Category: Punjab>Firozpur

  • Punjab News: हथियारों सहित लूटपाट मामले में 6 आरोपी गिरफ्तार, देखें वीडियो

    Punjab News: हथियारों सहित लूटपाट मामले में 6 आरोपी गिरफ्तार, देखें वीडियो

    फिरोजपुरः लूटपाट और चोरी की वारदातों पर नकेल कसते हुए पुलिस ने 6 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के कब्जे से पुलिस ने हथियार, बाइक, सहित अन्य सामान बरामद किया है। मामले की जानकारी देते हुए एसएसपी सौम्या मिश्रा ने कहा कि 3 अलग अलग लूट की वारदातों को सुलझाते हुए उनकी टीम ने 6 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। जिसमें सीआईए स्टाफ की पुलिस ने 2 स्नेचरों को गिरफ्तार करके उनके कब्जे से 4 बाइक और अवैध पिस्टल .30 बोर, एक रौंद और एक कापा बरादम किया है।

    आरोपियों के खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है। इसी तरह थाना कुलगड़ी की टीम द्वारा 2 स्नेचरों को गिरफ्तार किया गया। वहीं थाना मल्ला पुलिस ने 2 चोरों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से 1 बाइक और एक मोबाइल बरामद किया है। पूछताछ के दौरान पता चला है कि आरोपियों के खिालफ पहले भी अलग-अलग थानों में मामले दर्ज है।

  • Punjab News: गांव के बाहर बुला युवक से की मारपीट, देखें वीडियो

    Punjab News: गांव के बाहर बुला युवक से की मारपीट, देखें वीडियो

    परिवार का आरोप- नशा बेचने के लिए किया जा रहा मजबूर
    फिरोजपुरः नशे की दलदल किस तरह नौजवान को अपनी पकड़ में ले रहा है। इसका एक उदाहरण फिरोजपुर के गांव कुंडियां में देखने को मिला है। जहां एक नौजवान अभय नशे की दलदल में इस कदर फंसा था कि उसका बाहर निकला मुश्किल हो गया। लेकिन जब उसने नशे से दूरी बनाई तो आरोपियों ने उसके साथ जमकर पिटाई कर डाली। जिसके बाद उसे जख्मी हालत में अस्पताल दाखिल करवाना पड़ा। पीड़ित के परिवार ने बताया कि उनका बेटा अभय गांव के एक घर में काम करता था। उक्त घर में लोग नशा बेचने का काम करते थे। उन्होंने अभय को भी अपने साथ नशे की दलदल में फंसा लिया। अभय नशे की दलदल में फंसा सारा दिन वहीं काम करता था। काम के बदले उसे नशा दिया जा रहा था। एक दिन जब अभय को परिवार वालों ने समझाया तो उसने नशे की दलदल से बाहर आने का फैसला लिया। जिसके बाद वह घर वापस आ गया। लेकिन जब इस बात का नशा बेचने वालों को पता चला तो उन्होंने अभय को किसी बहाने गांव से बाहर बुला लिया। जहां उसके साथ मारपीट की गई और उसे दोबारा नशा बेचने पर मजबूर किया गया। धमकी दी कि अगर दोबारा काम पर नहीं आया तो वह उसके साथ कुछ गलत किया जाएगा। जब अभय ने जाने से मना किया तो आरोपी उसे घर से उठाकर ले गए। जिसके बाद पुलिस को सूचित किया। जब पुलिस मौके पर पहुंचे तो आरोपी फरार हो गए। पुलिस ने पीड़ित को अस्पताल दाखिल करवाया जहां उसका मेडिकल करवाया गया है। वहीं पुलिस ने मौके पर एक पिस्तौल को बरामद किया है। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया गया है और आरोपियों की तलाश के लिए छापेमारी की जा रही है।
  • Punjab News: Area को लेकर किन्नरों के 2 समूह भिड़े, देखें वीडियो

    Punjab News: Area को लेकर किन्नरों के 2 समूह भिड़े, देखें वीडियो

    फिरोजपुरः जिले में झगड़े का एक अजीबो-गरीब मामला सामने आया है जिसमें किन्नरों के 2 ग्रुप आपस में भिड़ गए। इस दौरान दोनों ग्रुपों के मेंबरों में खूब मारपीट हुई और बाद में घायलों को अस्पताल में भर्ती करवाया गया।

