Category: Punjab>Firozpur

  • Punjab News: बाइक और ट्रैक्टर ट्रॉली में हुई भीषण टक्कर, देखें CCTV

    Punjab News: बाइक और ट्रैक्टर ट्रॉली में हुई भीषण टक्कर, देखें CCTV

    फिरोजपुरः जिले के ममदोट कस्बे के गांव रोडे में बाइक और ट्रैक्टर ट्रॉली में भीषण टक्कर हो गई। मिली जानकारी के अनुसार तेज रफ्तार ट्रैक्टर ट्रॉली चालक ऊंची आवाज में गाने लगाकर ट्रैक्टर चला था, जिसके चलते ट्रैक्टर चालक ने बाइक में टक्कर मार दी। हादसे में बाइक सवार गंभीर रूप से घायल हो गया। जिसे स्थानीय लोगों की मदद से उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया। घायल व्यक्ति की पहचान मगर सिंह के रूप में हुई है।

    वहीं घटना सीसीटीवी फुटेज भी सामने आई है। सीसीटीवी फुटेज में देखा जा सकता है कि बाइक सवार अपनी सही दिशा में जा रहा था, लेकिन ट्रैक्टर चालक से ट्रैक्टर बेकाबू हो गया और उसने बाइक में टक्कर मार दी। इस घटना में मगर सिंह को गंभीर चोटे आई है। पीड़ित परिवार का कहना है कि हुल्लड़बाजी और तेज रफ्तार से ट्रैक्टर ट्रॉली चलाने वाले लोगों के खिलाफ सख्त कार्रवाई होनी चाहिए। वहीं पीड़ित परिवार ने पुलिस से उक्त ट्रैक्टर चालक के खिलाफ एफआईआर दर्ज करने की अपील की है।

  • Punjab News: घर के बाहर खड़ी Creta गाड़ी के टायर लेकर Innova सवार चोर फरार, देखें वीडियो

    Punjab News: घर के बाहर खड़ी Creta गाड़ी के टायर लेकर Innova सवार चोर फरार, देखें वीडियो

    फिरोजपुरः जिले में आए दिन चोरी की वारदाते सामने आ रही है। वहीं ताजा मामला जिले के धर्मपुरा मोहल्ले से सामने आया है। जहां इनोवा सवार चोर घर के बाहर खड़ी क्रेटा गाड़ी के टायर लेकर फरार हो गए। मिली जानकारी के अनुसार पीड़ित अकिंत चंडीगढ़ से फिरोजपुर अपने परिवार को मिलने के लिए आया था, लेकिन उसे क्या पता था कि उसे परिवार से मिलना महंगा पड़ जाएगा।

    दरअसल, उसकी क्रेटा गाड़ी के 3 टायर लेकर चोर फरार हो गए। पीड़ित के अनुसार के मुताबिक, वह चंडीगढ़ में काम करता है और अपने परिवार से मिलने के लिए फिरोजपुर आया था, जब उसने रात को अपनी कार घर के बाहर खड़ी कर दी, तो सुबह पड़ोसियों ने उसका दरवाजा खटखटाया और बताया कि उनकी गाड़ी के टायर गायब है।

    जब उन्होंने जांच की तो क्रेट गाड़ी के तीनों टायर गायब थे, जब आसपास के सीसीटीवी फुटेज चेक किए गए तो पता चला कि चोर इनोवा गाड़ी में सवार होकर आए थे और करीब 3 से 4 बजे घर के बाहर खड़ी गाड़ी के टायर उतार कर ले गए। चोरी की इस घटना की शिकायत को दे दी है। पीड़ित का आरोप है कि पुलिस एक बार भी घटना स्थल पर जांच करने नहीं पहुंची।

  • Punjab News : लापता BDPO का शव हुआ बरामद, देखें वीडियो

    Punjab News : लापता BDPO का शव हुआ बरामद, देखें वीडियो

    फिरोजपुर : गत दिनों से लापता बीडीपीओ कार्यालय में ग्राम सेवक के पद पर तैनात प्रदीप कुमार का शव पुलिस ने अली के रोड बन से लावारिस हालत में बरामद किया है। परिजनों द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार मृतक प्रदीप कुमार पिछले शुक्रवार को ड्यूटी पर गया था, लेकिन घर वापिस नहीं लौटा। परिजनों ने जब कार्यालय के अधिकारियों और कर्मचारियों से बात की तो भी उन्हें उसके बारे में कोई जानकारी नहीं मिली।

