Category: Punjab>Firozpur

  • Punjab: जमीनी विवाद को लेकर भाइयों ने एक दूसरे पर बरसाया ईंट-पत्थर, देखें Video

    फिरोजपुर। कस्बा ममदोट के गांव कंधवाला वल्ली से एक ताजा मामला सामने आया है। जहां, एक पिटाई का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। जिसमें बताया जा रहा है कि जमीन विवाद को लेकर ईंट-पत्थर चले हैं। वहीं, भाई शुवारा सिंह ने जानकारी बताया कि मेरे पिता ने अपनी जमीन मुझे दे दी थी, जिसका मामला माननीय न्यायालय में चल रहा था, इसी दौरान दूसरे भाई ने आकर जमीन में लगे मोटर तोड़ दिया। जिसके बाद खेत में भाई ने ईंटों से हमला कर दिया। इसके बाद जब परिवार ने उसे छुड़ाने की कोशिश की तो परिवार पर भी हमला कर दिया।

    वहीं जब दूसरे पक्ष से जब बात की गई तो सुरजीत सिंह ने बताया कि मैं गांव कंधवले का रहने वाला हूं, यह हमारे पिता की साझी जमीन है और जिसमें मोटर भी लगी हुई है। हमारी गली का रास्ता भी मेरे बड़े भाई ने बंद कर दिया है। पीड़िता ने बताया कि मेरा छोटा भाई खेत में काम कर रहा था, तो मेरे भाई ने कुआं में हल फेंक दिया, जिसे लेकर विवाद इतना बढ़ गया कि एक के ऊपर एक ईंटें फेंकी गयीं और महिलाओं के कपड़े तक फट गये।

    सुरजीत सिंह को घायल अवस्था में इलाज के लिए ममदोट सिविल अस्पताल में भर्ती कराया गया और गुंडागर्दी की धमकियां भी दी गईं। उधर, थाना ममदोट की पुलिस भी इस मामले की जांच कर रही है।

  • Punjab: Cantt station पर ट्रेन से व्यक्ति का शव बरामद

    फिरोजपुरः छावनी रेलवे स्टेशन के प्लेट फॉर्म नंबर 4 पर बठिंडा से आने वाली ट्रेन से जीआरपी को एक अज्ञात व्यक्ति का शव मिलने की खबर है। जीआरपी हवलदार अमरजीत सिंह ने जानकारी देते हुए बताया कि कैंट रेलवे स्टेशन मास्टर द्वारा सूचना भेजी गई थी कि प्लेटफार्म नंबर 4 पर बठिंडा से आने वाली ट्रेन में सीट नंबर 2 के पास एक अज्ञात व्यक्ति का शव मिला है।

    उन्होंने बताया कि सूचना मिलने पर कार्रवाई करते हुए वह मौके पर पहुंचे, जहां उन्होंने ट्रेन के अंदर और आसपास मृतक की पहचान करने की कोशिश की, लेकिन कोई पहचान या जानकारी नहीं मिल सकी। उन्होंने बताया कि मृत व्यक्ति की उम्र करीब 45-50 साल और ऊंचाई करीब 5 फीट 5 इंच है। उन्होंने आगे जानकारी देते हुए बताया कि मृतक के शव को 72 घंटे के लिए पहचान के लिए सिविल अस्पताल के शवगृह में रखवा दिया गया है।

     

  • पंजाबः पेट्रोल पंप से 1.60 लाख की नगदी लेकर चोर फरार, देखें वीडियो

    कोटकपूराः शहर में बढ़ रही लूटपाट और चोरी की वारदातों से लोगों में दहशत का माहौल पाया जा रहा है। वहीं चोरों को हौंसले इतने बुलंद हो गए है कि देर रात बाइक पर सवार होकर आया चोर ने पेट्रोल पंप को निशाना बनाया। मिली जानकारी के मुताबिक नए बस स्टैंड के पास पेट्रोल पर के दफ्तर से चोर 1.60 लाख रुपए की नगदी चोरी कर चोर फरार हो गया।

