Category: Punjab>Firozpur

  • Punjab News: 5 किलो हेरोइन, 39 कारतूस सहित अन्य सामान बरामद, 3 गिरफ्तार

    Punjab News: 5 किलो हेरोइन, 39 कारतूस सहित अन्य सामान बरामद, 3 गिरफ्तार

    फिरोजपुरः सीआईए स्टाफ जीरा की टीम ने नशा तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए 2 अलग-अलग मामलों में 2 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से 5 किलो 775 ग्राम हेरोइन, 1,33,640 प्रतिबंधित कैप्सूल और गोलियां, 39 कारतूस (KF 7.65) और ड्रग्स से जुड़े 36,600 रुपये बरामद किए गए हैं। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से एक स्विफ्ट कार और 4 मोबाइल फोन भी बरामद किए हैं।

    जानकारी के अनुसार थाना आरिफ के में एनडीपीएस एक्ट की धाराओं के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है। मामले की जांच एएसआई अंग्रेज सिंह द्वारा की जा रही है। पुलिस के मुताबिक सीआईए स्टाफ जीरा की टीम गश्त पर थी। जब पुलिस पार्टी टोल प्लाजा से आगे आरिफ के की ओर पहुंची तो एक विश्वसनीय मुखबिर ने सूचना दी कि मनजिंदर सिंह पुत्र कुलबीर सिंह निवासी गांव लखा भेडियां थाना आरिफ के तथा जगजीत सिंह पुत्र जोगिंदर सिंह निवासी वार्ड नंबर 9, मल्लांवाला, थाना मल्लांवाला हेरोइन बेचने का धंधा करते हैं। मुखबिर ने बताया कि दोनों आरोपी उस समय गांव वाहका की दाना मंडी के पास अपनी कार में सवार होकर ग्राहकों को हेरोइन सप्लाई करने के लिए खड़े हैं।

    सूचना को पुख्ता मानते हुए पुलिस ने तुरंत छापेमारी की। कार्रवाई के दौरान दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया। वहीं एक अन्य मामले में एक आरोपी को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है और यह पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है कि बरामद हेरोइन कहां से लाई गई थी तथा इसे किन क्षेत्रों में सप्लाई किया जाना था। पुलिस ने अलग-अलग पुलिस स्टेशनों में NDPS एक्ट के तहत मामला दर्ज किया है और ड्रग तस्करी के नेटवर्क, पैसों के लेन-देन और दूसरे साथियों की पहचान करने की जांच कर रही है।

  • Punjab News: PM Kisan Yojana के नाम पर ठगी, लिंक क्लिक करते अकाउंट से निकले 40 हजार, देखें वीडियो

    Punjab News: PM Kisan Yojana के नाम पर ठगी, लिंक क्लिक करते अकाउंट से निकले 40 हजार, देखें वीडियो

    फिरोजपुरः देश के करोड़ों किसानों को आर्थिक मदद देने वाली ‘पीएम किसान सम्मान निधि योजना’ इन दिनों साइबर ठगों के निशाने पर है। जालसाजों ने भोली-भाली जनता और किसानों को अपने जाल में फंसाने के लिए ठगी का एक बिल्कुल नया और खतरनाक तरीका निकाला है। इस नए पैंतरे के तहत स्कैमर्स लोगों को निशाना बना रहे हैं। वहीं फिरोजपुर के हलके गुरु हरसहाये के गांव हड्डी वाला से ठगी का एक मामला सामने आया है।

    जहां पीड़ित जसदेव सिंह ठगी का शिकार हुए हैं। पीड़ित ने बताया कि उनके मोबाइल नंबर पर वॉट्सऐप के जरिए पीएम किसान योजना का लिंक आया और जब पीड़ित ने वह लिंक खोला तो ओटीपी के माध्यम से जसदेव सिंह के खाते से 40 हजार रुपये निकाल लिए गए। पीड़ित जसदेव सिंह ने ऑनलाइन साइबर सेल में इसकी शिकायत की है। लेकिन साइबर सेल द्वारा कार्रवाई नहीं होने पर पीड़ित युवक ने पुलिस के उच्च अधिकारियों से शिकायत की है। पीड़ित युवक ने मांग की है कि ठगी करने वाले गिरोह के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए और उसे न्याय दिलाया जाए।

     

  • Punjab News: संदिग्ध परिस्थितियों में युवक का मिला शव, दोस्तों पर लगाया हत्या का आरोप, देखें वीडियो