    परिजनों ने जब पुलिस से संपर्क किया तो, पुलिस ने उन्हें बताया गया कि एक शव लावारिस हालत में बरामद किया है। जब शव की पहचान हुई तो परिजनों ने उसकी पहचान प्रदीप कुमार के तौर पर बताई। सब इंस्पेक्टर तरसेम शर्मा उन्हें सूचना मिली थी कि गांव अली के रोड में सड़क किनारे एक लावारिस शव पड़ा है। जिसे पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पहचान के लिए अस्पताल की मोर्चरी में रखवा दिया था।

    जांच अधिकारी ने बताया कि मृतक के परिजनों ने शव की पहचान कर ली है। जांच अधिकारी ने बताया कि शव के पास पर्स, मोबाइल फोन या अन्य दस्तावेज नही मिले। इस संबंध में मामला दर्ज कर लिया गया है और पोस्टमार्टम करने के बाद आगे की कार्रवाही की जाएगी।

  • Punjab News : पुलिस ने अनोखे ढंग से मनाया लोहड़ी का त्योहार, देंखे वीडियो

    Punjab News : पुलिस ने अनोखे ढंग से मनाया लोहड़ी का त्योहार, देंखे वीडियो

    फिरोजपुर : ट्रैफिक पुलिस ने ड्यूटी के दौरान सड़क पर ही लोहड़ी का त्यौहार मनाया। इस दौरान पुलिस ने त्योहार मनाने के साथ-साथ ट्रैफिक नियमों का पालन करने वालों को सम्मानित भी किया। पंजाब के जिला फिरोजपुर पंजाब पुलिस अक्सर अपने विभिन्न कारनामों के लिए जानी जाती है।

    लेकिन इस बार पुलिस ने त्योहार के दौरान पूरी लगन से अपनी ड्यूटी निभाई और त्योहार का आनंद भी उठाया। पुलिस ने सड़क पर चल रहे राहगीरों ने इस खुशी को सांझा किया, साथ ही लोगों को यातायात नियमों के प्रति जागरूक भी किया।

    एसपी रणधीर कुमार ने जानकारी देते हुए बताया कि यातायात नियमों का अच्छे से पालन करने वालों को सम्मानित भी किया गया। पुलिस और जनता के बीच की दूरी को कम करने के लिए एक सेल्फी प्वाइंट भी मनाया गया, जहां अलाव जलाकर एक-दूसरे को लोहड़ी के त्योहार की बधाइयां दी।

  • Punjab News : गौवंश की तस्करी के लिए ले जा रहे वाहन को किया जब्त, देखें वीडियो

    Punjab News : गौवंश की तस्करी के लिए ले जा रहे वाहन को किया जब्त, देखें वीडियो

    फिरोजपुर : पुलिस ने गौ रक्षा दल पंजाब की शिकायत पर एक बोलेरो जीप को जब्त किया है। बोलेरो में बैलों और बछड़े  को वध के लिए ले जाया जा रहा था। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार फिरोजपुर पुलिस ने एक बोलेरो वाहन को रोकने और वध के लिए ले जाई जा रही थी।


    बैलों को बरामद किया है। जानकारी के अनुसार गौ रक्षा दल पंजाब का जनरल सेक्रेटरी है। जिनको सूचना मिली थी कि महिन्द्रा बलेरो पिकअप वाहन संख्या P.B-05 A.B-1946 जिसमें गौवंश लेकर जा रहे थे, जो कि अमृतसर रोड पर जा रहे है। जिसके पर उक्त गाड़ी को गांव कोट कलां के पास रोका गया। तलाशी के दौरान 3 गौवंश नन्दीलाल बरामद किए है। जिन्हें वध करने के इरादे से बूचड़खाने ले जाया जा रहा था।

    उक्त वाहन चालक सोनू ने बताया कि गौ तस्कर गुरमेल सिंह उर्फ ​​बब्बू इसे गांव धापई ले गए। आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है। तथा एक आरोपी सोनू पुत्र कुलदीप सिंह को गिरफ्तार कर लिया गया है। जबकि दूसरे आरोपी की तलाश जारी है।