    घटना वहां लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। जिसमें देखा जा सकता है कि एक अज्ञात व्यक्ति दफ्तर में आता है और तिजौरी तोड़कर नगदी चोरी कर लेता है। घटना की जानकारी पुलिस को दे दी गई है। वहीं मौके पर पहुंचे डीएसपी शमशेर गिल ने बताया कि मामले की गहनता से जांच की जा रही है, जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

  • ਪੰਜਾਬ: ਮੋਟਰਸਾਈਕਲ ਸਵਾਰ ਲੁਟੇਰਿਆਂ ਨੇ ਔਰਤ ਨੂੰ ਬਣਾਇਆ ਨਿਸ਼ਾਨਾ, ਦੇਖੋਂ ਵੀਡਿਓ

    ਕੋਟਕਪੂਰਾ: ਦਾਣਾ ਮੰਡੀ ਦੀ ਬਾਂਸਲ ਸਟ੍ਰੀਟ ਵਿੱਚ ਦੋ ਮੋਟਰਸਾਈਕਲ ਸਵਾਰ ਲੁਟੇਰਿਆਂ ਨੇ ਇਕ ਔਰਤ ਨੂੰ ਆਪਣਾ ਨਿਸ਼ਾਨਾ ਬਣਾਇਆ। ਲੁਟੇਰੇ ਔਰਤ ਦਾ ਪਰਸ ਲੈ ਕੇ ਫਰਾਰ ਹੋ ਗਏ। ਘਟਨਾ ਸੀ ਸੀ ਟੀ ਵੀ ਵਿਚ ਕੈਦ ਹੋ ਗਈ।

    ਸਮਾਜਸੇਵੀ ਕਮਲ ਗਰਗ ਨੇ ਦੱਸਿਆ ਕਿ ਇਹ ਘਟਨਾ ਮੇਰੀ ਦੁਕਾਨ ਦੇ ਸਾਹਮਣੇ ਦੀ ਹੈ ਕੋਟਕਪੂਰਾ ਦੇ ਹਾਲਾਤ ਬਹੁਤ ਖ਼ਰਾਬ ਹੋ ਰਹੇ ਹਨ। ਮੈਂ ਪ੍ਰਸ਼ਾਸਨ ਨੂੰ ਬੇਨਤੀ ਕਰਦਾ ਹਾਂ ਇਹਨਾਂ ਨਸ਼ੇੜੀ ਲੁਟੇਰਿਆਂ ਨੂੰ ਨੱਥ ਪਾਈ ਜਾਵੇ।

  • पंजाब : सीवरेज ओवरफ्लो की समस्या का जायजा लेने पहुंचे DC, देखें वीडियो

    कोटकपूरा : शहर के कई क्षेत्र में पिछले कई महीनों से सीवरेज ओवर फ्लो की समस्या चल रही है। जिसके कारण लोगों को सड़कों पर फैले गंदे पानी के कारण परेशानियां झेलनी पड़ रही है। इस मामले में जानकारी के बाद शनिवार बाद दोपहर जिले के डिप्टी कमिशनर विनीत कुमार ने संबंधित विभागों के अधिकारियों को साथ लेकर यहां के गुरू तेग बहादुर नगर का जायजा लिया। जहां पर पिछले करीब 2 साल से ही सीवरेज की समस्या चल रही है। इस मौके पर मोहल्ला निवासियों ने बताया कि जब से उनके क्षेत्र में सीवरेज की नई लाइन डाली गई है, तब से ही समस्या बढ़ी है। यहां पर सीवरेज का पानी सड़क पर फैला रहता है। जिसके कारण लोग नर्क भरी जिदंगी व्यतीत कर रहे है। इस मामले में शिकायत करने पर सीवरेज बोर्ड के कर्मचारी आते है।