    Punjab News: संदिग्ध परिस्थितियों में युवक का मिला शव, दोस्तों पर लगाया हत्या का आरोप, देखें वीडियो

    फिरोजपुरः फिरोजपुर के गांधी नगर में एक 20 साल के युवक की संदिग्ध हालात में शव मिला है। मृतकों के परिजनों ने बताया कि अरमान से मिलने उसके दोस्त मिलने घर आए थे। वे पूरी रात शराब पीते रहे। सुबह जब दोस्त चले गए तो परिवार वालों ने अरमान को मृत पाया। परिवार ने उसके दोस्तों पर हत्या का आरोप लगाया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेज दिया। आरोपी दोस्त मौके से फरार बताए जा रहे है।

    पीड़ित परिवार का आरोप है कि उसके दोस्तों ने अरमान को शराब पिलाकर उसकी हत्या कर दी। परिवार ने पुलिस प्रशासन से उनके खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। पुलिस ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही साफ हो पाएगा कि अरमान की मौत आखिर कैसे हुई। फिलहाल, परिवार के बयानों के आधार पर मामला दर्ज कर रही है।

  • Punjab News: इस इलाके में बड़ा सतलुज नदी का स्तर , लोगो की बड़ी चिंता, देखें वीडियो

    Punjab News: इस इलाके में बड़ा सतलुज नदी का स्तर , लोगो की बड़ी चिंता, देखें वीडियो

    फ़िरोज़पुर : मानसून अगले महीने से शुरू होने वाला है। फ़िलहाल पड़ रही भीषण गर्मी से लोगो परेशान है। हाल ही मे पंजाब, हिमाचल और चंडीगढ़ में बड़ी बारिश से कुछ समय के लिए लोगो को गर्मी से निजात मिली है। लेकिन इस बारिश ने नदियों के जलस्तर मे बढ़ोतरी भी की है।व्यास के पानी का स्तर 7 से 8 के ऊपर पहुँच चुका है, जो आम लोगो के लिए गभीर और घातक बनकर निकल सकता है।

    भीषण गर्मी के कारण पहाड़ी इलाकों में बर्फ पिघलने लगी है, जिसका असर अब मैदानी इलाकों में भी दिखाई दे रहा है। बांधों में जलस्तर बढ़ने के साथ-साथ फिरोजपुर से होकर बहने वाली सतलुज नदी का जलस्तर भी करीब 7 से 8 फीट बढ़ गया है। इस वजह से नदी के किनारे बसे गांवों के लोगों को एक बार फिर बाढ़ का खतरा सताने लगा है।

    पिछला नुकसान
    पिछली बाढ़ के दौरान फिरोजपुर में सतलुज नदी के किनारे बसे कई गांवों को भारी नुकसान उठाना पड़ा था। लोग पिछली बाढ़ के सदमे और नुकसान से पूरी तरह उबर भी नहीं पाए थे कि सतलुज के बढ़ते जलस्तर ने उनकी चिंताएं फिर बढ़ा दी हैं।

    वहीं, ‘यूनाइटेड सिखों’ (United Sikhs) संगठन, जो लंबे समय से फिरोजपुर की बस्ती राम लाल में सतलुज नदी के किनारे बांध बनाने का काम कर रहा है, उसे भी कई मुश्किलों का सामना करना पड़ रहा है। नदी में पानी बढ़ने से बचाव कार्य प्रभावित हो रहा है। उन्होंने कहा कि सतलुज नदी में पानी बढ़ने के कारण बांध बनाने में हमें काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।

    पानी में पत्थर डालने पर डूब जाता है, जबकि बांध भी ओवरफ्लो हो गए हैं। संगठन के आगु ने संगत से अपील की है की वे बड़ी संख्या में यहां पहुंचें, तांकि बाढ़ आने से पहले सतलुज नदी के किनारों को मजबूत और ठीक किया जा सके।

     

  • Punjab News: पूर्व सरपंच के घर पर ईंटों से हमला, महिला घायल; देखें वीडियो

    Punjab News: पूर्व सरपंच के घर पर ईंटों से हमला, महिला घायल; देखें वीडियो

    फिरोजपुरः फिरोजपुर के सीमावर्ती गांव खुंडर गट्टी में एक गुंडागर्दी का मामला सामने आया है। जहां पर भाजपा अध्यक्ष और पूर्व सरपंच के घर पर ईंटों से हमला किया गया। जिससे इलाके में सनसनी फैल गई। हमला रंजिश के तहत किया गया है। हमले में एक महिला और घर के अंदर खड़ी गाड़ी को नुकसान पहुंचा है।

