Category: Punjab>Firozpur

  • Punjab news: जिला कांग्रेसी प्रधान पर चली गोलियां, देखें CCTV

    Punjab news: जिला कांग्रेसी प्रधान पर चली गोलियां, देखें CCTV

    फिरोजपुरः पंजाब में आए दिन फायरिंग की घटनाएं सामने आ रही हैं। आम लोगों के अलावा सरकार के बड़े ओहदे पर बैठे अधिकारी भी इस घटनाओं से बचे नहीं हैं। ताजा मामला फिरोजपुर जीरा रोड से सामने आया है जहां, देर रात पूर्व विधायक व फिरोजपुर कांग्रेस जिला प्रधान कुलबीर सिंह जीरा पर बदमाशों द्वारा फायरिंग की गई। घटना का सीसीटीवी भी सामने आया है जिसमें बदमाश कांग्रेस जिला प्रधान पर फायरिंग करते नजर आ रहे हैं। फिलहाल पुलिस घटना की जांच कर रही है।

    जानकारी मुताबिक, फिरजोपुर जीरा रोड पर गांव शेरखा के पास पूर्व विधायक व फिरोजपुर कांग्रेस जिला प्रधान कुलबीर सिंह जीरा पर कुछ बदमाशों ने फायरिंग कर दी। इस दौरान सारी घटना सीसीटीवी में कैद हो गई। बताया जा रहा है कि कुलबीर सिंह जीरा अपनी कार से जीरा जा रहे थे। इस दौरान उनका पीछा कर रही क्रेटा कार में स्वार लोगों ने फायरिंग कर दी। घटना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।

    इस संबंध में पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है। उधर, मामला सामने आने के बाद पुलिस हरकत में आ गई है। पुलिस की ओर से इलाके के वीडियो निकाले जा रहे हैं। फिरोजपुर के एसपीडी रणधीर सिंह ने मीडिया को बताया कि 112 पर 10:30 बजे कॉल जरूर आई थी। लेकिन फायरिंग का कोई सबूत नहीं मिला है। पुलिस की टीमें सभी एंगल से जांच कर रही हैं।

    पुलिस को दी गई अपनी शिकायत में जीरा ने कहा है कि वह बीती रात कहीं जा रहे थे, तभी एक क्रेटा कार ने उनका पीछा किया। इस दौरान छह राउंड फायरिंग की गई। लेकिन गोली किसी को नहीं लगी। उन्होंने पुलिस कंट्रोल रूम को सूचना दी है। इसके बाद उन्होंने पुलिस को लिखित शिकायत दी है। शिकायत के बाद पुलिस उस इलाके में सक्रिय हो गई है।

  • Punjab News: सड़क हादसे में मरने वाले युवकों के घरों की हालत दयनीय, देखें वीडियो