    लेकिन अस्थायी तौर पर ही हल निकलता है और एक दो दिन बाद वहीं हालात पैदा हो जाते है। उन्होंने डीसी से इस समस्या को जड़ से खत्म करवाने की मांग रखी। इस मामले में डीसी विनीत कुमार ने जायजा लेकर स्वीकार किया कि लोग खासी परेशानी झेल रहे है। जिसके लिए प्रशासन व संबंधित विभाग जिम्मेवार है। उन्होंने अधिकारियों को तुरंत कार्य करने की हिदायत दी है, ताकि लोगों को राहत दी जा सके। इसके लिए बाहर से मशीनरी भी मंगवाई जाएगी और आने वाले 15 दिनों तक समस्या को स्थायी तौर पर दूर कर दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि यहां पर सीवरेज लाइन के हुए कार्य की भी समीक्षा की जा रही है और उसकी कमी पेशियों को भी दूर करवाया जाएगा।

  • ਪੈਨਸ਼ਨਰਾਂ ਅਤੇ ਮੁਲਾਜ਼ਮਾਂ ਨੇ ਨਾਅਰੇਬਾਜੀ ਕਰਕੇ ਪੰਜਾਬ ਸਰਕਾਰ ਦੀ ਸਾੜੀ ਅਰਥੀ, ਦੇਖੋ ਵੀਡਿਓ

    ਕੋਟਕਪੂਰਾ : ਕੋਟਕਪੂਰਾ ਤਹਿਸੀਲ ਦੇ ਪੈਨਸ਼ਨਰਾਂ ਅਤੇ ਮੁਲਾਜ਼ਮਾਂ ਨੇ ਸਥਾਨਕ ਐਸਡੀਐਮ ਦਫਤਰ ਸਾਹਮਣੇ ਮਿਉਂਸਪਲ ਪਾਰਕ ਵਿੱਚ ਭਗਵੰਤ ਮਾਨ ਸਰਕਾਰ ਦੇ ਖਿਲਾਫ ਰੋਸ ਪ੍ਰਦਰਸ਼ਨ ਕਰਨ ਤੋਂ ਬਾਅਦ ਪੰਜਾਬ ਸਰਕਾਰ ਦੀ ਅਰਥੀ ਸਾੜੀ ਗਈ। ਇਸ ਮੌਕੇ ਤੇ ਸੰਬੋਧਨ ਕਰਦਿਆਂ ਪੰਜਾਬ ਮੁਲਾਜ਼ਮ ਅਤੇ ਪੈਨਸ਼ਨਰਜ਼ ਸਾਂਝਾ ਫਰੰਟ ਜ਼ਿਲ੍ਹਾ ਫਰੀਦਕੋਟ ਦੇ ਆਗੂ ਪ੍ਰੇਮ ਚਾਵਲਾ, ਇੰਦਰਜੀਤ ਸਿੰਘ ਖੀਵਾ, ਕੁਲਵਿੰਦਰ ਸਿੰਘ ਮੌੜ, ਪ੍ਰਿੰਸੀਪਲ ਕ੍ਰਿਸ਼ਨ ਲਾਲ, ਪ੍ਰੀਤਮ ਸਿੰਘ ਖਜ਼ਾਨਾ ਦਫਤਰ, ਕੁਲਵੰਤ ਸਿੰਘ ਚਾਨੀ, ਹਰਪਾਲ ਸਿੰਘ ਮਚਾਕੀ, ਅਸ਼ੋਕ ਕੌਸ਼ਲ, ਹਰਵਿੰਦਰ ਸ਼ਰਮਾ, ਪ੍ਰਦੀਪ ਸਿੰਘ ਬਰਾੜ, ਜਗਵੰਤ ਸਿੰਘ ਬਰਾੜ, ਰਜਿੰਦਰ ਸਿੰਘ ਸਰਾਂ, ਇਕਬਾਲ ਸਿੰਘ ਢੁੱਡੀ ਜਿਲਾ ਪ੍ਰਧਾਨ ਕਲਾਸ ਫ਼ੋਰ ਯੂਨੀਅਨ ਤੇ ਭਰਾਤਰੀ ਜਥੇਬੰਦੀ ਦੇ ਆਗੂ ਸੁਖਜਿੰਦਰ ਸਿੰਘ ਤੁੰਬੜਭੰਨ ਨੇ ਪੰਜਾਬ ਸਰਕਾਰ ਤੇ ਦੋਸ਼ ਲਾਇਆ ਕਿ ਇਸ ਸਰਕਾਰ ਨੇ ਪੰਜਾਬ ਦੇ ਵੱਖ-ਵੱਖ ਵਿਭਾਗਾਂ ਵਿੱਚੋਂ ਸੇਵਾ ਮੁਕਤ ਹੋਏ ਸਮੂਹ ਪੈਨਸ਼ਨਰਾਂ, ਆਊਟ ਸੋਰਸ, ਕੱਚੇ , ਠੇਕਾ ਆਧਾਰਤ ਤੇ ਰੈਗੂਲਰ ਮੁਲਾਜ਼ਮਾਂ ਅਤੇ ਸਕੀਮ ਵਰਕਰਾਂ ਦੀ ਆਪਣੇ 21 ਮਹੀਨੇ ਦੇ ਕਾਰਜ ਕਾਲ ਦੌਰਾਨ ਇੱਕ ਮੰਗ ਵੀ ਪੂਰੀ ਨਹੀਂ ਕੀਤੀ। ਉਹਨਾਂ ਅੱਗੇ ਕਿਹਾ ਕਿ ਪੰਜਾਬ ਸਟੇਟ ਮਨਿਸਟੀਰੀਅਲ ਸਰਵਿਸਿਜ਼ ਯੂਨੀਅਨ ਪੰਜਾਬ ਦੇ ਸੱਦੇ ਤੇ ਸਮੂਹ ਦਫਤਰੀ ਕਾਮੇ 8 ਨਵੰਬਰ ਤੋਂ ਕਲਮ ਛੋੜ ਹੜਤਾਲ ਤੇ ਚੱਲ ਰਹੇ ਹਨ।

