Category: Punjab>Firozpur

  • Punjab News: ग्रामीण विकास व पंचायत विभाग के अधिकारियों ने बसाया फर्जी गांव, मारी लाखों की ठगी, देखें वीडियो

    Punjab News: ग्रामीण विकास व पंचायत विभाग के अधिकारियों ने बसाया फर्जी गांव, मारी लाखों की ठगी, देखें वीडियो

    फिरोजपुर: सरकारी अधिकारियों और कर्मचारियों द्वारा अकसर घोटाले और धोखाधड़ी के मामले सामने आते ही रहते हैं लेकिन फिरोजपुर में ग्रामीण विकास एवं पंचायत विभाग के अधिकारियों का जो मामला सामने आया है उसने फर्जीवाड़े की सारी हदे पार कर दी है। जिले के ग्रामीण इलाके में अधिकारियों ने फर्जी गांव बनाकर सरकारी संपत्ति को चपत लगा दी। इस दौरान उन्होंने मनरेगा के फर्जी जॉब कार्ड तैयार कर और फर्जी स्कूल दिखाकर सरकार को करीब 43 लाख रुपए का चूना लगाया, जबकि वह गांव कहीं अस्तित्व में ही नहीं है।

    जानकारी मुताबिक फिरोजपुर के सीमावर्ती गांव गट्टी राजो के में ग्रामीण विकास व पंचायत विभाग के अधिकारियों ने एक फर्जी गांव बना दिया है। मामला तब प्रकाश में आया जब एक पूर्व जिला परिषद सदस्य गुरदेव सिंह ने सूचना के अधिकार के तहत इसकी जानकारी मांगी, लेकिन विभाग द्वारा उपलब्ध कराई गई जानकारी ने सभी को हैरान कर दिया। न्यू गट्टी राजो के नाम से कोई गांव अस्तित्व में नहीं है। 2013 में गट्टी राजो के गांव से अलग पंचायत बनाई गई, जिसका नाम न्यू गट्टी राजो के रखा गया।

    इसी नाम का फायदा उठाकर अधिकारियों ने न्यू नाम से नया गांव बना दिया। इसके साथ ही न्यू गट्टी राजो ने एक पोर्टल बनाकर मनरेगा के सरकारी पोर्टल पर अपलोड कर दिया और उसके नाम पर लाखों रुपए फंड के रूप में प्राप्त करने लगा। जब शिकायतकर्ता ने इसकी शिकायत उच्च अधिकारियों से की तो पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी। यह मामला साल 2018-19 का है। इसके तहत न्यू गट्टी राजोके नाम से फर्जी गांव दिखाकर पहले 140 मजदूरों को मनरेगा जॉब कार्ड बनाए गए और फिर उनके विभिन्न कार्य करवाने के नाम पर 43 लाख रुपये का भुगतान किया गया। जब मामले की जांच की गई तो पता चला कि न्यू गट्टी राजो के नाम से कोई गांव अस्तित्व में है ही नहीं और गट्टी राजो के आगे न्यू लगाकर भ्रष्ट अधिकारियों ने फर्जीवाडा़ किया है और विभाग के साथ धोखाधड़ी कर उसी नाम से फर्जी गांव बनाकर लाखों रुपए हड़प लिए हैं।

    घोटाले का राजफाश होने के बाद एडीसी विकास लखबिंदर सिंह ने राजस्व विभाग से रिपोर्ट मांगी है। पूछा है कि क्या नवीं गट्टी राजोके व न्यू गट्टी राजोके दो अलग-अलग गांव हैं। एक सप्ताह बाद भी राजस्व विभाग ने एडीसी को रिकॉर्ड नहीं सौंपा है। एडीसी (वि.) लखबिंदर सिंह रंधावा ने बताया कि वे मामले की गंभीरता से जांच कर रहे हैं, लेकिन राजस्व विभाग का रिकॉर्ड न मिलने के कारण गांव की स्थिति के बारे में कुछ नहीं कहा जा सकता है। आरटीआई में घोटाले का पर्दाफाश 15 जुलाई, 2024 को ही हो गया था, लेकिन करीब 6 महीने से अधिकारी इसे छुपाते रहे। कुछ महीने पहले एडीसी (वि.) का पद संभालने वाले लखबिंदर सिंह ने इस मामले को गंभीरता से लेते हुए जांच शुरू की है। फर्जी गांव आरटीआई एक्टिविस्ट गुरदेव सिंह के सवालों के जवाब में सामने आया था।