  • Punjab News: अफीम की सबसे बड़ी खेप सहित 2 तस्कर गिरफ्तार, देखें वीडियो

    Punjab News: अफीम की सबसे बड़ी खेप सहित 2 तस्कर गिरफ्तार, देखें वीडियो

    फिरोजपुरः नशे के खिलाफ चलाई गई मुहिम के तहत पुलिस ने सबसे बड़ी अफीम की खेप पकड़ी है। इस कार्रवाई के तहत पुलिस ने 2 तस्करों को गिरफ्तार किया है। दरअसल, पुलिस ने तस्करों के कब्जे से 23.170 किलो अफीम बरामद की है। मामले की जानकारी देते हुए एसएसपी सौम्या मिश्रा ने बताया कि पुलिस को काफी समय से इनपुट मिल रहा था कि कुछ नशा तस्कर मध्य प्रदेश से बड़ी मात्रा में अफीम लाकर पंजाब के अलग-अलग जिलों में सप्लाई करते हैं, जिनके संबंध फिरोजपुर से भी है।

    जिसके बाद CIA की टीम ने लगातार नशा तस्करों की गतिविधियों पर नजर रखी हुई थी। जैसे ही यह नशा तस्कर मध्य प्रदेश से 23.170 किलो अफीम लाकर पंजाब में घुसे तो फिरोजपुर पुलिस अलर्ट पर हो गई। उन्होंने कस्बा तलवंडी के पास नाकेबंदी करके कार में अफीम की खेप लेकर आ रहे तस्करों को रोककर तालाशी ली। गाड़ी में 23.170 किलो अफीम बरामद हुई। एसएसपी ने बताया कि यह नशा तस्कर बड़ी चालाकी से तस्करी को अंजाम देते थे। यह नशा तस्कर अपने पास कोई भी मोबाइल फोन नहीं रखते थे और ना ही कोई ऐसा उपकरण इस्तेमाल करते थे, जिससे उनकी लोकेशन पता चल सके। आरोपियों की पहचान सुचा सिंह और सारज सिंह के रूप मे हुई है।

    दोनों का पहले काम खेती-बाड़ी के साथ-साथ ट्रांसपोर्ट का धंधा था। ट्रांसपोर्ट के धंधे में नुकसान होने के बाद इन्होंने यह रास्ता चुना। आरोपियों के ट्रक अक्सर मध्य प्रदेश आते जाते थे, जिससे इनको जानकारी थी कि कहां पर भारी मात्रा में अफीम मिलती है। धंधे में नुकसान होने के बाद इन्होंने अफीम का कारोबार शुरू किया और मध्य प्रदेश से भारी मात्रा में अफीम लाकर पंजाब के अलग-अलग जिलों में सप्लाई करना शुरू कर दी। खुफिया जानकारी मिलने के बाद इनको गिरफ्तार करके कब्जे से 23 किलो 177 ग्राम अफीम की बरामदगी हुई है। पकड़े गए आरोपियों पर एनडीपीसी एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है और पुलिस आगे जांच में जुटी है कि मध्य प्रदेश में किन नशा तस्करों से यह इतनी बड़ी खेप लाकर पंजाब में किन-किन जिलों में और कौन-कौन से नशा तस्करों को आगे बेचते थे।

  • Punjab News : पैदल जा रहे व्यक्ति के उपर पलटा ट्रक, मौत, देखें वीडियो

    Punjab News : पैदल जा रहे व्यक्ति के उपर पलटा ट्रक, मौत, देखें वीडियो

    फिरोजपुर। जिले में एसएसपी आवास के सामने एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। जहां, तेज रफ्तार ट्रक पलटने से नीचे गिरकर एक व्यक्ति की दर्दनाक मौत हो गई। पैदल यात्री सड़क किनारे चल रहा था। इसी दौरान तेज रफ्तार ट्रक के पलटने से ट्रक पलट गया। बताया जा रहा है कि ट्रक नमक के बोरों से भरा था।

    जानकारी के मुताबिक नेशनल हाईवे पर मौजूदा एसएसपी फिरोजपुर के घर के सामने अबोहर की तरफ से एक तेज रफ्तार ट्रक आ रहा था। ट्रक की तेज रफ्तार के कारण ट्रक चालक चौराहे पर अपना संतुलन खो बैठा और नमक से भरा ट्रक पलट गया। ट्रक के नीचे दबने से बुजुर्ग की मौके पर ही मौत हो गई। कई घंटों की मशक्कत के बाद उसे निकाला गया।