    मिली जानकारी के अनुसार छह महीने पहले एक शादी समारोह में बच्चों के बीच झगड़ा हुआ था, जिसमें एक बच्चे की पिटाई की गई थी और आरोपी ने उससे रंजिश पाल ली थी। पीड़ित भजन सिंह के अनुसार जब उनका बेटा स्टेडियम में खेलने गया, तो आरोपी ने उससे बहस शुरू कर दी। जब लड़का खेलकर घर लौट रहा था तो आरोपी ने रास्ते में उसे घेर लिया। पीड़ित परिवार ने इसकी शिकायत पुलिस से की थी। इसके बाद आरोपी अपने कुछ दोस्तों को साथ लेकर आया और घर पर ईंटें फेंकने लगा। ईटें फेंकने से बाहर खड़ी गाड़ी में तोड़-फोड़ हुई और एक महिला घायल हो गई। परिवार ने घर के कमरे में जाकर अपनी जान बचाई। इस दौरान आसपास के लोग इकट्ठे हुए तो आरोपी फरार हो गए। महिला को इलाज के लिए सिविल अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जबकि परिवार ने मांग की है कि आरोपी के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए।

     

  • Punjab News: ड्रग्स बेचने से मना करने पर चाचा और दामाद को पीटा, देखें वीडियो

    Punjab News: ड्रग्स बेचने से मना करने पर चाचा और दामाद को पीटा, देखें वीडियो

    फिरोजपुरः फिरोजपुर के गुरुहरसहाय शहर के कुतबगढ़ भाटा गांव में भतीजों ने अपने चाचा और उनके दामाद की बुरी तरह मारपीट कर दी। चाचा उन्हें ड्रग्स बेचने से रोकते थे। चाचा का दामाद अस्पताल में ज़िंदगी और मौत के बीच जूझ रहा है। पुलिस ने चाचा के भतीजों और उनके साथियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है, लेकिन परिवार ने पुलिस पर ढीली कार्रवाई का आरोप लगाया है।

    पीड़ित दर्शन सिंह के अनुसार उनके भतीजे बोवी और होरी ड्रग्स बेचने का काम करते हैं, लेकिन उनके चाचा उन्हें अक्सर ऐसा करने से रोकते हैं। पैसे के लालच में भतीजे ड्रग्स बेचने का धंधा नहीं छोड़ रहे हैं, और इसी वजह से वे अपने चाचा दर्शन से रंजिश रखने लगे। कुछ दिन पहले, जब दर्शन सिंह का दामाद अपने ससुराल वाले गांव आया था, तो दर्शन सिंह के भतीजों ने अपने कुछ दोस्तों को बुलाया और इसी दुश्मनी के चलते दामाद पर धारदार हथियारों से हमला कर दिया। जब पीड़ित दर्शन सिंह को इस बारे में पता चला तो वे वहां पहुंचे, लेकिन भतीजों ने उनके और उनके परिवार के साथ भी मारपीट की। इलाज के लिए दोनों को गुरु गोबिंद सिंह मेडिकल अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां दामाद सुंदर सिंह ज़िंदगी और मौत के बीच जूझ रहा है। साथ ही पीड़ित ने पुलिस प्रशासन पर लापरवाही का आरोप लगाया है और कहा है कि पुलिस हमलावरों के साथ मिली हुई है।
    उन्होंने मांग की है कि उन्हें भी इस मामले में शामिल किया जाए। उन्होंने कहा कि अभी तक किसी भी आरोपी को गिरफ्तार नहीं किया गया है। आरोपी परिवार को बार-बार फोन करके धमकी दे रहे हैं। उन्होंने मांग की है कि आरोपियों को जल्द पकड़ा जाए और जेल भेजा जाए, और उनके खिलाफ़ सख्त कार्रवाई की जाए।

    इस मामले में कार्रवाई करते पुलिस ने दर्शन सिंह के भतीजों और उनके साथियों के खिलाफ मामला दर्ज किया है। इस बारे में जानकारी देते SPD (जांच) मंजीत सिंह ने बताया कि छह लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है, साथ ही कुछ अज्ञात लोगों के खिलाफ भी केस दर्ज हुआ है। पुलिस मामले की बारीकी से जांच कर रही है और दोषी पाए जाने वाले किसी भी अन्य व्यक्ति के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

  • Punjab News: कार और बाइक की भीषण टक्कर में पिता सहित 2 बच्चों की मौत, 2 घायल, देखें वीडियो