  • Punjab News: 15 सेकंड में वारदात को अंजाम दे चोर हुए रफूचक्कर, देखें वीडियो

    Punjab News: 15 सेकंड में वारदात को अंजाम दे चोर हुए रफूचक्कर, देखें वीडियो

    फिरोजपुरः गणतंत्र दिवस के चलते पंजाब पुलिस को हाई अलर्ट पर रखा गया है और जगह-जगह नाके लगाकर वाहनों की चेकिंग की जा रही है, लेकिन दूसरी तरफ बेखौफ चोर दिन-दहाड़े बाजारों में चोरी की वारदातों को अंजाम दे रहे हैं। ताजा मामला फिरोजपुर से सामने आया है जहां चोर दुकान के बाहर से बाइक चोरी करके ले गए। सारी घटना सीसीटीवी में कैद हो गई है जिसमें एक चोर बेखौफ दिनदहाड़े मोटरसाइकिल चुराकर चंद सेकेंड में ही ले उड़े।

    जानकारी मुताबिक, फिरोजपुर के मल्लांवाला कस्बे में सागर नाम का युवक कपड़े की दुकान पर काम करता है। सुबह-सुबह वह दुकान पर आया और अपनी मोटरसाइकिल दुकान के बगल वाली गली में हमेशा की तरह खड़ी करके अंदर चला गया। कुछ देर बाद एक चोर वहां आया और फर्जी चाबी लगाकर मोटरसाइकिल लेकर रफूचक्कर हो गया। इस दौरान सारी घटना सीसीटीवी में कैद हो गई है। इसमें साफ देखा जा रहा है कि चोर ने इस पूरी घटना को महज 10 से 15 सेकेंड में अंजाम दिया है।

    पीड़ित व्यक्ति ने बताया कि जो मोटरसाइकिल चोरी हुआ है उसकी अभी किश्तों भी नहीं उतरी हैं। उसने बताया कि मोटरसाइकिल खरीदे उसे अभी एक साल भी नहीं हुआ था कि चोर उसे चुराकर ले गए। लोगों का कहना है कि पिछले कुछ महीनों में चोरी की घटनाएं बहुत बढ़ गई हैं और कोई नहीं जानता कि कब पल भर में चोरी या डकैती की घटना हो जाएगी। लोगों ने पुलिस से इस और ध्यान देने की बात कही है और चोरों पर अंकुश लगाने की मांग की है।

  • Punjab News: गुजरां वाला के बाहर से एक्टिवा लेकर चोर फरार

    Punjab News: गुजरां वाला के बाहर से एक्टिवा लेकर चोर फरार

    फिरोजपुरः जिले में आए दिन चोरी की घटनाएं सामने आ रही है। वहीं ताजा मामला मीट गुजरां वाला के बाहर से सामने आया है। जहां मुक्तसर रोड़ पर स्थित दुकान के बाहर खड़ी एक्टिवा लेकर चोर फरार हो गया। घटना वहां लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। सीसीटीवी फुटेज में सफेद रंग की जैकेट में आया युवक एक्टिवा लेकर फरार हो गया। हालांकि सीसीटीवी फुटेज में उसका चेहरा साफ दिखाई दे रहा है।

    इस घटना की जानकारी देत हुए आर्दश नगर के रहने वाले रमेश कुमार पुत्र फकीर चंद ने बताया कि वह 4 जी एक्टिवा मॉडल नंबर 2017, गाड़ी नंबर पीबी 05 एजी 1964 लेकर मुक्तसर रोड़ के पास गुजरां वाला मीट की दुकान के बाहर खड़ी की थी।

