Category: Punjab>Firozpur

  • Punjab News: MP Amritpal Singh के पिता ने पार्टी के नाम को लेकर किया खुलासा, देखें वीडियो

    Punjab News: MP Amritpal Singh के पिता ने पार्टी के नाम को लेकर किया खुलासा, देखें वीडियो

    फिरोेजपुरः डिब्रूगढ़ जेल में बंद सांसद अमृतपाल सिंह के पिता ने अलग पार्टी बनाने फैसला कुछ समय पहले कर दिया था। वहीं आज फिरोजपुर में उन्होंने पार्टी के नाम रखने को लेकर खुलासा किया है। दरअसल, हाल ही में ऐलान किया गया था कि 14 जनवरी को मागी के मेले के दौरान 7 मैंबरी कमेटी का ऐलान किया जाएगा। ऐसे में वह कमेटी ही पार्टी का ऐलान करेंगी और सारे कामकाज को देखेंगी।

    अमृतपाल सिंह के पिता ने कहा कि अकाली दल के नाम पर ही पार्टी का नाम रखा जाएगा। उन्होंने कहा कि अभी अमृतपाल सिंह जेल में बंद है, जब वह जेल से बाहर आएंगे तो पार्टी की कमान उनके हाथों में सौंपी जाएगी। उन्होंने कहा कि वह इस पार्टी को लेकर कोई वायदा तो नहीं करते लेकिन कोशिश करेंगे कि गुरु साहिब के आदेशों पर वह सभी लोगों के भले की बात लेकर चलेगे।

    अपने परिवारवाद के लिए या मैनेजमेंट के लिए वह पार्टी बनाकर नहीं चलेगे, नहीं तो पिछली पार्टियों की तरह उनकी पार्टी का हाल बुरा हो सकता है। ऐसे में पंथ, पंजाब, किसानों और युवाओं को नशे से बचाना मुख्य उद्देश्य होगा। वहीं बेअदबी होने की घटनाओं सहित अन्य मुद्दों को लेकर ही वह पार्टी बना रहे है। क्योंकि पिछली पार्टियां इस पर काम नहीं कर रही।

    ऐसे में अगर शिरोमणि कमेटी सहित अन्य पार्टियां इन मुद्दों पर काम करती तो उन्हें अलग पार्टी नहीं बनानी पड़ती। शिरोमणि अकाली दल अमृतसर के साथ बाद में विचार विर्मश हो सकता है। हालांकि अकाली दल पार्टी को लेकर कहा कि सुखबीर बादल ने पहले माना हुआ है कि जब तक पार्टी खत्म नहीं हो जाती मैं पीछे नहीं हटूंगा। ऐसे में अकाल तख्त के 3 दिन में इस्तीफा देने के मामले को भी नहीं माना। वहीं माफी मांगने के मामले को अमृतपाल सिंह के पिता ने महज एक ड्रामा बताया है।

  • Punjab News: किडनैप करके लड़की से गैंगरेप करने के मामले में 12 दिन बाद आरोपी पुलिस गिरफ्त से बाहर, देखें वीडियो

    Punjab News: किडनैप करके लड़की से गैंगरेप करने के मामले में 12 दिन बाद आरोपी पुलिस गिरफ्त से बाहर, देखें वीडियो

    फिरोजपुरः जिले के ममदोट में स्थित हजारा सिंह वाला गांव में 23 वर्षीय लड़की को घर से किडनैप करके उसके साथ गैंगरेप करने के मामले में 12 दिन बीत गए, लेकिन अभी तक आरोपी पुलिस की गिरफ्त से फरार है। इस मामले में पीड़ित परिवार का कहना है कि पुलिस ने मामला तो दर्ज कर लिया है, लेकिन आरोपियों को गिरफ्तार नहीं किया। पीड़ित ने कहा कि अब आरोपी अपना बचाव करने के लिए मीडिया का सहारा लेने के कोशिश कर रहे है।

    पीड़ित परिवार का कहना हैकि जब देर रात वह बाथरूम करने के लिए उठी तो गांव के 2 नौजवान घर की दीवार फांदकर उसके घर में दाखिल हुए और उन्होंने पिस्तौल के बल पर लड़की को किडनैप कर लिया। जिसके बाद वह लड़की को किसी सुनसान जगह पर में स्थित खाली हवेली में ले गए। जहां दोनों ने मिलकर उसके साथ गैंगरेप किया। गैंगरेप के बाद आरोपियों ने पीड़ित लड़की को गांव के बाहर फेंक दिया और फरार हो गए।

    किसी तरह लड़की अपने परिवार के पास पहुंची और परिवार ने लड़की को इलाज के लिए सिविल अस्पताल में भर्ती कराया। पीड़ित ने आरोप लगाए कि आरोपियों ने उसकी वीडियो भी बनाई और उसे वायरल करने की धमकी दी। पीड़ित ने कहा कि अब आरोपियों ने खुद को बचाने के लिए कुछ मीडिया पर झूठी खबरें लगवाई है। इस घटना में उसके साथ धक्का हुआ है। पीड़ित ने आरोपियों को फांसी की सजा दिलवाने की गुहार लगाई है।

  • Punjab News: बेसुध हालत में पार्क में मिला व्यक्ति, जांच में जुटी पुलिस

    Punjab News: बेसुध हालत में पार्क में मिला व्यक्ति, जांच में जुटी पुलिस

    अबोहरः पंजाब में पिछले कुछ दिनों से लगातार शीत लहर चल रही है। जिसके चलते तापमान में भारी गिरावट देखने को मिली है। वहीं मौसम विभाग के अनुसार आने वाले दिनों में बारिश का अनुमान है। बढ़ रही ठिठुरन के चलते आज सुबह लाजपत राय के पटेल पार्क में बेसुध हालत में व्यक्ति मिला। जिसके बाद पार्क में आए लोगों ने घटना की सूचना पुलिस और नर सेवा-नारायण सेवा समिति को दी।

    मौके पर पहुंची समिति के कार्यकर्ताओं ने बेसुध व्यक्ति को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती करवाया, जहां डॉक्टरों द्वारा व्यक्ति का उपचार किया जा रहा है। बुजुर्ग की हालत गंभीर बताई जा रही है। वहीं पुलिस प्रशासन अज्ञात वृद्ध के परिजनों का पता लगाने के लिए जांच कर रही है। मिली जानकारी के अनुसार पार्क में सुबह कुछ लोगों ने एक बुजुर्ग व्यक्ति को मृत समझकर इसकी सूचना पुलिस और नर सेवा नारायण सेवा समिति सदस्यों को दी। जिस पर समिति के बिट्टू नरूला व अन्य सदस्यों ने मौके पर पहुचकर देखा तो बुजुर्ग बेसुध और ठंड के कारण सिकुड़ा पड़ा था।

    जिसके बाद वह व्यक्ति को उपचार के लिए अस्पताल ले गए, जहां डॉक्टरों द्वारा बुजुर्ग का उपचार किया जा रहा है। लेकिन अभी तक व्यक्ति की कोई पहचान ना हो सकी। अस्पताल के डाक्टर सर्जन गगनदीप सिंह ने कहा कि इन दिनों कडाके की सर्दी पड़ रही है। पंजाब में पारा सामान्य से 5 डिग्री तक नीचे चल रहा है। ऐसे में जहां तक हो सके बच्चे एवं बुजुर्ग अपने घरों से बाहर ना निकलें तो ही बेहतर है। अगर किसी जरूरी काम के लिए बाहर आना जाना हो तो शरीर को अच्छी तरह से ढककर ही घर से बाहर निकलें।

  • Punjab: 2 बैल और छोटे हाथी सहित 4 आरोपी गिरफ्तार, देखें वीडियो

    Punjab: 2 बैल और छोटे हाथी सहित 4 आरोपी गिरफ्तार, देखें वीडियो

    फिरोज़पुरः गुरु हरसाए के गुद्दर ढंडी रोड से दो बैल और एक छोटे हाथी सहित चार आरोपियों को समाजसेवियों ने काबू किया है। जानकारी के अनुसार करीब तीन बजे के करीब एक छोटे हाथी को 2 बैलों सहित काबू किया गया है। मामले में जानकारी देते समाज सेवी ने बताया कि उन्हें जानकारी मिली थी कि कुछ लोग छोटे हाथी पर 2 बैलों को ले जा रहै हैं।

    जिसके बाद सेवादारों ने छोटे हाथी को रोकने की कोशिश तो आरोपियों ने सेवादोरों पर छोटा हाथी चढ़ाने की कोशिश की। सोवादारों ने साइड पर होकर अपनी जान बचाई है। उन्होंने बताया किसी तरह आरोपियों को काबू कर जब उनसे पुछताछ की तो पता चला कि वह इन पशुओं को मारने के लिए ले जा रहे थे। उन्होंने कहा कि पहले भी इस तरह के कई मामले सामने आए हैं। उन्होंने बताया कि शिकायत पुलिस अधिकारी को दी गई है और उन पर बनती कार्रवाई की जानी चाहिए।