    ਪਰ ਮੁੱਖ ਮੰਤਰੀ ਪੰਜਾਬ ਕੋਲ ਸਮੂਹ ਪੈਨਸ਼ਨਰਾਂ ਅਤੇ ਮੁਲਾਜ਼ਮਾਂ ਦੀ ਗੱਲ ਸੁਣਨ ਲਈ ਕੋਈ ਟਾਈਮ ਨਹੀਂ ਹੈ। ਉਹਨਾਂ ਕਿਹਾ ਕਿ ਪੰਜਾਬ ਦੇ ਸਮੂਹ ਪੈਨਸ਼ਨਰ, ਪੰਜਾਬ ਦੇ ਸਮੂਹ ਦਰਜਾ ਚਾਰ ਮੁਲਾਜ਼ਮ ਤੋਂ ਦਰਜਾ ਇੱਕ ਤੱਕ ਦੇ ਅਧਿਕਾਰੀ ਇਸ ਸਮੇਂ ਕੇਂਦਰ ਸਰਕਾਰ ਤੇ ਕਈ ਰਾਜਾਂ ਦੇ ਹੋਰ ਮੁਲਾਜ਼ਮਾਂ ਨਾਲੋਂ 12 ਫੀਸਦੀ ਮਹਿੰਗਾਈ ਭੱਤਾ ਘੱਟ ਲੈ ਰਹੇ ਹਨ। ਪੰਜਾਬ ਦੇ ਛੇਵੇਂ ਤਨਖਾਹ ਕਮਿਸ਼ਨ ਦੀਆਂ ਸਿਫਾਰਸ਼ਾਂ ਅਨੁਸਾਰ ਪੰਜਾਬ ਸਰਕਾਰ ਵੱਲ ਸਾਢੇ ਪੰਜ ਸਾਲਾਂ ਦਾ ਤਨਖਾਹਾ, ਪੈਨਸ਼ਨਾਂ ਤੇ ਲ਼ੀਵ ਇਨਕੈਸ਼ਮੈਂਟ ਦਾ ਬਕਾਇਆ ਪੈਂਡਿੰਗ ਪਿਆ ਹੈ। ਲਗਭਗ ਇੱਕ ਸਾਲ ਪਹਿਲਾਂ ਪੰਜਾਬ ਮੰਤਰੀ ਮੰਡਲ ਵੱਲੋਂ ਪੁਰਾਣੀ ਪੈਨਸ਼ਨ ਸਕੀਮ ਨੂੰ ਬਹਾਲ ਕਰਨ ਦਾ ਫੈਸਲਾ ਅਜੇ ਤੱਕ ਅਮਲੀ ਰੂਪ ਵਿੱਚ ਲਾਗੂ ਨਹੀਂ ਹੋਇਆ। ਪੰਜਾਬ ਸਰਕਾਰ ਨੇ ਅਜੇ ਤੱਕ ਇੱਕ ਵੀ ਠੇਕਾ ਆਧਾਰਤ ਅਤੇ ਆਊਟਸੋਰਸ ਮੁਲਾਜ਼ਮ ਨੂੰ ਪੱਕਾ ਨਹੀਂ ਕੀਤਾ ਤੇ ਨਾ ਹੀ ਮੁਲਾਜ਼ਮਾਂ ਦੀਆਂ ਤਨਖਾਹਾਂ ਵਿੱਚ ਅਜੇ ਤੱਕ ਕੋਈ ਵਾਧਾ ਕੀਤਾ ਹੈ। ਆਸ਼ਾ ਵਰਕਰਾਂ, ਮਿਡ ਡੇ ਮੀਲ ਵਰਕਰਾਂ ਅਤੇ ਆਂਗਨਵਾੜੀ ਵਰਕਰਾਂ ਨੂੰ ਘੱਟ ਉਜਰਤਾਂ ਦੇ ਕੇ ਆਰਥਿਕ ਸ਼ੋਸ਼ਣ ਕੀਤਾ ਜਾ ਰਿਹਾ ਹੈ ਤੇ ਇਹਨਾਂ ਨਾਲ ਕੀਤਾ। ਇੱਕ ਵੀ ਚੋਣ ਵਾਅਦਾ ਅਜੇ ਤੱਕ ਪੂਰਾ ਨਹੀਂ ਹੋਇਆ। ਆਗੂਆਂ ਨੇ ਭਗਵੰਤ ਮਾਨ ਸਰਕਾਰ ਨੂੰ ਚੇਤਾਵਨੀ ਦਿੱਤੀ ਕਿ ਜੇਕਰ ਪੰਜਾਬ ਵਿਧਾਨ ਸਭਾ ਚੋਣਾਂ ਤੋਂ ਪਹਿਲਾਂ ਪੰਜਾਬ ਦੇ ਸਮੂਹ ਪੈਨਸ਼ਨਰਾਂ ਤੇ ਮੁਲਾਜ਼ਮਾਂ ਨਾਲ ਕੀਤੇ ਗਏ। ਸਾਰੇ ਵਾਅਦੇ ਪੂਰੇ ਨਾ ਕੀਤੇ ਗਏ ਤਾਂ ਪੰਜਾਬ ਦੇ ਪੈਨਸ਼ਨਰ ਅਤੇ ਮੁਲਾਜ਼ਮ ਪਿਛਲੀਆਂ ਹੁਕਮਰਾਨ ਸਰਕਾਰਾਂ ਵਾਂਗ ਆਮ ਆਦਮੀ ਪਾਰਟੀ ਨੂੰ ਵੀ ਸਬਕ ਸਿਖਾਉਣ ਲਈ ਮਜਬੂਰ ਹੋਣਗੇ। ਆਗੂਆਂ ਨੇ ਐਲਾਨ ਕੀਤਾ ਕਿ ਕੱਲ 15 ਦਸੰਬਰ ਦਿਨ ਸ਼ੁਕਰਵਾਰ ਨੂੰ ਸਵੇਰੇ 11 ਵਜੇ ਡਿਪਟੀ ਕਮਿਸ਼ਨਰ ਫਰੀਦਕੋਟ ਦੇ ਦਫਤਰ ਸਾਹਮਣੇ ਰੋਸ਼ ਰੈਲੀ ਕਰਨ ਤੋਂ ਬਾਅਦ ਮੁੱਖ ਮੰਤਰੀ ਪੰਜਾਬ ਭਗਵੰਤ ਮਾਨ ਦਾ ਪੁਤਲਾ ਫੂਕਿਆ ਜਾਵੇਗਾ। ਸਿੰਘ ਵਾਲੀਆ, ਹਰਪ੍ਰੀਤ ਸਿੰਘ, ਬੰਤ ਸਿੰਘ, ਰਿੰਕੂ ਸਿੰਘ ਮੰਡੀ ਬੋਰਡ, ਹਰਪ੍ਰੀਤ ਸਿੰਘ ਬਿਜਲੀ ਬੋਰਡ ਤੇ ਪਰਮਿੰਦਰ ਸਿੰਘ ਜਟਾਣਾ ਆਦਿ ਹਾਜ਼ਰ ਸਨ।