    एक ग्रुप द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार फिरोजपुर के 40 गांवों में बधाई मांगने का एरिया उनका है, जबकि दूसरा ग्रुप जबरदस्ती उनके एरिया में कब्जा करने की कोशिश कर रहा है, जिसके चलते दूसरे पक्ष ने मारपीट शुरू की है और हमारे कुछ लोगों को घायल कर दिया, जिन्हें इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। इस बारे में एक ट्रांसजेंडर ग्रुप कह रहा है कि दूसरा ग्रुप असली ट्रांसजेंडर नहीं है, वह ऑपरेशन करवाकर ट्रांसजेंडर बने हैं।

    उन्होंने कहा कि उनके पास किन्नर होने का सर्टिफिकेट भी है। ट्रांसजेंडर ग्रुप को चलाने वाले मुख्तियार सिंह का कहना है कि वह पिछले 20 सालों से हम जिले के जिस गांवों से बधाई मांग रहे हैं वहां पर एक दूसरा ग्रुप आ गया है और वह उनके एरिया पर नाजायज कब्जा करना चाहते हैं, जिस कारण यह विवाद हुआ है। वहीं, जब दूसरे समूह से बात करनी चाही तो उन्होंने कैमरे के सामने आने से मना कर दिया। फिलहाल, मुख्तियार सिंह के ग्रुप ने मांग की कि उन्हें इंसाफ मिलना चाहिए तथा फर्जी तौर पर किन्नर बनने वालों पर कार्रवाई होनी चाहिए।

  • Punjab News: रोड पर मृत मिला युवक, परिजनों ने दोस्तों पर लगाए मारने के आरोप, देखें वीडियो

    Punjab News: रोड पर मृत मिला युवक, परिजनों ने दोस्तों पर लगाए मारने के आरोप, देखें वीडियो

    फिरोजपुरः हाईवे पर स्थित गुरुद्वारा श्री ढाबसर साहिब के पास 34 वर्षीय युवक का शव बरामद होने का मामला सामने आया है। सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने परिजनों के ब्यानों पर 3 लोगों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। पुलिस ने शव को मार्चरी में रखवा दिया है और पोस्टमार्ट के बाद आगामी कार्रवाई करने की बात कही है।

    जानकारी देते मृतक के पिता ने बताया कि उनके बेटे बलविंदर सिंह (34) जो शैलर में वेल्डर का काम करता है, को रिंकू निवासी गांव दरोगा अपने साथ मोटरसाइकिल पर बैठाकर ले गया था। जब वह वापस लौटा तो चौक बाबा शेर शाह वाली पर उसकी मुलाकात मृतक बलविंदर सिंह और रिंकू से हुई। उसका बेटा बलविंदर सिंह अपनी मोटरसाइकिल पर अलग-अलग गया था। थोड़ा आगे चलकर वह गांव करी कलां में गुरुद्वारा धवसर के पास पहुंचा। उसने देखा कि रिंकू सिंह वहां खड़ा था। उसने उसे बताया कि हमारे पीछे मोटरसाइकिल पर तीन लोग आए।

    उन्होंने अपनी मोटरसाइकिल हमारे बराबर में लाकर हमें रुकने का इशारा किया। मोटरसाइकिल की गति तेज हो गई और एक अज्ञात व्यक्ति ने हम पर हवा में फायर किया और हमारा पर्स और मोबाइल फोन छीनने की नीयत से मोटरसाइकिल हमारे आगे रोक दी। जब उसने ऐसा नहीं किया तो तीनों अज्ञात लोगों ने मृतक बलविंदर सिंह को पकड़ लिया। उसका दोस्त खेतों से भाग गया। कुछ देर बाद वह आया तो देखा कि बलविंदर सिंह सड़क किनारे गिरा पड़ा था और उसकी मौत हो चुकी थी।

    परिजनों ने आरोप लगाए कि रिंकू ने उनके बेटे के साथ कुछ अनहोनी वारदात को अंजाम दिया जिससे उसकी मौत हो गई है। उन्होंने शक जताया कि रिंकू ने उनके बेटे को लूटकर उसे मौत के घाट उतार दिया क्योंकि उनके बेटे का मोबाइल और कुछ सामान गायब है। उन्होंने पुलिस को मामले की जानकारी देकर 3 लोगों पर केस दर्ज करवा दिया है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। आगामी कार्रवाई पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद की जाएगी।