  • Punjab: विवाहिता ने लगाए गंभीर आरोप, देखें वीडियो

    Punjab: विवाहिता ने लगाए गंभीर आरोप, देखें वीडियो

    फिरोज़पुरः शहर में रेप, हत्या और मर्डर जैसी घटनाएं रुकने का नाम नहीं ले रही हैं। ताजा मामला फिरोजपुर के भट्टियां वाली बस्ती मंदिर वाली से सामने आया है, जहां एक शादीशुदा महिला ने बताया कि वह गांव मोतीवाला की रहने वाली है। उनके घर उसके पति का दोस्त आता-जाता था और उसका पति बीमार था, इसलिए वह पैसे लेने के लिए अपनी मां के पास फिरोजपुर भारत नगर आई थी और उसके पति का दोस्त दो लड़कों को लेकर मोटरसाइकिल पर महिला के घर में घुस गया। महिला की मर्जी के बिना उसके साथ दुष्कर्म किया और चिल्लाने पर मोटरसाइकिल पर सवार होकर भाग गया ।

    थाना सिटी की पुलिस ने पीड़िता के बयान पर पति के दोस्त और दो अज्ञात लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। पीड़ित महिला ने जानकारी देते हुए बताया कि उसे आरोपियों से धमकियां मिल रही हैं और उसने पुलिस प्रशासन से आरोपियों को जल्द गिरफ्तार करने की मांग की है।

  • Punjab: शादी का झांसा देकर प्रेमिका से मारपीट के प्रेमी पर लगे आरोप, देखें वीडियो

    Punjab: शादी का झांसा देकर प्रेमिका से मारपीट के प्रेमी पर लगे आरोप, देखें वीडियो

    फिरोजपुरः जिले में एक विवाहिता के साथ रेप का मामला सामने आया है। बताया जा रहा है कि महिला के साथ उसके पति के दोस्त ने ही रेप किया है। पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी सहित 2 अज्ञात लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस ने पीड़िता का मेडिकल के लिए सिविल अस्पताल में भर्ती कराया है।

    पुलिस को दिए गए बयान में पीड़िता ने बताया है कि वह 13 जून की दोपहर अपने ससुराल से फिरोजपुर शहर स्थित अपने मायके पैसे लेने के लिए आई थी। जब वह अपने मायके पहुंची तो पता चला कि उसकी मां कहीं गई हुई है। जबकि उसकी भाभी पड़ोसी के यहां गई हुई है। इसी बीच आरोपी प्रताप सिंह निवासी गुरूहरसहाय बाइक पर अपने दो दोस्तों के साथ आ गया।

    आरोपी उनके पति का दोस्त है, जो पीड़िता के पति के साथ उनके मायके में पहले भी आ चुका है। घर में महिला को अकेली देख आरोपी ने रेप की घटना को अंजाम दिया। घटना के समय उसके दोनों दोस्त बाहर दरवाजे पर खड़े रहे। फिरोजपुर सिटी थाने की एएसआई राजवंत कौर ने बताया कि पीड़िता के बयान के आधार पर आरोपी प्रताप सिंह और उसके दो अज्ञात साथियों के विरूद्ध रेप और आईपीसी की दूसरी धाराओं के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। उन्होंने बताया कि आरोपी अभी पुलिस की पकड़ से बाहर है।

     

  • Punjab: Doctor के घर को चोर ने बनाया निशाना, पिस्तौल लेकर हुआ फरार, देखें वीडियो

    Punjab: Doctor के घर को चोर ने बनाया निशाना, पिस्तौल लेकर हुआ फरार, देखें वीडियो

    फिरोजपुरः जिले में भले ही पुलिस प्रशासन की ओर से सुरक्षा के दावे किए जा रहे हैं, लेकिन शहर में लगातार हो रही चोरियों से तो ऐसा ही लग रहा है कि चोर पुलिस से 2 कदम आगे हैं। वहीं फिरोजपुर के धवन कलौनी से चोरों ने एक डॉक्टर के घर पर धावा बोल दिया। इस संबंध में जानकारी देते हुए डॉ. जसवीर सिंह ने बताया कि वह बीती रात सो रहे थे। इस दौरान एक चोर घर में घुसा और घर से फोन और लाइसेंसी पिस्तौल चुरा ले गया।

    हालांकि चोर पर्स वहीं छोड़ गया।पीड़ित ने बताया कि जब वह सुबह उठा तो उसने अपना मोबाइल चैक किया लेकिन नहीं मिला। जिसके बाद पीड़ित ने जब कैमरे चेक किए तो चोर घर के अंदर से आता दिखा। जिसके बाद उसने घर से चादर को शरीर पर लपेट ली। इस दौरान चोर पिस्तौल और फोन लेकर फरार हो गया।

    पीड़ित ने मांग की कि चोर को जल्द गिरफ्तार किया जाए। उनका कहना है कि चोर लाइसेंसी पिस्तौल से किसी वारदात को अंजाम दे सकता है। वहीं, पुलिस सुरक्षा को लेकर भी मोहल्लावासियों ने सवाल खड़े किए है। उन्होंने मांग की है कि शहर में चोर लगातार वारदातों को अंजाम दे रहे है, जिस पर पुलिस कोई ध्यान नहीं दे रही है। उन्होंने कहाकि लगातार हो रही घटनाओं पर पुलिस को रोक लगानी चाहिए।