    ट्रक के नीचे दबकर मरने वाले व्यक्ति की अभी तक पहचान नहीं हो पाई है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है, जबकि ट्रक चालक ट्रक छोड़कर मौके से फरार हो गया। पुलिस मामले की जांच कर रही है। मौके पर पहुंचे एसएसपी फिरोजपुर ने भी घटनास्थल का निरीक्षण किया और संबंधित पुलिस कर्मियों व अधिकारियों को उचित कार्रवाई के निर्देश दिए।

  • Punjab News: खेलते समय 8 साल की बच्ची को लगा करंट, देखें वीडियो

    Punjab News: खेलते समय 8 साल की बच्ची को लगा करंट, देखें वीडियो

    फिरोजपुरः गांव घिनी वाला मरलिया में 8 साल की नाबालिग को करंट लगने का मामला सामने आया है। परिवार के मुताबिक नाबालिग की हालत काफी नाजुक बनी हुई है।

    परिवार ने बताया कि उनकी बच्ची खेल रही थी। इस दौरान गन्नो के वार्ड में कंडीली तार लगी हुई थी। जब बच्ची उसके पास गई तो बच्ची को करंट लग गया। जिसके बाद उसे निजी अस्पताल में दाखिल करवाया गया। जहां उसकी हालत नाजुक बनी हुई है। वहीं परिवार ने इंसाफ की मांग की है। आरोप है कि जानबूझकर तार में करंट छोड़ा गया था। जिसके चलते उनकी बच्ची को करंट लगा है।

  • Punjab News: टायरों की दुकान में लगी आग, मचा हड़कंप

    Punjab News: टायरों की दुकान में लगी आग, मचा हड़कंप

    अबोहर: गौंशला रोड़ पर स्थित टायरों की दुकान में आग लगने की घटना सामने आई है। मिली जानकारी के अनुसार घटना 11 बजे हुई। देखते ही देखते ही दुकान से धुंआ निकलने लगा। घटना की सूचना दमकल विभाग को दी। घटना को लेकर दुकानदारों में हड़कंप मच गया। वहीं घटना की सूचना मिलते ही दमकल विभाग की टीम ने मौके पर पहुंचकर कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया।

    बताया जा रहा है कि गौंशला रोड पर वर्मा नामक टायरों की दुकान पर अचानक धुंआ निकलने लगा। जिसके बाद मौके पर दमकल विभाग की 2 गाड़ियों सहित10 से15 कर्मियों ने करीब 3 घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। जिसके बाद उसके बाद टायरों व अन्य सामान को बाहर निकाला गया । दुकान के अंदर एक हवा वाली टंकी भी रखी हुई थी जिसे फायर ब्रिगेड कर्मियों ने सुरक्षित बाहर निकाल लिया। आग लगने से दुकान मालिकों को लाखों रूपए का नुकसान होने का अनुमान है।

     

  • Punjab News: 3.262 किलो हेरोइन सहित 2 तस्कर गिरफ्तार, देखें वीडियो

    Punjab News: 3.262 किलो हेरोइन सहित 2 तस्कर गिरफ्तार, देखें वीडियो

    फिरोजपुरः पंजाब पुलिस द्वारा नशे के खिलाफ चलाई गई मुहिम के तहत लगातार तस्करों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जा रही है। इसी के तहत पुलिस ने 2 तस्करों को गिरफ्तार करके उनके कब्जे से भारी मात्रा में बरामद की है। मामले की जानकारी देते हुए एसएसपी सौम्या मिश्रा ने कहा कि आरोपियों के कब्जे से 3.262 किलो हेरोइन बरामद की गई है, जिसकी अन्तर्राष्ट्रीय बाजार में कीमत 20 करोड़ रुपए आंकी जा रही है। आरोपियों की पहचान अजय पाल सिंह निवासी जीरा, और गुरजिंदर सिंह निवासी फिरोजपुर के रूप में हुई है।

    एसएसपी ने कहा कि थाना कुलगड़ी की पुलिस ने गुप्त सूचना मिली थी कि 2 तस्कर नशे की डिलीवरी लेने के लिए आए है। जिसके बाद उनकी टीम ने गुप्त सूचना के आधार पर नाकेबंदी करके दोनों तस्करों को गिरफ्तार किया है। काबू किए गए आरोपियों की उम्र 21 और 23 वर्ष है। आरोपियों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है और आरोपियों से नशे की खेप को लेकर गहनता से पूछताछ की जा रही है।