  • Punjab News: पेड़ से लटकता मिला लापता महिला का शव, देखें वीडियो

    Punjab News: पेड़ से लटकता मिला लापता महिला का शव, देखें वीडियो

    फिरोजपुरः जिले के ममदोट कस्बे के कमालदीन निआजियां गांव के खेतों में महिला का शव बरामद हुआ है। मिली जानकारी के अनुसार 65 वर्षीय महिला का खेतों में पेड़ से लटकता हुआ शव मिला। मृतिका की पहचान कौशल्या देवी के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि बीती शाम से कौशल्या लापता थी और परिजनों द्वारा उसकी तालाश की जा रही थी। आज सुबह राहगीर को महिला का खेतों में पेड़ से लटकता हुआ शव मिला।

    जिसके बाद उसने घटना की सूचना पुलिस को दी। मौके पर पहुंचे डीएसपी सुखविंदर सिंह टीम सहित घटना स्थल पर पहुंचे और शव को कब्जे में लेकर परिजनों को घटना की सूचना दे दी है और मामले की जांच शुरू कर दी है। शव को पुलिस ने पोस्टमार्टम के लिए सिविल अस्पताल भेज दिया है।

    वहीं, मृतका कौशल्या देवी की बहू सिरमजीत कौर का कहना है कि मृतका कौशल्या दवाई लेने के लिए घर से गई थी, लेकिन उसके बाद वह वापिस घर नहीं लौटी। जिसके बाद बीत शाम कौशल्या को ढूंढने की काफी जगह तालाशी की गई, लेकिन सुबह पता चला कि उसका खेतों में पेड़ से शव लटकता हुआ मिला है। पुलिस द्वारा शव को कब्जे में लेकर मामला दर्ज कर लिया गया है और आसपास के इलाके से मामले की जांच की जा रही है।

  • Punjab News: करोड़ों की हेरोइन व अमेरिकी ग्लोक सहित 7 हथियार बरामद, 6 गिरफ्तार,देखें वीडियो

    Punjab News: करोड़ों की हेरोइन व अमेरिकी ग्लोक सहित 7 हथियार बरामद, 6 गिरफ्तार,देखें वीडियो

    फिरोजपुरः पुलिस राज्य से नशा खत्म करने के लिए लगातार प्रयास कर रही है। हाल ही में पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। जिला पुलिस ने 2.5 करोड़ रुपये की हेरोइन, 7 अवैध पिस्तौल जब्त के साथ 6 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। जब्त हथियारों में एक अमेरिका निर्मित ग्लॉक पिस्तौल भी शामिल है।

    जानकारी देते हुए एसएसपी फिरोजपुर सौम्या मिश्रा ने बताया कि फिरोजपुर पुलिस की सीआईए टीम को इनपुट मिला था कि कुछ लोग बाहर से हथियार व हेरोइन लाकर फिरोजपुर व उसके आसपास के इलाकों में बेच रहे हैं, जिसके तहत पुलिस ने टीमें गठित की और जांच के दौरान 2 गिरोह को पकड़ने में सफलता हासिल की, जिसमें हेरोइन के साथ एक ग्लॉक पिस्तौल बरामद की गई। इनमें से दिलप्रीत सिंह को फिरोजपुर पुलिस ने हेरोइन व हथियारों के साथ गिरफ्तार किया है। जब आगे-पीछे की कड़ियों की जांच की गई तो उसके 2 साथियों को भी गिरफ्तार किया जो दिलप्रीत के साथ मिलकर हेरोइन बेचते थे और अवैध हथियार दिखाकर लूटपाट की वारदातों को भी अंजाम देते थे। इनके खिलाफ पहले भी कई मामले दर्ज हैं।

    दूसरी बरामदगी में भी पुलिस ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है जिनके पास से 6 अवैध हथियार बरामद किए गए हैं। उन्होंने बताया कि ये लोग पंजाब के बाहर से अवैध हथियार लाकर बेचने का धंधा करते थे और ये अपना गिरोह बनाकर पंजाब में लूटपाट की वारदातों को अंजाम देने की फिराक में थे। पकड़े गए तीनों आरोपियों पर पहले भी लूटपाट के मामले दर्ज हैं।

