Category: Punjab>Firozpur

  • Punjab News: Toll Plaza पर चली गोलियां, 2 घायल, देखें वीडियो

    Punjab News: Toll Plaza पर चली गोलियां, 2 घायल, देखें वीडियो

    फिरोजपुरः पंजाब में आए दिन गोलियां चलने की घटनाएं सामने आ रही है। वहीं ताजा मामला फिरोजशाह टोल प्लाजा पर गोलियां चलने का सामने आया है। जहां गोली लगने से 2 व्यक्ति घायल हो गए। घायलों को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती करवाया गया। मिली जानकारी के अनुसार स्कॉर्पियो सवार युवकों को टोल पर पर्ची काटने को लेकर कर्मियों से साथ विवाद हो गया।

    इस दौरान टोल कर्मियों और युवको में विवाद इतना बढ़ गया कि युवकों द्वारा फायरिंग करते हुए एक व्यक्ति को घायल कर दिया, वहीं तेजधार हथियार से हमला करके दूसरे व्यक्ति को घायल कर दिया गया। जानकारी के अनुसार स्कॉर्पियो सवार कुछ युवक बिना पर्ची के टोल प्लाजा पार करने की जिद करने लगे, लेकिन टोल कर्मियों ने बिना पर्ची लिए टोल प्लाजा पार करने से मना कर दिया। जिसके बाद उस समय तो स्कॉर्पियों सवार घटना स्थल से चले गए, लेकिन कुछ देर बाद युवकों ने अन्य युवकों के साथ हमला कर दिया।

    व्यक्ति ने बताया कि इस घटना को लेकर आज दोबारा टोल कर्मी पर बदमाशों ने हमला कर दिया और उसकी बाइक फेंकने लगे थे। उन्होंने कहा कि घायल नौजवान का नाम जशनप्रीत और गुरमीत है और वह उनके गांव है। आज 3 गाड़ियों में सवार होकर आए बदमाशों ने पहले हवाई फायर किया और उसके बाद व्यक्ति पर गोली चला दी। घटना में पीड़ित की छाती पर गोली लगी है, जबकि उसे बचाने के लिए आए दूसरे व्यक्ति के सिर पर गहरी चोट लगी है। हादसे में गोली गुरमीत को लगी है। घटना की सूचना पुलिस को दे दी गई है। वहीं मौके पर पहुंची पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। गोली लगने से घायल गुरमीत की हालत नाजुक बताई जा रही है।

  • Punjab News: तेज रफ्तार गाड़ी ने Activa को घसीट चिकन कॉर्नर में फेंका, देखे वीडियो

    Punjab News: तेज रफ्तार गाड़ी ने Activa को घसीट चिकन कॉर्नर में फेंका, देखे वीडियो

    फिरोजपुर : तेज रफ्तार कार द्वारा एक्टिवा को टक्कर मारने का मामला सामने आया है। टक्कर इतनी भयानक थी कि कर घसीटती हुई चिकन कार्नर मे जा घुसी। इस घटना में कोई जानी नुकसान नहीं हुआ। लेकिन दुकान के बाहर और अंदर रखा सामान बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया।

    यह हादसा फिरोजपुर के मुख्य बाजार दिल्ली गेट में घटित हुआ है। इस घटना की cctv भी सामने आई है। वीडियो मे देखा जा सकता है कि तेज रफ़्तार आल्टो गाड़ी नियंत्रण से बाहर होकर पहले खड़ी एक्टिवा से टकराती है और चिकन सेंटर की दुकान से टकरा जाती है। गनीमत यह रही कि उस समय बाहर कोई काम नहीं कर रहा था। कार का ड्राइवर मौके से फरार हो गया। पुलिस ने कार को कब्जे मे लेकर आरोपी चालक की तलाश शुरू कर दी है। ताकि पता लगाया जा सके कि यह दुर्घटना किस वजह से हुई।

  • Punjab News: सेंट्रल जेल से 40 Mobile व 63 तंबाकू की पुड़ियां बरामद, देखें वीडियो

    Punjab News: सेंट्रल जेल से 40 Mobile व 63 तंबाकू की पुड़ियां बरामद, देखें वीडियो

    फिरोजपुरः जेल में उचित व्यवस्था बनाए रखने के लिए सेंट्रल जेल का प्रशासन लगातार चेकिंग अभियान चलाता रहता है। इसी के चलते जेल प्रशासन द्वारा कई संदिग्ध चीजें पकड़ी जाती हैं और कई मोबाइल फोन भी कैदियों से बरामद होते हैं। अभी हाल ही में सेंट्रल जेल में तलाशी के दौरान 40 मोबाइल फोन और 63 पुड़ियां तंबाकू बरामद किया गया।