    Punjab News: सड़क हादसे में मरने वाले युवकों के घरों की हालत दयनीय, देखें वीडियो

    मृतक गोबिंदा के 3 बच्चों का बोझ उसके बुजुर्ग माता-पिता के कंधों पर आया

    फिरोजपुरः हाल ही में फिरोजपुर में एक भयानक सड़क हादसा हो गया था जिसमें करीब 12 वेटरों की मौत हो गई और लगभग 16 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना में मरे 5 बहनों के इकलौते भाई सुखविंदर और गोबिंदा के परिवार की हालात दयनीय है। सुखविंदर के परिवार ने बताया कि सुखविंदर 5 बहनों का इकलौते भाई था। घर पर पैसा कमाने वाला अब कोई नहीं है। उनका बूढ़ा बाप है। परिवार की आजीविका पूरी तरह सुखविंदर की कमाई से चलती थी। अब घर की स्थिति बहुत ही खराब हो गई है। घर वाले इस बात से चिंतित हैं कि उसके बच्चों का पालन-पोषण कैसे होगा और घर कैसे चलेगा? उधर, मृतक गोबिंदा के घर का भी यही हाल था। परिजनों ने बताया कि गोबिंदा की पत्नी नहीं है और बच्चों के सिर से पिता का साया भी उठ गया है। उसके 3 बच्चे हैं जिसका बोझ उनके बुजुर्ग माता-पिता के कंधों पर आ गया है। भले ही आप स्वयं चल सकें, फिर भी पैसा कमाना संभव नहीं है। उन्होंने मांग की कि उन्हें वित्तीय सहायता प्रदान की जाए ताकि उनका घर सुचारू रूप से चल सके और उनके बच्चों का पालन-पोषण हो सके। पंजाब सरकार ने उनकी मदद करने की घोषणा की हुई है। वहीं जलालाबाद के पूर्व विधायक व प्रमुख समाजसेवी रमिंदर सिंह आवला भी प्रभावित परिवारों की मदद के लिए आगे आए हैं जिन्होंने अपनी जेब से मृतकों के परिजनों को एक-एक लाख रुपए के चैक दिए हैं। पूर्व विधायक रमिंदर आवला ने पीड़ित परिवारों से मुलाकात कर उनका दुख साझा किया और उन्हें चैक देकर मदद भी की। बातचीत के दौरान पूर्व विधायक रमिंदर आवला ने कहा कि वह इस दुखद घटना में हर संभव सहायता के लिए पीड़ित परिवारों के साथ खड़े हैं। उन्होंने कहा कि जो लोग घायल हैं उन्हें भी 50-50 हजार रुपए दिए जाएंगे। इसके साथ ही उन्होंने कहा कि कुछ परिवारों के बच्चों को नौकरी की जरूरत है, वे उनके बच्चों को भी नौकरी देने जा रहे हैं। यदि इन परिवारों को किसी और सहायता की आवश्यकता होगी तो वह उनके साथ खड़े हैं।
  • Punjab News: DJ पर नाच रहे नौजवानों ने फेंकी बोतलें, चलाई गोलियां, 2 घायल, देखें वीडियो

    Punjab News: DJ पर नाच रहे नौजवानों ने फेंकी बोतलें, चलाई गोलियां, 2 घायल, देखें वीडियो

    फिरोजपुरः बसंत पंचमी के दिन डीजे पर नाच रहे नौजवानों द्वारा जमकर हुड़दंग मचाया गया। इस दौरान नौजवान द्वारा शराब पीकर बोतलें पड़ोसियों के घरों में फेंकी गई। बताया जा रहा हैकि पड़ोसियों द्वारा विरोध करने पर उनके साथ मारपीट की गई। इस दौरान नशे में धुत्त नौजवानों ने गोलियां चलानी शुरू कर दी। इस घटना में 2 लोग घायल हो गए। मामला फिरोजपुर के अमृतसरी गेट का है, जहां मोहल्ले में छत पर डीजे लगाकर कुछ नौजवानों द्वारा शराब का सेवन किया गया।

    इस दौरान उन्होेंने खाली बोतलें पड़ोसियों के घर में फैंकनी शुरू कर दी, जब पड़ोसियों ने इसका विरोध किया तो उन्होंने शरारती अनंसरों को बुलाकर परिवार के साथ मारपीट करनी शुरू कर दी। आरोप है कि इलाके में दहशत का माहौल बनाने के लिए नौजवानों द्वारा गोलियां चलाई गई। गनीमत यह रही गोली किसी को नहीं लगी, लेकिन शरारती अंनसरों द्वारा एक घंटे तक उत्पाद मचाया गया। घटना वहां लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। सीसीटीवी फुटेज में देखा जा सकता है शरारती अनंसरों द्वारा हवाई फायर किए गए।