    इस दौरान जब काम से वापिस आया तो देखा वहां से उसकी एक्टिवा गायब थी। जिसके बाद आसपास लगे सीसीटीवी कैमरे खंगाले तो अज्ञात व्यक्ति एक्टिवा लेकर जाता हुआ दिखाई दिया। पीड़ित ने घटना की सूचना थाना गुरु हरसहाये पुलिस को दे दी है। वहीं पुलिस ने पीड़ित के बयान दर्ज करके आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है। पुलिस ने कहा कि जल्द आरोपी को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

  • Punjab News: ड्रग इंस्पेक्टर ने की रेड, Nitin व PK Medical Agency की दुकानों को किया सील, देखें वीडियो

    Punjab News: ड्रग इंस्पेक्टर ने की रेड, Nitin व PK Medical Agency की दुकानों को किया सील, देखें वीडियो

    4 लोगों के खिलाफ मामला दर्ज

    फिरोजपुरः जिले में ड्रग इंस्पेक्टर द्वारा मेडिकल की दुकानों पर रेड की गई। इस दौरान सख्ती से कार्रवाई करते हुए ड्रग इंस्पेक्टर सोनिया गुप्ता ने बताया कि उनकी टीम द्वारा कृष्णा नगर नितिन मेडिकल में दबिश दी गई। जहां पर रमन कपूर पुत्र मुलखराज और कुणाल पुत्र रमन कपूर द्वारा प्रतिबंधित दवाईयां दुकान में रखी हुई थी। इस दौरान उनकी टीम ने दुकान में चैकिंग के दौरान 17180 अलग-अलग प्रतिबंधित गोलियां, 260 प्रतिबंधित कैप्सूल बरामद किए। जिसके बाद उनकी टीम ने कार्रवाई करते हुए दुकान को सील कर दिया। इसी तरह टीम ने पीके मेडिकल एजेंसी पर चेकिंग की। वहां पर चेकिंग के दौरान अलग-अलग ब्रांड की 11111 प्रतिबंधित गोलियां और 1188 कैप्सूल बरामद हुए। इस दौरान पीके मेडिकल एजेंसी की दुकान को भी सील कर दिया गया है। जिसके बाद चारों आरोपियों के खिलाफ थाना सिटी में मामला दर्ज किया गया।
  • Punjab News: गर्भवती महिला को पड़ोसियों ने पीटा, पीड़ित परिवार का आरोप, देखें वीडियो

    Punjab News: गर्भवती महिला को पड़ोसियों ने पीटा, पीड़ित परिवार का आरोप, देखें वीडियो

    फिरोजपुरः छावनी खटीक मंडी में उस समय हंगामा हो गया, जब पैसे उधार के मामले में गर्भवती महिला ने पड़ोसियों पर मारपीट के आरोप लगाए। घटना आज सुबह की बताई जा रही है। मामले की जानकारी देेते हुए पीड़ित सलमाइना की सास ने बताया कि उसने पड़ोसियों ने घर में आकर उसकी बहू से साथ आकर मारपीट कर दी। घटना के दौरान सास ने कहा कि वह घर पर नहीं थी, इस दौरान उसके पीछे से आकर गर्भवती बहू पर हमला कर दिया।

    महिला का कहना है कि अजंली, वीना, शांति और उनके बच्चों सहित अन्य नौजवानों ने घर में आकर बहू से मारपीट की है। पीड़िता ने कहा कि उसने पड़ोसियों को पैसे उधार दिलवाए थे। इस दौरान पड़ोसियों ने एक कमेटी उठाई थी, लेकिन जब पैसे मांगने जाते है तो हमला कर देते है। महिला ने आरोप लगाते हुए कहा कि इस घटना से पहले वह खुद पैसे मांगने के लिए पड़ोसियों के पास गई तो उन्होंने उस पर हमाल कर दिया और उसके कपड़े फाड़ दिए।