  • Punjab: सरकारी अस्पताल से जख्मियों के अपहरण की कोशिश, देखें वीडियो

    Punjab: सरकारी अस्पताल से जख्मियों के अपहरण की कोशिश, देखें वीडियो

    फिरोजपुरः जिले में गुंडागर्दी के मामले थमने का नाम नहीं ले रहे है। हाल ही में कुछ दिन पहले सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल हुई थी। जिसमें सोढ़ीवाला गांव में सड़क पर मंजी रख बैठे एक परिवार पर जमीदार की ओर से अपना ट्रैक्टर चढ़ा दिया गया था। इस घटना में 2 लोग घायल हो गए थे। घायलों को सरकारी अस्पताल ममदोट में भर्ती करवाया गया। इस दौरान हमलावर अस्पताल पहुंच गए और घायलों के हाथ-पैर बांधकर उनके साथ मारपीट की। पीड़ित का आरोप है कि उसके बाद उनके साथ अपहरण करने की कोशिश की गई। मौक पर अस्पताल के कर्मचारियों ने युवक को हमलावरों से बचाया। दूसरी ओर घटना की सूचना पीड़ित द्वारा पुलिस को दे दी गई। जिसके बाद पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।

    बता दें कि कुछ दिन पहले परिवार गर्मी से बचने के लिए रात को सड़क पर बिस्तर लगाकर बैठा था। इस दौरान जमीदार मौक पर पहुंचा और उन्हें मंजे और बिस्तर हटाने को कहा। बहस के बाद गुस्से में जमीदार ने अपना ट्रैक्टर उन पर चढ़ा डाला। जब परिवार ने विरोध किया तो जमीदार ने अपने कुछ साथी मौके पर बुलाया और लाठियों से हमला कर दिया। इस दौरान दो लोग गंभीर जख्मी हो गए। लेकिन अब अस्पताल में ईलाज के दौरान उक्त हमलावारों ने फिर से वहां पर आकर उन पर हमला कर दिया।

  • Punjab: बाजार जा रहे बुजुर्ग को Truck ने रौंदा, मौत

    Punjab: बाजार जा रहे बुजुर्ग को Truck ने रौंदा, मौत

    फिरोजपुरः फिरोजपुर में शनिवार की सुबह घर के जरूरी काम से बाजार जा रहे रिटायर बुजुर्ग की ट्रक की टक्कर लगने से मौत हो गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। जानकारी के अनुसार, फिरोजपुर छावनी निवासी 72 वर्षीय सेवानिवृत कर्मी वेद प्रकाश गुप्ता सुबह स्कूटी पर सवार होकर किसी काम से बाजार जा रहे थे, वह जैसे ही छावनी बस स्टैंड़ के नजदीक लाईट वाला चौक पर पहुंचे तो एक ट्रक ने टक्कर मार दी, इससे वह से सड़क पर गिर गए, जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई। हादसे के बाद ट्रक चालक ट्रक को मौके पर छोड़कर फरार हो गया। घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है। ट्रक चालक की पहचान नहीं हो सकी है, जबकि घटनास्थल पर खड़े ट्रक को पुलिस ने सड़क से हटाकर ट्रैफिक बहाल करवाया।

  • Punjab: ट्रक और स्कूटर में हुई भयानक टक्कर, स्कूटर चालक की मौत, देखें वीडियो

    Punjab: ट्रक और स्कूटर में हुई भयानक टक्कर, स्कूटर चालक की मौत, देखें वीडियो

    फिरोजपुरः शहर के रेड लाइट चौराहे पर ट्रक और स्कूटर के बीच भयानक टक्कर होने का मामला सामने आया है। इस टक्कर में सकूटर चालक की मौके पर ही मौत हो गई। मिली जानकारी के मुताबिक यह हादसा आज सुबह करीब 9 बजे हुआ। स्कूटर चालक फिरोजपुर कैंट का रहने वाला था।

    वह किसी काम से स्कूटर पर फिरोजपुर शहर गया था, ओर वहां से काम निपटाकर वापस अपने घर फिरोजपुर कैंट जा रहा था, जब सकूटर चालक बत्ती वाले चौक पर पहुंचा तो अचानक तेज रफ्तार ट्रक की चपेट में आने से स्कूटर चालक की मौत हो गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए फिरोजपुर सिविल अस्पताल भेज दिया ओर परिजनों के बयान पर पुलिस आगे की कार्रवाई करेगी।