    शरारती अनंसरों ने परिवार पर तेजधार हथियारों से हमला करके 2 लोगों को घायल कर दिया। पीड़ित परिवार का आरोप है कि इस घटना के बावजूद पुलिस द्वारा कोई कार्रवाई नहीं की। उन्होंने कहा कि वह शिकायत को लेकर थाने के चक्कर लगा रहे हैं, लेकिन कोई सुनवाई नहीं हो रही। इस बारे में अगर पुलिस से बात करनी चाही तो पुलिस कैमरे के सामने कुछ भी बोलने से मना कर दिया, लेकिन वह दावा कर रही है कि जल्द ही आरोपियों को को गिरफ्तार कर लिया जाएगा। दूसरी ओर इस घटना को लेकर 24 घंटे बीत गए है लेकिन उसके बावजूद पुलिस के हाथ खाली हैं।

  • Punjab News: Businessman की गिरफ्तारी के मामले में हाईकोर्ट सख्त, चीफ सेक्रेटरी और DGP को दिए ये निर्देश

    Punjab News: Businessman की गिरफ्तारी के मामले में हाईकोर्ट सख्त, चीफ सेक्रेटरी और DGP को दिए ये निर्देश

    फिरोजपुरः जिले के प्रसिद्ध कारोबारी के खिलाफ पुलिस ने मामला दर्ज किया था। पुलिस ने महिला अमनदीप कौर के बयानों पर पुलिस ने यौन शोषण का मामला महिला अमनदीप कौर के बयानों पर पुलिस ने यौन शोषण का मामला थाना कुलगढ़ी में10 अक्टूबर 2020 को 376 धारा के सहित अलग-अलग आईपीसी की धाराओं के तहत दर्ज किया गया था। लेकिन इस मामले में 4 साल बीत जाने के बाद पीओ करार आरोपी को गिरफ्तार ना किए जाने को लेकर हाईकोर्ट में सुनवाई हुई। जहां रेप के आरोपी बिजनेसमैन की गिरफ्तारी को लेकर पंजाब और हरियाणा हाई कोर्ट ने सख्त निर्देश दिया है।

    कोर्ट ने पंजाब के डीजीपी और गृह सचिव से कहा है कि या तो फिरोजपुर के इस आरोपी बिजनेसमैन को गिरफ्तार करें या फिर 11 फरवरी को कोर्ट में मौजूद रहें। बता दें कि यह बिजनेसमैन पिछले 4 साल से फरार है और पुलिस उसे अभी तक गिरफ्तार नहीं कर पाई है। बिजनेसमैन वरिंदर पाल सिंह उर्फ वीपी सिंह उफ वीपी हांडा 10 अक्टूबर 2020 को गिरफ्तार किया गया था। पंजाब राज्य महिला आयोग की दखल पर उसे फिरोजपुर में कुलगढ़ी पुलिस थाने में पकड़ा गया था। उसके ऊपर बलात्कार समेत कई गंभीर मामले दर्ज हैं। लेकिन उसे अभी तक गिरफ्तार नहीं किया जा सका है।

    वरिंदर पाल सिंह की अग्रिम जमानत 28 अक्टूबर 2020 को सत्र न्यायालय फिरोजपुर द्वारा, 12 नवंबर 2020 को उच्च न्यायालय द्वारा और 5 फरवरी 2021 को सर्वोच्च न्यायालय द्वारा खारिज हो चुकी है। 24 मार्च 2022 को फिरोजपुर की अदालत ने उसको घोषित अपराधी डिक्लेयर कर दिया था। हालांकि, 15 नवंबर 2022 को उसने आत्मसमर्पण करने का वादा किया था। वरिंदर की इस याचिका पर सेशंस कोर्ट फिरोजपुर ने घोषित अपराधी वाले आदेश को रद्द कर दिया था। साथ ही उसे जांच में शामिल होने का निर्देश दिया गया था। हालांकि उसने आत्मसमर्पण नहीं किया और फिर से घोषित अपराधी डिक्लेयर कर दिया गया। उसने जमानत सुरक्षित करने की भी कोशिश की, लेकिन 13 जनवरी 2023 को याचिका वापस ले ली गई।