    उल्लेखनीय है कि जब्त हथियारों में एक यूएस निर्मित ग्लॉक पिस्तौल भी है जिसे पुलिस ने इन आरोपियों से बरामद किया है। पुलिस अब आगे की छापेमारी कर रही है ताकि पता लगाया जा सके कि बाहर से पंजाब में लाए जा रहे अवैध हथियार कहां से आ रहे हैं और इन्हें सप्लाई करने वाला मुख्य किरदार कौन है।

  • Punjab News: परिवार के इकलौते बेटे की मौत, देखें वीडियो

    Punjab News: परिवार के इकलौते बेटे की मौत, देखें वीडियो

    फिरोजपुरः पंजाब पुलिस द्वारा भले ही नशे को रोकने के लिए संभव प्रयास किए जा रहे है, लेकिन उसके बावजूद नशे के कारण हो रही मौतों का आकंड़ा थमने का नाम नहीं ले रहा। वहीं गुरुहरसहाय के बस्ती मघर सिंह वाली में नशे के चलते परिवार के इकलौते बेटे की मौत हो गई। मृतक की पहचान 25 वर्षीय मलकीत सिंह के रूप में हुई है। जानकारी के मुताबिक, वह पिछले 5 सालों से लगातार नशे का सेवन कर रहा था।

    घटना स्थल पर मौजूद लोगों ने दबी जुबान में कहा कि गुरुहरसहाय में चिट्टा हर घर में पाया जाता है और युवा इस चिट्टे के आदी हो गए हैं, जिसके चलते आए दिन वह नशे का सेवन कर रहे हैं। गांव वासियों ने पंजाब सरकार और पुलिस प्रशासन से मांग की है कि नशा तस्करों को गिरफ्तार किया जाए ताकि किसी और घर का चिराग न बुझे।

  • Punjab News: दीवार तोड़कर कोल्ड ड्रिंक की दुकान को चोरों ने बनाया निशाना

    Punjab News: दीवार तोड़कर कोल्ड ड्रिंक की दुकान को चोरों ने बनाया निशाना

    फिरोजपुरः जिले में आए दिन चोरी और लूटपाट की घटनाएं बढ़ रही है। वहीं ताजा मामला गुरुहरसहाय पर स्थित मुक्तसर रोड पर कोल्ड ड्रिंक की दुकान से सामने आया है। जहां देर रात चोर दीवार को तोड़कर दुकान में घुसे। इस दौरान चोर दुकान से नगदी, कोल्ड ड्रिंक, इनवर्टर व सिलेंडर लेकर फरार हो गए।

    मामले की जानकारी देते हुए दुकान के मालिक ने बताया कि वह रात 9 बजे दुकान बंद कर घर चला गया था और जब आज सुबह वह दुकान खोलने आया तो उसने देखा कि उसकी दुकान के पिछले हिस्से में दीवार टूटी हुई थी। उन्होंने जब दुकान का सामान चेक किया तो दुकान के अंदर से इनवर्टर, 5 हजार की नकदी, सिलेंडर और कोल्ड ड्रिंक की बोतलें समेत कई अन्य सामान गायब था।

    पीड़ित ने बताया कि उन्हें करीब 50 से 60 हजार रुपये का नुकसान हुआ है। इस घटना के संबंध में उन्होंने थाना गुरुहरसहाय की पुलिस को सूचित कर दिया है। घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंचे पुलिस प्रमुख जसविंदर सिंह बराड़ ने मामले की जांच शुरू कर दी है। जांच अधिकारी का कहना है कि उनके द्वारा पीड़ित के बयान दर्ज करके आगे की कार्रवाई की जा रही है।

  • Punjab News: गोलियां चलने के मामले में कुलबीर जीरा का आया बयान, देखें वीडियो

    Punjab News: गोलियां चलने के मामले में कुलबीर जीरा का आया बयान, देखें वीडियो

    फिरोजपुरः जीरा रोड पर स्थित गांव शेरखा के पास देर रात पूर्व विधायक व फिरोजपुर कांग्रेस जिला प्रधान कुलबीर सिंह जीरा पर बदमाशों द्वारा फायरिंग की गई। घटना का सीसीटीवी भी सामने आया है, जिसमें बदमाश कांग्रेस जिला प्रधान पर फायरिंग करते नजर आ रहे हैं। कुलबीर सिंह जीरा ने बताया कि वह फिरोजपुर से अपनी कार से जीरा जा रहे थे। इस दौरान उनकी कार का पीछा कर रही क्रेटा कार सवार हमलावारों द्वारा फायरिंग की गई।