    पीड़िता का आरोप है कि घटना संबंधी पुलिस को शिकायत कर चुकी है, लेकिन पुलिस पड़ोसियों के खिलाफ कार्रवाई करने की बजाये उन्हें से डांट रही है। महिला ने कहा कि वह नौकरी करती है, ऐसे में वह काम पर गई हुई थी, पीछे से पड़ोसियों ने आकर बहू पर हमला कर दिया। पीड़ित को उपचार के लिए सिविल अस्पताल में भर्ती करवाया गया है, जहां उसका ईलाज चल रहा है। पीड़ित परिवार ने प्रशासन के उच्च अधिकारियों से इंसाफ की गुहार लगाई है और पड़ोसियों पर सख्त कार्रवाई करने की मांग की है।

  • Punjab News: चाइना डोर के भारी मात्रा में गट्टू सहित आरोपी गिरफ्तार, देखें वीडियो

    Punjab News: चाइना डोर के भारी मात्रा में गट्टू सहित आरोपी गिरफ्तार, देखें वीडियो

    फिरोजपुरः सरकार द्वारा प्रतिबंधित चाइना डोर के गट्टूओं का सिंसिला लगातार जारी है। प्रशासन इस पर नकेल कसने के लिए पुरे प्रयास कर रहा है। जिसके बावजूद भी चाइना डोर धड्डले से बिक रही है। इस पर नकेल कसते हुए फिरोजपुर बस्ती बटीया वाली पुलिस की तरफ से चेकिंग दौरान 31 गट्टू चाइना डोर समेत आरोपी किया गिरफ्तार किया है।

    जानकारी देते हुए थाना प्रभारी हरविंदर सिंह ने बताया कि पुलिस पार्टी गस्त वा चेकिंग शक्की पुरुषों के संबंध में रकबा खाई अड्डा फिरोज पर पास पहुंची तो मुखबर खास ने जानकारी दी। जिस पर कार्रवाई करते हुए आरोपी हरमनप्रीत सिंह जो चाइना डोर बेचने का काम करता है। जो बस्ती बटीया वाला पेट्रोल पंप के पास ग्राहकों का इंतजार कर रहा था। पुलिस ने नाकाबंदी कर आरोपी को गिरफ्तार किया। जिसके पास से 31 चाइना डोर के गट्टू बरामद किए। आरोपी के खिलाफ मुक्दमा दर्ज कर लिया गया है।

  • Punjab News: चोरों का आतंक जारी, करियाना स्टोर से नकदी लेकर फरार, देखें वीडियो

    Punjab News: चोरों का आतंक जारी, करियाना स्टोर से नकदी लेकर फरार, देखें वीडियो

    फिरोजपुरः चोरों का आतंक लगातार बढ़ता जा रहा है। आए दिन फिरोजपुर में लूटपाट की वारदातें सामने आ रही है। ताजा मामला फिरोजपुर के दुल्ची रोड से सामने आया है। जहां चोरों की ओर से एक करियाना स्टोर को निशाना बनाया गया। जहां से चोर नकदी सहित अन्य सामान लेकर फरार हो गए।

    उसी रोड पर चोर एक मंगूफली की दुकान से 8 से 10 करीब गट्टे चोरी करके फरार हो गए। जिसका सीसीटीवी भी सामने आया था, लेकिन अभी तक कोई भी आरोपी पुलिस के हत्थे नहीं चढ़ सका। वहीं लोगों ने लूट की वारदातों से परेशान होकर पुलिस प्रशासन से आरोपियों को पकड़ने की मांग की है। उनका कहना है कि शहर में वारदातें बढ़ती जा रही है। जिससे लोगों में भय का माहौल बना हुआ है।

  • Punjab News: फूल की रस्म अदा करने गया था परिवार, चोर 60 हजार और सोना लेकर फरार, देखें वीडियो