    वरिंदर के खिलाफ कई याचिकाओं पर 30 जनवरी को अदालत ने एक आदेश पारित किया। इनमें से एक याचिका में पीड़िता ने पुलिस पर निष्क्रियता का आरोप लगाया था। वहीं, कुछ अन्य याचिकाओं में विभिन्न आदेशों को चुनौती दी गई थी। इनमें से एक चुनौती संपत्ति जब्त करने की प्रक्रिया से भी संबंधित थी। हाई कोर्ट में हालिया जांच रिपोर्ट के मुताबिक वरिंदर के तीन बैंक अकाउंट सीज किए जा चुके हैं। इसके अलावा 28 जनवरी 2025 को लुधियाना के भुखरी कलां गांव में करीब 4 एकड़ जमीन भी जब्त की गई है।

    पुलिस ने 3 दिसंबर, 2024 को वरिंदर की फोटो के साथ नोटिस भी अखबारों में छपवाई थी, ताकि उसके बारे में पता चले। लेकिन उसको गिरफ्तार नहीं किया गया है। फिरोजपुर पुलिस के अनुसार, संभावित छिपने के स्थानों पर नियमित छापे मारे गए हैं। फिरोजपुर एसपी (जांच) की देखरेख में दो टीमें मामले की जांच कर रही हैं। अदालत ने पाया कि चार साल और चार महीने से अधिक समय बीत जाने के बावजूद, आरोपी को गिरफ्तार नहीं किया गया है। हर सुनवाई पर पुलिस द्वारा यही आश्वासन दिया जाता है कि आरोपी को जल्द ही गिरफ्तार किया जाएगा। कोर्ट ने आगे कहाकि 19 दिसंबर को एक समन्वय बेंच ने एसएसपी और डीआईजी, फिरोजपुर को बुलाया था। आदेश की एक प्रति DGP को भी भेजी गई थी। लेकिन पुलिस अभी भी आरोपी को गिरफ्तार करने में विफल रही है।

  • Punjab News: किसानों का ऐलान, SSP दफ्तर का करेंगे घेराव

    Punjab News: किसानों का ऐलान, SSP दफ्तर का करेंगे घेराव

    फिरोजपुरः किसानों द्वारा एमएसपी सहित अन्य मांगों को लेकर लगातार शांतिमय ढंग से प्रदर्शन किया जा रहा है। शंभू और खनौरी बॉर्डर पर किसान 11 फरवरी से 13 फरवरी तक होने वाली महापंचायतों को सफल बनाने के लिए पूरी रणनीति के साथ जुटे हुए हैं। दूसरी ओर 3 साल पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के पंजाब दौरे के दौरान उनकी सुरक्षा में चूक के मामले में किसानों पर धारा 307 लगाने का मुद्दा गरमा गया है। किसानों ने 11 फरवरी को फिरोजपुर एसएसपी दफ्तर घेरने की तैयारी कर ली है। किसान नेता जगजीत सिंह डल्लेवाल की भूख हड़ताल आज (सोमवार) 70वें दिन में प्रवेश कर गई है।

    उनके कान का दर्द अब ठीक हो गया है। दूसरी ओर, संयुक्त किसान मोर्चा और दोनों मोर्चों की एकता के लिए भी प्रयास जारी हैं। उम्मीद है कि जल्द ही दोनों पक्षों के बीच बैठक होगी। पंजाब में विधानसभा 2022 चुनाव से ठीक पहले पांच जनवरी 2022 को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के पंजाब दौरे के दौरान हुई सुरक्षा चूक मामले में किसानों पर धारा 307 लगाए जाने का किसान विरोध कर रहे हैं। संयुक्त किसान मोर्चे गैर राजनीतिक व किसान मजदूर मोर्चा में शामिल क्रांतिकारी यूनियन ने इस मामले में संघर्ष का ऐलान किया।