    Punjab News: कार और बाइक की भीषण टक्कर में पिता सहित 2 बच्चों की मौत, 2 घायल, देखें वीडियो

    फिरोजपुरः फरीदकोट से फिरोजपुर रोड पर गुरु नानक बस्ती के पास कार और बाइक में भीषण टक्कर हो गई। हादसा इतना भयानक था कि हादसे में बाइक का साइलेंसर ही उखड़ गया। वहीं हादसे में 2 बच्चों सहित पिता की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि घायल बच्चा और महिला को स्थानीय लोगों की मदद से उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती करवाया गया, जहां उसकी हालत गंभीर बताई जा रही है। मिली जानकारी के अनुसार बाइक पर सवार होकर पति-पत्नी और 3 बच्चे जा रहे थे। इस दौरान गुरु नानक बस्ती के पास तेज रफ्तार कार ने बाइक में टक्कर मार दी। महिला को डॉक्टरों द्वारा प्राथमिक उपचार देने के बाद फरीदकोट अस्पताल में रैफर कर दिया गया। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस भी मौके पर पहुंच गई और मामले की जांच में जुट गई।

    वहीं चश्मदीद ने बताया कि तेज रफ्तार स्वीफ्ट गाड़ी नंबर पीबी 05 डब्लयू 9988 बाइक को घसीटते हुए ले गई। इस घटना में बेटा और महिला घायल हुए है। चश्मदीद ने कहाकि कार सवार गाड़ी छोड़कर मौके से फरार हो गए। चश्मदीद का कहना है कि 25 मिनट तक एंबुलेंस ना पहुंचने के कारण बच्ची की मौत हो गई। वहीं गुरमीत सिंह ने कहा कि वह पास से गुजर रहे थे। इस दौरान देखा कि बच्ची सड़क पर तड़फ रही थी, लेकिन प्रशासन का कोई अधिकारी घटना स्थल पर नहीं पहुंचा। जिसके बाद बच्ची ने भी दम तोड़ दिया। हादसे में गाड़ी के भी परखच्चे उड़ गए।

    वहीं अन्य व्यक्ति ने कहा कि व्यक्ति विकलांग था। इस घटना में 2 बच्चों सहित पिता की मौत हो गई। गाड़ी काफी तेज रफ्तार से आ रही थी और रांग साइड से आकर बाइक को हिट किया। हादसे में घायल बच्चे का पैर टूट गया। व्यक्ति का कहना है कि गाड़ी में सवार नशेड़ी लग रहे थे। दरअसल, गाड़ी में डंडे और अन्य सामान पड़ा हुआ है। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया है और आसपास लोगों के बयान दर्ज किए जा रहे है। वहीं गाड़ी को कब्जे में लेकर थाने ले जाया जा रहा है। पुलिस का कहना है कि जल्द कार चालकों को काबू कर लिया जाएगा।

     

  • Punjab News: केंद्रिय जेल में कैदियों से भारी मात्रा में फोन सहित अन्य सामान बरामद, 11 पर मामला दर्ज, देखें वीडियो

    Punjab News: केंद्रिय जेल में कैदियों से भारी मात्रा में फोन सहित अन्य सामान बरामद, 11 पर मामला दर्ज, देखें वीडियो

    फिरोजपुर: केंद्रीय जेल में नशीले पदार्थों के खिलाफ अभियान के तहत चलाए गए तलाशी अभियान के दौरान जेल में बंद कैदियों के पास से फोन और बैटरी बरामद की गई। दरअसल, नशीले पदार्थों के विरुद्ध केंद्रीय जेल के सुपरिंटेंडेंट की निगरानी में पुलिस और जेल कर्मचारी मिलकर कार्रवाई की है। इस दौरान अलग-अलग जगहों पर की गई तलाशी में जेल की बैरकों से 6 टच स्क्रीन मोबाइल, 2 कीपैड मोबाइल और एक बैटरी बरामद की गई।

    मामले की जानकारी देते हुए एसपीडी मनजीत सिंह ने जानकारी देते हुए बताया कि जेल में नियमित तौर पर तलाशी अभियान चलाए जाते है। इसी के चलते पहले भी कई बार तालाशी अभियान के दौरान मामले दर्ज किए जा चुके हैं। वहीं आज फिर से कैदियों से तालाशी के दौरान पुलिस ने फोन और बैटरी बरामद की है। इस मामले में कार्रवाई करते हुए जेल में बंद 11 हवालातियों के खिलाफ मामला दर्ज करके आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है।