    Punjab News: फूल की रस्म अदा करने गया था परिवार, चोर 60 हजार और सोना लेकर फरार, देखें वीडियो

    फिरोजपुरः गांव फत्तेवाला के एक घर में चोरी की घटना सामने आई है। जिसके बाद पीड़ित महिला ने तुरंत पुलिस को सूचित किया। जिसके बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने कार्रवाई शुरू कर दी है। पीड़ित जसविंदर कौर पत्नी सुखविंदर सिंह ने बताया कि उसके पती की मौत हो गई थी। वह फूल उठाने के लिए श्मशानघाट गए हुए थे। जब वापस आए तो देखा कि घर मेें अलमारी खुली पड़ी थी।


    जांच की तो अलमारी से 60 हजार रुपए की नकदी और 81 ग्राम सोना गायब था। परिवार की ओर से चोरी का शक एक व्यक्ति पर लगाया गया है। जिसके बाद पुलिस ने मामला दर्ज कर कार्रावई शुरू कर दी है। वहीं पुलिस अधिकारी ने बताया कि जांच की जा रही है, जो भी तथ्य सामने आएंगे उसी के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।

  • Punjab News : DJ पर गाना लगाने को लेकर हुई खूनी झड़प, देखे वीडियो

    Punjab News : DJ पर गाना लगाने को लेकर हुई खूनी झड़प, देखे वीडियो

    फिरोज़पुर: जिले के गांव मक्खू मे DJ पर गाना लगाने को लेकर खूनी झड़प होने का मामला सामने आया है। इस संबंध मे जानकारी देते हुए घायल युवक ने बताया कि गांव मे शादी समारोह क्वे दौरान उसकी गाना लगवाने को लेकर डांस फ्लोर पर लड़को से कहासुनी हो गई थी। वह दुकान पर किसी काम के सिलसिले मे जा रहा था।

    इस दौरान दूसरे पक्ष के तेजधार हथियारों से लैस हमलावरों ने उस पर धावा बोल दिया। इस हमले मे युवक बुरी तरह से घायल हो गया , जिसे इलाज के लिए फिरोजपुर के सिविल अस्पताल मे दाखिल करवाया गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

  • Punjab News: स्कूल में हुई कहासुनी के बाद 15 से 20 नौजवानों ने Tuition पढ़ने गए 3 युवकों पर किया हमला, देखें वीडियो

    Punjab News: स्कूल में हुई कहासुनी के बाद 15 से 20 नौजवानों ने Tuition पढ़ने गए 3 युवकों पर किया हमला, देखें वीडियो

    फिरोजपुरः स्कूली बच्चों में जमकर गुंडागर्दी करने का मामला सामने आया है। स्कूल में हुई कहा सुनी इतनी बढ़ गई की बात घर तक पहुंच गई। जिसके बाद नौजावन ने ट्यूशन के बाहर युवकों पर हमला कर घायल कर दिया। जानकारी अनुसार लक्ष्य चोपड़ा जो कि 12वीं का विद्यार्थी है। वह अपने साथी विद्यार्थियों के साथ ट्यूशन पढ़ने के बाद बाहर निकला था कि एकदम वहां 15 से 20 नौजवान आते है और हमला कर देते है। जिसके बाद लक्ष्य के कुछ साथी उसे बचाने आते है लेकिन आरोपी नौजवान उनके साथ भी मारपीट करना शुरू कर देते है। लक्ष्य ने बताया कि उसका एक साथी था जिसकी स्कूल में कहासुनी हो गई थी। जिसकी रंजिश में आरोपी नौजवानों की ओऱ से ट्यूशन के बाहर मारपीट की गई है। आरोप लगाते कहा कि आरोपी नौजवान के पास पिस्तौल भी थे। मारपीट की घटना वहां लगे सीसीटीवी में कैद हो गई है। हमले में एक बच्चा गंभीर घायल हुआ है, जिसे अस्पताल दाखिल करवाया गया है।