    यूनियन के नेताओं ने बठिंडा में मीटिंग कर बताया है कि किसानों पर झूठा केस दर्ज किया है। प्रधानमंत्री के नजदीक कोई किसान नहीं गया था। किसी तरह काेई विवाद नहीं हुआ था। केवल बीजेपी के कार्यकर्ता उनके पास गए थे। पंजाब सरकार ने किसानों पर गलत धाराएं लगाई। सरकार इस केस को पास ले, वरना 11 फरवरी को किसानों द्वारा फिरोजपुर जिला प्रशासन के बाहर पूरी ताकत के साथ प्रदर्शन किया जाएगा।

     

     

  • Punjab News: ट्राले और XUV में हुई भीषण टक्कर, देखें वीडियो

    Punjab News: ट्राले और XUV में हुई भीषण टक्कर, देखें वीडियो

    फिरोजपुरः पंजाब में घने कोहरे का कहर एक बार फिर से शुरू हो गया है। वहीं कोहरे के चलते सड़क हादसों में बढ़ौतरी हो गई है। जिसके चलते फिरोजपुर-फाजिल्का रोड पर स्थित बस स्टैंड सोढ़ीवाला पर एक ट्राले और एक्सयूवी गाड़ी में भीषण टक्कर हो गई। हादसे में वाहन बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गए।

    मिली जानकारी के अनुसार घटना में एक्सयूवी के चालक को काफी गंभी चोटे आई हैं। घटना की सूचना मिलते ही सड़क सुरक्षा फोर्स की टीम मौके पर पहुंच गई और मामले की जांच में जुट गई। हादसे में घायल एक्सयूवी चालक को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती करवाया गया है।

     

  • Punjab News : नशे मेें धुत युवकों ने घर पर ईंट-पत्थरों से किया हमला, 2 गंभीर घायल, देखें वी़डियो

    Punjab News : नशे मेें धुत युवकों ने घर पर ईंट-पत्थरों से किया हमला, 2 गंभीर घायल, देखें वी़डियो

    फिरोजपुर : बसंत पंचमी के त्यौहार में जगह-जगह डीजे बजाए जा रहे है। देर रात फिरोजपुर के मोहल्ला कूचा बरकत राम में छत में शराब के नशे की हालत में नाच रहे थे। इसी दौरान कुछ युवकों ने एक डेयरी मालिक पर हमला कर दिया। इसी दौरान जब पड़ोसी मारपीट रोकने आए तो नशे में धुत युवकों ने उनके साथ भी मारपीट की और ईंटें फेंकी। आरोपी है कि 15 से 20 युवकों ने सिर्फ घर पर ईंटें फेंकी, बल्कि पड़ोस मेें रहने वाले परिवार के लोगों के साथ मारपीट की। जिससे वह बुरी तरह घायल हो गए। उनका कसूर सिर्फ इतना था आरोप है कि उन्होंने मारपीट रोकने की कोशिश की थी।


    घटना की यह वारादत सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। पीड़ितों ने बताया कि मोहल्ले में एक डेयरी मालिक है, जिसे नशे मेें धुत युवक मारपीट कर रहे थे। उन्होंने उसे रोकने की कोशिश की, लेकिन बने युवकों ने उल्टा उनके साथ ही मारपीट शुरू कर दी। उनके घर पर ईंट-पत्थर से हमला किया गया, जिसमें 2 लोग घायल हुए, उसमें से एक वकील भी गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना की सूचना मिलती ही पुलिस मौके पर पहुंची।

    एसएचओ हरविंदर सिंह ने बताया कि रात 2 बजे के करीब पड़ोस मेें रहने वाले 2 घरों के सदस्य बैठकर शराब पी रहे थे। इसी दौरान दोनों पक्षों मेें झगड़ा हो गया। इस दौरान बचाने आए पड़ोसियों पर भी हमला कर दिया। इस हमले में पड़ोस में रहने वाला एक वकील सहित एक अन्य व्यक्ति हो गया। पुलिस ने घायलों के बयान दर्ज कर, आगे की कार्रवाही कर रही है। पुलिस ने कहा कि जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