    ज़ीरा ने कहा कि उनके ड्राइवर गुरदेव ने बताया कि उसने क्रेटा गाड़ी को साइड भी दी, लेकिन गाड़ी उनका पीछा कर रही है। जिसके बाद उन्होंने गाड़ी को रुकवाया, लेकिन उस दौरान वह गाड़ी भी वहां पर रूक गई। जिसके बाद उन्होंने ड्राइवर को गाड़ी चलाने के लिए कहा, तभी क्रेटा गाड़ी भी उनके पीछे लग गई। इस दौरान क्रेटा सवार नौजवानों ने पहले 2 फायर किए जिसके बाद 4 अन्य फायर किए।

    कुलबीर जीरा का कहना हैकि चुनाव के दौरान भी उन्हें गैंगस्टर के द्वारा धमकियां मिली थी, उस दौरान भी उन्होंने पुलिस को सूचना दे दी थी। वहीं अब भी मामला पुलिस के ध्यान में रख दिया गया है और सीआए स्टाफ की टीम मामले की जांच में जुट गई है। उन्होंने पुलिस को सीसीटीवी मुहैय्या करवा दी है, जिसके सफेद रंग की क्रेटा गाड़ी की पहचान हुई है।

    उन्होंने कहा कि सरेआम कुलविंदर सिंह नामक युवक द्वारा 200 से 250 गोली चलाई गई। भोग पर मौजूद परिजनों ने बताया कि स्विफ्ट गाड़ी, 3 गाड़ियां में से क्रेटा गाड़ी उनके भाई को ढूंढ रही है। जीरा ने कहा कि उसका भी क्रेटा गाड़ी ने ही पीछा किया और फायरिंग की। उधर, मामला सामने आने के बाद पुलिस हरकत में आ गई है। पुलिस की ओर से इलाके के वीडियो निकाले जा रहे हैं। फिरोजपुर के एसपीडी रणधीर सिंह ने मीडिया को बताया कि 112 पर 10:30 बजे कॉल जरूर आई थी। लेकिन फायरिंग का कोई सबूत नहीं मिला है। पुलिस की टीमें सभी एंगल से जांच कर रही हैं।

  • Punjab News: 2 पक्षों में हुआ विवाद, जमकर चले ईंट-पत्थर, देखें वीडियो

    Punjab News: 2 पक्षों में हुआ विवाद, जमकर चले ईंट-पत्थर, देखें वीडियो

    हमलावरों ने मौजूदा और पूर्व सरपंच के घरों पर भी किया हमला

    फिरोजपुरः जिले के गांव गटी राजो में 2 पक्षों में विवाद हुआ। इस दौरान दोनों पक्षों में जमकर ईंट-पत्थर चले। हैरानी की बात यह है कि हमलावारों ने मौजूदा सरपंच और पूर्व सरपंच के घरों पर भी हमला कर दिया। इस घटना में कई लोगों के घायल होने की सूचना है। वहीं घटना में विवाद इतना बढ़ गया कि इस हादसे में गोलियां चलने की भी सूचना मिली है। बताया जा रहा है कि सरहदी गांव गट्टी राजो में नगर कीर्तन निकाला जा रहा था। इसी को लेकर श्रद्धालुओं द्वारा लंगर का इंतजाम किया गया था। इस दौरान लंगर के बांटने को लेकर दो पक्षों के बीच मामला इतना गरमा गया कि पूरा गांव जंग का मैदान बन गया और लोग एक-दूसरे के घरों पर छतों पर चढ़कर ईंट-पत्थर फेंकने लगे। इस दौरान पूर्व सरपंच और मौजूदा सरपंच को भी हमलावरों ने नहीं बख्शा गया, उनके घरों पर ईंटें फेंकते देख ऐसा लग रहा है मानो दो सेनाएं युद्ध में गोलीबारी कर रही हों। घटना की जानकारी मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों पक्षों को शांत कराया। वहीं, मौके पर पहुंची पुलिस दोनों पक्षों को शांत कराकर आरोपियों को पकड़ने के लिए जांच कर रही है, ताकि इस हमले के लिए जो भी दोषी हैं उनके खिलाफ उचित कानूनी कार्रवाई की जाएगी।