पुलिस की डीली कार्रवाई के खफा संगत और गुरुद्वारा साहिब के प्रबंधक कमेटी आज थाने के बाहर पहुंची और रोष जाहिर किया।
मौजूद संगत का कहना है कि प्रशासन की डीली कार्रवाई के चलते आरोपी पकड़ से बाहर है। चोरी की घटना गुरुद्वारा साहिब में लगे सीसीटीवी में कैद हो गई थी। सीसीवीटी में चोर जूते पहनकर गुरुद्वारा साहिब में दाखिल हुआ है। जिससे उनकी भावनाओं को ठेस पहुंची है। संगत का कहना है कि इस संबंधी पुलिस को सूचित किया गया था, लेकिन एक हफ्ता बीत जाने के बाद भी कोई कार्रवाई नहीं हुई है। प्रबंधक कमेटी का कहना है कि प्रशासन को बुधवार तक का समय दिया गया है, अगर कोई कार्रवाई नहीं हुई तो वह संगत के साथ विचार करके संघर्ष शुरू करेंगे।