    जानकारी देते हुए एएसआई सरवन कुमार ने बताया कि आज सुबह करीब 10 बजे सेंट्रल जेल अधीक्षक ने नगर थाने में आवेदन देकर कहा था कि सेंट्रल जेल के सहायक अधीक्षक सहित साथी कर्मचारियों को सेंट्रल जेल से बाहर निकाल दिया गया तथा जेल परिसर के अंदर तलाशी ली गई। इस तलाशी में 40 मोबाइल फोन तथा 63 पैकेट तंबाकू बरामद हुए, जिन्हें जब्त कर लिया गया है। वहीं अज्ञात व्यक्तियों के खिलाफ मामला भी दर्ज किया गया है।

  • Punjab News: Sitaram Jewellery Shop से 6.5 किलो गहने लेकर चोर फरार, देखें वीडियो

    Punjab News: Sitaram Jewellery Shop से 6.5 किलो गहने लेकर चोर फरार, देखें वीडियो

    12 घंटों में पुलिस ने आरोपियों को किया गिरफ्तार, किया चौकाने वाला खुलासा

    फिरोजपुरः चोरी और लूटपाट की वारदातों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए पुलिस ने 2 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। वहीं कस्बा गुरु हर साहिब में स्थित सीतारमा ज्वैलर की दुकान में 6.5 किलो गहने चोरी की घटना को पुलिस ने 12 घंटों में सुलझा लिया है। इस मामले में पुलिस ने 2 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। मामले की जानकारी देते हुए एसपी इवेस्टिगेशन रणधीर कुमार ने बताया कि उन्हें 28 तारीख को सीताराम ज्वैलर की दुकान से 6.5 किलो चांदी और सोने के गहने चोरी की शिकायत मिली थी। इस मामले में 2 आरोपी गिरफ्तार किए गए है और उनके कब्जे से 6.5 किलो चांदी बरामद की है। जिसमें एक आरोपी दुकान पर काम करने वाला नौकर है। आरोपियों की पहचान सूरज और विवान के रूप में हुई है। एसपी ने बताया कि जांच के दौरान पता चला है कि दुकान पर काम करने वाले सूरज ने साथी के साथ मिलकर घटना को अंजाम दिया था। उक्त आरोपी दुकान में गहनों को लेकर भलीभांती जानता था, जिसके चलतेे उसने घटना को अंजाम दिया। आरोपियों को गिरफ्तार के उनके खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है। आरोपियों को कोर्ट में पेश करके 2 दिन रिमांड हासिल किया गया है। अभी तक आरोपियों का कोई क्रमिनिल रिकार्ड सामने नहीं आया है, लेकिन आरोपियों से पूछताछ की जा रही है।
  • Punjab News: Central Jail में की तलाशी, 23 मोबाइल सहित अन्य सामान बरामद, देखें वीडियो

    Punjab News: Central Jail में की तलाशी, 23 मोबाइल सहित अन्य सामान बरामद, देखें वीडियो

    फिरोजपुरः पुलिस द्वारा जेल में व्यवस्था बनाए रखने के लिए प्रशासन लगातार विभिन्न प्रयास करता रहता है। पुलिस लगातार विभिन्न अभियान चलाकर शरारती तत्वों पर कार्रवाई करती है। वहीं कई बार पुलिस कुछ एक्टिविटिस भी करवाती रहती है जिससे कैदी कुछ नया सीख सकें और बाहर जाने के बाद अपनी जिंदगी में अपना सकें।

    वहीं कई शरारती तत्व जेल के रुल्स तोड़ने से बाज नहीं आते हैं जिन पर लगाम लगाने के लिए जेल प्रशासन चेकिंग अभियान चलाता रहता है। हाल ही में केंद्रीय जेल में जेल प्रशासन द्वारा चलाए चेकिंग अभियान में पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। पुलिस ने चेकिंग दौरान 23 मोबाइल फोन, एक डाटा, चार बैटरी बरामद की हैं। इस मामले में 15 कैदियों के खिलाफ मामला दर्ज भी कर लिया गया है।