  • Punjab News: भीषण हादसा, खिलौने की तरह पुल से गिरी Car, खाई कई पलटियां, देखें वीडियो

    Punjab News: भीषण हादसा, खिलौने की तरह पुल से गिरी Car, खाई कई पलटियां, देखें वीडियो

    फिरोजपुरः फिरोजपुर-मोगा हाईवे पर मलवाल गांव के पास एक भीषण सड़क हादसे का मामला सामने आया है। हादसे में कार फ्लाईओवर से खिलौने की तरह कई पलटियां खाकर नीचे गिरी। घटना के बाद आसपास को लोगों ने तुरंत घायलों को कार से बाहर निकाला और अस्पताल पहुंचाया।
     
    View this post on Instagram
     

    A post shared by Encounter News (@encounter.news)

    जानकारी के अनुसार, फिरोजपुर शहर के दिल्ली गेट इलाके की रहने वाली हरि चोपड़ा की पत्नी और गांधी नगर (वार्ड नंबर 14, मकान नंबर 32) के निवासी रमेश कुमार के बेटे सिकंदर खुराना, हरि चोपड़ा की नाबालिग बेटी श्रेया के साथ गाड़ी नंबर (PB 07 BC 7070) में जा रहे थे, तभी उनकी कार अनियंत्रित होकर फ्लाइओवर से नीचे गिर गई। इस दौरान कार ने कई पलटियां खाई। घटना में गाड़ी बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई है। लोगों ने पुलिस को सूचना दी कि फिरोजपुर-मोगा रोड पर मलवाल कदीम गांव के पास बस्ती लाल इलाके में हाईवे पर गाड़ी के ड्राइवर ने लापरवाही से गाड़ी चलाई, जिससे दुर्घटना हुई और गाड़ी पुल के नीचे पलट गई। इस भयानक दुर्घटना में परिवार की नाबालिग बेटी गंभीर रूप से घायल हो गई। उसे इलाज के लिए भर्ती कराया गया, लेकिन हालत गंभीर होने के कारण उसे PGI चंडीगढ़ रेफर कर दिया गया है। इस संबंध में, परिवार के बयानों के आधार पर पुलिस ने अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ मामला दर्ज किया है और आगे की कार्रवाई की जा रही है।  
  • Punjab News: व्यापारी गाबा कत्लकेस में पुलिस ने 2 शूटरों का किया एनकाउंटर, देखें वीडियो

    Punjab News: व्यापारी गाबा कत्लकेस में पुलिस ने 2 शूटरों का किया एनकाउंटर, देखें वीडियो

    फिरोजपुरः माखू के करियाना व्यापारी गब्बा (गाबा) हत्याकांड में नया मोड़ आया है। दो शूटरों को जम्मू-कश्मीर से पकड़कर पंजाब लाने पर एजीटीएफ और फिरोजपुर पुलिस का शार्प शूटर विश्नु के साथ मुठभेड़ हुई। फिरोजपुर पुलिस हथियार बरामद करवााने के लिए आरोपियों को सरहंद फ़ीडर नहर पर लेकर गई थी। हथियार बरामदगी के दौरान विश्नु ने पुलिस पर फायर कर दिया और जवाबी गोलीबारी में शूटर विश्नु को गोली लगी।

    उसे इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। इस संबंध में जानकारी देते हुए एसएसपी फिरोजपुर भूपिंदर सिंह ने बताया कि गब्बा हत्याकांड में विश्नु और उसके साथी को जम्मू-कश्मीर से एक साझा ऑपरेशन के दौरान गिरफ्तार किया गया था और उसने हत्याकांड को अंजाम देने से पहले कई बार माखू में उसकी रेकी की थी। हत्या के बाद इन लोगों ने सरहंद फ़ीडर नहर के पास हथियार भी छिपा कर रखे थे जो पूछताछ में सामने आए।

    देर रात पुलिस द्वारा हथियारों की बरामदगी के लिए जब विश्नु और उसके साथी को उक्त स्थान पर लाया गया तो विश्नु ने हथियार बरामदगी के दौरान अचानक पुलिस पर फायर कर दिया। इसके जवाब में पुलिस ने पहले हवा में फायर किए और विश्नु की घेराबंदी की। जब विश्नु ने फिर से पुलिस पर गोली चलाई तो जवाब में पुलिस ने फायर किया, जिससे विश्नु को गोली लगी और उसे काबू कर लिया गया। अब उसे घायल अवस्था में अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहाँ उसका इलाज चल रहा है।