  • पंजाबः घर में घुसकर आप पार्टी के ब्लॉक प्रधान पर हमलावरों ने चलाई गोलियां

    श्री मुक्तसर साहिबः गांव नूरपुर किरपालके में आप पार्टी के ब्लॉक प्रधान को लेकर बड़ी खबर सामने आई है। जहां आप पार्टी के नेता लाडी किरपालके के घर में घुसकर हमलावारों ने गोलियां चलाईं। हालांकि इस हादसे में गनीमत यह रही कि ब्लॉक प्रधान को गोली नहीं लगी है, लेकिन मारपीट करने से वह घायल हो गए हैं। जिन्हें सिविल अस्पताल में भर्ती कराया गया है। उधर, सूचना मिलने पर थाना सदर पुलिस घटना स्थल पर पहुंची और मामले की जांच शुरू की। आरोपी वारदात के बाद मौके से फरार हो गए। हमलावर अकाली दल से संबंधित बताए जा रहे हैं।

    अस्पताल में भर्ती लाडी किरपालके ने बताया कि देर रात वह अपने परिवार के साथ घर में ही था। इस दौरान गांव के कुछ लोगों ने रंजिशन अपने कुछ साथियों को साथ लेकर थार गाड़ी पर आए और उसके घर के बाहर 2 गोलियां चलाई। इसके बाद हमलावर उसके घर में घुस आए और ललकारे मारने लगे और एक फायर फिर से किया। यह देख वह घबरा गया और हमलावरों ने उसके साथ मारपीट करनी शुरू कर दी। लाडी किरपालके ने आरोप लगाया कि उसे घायल करने के बाद हमलावर डेढ़ घंटे तक उसके घर के बाहर थार गाड़ी पर हुल्लड़बाजी व फायरिंग करते रहे।

    पुलिस के आने के बाद हमलावर मौके से भाग निकले और पुलिस ने आकर उसे घायल अवस्था में सिविल अस्पताल मुक्तसर में भर्ती करवाया। लाडी ने बताया कि गांव की सरपंच के बेटे ने 3 दिन पहले हमलावरों के खिलाफ पुलिस थाने में शिकायत दर्ज करवाई थी। लेकिन पुलिस ने उन पर किसी तरह की कार्रवाई नहीं की जिसके चलते उन्होंने उस पर कातिलाना हमला किया है। उन्होंने पुलिस से अपील करते हुए कहा कि आरोपियों पर कड़ी कार्रवाई की जाए ताकि कानून को हाथ में लेने का वह दोबारा न सोचें। वहीं इस मामले को लेकर डीएसपी सतनाम सिंह ने बताया कि मामले में घायल के बयान कलमबंद कर लिए गए हैं। हमलावरों की पहचान कर उनके खिलाफ केस दर्ज किया जा रहा है। जल्द ही उन्हें गिरफ्तार भी कर लिया जाएगा।