    सिटी थाने के एसएचओ ने बताया कि सेंट्रल जेल के अंदर से सिटी थाने को एक आवेदन मिला था, जिसमें सेंट्रल जेल के अधीक्षक ने अपने साथी कर्मचारियों के साथ जेल के अंदर तलाशी ली। तलाशी के दौरान नामजद बंदियों के पास से 23 मोबाइल फोन, एक डाटा केबल और चार मोबाइल फोन की बैटरियां लावारिस हालत में बरामद की गईं, जिन पर केस दर्ज कर सिटी पुलिस स्टेशन में 15 कैदियों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है।

  • Punjab News: चाइना डोर ने रेता School Teacher का गला, हालत गंभीर

    Punjab News: चाइना डोर ने रेता School Teacher का गला, हालत गंभीर

    फिरोजपुरः बंसत पंचमी का त्यौहार नजदीक आते ही चाइना डोर का आंतक शुरू हो जाता है। हर साल की तरह इस साल भी चाइना डोर की चपेट में आने से कई लोग गंभीर रूप से घायल हो रहे है। वहीं कस्बा ममदोट में चाइना डोर की चपेट में आने से स्कूल टीचर गंभीर रूप से घायल हो गया। दरअसल, टीचर के गले में चाइना डोर फंस गई। हादसे में घायल टीचर को उपचार के लिए सिविल अस्पताल में भर्ती करवाया गया।

    घायल की टीचर की पहचान जगदीश लाल के रूप में हुई है। जगदीश लाल स्कूल के काम के लिए ममदोट से बाइक पर जा रहा था। जब वह गांव जामा रखईया हठाड़ के पास पहुंचा तो अचानक उसके गले में चाइना डोर फंस गई और गले को चीरती हुई चाइना ने जगदीश को गंभीर रूप से घायल कर दिया। बताया जा रहा है कि इस घटना में जगदीश के गले पर गहरा घाव आ गया है, जिसका सिविल अस्पताल में उपचार चल रहा है। हैरानी की बात यह है कि प्रतिबंध के बावजूद खुलेआम चाइनीज डोर बिक रही है और लोग इस घातक डोर से पतंग उड़ा रहे हैं, लेकिन प्रशासन चाइना कुछ गट्टू डोर के पकड़कर अपनी पीठ थपथपा रहा है।

    जबकि हकीकत यह है कि आए दिन कोई न कोई किलर चाइना डोर की चपेट में आ रहा है। वहीं इस घटना को लेकर पीड़ित की बहन परमजीत कौर ने राज्य सरकार से मांग की है कि चाइना डोर बेचने और इस्तेमाल करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए ताकि यह इंसानों और जानवरों की कीमती जान के लिए खतरा न बने। इस बीच ममदोट सिविल अस्पताल में तैनात ब्लॉक एक्सटेंशन एजुकेशन बीईई अमन कंबोज ने कहा है कि घायल व्यक्ति की गर्दन पर तीन टांके लगे हैं और उसकी हालत अब स्थिर है।

  • Punjab News: दाना मंडी में पुलिस ने पकड़े भारी मात्रा में चाइना डोर के गट्टू, देखें वीडियो

    Punjab News: दाना मंडी में पुलिस ने पकड़े भारी मात्रा में चाइना डोर के गट्टू, देखें वीडियो

    फिरोजपुरः दाना मंडी गेट नंबर-1 पर थाना सिटी पुलिस की ओर से 105 गट्टू चाइना डोर समेत 3 लोगों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। एएसआई सुखदेव सिंह थाना सिटी ने बताया कि सुबह 11 बजे के करीब थाना सिटी की ओर से गश्त की जा रही थी। इस दौरान रक्बा बगदादी गेट सिटी फिरोजपुर के पास पहुंचे तो सूचना मिली कि एक व्यक्ति जो बाहर से चाइना डोर लाकर शहर में बेचता है।


    आज भी वह दाना मंडी गेट नंबर-1 के अंदर खड़े होकर ग्राहक का इंतजार कर रहा है। अगर अभी छापेमारी की जाए तो आरोपी को पकड़ा जा सकता है। जिसके बाद पुलिस टीम ने तुरंत छापेमारी कर आरोपी को मौके पर पकड़ लिया। जांच के दौरान उसके पास से 105 गट्टू चाइना डोर बरामद हुए। फिलहाल पुलिस को हिरासत में ले लिया गया है। रिमांड पर लेकर आरोपी से पूछाताछ की जाएगी कि गट्टू कहां से लेकर आता था।