  • Punjab News: मामूली बात पर चले ईंट-पत्थर, गर्भवती महिला सहित एक घायल, देखे वीडियो

    Punjab News: मामूली बात पर चले ईंट-पत्थर, गर्भवती महिला सहित एक घायल, देखे वीडियो

    फिरोजपुर: जिले के गांव वलूर में बच्चों के विवाद को लेकर दो पक्षों ने एक दूसरे पर ईंट-पत्थर से हमला कर दिया। इस घटना में गर्भवती महिला समेत एक व्यक्ति घायल हो गया।

    मिली जानकारी के अनुसार गांव में पड़ोसियों के बीच बच्चों को लेकर विवाद हुआ था। विवाद इतना बढ़ गया कि एक पक्ष ने एक दूसरे पर ईंट-पत्थर से धावा बोल दिया। एक पक्ष भागने लगा , तो दूसरे पक्ष के लोगो ने घर में घुसकर तोड़फोड़ कर दी। घायलों को उपचार के लिए सिविल अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पीड़ित परिवार ने पुलिस से न्याय की मांग की है। पुलिस घटना की जांच कर रही है।

  • Punjab News: इस इलाके में महिला पर नौजवानों ने किया तेजधार हथियार से हमला, देखें वीडियो

    Punjab News: इस इलाके में महिला पर नौजवानों ने किया तेजधार हथियार से हमला, देखें वीडियो

    फिरोजपुरः जिले के बस्ती शेखांवाली में खूनी झड़प होने की घटना सामने आई है। जहां पुरानी रंजिश के दौरान एक महिला को रास्ते में कुछ युवकों ने घेर लिया और तेजधार हथियारों से हमला कर दिया। हादसे में घायल महिला को उपचार के लिए सिविल अस्पताल में भर्ती करवाया गया।

    पीड़ित महिला के मुताबिक वह घर में मेहनत करके मजदूरी करती है। ऐसे में जब वह मजदूरी करके घर लौट रही थी तो एक महिला ने ललकारा मारते हुए कहा कि इसे पकड़ लो। जिसके बाद कुछ युवकों ने उसे काबू करके उस पर तेजधार हथियार से हमला कर दिया। महिला ने कहा कि उस पर बेसबैट सहित अन्य हथियारों से हमला करके घायल कर दिया। पीड़ित ने लड़ाई का कारण 2 साल पहले भाई के साथ हुए विवाद को बताया है। पीड़ित के अनुसार भाई को उस घटना में घायल कर दिया गया था। इस दौरान 4 नौजवानों सहित एक महिला ने हमला किया है। पीड़ित ने प्रशासन से इंसाफ की गुहार लगाई है।

  • Punjab News: छोटे हाथी और ट्राले में भीषण टक्कर, कई लोगों के मौत की आशंका, देखें वीडियो

    Punjab News: छोटे हाथी और ट्राले में भीषण टक्कर, कई लोगों के मौत की आशंका, देखें वीडियो

    फिरोजपुरः जिले के गुरु हरसहाय में दर्दनाक सड़क हादसे की घटना सामने आई है। फिरोजपुर-फाजिल्का जीटी रोड पर गांव मोहन के पास एक छोटे हाथी और ट्राले के बीच भीषण टक्कर हो गई। जानकारी के मुताबिक, छोटा हाथी गुरुहरसहाय से वेटरों से भरा हुआ जलालाबाद की ओर जा रहा था, तभी पास में खड़ी एक ट्रॉली से छोटे हाथी की टक्कर हो गई। वहीं हादसे में किसी की 10 लोगों की मौत होने की सूचना मिली है और जबकि, 5 के गंभीर रूप से घायल होने की सूचना है। बताया जा रहा है कि घटना के वक्त पिकअप में करीब 15 से ज्यादा लोग सवार थे। हालांकि अभी तक पुलिस द्वारा कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई। लेकिन घटना की सूचना स्थानीय लोगों द्वारा पुलिस को दे दी गई है। वहीं मौके पर पहुंची पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।