  • पंजाब : प्रशासन ने हटवाए अवैध कब्जे, दी 15 दिन की मोहलत, देखें वीडियो

    कोटकपूरा : प्रशासन की तरफ से यहां के जीवन नगर के पास छप्पड़ पर कब्जा धारकों के खिलाफ कार्यवाही शुरू कर दी है। इसके तहत शनिवार को तहसीलदार परमजीत सिंह बराड़, नायब तहसीलदार गुरचरण सिंह बराड़ व डीएसपी शमशेर सिंह शेरगिल की अगुवाई में बिना आवास वाले कब्जा गिराए गए और साथ ही आवास वाले कब्जा धारकों को 15 दिन में कब्जा छोड़ने की चेतावनी दी गई। जानकारी के अनुसार जीवन नगर वाले छप्पड़ वाली जगह पर कई लोगों ने अवैध कब्जे किए हुए है। यहां पर कई लोगों ने पक्के तौर पर घर, दुकानें आदि बनाई हुई है। जबकि कई लोगों ने अस्थायी रूप से कब्जा किया हुआ था। इस मामले में नगर प्रशासन द्वारा इन सभी को नोटिस जारी किए हुए थे और शनिवार को प्रशासन ने पुलिस को साथ लेकर जेसीबी मशीनों को साथ लेकर इन कब्जा को हटवाने का काम शुरू कर दिया।

    इस मामले में तहसीलदार परमजीत सिंह बराड़ ने कहा कि लोगों ने पंजाब सरकार और छप्पड़ की जमीन पर अवैध कब्जा किया हुआ है। जिन्हें नियम अनुसार नोटिस जारी किए गए थे। पहले चरण में बिना आवास व सिर्फ चार दीवारी वाले कब्जे हटाए गए है और आवास वाले कब्जा धारकों को चेतावनी देकर 15 दिन दी और मोहलत दी है। उसके बाद इन्हें गिरा दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि छप्पड़ पर कब्जा किए जाने के कारण शहर में बरसाती पानी की निकासी की भी समस्या पैदा हो चुकी थी। जिसका खामियाजा पिछले दिनों के दौरान हुई भारी बारिश के कारण शहर के लोग भुगत चुके है। इस मामले में डीएसपी शमशेर सिंह शेरगिल ने कहा कि कब्जे हटवाने में जुटे सिविल प्रशासन को पुलिस ने सुरक्षा मुहैया करवाई हुई है और अधिकारियों की मदद के लिए पुलिस के अलावा बाकी विभागों की टीमें भी मौके पर हाजिर है। उन्होंने कहा कि लोगों द्वारा सहयोग दिया जा रहा है।

  • पंजाबः दुल्हन लेने जा रहे बरातियों की पलटी बस, 2 की टूटी टांगें

    कोटकपूराः फरीदकोट-कोटकपूरा रोड से बड़ी खबर सामने आई है। जहां दुल्हन लेने जा रहे बारातियों की बस को टिप्पर ने पीछे से टक्कर मार दी। इस हादसे के दौरान बस में सवार बारातियों को काफी चोट आई, जिन्हें अस्पताल भर्ती करवाया गया है। वहीं मामले की जानकारी के मुताबिक फरीदकोट के दशमेश नगर से एक बस बारात लेकर बठिंडा जा रही थी। जब बस कोटकपूरा रोड पर एक होटल के पास पानी की बोतलें लेने के लिए सड़क किनारे रुकी तो पीछे आते एक तेज रफ्तार टिप्पर ने बस को  टक्कर मार दी। इस दौरान बस सड़क किनारे खेतों में जा गिरी। इस हादसे के दौरान बस में बैठे 2 बारातियों की टांगों की हड्डियां टूट गई।

    जबकि और बारातियों के अलावा बस के ड्राईवर और हैल्पर को भी चोट आई। बस के ड्राईवर के अनुसार टिप्पर चालक ने शराब पी हुई थी, जिस कारण उसका टिप्पर बेकाबू हो गया। फिलहाल मौके पर पहुंची पुलिस ने लोगों की मदद से घायल हुए लोगों को गुरु गोबिंद सिंह अस्पताल पहुंचाया। इस टक्कर दौरान टिप्पार और बस दोनों बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गए और टिप्पर चालक मौके से फरार हो गया। पुलिस द्वारा टिप्पर में सवार एक व्यक्ति को काबू किया गया है, जो कि खुद हैल्पर बताया जा रहा है। फिलहाल पुलिस द्वारा उससे पूछताछ की जा रही है। 