  • Punjab News: इस जिले में चली गोलियां, युवक की मौत

    Punjab News: इस जिले में चली गोलियां, युवक की मौत

    फिरोजपुर: जिले के जीरा बस्ती माछियां वाली में गोलियां चलने की खबर है। जानकारी के मुताबिक गाड़ी में सवार हमलावरों द्वारा चलाई गोलियां लगने से एक युवक की मौत हो गई। इस मामले मे जीरा के डीएसपी गुरदीप सिंह ने बताया कि मृतक की पहचान कुलविंदर सिंह के तौर पर हुई है।

    मृतक के परिवार ने बताया कि छोटा बेटा कुलविंदर सिंह अपने दोस्त की मोटरसाइकिल पर सवार होकर घर से गया था । जब वह शाम तक वापिस नहीं आया, तो परिवार ने उसकी तलाश शुरू कर दी। पुलिस को जांच मे पता चला कि यह घटना शाम को घटी। जब मृतक वाल्मीक मंदिर, मच्छियां बस्ती के पास पहुंचा, तो पीछे से तीन-चार गाड़ियां आई। जिसमे सवार हमलावरों ने फायरिंग की जिससे स्विफ्ट कार पलट गई।

    आरोपियों के पास अवैध हथियार थे और उन्होंने अपने हथियारों से पलटी हुई कार पर फायरिंग शुरू कर दी, लोगों को इकट्ठा होते देख हमलावर मौके से भाग गए। कुलविंदर सिंह जो ड्राइवर सीट पर बैठा था कार पलटने से वह गंभीर रूप से घायल हो गया और इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। पुलिस ने इस मामले मे 8 आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज किया है।

  • Punjab News: चाइना डोर के गट्टू सहित व्यक्ति काबू, देखें वीडियों

    Punjab News: चाइना डोर के गट्टू सहित व्यक्ति काबू, देखें वीडियों

    फिरोजपुरः पाबंदी के बावजूद चाइना डोर की बिक्री लगातार हो रही है, जिसको लेकर पुलिस भी सख्त है। इसके बावजूद डोर बेची जा रही है। फिरोजपुर में इंस्पैक्टर अभिनव चौहान की अगुवाई में गठित टीम ने गुप्त सूचना पर कार्रवाई करते चाइना डोर के 8 गट्टू बरामद कर एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है।


    थाना मुखी इंस्पैक्टर अभिनव चौहान ने बताया कि सूचना मिली थी कि सतपाल वासी बेटू कदीम घर में दुकान चलाता था। जिसमें वह पाबंदीशुदा चाइना डोर बेचने का काम कर रहा था। सूचना पर छापेमारी करते आरोपी को डोर के साथ काबू किया। तलाशी के दौरान उसकी दुकान से 8 चाइना डोर गट्टू बरामद किए है। पुलिस ने आरोपी को काबू कर लिया है, जल्द ही आरोपी को अदालत में पेश करके रिमांड पर लिया जाएगा।

  • Punjab News: 2 गुटों में हुई गैंगवार, चली गोलियां, एक की मौत, देखें वीडियो

    Punjab News: 2 गुटों में हुई गैंगवार, चली गोलियां, एक की मौत, देखें वीडियो

    फिरोजपुरः पंजाब में आए दिन गोलियां चलने की घटनाएं सामने आ रही है। वहीं ताजा मामला फिरोजपुर से सामने दो गुटों में गैंगवार हुई है। मिली जानकारी बस्ती भट्टिया में आज शेरा गैंग व विदेश में आशीश चोपड़ा गैंग में ताबड़तोड़ चली गोलियां। इस घटना में एक व्यक्ति की मौत हो गई। मिली जानकारी के अनुसार दो गुटों में हुई गैंगवार के दौरान एक पक्ष ने नौजवान से उसकी बाइक छीन ली और उस पर गोलियों से हमला करके घायल कर दिया।

    घटना की सूचना मिलते ही पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंच गए और मामले की जांच में जुट गए। पुलिस के अनुसार दो गुटों में पुरानी रंजिश के चलते गोलियां चलाई गई है। जहां चोपड़ा गैंग के गुर्गों और शेरे गैंग की ओर से गोलियां चलाई गई। इस घटना में चोपड़ा गैंग के एक व्यक्ति की मौत हो गई।

    वहीं घटना में घायल व्यक्ति को पुलिस द्वारा उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती करवाया गया, जहां व्यक्ति का उपचार चल रहा है, जबकि गैंगवार में मारे गए व्यक्ति की पहचान मलकीत सिंह उर्फ कीतू के रूप में हुई है। मामले की जानकारी देते हुए थाना प्रभारी हरिंदर सिंह चमेली ने बताया कि उनकी टीम ने मामला दर्ज करके आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।