  • ਪੰਜਾਬ : ਝੋਨੇ ਦੀ ਲਿਫਟਿੰਗ ਨਾ ਹੋਣ ਕਰਕੇ ਆੜਤੀਏ ਹੋਏ ਪ੍ਰੇਸ਼ਾਨ, ਦੇਖੋ ਵੀਡਿਓ

    ਕੋਟਕਪੁਰਾ : ਲਿਫ਼ਟਿੰਗ ਨਾ ਹੋਣ ਕਾਰਨ ਆੜ੍ਹਤੀਆਂ ਤੇ ਕਿਸਾਨਾਂ ਨੂੰ ਪ੍ਰੇਸ਼ਾਨੀਆਂ ਦਾ ਸਾਹਮਣਾ ਕਰਨਾ ਪੈ ਰਿਹਾ ਹੈ। ਦਾਣਾ ਮੰਡੀ ਵਿੱਚ ਬੋਰੀਆਂ ਦੇ ਅੰਬਾਰ ਲੱਗਣ ਕਾਰਨ ਲੱਗੇ ਹੋਏ ਹਨ ਅਤੇ ਜਿਸ ਕਾਰਨ ਕਿਸਾਨਾਂ ਦਾ ਝੋਨਾ ਖਰਾਬ ਹੋਣਾ ਵੀ ਸ਼ੁਰੂ ਹੋ ਗਿਆ ਹੈ। । ਨਵੀ ਦਾਣਾ ਮੰਡੀ ਦੀ ਬਾਂਸਲ ਇੰਟ੍ਰਪਰਾਇਜ਼ ਦੇ ਮੁਨੀਮ ਦੇ ਕਿਹਾ ਸਾਡੇ ਲੱਗਭਗ ਚੋਦਾਂ ਹਜ਼ਾਰ ਦੇ ਕਰੀਬ  ਝੋਨਾ ਦਾ ਗੱਟਾ ਪਿਆ ਹੈ,  ਪਰ ਸਰਕਾਰੀ ਏਜੇਂਸੀ ਇਸ ਦੀ ਲਿਫਟਿੰਗ ਨਹੀਂ ਕਰਾ ਰਹੀ । ਹੁਣ ਇਹ ਝੋਨਾ ਖ਼ਰਾਬ ਹੋਣਾ ਸ਼ੁਰੂ ਹੋ ਗਿਆ ਹੈ । ਉਨ੍ਹਾਂ ਕਿਹਾ ਕਿ ਅਸੀਂ ਸਰਕਾਰ ਤੋਂ ਅਪੀਲ ਕਰਦੇ ਹਾਂ ਝੋਨੇ ਦੀ ਲਿਫਟਿੰਗ ਜਲਦੀ ਕਰਾਈ ਜਾਵੇ ।

    ਮਜ਼ਦੂਰਾਂ ਦਾ ਕਹਿਣਾ ਹੈ ਕਿ ਅਸੀ ਝੋਨੇ ਦੇ ਗੱਟੇ ਕਦੇ ਇਧਰ ਕਰਦੇ ਹਾਂ ਕਦੇ ਓਧਰ ਕਰਦੇ ਹਾਂ, ਹੁਣ ਤਾਂ ਝੋਨੇ ਦੇ ਗੱਟੇ ਖ਼ਰਾਬ ਹੋਣੇ ਸ਼ੁਰੂ ਹੋ ਗਏ ਹਨ । ਸਰਕਾਰ ਨੂੰ ਝੋਨੇ ਦੀ ਲਿਫਟਿੰਗ ਜਲਦ ਤੋਂ ਜਲਦ ਕਰਾਵੇ ।